सरायपाली : हैदराबाद के डॉक्टर पहुंचेंगे ओम हॉस्पिटल सरायपाली उपचार और जांच विशेषज्ञ परामर्श का सुनहरा अवसर”

सरायपाली : हैदराबाद के डॉक्टर पहुंचेंगे ओम हॉस्पिटल सरायपाली उपचार और जांच विशेषज्ञ परामर्श का सुनहरा अवसर”

सरायपाली। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत की खबर है — ओम हॉस्पिटल, सरायपाली में आने वाले शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को प्रसिद्ध गुर्दे (किडनी) एवं मूत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राजेश अग्रवाल (MBBS, MS, DNB Urology, FMAS, AUA Fellowship – Chicago, US) द्वारा विशेष परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह परामर्श शिविर दोपहर 1 से 3 बजे तक संचालित होगा।

डॉ. अग्रवाल पूर्व में अपोलो हॉस्पिटल जुबली हिल्स, हैदराबाद में कंसल्टेंट रह चुके हैं। इस दौरान मरीजों को गुर्दे की पथरी, पेशाब में जलन, पेशाब में रक्तस्राव, पेशाब की नली की सिस्ट, गुर्दे की सूजन व संक्रमण, मूत्राशय की समस्या जैसे रोगों के उपचार और जांच की सुविधा मिलेगी।

ओम हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि ऑपरेशन के इच्छुक मरीजों को अपनी सभी जांच रिपोर्ट के साथ एक दिन पहले भर्ती होना आवश्यक है। अस्पताल में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और विभिन्न इंश्योरेंस योजनाओं के तहत उपचार की सुविधा उपलब्ध है। वहीं बीजू कार्ड धारकों को निशुल्क इलाज की भी सुविधा दी जाएगी।

अस्पताल के निदेशक ने बताया कि प्रत्येक गुरुवार को निशुल्क परामर्श की सुविधा भी नियमित रूप से उपलब्ध रहती है। इस विशेष परामर्श शिविर के लिए अग्रिम पंजीयन अनिवार्य किया गया है।

संपर्क हेतु:
📞 07725-299360, 83700-08558
📍स्थान — स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छ.ग.)

सरायपाली/जनसमुदाय के सहयोग से बन रहा सुंदर शैक्षिक वातावरण छात्रों को हाउस ड्रेस के रूप में मिला दिवाली गिफ्ट, प्रति शनिवार हो रही क्विज प्रतियोगिता

सरायपाली/जनसमुदाय के सहयोग से बन रहा सुंदर शैक्षिक वातावरण छात्रों को हाउस ड्रेस के रूप में मिला दिवाली गिफ्ट, प्रति शनिवार हो रही क्विज प्रतियोगिता

सरायपाली। शासकीय हाई स्कूल रोहिना में विगत दिनों विविध कार्यक्रमों का आयोजन कर छात्रों को हाउस ड्रेस के साथ-साथ प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार वितरित किए गए। वितरण का कार्य रोहिना सरपंच धनुर्जय मरकाम, उपसरपंच त्रिनाथ सेठ एवं संस्था प्रमुख अजय कुमार जायसवाल के हाथों सम्पन्न हुआ।कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता कमलेश साहू ने किया। उन्होंने बताया कि जनसमुदाय के सहयोग से सीमित संसाधनों के बावजूद विद्यालय में सुंदर शैक्षिक वातावरण तैयार किया जा रहा है। बीते वर्ष समाजसेवियों द्वारा छात्रों को जूता-मोजा एवं पानी की बोतलें प्रदान की गई थीं, वहीं इस बार मनोज अग्रवाल एवं सौरभ गोयल द्वारा सभी छात्रों को हाउस ड्रेस प्रदान की गई।

छात्रों ने दिवाली गिफ्ट के रूप में यह ड्रेस पाकर खुशी जाहिर की। इसी दिन ‘तैयारी प्रतियोगी परीक्षा की’ एवं ‘बढ़ते कदम’ अभियान के तहत क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।हाई स्कूल विभाग से दिव्या राणा ने प्रथम एवं खुशबू यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि मिडिल विभाग में समीर चौहान प्रथम एवं दीपक राणा द्वितीय रहे। एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत भागीदारी निभाने वाले छात्रों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष नेपाल साहू ने त्रैमासिक परीक्षा में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पेन-पेंसिल देकर प्रोत्साहित किया।

