आज का राशिफल – पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य की भविष्‍य वाणी के साथ आपके दिन का पूरा विश्लेषण

आज का राशिफल – पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य की भविष्‍य वाणी के साथ आपके दिन का पूरा विश्लेषण

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓 🌻मंगलवार, २५ नवम्बर २०२५🌻सूर्योदय: 🌄 ०६:५८,सूर्यास्त: 🌅 ०५:२९,चन्द्रोदय: 🌝 ११:०१,चन्द्रास्त: 🌜२१:२५,अयन 🌘 दक्षिणायणे (दक्षिण गोले),ऋतु: 🌳 हेमन्त,शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु),विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी),मास 👉 मार्गशीर्ष ,पक्ष 👉 शुक्ल ,तिथि 👉 पञ्चमी (२२:५६ से षष्ठी),नक्षत्र 👉 उत्तराषाढ (२३:५७ से श्रवण),योग 👉 गण्ड (१२:५० से वृद्धि) प्रथम करण 👉 बव (१०:१२ तक),द्वितीय करण 👉 बालव (२२:५६ तक)

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570 फोन पेय 8889391334

॥ गोचर ग्रहा: ॥ सूर्य 🌟 वृश्चिक ,चंद्र 🌟 मकर (२८:३५ से),मंगल 🌟 वृश्चिक (अस्त, पश्चिम , मार्गी),बुध 🌟 तुला (अस्त, पश्चिम, वक्री),गुरु 🌟 कर्क (उदित, पूर्व, वक्री),शुक्र 🌟 तुला (उदित, पश्चिम, मार्गी),शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री),राहु 🌟 कुम्भ ,केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार: अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४३ से १२:२५,अमृत काल 👉 १७:०० से १८:४५,रवि योग 👉 २३:५७ से ३०:५१,विजय मुहूर्त 👉 १३:४८ से १४:३०,गोधूलि मुहूर्त 👉 १७:१४ से १७:४२,सायाह्न सन्ध्या 👉 १७:१७ से १८:३९,निशिता मुहूर्त 👉 २३:३७ से २४:३१,राहुकाल 👉 १४:४० से १५:५९,राहु वास 👉 पश्चिम,यमगण्ड 👉 ०९:२७ से १०:४५,दुर्मुहूर्त 👉 ०८:५६ से ०९:३८,होमाहुति 👉 बुध,दिशा शूल 👉 उत्तर,अग्निवास 👉 आकाश ,चन्द्र वास 👉 दक्षिण,शिववास 👉 कैलाश पर (२२:५६ से नन्दी पर)

☄चौघड़िया विचार☄॥ दिन का चौघड़िया ॥ १ – रोग २ – उद्वेग ३ – चर ४ – लाभ ५ – अमृत ६ – काल ७ – शुभ ८ – रोग ॥रात्रि का चौघड़िया॥ १ – काल २ – लाभ३ – उद्वेग ४ – शुभ ५ – अमृत ६ – चर ७ – रोग ८ – काल नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा: दक्षिण-पूर्व (धनिया अथवा दलिया का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष: विवाह पंचमी (श्रीराम-जानकी) विवाह, नाग पंचमी (दक्षिण भार), विवाहादि मुहूर्त मीन ल० (दोपहर ०१:५१ से ०३:१९ तक), गोधुलि ल० (सायं ०५:२९ से ०५:५६) मिथुन-कर्क ल० (सायं ०६:५३ से रात्रि ११:०६ तक), तुला ल० (अंतरात्रि ०३:५८ से ०६:१६ तक) आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण :आज २३:५७ तक जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराषाढ नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ज, जी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम श्रवण नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (खी, खू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त: वृश्चिक – ३०:१२ से ०८:३१, धनु – ०८:३१ से १०:३५, मकर – १०:३५ से १२:१६, कुम्भ – १२:१६ से १३:४२, मीन – १३:४२ से १५:०५, मेष – १५:०५ से १६:३९, वृषभ – १६:३९ से १८:३४, मिथुन – १८:३४ से २०:४९, कर्क – २०:४९ से २३:११, सिंह – २३:११ से २५:२९+, कन्या – २५:२९+ से २७:४७+, तुला – २७:४७+ से ३०:०८+

