छत्तीसगढ़: ‘पूना मारगेम’ से जनविरोधी माओवादी विचारधारा का खात्मा, बस्तर में हो रही शांति की स्थापना कांकेर जिले में 21 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर किया आत्मसमर्पण— मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

छत्तीसगढ़: ‘पूना मारगेम’ से जनविरोधी माओवादी विचारधारा का खात्मा, बस्तर में हो रही शांति की स्थापना कांकेर जिले में 21 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर किया आत्मसमर्पण— मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

कांकेर जिले में 21 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर किया आत्मसमर्पण मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में माओवाद की समाप्ति अब  वास्तविकता बनने की ओर अग्रसर है। “पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन” जैसी जनोन्मुख पहल ने बस्तर में शांति और विश्वास की नई बयार बहा दी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि आज कांकेर जिले में 21 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर आत्मसमर्पण किया, जो प्रदेश में चल रही “आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025” तथा “नियद नेल्ला नार योजना” की सफलता का सशक्त प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि माओवाद की झूठी और भ्रामक विचारधारा से भटके युवा अब समझने लगे हैं कि बंदूक नहीं, विकास की राह ही भविष्य का सही विकल्प है। सरकार इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास, पुनर्प्रशिक्षण और सामाजिक पुनर्संस्थापन के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है, ताकि वे मुख्यधारा से जुड़कर समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें।

मुख्यमंत्री ने  कहा कि  प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केन्द्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने बस्तर के लोगों का विश्वास जीता है। यही कारण है कि अब माओवादी संगठन तेजी से कमजोर पड़ रहे हैं और बड़ी संख्या में हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति को स्वीकार कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अंचल में अब नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है और क्षेत्र तेजी से शांति, विकास और सशक्तिकरण की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार का लक्ष्य 31 मार्च 2026 तक भारत को नक्सलमुक्त बनाना है और छत्तीसगढ़ इस दिशा में तेजी से अग्रसर है।

 

महासमुंद/पूर्व पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट व धमकी का आरोप, छह लोगों पर अपराध दर्ज

महासमुंद/पूर्व पति और ससुराल पक्ष पर मारपीट व धमकी का आरोप, छह लोगों पर अपराध दर्ज

महासमुंद /रायपुर निवासी एक महिला ने अपने पूर्व पति और ससुराल पक्ष के सदस्यों पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए महासमुंद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वार्ड क्रमांक 49 उद्योग भवन चौक काशीराम नगर रायपुर निवासी एक महिला, जो मजदूरी का कार्य करती है, ने बताया कि उसकी शादी वर्ष 2016 में लोकनाथ साहू निवासी ग्राम सोरिद, थाना महासमुंद से सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। उनके तीन बच्चे हैं — भानू साहू (17 वर्ष), कावेरी साहू (14 वर्ष) और मोहित साहू (9 वर्ष)। लगभग तीन वर्ष पूर्व दोनों के बीच सामाजिक तलाक हो चुका है।

महिला के अनुसार, दिनांक 23 अक्टूबर 2025 को वह अपने पिता समारू साहू, भाई डिगेश्वर साहू, बहनें लता साहू और खेमेश्वरी साहू तथा पुत्री कावेरी साहू के साथ ग्राम सोरिद अपने पति लोकनाथ साहू के घर वंशावली लेने और बच्चों से मिलने गई थी। इस दौरान वंशावली मांगने पर उसके पूर्व पति ने अश्लील गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और डंडे से सिर पर प्रहार किया, जिससे उसे चोट लगी। पीड़िता ने बताया कि उसके साथ गए परिजनों के बीच-बचाव करने पर उसके देवर रिखीराम साहू, देवरानी पार्वती साहू और सास सुकवंतीन साहू ने भी मिलकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के दौरान उसके पिता, भाई और बहनों को भी चोटें आईं।