सिरपुर (महासमुंद) में आयोजित तीन दिवसीय रेडक्रॉस शिविर में भाग लेने वाले छात्र अजय राणा, अनिल ओगरे, संदीप सेठ एवं सुमित यादव को काउंसलर क्रांति कुमार साहू के नेतृत्व में सहभागिता हेतु सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के अंत में सरपंच धनुर्जय मरकाम द्वारा नेवता भोज के रूप में सभी छात्रों को खीर-पुड़ी वितरित की गई। इस अवसर पर शिक्षक लक्ष्मण पटेल, ए.के. पटेल, एस.के. पटेल, उस्ताद अली, कैलाश कुमार, लीला पटेल, कन्हैया बरिहा सहित अन्य शिक्षकगण एवं छात्र उपस्थित रहे।

बसना: सुबह का सफर बना अंतिम खेत की ओर जाते समय डोंगरी में किसान की दर्दनाक मौत

बसना: सुबह का सफर बना अंतिम खेत की ओर जाते समय डोंगरी में किसान की दर्दनाक मौत किसान की दर्दनाक मौत — खेत जा रहे थे काम करने, बसना अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
महासमुंद/बसना, 22 अक्टूबर 2025। महासमुंद जिले के बसना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरमाडीह में बुधवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा घटित हुआ, जिसमें खेत जा रहे एक किसान की ट्रैक्टर पलटने से मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया कि मृतक किसान अपने खेत में काम करने के लिए सुबह-सुबह ट्रैक्टर लेकर निकला था, लेकिन रास्ते में अचानक वाहन के अनियंत्रित हो जाने से यह दुर्घटना हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुरमाडीह निवासी बृजलाल चौहान प्रतिदिन की तरह बुधवार की सुबह करीब 07:20 बजे अपने ट्रैक्टर (क्रमांक CG06 GD 5895) को लेकर खेत की ओर रवाना हुए थे। वे कुरमाडीह से बरभांठा जाने वाले कच्चे मार्ग पर स्थित छोटी डोंगरी के पास पहुंचे ही थे कि ट्रैक्टर चढ़ाई में अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया जा रहा है कि उस समय वाहन की रफ्तार तेज थी और सड़क कच्ची व ऊबड़-खाबड़ थी।

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर पलटते ही बृजलाल चौहान उसी के नीचे दब गए। हादसे के दौरान उनके सिर, पैर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर उपस्थित ग्रामीणों ने शोर सुनकर घटना स्थल की ओर दौड़ लगाई और बड़ी मशक्कत के बाद ट्रैक्टर के नीचे दबे घायल किसान को बाहर निकाला।

परिजनों व ग्रामीणों ने तत्काल घायल अवस्था में बृजलाल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बसना पहुंचाया। लेकिन वहां मौजूद डॉक्टरों ने जांच के बाद बृजलाल चौहान को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बसना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही की। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद मर्ग कायम कर मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया।

सरायपाली: बच्ची के सामने पैर बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया” महिला ने FIR में बताई कैसे दी गई मौत जैसी सज़ा!

सरायपाली: बच्ची के सामने पैर बांध दिए, मुंह में कपड़ा ठूंस दिया” महिला ने FIR में बताई कैसे दी गई मौत जैसी सज़ा!महासमुंद। 22 अक्टूबर 2025। सरायपाली
थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम छोटे साजापाली में एक विवाहिता महिला ने अपने पति और सास पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम छोटे साजापाली निवासी चन्द्रकला चौहान, जो गृहणी हैं और सिलाई-दर्जी का कार्य करती हैं, ने रिपोर्ट में बताया कि उनका विवाह वर्ष 2022 में धनंजय चौहान के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुआ था। विवाह के बाद प्रारंभ में उनका दाम्पत्य जीवन सुखमय रहा और उन्हें एक ढाई वर्षीय पुत्री अंशिका है। रिपोर्ट में चन्द्रकला चौहान ने उल्लेख किया है कि विवाह के लगभग एक वर्ष बाद से ही उनके पति धनंजय चौहान का व्यवहार बदल गया। वे आए दिन बिना कारण मारपीट और झगड़ा करने लगे तथा राशन और दूध जैसी आवश्यक वस्तुओं की भी व्यवस्था नहीं करते थे।

