महासमुंद: “भट्ठा साम्राज्य” का काला चेहरा बेनकाब — मजदूर की आत्महत्या ने खोली अजगर उर्फ जगत गुप्ता की प्रताड़ना की परतें, महीनों की चुप्पी के बाद अब पुलिस हरकत में

“भट्ठा साम्राज्य” का काला चेहरा बेनकाब — मजदूर की आत्महत्या ने खोली अजगर उर्फ जगत गुप्ता की प्रताड़ना की परतें, महीनों की चुप्पी के बाद अब पुलिस हरकत में

महासमुंद 20 अक्टूबर 2025/ जिले के चर्चित भट्ठा दलाल जो कि अजगर गुप्ता के नाम से भी जाने जाते थे, उसका कारण यह है कि छत्तीसगढ़ से सबसे ज्यादा मात्रा में मजदूरों का पलायन करना उसका प्रमुख काम था। जगत गुप्ता को पटेवा पुलिस ने गंभीर अपराध में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बीएनएस की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना या मजबूर करना) के तहत कार्रवाई की गई है।

मामला बेहद गंभीर तब बन गया जब जिस श्रमिक ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, उसने आत्महत्या कर ली। बताया गया कि पटेवा थाना क्षेत्र के बनपचरी निवासी श्रमिक शत्रुघन (40 वर्ष) पिता राजाराम खड़िया ने करीब डेढ़-दो माह पहले पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन देकर जगत गुप्ता पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और कार्रवाई की मांग की थी।

हालांकि, उस समय पुलिस की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। 11 अक्टूबर 2025 को शत्रुघन ने आत्महत्या कर ली। इसके बाद अब पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी जगत गुप्ता को गिरफ्तार किया है।

 

महासमुंद, 20 अक्टूबर 2025।
थाना पटेवा क्षेत्र के ग्राम बनपचरी निवासी 40 वर्षीय मजदूर शत्रुघन खड़िया ने जबरदस्ती ईंट भट्ठा में काम करने और बाहर राज्य जाने के लिए लगातार दबाव एवं जान से मारने की धमकी से परेशान होकर जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जगत कुमार गुप्ता पिता पाचूराम गुप्ता (59 वर्ष), निवासी ग्राम बाम्हनडीह थाना कोमाखान जिला महासमुंद के विरुद्ध धारा 108 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

थाना पटेवा में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक सुनीत कुमार भोई ने मर्ग क्रमांक 61/2025 धारा 194 BNSS के तहत मृतक शत्रुघन खड़िया पिता राजाराम खड़िया उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बनपचरी थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) की मर्ग जांच की। जांच के दौरान मृतक के परिजन राजाराम खड़िया, पानबाई खड़िया, सावनबाई खड़िया, भारत खड़िया, चन्द्रप्रकाश खड़िया तथा स्वतंत्र गवाह चोवाराम ध्रुव के कथन लिए गए।

मृतक द्वारा आरोपी जगत गुप्ता के विरुद्ध पूर्व में जबरदस्ती ईंट भट्ठा में काम करने, बाहर राज्य ले जाने के लिए लगातार दबाव बनाकर प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने संबंधी शिकायत की गई थी। परिजनों और गवाहों के कथन एवं मृतक द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पाया गया कि आरोपी द्वारा मृतक को ईंट भट्ठा ले जाने हेतु अनावश्यक दबाव बनाने के परिणामस्वरूप मृतक शत्रुघन खड़िया ने आरोपी जगत गुप्ता के भय से दिनांक 11/10/2025 के शाम करीबन 05.00 बजे जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली।

इस पर आरोपी जगत कुमार गुप्ता के विरुद्ध अपराध धारा 108 BNS का घटित करना पाया गया।

पिथौरा: ढाबे में शक से भड़का विवाद पहुंचा मारपीट तक, युवक लहूलुहान; वहीं बाजार में लापरवाह चालक की हरकत से बड़ा हादसा

पिथौरा: ढाबे में शक से भड़का विवाद पहुंचा मारपीट तक, युवक लहूलुहान; वहीं बाजार में लापरवाह चालक की हरकत से बड़ा हादसा,

ग्राम लहरौद में शनिवार की रात एक मामूली मोबाइल चोरी के शक ने बड़ा रूप ले लिया। घटना सिन्हा ढाबा लहरौद की बताई जा रही है, जहां ग्राम लहरौद निवासी एक युवक अपने दोस्त ऋषभ के साथ खाना खाने गया था।

जानकारी के अनुसार, युवक ने खाना खाते समय अपना मोबाइल टेबल पर रखकर थोड़ी देर के लिए शौचालय गया था। लौटने पर उसने देखा कि मोबाइल गायब है। इस पर जब उसने अपने दोस्त ऋषभ से पूछा तो ऋषभ ने बताया कि तीन युवक — आकाश, दुर्गेश विश्वकर्मा और छोटू विश्वकर्मा — वहां आए थे और उनमें से एक मोबाइल लेकर चला गया।

