पिथौरा /महासमुंद NH-53 पर दर्दनाक हादसा: 16 वर्षीय किशोर की ट्रक की चपेट में आने से मौत, चालक पर अपराध दर्ज

पिथौरा /महासमुंद NH-53 पर दर्दनाक हादसा: 16 वर्षीय किशोर की ट्रक की चपेट में आने से मौत, चालक पर अपराध दर्ज

पिथौरा (महासमुंद)। थाना पिथौरा क्षेत्र अंतर्गत एनएच-53 पर ग्राम मेमरा के शर्मा गैरेज के सामने मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 16 वर्षीय किशोर राज प्रधान की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक राज प्रधान पिता आनंद प्रधान, उम्र 16 वर्ष, निवासी ग्राम चिखली, थाना पिथौरा, दिनांक 13 जनवरी 2026 को चप्पल खरीदने पिथौरा जा रहा था। दोपहर लगभग 3:30 बजे जब वह एनएच-53 पर सड़क पार कर रहा था, तभी पिथौरा की ओर से आ रहे ट्रक क्रमांक CG10BF 8437 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जोरदार टक्कर मार दी।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोकनाथ प्रधान ने तत्काल टोल प्लाजा की एंबुलेंस की मदद से घायल किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पिथौरा पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर थाना पिथौरा में मर्ग क्रमांक 01/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत प्रकरण कायम कर विधिवत मर्ग पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई। मृतक के परिजनों एवं गवाहों के कथन के आधार पर मर्ग जांच में ट्रक चालक का कृत्य धारा 106(1) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर आरोपी चालक के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

सूचक गयानंद प्रधान पिता चिंतामणि प्रधान, उम्र 36 वर्ष, निवासी चिखली, द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूर्ण करते हुए वरिष्ठ अधिकारियों एवं एसडीएम पिथौरा को सूचना प्रेषित कर दी है।

महासमुंद/ तेज रफ्तार ‘छोटा हाथी’ ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, महिला की रीढ़ की हड्डी टूटी, चालक पर अपराध दर्ज

महासमुंद/ तेज रफ्तार ‘छोटा हाथी’ ने बाइक सवार दंपती को रौंदा, महिला की रीढ़ की हड्डी टूटी, चालक पर अपराध दर्ज

महासमुंद। ग्राम चिंगरौद निवासी मजदूर मिलन कुमार निषाद (34) अपनी पत्नी नीरा निषाद के साथ मोटरसाइकिल से घर लौटते समय भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए। घटना 7 जनवरी 2026 की शाम करीब 4.30 बजे बरोंडाबाजार स्थित राधा स्वामी भवन के पास हुई, जब पीछे से आ रही पिकअप ‘छोटा हाथी’ वाहन क्रमांक CG 04 QK 5215 के चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक क्रमांक CG 06 HF 0415 को जोरदार टक्कर मार दी।

दुर्घटना में मिलन कुमार निषाद को सिर, बांह और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं, जबकि उनकी पत्नी नीरा निषाद को बाईं आंख के पास, कमर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर व संघातिक चोटें आई हैं। महिला की रीढ़ की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई है, जिनका वर्तमान में सोहम अस्पताल, महासमुंद में उपचार जारी है।