महिला ने बताया कि वह सिलाई का काम कर अपनी बेटी और स्वयं का भरण-पोषण करती रही, लेकिन हाल में काम कम मिलने से आर्थिक परेशानी बढ़ गई थी। दिनांक 21 अक्टूबर 2025 को जब उन्होंने अपने पति से राशन और दूध लाने की बात कही, तो वह नाराज़ होकर चले गए। शाम को घर आने पर पुनः वही बात कहने पर पति ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी।

रिपोर्ट के अनुसार, विवाद के दौरान पति ने चन्द्रकला को जोर से धक्का दिया, जिससे वह बच्ची सहित गिर गई। बच्ची रोने लगी तो सास गीता ऊर्फ गीतांजलि ने उसे उठा लिया। जब चन्द्रकला ने बच्ची को ले जाने से मना किया तो सास ने भी हाथ-मुक्का से मारपीट की। इसके बाद पति ने उनके सिर को दीवार से टकराया, दोनों पैर बांध दिए और गला दबाने का प्रयास किया।

पीड़िता को चेहरे, गले, सिर और दाहिने हाथ में चोटें आईं। अगले दिन 22 अक्टूबर को उनके मायके वाले घर पहुंचे, तब उन्होंने पूरी घटना बताई और थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने मामला धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS, 137(2)-BNS के तहत दर्ज कर आरोपियों की जांच शुरू कर दी है।महिला फिलहाल अपने मायके में है और पुलिस ने उसे सुरक्षा का आश्वासन दिया है।

समाचार स्रोत: थाना रिकॉर्ड / पीड़िता की लिखित रिपोर्ट /

रायपुर/छत्तीसगढ़ देखेगा भारतीय वायुसेना की शौर्यगाथा 5 नवम्बर को नवा रायपुर में रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

रायपुर/छत्तीसगढ़ देखेगा भारतीय वायुसेना की शौर्यगाथा 5 नवम्बर को नवा रायपुर में रजत जयंती महोत्सव के दौरान होगा ‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’

रायपुर/ छत्तीसगढ़ की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर राजधानी नवा रायपुर का आसमान 5 नवम्बर को एक ऐतिहासिक दृश्य का साक्षी बनेगा। भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम (Suryakiran Aerobatic Team – SKAT) अपने रोमांचकारी करतबों से छत्तीसगढ़ और देशवासियों को गर्व, उत्साह और देशभक्ति की भावना से भर देगी। यह शो रजत जयंती समारोह का सबसे विशेष आकर्षण होगा।

छत्तीसगढ़ के आकाश में गूंजेगा भारतीय शौर्य राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर आयोजित यह एरोबैटिक शो छत्तीसगढ़ की प्रगति, उपलब्धियों और आत्मविश्वास का प्रतीक बनेगा। नवा रायपुर के आसमान में जब सूर्यकिरण टीम उड़ान भरेगी, तब ‘बॉम्ब बर्स्ट’, ‘हार्ट-इन-द-स्काई’ और ‘एरोहेड’ जैसी प्रसिद्ध फॉर्मेशन्स दर्शकों को रोमांच और गर्व से भर देंगी।यह प्रदर्शन छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। यह दिखाएगा कि अनुशासन, तकनीक और टीमवर्क से कैसे असंभव को संभव बनाया जा सकता है। राज्य शासन और भारतीय वायुसेना के संयुक्त प्रयास से आयोजन की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं।

