तुमगांव/ ग्राम अमावश तालाब में नहाने गया मजदूर बना हमले का शिकार, सिर पर वार से बहा खून!

तुमगांव/ ग्राम अमावश तालाब में नहाने गया मजदूर बना हमले का शिकार, सिर पर वार से बहा खून!

तुमगांव।थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमावश में मामूली विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। तालाब में नहाने गए एक मजदूर के साथ गाली-गलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है, जिससे गांव में दहशत का माहौल बन गया।

पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। दिनांक 04 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 01 बजे वह ग्राम अमावश के तालाब में नहाने गया था। उसी समय गांव का टिकु टण्डन वहां अश्लील गाली-गलौच कर रहा था। जब पीड़ित ने उसे ऐसा करने से मना किया, तो आरोपी और उग्र हो गया और मां-बहन की भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा।

आरोप है कि इसके बाद टिकु टण्डन ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और हाथ में पहने कड़े (कंडा) से पीड़ित के सिर पर वार कर दिया, जिससे सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। घटना को होषराम यादव तथा पीड़ित की पत्नी नंदनी यादव ने देखा और बीच-बचाव कर किसी तरह झगड़ा शांत कराया।

घटना के बाद पीड़ित थाना तुमगांव पहुंचा और रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद आरोपी पर आगे की सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

सांकरा/ ग्राम लालमाटी में महिला पर हमला, गांव की बैठक बनी विवाद की वजह!

सांकरा/ ग्राम लालमाटी में महिला पर हमला, गांव की बैठक बनी विवाद की वजह!

सांकरा।थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम लालमाटी में एक महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के ही युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि वह पढ़ी-लिखी नहीं है और गृहणी होने के साथ रोजी-मजदूरी कर अपना जीवन यापन करती है। दिनांक 04 जनवरी 2026 को गांव के कौशल पटेल ने उसके पति जेठु राम निषाद के साथ पुरानी रंजिश को लेकर गाली-गलौच व मारपीट की थी। विवाद को सुलझाने के लिए महिला ग्राम सरपंच के पास बैठक करवाने गई थी।

सरपंच से मिलकर जब वह वापस अपने घर लौट रही थी, तभी घर के पास ही कौशल पटेल ने उसे रोक लिया और बैठक बुलाने की बात को लेकर अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि आरोपी ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की और डंडे से हमला किया, जिससे महिला के दाहिने हाथ की कोहनी, पैर और कमर में गंभीर चोट आई।

घटना के समय महिला के पति जेठु राम निषाद मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ थाना सांकरा पहुंची, जहां रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एसआईआर के अंतर्गत 14 फरवरी 2026 तक होगी सुनवाई एवं दस्तावेजों का सत्यापन सरायपाली में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह शामिल हुए सुनवाई में

एसआईआर के अंतर्गत 14 फरवरी 2026 तक होगी सुनवाई एवं दस्तावेजों का सत्यापन सरायपाली में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह शामिल हुए सुनवाई में

सरायपाली, महासमुंद/ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 की प्रक्रिया निरंतर जारी है। राज्य की प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन 23 दिसंबर 2025 को कर दिया गया है। इसी क्रम में महासमुंद जिले में जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में समय सारणी अनुरूप एसआईआर का कार्य संचालित किया जा रहा है। आज उन्होंने विकासखण्ड सरायपाली में प्राप्त दावा आपत्तियों की सुनवाई की। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम श्रीमती अनुपमा आनंद, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार श्री कृष्णधर पंडा मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि प्रारूप मतदाता सूची के प्रकाशन के पश्चात दावा एवं आपत्ति की अवधि 23 दिसंबर 2025 से 22 जनवरी 2026 तक निर्धारित की गई है। इस अवधि में ऐसे मतदाता, जिनका एसआईआर की गणना चरण के दौरान प्राप्त गणना पत्र में वर्ष 2003 की एसआईआर मतदाता सूची से मिलान नहीं हो पाया है (अनमैप्ड) अथवा अंतर पाया गया है, उनके संबंध में संबंधित विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ( ईआरओ) द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिस प्राप्त होने पर संबंधित मतदाता अपने विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ/ एईआरओ के समक्ष भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मान्य निर्धारित 13 दस्तावेज प्रस्तुत कर सकते हैं। नियमानुसार सुनवाई तथा प्रस्तुत दस्तावेज का परीक्षण कर ईआरओ द्वारा मतदाता सूची में नाम जोड़ने या ना जोड़ने का निर्णय लिया जाएगा।

