महासमुंद : NH पर भीषण सड़क हादसा — एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, दो गंभीर घायल धनबाद से आए थे चंद्रपुर

 

महासमुंद। जिले से होकर गुजरने वाली नेशनल हाईवे 53 पर जामपाली के पास सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में एक महिला, एक बच्ची और एक युवक शामिल हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार क्रमांक JH 10 CJ 1511 में धनबाद निवासी एक परिवार किसी कार्य से चंद्रपुर आया हुआ था और सोमवार सुबह चंद्रपुर से वापस धनबाद लौट रहा था। इसी दौरान सुबह करीब 3 से 4 बजे के बीच, जामपाली के पास सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे में शमा खान (32 वर्ष), जरीन खान (9 वर्ष) और आतिश खान (19 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अफरोज खान और सिबू खान गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर पिथौरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर कर दिया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर मवेशियों की आवाजाही के कारण इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद प्राथमिक शाला भावा में नई अध्यापन व्यवस्था, अब स्कूल सुचारू रूप से संचालित

महासमुंद प्राथमिक शाला भावा में नई अध्यापन व्यवस्था, अब स्कूल सुचारू रूप से संचालित

संवाददाता मोनेन्द्र कुमार व्यवहार की रिपोर्ट महासमुंद/ प्राथमिक शाला भावा में शिक्षक की मांग को लेकर ग्रामीणों द्वारा स्कूल में तालाबंदी की सूचना प्राप्त होते ही कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने इसे संज्ञान में लेते हुए तत्काल शासकीय प्राथमिक शाला भावा में शैक्षणिक कार्य को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु नई अध्यापन व्यवस्था हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।

जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे ने बताया कि पूर्व में प्राथमिक शाला भावा में शिक्षिका श्रीमती ज्योति किरण साहू की व्यवस्था की गई थी, किंतु अब उनके स्थान पर शिक्षक श्री योगेंद्र डहरिया की नई व्यवस्था की गई है। नवीन शिक्षक की पदस्थापना के साथ विद्यालय में अब शिक्षण कार्य प्रारंभ हो गया है तथा स्कूल विधिवत संचालित हो रहा है।

 

महासमुंद : बीरकोनी में तेज रफ्तार वाहन के ठोकर से दो घायल, खालसा ढाबा के पास बुलेट कार ने मारी टक्कर पिता पुत्र घायल, भलेशर रोड में युवक से महुआ शराब बरामद 3 अलग अलग मामलों में FIR दर्ज

महासमुंद : बीरकोनी में तेज रफ्तार वाहन के ठोकर से दो घायल, खालसा ढाबा के पास बुलेट कार ने मारी टक्कर पिता पुत्र घायल, भलेशर रोड में युवक से महुआ शराब बरामद 3 अलग अलग मामलों में FIR दर्ज

1️⃣ भलेसर रोड पर कार्रवाई — युवक से 6 लीटर महुआ शराब बरामद : थाना महासमुंद पुलिस ने मंगलवार को देशी महुआ शराब की अवैध बिक्री करते एक युवक को रंगेहाथ पकड़ा है।प्रधान आरक्षक के अनुसार, 07 अक्टूबर को गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि भलेसर रोड नहर पार के पास एक व्यक्ति देशी महुआ शराब बेच रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आकाश मारकण्डे पिता शोभाराम मारकण्डे (31 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 09 छिपियापारा महासमुंद को पकड़ा।उसके कब्जे से 5 लीटर की सफेद जरकिन और 1 लीटर पानी की बोतल में कुल 6 लीटर हाथभट्ठी महुआ शराब तथा 100 रुपये की बिक्री रकम बरामद की गई। शराब की अनुमानित कीमत 1200 रुपये बताई गई है।आरोपी से शराब का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। पुलिस ने शराब और नकदी जप्त कर आरोपी को आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी की सूचना आरोपी की मां को दी गई। मामले में विडियोग्राफी एवं पंचनामा तैयार कर कार्रवाई की गई है।