जनसहभागिता से सजेगा रजत जयंती का आकाश रायपुर और आसपास के जिलों से हजारों नागरिक, विद्यार्थी और परिवार इस एरोबैटिक शो को देखने नवा रायपुर पहुँचेंगे। यह आयोजन जनसहभागिता और राष्ट्रीय गौरव का जीवंत उदाहरण बनेगा।‘सूर्यकिरण एरोबैटिक शो’ केवल एक प्रदर्शन नहीं, बल्कि भारतीय वायुसेना के शौर्य, सटीकता और समर्पण का प्रतीक है।

छत्तीसगढ़ की रजत जयंती पर गर्व की उड़ान           5 नवम्बर को नवा रायपुर का आसमान गर्व, रोमांच और देशभक्ति के रंगों से भर उठेगा। सूर्यकिरण टीम का यह ऐतिहासिक शो छत्तीसगढ़ की रजत जयंती को यादगार बना देगा और हर दर्शक के मन में भारत के वीर वायुसैनिकों के प्रति सम्मान और गर्व की भावना जगाएगा।

सूर्यकिरण टीम — भारतीय वायुसेना की गौरवशाली पहचान 1996 में गठित सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम भारतीय वायुसेना की सटीकता, साहस और तकनीकी दक्षता का प्रतीक है। यह एशिया की एकमात्र नौ विमान वाली एरोबैटिक डिस्प्ले टीम है, जो वायुसेना की तकनीकी क्षमता, अनुशासन और समन्वय की मिसाल मानी जाती है।इनके विमानों की उड़ानें इतनी सटीक होती हैं कि कभी-कभी पंखों के बीच की दूरी पाँच मीटर से भी कम रह जाती है — यही कौशल भारत को वैश्विक स्तर पर अलग पहचान देता है।

स्वदेशी तकनीक से आत्मनिर्भर भारत की उड़ान टीम ने अपनी यात्रा की शुरुआत HJT-16 Kiran Mk-II से की थी। वर्ष 2015 में इसने स्वदेशी तकनीक पर आधारित HAL Hawk Mk-132 Advanced Jet Trainer के साथ नई उड़ान भरी। सूर्यकिरण टीम केवल हवाई करतबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को भारतीय सशस्त्र बलों में सेवा की प्रेरणा देती है।

देश और दुनिया में 700 से अधिक प्रदर्शन अब तक सूर्यकिरण टीम ने भारत और विदेशों में 700 से अधिक प्रदर्शन किए हैं। श्रीलंका, संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, ब्रिटेन और थाईलैंड जैसे देशों में इस टीम ने भारत का गौरव बढ़ाया है। सिंगापुर एयर शो, दुबई एयर शो और रॉयल थाई एयर फोर्स की 88वीं वर्षगांठ पर टीम के शानदार प्रदर्शन ने भारत की तकनीकी क्षमता और रक्षा सहयोग की भावना को दुनिया के सामने प्रस्तुत किया है।

खेल और संस्कृति से जुड़ा गौरवपूर्ण अध्याय 2023 में सूर्यकिरण टीम ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में क्रिकेट विश्वकप के दौरान अपने शानदार प्रदर्शन से पूरे विश्व का ध्यान आकर्षित किया था। यह अवसर खेल और सैन्य गौरव को जोड़ने वाला प्रेरणादायक उदाहरण बना।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का संदेश > “यह छत्तीसगढ़ के लिए अत्यंत गौरव का अवसर है कि भारतीय वायुसेना की सूर्यकिरण एरोबैटिक टीम हमारे रजत जयंती समारोह का हिस्सा बनेगी। छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के इस ऐतिहासिक अवसर पर यह शो राज्य के विकास, आत्मविश्वास और राष्ट्रीय गौरव की उड़ान का प्रतीक बनेगा। यह प्रदर्शन युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को प्रबल करेगा। मैं प्रदेशवासियों से आह्वान करता हूँ कि वे इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और हमारे वीर वायुसैनिकों के कौशल को सलाम करें।” कार्यक्रम विवरण तारीख: 5 नवम्बर 2025 स्थान: नवा रायपुर, अटल नगरआयोजक: छत्तीसगढ़ शासन एवं भारतीय वायुसेना

