Tuesday, February 24, 2026
छत्तीसगढ़आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य 

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य 

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

IMG-20250916-WA0012(2)
IMG-20250910-WA0001(2)
IMG-20250901-WA0011
IMG-20250908-WA0014(1)
WhatsApp-Image-2025-08-01-at-09.59.00_bcc6eb55 (1)
IMG-20250923-WA0011 (2)
WhatsApp-Image-2025-09-21-at-15.05.31_f88b8d4c
IMG-20251008-WA0036(1)
GridArt_20251009_232600188
IMG-20251014-WA0016(1)
IMG_20251014_223411
GridArt_20251014_224215691
GridArt_20251014_225846989
GridArt_20251014_230348033
GridArt_20251211_151829804
IMG-20260127-WA0008
GridArt_20260131_111915253

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

WhatsApp Image 2025-09-21 at 15.05.29_0f650f3a
IMG-20250901-WA0010(1)
IMG-20250923-WA0011(1)
IMG-20250923-WA0012(1)
IMG-20250925-WA0012
IMG-20250930-WA0008(1)
IMG-20250928-WA0004
IMG-20251008-WA0035(1)
GridArt_20251014_224656444
GridArt_20251014_225226326
GridArt_20251014_230804378
GridArt_20251211_151017347
GridArt_20260131_112311586

🌄सुप्रभातम🌄

IMG-20250913-WA0022
IMG-20250816-WA0034
IMG_20251004_021325
IMG_20251004_020844
IMG-20250923-WA00131
IMG-20251014-WA0015

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

IMG-20251203-WA0002
IMG-20251203-WA0005
IMG-20251203-WA0006

🌻मंगलवार, १९ अगस्त २०२५🌻

IMG-20251203-WA0004
GridArt_20251211_151829804
GridArt_20251211_152241225
IMG-20251211-WA0029

सूर्योदय: 🌄 ०६:०४ सूर्यास्त: 🌅 ०६:५७

चन्द्रोदय: 🌝 २६:२१ चन्द्रास्त: 🌜१६:१८

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: ⛈️ वर्षा

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 भाद्रपद  पक्ष 👉 कृष्ण

तिथि 👉 एकादशी (१५:३२ से द्वादशी)

नक्षत्र 👉 आर्द्रा (२५:०७ से पुनर्वसु)

योग 👉 वज्र (२०:३० से सिद्धि)

प्रथम करण 👉 बालव (१५:३२ तक)

द्वितीय करण 👉 कौलव (२६:४३ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 सिंह  चंद्र 🌟 मिथुन

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ  केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५४ से १२:४६

अमृत काल 👉 १५:३२ से १७:०४

त्रिपुष्कर योग 👉 २५:०७ से २९:४७

विजय मुहूर्त 👉 १४:३१ से १५:२४

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:५४ से १९:१६

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:५४ से १९:५९

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५९ से २४:४२

राहुकाल 👉 १५:३७ से १७:१६

राहुवास 👉 पश्चिम

यमगण्ड 👉 ०९:०३ से १०:४२

दुर्मुहूर्त 👉 ०८:२४ से ०९:१६

होमाहुति 👉 राहु (२५:०७ से केतु)

दिशा शूल 👉 उत्तर

अग्निवास 👉 पाताल (१५:३२ से पृथ्वी)

चन्द्र वास 👉 पश्चिम

शिववास 👉 कैलाश पर (१५:३२ से नन्दी पर)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – रोग २ – उद्वेग ३ – चर ४ – लाभ

५ – अमृत ६ – काल ७ – शुभ ८ – रोग

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – काल २ – लाभ ३ – उद्वेग ४ – शुभ

५ – अमृत ६ – चर ७ – रोग ८ – काल

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

पश्चिम-दक्षिण (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

अजा एकादशी व्रत (सबका) आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज २५:०७ तक जन्मे शिशुओ का नाम आर्द्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (कु, घ, ड, छ) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम पूनर्वसु नक्षत्र के प्रथम चरण अनुसार क्रमशः (के) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २९:४० से ०७:५९ कन्या – ०७:५९ से १०:१७