2️⃣ बिरकोनी में तेज रफ्तार वाहन ने कार को मारी ठोकर, दो घायल:  बिरकोनी के पास नेशनल हाइवे-53 पर सोमवार रात एक तेज रफ्तार वाहन ने कार को ठोकर मार दी, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वार्ड नंबर 05 दर्री तालाब महामाया मंदिर भनपुरी रायपुर निवासी युवक ने बताया कि 4 अक्टूबर की रात उसके भैया संजय चक्रवर्ती और मनोज शर्मा अपनी वेन्यू कार (क्रमांक CG 04 MV 6644) से झलप से रायपुर लौट रहे थे।रात करीब 8:30 बजे बिरकोनी के पास इंडियन ऑयल नए पेट्रोल पंप के सामने अज्ञात वाहन चालक ने तेज और लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए कार को ठोकर मार दी।हादसे में संजय चक्रवर्ती के छाती और दाहिने हाथ, जबकि मनोज शर्मा के सिर, मुंह, पैर और हाथ में चोट आई। दोनों को 112 वाहन से जिला अस्पताल महासमुंद ले जाया गया, जहाँ से उन्हें रायपुर रेफर किया गया।संजय को नारायणा अस्पताल, देवेंद्र नगर और मनोज को डीके अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

3️⃣ खालसा ढाबा के पास बुलेट को कार ने मारी ठोकर, पिता-पुत्र घायल: सोमवार रात खालसा ढाबा के पास सामने से आ रही कार ने बुलेट मोटरसाइकिल को ठोकर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। वार्ड नंबर 21 क्लबपारा महासमुंद निवासी युवक ने बताया कि 6 अक्टूबर की रात करीब 8:45 बजे वह अपने बेटे सेतज चावला के साथ बुलेट (क्रमांक CG 04 MT 6636) से खरोरा से महासमुंद आ रहा था। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार (क्रमांक CG 06 HE 8881) जिसका चालक दीपक ठाकुर बताया गया है, ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए सामने से ठोकर मार दी। हादसे में पिता को दाहिने हाथ की कोहनी, सिर और पीठ में, जबकि बेटे को बाएं हाथ की कलाई और उंगलियों में चोटें आईं।घटना को चेतन लुनिया और विकास वैद्य ने देखा। दोनों को जिला अस्पताल महासमुंद में इलाज के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई।पुलिस ने मामले में धारा 184 LKS, 125(a) BNS, 281 BNS के तहत कार्रवाई की है।

महासमुंद मतदाता जागरूकता हेतु उच्च शिक्षण संस्थानों में अकादमिक प्रतियोगिताएँ आयोजित करने के निर्देश

महासमुंद मतदाता जागरूकता हेतु उच्च शिक्षण संस्थानों में अकादमिक प्रतियोगिताएँ आयोजित करने के निर्देश

महासमुंद, 8 अक्टूबर 2025/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार एवं मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले के समस्त उच्च शैक्षणिक संस्थानों में मतदाता जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से निर्धारति अवधि 15 अक्टूबर 2025 तक विभिन्न अकादमिक प्रतियोगिताओं का आयोजन के निर्देश दिए हैं। गतिविधियों में परिचर्चा अंतर्गत लोकतंत्र बनाम चुनावी राजनीति : क्या हम असली मुद्दों से भटक रहे है। निबंध प्रतियोगिता अंतर्गत लोकतंत्र में निर्वाचन प्रक्रिया पर मीडिया की भूमिका, नुक्कड़ नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधियाँ निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित तथा नारा लेखन एवं वीडियो प्रस्तुति प्रतियोगिता आयोजित किया जाना है।

कलेक्टर ने भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ईसीनेट मोबाईल एप्प को महाविद्यालयीन सभी छात्र-छात्राओं को अपने मोबाईल पर डाउनलोड हेतु प्रेरित करने तथा इसके माध्यम से मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम डिलीट करने व नाम को एक स्थान से अन्यत्र स्थान पर स्थानांतरित करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म 6, 7 एवं 8 भरने की क्रियाविधि की जानकारी दिए जाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया में किए गए 29 नवाचारों की जानकारी भी प्रदान करने कहा है।