भाई दूज 2025 राशिफल: वृश्चिक चंद्रमा देगा भावनाओं को गहराई, जानें कैसा रहेगा दिन

भाई दूज 2025 राशिफल: वृश्चिक चंद्रमा देगा भावनाओं को गहराई, जानें कैसा रहेगा दिन

आज का राशिफल : मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो) जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है।

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें। स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी।

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाजी न करें। घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें। प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी।

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आय में निश्चितता रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे) व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी।

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे।

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है।

 

पिथौरा : भाजपा नेता की फर्म पर जांच की गाज! डोंगरीपाली पहुंचे अधिकारी, कलेक्टर जनदर्शन के आदेश पर कार्रवाई

पिथौरा : भाजपा नेता की फर्म पर जांच की गाज! डोंगरीपाली पहुंचे अधिकारी, कलेक्टर जनदर्शन के आदेश पर कार्रवाई

 

पिथौरा : ग्राम पंचायत डोंगरीपाली में फिर एक बार पहुंचे जांच अधिकारी, साहू एंटरप्राईजेस के (प्रोपाईटर भाजपा नेता दुलीकेशन साहू) रहे अनुपस्थित, वर्तमान सरपंच सचिव एवं पूर्व सरपंच भी पंचायत में नहीं रहे उपस्थित,

बता दें कि ग्राम पंचायत डोंगरीपाली में पूर्व सरपंच के कार्यकाल में 1 करोड़ 39 लाख के घोटाले जांच प्रतिवेदन मिलने से साबित होने के बाद, अब डोंगरीपाली पंचायत के ग्रामीण, साहू इंटरप्राईजेस के पीछे लग गए हैं,

ग्राम कैलाशपुर के शिकायतकर्ता अमितेश बरिहा ने बताया कि, डोंगरीपाली के पूर्व सरपंच अहिल्या बरिहा के कार्यकाल में ग्राम कैलाशपुर स्थित फर्जी फर्म साहू इंटरप्राईजेस को करोड़ों रुपये का भुगतान किया गया है,

कलेक्टर जन दर्शन में अमितेष बरिहा के द्वारा दिनांक 14/10/2025 को साहू इंटरप्राईजेस फर्म का सत्यापन करने के लिए कलेक्टर के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया था,

जिसकी जांच के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पिथौरा के आदेश द्वारा आज दिनांक 22/08/2025 जांच अधिकारी, गुलाब सामल, जसवंत सिंह पैकरा, डी. एल. बरिहा, डोंगरीपाली पंचायत पहुँचे, और शिकायतकर्ता का बयान लिया गया, और सबकी नजर अब आगे की कार्यवाही मैं है,

इस ग्राम पंचायत डोंगरीपाली के ग्रामीण और पंच गण उपस्थित रहे, पंच गण- खिरोद पटेल, अमितेष बरिहा, लक्ष्मी लाल यादव, ( पूर्व पंच – रवि लाल यादव, प्रहलाद यादव, ) ग्रामीण जन – सीताराम साहू, गंगाधर बरिहा,चंपत यादव, भुनेश्वर मलिक, एम. डी. सागर, ईश्वर यादव, गोविंद भोई, वेणुधर पटेल, रवि शंकर बरिहा, सोनाराम पटेल, कुलदीप साहू आदि उपस्थित रहे।

महासमुंद के सभी ब्लॉक से 323 हितग्राही 26 नवंबर को तीर्थ यात्रा के लिए होंगे रवाना प्रयाग, काशी विश्वनाथ एवं हनुमान मंदिर यात्रा 27 से 31 अक्टूबर तक पूरा खर्च उठाएगी सरकार

महासमुंद के सभी ब्लॉक से 323 हितग्राही 26 नवंबर को तीर्थ यात्रा के लिए होंगे रवाना प्रयाग, काशी विश्वनाथ एवं हनुमान मंदिर यात्रा 27 से 31 अक्टूबर तक पूरा खर्च उठाएगी सरकार

