महासमुंद/तेन्दूकोना पुलिस की कार्रवाई: अवैध शराब पिलाने वाला आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद।थाना तेन्दूकोना में पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक द्वारा दिनांक 13 दिसंबर 2025 को हमराह स्टाफ के साथ टाउन एवं देहात पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पेट्रोल पंप ग्राम सराईपाली ठेला के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है।
सूचना की तस्दीक हेतु मौके के गवाह नंदकुमार कोसरिया एवं खगेश विश्वकर्मा को साथ लेकर पुलिस टीम मुखबिर के बताए स्थान पर पहुंची। पुलिस पार्टी को देखकर शराब पीने वाले व्यक्ति मौके से फरार हो गए, जबकि एक व्यक्ति को मौके पर पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम लेखु मिरी पिता वेदराम मिरी उम्र 32 वर्ष, निवासी हरदी, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद बताया। आरोपी के कब्जे से एक शीशी देशी प्लेन शराब (180 एमएल) में लगभग 60 एमएल शराब तथा दो नग डिस्पोजल गिलास बरामद किए गए, जिसकी कुल कीमत लगभग 40 रुपये आंकी गई।
उक्त मशरूका को गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामला जमानतीय होने के कारण आरोपी को सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर जमानत मुचलके पर रिहा किया गया। पुलिस द्वारा मामले की विवेचना जारी है।