घटना की जानकारी मिलने पर जेठ मोतीलाल साहू और उनका साला पुसऊ साहू ने बीच-बचाव किया। घायलों ने इलाज के बाद 26 अक्टूबर को थाना महासमुंद पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS और 351(3)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।

बसना क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज और अवैध शराब बिक्री के तीन अलग-अलग मामले दर्ज

बसना क्षेत्र में मारपीट, गाली-गलौज और अवैध शराब बिक्री के तीन अलग-अलग मामले दर्ज

समाचार 1 : पुरानी रंजिश में युवक पर हमला, सिर व जबड़े में चोट : बसना ग्राम गढ़पटनी में पुरानी रंजिश के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। ग्राम गढ़पटनी निवासी एक मजदूर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शाम करीब 6:30 बजे गांव के ताराचंद कैवर्त ने उसकी पत्नी सोनई बाई को मां-बहन की अश्लील गाली-गलौज दी। जानकारी मिलने पर वह ताराचंद को समझाने गया, लेकिन कुछ देर बाद जब वह घर लौट रहा था, तभी तरुण कैवर्त के घर के सामने रोड पर ताराचंद ने दोबारा गाली-गलौज करते हुए हाथ में रखी अज्ञात वस्तु से उसके सिर, चेहरा व जबड़े पर वार कर दिया, जिससे खून निकल आया। घटना की जानकारी तरुण कुमार कैवर्त, लाला कैवर्त और अमरनाथ कैवर्त को दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। धारा : 115(2)-BNS, 296-BNS

समाचार 2 : बसना में युवक से मारपीट, मां-बहन को दी गालियां :बसना वार्ड नंबर 11 बसना में मोहल्ले के ही धरमू सोनी द्वारा गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। रिपोर्टकर्ता, जो पेंटिंग का काम करता है, ने बताया कि रात करीब 8 बजे धरमू सोनी उसकी मां और बहन को गाली दे रहा था। उसने जब समझाने की कोशिश की, तो धरमू आवेश में आकर हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट में युवक के दाहिने हाथ, बाएं पैर और बाईं आंख के ऊपर चोट आई है।घटना के समय धीरज दास और राहुल दास ने बीच-बचाव किया।

समाचार 3 : साजापाली में शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने पर मामला दर्ज :चौकी भंवरपुर पुलिस ने ग्राम बड़े साजापाली में अवैध शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि गांव में एक व्यक्ति अपनी दुकान में शराब पिलाने की सुविधा दे रहा है। सूचना पर रेड कार्रवाई में आरोपी मनोहर लाल कोसरिया पिता स्व. देवेंद्र प्रसाद कोसरिया (उम्र 37 वर्ष) निवासी बड़े साजापाली को पकड़ा गया।पुलिस ने मौके से 2 नग अंग्रेजी शराब गोवा पौवा की खाली शीशियां और 2 डिस्पोजल गिलास बरामद किए, जिनसे शराब की गंध आ रही थी। आरोपी का कृत्य धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाया गया।जमानतीय अपराध होने से आरोपी कोजमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

बसना : नाक-कान-गला रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए सुनहरा अवसर निःशुल्क परामर्श शिविर अग्रवाल नर्सिंग होम पर

बसना : नाक-कान-गला रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए सुनहरा अवसर निःशुल्क परामर्श शिविर अग्रवाल नर्सिंग होम पर

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में आगामी 28 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को नाक, कान, गला रोगों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में प्रसिद्ध ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र धनवे (MBBS, MS ENT) मरीजों की जांच और उपचार संबंधी परामर्श देंगे।अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए संपर्क करें — 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100।

शिविर का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा। इस दौरान नाक, कान और गले से जुड़ी विभिन्न बीमारियों जैसे — कान के संक्रमण, पर्दे में छेद, टॉन्सिल, एलर्जी, खर्राटे, थायरॉइड की समस्या, आवाज़ और श्वसन संबंधित विकारों की जांच और उपचार किया जाएगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मरीजों के लिए सुनने की जांच, हियरिंग एड मशीन, ऑडियोमेट्री व बीटा टेस्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। वहीं जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनके लिए न्यूनतम शुल्क पर ऑपरेशन की सुविधा दी जाएगी।

