आज का भविष्यफल: करियर, धन और रिश्तों पर जानिए क्या कहती है राशि?

आज का भविष्यफल: करियर, धन और रिश्तों पर जानिए क्या कहती है राशि?

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। झंझटों में न पड़ें। उधार दिया धन मिलने से राहत हो सकती है। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक हो सकेगा। वाहन सावधानी से चलाएँ।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): चोट, चोरी व विवाद से हानि संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कुसंगति से हानि होगी। अपने काम से काम रखें। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें। आवास संबंधी समस्या हल होगी। आलस्य न करें। सोचे काम समय पर नहीं हो पाएँगे।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): राजकीय बाधा दूर होकर लाभ होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। क्रोध पर नियंत्रण रखें। लाभ होगा। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। व्यापार अच्छा चलेगा।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): भूमि व भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे। रोजगार मिलेगा। शत्रु भय रहेगा। निवेश व नौकरी लाभ देंगे। व्यापार अच्छा चलेगा। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। रोजगार में उन्नति एवं लाभ की संभावना है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद न करें। सामाजिक एवं राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। आर्थिक अनुकूलता रहेगी। रुका धन मिलने से धन संग्रह होगा। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शोक समाचार मिल सकता है। थकान महसूस होगी। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): रोमांस में समय बीतेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। धनार्जन होगा।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): अतिथियों का आवागमन रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान बना रहेगा। नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): बेरोजगारी दूर होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। जोखिम न लें। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्ययवृद्धि होगी। तनाव रहेगा। अपरिचितों पर विश्वास न करें। प्रयास में आलस्य व विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धैर्य एवं संयम बना रहेगा।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): दिन प्रेमभरा गुजरेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। मान-सम्मान मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सावधानी रखें। कार्यक्षमता एवं कार्यकुशलता बढ़ेगी। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण व उत्साह रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा।

राशि फलादेश

 

सांकरा/ रातों-रात किसान का सोलर पंप गायब, खेत से मोटर व केबल चोरी—थाने में FIR दर्ज

सांकरा/ रातों-रात किसान का सोलर पंप गायब, खेत से मोटर व केबल चोरी—थाने में FIR दर्ज

थाना सांकरा ग्राम भतकुंदा निवासी किसान शिवप्रसाद के खेत से अज्ञात चोरों ने सोलर सरफेस मोटर पंप और केबल वायर चोरी कर ली। पीड़ित ने इस संबंध में थाना सांकरा में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवप्रसाद पिता धोबीराम, जो खेती-किसानी का कार्य करते हैं, ने अपने कृषि कार्य हेतु खसरा नंबर 1271 में सौर ऊर्जा से संचालित 3 एचपी का सोलर सरफेस मोटर पंप तथा लगभग 25 फीट केबल वायर लगाया था। दिनांक 10 दिसंबर 2025 की मध्यरात्रि को अज्ञात चोरों ने खेत के नाले से मोटर पंप और केबल वायर चोरी कर ली।

सुबह खेत पहुंचने पर चोरी का पता चला। आसपास काफी खोजबीन के बावजूद चोरी गए सामान का कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद पीड़ित ने 03 जनवरी 2026 को थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर धारा 303(2) BNS के तहत अज्ञात आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। मामला पिथौरा तहसील अंतर्गत महासमुंद जिले का है।

ग्रामीण क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से किसानों में चिंता बढ़ती जा रही है। किसानों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।

बलौदा/ रंजिश में खूनी हमला: घर बुलाकर पिता-पुत्र से बेरहमी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

बलौदा/ रंजिश में खूनी हमला: घर बुलाकर पिता-पुत्र से बेरहमी से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी

बलौदा | थाना बलौदा क्षेत्र गांव में पुरानी रंजिश को लेकर तीन आरोपियों ने एक परिवार पर देर रात हमला कर दिया। घटना 02 जनवरी 2026 की रात करीब 1 बजे की है, जब पीड़ित अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। इसी दौरान गांव के ही निलमणी रात्रे, लक्ष्मीधर रात्रे और नरेन्द्र रात्रे घर के बाहर पहुंचे और पीड़ित को नाम लेकर बाहर बुलाया।

जैसे ही पीड़ित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बाहर निकला, तीनों आरोपियों ने एकराय होकर हाथ-मुक्कों और लातों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने आए पीड़ित के बेटे लक्ष्मीधर अंचल और साले चुड़ामणी मिर्धा पर भी हमला किया गया। इस हमले में पीड़ित को होंठ, सीना और गले में चोट, जबकि उसके बेटे को गले और पीठ में चोट आई।