तुला – १०:१७ से १२:३७ वृश्चिक – १२:३७ से १४:५७

धनु – १४:५७ से १७:०० मकर – १७:०० से १८:४१

कुम्भ – १८:४१ से २०:०७

मीन – २०:०७ से २१:३१ मेष – २१:३१ से २३:०४

वृषभ – २३:०४ से २४:५९+ मिथुन – २४:५९+ से २७:१४+

कर्क – २७:१४+ से २९:३६+

पञ्चक रहित मुहूर्त

रज पञ्चक – ०५:४६ से ०७:५९

शुभ मुहूर्त – ०७:५९ से १०:१७

चोर पञ्चक – १०:१७ से १२:३७

शुभ मुहूर्त – १२:३७ से १४:५७

रोग पञ्चक – १४:५७ से १५:३२

शुभ मुहूर्त – १५:३२ से १७:००

मृत्यु पञ्चक – १७:०० से १८:४१

अग्नि पञ्चक – १८:४१ से २०:०७

शुभ मुहूर्त – २०:०७ से २१:३१

मृत्यु पञ्चक – २१:३१ से २३:०४

अग्नि पञ्चक – २३:०४ से २४:५९+

शुभ मुहूर्त – २४:५९+ से २५:०७+

रज पञ्चक – २५:०७+ से २७:१४+

शुभ मुहूर्त – २७:१४+ से २९:३६+

चोर पञ्चक – २९:३६+ से २९:४७+

आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज के दिन आप धन की तुलना में प्रतिष्ठा का अधिक ध्यान रखेंगे। कुछ समय के लिये व्यवहार विक्षिप्तों जैसा रहेगा शत्रु पक्ष का थोड़ा भय होने पर भी विजय मिलेगी परन्तु परिवार में किसी न किसी से रूठना मनाना लगा रहेगा। कार्य क्षेत्र पर संघर्ष भाग दौड़ अधिक करनी पड़ेगी बैठ कर कमाने की कामना में ना रहे अन्यथा अल्प लाभ से संतोष करना पड़ेगा धन लाभ प्रयास करने पर अवश्य होगा। आज पैतृक साधनों में वृद्धि भी करेंगे लेकिन इसके लिये काफी मशक्कत करनी पड़ेगी। परस्त्री आकर्षण से बचें अन्यथा मान एवं धन दोनो की हानि निश्चित है। आज विदेश यात्रा के प्रयासों में आशानुकूल सफलता मिल सकती है। स्त्री के कारण अथवा मूत्र संबंधित समस्या रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका व्यवहार अत्यंत लचीला रहेगा पूर्व में मिली सफलता से मन मे अहम के भाव भरे रहेंगे अपने कार्य समय से एवं बेहतर रूप से करेंगे लेकिन अन्य लोगो के काम मे नुक्स निकलना कलह को निमंत्रण देगा। कार्य व्यवसाय से मध्यान तक सोची हुई सफलता ना मिलने से मन दुखी होगा फिर भी पुराने व्यवहारों के बल पर थोड़ी बहुत आय हो जाएगी लेकिन थोड़े विलंब से। मध्यान बाद का समय सार्वजनिक क्षेत्र के लिये महत्तवपूर्ण रहेगा लोगों को आपके परामर्श की आवश्यकता पड़ेगी इसमे टालमटोल ना करे वरना संबंधों में खटास आएगी भविष्य के लाभ से भी वंचित रह जाएंगे। परिवार में सौहार्द पूर्ण वातावरण रहेगा कुछ मामलों में आपसी समझ की कमी भी रहेगी फिर भी तालमेल बना रहेगा सेहत आज लगभग सामान्य ही रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आपका आज का दिन शुभता दायक रहेगा। बोल चाल में दक्षता आएगी स्वभाव भी आज विनोदप्रिय रहेगा। आज आपको पैतृक कार्यो से किसी न किसी रूप में लाभ होगा साथ ही विदेश अथवा अन्य मन इच्छित स्थान की यात्रा में आ रही बाधा शांत होगी अथवा इन क्षेत्रों से लाभदायक समाचार मिलेंगे। घर परिवार में वातावरण आनंदित रहेगा भाई बंधुओ में परस्पर स्नेह बढेगा लेकिन थोड़ी स्वार्थ सिद्धि की भावना भी रहेगी। कार्य व्यवसाय में मध्यान तक उदासीनता रहेगी इसके बाद अकस्मात काम आने से व्यस्तता बढ़ेगी धन की आमद भी निश्चित होगी। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ाई में परेशानी आएगी शारीरिक रूप से कमजोरी अनुभव करेंगे। संध्या बाद दिन भर की गतिविधियों से संतोष होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन भी विपरीत फलदायी रहेगा परन्तु आज आपकी दूरदर्शी सोच भविष्य में होने वाली हानि से बचाव करेगी। व्यावसायिक क्षेत्र पर हानि के योग अधिक रहेंगे फिर भी व्यवहार कुशलता से इस पर कुछ हद तक अंकुश पा ही लेंगे। दिन के आरम्भ से मध्यान तक मन पर नकारात्मकता हावी रहेगी लेकिन संध्या बाद से स्थिति में सुधार आने लगेगा शारीरिक एवं मानसिक रूप दृढ़ता आएगी लेकिन आज आपके अनैतिक संबंधों में पड़ने अथवा इनके कारण घर मे कुछ ना कुछ कोहराम मचने की भी संभावना है। अपनी गलती ना मान बहस कर छोटे से विवाद को बढ़ाएंगे। सरकारी उलझनों से आज दूर ही रहे कल से परिस्थितियां अनुकूल बनने लगेंगी तब तक धर्य धारण करें।