महासमुंद जिले में नोमैपिंग वाले मतदाताओं की संख्या 23 हजार है, जिसमें से ईआरओ/एईआरओ द्वारा 05 जनवरी 2026 तक जिले में कुल 22 हजार 986 मतदाताओं के लिए नोटिस जनरेट किए जा चुके हैं। नोटिस जारी होने वाले सभी मतदाताओं को निर्धारित समय-सीमा में आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत कर अनिवार्य रूप से सुनवाई हेतु उपस्थित होना होगा।

इसी क्रम में इस अवधि में ऐसे मतदाता जिन्होंने अपना गणना पत्र नहीं भरा था या किसी अन्य कारणों से उनका नाम प्रारूप मतदाता सूची में नहीं आ पाया हो, वे अपना नाम जोड़ने के लिए आवश्यक दस्तावेज संलग्न करते हुए घोषणा पत्र सहित प्रपत्र 6 में अपना आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन जमा कर सकते हैं। साथ ही मतदाता सूची में दर्ज अपने विवरण में किसी भी प्रकार के संशोधन के लिए घोषणा पत्र सहित प्रपत्र 8 में आवेदन कर सकते हैं। प्रारूप मतदाता सूची में शामिल किसी नाम के सम्बंध में आपत्ति प्रस्तुत करने या नाम विलोपन हेतु घोषणा पत्र सहित प्रपत्र 7 में आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

सभी प्राप्त दावों एवं आपत्तियों पर संबंधित विधानसभा क्षेत्र के ईआरओ/एईआरओ द्वारा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप 14 फरवरी 2026 तक सुनवाई एवं आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात पात्र पाए गए दावों एवं आपत्तियों का विधिवत निर्णयन करते हुए 21 फरवरी 2026 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।

महासमुंद जिले को मिली तीन मेडिकल यूनिट वाहन,विशेष पिछड़ी जनजाति समूह को मिलेगा सीधा लाभ कलेक्टर श्री लंगेह ने मेडिकल यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

महासमुंद जिले को मिली तीन मेडिकल यूनिट वाहन,विशेष पिछड़ी जनजाति समूह को मिलेगा सीधा लाभ कलेक्टर श्री लंगेह ने मेडिकल यूनिट वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

महासमुंद/ प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले को 3 मोबाइल मेडिकल यूनिट वाहनों की सौगात मिली है। आज जिला कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह एवं मुख्य मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव ने कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर मेडिकल यूनिट वाहनों को रवाना किया।

यह मोबाइल मेडिकल यूनिट महासमुंद, बागबाहरा एवं पिथौरा विकासखंडों के 75 से अधिक गाँवों में भ्रमण कर विशेष रूप से पीवीटीजी (विशेष पिछड़ी जनजातीय समूह) कमार जनजाति के लोगों को स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराएँगी। मुख्य रूप से धनसूली, पाटनदादर, अमेठी, जोरातराई, रैताल, धरमपुर, गुलझर गाँवों मे यह गाड़िया साप्ताहिक रूप से विजिट करेंगी। योजना का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में निवासरत कमार जनजाति को उनके गाँव में ही सुलभ, निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है। मोबाईल यूनिट पूरी तरह सभी सुविधा युक्त हैँ इसमें डॉक्टर, फार्मेसिस्ट, ए एन एम, लैब टेक्निशयन उपलब्ध रहेंगे। मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से प्राथमिक उपचार, स्वास्थ्य परीक्षण, गैर संचारी रोगों की पहचान, आवश्यक दवाइयों का वितरण, मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएँ, पोषण एवं रोगों से बचाव संबंधी परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत शुरू की गई यह सेवा कमार जैसी विशेष पिछड़ी जनजातियों के स्वास्थ्य स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और उन्हें समय पर इलाज सुनिश्चित होगा। उन्होंने इन मेडिकल वाहनों को बहुउद्देशीय केन्द्र जोरातराई एवं धनसुली में विशेष रूप से सेवा देने के निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग से डीपीएम नीलू धृतलहरे, तेजस राठौड़, संदीप चंद्राकर, झलेश साहू, सागर ठाकुर, हरिशंकर साहू, विजय, अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

सरायपाली अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक में मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. अजय पटेल की ओपीडी 05 जनवरी को दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक

सरायपाली अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक में मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. अजय पटेल की ओपीडी 05 जनवरी को दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक

सरायपाली। क्षेत्रवासियों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। प्रसिद्ध मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. अजय पटेल (MBBS, DNB Medicine) अब सरायपाली में अपनी सेवाएं देंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 05 जनवरी 2026, सोमवार को डॉ. अजय पटेल अग्रवाल डेंटल एंड पॉलीक्लिनिक, सरायपाली में दोपहर 02 बजे से शाम 05 बजे तक मरीजों का परीक्षण करेंगे।