घटना की सूचना पर डायल 112 मौके पर पहुंची और घायल पिता-पुत्र को सरकारी अस्पताल सरायपाली ले जाया गया, जहां दोनों का उपचार किया गया। इस पूरी घटना को पीड़ित का परिवार, बेटा, साला और अन्य ग्रामीणों ने देखा-सुना।

पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना बलौदा में आरोपियों के खिलाफ

धारा 115(2), 296, 3(5), 351(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

पिथौरा/ महासमुंद NH-53 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात बोलेरो ने स्कूटी सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, चालक फरार

पिथौरा/ महासमुंद NH-53 पर दर्दनाक हादसा: अज्ञात बोलेरो ने स्कूटी सवार मां-बेटे को मारी टक्कर, चालक फरार

महासमुंद। वार्ड नंबर 01, ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना पिथौरा निवासी एक मजदूर और उनकी मां सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 24 दिसंबर 2025 को दोपहर करीब 2 बजे NH-53 पर ग्राम घोड़ारी जाने वाले मार्ग के पास हुई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित युवक अपनी मां लक्ष्मी पुष्टी के साथ स्कूटी (क्रमांक CG06 HD 2040) से पिथौरा से रायपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान रायपुर की दिशा से रॉन्ग साइड से आ रही एक अज्ञात बोलेरो के चालक ने तेज व लापरवाही से वाहन चलाते हुए सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मां-बेटे स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़े।

हादसे में युवक के दाहिने हाथ की कलाई में चोट आई, जबकि उनकी मां लक्ष्मी पुष्टी के दाहिने पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।

सूचना मिलते ही डायल 112 की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल महासमुंद** में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। उपचार के बाद पीड़ित ने पिथौरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामले में धारा 184 LKS, 125(a) BNS एवं 281 BNS के तहत अपराध दर्ज कर अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान के आधार पर जांच में जुटी है।

अपील: यदि किसी ने घटना के समय NH-53 पर बोलेरो वाहन को देखा हो या उसके बारे में कोई जानकारी हो, तो नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

तेंदुकोना/तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी की रफ्तार! गबौद मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बुजुर्ग गंभीर घायल

तेंदुकोना/तेज रफ्तार ने छीनी जिंदगी की रफ्तार! गबौद मोड़ पर दर्दनाक सड़क हादसा, बुजुर्ग गंभीर घायल

महासमुंद। जिला के ग्राम दाबपाली थाना तेन्दूकोना निवासी मेहतरू टंडन 17 जुलाई 2025 को एक गंभीर सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। वे सुबह करीब 7 बजे अपने खेत देखने मोटरसाइकिल (CG 06 GM 1898) से निकले थे। करीब 10 बजे गबौद मोड़, ग्राम सिर्री (बागबाहरा) के पास स्कूल जा रहे एक अन्य मोटरसाइकिल चालक (CG 06 HC 5469) ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना गांव के गुरुजी शंकर लाल दीवान द्वारा परिजनों को दी गई। घायल अवस्था में पहले बागबाहरा शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए महासमुंद व रायपुर के विभिन्न निजी अस्पतालों में रेफर किया गया। लगभग एक महीने से अधिक समय तक चले इलाज के दौरान पीड़ित का सोहम अस्पताल, सूर्यस अस्पताल रायपुर, आरएलसी अस्पताल महासमुंद सहित कई जगह उपचार चला।

इलाज के बाद भी मेहतरू टंडन चलने-फिरने में असमर्थ हैं। पीड़ित की बेटी, जो LIC एजेंट हैं, ने स्वास्थ्य कारणों से देरी होने के चलते 03 जनवरी 2026 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 125(a) व 281 BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्थानीय लोगों ने सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

बलौदा थाना क्षेत्र में पारिवारिक रंजिश ने लिया हिंसक रूप, टंगिया से जानलेवा हमला

बलौदा थाना क्षेत्र में पारिवारिक रंजिश ने लिया हिंसक रूप, टंगिया से जानलेवा हमला

बलौदा। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलमुण्डी निवासी एक कृषक पर उसके डेढ़साले द्वारा टंगिया से जानलेवा हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। घटना दिनांक 31 दिसंबर 2025 की रात करीब 02 बजे की बताई जा रही है।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसका बेलमुण्डी स्थित मकान निर्माणाधीन होने के कारण वह पिछले लगभग एक माह से अपने बड़े भाई बाबूलाल पटेल के घर ग्राम खैरझिटकी में अपने पुत्र खेमराज पटेल के साथ रह रहा था। पारिवारिक विवाद के चलते उसकी पत्नी पिछले पांच वर्षों से मायके में रह रही है, इसी बात को लेकर उसका डेढ़साला उससे रंजिश रखता था।

