“महासमुंद में चोरी और सड़क हादसे से हड़कंप — लाखों के जेवरात पार, युवक गंभीर घायल”
✅ समाचार 1 : नयापारा वार्ड 06 में ताला तोड़कर लाखों की चोरी :महासमुंद। नयापारा वार्ड नंबर 06 में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए मेन दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश कर लाखों के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पीड़ित असलम खान पिता स्व. याकूब खान, उम्र 35 वर्ष ने थाना सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत के अनुसार घटना 04 नवंबर की रात्रि 1 से 3 बजे के बीच की है, जब चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी पार कर दी।
चोरी गए सामान में—02 नग कंगन, 01 नग गले का हार, 02 नग पायल, 02 नग मेंहदी छल्ला, 01 नग काला पोत, 02 नग चांदी के सिक्के, 02 नग पुरानी बिछिया, कुल जेवरात कीमत लगभग 3 लाख रूपये नकद 1.5 लाख रुपये पुलिस ने मामले में धारा 331(4), 305(A) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
✅ समाचार 2 : सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, अस्पतालों के चक्कर में बीता महीना/ महासमुंद। ग्राम परसवानी वार्ड 07 निवासी एक महिला ने अपने पुत्र पोखराज साहू के सड़क हादसे की रिपोर्ट थाना में दर्ज कराई है।जानकारी के अनुसार 08 अक्टूबर 2025 को पोखराज साहू मजदूरी कर घर लौटने के बाद अपनी डिस्कवर मोटरसाइकिल से घूमने निकला था।
परवानी मोड़ के पास सड़क पार करते समय कार क्रमांक CG 04 MJ 2805 के चालक ने तेज व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक को—जबड़े में, दाएं घुटने में, सिर, तथा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
घटना की सूचना उसके भांजे गजेंद्र साहू ने दी, जिसके बाद घायल को पहले जिला अस्पताल महासमुंद, फिर डीकेएस रायपुर, उसके बाद मेकाहारा रायपुर, और अंततः बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पोखराज 16 अक्टूबर से 3 नवंबर तक उपचाररत रहा। सुधार के बाद उसे डिस्चार्ज किया गया। घटना के लगभग एक महीने बाद, पीड़िता ने 05 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज करवाई है और उचित कार्रवाई की मांग की है।