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज के दिन आपका उदार स्वभाव सार्वजनिक क्षेत्र पर प्रतिष्ठा दिलाएगा लेकिन उदारता केवल अपने काम निकालने के लिये ही रहेगी किसी के आनाकानी करने अथवा आपके काम के लिये मना करने पर उग्र रूप धारण कर लेंगे। व्यवसाय से मध्यान बाद धन की आमद होगी परन्तु धन के बीमारी, व्यसन अथवा अकस्मात खर्च होने पर बचत ना के बराबर ही होगी। भाग्य पक्ष बलवान रहने पर भी कुछ न कुछ कमी अनुभव होगी। परिवार में वातावरण धार्मिक रहेगा धर्म क्षेत्र की यात्रा अथवा दान पुण्य पर भी खर्च करेंगे संध्या बाद सुखोपभोग की कामना अधिक रहेगी पिता से किसी पुरानी बात पर बहस हो सकती है धर्य का परिचय दें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहेगा घरेलू एवं व्यावसायिक उलझनों के बाद भी स्वयं प्रसन्न रहेंगे साथ मे रहने वालों को भी प्रसन्न रखेंगे। आज आपका व्यक्तित्त्व भी निखरा रहेगा संपर्क में आने वाला प्रशंशा अवश्य करेगा। मन मे थोड़ी चंचलता लेकिन धार्मिक एवं सात्विक मनोवृति रहेगी पूजा पाठ के लिये व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल लेंगे। कला संगीत में भी रुचि लेंगे लेखन कार्य से जुड़े जातक अल्प समय मे नई रचना का निर्माण कर सकेंगे। कार्य व्यवसाय में धन की आमद अवश्य होगी परन्तु रुक रुक कर होने से थोड़े अधीर भी रहेंगे। घर का माहौल शांत रहेगा छोटी मोटी नोकझोंक वातावरण को प्रभावित नही कर पायेगी। विपरीत लिंगीय आकर्षण धोखे का कारण बन सकता है सतर्क रहें।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन शुभ फलदायी है आज आप विपरीत परिस्थिति में भी अपने पराक्रम से धन कमाएंगे। स्वभाव में भावुकता अधिक रहेगी परिवार में किसी न किसी से ईर्ष्या युक्त संबंध रहने पर भी अपनी तरफ से स्नेह देने का प्रयास करेंगे लेकिन बदले में भाई की अपेक्षा बहन से अधिक स्नेह मिलेगा। कार्य व्यवसाय में परिश्रम करने से पीछे नही हटेंगे इसी के बल पर आज धन लाभ भी होगा। सार्वजनिक क्षेत्र पर आपकी पहचान गंभीर व्यक्तित्व लेकिन मिलनसार जैसे बनेगी। चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े जातको को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। मन मे यात्रा की योजना बनेगी लेकिन अकस्मात ही होगी अथवा निरस्त करनी पड़ेगी। पिता का सहयोग समय पर ना मिलने का दुख मन मे रहेगा। रक्त अथवा उदर संबंधित शिकायत रह सकती है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन भी प्रतिकूल फल देने वाला रहेगा सेहत में विकार रहने से कार्य करने में उत्साह कम ही दिखाएंगे। वात-कफ अथवा नेत्र संबंधित परेशानी पाचन शक्ति में कमी रह सकती है। कार्य व्यवसाय में भी स्थिति संघर्ष वाली रहेगी ना चाहते हुए भी भागदौड़ करनी पड़ेगी फिर भी परिणाम निराश करने वाले मिलेंगे लेकिन निर्वाह योग्य आय के साधन जुटा ही लेंगे। मध्यान बाद सेहत में सुधार आने लगेगा विचार भी धार्मिक बनेंगे भाई बहन का सुख न्यून रहेगा लेकिन थोड़ी चापलूसी करने पर अकस्मात लाभ भी करा सकते है। शत्रु पक्ष आज निर्बल रहेगा फिर भी इसका कोई विशेष लाभ नही उठा पाएंगे। लंबी दूरी की यात्रा के प्रसंग बनेंगे सम्भव हो तो आज टाले अथवा रात्रि में करने पर लाभ दायक रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपका स्वाभिमानी स्वभाव जिस लाभ के अधिकारी है उसमें कुछ कमी ला सकता है। तर्क-वितर्क करने में आज निपुण रहेंगे अपनी मीठी बातो से किसी को भी आकर्षित कर लेंगे लेकिन व्यवसाय में तुरंत लाभ पाने की चाह ना रखे लाभ हर हाल में आवश्यकता अनुसार होगा पर धीरे धीरे ही। आज एकल व्यवसाय की तुलना में सांझेदारी के कार्यो अथवा जोखिम के कार्यो में लाभ की संभावना अधिक है कार्य क्षेत्र पर थोड़ी बहुत कहा सुनी भी होगी परिचितों पर भी सोच समझ कर भरोसा करें। खान पान उत्तम मिलेगा इसमे संयम रखना आवश्यक है पेट संबंधित व्यादि हो सकती है। विपरीत लिंगीय आकर्षण अधिक रहेगा। दूर स्थान से शुभ समाचार मिलेंगे।