बसना/मुनगाडीह में अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 10 लीटर शराब व स्कूटी जब्त

बसना/मुनगाडीह में अवैध महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार, 10 लीटर शराब व स्कूटी जब्त

बसना | थाना बसना अंतर्गत चौकी भंवरपुर क्षेत्र के ग्राम मुनगाडीह में पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी से निर्मित महुआ शराब एवं एक स्कूटी जब्त की गई है। जब्त सामग्री की कुल कीमत लगभग 22 हजार रुपये आंकी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 31 दिसंबर 2025 को चौकी भंवरपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम मुनगाडीह में एक व्यक्ति अपने घर के आंगन में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर दबिश दी।

पुलिस ने मौके से गंधर्व कुमार कुर्रे पिता जोईधा प्रसाद कुर्रे (उम्र 33 वर्ष) निवासी ग्राम मुनगाडीह को पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक पुरानी स्कूटी क्रमांक CG 10 CA 9386 की डिग्गी में रखी दो प्लास्टिक झिल्लियों में भरी कुल 10 लीटर हाथ भट्टी की शराब बरामद की गई।

आरोपी शराब रखने व बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने शराब व स्कूटी को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे 31 दिसंबर 2025 को रात 8:25 बजे गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में प्रार्थी प्रधान आरक्षक 89 परमानंद रथ, चौकी भंवरपुर की भूमिका रही। मामले की विवेचना जारी है।

बसना/ खेल के साथ-साथ गांव के विकास में भागीदारी जरूरी : पलसापाली में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, जनपद सभापति रहे मुख्य अतिथि: प्रकाश सिन्हा

बसना/ खेल के साथ-साथ गांव के विकास में भागीदारी जरूरी : पलसापाली में क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन, जनपद सभापति रहे मुख्य अतिथि: प्रकाश सिन्हा

बसना। सूर्या क्रिकेट क्लब, पलसापाली (अ) द्वारा आयोजित पांच दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर जनपद पंचायत बसना के सभापति एवं क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि प्रकाश सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत पलसापाली (अ) के सरपंच प्रतिनिधि वीरू यादव, अंकोरी सोसायटी अध्यक्ष मुरली नायक, आर.के. दास, क्रिकेट क्लब के उपाध्यक्ष विनोद प्रधान, श्याम प्रधान, तथा उपसरपंच साहेब लाल, पंच रामकृष्ण नेताम मंचासीन रहे। अतिथियों का आयोजन समिति एवं ग्रामीणों द्वारा आतिशबाजी और पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत किया गया।

समापन मुकाबले में उड़ीसा–जगदलपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के बाद अतिथियों ने सभी टीमों से खेल भावना, अनुशासन और आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए खेल भावना का परिचय देने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि श्री प्रकाश सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि यह अनुशासन, टीमवर्क और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं से खेल के साथ-साथ गांव के विकास एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

इस सफल आयोजन में सूर्या क्रिकेट क्लब के पदाधिकारियों भूषण सिदार, अविनेश प्रधान, जुगेश्वर बाघ, सत्यप्रकाश त्रिपाठी, सुरज सिदार, विक्की नाग, विनय सिदार, विजयशंकर सिदार, भास्कर प्रधान, निलेश प्रधान, यशवंत साहू, साहिल सिदार, अभय साहू, जयदेव प्रधान, आकाश नेताम, उपेन्द्र प्रधान, रूपेश साहू, शशि देव भोई, कौशल सिदार सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

बसना/ पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, भाई ने भाई पर किया टंगिया से हमला — गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

बसना/ पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, भाई ने भाई पर किया टंगिया से हमला — गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

बसना | थाना बसना अंतर्गत ग्राम बुटीपाली में पुरानी लेन–देन की रंजिश को लेकर एक सनसनीखेज हमला सामने आया है। बुधवार 30 दिसंबर 2025 को सुबह करीब 11 बजे खेत से लौट रहे किसान पर उसके ही बड़े भाई ने टंगिया से जानलेवा हमला कर दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेश कुमार पटेल (48 वर्ष) निवासी बुटीपाली अपने खेत से मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के मुख्य मार्ग पर उनके बड़े भाई शत्रुधन पटेल से आमना-सामना हो गया। पुराने लेन-देन को लेकर विवाद बढ़ गया और आरोपी ने मां-बहन की गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद हाथ में रखे टंगिया जैसे हथियार से हमला कर दिया।

हमले में राजेश पटेल के सिर, आंख के ऊपर तथा दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं, जिससे वे मौके पर गिरकर बेहोश हो गए। बाद में उन्हें अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में भर्ती कराया गया। घटना के प्रत्यक्षदर्शी हुलेश भारद्वाज सहित अन्य लोग बताए गए हैं।

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध क्रमांक 0/25 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर लिया गया है। प्रकरण की जांच जारी है।

👉 पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

सरायपाली में शादी का नया ट्रेंड — गरिमा लेडिस टेलर दे रहा है शाही दूल्हा पगड़ी मात्र 80 रुपये में!