पञ्चक रहित मुहूर्त: मृत्यु पञ्चक – ०६:५० से ०८:३१, अग्नि पञ्चक – ०८:३१ से १०:३५, शुभ मुहूर्त – १०:३५ से १२:१६, रज पञ्चक – १२:१६ से १३:४२, शुभ मुहूर्त – १३:४२ से १५:०५, शुभ मुहूर्त – १५:०५ से १६:३९, रज पञ्चक – १६:३९ से १८:३४, शुभ मुहूर्त – १८:३४ से २०:४९, चोर पञ्चक – २०:४९ से २२:५६, शुभ मुहूर्त – २२:५६ से २३:११, रोग पञ्चक – २३:११ से २३:५७, शुभ मुहूर्त – २३:५७ से २५:२९+, मृत्यु पञ्चक – २५:२९+ से २७:४७+,vअग्नि पञ्चक – २७:४७+ से ३०:०८+, शुभ मुहूर्त – ३०:०८+ से ३०:५१+

आज का राशिफल : मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ): आज का दिन बीते कल से ठीक रहेगा। मन आध्यात्मिक कार्यो में रुचि लेगा कार्य करते हुए भी मन ही मन धार्मिक विचार चलते रहेंगे। परिवार के सदस्यों में किसी ना किसी बात को लेकर पहले मतभेद होंगे बाद में मजबूरी में अथवा तालमेल बनाये रखने के लिये एकमत हो जाएंगे लेकिन संतानों को लेकर कोई न कोई परेशानी बनी ही रहेगी। कार्य व्यवसाय में आज ज्यादा लाभ की संभावना ना रखें अन्यथा बाद में निराश होने पड़ेगा खर्च निकालने के लिये भी किसी का मुह ताकना पड़ेगा। नौकरी वाले जातकों का अधिकारी वर्ग पर क्रोध बढ़ेगा। धन की आमद ना के बराबर रहेगी फिर भी संभव हो तो किसी से उधार के व्यवहार ना ही करें। मानसिक अशांति को छोड़ सेहत में सुधार आएगा।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): आज के दिन आपका गुस्सा आस पास रहने वालों को सहज नही बैठने देगा। सेहत में कोई न कोई समस्या बनी रहेगी जिससे कार्य करने के लिये पूरी तरह तैयार नही रहेंगे अधिकांश कार्य अन्य के भरोसे करना पड़ेगा लेकिन मन के अनुसार ना होने पर गुस्सा आएगा। धन की आमद भी आज अन्य दिनों की अपेक्षा कम ही रहेगी। बिक्री केवल उधारी की शर्त पर होने के कारण व्यवसायी वर्ग विशेष रूप से उधारी के लेनदेन के कारण दुविधा में रहेंगे धन की आमद के लिये जोर जबरदस्ती ना करें अन्यथा आगे के लिये संबंध खराब होंगे। घर के सदस्य अथवा मित्र परिचित आपसे भयभीत होने के कारण मदद करने में भी संकोच करेंगे लेकिन आप इसे गलत नजरिये से देखेंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा): आज का दिन आपके लिये सामान्य से अधिक शुभ रहेगा आज आप जिस भी कार्य को करने का मन बनायेगे आस पास वाले लोग उसके विपरीत राय देंगे हानि के भय से मन असमंजस में रहेगा लेकिन आज आप जो भी निर्णय अथवा कार्य करेंगे उसका परिणाम आपके अनुकूल ही रहेगा भले सफलता देर से ही मिले। कार्य क्षेत्र पर धन की आमद आशा से कम होगी पर होगी जरूर उधारी के व्यवहार भूल कर भी ना करें अन्यथा बाद में लेन देन को लेकर निश्चित कलह होगी। घर का वातावरण पहले से शांत रहेगा लेकिन महिलाओ का स्वभाव रहस्यमयी रहेगा पल में प्रसन्न अगले ही पल लड़ाई कर बैठेंगी।कमर अथवा कंधे में दर्द की शिकायत शारीरिक अकड़न से परेशानी हो सकती है।