शक के आधार पर पीड़ित युवक लहरौद पड़ाव ओवरब्रिज के पास पहुंचा और तीनों से मोबाइल के बारे में पूछा। इसी बात पर आकाश, दुर्गेश और छोटू ने गाली-गलौज करते हुए उस पर लात-घूंसों से हमला कर दिया और सिर को ओवरब्रिज की दीवार से टकरा दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई।

बीच-बचाव करने आए ऋषभ को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में आकाश ने अपनी जेब से मोबाइल निकालकर दिया, लेकिन तीनों ने युवक को जान से मारने की धमकी भी दी। घायल युवक ने थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

पिथौरा में लापरवाह चालक की हरकत से बड़ा हादसा — कार का दरवाजा अचानक खोलने से स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल, रायपुर में चल रहा इलाज

पिथौरा,  अक्टूबर 2025।
वार्ड क्रमांक 11 पिथौरा निवासी निखिल अग्रवाल ने थाना पिथौरा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दिनांक 17 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 12:30 बजे उनके चाचा मुकेश अग्रवाल गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए।

निखिल अग्रवाल ने बताया कि वे उसी समय शर्मा जड़ी-बूटी दुकान में पूजा सामग्री खरीद रहे थे, तभी अनुराग ट्रेडर्स की ओर से सफेद रंग की कार (क्रमांक CG 06 GQ 6295) तेज और लापरवाहीपूर्वक गति से आकर जुगल किशोर अग्रवाल की दुकान के सामने अचानक ब्रेक मारकर बीच सड़क पर रुक गई।

कार चालक ने बिना ध्यान दिए ड्राइवर साइड का दरवाजा अचानक खोल दिया, उसी समय पीछे से स्कूटी में सवार उनके चाचा मुकेश अग्रवाल आ रहे थे, जो दरवाजे की चपेट में आकर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की मदद से घायल मुकेश अग्रवाल को सेतकुंवर नर्सिंग होम, राजासेवैया ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत नाजुक बताई और रायपुर के एमएमआई अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती कर इलाज जारी है।

निखिल अग्रवाल ने बताया कि वे चाचा के इलाज के लिए रायपुर गए थे और लौटकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए अपराध धारा 281, 125(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

सरायपाली : सरायपाली में केन्द्रीय विद्यालय के पाससड़क दुर्घटना में घायल किसान की इलाज के दौरान

सरायपाली : सरायपाली में केन्द्रीय विद्यालय के पाससड़क दुर्घटना में घायल किसान की इलाज के दौरान

सरायपाली, 19 अक्टूबर 2025।
बरिहापाली निवासी 42 वर्षीय लखपति नायक की सड़क दुर्घटना में घायल होने के पाँच दिन बाद इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार, 14 अक्टूबर को लखपति नायक अपने मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 06 HB 7502) से सरायपाली के भंवरपुर रोड स्थित केन्द्रीय विद्यालय के पास जा रहे थे, तभी उनका वाहन असंतुलित होकर गिर गया। दुर्घटना में उन्हें सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं।

घायल अवस्था में उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में भर्ती कराया गया, जहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु ओम हॉस्पिटल सरायपाली रेफर किया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार सुबह 19 अक्टूबर को उनकी मृत्यु हो गई।

सूचना पर सरायपाली पुलिस ने मर्ग क्रमांक 83/25 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया यह स्वयं की मोटरसाइकिल से हुई दुर्घटना प्रतीत होती है। मृतक लखपति नायक किसान थे और बरिहापाली गाँव में अपने परिवार के साथ रहते थे।

बसना : इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, धर्म परिवर्तन की साजिश तक पहुँची कहानी

बसना : इंस्टाग्राम से शुरू हुआ प्यार, धर्म परिवर्तन की साजिश तक पहुँची कहानी

बसना थाना क्षेत्र में एक युवती को सोशल मीडिया के जरिये प्रेम जाल में फंसाकर शादी का झांसा देने और धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश का मामला सामने आया है। परिजनों की सतर्कता से युवती को बचा लिया गया, जबकि आरोपी मौके से भाग निकला।

मिडिया मे छपी खबर के अनुसार ग्राम खटखटी निवासी मिनाज खान ने बसना की 18 वर्षीय हिंदू युवती को इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजकर संपर्क किया। बातचीत बढ़ने के बाद आरोपी ने खुद को प्रेमी बताकर युवती से नजदीकियां बढ़ाई। इस बीच युवती के परिजन का आरोप है, आरोपी युवक झांसा देकर युवती का धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश कर रहा था।