घटना के संबंध में पीड़ित मिलन कुमार निषाद ने थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में लिखित आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराई। आवेदन के अवलोकन पर पुलिस ने पिकअप चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125(ए) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के सभी पहलुओं की बारीकी से पड़ताल की जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई कर सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): आवश्यकताएं बढ़ेंगी। आर्थिक तंगी हो सकती है। कर्ज से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। शत्रु परेशान करेंगे। हानि नहीं पहुंचा पाएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। चोट व रोग से बचें। विवाद न करें।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। बकाया वसूली होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। नेत्र पीड़ा की संभावना। कुछ लाभ। यात्रा के योग टलेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे। ज्ञानीजनों से मुलाकात होगी। शांति बनाना आवश्यक है। अकारण भय व्याप्त होगा।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): कार्यप्रणाली में सुधार होगा। योजना फलीभूत होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। यात्रा के योग बनेंगे। लाभ होगा। राज्य से परेशानी हो सकती है। स्त्री को कष्ट। जायदाद वृद्धि के योग बनेंगे। विरोधी सक्रिय होंगे।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बढ़ेगी। हानि-लाभ का वातावरण बनेगा। पराक्रम बढ़ेगा। विजय मिलेगी, गर्व न करें। ईमानदारी से कार्य करते रहें। समय पक्ष का है। स्त्री सुख, यात्रा में हानि, दुख। विरोधी कष्ट देंगे।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें। कष्ट होंगे। खर्च बढ़ेंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। धनागम के अवसर बनेंगे। ‘आ बैल मुझे मार’ की स्‍थिति निर्मित न होने दें। अकारण भय बना रहेगा। व्यापारी सोच-समझकर निर्णय लें।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): कोर्ट व कचहरी के कार्य बनेंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। हानि, भय, कष्ट का वातावरण बनेगा। कुछ लाभ के आसार दिखेंगे। दुखद समाचार मिलने की संभावना है। अस्वस्थता होगी। कुसंग से हानि, कुछ लाभ के आसार दिखेंगे।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। थकान महसूस होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। कष्टों में वृद्धि के योग हैं। कुछ नए कार्य की संभावना सिद्ध होगी। कष्टों में निवृत्ति नहीं होगी। कलह से बचना होगा। अधिकार के लिए प्रयत्न करना होगा।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ होगा। रोग घेरेंगे। चिंताएं बढ़ेंगी। शत्रु शांत होंगे। अपमान, कष्ट, कलह से बचना होगा। राज्य से लाभ के अवसर बढ़ेंगे। लाभ होगा। शत्रु परेशान करेंगे। कुछ नुकसान होगा।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): दौड़-धूप अधिक होगी। बुरी सूचना मिल सकती है। विवाद न करें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धनलाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अकारण भय व्याप्त होगा। शत्रु शांत होंगे। वाहन देखकर चलाएं। परिस्‍थितियां अनुकूल होंगी। कुछ विरोध होगा। विरोधी अपमान करेंगे। शांति होगी।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): मेहनत‍ का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख बनी रहेगी। मातृपक्ष से परेशानी होगी। दुर्घटना की संभावना। धन मिलने की परिस्‍थिति निर्मित होगी। अंतरप्रेरणा से कार्य करें। धनागम के अवसर बढ़ेंगे। प्रमाद का त्याग करना होगा।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। शत्रु शांत होंगे। कष्ट-भय की संभावना, अस्वस्थता, आलस्य का अनुभव करेंगे। धनागम होगा। शरीर शिथिल होगा। शत्रु शांत रहेंगे। लाभ-हानि बराबर रहेंगे। प्रमाद बढ़ेगा।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): यात्रा, नौकरी व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ होगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। शुभ समाचार की आशा बंधेगी। शत्रु षड्यंत्र रचेंगे। सावधान रहने की आवश्यकता है। पराक्रम दिखलाने का अवसर है। लाभ होगा। रिश्वत न लें। नम्रता बनाए रखें।

राशि फलादेश

बसना/ विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की पहल से लकवाग्रस्त महिला को मुख्यमंत्री कोष से 5 लाख की सहायता

बसना/ विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की पहल से लकवाग्रस्त महिला को मुख्यमंत्री कोष से 5 लाख की सहायता

बसना। जनसेवा और संवेदनशीलता की मिसाल कायम करते हुए बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की पहल पर ग्राम बड़ेटेमरी की लकवाग्रस्त निर्धन महिला श्रीमती बसंती साव (पति प्रेमकुमार साव) के इलाज हेतु मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

श्रीमती बसंती साव लंबे समय से दोनों पैरों के पैरालिसिस से पीड़ित हैं। रायपुर के एम्स, मेकाहारा एवं श्री बालाजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनके पूर्ण इलाज हेतु लगभग 6.40 लाख रुपये का अनुमानित खर्च बताया था। भूमिहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए इतनी बड़ी राशि जुटाना संभव नहीं था, जिससे इलाज रुकने की स्थिति बन गई थी।

मामले की जानकारी मिलते ही विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर परिवार की स्थिति से अवगत कराया और मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से विशेष सहायता का आग्रह किया। विधायक की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री ने त्वरित संज्ञान लेते हुए 5 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की।

इस अवसर पर विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी की सरकार संवेदनशील और अंत्योदय की भावना से प्रेरित है। “मेरे विधानसभा क्षेत्र का हर नागरिक मेरा परिवार है। किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। श्रीमती बसंती साव के बेहतर उपचार के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।”

मुख्यमंत्री से मिली इस सहायता से पीड़ित परिवार को नई उम्मीद मिली है। क्षेत्रवासियों ने विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की इस मानवीय पहल की सराहना करते हुए इसे सच्चे जनसेवक का उदाहरण बताया है।

महासमुन्द/ जिले के 03 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में महिला लेखापाल पदों पर भर्ती हेतु 21 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