घटना की रात पीड़ित अपने दोस्त दुर्गा मेहेर के घर बेलमुण्डी पहुंचा और आंगन में खाट पर सो रहा था। तभी उसका डेढ़साला मदन उर्फ रूपसिंह पटेल हाथ में बेट लगा टंगिया लेकर वहां पहुंचा और सोते समय पीड़ित के सिर पर वार कर दिया। हमले में गंभीर चोट लगने के बाद आरोपी ने अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी और फिर कमर पर भी वार किया। शोर सुनकर दुर्गा मेहेर की मां मौके पर पहुंची, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया।

घायल अवस्था में पीड़ित स्वयं मोटरसाइकिल चलाकर थाना बलौदा पहुंचा। पुलिस ने तत्काल उसे शासकीय अस्पताल सरायपाली में चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा। हालत गंभीर होने पर पहले जिला अस्पताल महासमुंद और बाद में मेकाहारा अस्पताल रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चला। उपचार के बाद 03 जनवरी 2026 को छुट्टी मिलने पर पीड़ित ने थाना पहुंचकर घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 109(1), 115(2), 296, 351(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

आज का राशिफल: बदलेगी किस्मत की चाल, जानिए आपका दिन क्या लाएगा खास

आज का राशिफल: बदलेगी किस्मत की चाल, जानिए आपका दिन क्या लाएगा खास

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): सुख के साधन जुटेंगे। कानूनी बाधा दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। लाभ में वृद्धि होगी। कुसंगति से बचें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा संभव है। संतान की रोजी-रोटी की चिंता समाप्त होने के योग हैं। व्यापार अच्छा चलेगा।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): शत्रु सक्रिय रहेंगे। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। क्रोध पर नियंत्रण रखें। विवाद न करें। उतावली में कोई काम न करें। पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च हो सकता है। सामाजिक, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): विवाद से क्लेश होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक करेगा। व्यापार में नए प्रस्ताव लाभकारी रहेंगे। सही समय पर लिए गए फैसले लाभ दिला सकते हैं। आवास संबंधी समस्या हल होने के योग हैं।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): शत्रु सक्रिय रहेंगे। घर-बाहर तनाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। भावनात्मक संबंधों में जल्दबाजी में निर्णय न लें। अधिकारी आपकी कार्यशैली से नाराज हो सकते हैं। परिश्रम के अनुरूप सफलता नहीं मिलेगी। संतान की इच्छा पूरी होगी।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी सफल रहेंगे। धनार्जन होगा। पूँजी निवेश संबंधी कार्यों में सावधानी रखें। आत्मविश्वास बना रहेगा। कारोबार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। भागदौड़ रहेगी। दु:खद समाचार मिल सकता है। धैर्य रखें। काम का बोझ कम करने के लिए जिम्मेदारियों को बाँटना आवश्यक है। आर्थिक कामों में परेशानी आने की संभावना है। दूसरों के काम में व्यर्थ मीन-मेख न निकालें।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यस्तता रहेगी। प्रसन्नता बढ़ेगी। कारोबार में वांछित तेजी आने की संभावना रहेगी। विवेक से निर्णय करने पर लाभ एवं सफलता प्राप्त हो सकेगी। नए कार्य का आरंभ लाभदायी रहेगा।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): लेन-देन में सावधानी रखें। मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिलेंगे। मान बढ़ेगा। धनार्जन होगा। रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रसन्नतावर्धक समाचार मिलेंगे। व्यापार में इच्छित लाभ होगा।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत व लगन से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल कर सकेंगे। अपने व्यसनों पर काबू रखना चाहिए। विवाह संबंधी प्रस्ताव आएँगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): कोई मुसीबत आ सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। फालतू खर्च होगा। जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी। पुरानी झंझटों से राहत रह पाएगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखना होगा। व्यस्तता रहेगी।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा लाभदायक रहेगी। धनार्जन होगा। घर की चिंता रहेगी। विरोधी भी आपसे प्रभावित होंगे। कला के क्षेत्र में इच्छित सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी राज्यपक्ष के कामों में पर्याप्त सावधानी रखें। मित्रों से मदद मिलेगी।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): शत्रु परास्त होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें। नए अनुबंध हो सकते हैं। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है। स्थायी संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा। कामकाज की गति बनी रहेगी।

