बसना – विश्व बाल श्रम निषेध दिवस 12 जून के अवसर पर जरुरत मंद बच्चों को कॉपी, पेन, बेग, सामान्य ज्ञान पुस्तक, कटर, रबर, स्केल, कंपास, बुक सेट इत्यादि देकर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा में लाने के लिए शांति फाउंडेशन को बहुत सारे शिक्षक शिक्षिकाओं ने सहयोग प्रदान किये है। जिसमें से बसना अंचल के शिक्षक डिजेन्द्र कुर्रे ने भी सहयोग की हाथ बटाया है। उनके इस सहयोग के लिए डॉ. कैलाश सत्यार्थी सम्मान 2024 से सम्मानित किया गया है।
शांति फाउंडेशन के प्रमुख सुनील आनंद ने बताया की शिक्षा की अधिकार के तहत हर बच्चें को पढ़ने लिखने का अधिकार है। कई ऐसे जरुरत मंद बच्चों को शिक्षा के आवश्यक सामग्री की आवश्यकता होती है। जिसके लिए विद्यादान महादान कार्यक्रम आयोजन कर लोगों को सहयोग प्रदान कर रहे है।
डॉ कैलाश सत्यार्थी सम्मान हेतु डिजेन्द्र कुर्रे जी को क्षेत्रवासियों ने बधाई प्रेषित किये है।



