बसना /महासमुंद धान खरीदी में बड़ा घोटाला: कुरचुंडी उपार्जन केन्द्र प्रभारी पर लाखों के गबन का मामला दर्ज
बसना / महासमुंद। जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित रायपुर (छत्तीसगढ़) शाखा गढ़फुलझर के शाखा प्रबंधक द्वारा थाना बसना में आवेदन प्रस्तुत कर धान उपार्जन केन्द्र कुरचुंडी में बड़े पैमाने पर गबन का मामला दर्ज कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्यालय उपायुक्त सहकारिता एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं जिला महासमुंद के आदेश क्रमांक उ.स.म./धान उपार्जन/2026/1933 दिनांक 28 जनवरी 2026 के तहत धान उपार्जन केन्द्र कुरचुंडी के प्रभारी क्षेमानिधि साव द्वारा 3,325 पैकेट धान (कुल 1,330 क्विंटल) का गबन किया जाना पाया गया है।
इस गबन से शासन को समर्थन मूल्य मद में ₹31,50,770 तथा कृषक उन्नति योजना मद में ₹9,72,230, कुल मिलाकर ₹41,23,000 की आर्थिक क्षति हुई है।
बताया गया कि 23 जनवरी 2026 को तहसीलदार बसना के निर्देशानुसार राजस्व एवं मंडी विभाग के संयुक्त दल (राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं मंडी सचिव) द्वारा कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित कुरचुंडी के धान उपार्जन केन्द्र का आकस्मिक निरीक्षण एवं भौतिक सत्यापन किया गया।
जांच में रिकॉर्ड के अनुसार स्टॉक 52,958 बोरा (21,183.20 क्विंटल) होना चाहिए था, जबकि मौके पर मात्र 49,633 बोरा (19,853.20 क्विंटल) धान पाया गया। इस प्रकार 3,325 बोरा (1,330 क्विंटल) धान की कमी सामने आई।
प्रकरण में आरोपी प्रभारी क्षेमानिधि साव के विरुद्ध अपराध धारा 316(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही



