Monday, March 23, 2026
महासमुंदमहासमुंद बसना / फर्जी रकबा का खेल, फरार चल रहे समिति प्रबंधक...

महासमुंद बसना / फर्जी रकबा का खेल, फरार चल रहे समिति प्रबंधक और एक सहयोगी को बसना पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है समझीए कैसे किया गया खेल

महासमुंद बसना / फर्जी रकबा का खेल, फरार चल रहे समिति प्रबंधक और एक सहयोगी को बसना पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है समझीए कैसे किया गया खेल

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

 

पुरे मामले का विवरण प्रकरण क्रमांक 01 दिनांक 29/01/2024 को प्रार्थी शिवनाथ पटेल के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्राथमिक कृषि शाख समिति जाडामुडा में मुख्य आरोपी उमेश कुमार भोई एवं अन्य आरोपी रामप्रसाद पिता नंदलाल के द्वारा मिलीभगत कर किसानो के धान रकबा में हेरफेर कर अपना पंजीयन रकबा जोडकर धान विक्रय कर अनुचित लाभ कर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 भादवि दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

प्रकरण क्रमांक 02 दिनांक 01/02/2024 को आवेदक अमृत के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि मुख्य आरोपी उमेश भोई एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर मनीष प्रधान के साथ मिली भगत कर सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर अन्य 19 किसानो के साथ धोखाधडी किया है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 420, 409, 34 भादवि के प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

प्रकरण क्रमांक 02 दिनांक 01/02/2024 को आवेदक अमृत के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि मुख्य आरोपी उमेश भोई एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर मनीष प्रधान के साथ मिली भगत कर सर्वर डाउन होने का बहाना बनाकर अन्य 19 किसानो के साथ धोखाधडी किया है कि रिपोर्ट पर अपराध धारा 420, 409, 34 भादवि के प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

विवेचना के दौरान आरोपियों की पतासाजी कर 02 धोखाधड़ी करने वाले को घेराबंदी कर पकड़ा गया (01) उमेश भोई पिता इन्द्रजीत भोई उम्र 34 साल निवासी जाडामुडा थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 एवं (02) राम प्रसाद बरिहा पिता नंदलाल बरिहा उम्र 30 साल निवासी बैतारी थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 के द्वारा अपना पंजीयन रकबा जोडकर धान विक्रय कर अनुचित लाभ कर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाना तथा किसानों के साथ धोखाधड़ी करना स्वीकार किए। जिस पर पुलिस के द्वारा अपराध धारा के तहत् विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है । प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की पतासाजी की जा रही है।
यह संपूर्ण कार्यवाही महासमुंद पुलिस के द्वारा किया गया है।

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

समझिये फर्जीवाड़ा कैसे किया गया
सहकारी समितियों में धान बेचने के लिए रकबा का पंजीयन कराया जाता है उसी रकबे के हिसाब से धान की खरीदी होती है। फर्जीवाड़ा करने वाले इस समिति के कर्मचारियों ने जिन किसानों ने धान बेचने के लिए समिति में पंजीयन नहीं कराया है, उन किसानों का रकबा को अपने परिचित और अपने रिश्‍तेदारों के रकबे में जोड़कर रकबा को बढ़ाया और उसी फर्जी रकबे से करोड़ों की धान खरीदी की गयी है।

फसल संबंधी गिरदावरी रिपोर्ट आने के बाद समिति में पंजीयन का कार्य समिति प्रभारी/प्रबंध और कंप्यूटर आपरेटर द्वारा ही किया जाता है। प्रबंध किसानों का रकबा चेक करता है फिर आपरेटर उसे कंप्यूटर में रकबा पंजीयन के रूप में एंट्री करता है। इसी के आधार पर धान की खरीदी होती है। इसी समय फर्जीवाड़ा करते हुए फर्जी तरीके से रकबा बढ़ाया गया। प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति जाड़ामुड़ा समिति में समिति प्रभारी/ प्रबंधक उमेश भोई थे और कम्प्यूटर ऑपरेटर मनोज प्रधान थे।

फर्जीवाड़ा करने के लिए धान खरीदी के पूर्व से ही सुनियोजित तरीके से किसानों के धान का रकबा बढ़ाया गया। अक्टूबर 2023 में ही समिति के प्रभारी/प्रबंधक और कंप्यूटर ऑपरेटर अपने रिश्तेदार और परिचित किसानों के साथ मिलकर फर्जी पंजीयन किया ताकि इन फर्जी रकबा में फर्जी तरीके से धान की खरीदी किया जा सके। प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनी और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी और प्रत्येक क्विंटल का समर्थन मूल्य 3100 रुपये देने की बात हुई और ये फर्जीवाड़ा करने वालों के लिए सोने पर सुहागा जैसे बात हो गई।
आखिर इतना धान इनके नाम पर कैसे बिक रहा है
जब इन किसानों के पास खेती का रकबा कम है, जिसे फर्जी तरीके से बढ़ाया गया है उनके पास धान कहा से आ रहा है जिसे बिक्री किया जा रहा है। ये भी जांच का विषय है।

फर्जीवाड़ा में फसने के बाद आरोपितों ने जिस किसान के रकबे को अपने रकबे में जोड़कर धान बिक्री किया है, उन किसानों से अधिया लेने का झूठा दावा कर रहे हैं। जबकि पीड़ित किसानों ने बताया है कि उन्होंने न किसी को अधिया दिया है न किसी को धान बेचने की सहमति दी है। अगर किसान से अधिया लेते तो धान खरीदी के लिए बने साफ्टवेयर में अधिया का कालम होता है, जिसमे अधिया लिए गए रकबे का जिक्र होता है। लेकिन यहां फर्जीवाड़े में शामिल सभी किसानों का साफ्टवेयर में अधिया का कालम शून्य है। इसका मतलब ये है कि उन्होंने अधिया, रेगहा लिया ही नहीं है। दूसरी महत्वपूर्ण तथ्य जब भी कोई किसी से खेत अधिया, रेगहा लेता है जून-जुलाई माह में धान बुवाई के समय ही स्टांंप पेपर में सहमति लेता है उसे समिति में जमा करना होता है उस हिसाब से सॉफ्टवेर में अधिया के कालम को भरा जाता है। इन्होंने अधिया रेगहा लिया ही नहीं है इ लिए अधिया का कालम शून्य है।

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद/प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत रसोइयों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न गुणवत्तापूर्ण एवं पोषणयुक्त मध्यान्ह भोजन पर दिया गया विशेष जोर

महासमुंद/प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना अंतर्गत रसोइयों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न गुणवत्तापूर्ण एवं पोषणयुक्त मध्यान्ह भोजन पर दिया गया विशेष जोर महासमुंद/ प्रधानमंत्री पोषण...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...