सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अपराधों की भरमार: दुकान से 60 हजार की चोरी, 25 किलो गांजा जब्त, पेड़ कटाई, सड़क हादसा और बाइक चोरी के मामले दर्ज

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में अपराधों की भरमार: दुकान से 60 हजार की चोरी, 25 किलो गांजा जब्त, पेड़ कटाई, सड़क हादसा और बाइक चोरी के मामले दर्ज

1.सारंगढ़ में व्यापारी की दुकान से 60 हजार की चोरी, CCTV में कैद हुआ आरोपी

सारंगढ़। बाबाकुटी निवासी द्वारिका प्रसाद अग्रवाल, जो जनपद पंचायत सारंगढ़ के सामने कॉम्प्लेक्स स्थित दुकान क्रमांक 06 में अभिषेक ट्रेडर्स का संचालन करते हैं, की दुकान से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 60 हजार रुपये नगद की चोरी कर ली गई।प्रार्थी के अनुसार दिनांक 13 जनवरी 2026 को उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक सारंगढ़ से 60 हजार रुपये चिल्लर मंगवाकर पीले रंग के “बंगाली बीड़ी” लिखे थैले में रखे थे। दोपहर लगभग 12:32 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति ने दुकान में घुसकर उक्त थैला सहित नगदी चोरी कर ली।दुकान में लगे CCTV कैमरे में आरोपी का चेहरा कैद हो चुका है। घटना से व्यापारी को भारी आर्थिक व मानसिक क्षति हुई है। थाना सिटी कोतवाली सारंगढ़ में धारा 305(A) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

2.सरिया में 25 किलो गांजा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कार सहित जब्ती

सरिया। थाना सरिया पुलिस ने मुखबिर सूचना पर बड़ी कार्यवाही करते हुए ओडिशा से मध्यप्रदेश गांजा तस्करी करते दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 25 किलो 935 ग्राम गांजा, जिसकी कीमत करीब 2.50 लाख रुपये बताई गई है, बरामद किया गया।

आरोपियों के नाम —

शीतल प्रकाश, निवासी झांसी (उ.प्र.)

कल्लु केवट, निवासी कटनी (म.प्र.)

पुलिस ने नीली मारुति सुजुकी कार क्रमांक WB 06 F 4202 से गांजा जब्त किया, जिसकी कीमत लगभग 5 लाख रुपये है। NDPS एक्ट की धारा 20(B) के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को न्यायिक प्रक्रिया में लिया गया है। पूरे घटनाक्रम की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

3.बरमकेला में महिला की जमीन से 7 बबूल के पेड़ काटकर बेचने का आरोप

बरमकेला। मुंगलीपाली निवासी श्रीमती वीणा पांडा ने थाना बरमकेला में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी स्वामित्व की भूमि ग्राम गिरहुलपाली में लगे 10 बबूल के पेड़ों में से 7 पेड़ द्वारिका साहू व राजेश साहू ने बिना अनुमति काटकर बेच दिए।पीड़िता के अनुसार इन पेड़ों की कीमत लगभग 1 लाख रुपये से अधिक थी। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

4.ट्रैक्टर की टक्कर से युवक घायल, अस्पताल में भर्ती

सारंगढ़। ग्राम सिंघनपुर निवासी गिरजानंद टंडन बाइक से कोसीर जा रहा था तभी भांठागांव के पास मुरूम से भरे ट्रैक्टर ने लापरवाहीपूर्वक सड़क पर चढ़ते हुए उसकी मोटरसायकल को टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक के पैर में गंभीर चोट आई।घायल का इलाज केयर एन क्योर सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल बिलासपुर में चल रहा है। पुलिस ने धारा 125(A) एवं 281 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है।

5.साप्ताहिक बाजार से बाइक चोरी

बिलाईगढ़। ग्राम मडकड़ी निवासी भुनेश्वर श्रीवास की HF डीलक्स मोटरसायकल क्रमांक CG UE 6504 साप्ताहिक बाजार टुंड्री से चोरी हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चल सका। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

बसना/महासमुंद पटवारी लालकृष्ण देवांगन निलंबित, अवैध धान परिवहन मामले में कार्रवाई

बसना/महासमुंद पटवारी लालकृष्ण देवांगन निलंबित, अवैध धान परिवहन मामले में कार्रवाई

