पांचवें दिन मिली भागीरथी साहू की लाश, जोंक नदी हादसे की तलाश का हुआ दुखद अंत; चांदन-सुखरी नदी में झाड़ियों के बीच फंसा मिला शव सांकरा/पिथौरा। महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र में जोंक नदी के पुराने पुल पर पांच दिन पहले हुए भीषण सड़क हादसे में लापता बलौदाबाजार भागीरथी साहू का शव आखिरकार पांचवें दिन बरामद कर लिया गया। लगातार चलाए जा रहे सर्च अभियान के बाद बलौदाबाजार जिले के चांदन-सुखरी नदी क्षेत्र में झाड़ियों के बीच फंसा भागीरथी साहू का शव मिला है।
30 अगस्त को पुराने जोंक नदी पुल पर कार और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हुई थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन पुल के नीचे नदी में जा गिरे थे। हादसे में कार चालक बसना दुधिपाली शिक्षक के राजकुमार निषाद की मौत हो गई थी, जबकि मोटरसाइकिल सवार भागीरथी साहू नदी के तेज बहाव में बह गए थे और तभी से लापता थे। घटना में कुल 7 लोग थे

पांच दिन तक चला सर्च ऑपरेशन बलौदा बाज़ार भागीरथी साहू की तलाश में हादसे के बाद से ही SDRF, NDRF, स्थानीय पुलिस और ग्रामीणों की टीमें लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चला रही थीं। भिलाई और ओडिशा से पहुंची NDRF की टीमों ने भी नदी के कई किलोमीटर क्षेत्र में तलाश अभियान चलाया।
तलाश के दौरान भागीरथी की बाइक भी बरामद की गई थी, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया था। नदी के तेज बहाव और झाड़ियों वाले इलाकों में टीमों द्वारा लगातार खोजबीन की जा रही थी।
चांदन-सुखरी नदी में मिला शव
पांचवें दिन सर्च अभियान के दौरान बलौदाबाजार जिले के चांदन-सुखरी नदी क्षेत्र में झाड़ियों के बीच भागीरथी साहू का शव फंसा हुआ मिला। शव मिलने की सूचना के बाद NDRF, SDRF और स्थानीय पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने की कार्रवाई की।भागीरथी साहू का शव मिलने की खबर से उनके परिजनों और समाज में शोक की लहर है। वहीं पांच दिनों से चल रही तलाश के बाद आखिरकार अभियान को सफलता मिली, लेकिन यह सफलता परिवार के लिए बेहद दुखद अंत लेकर आई।