सभी उच्च शैक्षणिक संस्थानों को निर्देशित किया गया है कि वे समय सीमा में उक्त गतिविधियां आयोजित कर उनकी फोटोग्राफी सहित विस्तृत प्रतिवेदन 16 अक्टूबर 2025 तक जिला पंचायत एवं नोडल अधिकारी स्वीप को प्रेषित करना सुनिश्चित करें।

RKM Power Plant Accident: मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 6 गंभीर घायल

RKM Power Plant Accident: मरम्मत के दौरान बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत, 6 गंभीर घायल

Chhattisgarh Sakti Power Plant Accident: सक्ती जिले के डभरा ब्लॉक के ग्राम उच्च पिंडा में स्थित RKM Power Plant में मंगलवार की रात को एक बड़ा हादसा हो गया। प्लांट में मरम्मत कार्य के दौरान मजदूरों को लेकर जा रही लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई, जिससे तीन मजदूरों की मौत हो गई और सात से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और मजदूरों में भारी आक्रोश फैल गया।

जानकारी के अनुसार मजदूर बॉयलर मशीन की मरम्मत के लिए ऊंचाई पर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक लिफ्ट का स्टील वायर टूट गया और लिफ्ट नीचे आ गिरी। घटना इतनी भीषण थी कि दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मजदूरों को तत्काल नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी हरीश यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि लिफ्ट टूटने से तीन मजदूरों की मौत हुई है और सात से अधिक घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए भेजा गया है। मौके पर शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।

मजदूरों का आरोप, प्लांट प्रबंधन की लापरवाही के कारण हुआ हादसा: स्थानीय मजदूरों ने आरोप लगाया है कि RKM Power Plant प्रबंधन की गंभीर लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि लिफ्ट की नियमित तकनीकी जांच लंबे समय से नहीं की गई थी। घटना के बाद प्लांट प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है और मजदूर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू:फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है। वहीं प्रशासन ने मृतकों के स्वजन को सहायता राशि देने और घायलों के बेहतर इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

छत्तीसगढ़ शिवरीनारायण के बांबे मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें और दो ठेले का सामान जलकर खाक

छत्तीसगढ़ शिवरीनारायण के बांबे मार्केट में भीषण आग, तीन दुकानें और दो ठेले का सामान जलकर खाक

जांजगीर-चांपा। शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित बांबे मार्केट में बीती रात भीषण आगजनी की घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार देर रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच अज्ञात कारणों से “बॉम्बे शू हाउस” में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही देर में लपटें इतनी भयावह हो गईं कि उसने आसपास की दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। घटना में तीन बड़ी दुकानें और दो ठेले पूरी तरह जलकर खाक हो गए। आग की चपेट में चित्रा इलेक्ट्रॉनिक्स (खगेंद्र केसरवानी), कलकत्ता होजरी एवं बॉम्बे साड़ी सेल (भागवत प्रसाद थावाइत), बॉम्बे शू हाउस (राजदीप थावाइत), लालू पान ठेला और साइकिल ठेला (संतोष यादव) शामिल हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया और आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। कई व्यापारियों ने अपनी दुकानें बचाने की कोशिश की, लेकिन आग की तीव्रता के आगे सब प्रयास विफल हो गए। आग पर काबू पाने 7 संस्थानों के अग्निशमन दलों को लगाया गया सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। आग पर काबू पाने के लिए जिले के लगभग सात संस्थानों के अग्निशमन दलों को लगाया गया। इनमें छत्तीसगढ़ अग्निशमन सेवा, होमगार्ड जांजगीर टीम, न्यूको सीमेंट पावर प्लांट, केएसके पावर प्लांट, प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड और मड़वा पावर प्लांट के अग्निशमन वाहन शामिल थे। सभी दलों ने संयुक्त रूप से कई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।

