महासमुंद : ग्राम परसदा नहर के पास तुमगांव रोड में 35 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ ईमलीभाठा का एक व्यक्ति पकड़ाया थाना महासमुंद में प्रधान आरक्षक के अनुसार दिनांक 30.03.2024 को हमराह स्टाफ आरक्षक क्रमांक 843 के स्वयं के मोटर सायकल से जुर्म जरायम पतासाजी व जुआ एवं शराब रेड कार्यवाही टाउन देहात रवाना हुआ था कि भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला की एक व्यक्ति तुमाडबरी शराब भट्टी से अधिक मात्रा में मोटर सायकल से शराब लेकर महासमुंद की ओर जाने वाला है
कि सूचना तस्दीकी पर हमराह स्टाप एवं गवाहन अनील धीवर पिता स्व0 जोहन राम धीवर उम्र 33 वर्ष साकिन वार्ड न0 3 राधाकृष्ण मंदिर के पास ईमलीभाठा महासमुंद एवं कुणाल नेताम पिता स्व0 ओनर सिंग नेताम उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड न0 2 ईमली भाठा पुराना बेमचा रोड महासमुंद थाना व जिला महासमुंद को धारा 160 जाफौ का नोटिस तामिल कर
मुखबीर सूचना से अवगत कराकर साथ लेकर ग्राम परसदा नहर के पास तुमगांव रोड में पहुच कर कुछ देर इंतजार करने के बाद मुखबीर के बताये हुलिये का एक व्यक्ति मोटर सायकल सुपर स्पेलेण्डर क्र0 CG 06 GA 9112 मे आ रहा था जो अपने सामने एक सफेद बोरी मे कुछ समान रखकर आ रहा था
जिसे रोकवाकर पुछताछ करने पर शराब रखना बताया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम भोज राम भोई पिता मदन लाल भोई उम्र 32 वर्ष साकिन वार्ड न0 2 ईमलीभाठा दशहरा मैदान के पास महासमुंद का रहने वाला बताया। तब उसे उपस्थित गवाहन एवं पुलिस स्टाफ का तलाशी देकर पंचनामा तैयार किया गया
तथा आरोपी भोज राम भोई से तलाशी हेतु सहमती लेकर उसके कब्जे मे रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 35 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शिशी में 180-180 ML भरा हुआ रखा मिला जिस संबंध में आरोपी को धारा 91 जा0 फौ0 का नोटीस देने पर अपने पास कोई वैध दस्तावेज नहीं होना लिखित में देने पर आरोपी भोज राम भोई के कब्जे से मिला
एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 35 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक शिशी में 180-180 ML भरी हुई जुमला 6300 ML कीमती 2800 रूपये एवं परिवहन में प्रयुक्त पुरानी इस्तेमाली मोटर सायकल सुपर स्पेलेण्डर क्र0 CG 06 GA 9112 कीमती करीबन 20000 रूपये कुल जुमला कीमती 22800 रूपये को मुताबिक जप्ती पत्रक के गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया
तथा जप्त शराब को मौके पर सीलबंद किया गया तथा आरोपी भोज राम भोई का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से दिनांक 30.03.2024 के 12.30 बजे गिरफ्तार किया गया मामला अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना उनके परिजन को दिया । मौके पर देहाती नालसी 0/24 धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया गया ।



