भंवरपूर -: मुनगाडीह तालाब के पास पुलिस क़ी घेराबंदी पकडे गये व्यक्ति की तलाशी ली गई दौरान तलाशी उसके कब्जे से एक पीले रंग क़ी जरकीन और बॉटल से 19 लीटर महुवा शराब के साथ गिरफ्तार भंवरपूर पुलिस को पतासाजी देहात भ्रमण पेट्रोलिंग पर ग्राम बडेसाजापाली की ओर रवाना हुआ था कि जरिये मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम मुनगाडीह
तालाब के पास नीम पेड के नीचे अवैध रूप से महुआ शराब रखे बिक्री वास्ते ग्राहक का तलाश कर रहा है कि सूचना पर तत्काल मुखबीर सूचना पंचनामा तैयार कर गवाह तलब कर गवाह 01 बारेलाल पटेल 02 सौभाग्य तांडी को धारा 160 जा0फौ0 का नोटिस देकर हमराह स्टाफ एवं मय गवाह मुखबीर के बताये स्थान ग्राम मुनगाडीह तालाब के पास पहुंचकर घेराबंदी कर एक व्यक्ति को पकडे। पकडे गये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर वह अपना नाम उत्तरा कुमार भारद्वाज पिता हसद राम भारद्वाज उम्र 37 साल साकिन मुनगाडीह चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का निवासी होना बताया जिन्हे मुखबीर सूचना से अवगत कराकर पुलिस पार्टी
एवं गवाहो की बारी बारी तलाशी देकर उक्त पकडे गये व्यक्ति की तलाशी ली गई दौरान तलाशी उसके कब्जे से एक पीले रंग की 15 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में भरा करीब 15 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब एवं 02 नग हरा रंग के 02, 02 लीटर वाली प्लास्टिक बाटल में भरा कुल 04 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जुमला 19 लीटर/19000 एमएल कीमती 3800 रूपये को बरामद किया गया उक्त बरामद शराब को रखने एवं बिक्री करने के संबंध में धारा 91 जा0फौ का नोटिस दिया गया जो इस संबंध में कोई दस्तावेज नही होना लिखित में दिया कि उक्त बरामद महुआ शराब को मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाह जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया एवं सीलबंद किया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से विधिवत आरोप बताकर आज दिनांक 05/03/2024 के 18-10 बजे गिर0 किया गया मामला जमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया मौके पर देहाती नालसी 0/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध किया गया!