डॉ. पटेल सर्दी-खांसी, बुखार, हाई ब्लड प्रेशर, शुगर, थायरॉइड, एनीमिया, दमा, निमोनिया, सीओपीडी, जोड़ों का दर्द, लकवा, पेट दर्द, किडनी एवं हृदय रोग जैसी बीमारियों के उपचार में विशेषज्ञ माने जाते हैं।

क्लिनिक प्रबंधन ने मरीजों से समय पर पहुंचकर परामर्श लेने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं संपर्क के लिए दिए गए मोबाइल नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है।

सरायपाली /ग्राम काकेनचुवा में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाचा ने भतीजे के सिर पर डंडे से किया हमला

सरायपाली /ग्राम काकेनचुवा में पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाचा ने भतीजे के सिर पर डंडे से किया हमला

सरायपाली | महासमुंद थाना सरायपाली अंतर्गत ग्राम काकेनचुवा में 3 जनवरी 2026 की रात करीब 10 बजे आपसी बातचीत के दौरान पारिवारिक विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। गांव निवासी किसान नोवीचंद सिदार (40 वर्ष) पर उनके ही चाचा मुरलीप्रसाद दीवान (45 वर्ष) ने बांस के डंडे से हमला कर दिया, जिससे नोवीचंद के सिर में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना के समय नोवीचंद सिदार गांव के सुरीतलाल सिदार, माखनलाल सिदार, देवकुमार सिदार और होरीलाल सिदार के साथ नीलाम्बर दीवान के घर के बाहर परछी में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी मुरलीप्रसाद दीवान मौके पर पहुंचे और मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने हाथ में रखे बांस के डंडे से नोवीचंद के सिर पर वार कर दिया।

घटना को साथ बैठे ग्रामीणों ने देखा और बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया। घायल नोवीचंद सिदार ने थाना सरायपाली में लिखित आवेदन देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 296 एवं 351(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

महासमुंद पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चंडी मंदिर गेट पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

महासमुंद पुलिस की त्वरित कार्रवाई: चंडी मंदिर गेट पर चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला युवक गिरफ्तार

महासमुंद। थाना महासमुंद क्षेत्र अंतर्गत चंडी मंदिर गेट के सामने मेन रोड बिरकोनी में चाकू लहराकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 जनवरी 2026 को सिटी कोतवाली महासमुंद में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्र.आर.के. 177 प्रकाश सिंह ठाकुर हमराह आरक्षक 112 व 504 के साथ टाउन-देहात पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चंडी मंदिर गेट के सामने एक युवक लोहे का लंबा धारदार चाकू लहराते हुए राहगीरों को आतंकित कर रहा है।

सूचना की तस्दीक के लिए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में घेराबंदी कर आरोपी को काबू में लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुभाष ध्रुव, पिता बिहारी ध्रुव, उम्र 21 वर्ष, निवासी बिरकोनी, थाना व जिला महासमुंद बताया।

तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 16.2 इंच लंबा धारदार चाकू बरामद किया गया, जिसमें फल की लंबाई 12 इंच, मुठ्ठ की लंबाई 4.2 इंच तथा चौड़ाई 1.3 इंच पाई गई। आरोपी द्वारा चाकू रखने संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। बरामद चाकू को मौके पर जप्त कर सीलबंद किया गया।

आरोपी का कृत्य धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज किया गया। गिरफ्तारी की सूचना परिजनों को दे दी गई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई थाना सिटी कोतवाली महासमुंद द्वारा की जा रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।

बसना/ छेरछेरा पर्व के दिन पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में युवक घायल

बसना/ छेरछेरा पर्व के दिन पारिवारिक विवाद ने लिया हिंसक रूप, मारपीट में युवक घायल

बसना | थाना बसना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इंदरपुर में छेरछेरा पर्व के दिन पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट की घटना सामने आई है। पीड़ित ग्रामीण ने थाने पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम इंदरपुर निवासी पीड़ित (जो खेती-किसानी का कार्य करता है) ने बताया कि दिनांक 03 जनवरी 2026 की रात करीब 08 बजे, वह अपने बड़े भाई हेमसागर के दामाद राजेश पटेल को खाना खाने के लिए बुलाने उसके खेत स्थित झोपड़ी गया था। इस दौरान उसके साथ राकेश और मनोज भी मौजूद थे।

आरोप है कि राजेश पटेल को खाना खाने चलने के लिए कहने पर उसके पिता बालकराम पटेल और मोतीराम पटेल ने एकराय होकर गाली-गलौज शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर हाथ-मुक्कों से मारपीट की गई, वहीं मोतीलाल द्वारा हाथ में रखे डंडे से पीड़ित के सिर पर वार किया गया। घटना में पीड़ित को सिर में चोट आई है तथा जान से मारने की धमकी भी दी गई।