महासमुंद 22 अक्टूबर 2025/ मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत महासमुंद जिले के हितग्राहियों के लिए तीर्थ स्थान प्रयाग, काशी विश्वनाथ एवं हनुमान मंदिर यात्रा तिथि 27 से 31 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित की गई है।
योजना अंतर्गत 26 नवम्बर को 323 हितग्राही यात्रा के लिए जिला मुख्यालय स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी टाउन हॉल से रवाना होंगे। कलेक्टर ने सभी जनपद पंचायत सीईओ एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देशित किया है कि हितग्राहियों को दोपहर 12ः00 बजे तक उपस्थित कराना सुनिश्चित करें।

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के 242 हितग्राही जिसमें जनपद पंचायत महासमुंद अंतर्गत 53, बागबाहरा के 46, पिथौरा के 53, बसना के 44 एवं सरायपाली के 46 हितग्राही तथा एवं शहरी क्षेत्र के 81 हितग्राही जिसमें नगर पालिका महासमुंद अंतर्गत 36, बागबाहरा के 13, सरायपाली के 14, नगर पंचायत पिथौरा के 6, बसना के 7 एवं नगर पंचायत तुमगांव के 5 हितग्राही शामिल है।

विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण हेतु शिविर लगाने के निर्देश

महासमुंद 22 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए जिलेभर में शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शिविरों में विद्यार्थियों के अपार आईडी निर्माण के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दी गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे ने बताया कि अपार आईडी निर्माण हेतु सभी दस्तावेजों की ’मूल प्रति साथ लाना अनिवार्य है। व्हाट्सएप अथवा फोटोकॉपी स्वीकार नहीं की जाएगी। आवश्यक दस्तावेजों में पैन कार्ड, प्रान कार्ड (शासकीय कर्मचारी हेतु), फोटोयुक्त 10वीं/12वीं मार्कशीट, पासपोर्ट, वोटर आईडी/ई-वोटर कार्ड, मेरिज सर्टिफिकेट, फोटोयुक्त विकलांग प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र (18 वर्ष से कम आयु वर्ग हेतु), स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र आदि शामिल हैं। उन्होंने बताया कि दस्तावेजों की वैधता, फोटो की स्पष्टता एवं जन्मतिथि का मिलान आधार कार्ड से अनिवार्य होगा। शिविरों में विद्यार्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन कर सटीक अपार आईडी जारी की जाएगी ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि या असंगति न रहे।

सरायपाली : अधिकारी पर जाति सूचक गाली-गलौज का आरोप, पंचायत सचिव से दबाव बनाकर प्रमाण पत्र बनवाने का मामला

सरायपाली : अधिकारी पर जाति सूचक गाली-गलौज का आरोप, पंचायत सचिव से दबाव बनाकर प्रमाण पत्र बनवाने का मामला

सरायपाली। संवाददाता नृपनिधी पाण्डेय क़ी रिपोर्ट — जनपद पंचायत सरायपाली के ग्राम पंचायत खैरझिटकी में पदस्थ पंचायत सचिव भरत कुमार ग्वाल ने सहायक अंकेक्षण अधिकारी शंकरलाल भोई पर गंभीर आरोप लगाए हैं। सचिव का कहना है कि अधिकारी ने अपने रिश्तेदार के घर जन्मे बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र गलत तरीके से बनवाने के लिए उस पर दबाव डाला।

सचिव के अनुसार, संबंधित बच्चे का जन्म ग्राम पंचायत तोरेसिंहा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में हुआ था, जबकि उनका कार्यक्षेत्र खैरझिटकी पंचायत है। जब सचिव ने नियमानुसार प्रमाण पत्र जारी करने से इंकार किया तो अधिकारी शंकरलाल भोई नाराज हो गए और फोन पर कहा — “मैं तेरा अधिकारी हूं, मेरी बात नहीं मानता है?” इस दौरान उन्होंने जातिसूचक गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि “तुझे देख लूंगा, नौकरी से सेवा मुक्त करवा दूंगा।”

घटना से सचिव भरत कुमार ग्वाल भयभीत हैं। उन्होंने बताया कि इसके बाद शंकरलाल भोई ने जनपद पंचायत सीईओ के समक्ष उनके खिलाफ झूठी शिकायत कर दी कि सचिव ने जन्म प्रमाण पत्र के लिए पैसे की मांग की है।