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): आज का दिन खर्चीला साबित होगा घर अथवा कार्य क्षेत्र पर ना चाहते हुए भी आवश्यकता से अधिक खर्च करना पड़ेगा। लेकिन बाद में इससे शांति और संतोष भी अनुभव करेंगे। परिजन अपनी अनैतिक मांगो को लेकर मध्यान तक परेशान करेंगे पूरी होने पर ही सब्र आएगा। कार्य क्षेत्र का भी यही हाल रहेगा सहकर्मियों को प्रसन्न रखने के साथ व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिये अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा धन की आमद खर्च से कम रहने के कारण आर्थिक उलझनों का सामना करना पड़ेगा। सेहत भी आज ज्यादा ठीक नही रहेगी ठंड का प्रकोप स्वास्थ्य पर पड़ेगा जुखाम बुखार सरदर्द की शिकायत हो सकती है। यात्रा से बचें अन्यथा स्थिति गंभीर होगी। बुजुर्गों को संतुष्ट नही कर पाएंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): आज का दिन आपको राहत प्रदान करेगा बुद्धि विवेक का विकास होगा समाज मे आपकी अलग पहचान बनेगी किसी से काम निकालना भी आसान होगा लेकिन घर का वातावरण इसके एक दम विपरीत रहेगा परिजनों को सही सलाह देना भी कलह को निमंत्रण देने जैसा रहेगा। परिजन आपको केवल स्वार्थ पूर्ति के लिये ही याद करेंगे अन्य समय अपने मन की चलाएंगे। कार्य क्षेत्र पर आज आप अपनी बुद्धि और चालाकी से अन्य के लाभ को अपने पक्ष में कर सकेंगे। कुछ दिनों से चल रही मंदी में कमी आएगी धन की आमद फिर भी सही समय पर ना होने से आर्थिक कमी बनी रहेगी। संध्या के समय दिनभर की थकान मनोरंजन से कम होगी।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): आज का दिन प्रतिकूल रहेगा आज आपको वाणी और व्यवहार संयमित रखने की सलाह है। जिसे आप अपना हितैषी समझकर व्यक्तिगत सुख दुख में शामिल करेंगे वही आपके साथ धोखा करेगा जिसके परिणाम स्वरूप आपसी संबंधों में खटास आएगी। महिलाए विशेषकर बेतुकी बयानबाजी से बचे अन्यथा अन्य की गलती का आरोप भी आपके ऊपर आएगा। नौकरी पेशा लोगो से अपने को श्रेष्ठ दिखाने के चक्कर मे बड़ी चूक हो सकती है सतर्क रहें। व्यवसायी वर्ग को भविष्य के लिये बड़ा सौदा मिलने की संभावना है किसी अपरिचित से भी विवेक से पेश आये आज अनजान लोगों से ही लाभ के आसार है। संतानों की पढ़ाई को लेकर चिंता होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): आज का दिन आपके लिये शुभ फलदायी रहेगा आज आपको घर एवं बाहर अन्य दिनों की तुलना में कम परिश्रम करना पड़ेगा धन की आमद तो आज अनिश्चित रहेगी लेकिन सार्वजिनक क्षेत्र पर मान सम्मान में वृद्धि अवश्य होगी। महिलाए घरेलू कार्यो को जल्दी पूरा कर बाहर घूमने की योजना में रहेंगी लेकिन कोई ने काम आने से समय नही मिल सकेगा। काम-धंधा सामान्य रहेगा धन प्राप्ति की संभावना बनते बनते आगे के लिये टलेगी। लेकिन आवश्यकता पूर्ति लायक हो ही जाएगी। आज मन चंचल भी रहेगा संगीत कला आदि में रुचि दिखाएंगे। धर्म कर्म करते समय मन एकाग्र नही रहेगा। बाहरी आकर्षण के बाद भी घरेलू वातावरण में अधिक सहज अनुभव करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): आज के दिन आपका व्यवहार अन्य लोगो के प्रति लापरवाह रहेगा आज आप अपने मे ही मगन रहेंगे आवश्यक घरेलू कार्यो को भी बिना कलह के नही करेंगे। कार्य क्षेत्र पर भी ऐसा ही व्यवहार रहेगा स्वयं कुछ करेंगे नही कोई करेगा तो उसके काम मे नुक्स निकाल कर बाधा पहुचायेंगे। धन लाभ के लिये लंबा इंतजार करना पड़ेगा उसके बाद भी आवश्यकता से बहुत कम होगा। आज आपको अन्य लोगो की बुराइया सुनने और करने में आनंद आएगा दो पक्षो के झगड़े को सुलझाने की जगह मूकदर्शक बन आनंद लेंगे। संध्या के समय अपनी अव्यवस्थित दिनचर्या से भी संतोष ही करेंगे। विपरीत लिंगियों से सतर्क रहें लांक्षन लगने का भय है। खर्च आज कम ही रहेंगे।