सरायपाली -: खपरीडीह में न्योता भोज का आयोजन किया गया
दिनांक 3 मार्च 2024 रविवार को नेहरू लाल चौधरी उच्च वर्ग शिक्षक (संकुल समन्वयक किसड़ी)उच्च प्राथमिक शाला खपरीड़ीह का जन्म दिवस था इसके उपलक्ष्य में उनके द्वारा दिनांक 4 मार्च 2024 दिन सोमवार को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना अंतर्गत प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक शाला में न्योता भोज का आयोजन रखा गया। जिसमें उनके द्वारा पोषण आहार के रूप में सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों सहित शाला परिवार
को फल एवं मिठाई का वितरण किया गया। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक शाला के शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष,प्रधान पाठक सुरेंद्र कुमार भोई ,शिक्षक अनिल कुमार चौधरी,
प्राथमिक शाला के अध्यक्ष सहित,प्रधान पाठक निर्मल कुमार पुरोहित ,सहायक शिक्षक द्वय गीतांजली भोई, चरण सिंह साहू सहित दोनों विद्यालय के बच्चे सम्मिलित हुए। भोजन के पश्चात सभी शिक्षक सहित विद्यार्थियों ने अपने प्रिय गुरुजी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की कामना की ।उक्त जानकारी सुरेंद्र कुमार भोई ने दिया।