अग्रवाल हॉस्पिटल ने बताया कि इच्छुक मरीजों को 27 अक्टूबर 2025 तक पंजीकरण कराना आवश्यक है।
अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए संपर्क करें — 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100।

बलौदाबाजार: अर्जुनी परिक्षेत्र में गौर के शिकार की घटना पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई,लापरवाही पर वनरक्षक निलंबित

बलौदाबाजार: अर्जुनी परिक्षेत्र में गौर के शिकार की घटना पर वन विभाग की त्वरित कार्रवाई,लापरवाही पर वनरक्षक निलंबित

बलौदाबाजार वनमण्डल के अर्जुनी परिक्षेत्र अंतर्गत वन्यप्राणी गौर (बायसन) की करेंट लगाकर शिकार करने की घटना में लापरवाही बरतने क़े कारण वनमंडलाधिकारी द्वारा वनरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी क़े अनुसार अर्जुनी परिक्षेत्र  अंतर्गत बिलाड़ी परिसर के संरक्षित वन कक्ष क्रमांक 324 में 25 अक्टूबर को वन्यप्राणी गौर (बायसन) की करेंट लगाकर शिकार करने की घटना के संबंध में वन विभाग द्वारा संदिग्ध आरोपियों से पूछताछ कर जांच प्रारंभ कर दी गई है। अवैध गतिविधि को रोकने हेतु अपेक्षित सतर्कता एवं निगरानी में लापरवाही बरतने के कारण वनरक्षक प्रेमचंद धृतलहरे को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम-9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

वनमण्डलाधिकारी गणवीर धम्मशील ने बताया कि वन विभाग द्वारा इस प्रकरण की गहन जांच की जा रही है तथा शिकार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की पहचान कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।आसपास के सभी परिसरों में गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।साथ ही स्थानीय ग्रामवासियों से भी वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु सतर्क रहने एवं विभाग को तत्काल सूचना देने की अपील की गई है।

 

महासमुंद/ग्राम सेवाती में जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद — दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर की मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

महासमुंद/ ग्राम सेवाती में जमीन बंटवारे को लेकर भाइयों में विवाद — दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर की मारपीट की रिपोर्ट दर्ज

पहला पक्ष : जमीन विवाद में भाई ने की मारपीट — मामला दर्ज : महासमुंद ग्राम सेवाती (चौकी बुंदेली) में जमीन बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। इस घटना में छोटा भाई घायल हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सेवाती निवासी श्यामलाल सोनवानी पिता गैतराम सोनवानी (उम्र 40 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी और बड़े भाई लालदास सोनी के बीच ज़मीन के खाता विभाजन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है।श्यामलाल ने बताया कि उनकी मां साधनी बाई दोनों भाइयों के बीच जमीन का बंटवारा नहीं कर रही हैं। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। दिनांक 25 अक्टूबर 2025 को दोपहर करीब 3 बजे, श्यामलाल के घर उसका भतीजा मनोज सोनी स्टाम्प पेपर लेकर पहुंचा और धान बिक्री पंजीयन हेतु हस्ताक्षर करने को कहा। श्यामलाल ने कहा कि वह खाता विभाजन के बाद ही हस्ताक्षर करेगा। इसके बाद वह मुनगासेर बाजार चला गया।

रात करीब 8 बजे, उसका बड़ा भाई लालदास सोनी उसके घर के सामने आया और स्टाम्प पेपर में हस्ताक्षर न करने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ मुक्के से मारपीट की। इससे श्यामलाल को सिर, पीठ, पेट और पैर में चोट आई।घटना को टिकेलाल टंडन, कमलेश बलिहार और पत्नी सोनबाई सोनवानी ने देखा व बीच-बचाव किया।पुलिस ने मामले में धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