नुकसान के आकलन और आगजनी के कारणों की जा रही जांच: तब तक करोड़ों रुपए का सामान जलकर खाक हो चुका था। पुलिस ने आगजनी की घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। फिलहाल नुकसान के आकलन और कारणों की जांच की जा रही है।

बलौदाबाजार : पलारी आबकारी विभाग की टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी मोबाइल तोड़ा, मोहतरा बाजार के दौरान विवाद में युवक व परिवार पर हमला — गिधौरी डैम किनारे पिकनिक मनाने गए युवकों पर हमला, सिर पर चोट 4 अलग अलग थाना मे FIR दर्ज

बलौदाबाजार : पलारी आबकारी विभाग की टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी मोबाइल तोड़ा, मोहतरा बाजार के दौरान विवाद में युवक व परिवार पर हमला — गिधौरी डैम किनारे पिकनिक मनाने गए युवकों पर हमला, सिर पर चोट 4 अलग अलग थाना मे FIR दर्ज

थाना बलौदा गांव के युवक पर डंडे से हमला, पिता-माता भी हुए घायल: ग्राम मोहतरा में मंगलवार शाम बाजार के दौरान विवाद की स्थिति में युवक व उसके परिवार पर हमला हो गया। जानकारी के अनुसार राकेश कुमार साहू (23 वर्ष) निवासी मोहतरा ने बताया कि उसके पिता रामजी साहू शाम करीब 6 बजे बाजार गए थे। इस दौरान गांव के हेमंत साहू उर्फ रज्जू गाली गलौज कर रहा था। रामायण कार्यक्रम के चलते राकेश के पिता ने उसे समझाया तो वह उलझ गया। राकेश द्वारा बात करने पर हेमंत ने मां-बहन की अश्लील गालियां देते हुए मारपीट शुरू कर दी और अपने भाई धनश्याम साहू को बुला लिया। धनश्याम ने राकेश के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे उसे चोट लगी। बीच-बचाव करने आए पिता रामजी साहू और मां सावन बाई को भी चोटें आईं। घटना के प्रत्यक्षदर्शी लाला साहू हैं। पुलिस ने आरोपियों पर धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2️⃣थाना गिधौरी डैम किनारे पिकनिक मनाने गए युवकों पर हमला, सिर पर चोट : गिधौरी दलदली डेम में सोमवार को पिकनिक मनाने गए युवकों पर कुछ अज्ञात लड़कों ने हमला कर दिया। ग्राम पवनी निवासी पल्लव सिंह ने बताया कि वह अपने दोस्तों रोशन तिवारी, दुर्गेश साहू, मुकेश साहू, महेश पटेल, नारायण साहू, योगेश साहू, नीरज साहू और देव साहू के साथ पिकनिक मनाने गए थे। शाम करीब 5 बजे जब वे फोटो ले रहे थे, तभी कुछ बाहर के युवक गालियां देने लगे। रोशन तिवारी ने मना किया तो उन्होंने हाथ-मुक्के, डंडे, पाइप और बेल्ट से हमला कर दिया। बीच-बचाव में पल्लव सिंह को भी सिर, आंख और पीठ में चोटें आईं। बाद में उन्होंने हमलावरों की तस्वीरें मोबाइल में कैद कर लीं, जिनमें से तीन युवकों — पप्पू साहू (ग्राम तेंदुभाठा), खिलेश विश्वकर्मा और अविनाश निषाद की पहचान की गई। घटना की रिपोर्ट गिरौदपुरी चौकी में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने धारा 296, 351(2), 3(5) BNS के तहत मामला कायम कर लिया है।