महासमुन्द/ जिले के 03 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में महिला लेखापाल पदों पर भर्ती हेतु 21 जनवरी तक आवेदन आमंत्रित

महासमुन्द/ कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा के अनुमोदन पश्चात् जिले के तीन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में महिला लेखापाल के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंतत्र किए गए है। जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा ने बताया कि समग्र शिक्षा अंतर्गत जिन कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में महिला लेखापाल की नियुक्ति की जानी है, उनमें बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत सुनसुनिया, पिथौरा अंतर्गत लाखागढ़ एवं बसना विकासखण्ड अंतर्गत बंसुला शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑफलाइन रखी गई है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी संबंधित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में स्वयं उपस्थित होकर आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 जनवरी 2026 शाम 5ः00 बजे तक निर्धारित की गई है। उक्त पद से संबंधित न्यूनतम अर्हताएं, नियम एवं शर्तों की विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in पर उपलब्ध है, जिसका अवलोकन कर सकते हैं।

महासमुंद/वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. वी.पी. भोसले द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन अंतर्गत एबीआईपी-एसएस कार्यक्रम का निरीक्षण

महासमुंद/वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. वी.पी. भोसले द्वारा राष्ट्रीय गोकुल मिशन अंतर्गत एबीआईपी-एसएस कार्यक्रम का निरीक्षण

महासमुंद/ राष्ट्रीय गोकुल मिशन के अंतर्गत संचालित एबीआईपी-एसएस ¼Accelerated Breed Improvement Programme using Sex Sorted Semen) कार्यक्रम के क्रियान्वयन एवं प्रगति के निरीक्षण हेतु राष्ट्रीय दुग्ध विकास बोर्ड आनंद (गुजरात) के वरिष्ठ प्रबंधक डॉ. वी.पी. भोसले’’ द्वारा 15 जनवरी को जिला महासमुंद का दौरा किया गया।

एबीआईपी-एसएस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सेक्स सॉर्टेड सीमेन तकनीक के माध्यम से अधिक संख्या में मादा बछियों का उत्पादन कर दुग्ध पशुओं की नस्लों का त्वरित सुधार करना है। इसके माध्यम से दूध उत्पादन क्षमता में वृद्धि, पशुधन की आनुवंशिक गुणवत्ता में सुधार, अनुपयोगी नर बछड़ों की संख्या में कमी तथा पशुपालक किसानों की आय में बढ़ोतरी सुनिश्चित की जा रही है।

निरीक्षण के दौरान डॉ. भोसले द्वारा एबीआईपी-एसएस कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के 08 से 10 लाभान्वित पशुपालकों से संवाद किया गया। इस अवसर पर पशुपालन प्रबंधन, प्रजनन तकनीक, पशुओं का पोषण, रोग नियंत्रण एवं उत्पादन क्षमता वृद्धि से संबंधित विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही सेक्स सॉर्टेड सीमेन से किए गए कृत्रिम गर्भाधान, गर्भ परीक्षण तथा जन्मे बछड़ों के सत्यापन हेतु पशुपालकों के घर जाकर स्थल निरीक्षण भी किया गया।

पशुपालन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में अब तक सेक्स सॉर्टेड सीमेन के माध्यम से 3232 कृत्रिम गर्भाधान किए जा चुके हैं, जिनसे 908 वत्सों का जन्म हुआ है। इनमें से 767 बछियां हैं, जो कुल जन्म का लगभग 84 प्रतिशत है। यह उपलब्धि जिले में उन्नत नस्ल सुधार एवं दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पशुपालन विभाग ने बताया कि जिले के अन्य इच्छुक पशुपालक भी इस योजना का लाभ लेने के लिए नजदीकी पशु चिकित्सा संस्था अथवा पशुपालन विभाग से संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान पशुपालन विभाग के स्थानीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

महासमुंद/ एनीमिया पर 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान जारी शासकीय विद्यालय गढ़फुलझर में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महासमुंद/ एनीमिया पर 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान जारी शासकीय विद्यालय गढ़फुलझर में जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री टिक्वेन्द्र जाटवर एवं महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री राजीव पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केन्द्र महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले के सभी विकासखण्ड के विभिन्न ग्राम पंचायत, नगर पंचायत, आगंनबाड़ी केन्द्र, स्कूल एवं कॉलेजों में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वालंबन के लिए एनीमिया विषय पर 15 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गढ़फुलझर (बसना) में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना योजना अंतर्गत बालिकाओं को लैंगिक समानता, लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई पर ध्यान देना, सही पोषण के लिए संतुलित आहार, फोलिक एसिड टैबलेट, आयरन, कैल्शियम युक्त खाद्य पदार्थ पर विशेष चर्चा हुई, एनीमिया की रोकथाम, तथा मासिक धर्म स्वच्छता के विषय में जानकारी दी गई एवं सखी वन स्टॉप सेंटर, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, भारतीय न्याय संहिता एवं बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित सभी कानूनों जैसे- घरेलू हिंसा अधिनियम 2005, यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961, एवं महिला हेल्प लाईन नंबर 181, चाइल्ड हेल्प लाईन नंबर 1098 के बारे में महिलाओं को जानकारी दी जा रही हैं।