वहीं बसना थाना प्रभारी नरेंद्र राठौर ने बताया, पीड़ित युवती के बयान की वीडियोग्राफी कराई गई है, जिसमें प्रथम दृष्टया यह प्रेम संबंध का मामला प्रतीत हो रहा है। युवती ने धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने या प्रेरित करने से संबंधित बयान नहीं दिया है। मामले की जांच जारी है। चार दिन पहले 15 अक्टूबर को आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर बसना से भगाकर ले गया। परिजन जब खोजबीन में निकले तो पिथौरा के पास आरोपी को युवती के साथ पकड़ लिया। परिजनों को देखकर मिनाज खान मौके से फरार हो गया।

परिजन के मुताबिक शिकायत में युवती ने बताया है कि आरोपी उसे कलमा और नमाज पढ़ना सिखाने लगा था। उसने कहा कि शादी के बाद वह उसका धर्म परिवर्तन कराएगा। इस दौरान आरोपी ने युवती के परिवार और धर्म को लेकर भी भ्रामक बातें कीं, जिससे उसका मानसिक रूप से ब्रेनवॉश करने की कोशिश की गई।

बलौदाबजार : 102 महतारी एक्सप्रेस का घरेलु उपयोग करने वाले ड्राइवर बर्खास्त

बलौदाबजार : 102 महतारी एक्सप्रेस का घरेलु उपयोग करने वाले ड्राइवर बर्खास्त

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से महत्वकांक्षी योजना के तहत आपताकालीन सेवा हेतु 102 महतारी एक्सप्रेस संचालित की जा रही है।बलौदाबाजार जिले में आपातकालीन सेवा में संलग्न 102 महतारी एक्सप्रेस का घरेलु उपयोग करने वाले ड्राइवर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2025 को निलेश साहू ड्राइवर 102 महतारी एक्सप्रेस वाहन क्रमांक सीज़ी 074430 की ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-कसडोल में लगी हुई थी। जनप्रतिनिधि एवं मीडिया के माध्यम से उक्त वाहन में सीमेंट की बोरी लादते हुए विडियो का खंडचिकित्सा अधिकारी कसडोल द्वारा संज्ञान मे लेकर इस प्रकार के  कृत्य को आपातकालीन सेवा में घोर लापरवाही मानते हुए ड्राइवर पर तत्काल कार्यवाही करने प्रबंधक 102 महतारी एक्सप्रेस को पत्र प्रेषित किया गया।मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए राज्य कार्यालय प्रबंधक 102 महतारी एक्सप्रेस द्वारा तत्काल वाहन चालक निलेश साहु को कार्यमुक्त करते हुए सेवा समाप्त कर दी गई है।

 

दिवाली का ज्योतिषीय संयोग: किस राशि पर बरसेगी लक्ष्मी मां की कृपा?” जानिए आज का राशिफल 

“दिवाली का ज्योतिषीय संयोग: किस राशि पर बरसेगी लक्ष्मी मां की कृपा?” जानिए आज का राशिफल

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓🌻सोमवार, २० अक्टूबर २०२५🌻 सूर्योदय: 🌄 ०६:३३, सूर्यास्त: 🌅 ०५:५०,चन्द्रोदय: 🌝 ३०:०४, चन्द्रास्त: 🌜१६:५५, अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय) ,ऋतु: 🏔️ शरद,शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु),विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी),मास 👉 कार्तिक ,पक्ष 👉 कृष्ण ,तिथि 👉 चतुर्दशी (१५:४४ से अमावस्या), नक्षत्र 👉 हस्त (२०:१७ से चित्रा), योग 👉 वैधृति (२६:३५ से विष्कुम्भ), प्रथम करण 👉 शकुनि (१५:४४ तक), द्वितीय करण 👉 चतुष्पाद (२८:४७ तक)

गोचर ग्रहा: ॥ सूर्य 🌟 तुला ,चंद्र 🌟 कन्या , मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी), बुध 🌟 तुला (उदय, पूर्व, मार्गी) ,गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, मार्गी), शुक्र 🌟 कन्या (उदित, पश्चिम, मार्गी), शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री), राहु 🌟 कुम्भ  ,केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार :अभिजित मुहूर्त 👉 ११:३९ से १२:२४, अमृत काल 👉 १३:४० से १५:२६, विजय मुहूर्त 👉 १३:५४ से १४:४०, गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:४१ से १८:०६, सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:४१ से १८:५७, निशिता मुहूर्त 👉 २३:३६ से २४:२७,राहुकाल 👉 ०७:४७ से ०९:१२, राहुवास 👉 उत्तर-पश्चिम, यमगण्ड 👉 १०:३७ से १२:०१, दुर्मुहूर्त 👉 १२:२४ से १३:०९, होमाहुति 👉 केतु (२०:१७ से सूर्य), दिशाशूल 👉 पूर्व, अग्निवास 👉 पृथ्वी (१५:४४ तक),चन्द्र वास 👉 दक्षिण ,शिववास 👉 श्मशान में (१५:४४ से गौरी के साथ)