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे):आज के दिन आप मध्यान तक किसी बहु प्रतीक्षित कार्यो को लेकर उलझन में रहेंगे स्वभाव में व्यवहारिकता थोड़ी कम रहेगी जिसके कारण अपने कार्य निकालने में परेशानी आएगी आज आपको सभी से मीठा व्यवहार करने की सलाह है तभी कामना पूर्ति सम्भव है अन्यथा बाद में पछताना पड़ेगा। संध्या के बाद का समय कार्य सिद्धि वाला है धन की थोड़ी बहुत आमद थोड़े प्रयास से अवश्य हो जाएगी इसको बढ़ाने के लिये स्वभाव में मिठास रखें। कार्य क्षेत्र पर अधिकारी वर्ग आपके ऊपर भरोसा रखेंगे लेकिन अतिरिक्त कार्य भी सौप कर दुविधा में डालेंगे। घर के सदस्यों की कम ही बनेगी एक दूसरे की गलतियां निकालेंगे आरोग्य बना रहेगा।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी):आज का दिन विपरीत फलदायी रहेगा जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें अन्यथा हानि निश्चित है। दिन के आरंभ में स्वभाव में रूखापन रहेगा किसी की सरल बातो का जवाब उल्टा देकर वातावरण स्वयं ही खराब करेंगे। सेहत में भी थोड़ी बहुत नरमी रहने के कारण कार्यो को मन से नही करेंगे। कार्य व्यवसाय पर आज धन संबंधित कारणों से कोई नई परेशानी खड़ी होगी आज इसके सुलझने के आसार कम ही है। सामाजिक जीवन सामान्य रहेगा स्वार्थ हेतु ही व्यवहार करेंगे परोपकार की भावना आज कम ही रहेगी। नौकरी पेशाओ को आकस्मिक यात्रा करनी पड़ सकती है वाहन से सावधान रहें खराब होने अथवा चोटादि का भय है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): आज के दिन आपका सार्वजनिक जीवन बेहतर बनेगा लेकिन दिखावे की मानसिकता रहने के कारण आवश्यकता से अधिक खर्च करेंगे जिसके फलस्वरूप बजट प्रभावित होगा। सेहत आज सामान्य रहेगी लेकिन पुराने रक्त अथवा चर्म रोग की समस्या फिर से बन सकती है। कार्य व्यवसाय को लेकर आज थोड़े लापरवाह रहेंगे लेकिन मध्यान बाद धन की आवश्यकता पड़ने पर स्वभाव में गंभीरता आ जायेगी। आज समय पर कोई काम नही आएगा धन के व्यवहार ना चाहकर भी करने पड़ेंगे। घर मे वातावरण शांत रहेगा महिलाए प्रतिस्पर्धा के कारण स्वयं को अन्य से निम्न आंकने पर दुखी होंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची):आज का दिन भाग दौड़ वाला रहेगा लेकिन परिश्रम का फल किसी न किसी रूप में शुभ ही मिलेगा। दिन के आरंभ से मन मे व्यवसाय वृद्धि को लेकर तरह तरह के विचार आएंगे मध्यान तक इसी उधेड़बुन में लगे रहेंगे लेकिन लाभ आज अकस्मात और जहां से सोचा नही वहां से होगा। नौकरी पेशाओ को गलत आचरण के कारण किसी से अपमानजनक शब्द सुनने पड़ेंगे फिर भी स्वयं में सुधार करने की जगह प्रतिशोध लेने के लिए तैयार रहेंगे। संध्या का समय धन लाभ कराएगा अकस्मात होने से आश्चर्य चकित और प्रसन्न रहेंगे। आज किसी को ना चाहकर परिजनों के विरोध के बाद भी आर्थिक अथवा अन्य रूप से मदद करनी पड़ेगी लेकिन अपना बजट ना बिगड़े इसका ध्यान रहे। सेहत में संध्या बाद गिरावट आएगी।