3️⃣ थाना पलारी आबकारी विभाग की टीम पर हमला, वर्दी फाड़ी, मोबाइल तोड़ा: ग्राम जंगलोर में अवैध शराब पर रेड के दौरान आबकारी टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। उप निरीक्षक ने बताया कि मुखबीर सूचना पर सुबह करीब 9:50 बजे ग्राम जंगलोर में बोधराम खंडेलवाल के घर के पीछे बाड़ी में रेड की जा रही थी। तभी बोधराम ने गाली-गलौज करते हुए मोबाइल छीनकर फेंक दिया और हाथ-मुक्कों से हमला कर दिया।वहां मौजूद महिला होमगार्ड दुर्गेश्वरी कुर्रे, चालक नरेन्द्र कोसले और भूपेश कुर्रे ने बीच बचाव किया तो उन्हें भी मारपीट का सामना करना पड़ा। आरोप है कि बोधराम ने महुआ शराब नष्ट कर दी और जान से मारने की धमकी दी।थाना पलारी पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

4️⃣ थाना भाटापारा टहलने निकले मजदूर पर अज्ञात व्यक्ति का हमला, ईंट से सिर फोड़ा: भाटापारा शहर के भगतसिंह वार्ड में सोमवार रात एक मजदूर पर अज्ञात युवक ने हमला कर दिया।पीड़ित ने बताया कि वह रोजी-मजदूरी करता है और 6 अक्टूबर की रात खाना खाकर टहलने निकला था। जब वह रायल इन होटल के पास पहुंचा, तब एक अज्ञात व्यक्ति ने उससे पूछा कि आसपास शराब कहां बिकती है। जानकारी न होने की बात कहने पर वह नाराज होकर गालियां देने लगा और अचानक ईंट उठाकर सिर पर तीन बार वार कर दिया।हमले में पीड़ित के सिर और माथे पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की है।

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम में 10 अक्टूबर को दो विशेष स्वास्थ्य शिविर — जोड़ों का दर्द हो या पथरी की परेशानी, मिलेगा विशेषज्ञ इलाज

10 अक्टूबर को बसना में गठिया रोग शिविर — रायपुर के प्रसिद्ध रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. नमन जैन देंगे परामर्श बसना (जिला महासमुंद)।
अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को जोड़ों एवं गठिया रोग से पीड़ित मरीजों के लिए निशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर में रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल, रायपुर के सुप्रसिद्ध रूमेटोलॉजिस्ट डॉ. नमन जैन (MD, DNB) मरीजों का उपचार एवं परामर्श देंगे।

यह शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेगा।
गठिया रोग, जोड़ों में दर्द-सूजन, कमर या गर्दन दर्द, मांसपेशियों की कमजोरी, ऑटोइम्यून बीमारियाँ, लंबे समय तक स्टेरॉयड या गोलियों के सेवन से होने वाले प्रभाव, और SLE, Sjögren’s जैसी बीमारियों की जांच एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

डॉ. जैन हर महीने के दूसरे शुक्रवार को बसना स्थित अग्रवाल नर्सिंग होम में नियमित रूप से मरीजों को देखते हैं।
मरीज अग्रिम पंजीयन के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:
📞 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

 

दूसरा समाचार : मूत्र एवं पथरी जांच शिविर 10 अक्टूबर को — यूरो सर्जन डॉ. योगेश बारापात्रे करेंगे उपचार

बसना (जिला महासमुंद)।
अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार शाम 5 बजे से यूरोलॉजी (मूत्र एवं पथरी जांच) शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस कैंप में डॉ. योगेश बारापात्रे (MBBS, MS, MCh, यूरो सर्जन) मरीजों का परामर्श और उपचार करेंगे।

शिविर में किडनी की पथरी, प्रोस्टेट की समस्या, मूत्र नली की रुकावट, किडनी में सूजन, कैंसर की जांच, बांझपन या पेशाब में रक्त आने जैसी बीमारियों की जांच और सर्जरी संबंधी परामर्श दिया जाएगा।
मरीजों के लिए जांच शुल्क मात्र ₹700 रखा गया है।