☄चौघड़िया विचार☄॥ दिन का चौघड़िया ॥ १ – अमृत २ – काल ३ – शुभ ४ – रोग ५ – उद्वेग ६ – चर ७ – लाभ ८ – अमृत ॥रात्रि का चौघड़िया॥ १ – चर २ – रोग ३ – काल ४ – लाभ ५ – उद्वेग ६ – शुभ ७ – अमृत ८ – चर

शुभ यात्रा दिशा दक्षिण-पूर्व (दर्पण देखकर अथवा खीर का सेवन कर यात्रा करें) तिथि विशेष :रूप चतुर्दशी (अरूणोदय स्नान) आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण :आज २०:१७ तक जन्मे शिशुओ का नाम हस्त नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ण, ठ) तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम चित्रा नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (पे, पो, रा) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त :तुला – ३०:१३ से ०८:३४ वृश्चिक – ०८:३४ से १०:५३ धनु – १०:५३ से १२:५७ मकर – १२:५७ से १४:३८ कुम्भ – १४:३८ से १६:०४ मीन – १६:०४ से १७:२७ मेष – १७:२७ से १९:०१ वृषभ – १९:०१ से २०:५६ मिथुन – २०:५६ से २३:११ कर्क – २३:११ से २५:३२+ सिंह – २५:३२+ से २७:५१+ कन्या – २७:५१+ से ३०:०९+

