महासमुंद/ सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने जन चौपाल में सुनी लोगों की मांग एवं समस्याएं
महासमुंद/ जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जन चौपाल में आज जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। आज जन चौपाल में आवेदकों ने धान बिक्री पंजीयन, राशन कार्ड संशोधन, एग्रीस्टैक पंजीयन, लंबित भुगतान, पीएम आवास, रकबा संशोधन, धान बिक्री, अवैध कब्जा तथा अन्य समस्याओं व मांगो को लेकर आवेदन सौंपे। जन चौपाल में आज कुल 59 आवेदन प्राप्त हुए।
जन चौपाल में ग्राम धनापाली बसना निवासी मुरलीधर एवं ग्राम मामाभाँचा बागबाहरा निवासी यादराम साहू द्वारा बैटरी ट्राइसाइकिल हेतु आवेदन किया गया। इसी तरह ग्राम पासिद निवासी सरोज ध्रुव ने प्राथमिकता राशन कार्ड को अंत्योदय राशन कार्ड में बदलने हेतु, ग्राम कोसरंगी निवासी डोमन लाल साहू ने किसान सम्मान निधि दिलाने हेतु, ग्राम सोहागपुर निवासी सुकलाल दीवान द्वारा शासकीय भूमि का पट्टा दिलाने हेतु, ग्राम बिरकोनी निवासी रामशरण साहू द्वारा श्रम कार्ड में संशोधन हेतु, ग्राम नंदगांव निवासी अंजना यादव ने राजीव गांधी भूमिहीन न्याय योजना का लाभ दिलाने हेतु एवं महासमुंद कुम्हारपारा निवासी जानकी ठाकुर ने एपीएल राशन कार्ड को बीपीएल राशन कार्ड बनाने हेतु आवेदन किए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज ग्राम पाउँसरा और खरोरा धान उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण कर खरीफ धान खरीदी प्रक्रिया की समुचित व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध सुविधाएँ तथा खरीदी प्रक्रिया की पारदर्शिता का बारीकी से जायजा लिया।
बसना/महासमुंद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में बीती रात विभिन्न स्थानों पर संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए कुल 217 कट्टा धान एवं पिकअप वाहन जप्त किया गया।
जिला प्रशासन ने निर्देशित किया है कि जिले में अवैध धान खरीदी, भंडारण एवं परिवहन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सतत निगरानी रखने एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।