बीजू कार्ड और आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए किडनी, मूत्र रोग, प्रोस्टेट और पथरी ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध होगी।
साथ ही CT स्कैन और X-Ray जांच पर 50% की छूट दी जाएगी।

मरीजों को सलाह दी गई है कि वे 9 अक्टूबर तक अपनी रिपोर्ट के साथ अग्रिम पंजीयन अवश्य कराएं।
अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें:
📞 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

बसना : बस से उतरते वक्त हादसे में युवक की मौत, दुर्गा चौक बड़े साजापाली में मारपीट, जगदीशपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक ने पुत्र-पुत्रवधू पर की शिकायत, सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले पर कार्रवाई

बसना : बस से उतरते वक्त हादसे में युवक की मौत, दुर्गा चौक बड़े साजापाली में मारपीट, जगदीशपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक ने पुत्र-पुत्रवधू पर की शिकायत, सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले पर कार्रवाई

महासमुंद (छ.ग.), बसना।
बसना थाना क्षेत्र में पुलिस ने बीते 24 घंटों के भीतर चार अलग-अलग मामलों में अपराध दर्ज किया है। इनमें मारपीट, पारिवारिक विवाद, सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन और सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के मामले शामिल हैं। सभी मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

 

पहला मामला — दुर्गा चौक बड़े साजापाली में युवक से मारपीट
चौकी भंवरपुर क्षेत्र में ग्राम बड़े साजापाली के दुर्गा चौक के पास एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है।
प्रार्थी आकाश साहू पिता भरतलाल साहू, निवासी रायपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 अक्टूबर की रात करीब 9 बजे वह दुर्गा चौक पर बैठा था, तभी देवेन्द्र साहू, विधिनाथ साहू, विनोद साव और उनके अन्य साथियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ हाथापाई की और जान से मारने की धमकी दी।
बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी अन्नु साहू और सास शांति बाई साहू को भी धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामले में धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।

 

दूसरा मामला — पारिवारिक विवाद में सेवानिवृत्त शिक्षक को दी धमकी
ग्राम जगदीशपुर निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक ने अपने पुत्र और पुत्रवधू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
शिकायतकर्ता ने बताया कि 25 जुलाई 2025 की शाम लगभग 7 बजे घर के आंगन में सफाई के दौरान उसकी पुत्रवधू पंकजनी सिंह ने “यह मेरा हिस्सा है” कहकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।
इस दौरान पुत्र निशित सिंह ने भी उसका साथ देते हुए विवाद बढ़ाया।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वे लगातार धमकियों और झगड़ों से परेशान हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

तीसरा मामला — सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने पर कार्रवाई
चौकी भंवरपुर पुलिस ने ग्राम खोकसा (मामा-भांचा डोंगर) के पास सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने वाले युवक को पकड़ा।
मुखबिर की सूचना पर पहुँची टीम ने आरोपी उदयकुमार राय (उम्र 22 वर्ष), निवासी संतपाली थाना सरायपाली को शराब पीते हुए पकड़ा।
जांच में आरोपी के खिलाफ धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया।
आरोपी को गिरफ़्तार कर जमानतदार के मुचलके पर रिहा किया गया।
कार्रवाई प्र0आर0 परमानंद रथ और आर0 चन्द्रध्वज भोई की टीम ने की।

बसना : अग्रवाल नर्सिंग होम में 10 अक्टूबर को दो विशेष स्वास्थ्य शिविर — जोड़ों का दर्द हो या पथरी की परेशानी, मिलेगा विशेषज्ञ इलाज

चौथा मामला — बस से उतरते वक्त हादसे में युवक की मौत
ग्राम बड़े साजापाली निवासी निर्मल सिंह सिदार की बस से उतरते समय गिर जाने से मौत हो गई।
रिपोर्ट के अनुसार, मृतक अपने साले को इलाज के लिए रायपुर छोड़कर 6 अक्टूबर की रात समलेश्वरी बस (CG13AB5268) से घर लौट रहा था।
भंवरपुर मोड़ के पास बस से उतरते समय चालक ने लापरवाहीपूर्वक तेज़ी से वाहन आगे बढ़ा दिया, जिससे वह गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।
उसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल बसना में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
पुलिस ने चालक के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का अपराध दर्ज किया है।