पञ्चक रहित मुहूर्त :चोर पञ्चक – ०६:२२ से ०८:३४, शुभ मुहूर्त – ०८:३४ से १०:५३, रोग पञ्चक – १०:५३ से १२:५७, शुभ मुहूर्त – १२:५७ से १४:३८, मृत्यु पञ्चक – १४:३८ से १५:४४, अग्नि पञ्चक – १५:४४ से १६:०४, शुभ मुहूर्त – १६:०४ से १७:२७, मृत्यु पञ्चक – १७:२७ से १९:०१, अग्नि पञ्चक – १९:०१ से २०:१७, शुभ मुहूर्त – २०:१७ से २०:५६, रज पञ्चक – २०:५६ से २३:११, शुभ मुहूर्त – २३:११ से २५:३२+, चोर पञ्चक – २५:३२+ से २७:५१+, शुभ मुहूर्त – २७:५१+ से ३०:०९+ ,रोग पञ्चक – ३०:०९+ से ३०:२३+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम में सफ़लता पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल : मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) कार्यो में देरी एवं सेहत को लेकर आपको आज के दिन थोड़ा कष्ट सहना पड सकता है। क्रोध आने पर भी आंतरिक रूप से प्रसन्न रहेंगे। कार्य क्षेत्र पर सही दिशा ना मिल पाने से दुगना परिश्रम करना पड़ेगा फिर भी आशाजनक धन नही मिल पायेगा। शारीरिक अस्वस्थता के चलते स्वभाव में चिड़चिड़ापन आएगा प्रियजनों से मन मुटाव के प्रसंग बनेंगे। यात्रा में सावधानी रखें। शारीरिक जाँच कराएं।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) आज का दिन आपको मिश्रित फल देने वाला रहेगा। दिन का पहला भाग ख़राब सेहत की भेंट चढ़ेगा। किसी भी कार्य को करने का मन होते हुए भी साहस नहीं जुटा पाएंगे। नौकरी पेशा जातक अधिकारियों के गर्म रवैये से बच कर रहें। मध्यान के बाद स्थिति में सुधार आने लगेगा। व्यापार में विस्तार होने से धन की आमद होने लगेगी। अधीनस्थों पर आज विशेष नजर रखें। पारिवारिक वातावरण स्थिर रहेगा। धन लाभ मुश्किल से होगा लेकिन होगा जरूर।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा) आज का दिन भी विपरीत फलों की प्राप्ति होने से अशान्त रहेगा। घर एवं कार्य क्षेत्र पर खींच-तान बनी रहेगी। मानसिक दुविधा एवं प्रतिकूल स्वास्थ्य के कारण उत्साहहीनता रहेगी। कार्यो में असफलता की खींज आज किसी प्रियजन पर उतर सकती है रिश्तों में समीपता बनाये रखने के लिए आज वाणी में मिठास रखें। निषेधात्मक कार्यो से दूर रहें प्रलोभन में ना आएं। धन की आमद संध्या के आसपास जरूरत के अनुसार थोड़ी कम होगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) आज के दिन आप बीते दिन की अपेक्षा परिस्थितियों में सुधार अनुभव करेंगे। कई दिनों से मन में चल रही दुविधा का किसी परिजन की सहायता से निराकरण होने से दिल का बोझ हल्का होगा। आप अपने भाग्य के प्रताप से विरोधियो का मुँह बंद करेंगे। कार्य व्यवसाय में अचानक बदलाव आने से आश्चर्यचकित होंगे धन की आमद अकस्मात होगी। मित्र परिवार से अधिक स्नेह मिलेगा। सेहत भी आज ठीक ठाक ही रहेगी।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) आज के दिन आपमें उदासीनता अधिक रहेगी। कार्यो को लापरवाही से करने से नुक्सान हो सकता है जिस कारण आवेश बढेगा धन की प्राप्ति अधिक मेहनत के बाद जरूरत के लायक ही होगी। कार्य क्षेत्र पर मौन रहने का प्रयास करें मुश्किलों से बचे रहेंगे। किसी पुराने निर्णय के कारण मन में ग्लानि होगी। प्रेम प्रसंगों से भी सावधानी रखें धोखा हो सकता है। परिवारिक वातावरण अस्त-व्यस्त रहेगा। विवादों में ना पडे।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) आज का दिन भाग्योदय कारक रहेगा। शरीर स्वस्थ्य रहेगा। आज आपको किसी सहारे की तलाश रहेगी मध्यान तक इसके पूरे होने की संभावना है। भागीदारी के कार्यो में निश्चित सफलता मिलेगी। फिर भी जमीन सम्बंधित कार्य ना ही करे तो बेहतर रहेगा। कला एवं साहित्य से जुड़े लोग आज नई रचनाओं का सृजन करेंगे। परिवार में शांति बनाने के लिए कड़े कदम उठाएंगे। धन की आमद रुक रुक कर होने से अधिक सतर्कता की आवश्यकता रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) आज आप किसी गलत निर्णय अथवा मार्गदर्शन की कमी के कारण घर एवं बाहर आलोचना के शिकार हो सकते है। किसी भी कार्य को करने से पहले दोनों पहलु को ध्यान में रख कर निर्णय लें। नए कार्यानुबंध को एक दिन के लिए टालें। प्रेम प्रसंगों में भावुकता बढ़ने से कार्य अथवा पढाई पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। धन सम्बंधित परेशानियां संध्या के समय कुछ हद तक सुलझेंगी। आरोग्य आज थोड़े मानसिक तनाव को छोड़ लगभग सामान्य बना रहेगा।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) आज के दिन आपको धर्म एवं समाज से काफी आशाएं रहेंगी। किसी काम के अटकने पर आध्यात्म अथवा समाज के वरिष्ठ लोगो की सहायता लेनी पड़ सकती है। धार्मिक गतिविधियों में भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगे। कार्य क्षेत्र पर आज उम्मीद के अनुसार लाभ नहीं कमा पाएंगे फिर भी छोटे मोटे साधनों से आय हो जाएगी। विवाहोत्सुकों को विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में सुख शांति रहेगी। सेहत बनी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे) आज दिन का कुछ समय मित्र प्रियजनों के साथ धार्मिक अथवा ऐतिहासिक पर्यटन में बितायेंगे। मनोरंजन पर अधिक खर्च करेंगे। सीमा से अधिक खर्च होने से आर्थिक समस्या भी खड़ी हो सकती है। दिखावे एवं फिजूल खर्ची से बचें अन्यथा कर्ज लेना पड़ सकता है। कार्य क्षेत्र पर संसाधनों की कमी के कारण लाभ के अवसर सीमित रहेंगे फिर भी कामचलाऊ धन कही न कही से मिल ही जायेगा। उत्तम संतान सुख मिलेगा। सेहत में छोटे मोटे बदलाव आ सकते है।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी) आज का दिन भी अनुकूल रहने वाला है। आज उत्तम परिस्थितियों का समय से लाभ उठाये आलस में पड़कर कार्यो का नुकसान भी हो सकता है। सेहत के दृष्टिकोण से भी आज का दिन ठीक रहेगा। कार्य क्षेत्र पर सटीक निर्णय धन एवं मान में बढ़ोतरी कराएगा। परिजनों के साथ मामूली बात पर अनबन हो सकती है परंतु स्थिति नियंत्रण में रहेगी। धन की आमद आज प्रयास करने पर ही होगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सेहत में थोड़ा उतार चढ़ाव आने से आलस्य बढेगा। परन्तु कार्य व्यस्तता भी अधिक रहने से आलस्य को त्यागना ही पड़ेगा। दिन भर घर की अपेक्षा बाहर समय बिताना पसंद करेंगे। धर्म-कर्म में आस्था बढ़ेगी धार्मिक क्षेत्र की यात्रा भी कर सकते है। कार्य क्षेत्र पर सामान्य व्यवसाय रहेगा जिससे आय भी आज कामचलाऊ ही होगी। उधार लेन-देन आज ना करें।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) आप आज के दिन का भरपूर फायदा उठाएंगे। कार्यो में आज आसानी से सफलता मिलने एवं आकस्मिक धन लाभ होने से निश्चिन्त होकर कार्य करेंगे। कार्य क्षेत्र पर धन सम्बंधित व्यवहारों के कारण किसी से गरमा-गर्मी भी हो सकती है शब्दो का सोच समझ कर प्रयोग करें अन्यथा हानि उठानी पड़ सकती है। धन की आमद सामान्य से अधिक होगी। धार्मिक क्षेत्र पर दान-पुण्य के अवसर मिलेंगे। अनावश्यक यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत में दोपहर के समय नरमी आ सकती है।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