महासमुन्द/ राजस्व पटवारी संघ तहसील बसना के पत्रानुसार पटवारी श्री लालकृष्ण देवांगन द्वारा अवैध धान परिवहन की रोकथाम के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार श्री देवांगन, तत्कालीन पटवारी हल्का नंबर 20 तहसील बसना द्वारा 21 दिसंबर 2025 की रात्रि में ग्राम उमरिया क्षेत्र में ओड़िशा के वाहन से 420 कट्टा धान का अवैध परिवहन कराया जाता हुआ पाया गया था। इस घटना का प्रकाशन दैनिक समाचार पत्रों में भी हुआ, जिससे शासन-प्रशासन की छवि धूमिल हुई।

उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना द्वारा 8 जनवरी 2026 को संबंधित पटवारी को कारण बताओ सूचना जारी की गई थी। प्राप्त जवाब संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर यह स्पष्ट हुआ कि श्री लालकृष्ण देवांगन द्वारा कर्तव्य निर्वहन में घोर लापरवाही बरती गई है। फलस्वरूप, उनके कदाचरण, अनुशासनहीनता एवं शासकीय कर्तव्यों के प्रति गंभीर लापरवाही को देखते हुए छत्तीसगढ़ भू-अभिलेख नियमावली भाग-एक में प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए तथा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 09 के उपनियम (1)(क) के तहत अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बसना श्री हरीशंकर पैंकरा द्वारा श्री लालकृष्ण देवांगन, पटवारी (तत्कालीन प.ह.नं.-20, वर्तमान प.ह.नं.-42 तहसील बसना) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बसना नियत किया गया है तथा नियमानुसार उन्हें जीवन-निर्वाह भत्ता देय होगा।

महासमुंद/पटेवा। ग्राम नवागांव में मजदूर के साथ मारपीट, ईंट से हमला, मामला दर्ज

महासमुंद/पटेवा। ग्राम नवागांव में मजदूर के साथ मारपीट, ईंट से हमला, मामला दर्ज

महासमुंद/पटेवा। ग्राम नवागांव थाना पटेवा जिला महासमुंद में एक मजदूर के साथ गाली-गलौच और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाना पटेवा में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम नवागांव निवासी पीड़ित रोजी-मजदूरी कर जीवन यापन करता है। दिनांक 13 जनवरी 2026 को दोपहर करीब 1.30 बजे वह अपने घर के सामने काम कर रहा था। उसी दौरान गांव का ही महेश खडिया वहां पहुंचा और 500 रुपये देने की बात को लेकर विवाद करने लगा। आरोपी ने पैसे वापस न देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित को मां-बहन की गंदी-गंदी गालियां दीं और हाथ-मुक्कों से मारपीट शुरू कर दी।

मारपीट के दौरान आरोपी ने ईंट के टुकड़े से भी हमला किया, जिससे पीड़ित के बाएं आंख के पास गंभीर चोट आई और खून निकलने लगा। साथ ही बाएं कंधे और सीने में भी तेज दर्द की शिकायत हुई।

घटना को पड़ोसी मोखेराम ध्रुव एवं उनकी पत्नी ने देखा-सुना और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ित ने थाना पटेवा पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2) बीएनएस एवं 296 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

बसना में सड़क किनारे टहल रहे पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड और डंडे से मारपीट

बसना में सड़क किनारे टहल रहे पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, लोहे की रॉड और डंडे से मारपीट

बसना। थाना बसना क्षेत्र में आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दिनांक 12 जनवरी 2026 की शाम करीब 6:30 बजे सड़क किनारे टहल रहे पिता-पुत्र पर दो युवकों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे खून बहने लगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित अपने पुत्र सुनील साव के साथ घर के सामने रोड किनारे टहल रहा था। इसी दौरान ओमप्रकाश राणा अपने मोटरसाइकिल में जयप्रकाश राणा को पीछे बैठाकर तेज गति से पहुंचे। तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर मना करने से नाराज होकर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौच शुरू कर दी और फिर एक राय होकर मारपीट करने लगे।

आरोप है कि ओमप्रकाश राणा ने लोहे की रॉड से और जयप्रकाश राणा ने डंडे से हमला किया, जिससे पीड़ित के सिर में गंभीर चोट आई। जाते-जाते आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को पीड़ित के पुत्र सुनील साव सहित हरि केंवट और लक्ष्मण यादव ने देखा और बीच-बचाव किया।