CG :फार्म मशीनरी बैंक से हो रही खेती-किसानी में सहूलियत-वीरेन्द्र बघेल को बैंक ऋण की अदायगी के बाद आय में निरंतर हो रही है वृद्धि

हायर सेकंडरी तक शिक्षित 42 वर्षीय वीरेन्द्र के पास खेती का रकबा 3 एकड़ है, जिसमें पहले परंपरागत तकनीक से कृषि कार्य करते हुए मात्र दो लाख रुपए का आय प्रतिवर्ष अर्जित करते थे। परंपरागत तकनीक से कृषि कार्य करने से उत्पादन लागत अधिक एवं मुनाफा कम होता था एवं कृषि कार्य भी समय पर संपादित नहीं होता था।  फार्म मशीनरी बैंक द्वारा विगत 13 महीने में मशीनों के किराए से करीब 10 लाख रुपए आय प्राप्त किए, जिसमें डीजल एवं मरम्मत पर लगभग 04 लाख रुपए का व्यय हुआ और एवं करीब 06 लाख रुपए का शुद्ध लाभ प्राप्त हुआ, जिससे ढाई लाख रुपए से ज्यादा बैंक ऋण अदा किया गया है। वीरेन्द्र कहते हैं कि फार्म मशीनरी बैंक के माध्यम से आमदनी होने के फलस्वरूप अब घर-परिवार में खुशहाली आयी है।

कोण्डागांव जिले के बकावण्ड तहसील अंतर्गत कचनार निवासी वीरेन्द्र बघेल शासन की योजना से लाभान्वित होकर कृषि यंत्र सेवा केन्द्र के जरिये क्षेत्र के किसानों को कृषि कार्य के लिए किराए पर कृषि उपकरण सुलभ करवाकर जहां आमदनी अर्जित कर रहे हैं, वहीं स्वयं की कृषि भूमि में उपकरणों के द्वारा उन्हें खेती-किसानी में सहूलियत हो रही है। वीरेन्द्र ने बताया कि गत वर्ष कृषि अभियांत्रिकी कृषि विभाग के संपर्क में आकर कृषि यांत्रिकीकरण सबमिशन अंतर्गत फार्म मशीनरी बैंक कम्पोनेंट-04 के तहत कृषि यंत्र सेवा केन्द्र की स्थापना किया। जिसमें 02 नग ट्रेक्टर, 01 नग कल्टीवेटर, 01 नग थ्रेसर, 01 नग रिपर,  01 नग रोटावेटर, 01 नग सीड ड्रिल एवं 01 नग स्प्रेयर का क्रय बैंक ऋण के माध्यम से किया गया, जिसकी कुल लागत 25 लाख 17 हजार रुपए है, जिसमें राज्य शासन द्वारा 10 लाख रुपए  का अनुदान प्रदान किया गया।

वीरेन्द्र बघेल ने बताया कि फार्म मशीनरी बैंक के माध्यम से उन्नत तकनीक से खेती कर अधिक मुनाफा प्राप्त कर रहे हैं। वहीं क्षेत्र के कुदालगांव कचनार, बोरपदर, मेटावाड़ा, भिरलीगा, चोलनार आदि ग्रामों में लगभग 365 से अधिक किसानों द्वारा कृषि यंत्र किराये से प्राप्त कर उन्नत तकनीक से कृषि कार्य कर रहे हैं। इन किसानों का खरीफ एवं रबी फसल हेतु खेत की तैयारी समय पर उन्नत कृषि यंत्र से संपादित हो रहा है। वीरेन्द्र बघेल अपने इलाके के लघु-सीमांत कृषकों को आसानी से किराए पर उन्नत कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने सहित आमदनी में इजाफा करने की समझाइश वीरेन्द्र को दी।