राशि फलादेश

 

महासमुंद / खरोरा गांव में सनसनीखेज हमला: किराना दुकान जाते युवक पर पत्थर से जानलेवा वार, सिर में गंभीर चोट

महासमुंद / खरोरा गांव में सनसनीखेज हमला: किराना दुकान जाते युवक पर पत्थर से जानलेवा वार, सिर में गंभीर चोट

महासमुंद /खरोरा गांव में आपसी रंजिश को लेकर एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। प्रार्थी वार्ड नं. 01 स्कूल पारा खरोरा का निवासी है, जो खेती-किसानी का कार्य करता है।

प्रार्थी के अनुसार 02 जनवरी 2026 को शाम करीब 07:00 बजे वह मोहन किराना दुकान सामान लेने जा रहा था। जैसे ही वह ग्राम पंचायत के पास पहुंचा, तभी गांव का ही चंद्रशेखर जांगड़े उर्फ गोंदलू ने उसे गंदी-गंदी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी और पास में पड़े पत्थर के टुकड़े से सिर के पीछे वार कर दिया।

हमले से प्रार्थी के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घटना को पवन चंद्राकर एवं खिलेंद्र चंद्राकर ने देखा-सुना तथा बीच-बचाव किया।

पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 296 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश का माहौल है, वहीं पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

तुमगांव/ ग्राम कांपा तालाब किनारे ठेले पर शराबखोरी की अड्डेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार

तुमगांव/ ग्राम कांपा तालाब किनारे ठेले पर शराबखोरी की अड्डेबाजी पर पुलिस का शिकंजा, आरोपी गिरफ्तार

तुमगांव। थाना तुमगांव में पदस्थ प्रधान आरक्षक द्वारा दिनांक 02 जनवरी 2026 को हमराह आरक्षक 889 के साथ जुर्म-जरायम पतासाजी के दौरान बड़ी कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कांपा तालाब किनारे अवैध रूप से ठेले पर शराब पिलाने की व्यवस्था किए जाने की तस्दीक की गई।

मौके पर पहुंचते ही शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर फरार हो गए, जबकि ठेला संचालक परमानंद रात्रे (32) पिता कपुरचंद रात्रे, निवासी ग्राम कांपा, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद को मौके पर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब पिलाने का कार्य स्वीकार किया गया तथा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 01 पौवा देशी प्लेन शराब (180 ML) में लगभग 90 ML शेष तथा 01 सफेद डिस्पोजल गिलास (शराब की गंध सहित) जप्त किया। आरोपी के कृत्य को धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर 18:40 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामला जमानतीय होने के कारण सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया। बाद में थाना पहुंचकर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस का संदेश: अवैध शराब बिक्री व सार्वजनिक शराबखोरी पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

सांकरा/ तेज रफ्तार बाइक ने बुज़ुर्ग को रौंदा, पैर की हड्डी टूटी – चालक पर मामला दर्ज

सांकरा/ तेज रफ्तार बाइक ने बुज़ुर्ग को रौंदा, पैर की हड्डी टूटी – चालक पर मामला दर्ज

सांकरा | महासमुंद संतअन्ना चौक सांकरा में तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही मोटरसाइकिल ने एक बुज़ुर्ग को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल को पहले प्राथमिक उपचार और फिर बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बलराम निषाद (32 वर्ष), निवासी बिजराभाठा थाना सांकरा, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 25 दिसंबर 2025 को उसके पिता गुणसागर निषाद गांव के मंगल सिंह सिदार के साथ संतअन्ना चौक स्थित होटल के सामने खड़े थे। इसी दौरान मोटरसाइकिल क्रमांक CG04 CW 4675 के चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।

हादसे में गुणसागर निषाद के बाएं पैर के घुटने के नीचे गंभीर फ्रैक्चर हो गया, वहीं दाहिने हाथ में भी गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। तत्काल डायल 112 की मदद से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सांकरा लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर ओम हॉस्पिटल रेफर किया गया।

घटना का प्रत्यक्षदर्शी गांव का मंगल सिंह सिदार बताया गया है। इलाज के बाद 2 जनवरी 2026 को थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले में मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ धारा 125(a), 125(b) एवं 281 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

👉 पुलिस द्वारा वाहन चालक की भूमिका की विस्तृत जांच की जा रही है और लापरवाह ड्राइविंग को लेकर सख्त कार्रवाई की तैयारी है।