घटना के बाद घायल का उपचार अग्रवाल नर्सिंग होम बसना में कराया गया। इसके बाद 13 जनवरी 2026 को थाना बसना पहुंचकर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2), 296, 3(5) एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस का कहना है कि मामले की विवेचना जारी है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बागबाहरा तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को कुचला, तीन गंभीर घायल — चालक पर मामला दर्ज

बागबाहरा तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवकों को कुचला, तीन गंभीर घायल — चालक पर मामला दर्ज

बागबाहरा | थाना बागबाहरा क्षेत्र अंतर्गत जुनवानी मोड़ के पास तेज रफ्तार और लापरवाही से चल रही मारूति बोलेरो कार ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में देवेन्द्र कुमार साहू, अजय ठाकुर और विष्णू ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जामगांव निवासी देवेन्द्र कुमार साहू अपने साथी अजय ठाकुर और विष्णू ठाकुर के साथ 31 जुलाई 2025 की सुबह करीब 8 बजे धान मंडी बागबाहरा काम पर जा रहे थे। तीनों विष्णू ठाकुर की मोटरसाइकिल क्रमांक CG 06 HC 5887 से रवाना हुए थे। करीब 8:30 बजे जुनवानी मोड़ के पहले कार क्रमांक CG 04 NC 0665 के चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी।

हादसे में देवेन्द्र साहू के दोनों हाथ, पैर और सिर के पीछे गंभीर चोटें आईं, जबकि अजय ठाकुर के बाएं पैर, सिर और हाथ में तथा विष्णू ठाकुर के दोनों पैरों और माथे में गंभीर चोटें लगीं। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायलों को डायल 112 वाहन से सरकारी अस्पताल बागबाहरा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद देवेन्द्र साहू को जिला अस्पताल महासमुंद रेफर किया गया, जहां स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर रायपुर स्थित नवकार अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित पक्ष की रिपोर्ट पर थाना बागबाहरा में कार चालक के विरुद्ध धारा 125(a) BNS एवं 281 BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की विवेचना में जुटी हुई है।

👉 स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि लापरवाह वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों पर रोक लग सके।

बसना/ लोकतंत्र की नींव मजबूत करने का अभियान: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बसना में SIR बैठक को किया संबोधित

बसना/ लोकतंत्र की नींव मजबूत करने का अभियान: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बसना में SIR बैठक को किया संबोधित

बसना। निर्वाचन नामावली को शुद्ध, पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाने के उद्देश्य से बसना में ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि SIR केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि शुद्ध मतदाता सूची ही निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की पहली शर्त है। प्रत्येक पात्र नागरिक, विशेषकर वे युवा जिन्होंने हाल ही में 18 वर्ष की आयु पूर्ण की है, उनका नाम मतदाता सूची में जुड़ना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं अधिकारियों से आग्रह किया कि वे घर-घर जाकर सर्वे करें ताकि कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए। साथ ही मतदाता सूची में नाम, उम्र एवं पते संबंधी त्रुटियों को समय रहते सुधारने पर विशेष जोर दिया।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि मृत एवं स्थानांतरित मतदाताओं के नाम सूची से हटाना भी उतना ही आवश्यक है, जिससे मतदाता सूची पूरी तरह सटीक एवं पारदर्शी बन सके। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों से ग्रामीणों को मतदान के अधिकार के प्रति जागरूक करने की अपील करते हुए कहा कि एक-एक वोट लोकतंत्र की ताकत होता है।

बैठक के दौरान विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि बसना विधानसभा क्षेत्र में SIR अभियान को शत-प्रतिशत सफलता मिलेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. एन. के. अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र त्रिपाठी, नगर पंचायत पिथौरा अध्यक्ष देव सिंह निषाद, जनपद अध्यक्ष पिथौरा उषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, जनपद पंचायत पिथौरा अध्यक्ष प्रतिनिधि व जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, गढ़फुलझर मंडल अध्यक्ष नरहरी पोर्ते, पूर्व अध्यक्ष माधव साव, नवीन साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, बूथ लेवल अधिकारी (BLO) एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अखाद्य रंग के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई गोल बाजार महासमुंद में 51 नग मेटानिल येलो जब्त कर नष्ट