सरायपाली में शादी का नया ट्रेंड — गरिमा लेडिस टेलर दे रहा है शाही दूल्हा पगड़ी मात्र 80 रुपये में!

सरायपाली। शादी-विवाह के मौसम को देखते हुए गरिमा लेडिस टेलर, सरायपाली ने आम लोगों के लिए बड़ी सौगात दी है। अब दूल्हे की शाही पगड़ी मात्र 80 रुपये में उपलब्ध कराई जा रही है।

यहां दूल्हा-दुल्हन के लिए आकर्षक और डिज़ाइनर पगड़ियाँ, सेहरे और शादी के विशेष परिधान उचित दामों में तैयार किए जा रहे हैं। खास बात यह है कि यहां महिलाओं के लिए भी सभी प्रकार के सूूट-लहंगा डिजाइन ऑर्डर पर तैयार किए जाते हैं।

दुकान संचालक ने बताया कि शादी को यादगार बनाने के लिए कम खर्च में बेहतर क्वालिटी उपलब्ध कराना ही उनका उद्देश्य है।

📍 पता: गरिमा लेडिस टेलर, सरायपाली

📞 संपर्क: 9516987920

शादी की तैयारी हो या खास अवसर — एक बार जरूर पधारें गरिमा लेडिस टेलर।

आज का राशिफल: नौकरी, धन और प्रेम—क्या कहती है आपकी राशि?

आज का राशिफल: नौकरी, धन और प्रेम—क्या कहती है आपकी राशि?

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): आज कम प्रयास से काम बनेंगे। धनार्जन होगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। परिवार से संबंध घनिष्ठ होंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें। भूल करने से विरोधी बढ़ेंगे। रुके धन की प्राप्ति में अड़चनें आएंगी।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): घर में आज मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अपने काम से काम रखें। दूसरों के विश्वास में न आएं। परिवार में तनावपूर्ण माहौल रह सकता है।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): आज धन के लेन-देन में सावधानी रखें। रोजगार मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ होगा। धन संबंधी कार्यों में विलंब से चिंता हो सकती है। लाभदायक समाचार मिलेंगे। कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। संत-समागम होगा।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): चोट व रोग से हानि संभव है। कुसंगति से हानि होगी। विवाद न करें। फालतू खर्च बढ़ेंगे। आवास संबंधी समस्या का समाधान संभव है। आवेश में कोई कार्य नहीं करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। व्यापार अच्छा रहेगा।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): शारीरिक कष्ट संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। सुख के साधन जुटेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह बढ़ेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। आय बढ़ेगी। भोग-विलास में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। स्थायी संपत्ति के मामले उलझेंगे। कार्य में मित्रों की मदद मिलेगी। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। थकान रहेगी। परिवार एवं समाज में आपके कामों को महत्व एवं सम्मान प्राप्त हो सकेगा। वाणी पर संयम आवश्यक है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): चोरी, चोट व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धनार्जन होगा। भागदौड़, बाधाओं व सतर्कता के बाद सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। उपहार मिलने के योग हैं। अधिक व्यय न करें। खर्चों में कमी करें।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): पुराना रोग उभर सकता है। बेचैनी रहेगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। कार्य में भागीदार सहयोग करेंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। दांपत्य जीवन में गलतफहमी आ सकती है।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): घर-परिवार की चिंता रहेगी। भूमि व भवन संबंधी योजना बनेगी। बेरोजगारी दूर होगी। आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते हैं।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): शत्रु परास्त होंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी नए कार्य में भाग लेने के योग हैं। विद्वानों के साथ रहने का अवसर मिलेगा। व्यापार में भागीदार सहयोग करेंगे।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): अचानक यात्रा के भी अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। प्रसिद्धि एवं सम्मान में इजाफा होगा। नौकरी में उन्नति के योग हैं। घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जोखिम न लें। शारीरिक कष्ट संभव है।

राशि फलादेश

छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए मशाल गौरव यात्रा को दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़ : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए मशाल गौरव यात्रा को दिखाई हरी झंडी

