तेन्दूकोना पुलिस की बड़ी कार्रवाई — एक ही दिन कई जगह छापेमारी, 6 आरोपी शराब पिलाते रंगे हाथ गिरफ्तार
1️⃣ धान मंडी के पास पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार
तेन्दूकोना।थाना तेन्दूकोना पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर ग्राम सम्हर धान मंडी के पास दबिश देकर अवैध शराब पर कार्रवाई की। पुलिस को आते देख शराब पी रहे लोग भाग गए। मौके से इन्द्रजीत नायक (28 वर्ष) निवासी समहर को पकड़ा गया।उसके कब्जे से 180 एमएल की शीशी में करीब 50 एमएल देशी शराब एवं 2 डिस्पोजल गिलास बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर जमानत पर रिहा किया गया।
2️⃣ डिपो के पास अवैध शराब विक्रेता पर कार्रवाई
तेन्दूकोना।मुखबीर की सूचना पर तेन्दूकोना डिपो के पास पुलिस ने छापा मारा। पुलिस के पहुंचते ही शराब पी रहे लोग मौके से भाग गए। मौके से भूषण डडसेना (58 वर्ष) निवासी वार्ड 09 तेन्दूकोना पकड़ा गया। उसके कब्जे से 50 एमएल देशी शराब और 2 डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(C) के तहत कार्रवाई की गई और जमानत पर छोड़ा गया।
3️⃣ पंचायत भवन गली से एक शराब विक्रेता गिरफ्तार
तेन्दूकोना।थाना पुलिस ने पंचायत भवन गली में शराब पिलाने की सूचना पर दबिश दी। पुलिस देखकर शराब पीने वाले भाग निकले। मौके पर ढालन कुमार साहू (47 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 01 बस्तीपारा पकड़ा गया। उसके पास से 50 एमएल देशी शराब और 2 डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जमानत पर रिहा किया गया।
4️⃣ बावहन भर्री इलाके में अवैध शराब कारोबार पर छापा
तेन्दूकोना। पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर बावहन भर्री इलाके में दबिश दी। पुलिस आते ही शराब पी रहे लोग भाग गए। मौके पर शिवनारायण ब्रम्हभट्ट (42 वर्ष) निवासी वार्ड 14 पकड़ा गया। आरोपी वैध कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने 50 एमएल शराब और डिस्पोजल गिलास जब्त कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(C) के तहत मामला दर्ज किया और जमानत पर छोड़ दिया।
5️⃣ डोकरपाली मार्ग पर टावर के पास शराब बिक्री का खुलासा
तेन्दूकोना।डोकरपाली रोड स्थित टावर के पास पुलिस ने अवैध शराब बेचने की सूचना पर कार्रवाई की। वहां मौजूद व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गए।पुलिस ने अनराज मानिकपुरी (50 वर्ष) निवासी वार्ड 07 बाजार पारा को पकड़ा और उसके पास से 50 एमएल देशी शराब व 2 डिस्पोजल गिलास जब्त किए। वैध दस्तावेज नहीं होने पर उसके खिलाफ धारा 36(C) के तहत मामला दर्ज कर जमानत पर छोड़ा गया।
नोट: सभी मामलों में पुलिस ने कार्रवाई कर शराब व सामग्री जब्त की और सभी आरोपियों को वैधानिक प्रक्रिया के तहत जमानत प्रदान की।