अखाद्य रंग के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई गोल बाजार महासमुंद में 51 नग मेटानिल येलो जब्त कर नष्ट

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देशानुसार जिले में खाद्य पदार्थों में जलेबी रंग के नाम से उपयोग किए जा रहे अखाद्य रंगों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा गोल बाजार, महासमुंद स्थित खाद्य परिसरों एवं किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान 4 फर्मों में अखाद्य मेटानिल येलो रंग विक्रय हेतु रखा पाया गया जिसमें बाजार वार्ड महासमुंद के मेसर्स आदित्य एजेंसी, मेसर्स बिन्देश्वरी किराना,मेसर्स महालक्ष्मी किराना एवं मेसर्स हरे माधव ट्रेडर्स शामिल है।

उक्त सभी दुकानों से कुल 51 नग अखाद्य मेटानिल येलो रंग बरामद किया गया। खाद्य कारोबारियों को नियमानुसार समझाइश देते हुए मौके पर ही समस्त अखाद्य रंगों को नष्ट कराया गया।

अभिविहित अधिकारी श्री उमेश वर्मा ने बताया कि साथ ही किराना व्यापारी संघ के पदाधिकारियों से चर्चा कर बाजार से इस प्रकार के अखाद्य रंगों को पूरी तरह हटाने के संबंध में आग्रह किया गया, जिस पर संघ द्वारा आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया।

इसी जांच के दौरान 4 मीठा सुपारी के निगरानी नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए हैं। जनस्वास्थ्य के हित में जन जागरूकता के उद्देश्य से निगरानी जांच की कार्यवाही सतत जारी है। खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार के अखाद्य रंगों का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

आज का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): आज रुका धन मिलेगा। मन की चंचलता पर नियंत्रण रखें। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। जीवनसाथी पर आपसी मेहरबानी रहेगी। जल्दबाजी में धनहानि हो सकती है। व्यवसाय में वृद्धि होगी। नौकरी में सुकून रहेगा। निवेश लाभप्रद रहेगा। कार्य बनेंगे। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे।

राशि फलादेश

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): स्थायी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से बड़ा लाभ हो सकता है। प्रतिद्वंद्विता रहेगी। पार्टनरों का सहयोग समय पर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से बाधा संभव है। दूसरों के काम में दखलंदाजी न करें।

राशि फलादेश

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। मित्रों के साथ समय अच्‍छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। शत्रु सक्रिय रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी।

राशि फलादेश

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): घर-बाहर अशांति रहेगी। कार्य में रुकावट होगी। आय में कमी तथा नौकरी में कार्यभार रहेगा। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। व्यवसाय से संतुष्टि नहीं रहेगी। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। जल्दबाज न करें।

राशि फलादेश

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): प्रयास सफल रहेंगे। किसी बड़े कार्य की समस्याएं दूर होंगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। कर्ज में कमी होगी। संतुष्टि रहेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार मनोनुकूल चलेगा। अपना प्रभाव बढ़ा पाएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम व जमानत के कार्य न करें।

राशि फलादेश

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी से काम न करें। चोट व दुर्घटना से बचें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर स्थिति मनोनुकूल रहेगी। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। वस्तुएं संभालकर रखें।

राशि फलादेश

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। जुए, सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। प्रमाद न करें।

राशि फलादेश

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था नहीं होने से परेशानी रहेगी। व्यवसाय में कमी होगी। नौकरी में नोकझोंक हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। थकान महसूस होगी। अपेक्षित कार्यों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में निश्चितता रहेगी।

राशि फलादेश

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): अज्ञात भय व चिंता रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। बगैर मांगे किसी को सलाह न दें। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा मनोनुकूल रहेगी। धनार्जन होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

राशि फलादेश

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। सुख के साधन जुटेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर सहयोग व प्रसन्नता में वृद्धि होगी।

राशि फलादेश

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): रुका धन मिलेगा। पूजा-पाठ व सत्संग में मन लगेगा। आत्मशांति रहेगी। कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। मातहतों का सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। दूसरे के काम में दखल न दें।