छत्तीसगढ़ में फरवरी में होगा आयोजन, देशभर के जनजातीय खिलाड़ी 7 खेलों में दिखाएंगे अपनी प्रतिभा उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री अरुण साव ने छत्तीसगढ़ की मेजबानी में देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के प्रचार-प्रसार के लिए मशाल गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के प्रचार-प्रसार के लिए यह वाहन राज्य के सभी जिलों में जाएगी। आयोजन के शुभंकर मोरवीर, थीम-सांग और मशाल के साथ प्रदेशभर में घूम-घूमकर यह लोगों को खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की जानकारी देगी।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज नवा रायपुर स्थित अपने शासकीय निवास कार्यालय से मशाल गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाने के बाद कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए यह गौरव का विषय है कि देश में पहली बार हो रहे खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स की जिम्मेदारी छत्तीसगढ़ को मिली है। उन्होंने इसके लिए भारत सरकार तथा केन्द्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री श्री मनसुख मांडविया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अगले माह फरवरी में होने वाले इस आयोजन के बारे में लोगों को जानकारी देने आज मशाल गौरव यात्रा को रवाना किया गया है।

खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल 7-8 जनवरी को

खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स में सात खेलों को शामिल किया गया है। इनमें हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, तैराकी, कुश्ती, एथलेटिक्स और वेट-लिफ्टिंग शामिल हैं। इन खेलों में छत्तीसगढ़ की ओर से भागीदारी करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए आगामी 7 जनवरी और 8 जनवरी को ट्रायल का आयोजन किया गया है। बिलासपुर स्थित स्वर्गीय बी.आर. यादव राज्य प्रशिक्षण केंद्र बहतराई में तीरंदाजी, तैराकी और एथलेटिक्स के लिए ट्रायल प्रक्रिया आयोजित की गई है। वहीं हॉकी, फुटबॉल, कुश्ती और वेट-लिफ्टिंग के लिए ट्रायल रायपुर के स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम कोटा में होंगे। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव द्वारा मशाल गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाए जाने के दौरान खेल एवं युवा कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती रश्मि ठाकुर और अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद थे।

 

महासमुंद/केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया ऐतिहासिक सिरपुर के पुरातात्विक स्थलों का निरीक्षण

महासमुंद/केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने किया ऐतिहासिक सिरपुर के पुरातात्विक स्थलों का निरीक्षण

महासमुंद/ भारत सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज जिला महासमुंद अंतर्गत स्थित ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर के दौरे पर रहे। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा एवं प्रदेश के संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल भी उनके साथ उपस्थित रहे। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री श्री शेखावत का सिरपुर हेलीपैड पर सांसद महासमुंद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभास कुमार एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

इसके पश्चात केंद्रीय मंत्री श्री शेखावत ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल सिरपुर पहुंचे, जहाँ उन्होंने लक्ष्मण देवालय, आनंद प्रभु कुटी विहार, तीवरदेव विहार, सुरंग टीला एवं स्थानीय हाट बाजार का निरीक्षण किया। उन्होंने सिरपुर की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं पर्यटन की दृष्टि से महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सिरपुर भारत की प्राचीन धरोहर का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जिसे राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की आवश्यकता है।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय मंत्री ने संरक्षण एवं संवर्धन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुरातात्विक स्थलों की मूल संरचना को सुरक्षित रखते हुए आवश्यक सुविधाओं का विकास किया जाए। उन्होंने पर्यटकों की सुविधा के लिए बेहतर सड़क, साइन बोर्ड, सूचना केंद्र, स्वच्छता एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि सिरपुर में कनेक्टिविटी को बढ़ावा दिया जाएगा जिससे पर्यटन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि यहां आकर गौरव की अनुभूति हो रही है। सिरपुर को वर्ल्ड हेरिटेज में शामिल करने प्रयास जारी है। यहां की ऐतिहासिक, पुरातात्विक और आध्यात्मिक नगरी हमारे समृद्ध संस्कृति और परम्परा का प्रतीक है। इसके संरक्षण और संवर्धन का कार्य किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने विभिन्न विहारों और मंदिरों के अवशेषों की वर्तमान स्थिति को सहजने और संरक्षित करने पर ज्यादा जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने गंधेश्वर मंदिर पहुंचकर गंधेश्वर महादेव का पूजा अर्चना कर देश के समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा, राज्य बीज निगम अध्यक्ष श्री चंद्रहास चंद्राकर, पूर्व राज्य मंत्री श्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक डॉ विमल चोपडा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री भीखम ठाकुर,जनपद अध्यक्ष श्रीमती दिशा दीवान, उपाध्यक्ष श्रीमती हुलसी चंद्राकर, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री देवी चंद राठी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री विनय लंगेह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार एवं राजस्व व विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार सिरपुर के समग्र विकास के लिए केंद्र सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रही है, ताकि यह स्थल पर्यटन के साथ-साथ रोजगार के नए अवसर भी सृजित कर सके। आज भोरमदेव कॉरिडोर का शुभारंभ किया जाएगा। इस दौरान सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा सहित जनप्रतिनिधियों द्वारा सिरपुर को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने हेतु महत्वपूर्ण सुझाव भी केंद्रीय मंत्री के समक्ष रखा गया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, संस्कृति एवं पर्यटन, पुरातत्व विभाग एवं संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि सिरपुर प्राचीन नाम श्रीपुर/श्रिपुरा महानदी के तट पर बसी एक प्राचीन नगरी है, जिसका इतिहास 5वीं से 12वीं सदी तक फैला हुआ है। यह दक्षिण कोसल का प्रमुख राजनीतिक, धार्मिक और सांस्कृतिक केंद्र रहा है और यहां हिंदू, बौद्ध व जैन तीनों धर्मों के तीर्थ, मठ, मंदिर और विहारों का दुर्लभ संग्रह मिलता है। खुदाई में यहां 22 शिव मंदिर, 5 विष्णु मंदिर, 10 बुद्ध विहार और 3 जैन विहार जैसे अवशेष मिले हैं।