दूसरा पक्ष: स्टाम्प पेपर पर हस्ताक्षर विवाद — छोटे भाई पर हमला करने का आरोप :महासमुंद ग्राम सेवाती में शनिवार रात जमीन संबंधी दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर के विवाद में छोटे भाई द्वारा बड़े भाई से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस चौकी बुंदेली से प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम सेवाती निवासी लालदास सोनी पिता गैतराम सोनी (उम्र 45 वर्ष) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका छोटा भाई श्यामलाल सोनवानी जमीन के बंटवारे की मांग कर रहा है। लालदास ने बताया कि उसकी मां साधनी बाई के नाम पर करीब 3.05 एकड़ भूमि है, जिसमें से उसकी मां ने श्यामलाल को करीब 1.50 एकड़ भूमि कमाने खाने के लिए दी है। इसी भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। दिनांक 25 अक्टूबर को दोपहर 3 बजे, लालदास ने अपने पुत्र मनोज को स्टाम्प पेपर में दस्तखत कराने श्यामलाल के पास भेजा, परंतु उसने खाता विभाजन के बिना हस्ताक्षर करने से मना कर दिया।

रात करीब 8 बजे, श्यामलाल लालदास के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए धमकी दी कि आज जान से मार दूंगा, कहकर कालर पकड़कर थप्पड़ से मारपीट की।घटना के दौरान पत्नी पुष्पा बाई और पुत्र मनोज सोनी ने बीच-बचाव किया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने धारा 296, 351(2), 115(2) बीएनएस के तहत मामला कायम कर विवेचना में लिया है।

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो) :आय बनी रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा। नौकरी में सहकर्मी विरोध कर सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें, धैर्य रखें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। भाइयों से कहासुनी हो सकती है।

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो) :नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पिछले लंबे समय से रुके कार्य बनेंगे। प्रसन्नता रहेगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। घर-परिवार की चिंता रहेगी। अज्ञात भय सताएगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। व्यापार लाभदायक रहेगा। प्रयास करें। कोर्ट व कचहरी में लाभ की स्थिति बनेगी।

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह) :रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार अच्‍छा चलेगा। भूमि व भवन संबंधित कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। मातहतों का सहयोग मिलेगा। कर्ज की रकम चुका पाएंगे। प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे। आलस्य न करें। निवेश शुभ रहेगा।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) :व्यापार ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पारिवारिक जीवन सुख-शांति से बीतेगा। प्रसन्नता रहेगी। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। वाणी पर संयम रखें। अनहोनी की आशंका रहेगी।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) :व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय बनी रहेगी। दूसरों को कार्य में हस्तक्षेप न करें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। बेवजह दौड़धूप रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई शोक समाचार मिल सकता है। अपेक्षित कार्यों में बाधा उत्पन्न हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है।

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) :निवेश शुभ रहेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। नए काम करने की इच्छा बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। सामाजिक कार्य करने का मन बनेगा। मेहनत का फल मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। मनोरंजन का वक्त मिलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य बिलकुल न करें।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते) :व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। मित्रों तथा पारिवारिक सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। शत्रुओं का पराभव होगा। प्रमाद न करें।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) :प्रसन्नता रहेगी। भाग्य अनुकूल है। लाभ लें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भेंट व उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति होगी। किसी बड़ी समस्या का हल निकलेगा। प्रमाद न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे) :लाभ होगा। लाभ में कमी रह सकती है। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आलस्य न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। यात्रा में कोई चीज भूलें नहीं। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। लापरवाही न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। विवेक का प्रयोग करें।

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) :व्यापार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में चैन रहेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। व्यवसाय में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। किसी अपने का व्यवहार दु:ख पहुंचाएगा। कानूनी समस्या हो सकती है।

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा) :प्रसन्नता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। आय में वृद्धि होगी। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रमाद न करें। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। योजना फलीभूत होगी। किसी बड़ी समस्या का हल एकाएक हो सकता है।