मारपीट की इस घटना को मौके पर मौजूद राकेश, मनोज और राजेश पटेल ने देखा और सुना। पीड़ित द्वारा पारिवारिक सलाह-मशविरा के बाद आज थाना बसना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

पुलिस ने मामले में धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच उपरांत आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ओम हॉस्पिटल सरायपाली में थायरॉयड की जटिल सर्जरी सफल, ओडिशा की महिला को मिला नया जीवन

ओम हॉस्पिटल सरायपाली में थायरॉयड की जटिल सर्जरी सफल, ओडिशा की महिला को मिला नया जीवन

सरायपाली। ओम हॉस्पिटल सरायपाली में चिकित्सा क्षेत्र की एक और बड़ी सफलता सामने आई है। ओडिशा के रानीपाली निवासी मरीज अधमी सिका को गंभीर थायरॉयड ग्रंथि की जटिल समस्या से राहत मिली है। लंबे समय से बीमारी से पीड़ित मरीज को कई जगह इलाज के बाद भी संतोषजनक लाभ नहीं मिल पा रहा था, जिससे परिजन चिंतित थे।

उम्मीद लेकर मरीज को ओम हॉस्पिटल सरायपाली लाया गया, जहां जांच के दौरान थायरॉयड ग्रंथि में गंभीर समस्या पाई गई। चिकित्सकीय परामर्श के बाद हेमिथायरॉयडेक्टॉमी (Hemithyroidectomy) सर्जरी का निर्णय लिया गया।

यह जटिल सर्जरी हॉस्पिटल के वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ. राकेश साहू द्वारा अत्यंत कुशलता और आधुनिक तकनीक के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न की गई। सर्जरी पूरी तरह सुरक्षित रही और ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में तेजी से सुधार देखा गया है।

चिकित्सकों के अनुसार समय पर सही उपचार और सटीक सर्जिकल निर्णय के कारण मरीज को गंभीर जटिलताओं से बचाया जा सका। वर्तमान में मरीज स्वस्थ है और शीघ्र ही सामान्य जीवन में लौटने की उम्मीद है।

मरीज एवं उनके परिजनों ने डॉ. राकेश साहू, ओम हॉस्पिटल के समस्त डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और प्रबंधन टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। परिजनों का कहना है कि यहां न केवल बेहतर इलाज मिला, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के साथ देखभाल भी की गई।

ओम हॉस्पिटल सरायपाली निरंतर उन्नत चिकित्सा सुविधाओं और अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहा है। इस सफल सर्जरी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि अब जटिल ऑपरेशनों के लिए बड़े शहरों पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं है।

बसना भंवरपुर में श्री श्याम हॉस्पिटल में अत्याधुनिक USG जांच सुविधा उपलब्ध

बसना भंवरपुर में श्री श्याम हॉस्पिटल में अत्याधुनिक USG जांच सुविधा उपलब्ध

भंवरपुर। क्षेत्रवासियों को अब अल्ट्रासोनोग्राफी (USG) जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। भंवरपुर स्थित श्री श्याम हॉस्पिटल में आधुनिक मशीनों के साथ सभी प्रकार की USG (सोनोग्राफी) जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

हॉस्पिटल में अनुभवी रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रूमी नायक (MBBS, MD रेडियो-डायग्नोसिस) द्वारा जांच की जा रही है। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार USG एक सुरक्षित, दर्द रहित और प्रभावी जांच पद्धति है, जिससे शरीर की आंतरिक स्थिति की सटीक जानकारी मिलती है और समय रहते रोग की पहचान संभव होती है।

उपलब्ध USG जांच सेवाएं

गर्भावस्था जांच (OBS USG – 3D/4D)

पेट की जांच (Abdominal USG)

बच्चेदानी एवं अंडाशय की जांच (USG Pelvis)

गले की जांच (USG Neck)

स्तन की जांच (USG Breast)

प्रोस्टेट जांच (USG Prostate)

डॉप्लर स्टडीज (रक्त प्रवाह की जांच)

डॉ. नायक ने बताया कि प्रारंभिक चरण में रोग की पहचान से इलाज आसान और प्रभावी हो जाता है। USG जांच बिना रेडिएशन के होती है, जिससे यह सभी आयु वर्ग के लिए सुरक्षित मानी जाती है।

अस्पताल प्रबंधन ने लोगों से अपील की है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें और आवश्यकता पड़ने पर समय पर जांच कराएं।

संपर्क: 7772056711, 7772056655

पता: भंवरपुर (सरायपाली रोड), तहसील बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)