लक्ष्मण मंदिर सिरपुर का सबसे प्रसिद्ध और पुरातन हिंदू मंदिर है, जो 6वीं-7वीं सदी में बनाया गया था। यह भगवान विष्णु को समर्पित है और प्रमुख रूप से लाल ईंटों से निर्मित है। रानी वासटा देवी ने इसे अपने पति राजा हर्षगुप्त की स्मृति में बनवाया था इसे एक प्रेम कथा का प्रतीक भी माना जाता है। तिवरदेव विहार एक प्राचीन बौद्ध विहार है जो 7वीं-8वीं सदी का बताया जाता है। यह बड़े पैमाने पर ईंटों का बना हुआ था और खुदाई में इसका अवशेष मिला है।बौद्ध संप्रदाय से जुड़ा यह विहार सिरपुर में बुद्ध के अनुयायियों द्वारा ध्यान, शिक्षा और धार्मिक क्रियाओं के लिए उपयोग में लाया गया था। आनंद प्रभु कुटी विहार सिरपुर का एक प्रमुख बौद्ध स्थल है, जिसे भिक्षु आनंद प्रभु द्वारा स्थापित किया गया था। यह विहार 14 कमरे वाला एक बड़ा बौद्ध मठ है, जिसमें एक मुख्य प्रवेश द्वार और सुंदर नक्काशीदार स्तंभ पाए गए हैं।यहां बुद्ध की एक विशाल मूर्ति और अन्य बौद्ध प्रतिमाएँ मिलती हैं। सुरंग टीला सिरपुर का एक अनोखा पुरातात्विक स्थल है, जिसमें प्राचीन काल के मंदिर के अवशेष मिले हैं। यह 7वीं सदी का मंदिर था, जिसमें 5 गर्भगृह पाए गए हैं। इन गर्भगृहों में शिवलिंग और गणेश की प्रतिमा स्थित है, जो इस धार्मिक स्थल की विविधता को दर्शाता है।

बलौदाबाजार–लवन क्षेत्र तीन अलग-अलग घटनाओं में मारपीट, सड़क हादसा और अवैध शराब पर कार्रवाई

बलौदाबाजार–लवन क्षेत्र तीन अलग-अलग घटनाओं में मारपीट, सड़क हादसा और अवैध शराब पर कार्रवाई

रायपुर/बलौदाबाजार/लवन  जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मारपीट, सड़क दुर्घटना और अवैध शराब के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई की है।

1.मारपीट का मामला – ग्राम सुन्दरी, थाना पलारी

ग्राम सुन्दरी (स) थाना पलारी निवासी एक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 31 दिसंबर 2025 को वह गांव में दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहा था। इसी दौरान संतोष सुरतांगे एवं फूलबाई सुरतांगे ने पैसों की बात को लेकर उसे गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और हाथ-मुक्का व डंडे से हमला किया। हमले में पीड़ित के सिर एवं आंख के ऊपर चोट आई है। घटना के गवाह जितेन्द्र चतुर्वेदी बताए गए हैं। पुलिस ने धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

2.तेज रफ्तार पिकअप ने मारी टक्कर – बड़ा हादसा टला

महावीर नगर, रायपुर निवासी मिथुन दत्ता ने थाना सिमगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 31 दिसंबर 2025 की रात लगभग 11 बजे वह अपनी कार CG04NU8417 से रायपुर से बिलासपुर जा रहे थे।बनसांकरा ओवरब्रिज (NH-130) पर पीछे से आ रही पिकअप वाहन CG13V9440 ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए जोरदार टक्कर मार दी। हालांकि कोई शारीरिक चोट नहीं आई, लेकिन वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने धारा 184 एवं 281 BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