इस अवसर पर बालिकाओं का हीमोग्लोबिन जांच, फोलिक एसिड, आयरन का टेबलेट एवं कॉपी पेन का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल का प्राचार्य, शिक्षक/शिक्षिकाएं, मिशन शक्ति के जिला मिशन समन्वयक कु. खिलेश्वरी चक्रधारी, केन्द्र प्रशासक सुश्री झलक साहू, चाइल्ड हेल्प लाईन सुपरवाइजर श्रीमती पायल धु्रव, जिला बाल संरक्षण इकाई से सामाजिक कार्यकर्ता श्री भोजराम चौहान एवं सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमति उमादेवी पटेल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एवं छात्र/छात्राओं का विशेष योगदान रहा।

महासमुन्द/महाविद्यालयों में जागरूकता एवं आवेदन अभियान का हुआ आयोजन विद्यार्थियों को प्रारूप-6 में आवेदन करने तथा वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप के संबंध में दी जानकारी

महासमुन्द/महाविद्यालयों में जागरूकता एवं आवेदन अभियान का हुआ आयोजन विद्यार्थियों को प्रारूप-6 में आवेदन करने तथा वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप के संबंध में दी जानकारी

महासमुन्द/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं जिला नोडल अधिकारी स्वीप श्री हेमन्त नंदनवार के समन्वय से जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के अंतर्गत पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत उन पात्र नागरिकों, जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में शामिल नहीं हो पाया है, तथा दिनांक 01.01.2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने हेतु घोषणा पत्र सहित निर्धारित प्रारूप-6 में आवेदन भरने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अतिरिक्त, दिनांक 01.10.2026 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं से भी अग्रिम रूप से प्रारूप-6 में आवेदन भरवाए जाने के निर्देश जिले के सभी महाविद्यालयों को एक साथ दिए गए हैं।

इसी क्रम में आज शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुन्द एवं शासकीय माता कर्मा महाविद्यालय महासमुन्द में जागरूकता एवं आवेदन अभियान आयोजित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम महासमुंद अक्षा गुप्ता द्वारा छात्र-छात्राओं को शत-प्रतिशत मतदाता बनने के उद्देश्य से प्रारूप-6 में आवेदन करने तथा वोटर हेल्पलाइन मोबाइल एप के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुन्द की नोडल प्राचार्य श्रीमती करूणा दुबे, सहायक प्राध्यापकगण श्रीमती मालती तिवारी, श्रीमती राजेश्वरी सोनी, श्री अजय राजा एवं श्रीमती सरस्वती वर्मा उपस्थित रहे। वहीं शासकीय माता कर्मा महाविद्यालय महासमुन्द से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा श्री रेखराज शर्मा, जिला परियोजना अधिकारी जिला साक्षरता मिशन प्राधिकरण श्री कमल नारायण चन्द्राकर तथा बीएलओ मचेवा श्रीमती योजना यादव एवं श्री मिथलेश साहू की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को मतदाता पंजीयन हेतु प्रेरित किया गया।

पिथौरा/महासमुंद अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, कुल 14711 कट्टा धान एवं तीन वाहन जप्त

पिथौरा/महासमुंद अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, कुल 14711 कट्टा धान एवं तीन वाहन जप्त

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए अवैध भंडारण, परिवहन के विरुद्ध संयुक्त टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज कार्रवाई के दौरान तीन अलग-अलग मामलों से कुल 14711 कट्टा अवैध धान एवं तीन वाहन जप्त किया गया।

पिथौरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम मोहदा में टिकेश्वर यादव के आवास, दुकान एवं गोदाम का निरीक्षण किया गया, जहाँ लगभग 1000 कट्टा धान अवैध रूप से संग्रहित पाया गया। जांच में धान के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिस पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए संपूर्ण धान को जप्त किया गया तथा कृषि उपज मंडी पिथौरा को सुपुर्द किया गया। वहीं महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम भूरकोनी क्षेत्र में अवैध धान परिवहन की सूचना पर की गई कार्रवाई में दो ट्रैक्टरों के माध्यम से धान ले जाते हुए पाए जाने पर 170 कट्टा धान जप्त किया गया। दोनों वाहनों को भी जब्त कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इसी प्रकार बसना विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम परगला में अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए 51 पैकेट धान पकड़े गए। मौके पर टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए धान को जप्त किया गया एवं संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध मंडी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया तथा बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत चेक पोस्ट टेमरी में आज अवैध धान परिवहन करते हुए पाए जाने पर वाहन समेत 250 कट्टा धान को मंडी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए थाना कोमाखान के सुपुर्द किया गया। जिला प्रशासन ने कहा है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कार्रवाई जारी रहेगी।

सरायपाली/धान खरीदी के अंतिम दौर में कलेक्टर का सघन निरीक्षण, निगरानी हुई और सख्त कलेक्टर पहुंचे उड़ीसा बॉर्डर जांच चौकी नोडल अधिकारी भी फील्ड में कर रहे है भौतिक सत्यापन

सरायपाली/धान खरीदी के अंतिम दौर में कलेक्टर का सघन निरीक्षण, निगरानी हुई और सख्त कलेक्टर पहुंचे उड़ीसा बॉर्डर जांच चौकी नोडल अधिकारी भी फील्ड में कर रहे है भौतिक सत्यापन

महासमुंद/ धान खरीदी के अंतिम चरण में जिला प्रशासन ने निगरानी व्यवस्था और कड़ी कर दी है। कलेक्टर श्री विनय लंगेह लगातार फील्ड में रहकर उपार्जन केंद्रों एवं अंतरराज्यीय जांच चौकियों का सघन निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में उन्होंने सरायपाली विकासखंड के अंतिम छोर पर स्थित उड़ीसा बॉर्डर की सिरपुर चेक पोस्ट, बिरकोल एवं सिंघोड़ा जांच चौकी तथा तोरेसिंहा धान उपर्जान केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रत्येक वाहन के परिवहन दस्तावेजों का बारीकी से अवलोकन किया तथा रजिस्टर में दर्ज प्रविष्टियों का वास्तविक स्थिति से मिलान किया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान के अवैध परिवहन, खरीदी एवं बिक्री की किसी भी संभावना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर श्री लंगेह ने सरायपाली के तिहारीपाली उपार्जन केंद्र का भी आकस्मिक निरीक्षण कर धान खरीदी की प्रक्रिया, भंडारण, उठाव एवं स्टॉक की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और किसी भी प्रकार की अनियमितता को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अंतिम दिनों में अतिरिक्त सतर्कता बरतना आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि उड़ीसा राज्य से धान की संभावित आवक के कारण जिले में अवैध परिवहन और खरीदी-बिक्री की आशंका बनी रहती है। वर्तमान में जप्ती के मामलों में जिला राज्य में अग्रणी बना हुआ है। कलेक्टर प्रतिदिन शाम 6 से 7 बजे तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से धान खरीदी की समीक्षा भी कर रहे हैं।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिले के सभी 182 उपार्जन केंद्रों में नोडल अधिकारी अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन करें और निर्धारित समय-सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत करें। जिन किसानों के टोकन कट चुके हैं लेकिन उन्होंने अभी तक धान विक्रय नहीं किया है, उनका कारण जानते हुए आवश्यकतानुसार उनके भंडारण का सत्यापन करें। उन्होंने कहा कि स्टॉक, उठाव तथा प्रतिदिन की धान खरीदी के आंकड़ों का आपसी मिलान अनिवार्य रूप से किया जाए। किसी भी स्तर पर गड़बड़ी की आशंका होने पर तत्काल जांच कर कड़ी कार्रवाई की जाए। जिन किसानों का टोकन कट गया है, लेकिन अभी तक धान का विक्रय नहीं किया गया है, ऐसे खातों का भौतिक सत्यापन सुनिश्चित करें। जिन किसानों का धान बिक गया है और रकबा बाकि हैं, उन्हें रकबा समर्पण के लिए प्रोत्साहित करें। जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी को पूरी पारदर्शिता और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए निरंतर निगरानी की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि धान खरीदी के लिए अब केवल 10 दिन शेष है। जिले में 15 जनवरी की स्थिति में अब तक 745975 मीट्रिक टन धान की खरीदी की जा चुकी है। साथ ही अब तक 1624 हेक्टेयर रकबा का समर्पण कराया गया है।