महासमुंद : नीलामी से शासन को मिला 7 करोड़ 41 लाख रुपए का राजस्व

महासमुंद : नीलामी से शासन को मिला 7 करोड़ 41 लाख रुपए का राजस्व

महासमुंद, 19अक्टूबर2025 //
जिले में अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर कलेक्टर श्री विनय लंगेह की सख्त कार्रवाई एवं पहल रंग लाई है। जप्त किए गए अवैध रेत की पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया के परिणामस्वरूप 10 रेत ब्लॉकों की नीलामी से शासन को कुल 7 करोड़ 41 लाख रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ है। यह कार्रवाई जिले में खनिजों की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुई है।

ज्ञात है कि कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देश पर खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम पंचायत बरबसपुर, घोड़ारी, बड़गांव और बिरकोनी क्षेत्र में सरकारी एवं निजी भूमि पर अवैध रूप से भंडारित रेत को जब्त किया था। बाद में खनिज विभाग द्वारा एरियल ड्रोन सर्वे के माध्यम से मात्रा का सटीक निर्धारण कराया गया, जिसमें कुल 2,61,323 घनमीटर रेत का अवैध भंडारण पाया गया।

इसके पश्चात 4 जुलाई 2025 को समाचार पत्र के माध्यम से दावा-आपत्ति आमंत्रण जारी किया गया। परंतु भंडारणकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत दावे ड्रोन सर्वे में प्राप्त मात्रा से कम पाए जाने के कारण,

विभिन्न शासकीय एवं निजी भूमि में अवैध रूप से भंडारित रेत को खनिज राजस्व एवं पुलिस विभाग द्वारा सयुक्त रूप से जप्त किया गया। खनिज विभाग द्वारा जप्त रेत के मात्रा के निर्धारण हेतु एरियल ड्रोन सर्वे कराया गया। सर्वे में जप्त की गई रेत भण्डारण की कुल मात्रा 261323 घनमीटर होना पाया गया।

खनिज विभाग द्वारा जप्त रेत भण्डारण के संबंध में 04 जुलाई को समाचार पत्र के माध्यम से दावा आपत्ति का ईश्तहार प्रकाशन किया गया। अवैध रेत भण्डारणकताओं द्वारा प्रस्तुत दावा आपत्ति में उनके द्वारा स्वीकारोक्ति उल्लेखित मात्रा एरियल ड्रोन सर्वे से प्राप्त मात्रा से कम होने की दशा में उन पर अधिरोपित अर्थदण्ड / समझौता राशि से शासन को प्राप्त होने वाले राजस्व का अपवंचन हानि होने के स्थिति में समस्त दावा आपत्ति आवेदन को खरिज किया गया।

कलेक्टर श्री लंगेह की पहल पर जब्त रेत को 10 अलग-अलग ब्लॉकों में विभाजित कर पारदर्शी निविदा प्रक्रिया के माध्यम से नीलामी की गई। इन ब्लॉकों में बरबसपुर-ए, बरबसपुर-बी, घोड़ारी-डी, बड़गांव-ई, बड़गांव-एफ, बड़गांव-जी, बिरकोनी-एच, बिरकोनी-आई और बिरकोनी-जे शामिल हैं। इनमें से 09 ब्लॉकों के सफल बोलीदाताओं ने 6,69,63,266 रुपए जमा किए हैं, जबकि बरबसपुर-सी ब्लॉक से 56,39,840 रुपए की नीलामी राशि प्राप्त होगी। आवेदन शुल्क 4,30,000 रुपए एवं जप्त कार्यपालन प्रतिभूति 10,72,600 रुपए जोड़ने पर शासन के खाते में कुल 7,41,05,706 रुपए का राजस्व पहुंचा है।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने स्पष्ट कहा कि खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। भविष्य में ऐसे कृत्य पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।खनिज विभाग द्वारा जिले में विशेष अभियान चलाकर सतत जांच की जाएगी, ताकि खनिज संसाधनों का सुरक्षित और वैधानिक दोहन सुनिश्चित किया जा सके।