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची) :रुके कार्यों में गति आएगी। तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। कानूनी सहयोग मिलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। भाग्य का साथ रहेगा। थकान महसूस हो सकती है। आलस्य हावी रहेग।

छत्तीसगढ रजत जयंती पर विशेष लेख : राज्योत्सव 2025 : कृषि पंडाल में दिखेगा छत्तीसगढ़ में कृषि विकास के 25 बछर की झलक

छत्तीसगढ रजत जयंती पर विशेष लेख : राज्योत्सव 2025 : कृषि पंडाल में दिखेगा छत्तीसगढ़ में कृषि विकास के 25 बछर की झलक

छत्तीसगढ़ राज्य अपनी  स्थापना दिवस  के  25 वर्ष पूरा होने पर रजत जयंती वर्ष माना रहा है।  राज्य द्वारा नवीन तकनीकों एवं नवाचार को अपनाते हुए अपनी समृद्धत्ता की ओर अग्रसर है। राज्योत्सव के अवसर पर इस बार कृषि विभाग के प्रदर्शनी में छत्तीसगढ में कृषि विकास के 25 बछर की झलक देखने को मिलेगी।

रसायन मुक्त खेती की ओर किसानों हो रहे हैं प्रेरित बता दे कि छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा के रूप में पहचान मिला है, जिसमें कृषि तथा कृषि आधारित उद्योगों का प्रमुख योगदान रहा है। केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा कृषकों के चहुमुखी विकास के लिए निरंतर कृषक हितैशी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। पी.एम किसान सम्मान निधि व कृषक उन्नति योजनाओं के द्वारा कृषकों को आर्थिक लाभ एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना द्वारा आकिस्मक वर्षा एवं अन्य आपदाओं से हुई फसल क्षति की प्रतिपूर्ति तथा वर्षा जल संरक्षण एवं उपलब्ध सिंचाई जल का समुचित एवं संतुलित उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा हैं। एकीकृत जल ग्रहण प्रबंधन, प्रधानमंत्री सुक्ष्म सिंचाई योजना तथा पर ड्रोप मोर कॉप जैसी योजनाएं संचालित की जा रही है। ड्रोन दीदी अभियान चला कर उर्वरक की कमी के समाधान हेतु नैनो यूरिया एवं नैनो डी.ए.पी. के प्रयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। पी.एम. प्रणाम कार्यक्रम अन्तर्गत कृषि में रासायनिक उर्वरकों के प्रयोग को कम करने तथा जैविक खाद के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए परम्परागत कृषि विकास योजना तथा जैविक खेती के माध्यम से रसायन मुक्त खेती की ओर किसानों को प्रेरित ओर प्रोत्साहित किया जा रहा है।

 किसानों की  आर्थिक स्थिति में उत्तरोत्तर वृद्धि उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में सहकारी समितियों के माध्यम से कृषकों को शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषि ऋण मुहईया कराई जा रही है तथा कृषको द्वारा उपार्जित धान के समूचित उपार्जन तथा उचित मूल्य हेतु समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों के माध्यम से धान उपार्जन की व्यवस्था की गई है। यहां पर धान उपार्जन का मूल्य देश के अन्य राज्यों के तुलना में अधिक है। उपरोक्त समस्त योजनाओं एवं गतिविधियों के कारण राज्य में कृषि के स्तर एवं किसानों के आर्थिक स्थिति में उत्तरोत्तर वृद्धि हो रही है, जिसमें राज्य एवं केन्द्र शासन की कृषक कल्याणकारी योजनाओं का प्रमुख योगदान है।

