बसना -: बडेटेमरी मे मुख्यमंत्री आबादी पट्टा भूमि में मकान बनाने के लिये जेसीबी लगाकर नीव खोदकर सफाई के दौरान मारपीट गाली गलौच मामला दर्ज ग्राम बडेटेमरी में रहने वाले वासुदेव देवता ने थाने मे शिकायत करते हुए बताया क़ी वह खेती किसानी का काम करता हू मेरे मुख्यमंत्री आबादी पट्टा भूमि में मकान बनाने के लिये जेसीबी लगाकर नीव खोदकर
सफाई करा रहा था उसी समय मेरे गांव के समुंद सिंह जगत एवं उसकी पत्नी प्रमीला जगत एवं पुत्री कु0 पुष्पलता जगत व कु0 गोमती जगत चारो एक राय होकर हमारे भूमि में मकान बना रहा है कहते मां बहन की गंदी गंदी गाली गुप्तार कर आज तुझे मार देंगे कहते चारो हाथ मुक्का से मारपीट करने लगे मैं नीचे गिर गया तब समुंद सिंह मेरे उपर बैठ गया और पुष्पलता ईटा से मेरे सिर, नाक में मार दिया मारपीट को देखकर मेरी पत्नी
भगवती देवता, पुत्र मनोज देवता बीच बचाव करने आये तो मेरी पत्नी भगवती को कु0 गोमती जगत सिर के बाल को पकडकर खीचकर हाथ मुक्का से मारपीट की। मारपीट से मेरे सिर नाक में खुन निकल गया उसके बाद हम लोग अपने घर चले गये। घटना को मजदूर संतोष यादव, मिस्त्री निरंजन पांडव देखे सुने है रिपोर्ट करता हू कार्यवाही की जावे। मामले मे बसना थाना ने समुंद सिंह जगत , प्रमीला जगत , कु0 पुष्पलता जगत , कु0 गोमती जगत के खिलाप 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत मामला दर्ज कर लिया है