राज्य शासन की मंशा के अनुरूप की गई इस निर्णायक कार्रवाई से जिले को करोड़ों का राजस्व लाभ हुआ है और खनन नियंत्रण व्यवस्था में सख्ती व पारदर्शिता असर स्पष्ट परिलक्षित हुआ है।

महिलाओं के लिए खुशखबरी! प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत छत्तीसगढ़ को मिला 2.23 लाख नए एलपीजी कनेक्शन का लक्ष्य

महिलाओं के लिए खुशखबरी! प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत छत्तीसगढ़ को मिला 2.23 लाख नए एलपीजी कनेक्शन का लक्ष्य

प्रधानमंत्री उज्जवला योजनांतर्गत दिए जाएंगे 2.23 लाख से अधिक नवीन घरेलू एलपीजी कनेक्शन भारत सरकार, पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय द्वारा प्रधानमंत्री उज्जवला योजना अंतर्गत 10.33 करोड़ से अधिक आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं घरेलू एलपीजी कनेक्शन देने के उपरांत एक बार फिर दीपावली के पूर्व लोगों को उपहार देते हुए पीएमयूवाय अंतर्गत 25 लाख नवीन उज्जवला गैस कनेक्शन प्रदान करने हेतु प्रक्रिया प्रारंभ की गई है। छत्तीसगढ़ में 2 लाख 23 हजार नवीन घरेलू एलपीजी कनेक्शन प्रदान करने हेतु लक्ष्य प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस योजना के तहत् नवीन कनेक्शन दिए जाने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति अभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देशानुसार नवीन उज्जवला गैस कनेक्शन के लिए छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा विस्तृत दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

हितग्राहियों को 15 दिनों में दिए जाएंगे नवीन कनेक्शन :विभाग द्वारा जारी विस्तृत दिशा-निर्देश अनुसार सभी जिलो में जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में जिला उज्जवला समिति का गठन किया जाएगा। इस समिति द्वारा जिले में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के क्रियान्वयन एवं प्राप्त आवेदनों की समय-सीमा में निराकरण हेतु नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। योजनांतर्गत पात्र परिवारों से नवीन गैस कनेक्शन हेतु आगामी 07 दिनों में आवेदन पत्र प्राप्त किए जाएंगे। जिले की गैस एजेंसियों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों का परीक्षण एवं सत्यापन कराकर 15 दिनों में नवीन गैस कनेक्शन जारी करने की कार्यवाही की जाएगी।

नियद नेल्ला नार योजना अंतर्गत हितग्राहियों को दी जाएगी प्राथमिकता:  नियद नेल्ला नार योजना अंतर्गत आने वाले बीजापुर, सुकमा, नारायणपुर, कांकेर, दंतेवाड़ा जिलों में सर्वप्रथम हितग्राहियों को चिन्हांकित कर इन ग्रामों को विशेष प्राथमिकता देते हुए शत-प्रतिशत चिन्हांकित हितग्राहियों को उज्जवला गैस योजना के कनेक्शन दिए जाएंगे। पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ दिलाये जाने हेतु ऑयल कंपनियों के साथ समन्वय करते हुए सुगम नेटवर्क कनेक्टीविटी वाले क्षेत्रों का चयन कर विशेष शिविर आयोजित किये जाएंगे। योजनांतर्गत गैस कनेक्शन प्राप्ति हेतु शेष सभी 34 हजार 425 परिवारों के आवेदन चिन्हांकित ग्रामों में विशेष शिविर आयोजित कर लिए जाएंगे। दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों से प्राप्त आवेदनों के ई-केवाईसी के लिये कनेक्टीविटी वाले क्षेत्रों का चयन कर विशेष शिविर द्वारा उन्हें लाभांवित किया जायेेगा।

जिला स्तरीय उज्जवला समिति के कलेक्टर होंगे अध्यक्ष :प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों में से कम से कम 05 प्रतिशत आवेदनों का सत्यापन एवं परीक्षण जिला उज्जवला समिति द्वारा किया जाएगा। इस हेतु जिले के सभी गैस एजेंसियों की बैठक कर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के नवीन गैस कनेक्शन जारी करने हेतु जानकारी प्रदान करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तरीय उज्जवला समिति में अध्यक्ष, जिला कलेक्टर या उनके द्वारा अधिकृत कोई वरिष्ठ अधिकारी होंगे तथा समन्वयक सदस्य के रूप में जिला नोडल अधिकारी होंगे जो तेल विपणन कंपनी से होंगे। दो सदस्य अन्य दो तेल विपणन कंपनियों के अधिकारी होंगे। जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति अधिकारी एवं दो गैर-आधिकारिक सदस्य भी समिति में सदस्य होंगे।

