निहाल तुर्के वार्ड नंबर 22 सुभाष नगर महासमुंद का रहने वाला हूं कक्षा 10 वीं तक पढाई किया हूं कि दिनांक 08.04.2024 को बब्बु चंद्राकर एवं गगन मेरे पास आये तथा तुम्हे पहले 3,000/- रूपये देगें अपने नाम से इंडेस बैंक ब्रांच आरंग में एक खाता खुलवाओ जिसमें आईपीएल सट्टा का पैसा का ट्राजेंक्शन होगा जिसका लेनदेन हम लोग मिलकर करेंगे बोले तो मैं उनके कहने पर अपने नाम से खाता खुलवा दिया उक्त खाता, चेक बूक एवं एटीएम को वे लोग शुरू दिन से अपने पास रखे हैं । इस विषय में कल दिनांक 15.04.2024 को मेरे घर वाले यह गलत काम है अपने खाते में लेनदेन मत करो किसी दिन फंस जाओगे बोले तो मैं अपने उक्त खाता नंबर 1002311***** को बंद करा दिया इसी बात को लेकर आज दिनांक
16.04.2024 के करीबन 12.00 बजे वे दोनों बब्बू चंद्राकर तथा गगन महासमुंद आये और मेरे पीछे पीछे सुभाष नगर जगन्नाथ भवन के पास महासमुंद तक आये एवं तुम खाता हमें बिना बताये क्यों बद कर दिये कहकर एक राय होकर मां बहन की गंदी गंदी गालियां देकर हाथ झापड से मारपीट किये गाली गलौज एवं मारपीट का आवाज सुनकर मेरी मां सविता तुर्के
बिच बचाव करने आयी तो वे दोंनों मेरी मां के साथ में मारपीट किये हैं मारपीट से मेरे दोनो हाथ एवं गले में तथा मेरी मां की दाहिने कलाई में चोंटे आयी है वे दोनो तुम्हे जान से मार देगे कहकर धमकी दे रहे थे । गाली गलौज मारपीट को मुहल्ले के जितेंद्र तुर्के एवं संतोष पटले एवं अन्य लोग देखे सुने हैं बीच बचाव किये हैं कि रिपोर्ट करताहूं कार्यवाही किया जावे रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बतायु अनुसार लिखी गयी है।मामले मे
294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC के तहत आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है!