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप अपने लापरवाह व्यवहार के कारण लोगो से शत्रुता मोल लेंगे दिन का अधिकांश समय अनुकूल रहेगा छोटी मोटी घरेलू कहा सुनी तुरंत शांत हो जाएगी लेकिन बाहर किसी से बिना बात ना उलझें अन्यथा लेने के देने पड़ सकते है। आज लोग आपके मुह पर मीठा बोलेंगे लेकिन मन मे ईर्ष्या भारी रहेगी पीठ पीछे कुछ न कुछ हानि पहुचाने का प्रयास करेंगे पर आज सफल नही हो सकेंगे बाहर के लोगो से आवश्यकता के समय ही बोले मन का भेद आज परिजनों को भी ना दे। कार्य व्यवसाय धन लाभ की प्रबल संभावना है परंतु किसी पर अनैतिक दबाव या काम ना कराये। आध्यात्म में आज मन कम ही लगेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन आप सामाजिक क्षेत्र पर अपने बुद्धि कौशल का आवश्यकता से अधिक प्रदर्शन करेंगे इससे जो लोग आपको अभी तक अत्यंत बुद्धिमान मान रहे थे उनकी विचार धारा में कमी आएगी। भूमि भवन वाहन का सुख तो मिलेगा लेकिन किसी अन्य के भाग्य से ही आज भूमि भवन संबंधित कार्य टालना ही बेहतर रहेगा कार्य अंतिम समय मे किसी कमी के चलते अधूर रह जाएंगे। कार्य व्यवसाय की स्थित सामान्य से उत्तम रहेगी उतार चढ़ाव के बाद भी स्वयं को परिस्थितियों अनुसार ढाल कर संचय कोष में वृद्धि करेंगे लेकिन खर्च करने में कंजूसी करेंगे। माता अथवा अन्य स्त्री पक्ष से झूठ बोलने से बचे आगे कलह हो सकती है। आपकी सेहत ठीक पर किसी परिजन की खराब होने पर दुविधा होगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज का दिन बीते दिन की तुलना में सुधार वाला रहेगा किसी से किये अभद्र आचरण का पश्चाताप होगा लेकिन फिर भी स्वभाव में बदलाव लाने का प्रयास नही करेंगे। अपना काम निकालने के लिये प्रिय वचन बोलेंगे काम ना बनने पर मन ही मन कोसेंगे। कार्य क्षेत्र पर आय के एक से अधिक साधन सुलभ होंगे लेकिन सहयोग की कमी के कारण सभी से लाभ नही उठा सकेंगे फिर भी जीविकोपार्जन के लिये ज्यादा संघर्ष नही करना पड़ेगा। सामाजिक क्षेत्र पर आप भाग्यशाली माने जाएंगे लेकिन घरेलू मामलों में कुछ कमी अनुभव होगी। गूढ़ विषयो में रुचि लेंगे दूरदर्शी सोच रहने के कारण कार्यो की गति धीमी रहेगी। शेयर सट्टे के प्रति रुचि अधिक रहेगी भविष्य में इससे लाभ ही मिलेगा।

 

WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_16c64a20
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.58.59_3be423df
WhatsApp Image 2025-08-01 at 09.59.01_6e96dcfe
IMG-20250916-WA0013(1)
IMG-20250916-WA0008(1)
IMG-20250923-WA0013(1)
IMG-20251009-WA0005(1)
spot_img

ADV.

spot_img
RECENT POSTS

महासमुंद/सेक्टर बैठक के अंतर्गत सरायपाली, बसना, पिथौरा, खल्लारी एवं गड़फुलझर के स्वास्थ्य संस्थानों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा

महासमुंद/सेक्टर बैठक के अंतर्गत सरायपाली, बसना, पिथौरा, खल्लारी एवं गड़फुलझर के स्वास्थ्य संस्थानों में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा महासमुंद/ जिले में राष्ट्रीय...

हेल्थ प्लस

बसना: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल बसना में विशेषज्ञ डॉक्टरों के विशेष शिविर, तीन दिनों तक मिलेगी सुपर स्पेशलिटी सेवाएं बसना। क्षेत्रवासियों को बेहतर एवं आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध...