सरायपाली पुलिस की कार्रवाई: 4 अलग-अलग स्थानों से अवैध शराब और आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। सरायपाली थाना पुलिस ने 16 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर अवैध शराब की बिक्री और खपत के चार मामलों में कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया।
ग्राम कुटेला: मोतीलाल सिदार गिरफ्तार मुखबिर की सूचना पर ग्राम कुटेला में रेड कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी मोतीलाल सिदार (46 वर्ष) को उसके घर के सामने परछी से पकड़ा। आरोपी लोगों को अवैध रूप से शराब पिलाते पाया गया। मौके से 02 खाली शीशी (देशी प्लेन शराब) और 02 डिस्पोजल गिलास जप्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जमानत पर रिहा किया गया।
ग्राम बालसी: महिला आरोपी मिथिला अजय पकड़ी गई
ग्राम बालसी तालाब के पास पुलिस ने एक महिला को घेराबंदी कर पकड़ा। उसका नाम मिथिला अजय (40 वर्ष) निवासी बालसी बताया गया। उसके कब्जे से 05 लीटर की प्लास्टिक जरीकेन में करीब 04 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद की गई। आरोपिया के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जमानत पर छोड़ा गया।
ग्राम बालसी: दशरथ अजय के कब्जे से शराब जब्त इसी दिन ग्राम बालसी बदरी पुलिया के पास पुलिस ने आरोपी दशरथ अजय (35 वर्ष) को पकड़ा। उसके कब्जे से एक जरीकेन में करीब 04 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब मिली, जिसकी कीमत लगभग 800 रुपये बताई गई। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और बाद में जमानत पर रिहा किया गया।
ग्राम केन्दुढार में मोहन भारती गिरफ्तार नून पानी निवासी
ग्राम केन्दुढार स्वागत गेट के पास पुलिस ने आरोपी मोहन भारती (32 वर्ष) निवासी नूनपानी को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 05 लीटर की जरीकेन में करीब 03 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद हुई। आरोपी पर धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।