राशि फलादेश

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। पुराना रोग बाधा का कारण रहेगा। स्वास्थ्य पर खर्च होगा। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। छोटी सी गलती से समस्या बढ़ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। मित्र व संबंधी सहायता करेंगे। आय बनी रहेगी। जोखिम न लें।

राशि फलादेश

महासमुंद/राष्ट्रीय स्तर एवं राज्य स्तर पर विद्यालयों का चयन कर पुरस्कार हेतु नामांकन प्रेषित

महासमुंद/राष्ट्रीय स्तर एवं राज्य स्तर पर विद्यालयों का चयन कर पुरस्कार हेतु नामांकन प्रेषित

महासमुंद/ भारत सरकार द्वारा स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग 2025-26 का शुभारंभ 29 जुलाई 2025 को किया गया था। जिसके तहत सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, आवासीय, केन्द्रीय, नवोदय, एकलव्य कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय आदि समस्त शालाओं को 60 बिन्दुओं पर आधारित सर्वेक्षण के आधार पर रेटिंग प्रदान किया गया। SHVR का उद्देश्य शालाओं को 06 प्रमुख श्रेणियों, पानी, शौचालय, साबुन से हाथ धोना, संचालन एवं रखरखाव, व्यवहार परिवर्तन और क्षमता निर्माण तथा मिशन लाइफ गतिविधियों में स्व-मूल्यांकन व सुधार करने के लिए सशक्त बनाना है।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग (SHVR) 2025-26 अंतर्गत महासमुन्द जिले से जिला स्तर पर 08 चयनित विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे, श्री रेखराज शर्मा, जिला मिशन समन्वयक, श्रीमती विद्या साहू, सहायक कार्यक्रम समन्वयक समग्र शिक्षा उपस्थित रहे तथा सभी शिक्षकों को शुभकामनाएं दी गयी।

जिला स्तर पर चयनित कुल 08 विद्यालय जिसमें ग्रामीण एलीमेंटरी स्तर से 01 केजीबीव्ही सुनसुनिया विकासखंड बागबाहरा, 02 पीएमश्री प्रा.शा.चनाट, विकासखंड बसना, 03 शासकीय मिडिल स्कूल कसेकेरा, विकासखंड बागबाहरा, ग्रामीण सेकेण्डरी स्तर से क्रमशः 01 शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल सावित्रीपुर, विकासखंड पिथौरा, 02 फार्च्यून नेत्रहीन हायर सेकेण्डरी विद्यालय करमापटपर, विकासखंड बागबाहरा, 03 शासकीय हायर सेकेण्डरी स्कूल अमरकोट, विकासखंड सरायपाली, इसी प्रकार शहरी एलीमेंटरी स्तर से 01 पीएमश्री नवीन बागबाहरा तथा शहरी सेकेण्डरी स्तर से 01 रिवरडेल वर्ल्ड स्कूल महासमुन्द कुल 08 विद्यालयों का चयन किया गया तथा राज्य स्तरीय पुरस्कार हेतु नामांकित कर प्रेषित किया गया था। जिसमें केजीबीव्ही सुनसुनिया विकासखंड बागबाहरा, तथा पीएमश्री शासकीय प्रा.शा.चनाट, विकासखंड बसना का चयन राज्य स्तर पर हुआ है। तथा उक्त दोनो विद्यालयों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा हेतु राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा द्वारा भारत सरकार शिक्षा मंत्रालय को भेजा गया है।

महासमुंद/राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

महासमुंद/राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण एवं मानसिक स्वास्थ्य पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

महासमुंद/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव के निर्देशन में इंडियन कॉलेज ऑफ एजुकेशन में विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जागरूकता कार्यशाला एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों, कोटपा एक्ट 2003 की समस्त धाराओं, नशा मुक्ति केंद्रों की जानकारी प्रदान की गई। वहीं क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट श्रीमती टिकेश्वरी गिरी गोस्वामी द्वारा पीपीटी के माध्यम से तनाव प्रबंधन एवं आत्महत्या रोकथाम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों को एंटी टोबैको वालंटियर के रूप में चयनित कर तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण हेतु शपथ दिलाई गई। साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकों को शैक्षणिक संस्थानों को तंबाकू मुक्त बनाने से संबंधित मापदंडों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा टोफी की प्रक्रिया भी पूर्ण की गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता रही और कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।