योजनांतर्गत नवीन कनेक्शन हेतु जारी किए गए मापदंड निर्धारित :पीएमयूवाय के अंतर्गत नवीन गैस कनेक्शन हेतु पात्रता के लिए मापदंड निर्धारित किए गए हैं। जिसके अनुसार यदि परिवार का कोई भी सदस्य 10 हजार रूपए प्रति माह से अधिक कमाता हो, घर का कोई सदस्य सरकारी कर्मचारी हो, सरकार के पास पंजीकृत गैर-कृषि उद्यम वाले परिवारों को शामिल नहीं किया गया है। इसी प्रकार किसान क्रेडिट कार्ड की 50 हजार रूपए से अधिक की क्रेडिट सीमा वाले किसान, सिंचाई उपकरण के साथ 2.5 एकड़ से अधिक सिंचित भूमि के स्वामी, दो या अधिक फसल मौसमों के लिए 5 एकड़ या अधिक सिंचित भूमि के स्वामी, कम से कम 7.5 एकड़ या इससे अधिक भूमि का स्वामी जिनके पास कम से कम एक सिंचाई उपकरण हो, 30 वर्ग मीटर से अधिक कार्पेट क्षेत्र वाले मकान के स्वामी, स्वयं की मोटर चालित तीन या चार पहिया वाहन अथवा मछली पकड़ने वाली नाव अथवा यंत्रीकृत तीन या चार पहिया कृषि उपकरण के मालिक एवं ऐसे परिवार जिनके पास पूर्व से ही एलपीजी कनेक्शन हों योजनांतर्गत लाभ पाने हेतु अपात्र होंगे।

बागबाहरा: शिकारियों के घर मिला चीतल का सिर : वन विभाग में मचा हड़कंप, 4 संदिग्ध गिरफ्तार

बागबाहरा: शिकारियों के घर मिला चीतल का सिर : वन विभाग में मचा हड़कंप, 4 संदिग्ध गिरफ्तार

बागबाहरा मोनेन्द्र व्यवहार की रिपोर्ट:महासमुंद पुलिस द्वारा चीतल की निर्मम हत्या कर उसका मांस काटकर बेचने वाले चार संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है और पूछताछ कर रही है। पूरा मामला बागबाहरा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दारगांव की है। मौके पर पहुंचे वन अधिकारी जांच में जुट गई हैं।

दरअसल, सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने छापेमारी की, इस दौरान शिकारियों के घर से चीतल का सिर बरामद दारगांव के चार संदिग्ध शिकारियों —जोकड़ ठाकुर, मिलन ठाकुर, शक्ति ठाकुर, शोभित ठाकुर से पूछताछ कर ही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वन विभाग ने मामले में वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 के तहत कड़ी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। पूरा मामला वन परिक्षेत्र बागबाहरा का है। वन अधिकारी मौके पर जांच में जुटे हैं।

महासमुंद बलौदा/ग्राम डूमरपाली में देर रात दो युवकों ने घर में घुसकर की मारपीट — महिला और उसका पति घायल, पुलिस ने अपराध दर्ज किया

महासमुंद बलौदा/ग्राम डूमरपाली में देर रात दो युवकों ने घर में घुसकर की मारपीट — महिला और उसका पति घायल, पुलिस ने अपराध दर्ज किया

बलौदा, जिला महासमुंद (छ.ग.)थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम डूमरपाली में बीते 3 अक्टूबर की रात उस समय अफरा-तफरी मच गई जब घर में आराम कर रहे दंपत्ति पर गांव के ही दो युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया। घटना रात करीब 9 बजे की बताई जा रही है।

पीड़िता पूनम नाग पति राजू नाग (उम्र 32 वर्ष) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पति राजू नाग शौच के लिए नदी की ओर गए हुए थे, तभी ग्राम बलौदा निवासी आकाश दीवान और आलोक दीवान उनके घर के सामने आए और उनके पति का नाम लेकर आवाज देने लगे।जब पूनम नाग ने बाहर आकर पूछा कि क्या बात है, तो आरोपियों ने गंदी-गंदी गालियां देते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब उन्होंने अपने पति को आवाज देकर बुलाया तो दोनों आरोपियों ने राजू नाग पर भी हमला कर दिया।

बताया गया है कि आकाश दीवान ने लोहे की रॉड से वार किया, जिससे राजू नाग के दाहिने पैर, बाएं हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। घटना के बाद घायल पति को गांव के विजय बरिहा और माखन बरिहा की मदद से उठाकर साईं कृपा अस्पताल, बरगढ़ (ओडिशा) ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।थाना बलौदा पुलिस ने इस संबंध में धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों में इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है।