6727 हजार हेक्टेयर में क्षेत्राच्छादन प्रदेश में क्षेत्राच्छादन की दृष्टि से देखा जाय तो छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना वर्ष 2000 में सम्पूर्ण फसलों का कुल क्षेत्रफल 5408 हजार हेक्ट. था। वर्तमान 2025 में 6727 हजार हेक्ट. क्षेत्रफल हो गया है, जिसमें खरीफ फसलों का क्षेत्राच्छादन 4636 हजार हेक्टयर, जो वर्तमान में 4865 हजार हेक्ट. का क्षेत्राच्छादन विस्तारित हुआ है। धान फसल के क्षेत्राच्छादन 3795 हजार हेक्ट से बढ़कर 3981 हजार हेक्ट, हो गया है। दलहन का क्षेत्रफल भी 238 हजार हेक्ट. से बढ़कर 260 हजार हेक्टेयर हो गया है। इसी प्रकार रबी फसलों में 772 हजार हेक्ट. से बढ़कर 1862 हजार हेक्ट. हो गया है।खरीफ फसलों में वर्ष 2000 में 3929 हजार मे. टन उत्पादन रहा। जो 25 वर्षों में बढ़कर 12 हजार 927 हजार मे. टन पहुंचा है। इसी प्रकार रबी फसलों का वर्ष 2000 में उत्पादन 483 हजार मे. टन से बढ़कर 2775 हजार मे. टन हो गया है।वहीं उत्पादकता वर्ष 2000 में खरीफ फसलों की औसत उत्पादकता 867 कि.ग्रा./हे. थी जो वर्ष 2025 में 2657 कि.ग्रा./हे. पहुंच गया है। इसी प्रकार रबी फसलों की औसत उत्पादकता 625 कि.ग्रा./हे. से बढ़कर 1490 कि.ग्रा./हे. प्राप्त हो रहा है।

फसल सघनता – वर्ष 2000 में फसल सघनता 112 प्रतिशत थी जो वर्ष 2025 में फसल सघनता बढ़कर 138 प्रतिशत हो गयी है।सिंचाई विस्तार वर्ष 2000 में 1042 हजार हेक्ट. क्षेत्र सिंचाई आधारित थे जो वर्तमान में बढ़कर 1892 हजार हेक्ट. हो गया है। निरा सिंचित क्षेत्र 984 हजार हेक्ट. से बढ़कर वर्तमान में 1486 हजार हेक्ट. पहुंच गया जो कुल क्षेत्र का 32 प्रतिशत है।

40.11 लाख किसान परिवार कृषि से जुड़े हैं वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य में 32.55 लाख किसान परिवार कृषि से अजीविका अर्जित करते थे। वर्तमान में 40.11 लाख किसान परिवार कृषि से जुड़े हैं, जिसमें 24.34 लाख सीमांत, 8.80 लाख लघु एवं 6.97 लाख दीर्घ किसान परिवार सम्मलित हैं।

उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला  08 एवं मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला 36 हो गई  वर्ष 2000 में राज्य में एक उर्वरक गुण नियंत्रण एवं एक मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला संचालित थी। वर्तमान में बढ़कर उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला की संख्या 08 एवं मिट्टी परीक्षण प्रयोगशाला 36 हो गई है, जो कृषि आदानों के गुण नियंत्रण करते हुए कृषकों को उच्च गुणवत्ता युक्त आदान मुहैया कराने में सहायक है।

एक कृषि विश्वविद्यालय अन्तर्गत एक 39 महाविद्यालय संचालित इसी तरह वर्ष 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य में एक कृषि विश्वविद्यालय अन्तर्गत एक महाविद्यालय संचालित थी। वर्तमान वर्ष 2025 में बढ़कर 39 (28) घटक एवं 11 संबंद्ध) कृषि, कृषि अभियांत्रिकी एवं खाद्य प्रौद्योगिकी महाविद्यालय हो गये ।

थाना सांकरा क्षेत्र दो बड़ी कार्रवाई — चारभांठा में जमीन विवाद पर हमला, भोकलूडीह में महिला समूह ने पकड़ी अवैध शराब

थाना सांकरा क्षेत्र दो बड़ी कार्रवाई — चारभांठा में जमीन विवाद पर हमला, भोकलूडीह में महिला समूह ने पकड़ी अवैध शराब