सचिव के अनुसार, तत्कालीन जनपद सीईओ अमित हलदार ने बिना जांच पड़ताल किए उन पर कारण बताओ नोटिस जारी कर सात दिनों के भीतर जवाब प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। सचिव ने समय पर लिखित जवाब देकर अपनी पूरी बात स्पष्ट की, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी उनके पक्ष में कोई कार्रवाई नहीं की गई।

अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मामला सार्वजनिक होने के बाद प्रशासन आरोपित अधिकारी के खिलाफ क्या कदम उठाता है — क्या निष्पक्ष जांच होगी या खानापूर्ति कर फाइल दबा दी जाएगी।

महासमुंद /समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने दिए निर्देश राज्योत्सव, धान खरीदी, तीर्थयात्रा एवं विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

महासमुंद/ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने दिए निर्देश राज्योत्सव, धान खरीदी, तीर्थयात्रा एवं विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह की अध्यक्षता में आज समय-सीमा की बैठक सुबह 10 बजे आयोजित की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा एवं श्री रवि साहू, सभी एसडीएम तथा जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद सीईओ एवं अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक में आगामी महत्वपूर्ण आयोजनों और योजनाओं की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।

राज्योत्सव की तैयारी पर विशेष जोर कलेक्टर श्री लंगेह ने बताया कि राज्योत्सव कार्यक्रम 2 से 4 नवंबर तक मिनी स्टेडियम, महासमुंद में गरिमा पूर्ण रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्थापना के 25 वर्ष की उपलब्धियों को दर्शाते हुए विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। उन्होंने निर्देश दिए कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा, मंच व्यवस्था एवं सामग्री वितरण सूची शीघ्र तैयार की जाए ताकि आयोजन उत्कृष्ट और अनुकरणीय हो।

 मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना – 323 यात्री होंगे रवाना बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना के तहत 27 अक्टूबर को 323 यात्री रवाना होंगे। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को सभी व्यवस्थाएं समय पर पूर्ण करने और सभी विकासखंडों को लक्ष्यानुसार जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए।

धान खरीदी की तैयारी – 16 चेक पोस्ट, निगरानी कड़ी कलेक्टर ने कहा कि 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी प्रारंभ होगी। इसके लिए 16 चेक पोस्ट बनाए गए हैं ताकि अवैध परिवहन और आवक पर नियंत्रण रखा जा सके। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे चालू स्थिति में रहें, टीमें नियमित रूप से मॉनिटरिंग करें और धान खरीदी नीति के 29 बिंदुओं की चेकलिस्ट अनुसार तैयारी सुनिश्चित करें। उन्होंने एग्रीस्टेक पोर्टल पर शेष किसानों के पंजीयन को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी रबी सीजन में दलहन-तिलहन फसलों को बढ़ावा देने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करने को कहा। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैदानी अमला को विशेष अभियान चलाकर किसानों को के बीच जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।

आवास एवं उज्ज्वला योजना की समीक्षा कलेक्टर ने कहा कि जिले में शेष आवासों को पूर्ण करने तथा लंबित स्वीकृतियां शीघ्र जारी करने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला गैस योजना के तहत जिले को नवीन 5360 का स्वीकृति प्राप्त हुआ है। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों के अनुसार खाद्य विभाग को आबंटन की प्रक्रिया आगामी 15 दिनों में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पीएम सूर्यघर योजना में 920 सोलर पैनल स्थापित कलेक्टर ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के अंतर्गत अब तक 920 हितग्राहियों को सोलर पैनल स्थापित किए जा चुके हैं। उन्होंने विद्युत विभाग को अधिक से अधिक हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाने हेतु प्रेरित करने कहा।

विद्यार्थियों के आधार आईडी हेतु शिविर कलेक्टर श्री लंगेह ने शिक्षा विभाग को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों के आधार आईडी निर्माण हेतु शिविर आयोजित किए जाएं ताकि किसी भी छात्र को शैक्षणिक योजनाओं के लाभ से वंचित न रहना पड़े। उन्हें पहले से सभी डॉक्यूमेंट की जानकारी देने निर्देश दिए।