3. अवैध शराब पिलाने पर कार्रवाई – आरोपी गिरफ्तार

थाना लवन क्षेत्र में अवैध शराब पिलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। दिनांक 31 दिसंबर 2025 को ग्राम जुड़ा में मुखबिर सूचना पर रेड कार्रवाई की गई। आरोपी परमेश्वर टोण्ड्रे द्वारा अवैध रूप से चखना, डिस्पोजल गिलास व पानी की व्यवस्था कर शराब पिलाई जा रही थी। मौके से 180 एमएल गोवा स्पेशल व्हिस्की (लगभग 100 एमएल शेष) व डिस्पोजल गिलास जब्त किए गए। आरोपी के विरुद्ध धारा 36 (C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जमानत पर रिहा किया गया।

पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

पिथौरा/लहरौद पड़ाव में अवैध शराब का भंडाफोड़, ढाबा संचालक समेत दो गिरफ्तार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 2700 एमएल शराब जब्त

पिथौरा/लहरौद पड़ाव में अवैध शराब का भंडाफोड़, ढाबा संचालक समेत दो गिरफ्तार पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 2700 एमएल शराब जब्त

पिथौरा | थाना पिथौरा पुलिस ने वर्ष के अंतिम दिन अवैध शराब कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सिन्हा बिरयानी ढाबा एवं रेस्टोरेंट से अवैध शराब जब्त की है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।

थाना पिथौरा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सिकंदर भोई को वरिष्ठ अधिकारियों से मिली सूचना के आधार पर 31 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2:15 बजे लहरौद पड़ाव स्थित सिन्हा बिरयानी ढाबा पर दबिश दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर देखा कि ढाबा में अवैध रूप से शराब बिक्री की जा रही थी।

पुलिस ने मौके से

🔹 04 पौवा गोल्डन गोवा सुपरियर व्हिस्की

🔹 10 पौवा शोले देशी प्लेन शराब

(कुल 2700 एमएल, कीमत लगभग ₹1400)

जब्त की।

इस दौरान ढाबा संचालक कमलेश डडसेना (35 वर्ष) निवासी ग्राम अंजलि स्कूल के पीछे, राजासेवैया तथा उसके सहयोगी शरद तिवारी (20 वर्ष) निवासी नयापाराखुर्द, थाना पिथौरा को मौके से गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई। मामला जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर दोनों को जमानत पर रिहा किया गया।

पुलिस ने बताया कि अवैध शराब बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

बसना/धान खरीदी में बड़ा खेल! पिरदा उपार्जन केंद्र में 130 बोरा घटिया धान खपाने की कोशिश, FIR दर्ज

बसना/धान खरीदी में बड़ा खेल! पिरदा उपार्जन केंद्र में 130 बोरा घटिया धान खपाने की कोशिश, FIR दर्ज

महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिरदा स्थित उपार्जन केंद्र में धान खरीदी को लेकर बड़ा घोटाला सामने आया है। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर (छ.ग.) की शाखा पिरदा में पदस्थ शाखा प्रबंधक द्वारा थाना बसना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 30 दिसंबर 2025 की रात्रि लगभग 10:30 बजे, उपार्जन केंद्र पिरदा में रोहित पटेल (उपार्जन केंद्र प्रभारी) एवं मालती राइस मिल के संचालक द्वारा वाहन क्रमांक CG06GR8702 (मेटाडोर) से लगभग 130 बोरा पुराना व गुणवत्ताहीन धान लाकर स्टेकिंग किया जा रहा था। यह धान शासन की धान खरीदी नीति 2025-26 के स्पष्ट विरुद्ध पाया गया।

जांच में सामने आया कि उक्त धान खपाकर शासन एवं संस्था को लगभग 1 लाख 23 हजार रुपये की आर्थिक क्षति पहुंचाने का प्रयास किया गया। मामले की संयुक्त जांच नायब तहसीलदार पिथौरा श्री ललित सिंह, मंडी उप निरीक्षक श्री पी.एस. विशाल एवं ग्राम कोटवार आकाश चौहान द्वारा की गई।

जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना बसना में धारा 318(4) एवं 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। मामले में आरोपी बनाए गए —

➡️ रोहित पटेल (उपार्जन केंद्र प्रभारी)

➡️ मालती राइस मिल के संचालक

पुलिस द्वारा मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। प्रशासनिक हलकों में इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।