महासमुंद ग्राम चारभांठा में जमीन विवाद को लेकर युवक पर हमला, सिर और पीठ पर चोट: थाना सांकरा क्षेत्र के ग्राम चारभांठा में पुराने जमीन लेन-देन के विवाद को लेकर मारपीट की घटना सामने आई है।0पीड़ित उदल बेहरा पिता सीरपती बेहरा (उम्र 35 वर्ष) निवासी चारभांठा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आज सुबह लगभग 9 बजे जब वह खेत में काम करने के लिए अपनी मोटरसाइकिल से जा रहा था, तभी गांव के रामो भोई और उसका पुत्र राजेश भोई ने रास्ते में रोक लिया। दोनों ने पुराने जमीन विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए डंडे से सिर और पीठ पर वार किया।

मारपीट में उदल बेहरा के पीठ में चोट के निशान आए हैं।घटना को पीड़ित के साले परसुराम विशाल एवं लिलाधर बेहरा ने देखा और बीच-बचाव किया।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 115(2), 296, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

2.महिला समूह की सक्रियता से पकड़ी गई अवैध शराब, आरोपी महिला गिरफ्तार :सांकरा।महिला समूह की सजगता के चलते ग्राम भोकलूडीह में अवैध शराब की बिक्री का मामला उजागर हुआ है।जानकारी के अनुसार ग्राम भोकलूडीह की महिला समूह अध्यक्ष श्रीमती तिलोतमा साहू पति राजकुमार साहू (उम्र 55 वर्ष) ने पुलिस को सूचना दी कि गांव के कार्तिकमोती साहू पति श्यादम लाल साहू (उम्र 53 वर्ष) अपने मकान की बाड़ी में देशी महुआ शराब रखकर बिक्री कर रही है।

सूचना पर थाना प्रभारी के निर्देशन में सउनि राजेन्द्र प्रसाद भोई अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। मौके पर एक सफेद रंग की 10 लीटर की प्लास्टिक जरीकन में लगभग 7 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब (कीमत लगभग 1400 रुपये) बरामद की गई।महिला समूह की सदस्यों की मौजूदगी में शराब को कब्जे में लेकर जप्ती पंचनामा तैयार किया गया। पूछताछ में आरोपी महिला ने शराब रखने और बेचने की बात स्वीकार की।पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार किया है।विवेचना सउनि राजेन्द्र प्रसाद भोई द्वारा की जा रही है।

बसना/ग्राम तोषगांव में बाड़ी की नाली को लेकर विवाद — भतीजे ने चाचा पर किया हमला, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी

बसना/ग्राम तोषगांव में बाड़ी की नाली को लेकर विवाद — भतीजे ने चाचा पर किया हमला, गाली-गलौच और जान से मारने की धमकी

महासमुंद। बसना 25 अक्टूबर 2025।ग्राम तोषगांव में एक पारिवारिक विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, गांव के निवासी ने बताया कि वह कक्षा 12वीं तक शिक्षित है और खेती-किसानी का कार्य करता है। बीते 24 अक्टूबर की शाम लगभग 4:30 बजे वह अपने घर की बाड़ी की ओर नाली निर्माण कर रहा था। इसी दौरान उसके भतीजे पुष्पकांत प्रधान ने उसे नाली बनाने से मना किया और वहीं पर दीवार खड़ी करने लगा।

प्रार्थी ने बताया कि जब उसने दीवार निर्माण को लेकर विरोध किया तो पुष्पकांत प्रधान ने गाली-गलौच करते हुए अश्लील शब्दों का प्रयोग किया और “तु मना करने वाला कौन है” कहकर पास में रखी ईंट से उसके पैर में मार दिया। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी भी दी।

मारपीट में प्रार्थी के बाएं पैर में चोट आई है। घटना को उसकी माता उमा प्रधान और एक अन्य व्यक्ति मदन साव ने देखा और सुना।पीड़ित ने चौकी भंवरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर धारा 115(2), 296, 351(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।मामले की विवेचना जारी है।