महासमुंद/कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूर्व परीक्षा परिणामों का विश्लेषण तथा विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की व्यापक समीक्षा

महासमुंद/कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी पूर्व परीक्षा परिणामों का विश्लेषण तथा विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की व्यापक समीक्षा

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार आज सेजेस सभागार में जिले के समस्त प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी, पूर्व परीक्षा परिणामों का विश्लेषण तथा विद्यालयों में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा रहा। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सीईओ श्री हेमन्त नंदनवार ने की। उन्होंने उत्कृष्ट एवं कमजोर परिणाम वाले विद्यालयों के प्राचार्यों से वन-टू-वन चर्चा कर परीक्षा परिणाम सुधार हेतु आवश्यक रणनीतियाँ साझा कीं। उन्होंने उत्तर लेखन अभ्यास को नियमित कराने, रेमीडियल कक्षाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा विद्यालयों में अनुकूल शैक्षणिक वातावरण निर्मित करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा ने विद्यालयवार अपार आईडी निर्माण, जाति प्रमाण पत्र बनाने तथा यू-डाइस प्रोग्रेशन की स्थिति की समीक्षा करते हुए सभी प्राचार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी संबंधित अपार आईडी को जनरेट करना अत्यंत आवश्यक है, ताकि शासन की अन्य योजनाओं का लाभ निर्विघ्न रूप से विद्यार्थियों तक पहुँच सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे ने कहा कि आगामी बोर्ड परीक्षा जिले के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए प्रत्येक विद्यालय को अपनी स्थिति के अनुरूप प्रभावी बोर्ड परीक्षा कार्ययोजना तैयार करनी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विषयवार लक्ष्य निर्धारण, कठिन अध्यायों पर विशेष फोकस, मॉडल प्रश्नपत्रों का अभ्यास, प्री-बोर्ड परीक्षा की गुणवत्ता, कमजोर विद्यार्थियों की पहचान और उनके लिए विशेष कक्षाओं का संचालन अनिवार्य रूप से किया जाए। डीईओ ने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति बढ़ाने को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विद्यालयों द्वारा अभिभावकों से सतत संपर्क, जरूरत होने पर होम-विजिट, सक्रिय व प्रेरक सीखने का माहौल तथा विद्यार्थियों की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर साझा करने जैसे कदम प्रभावी रूप से लागू किए जाएँ। उन्होंने कहा कि उपस्थिति सुधार सीधे परीक्षा परिणाम और अधिगम स्तर पर प्रभाव डालता है, इसलिए इस पर विशेष ध्यान अपेक्षित है। मध्यान्ह भोजन की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि निर्धारित मेनू के अनुसार पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन परोसा जाए। एमडीएम इंडिकेटर रिपोर्ट विद्यालयवार समय पर अद्यतन हो, नेवता भोज, किचन गार्डन, आनलाइन एंट्री, गैस उपलब्धता, खाद्यान्न भंडारण व्यवस्था, रसोई की स्वच्छता तथा भोजन वितरण की गुणवत्ता में किसी भी प्रकार की कमी न रहे। छमाही परीक्षा और मूल्यांकन अधिभार पर चर्चा करते हुए डीईओ महोदय ने कहा कि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से किया जाए, मूल्यांकन अधिभार समय पर अद्यतन किया जाए तथा परीक्षा परिणामों के विश्लेषण के आधार पर आवश्यक सुधारात्मक कदम तत्काल लागू किए जाएँ।

उन्होंने पाठ्यक्रम पूर्णता, शैक्षणिक निरीक्षण, सक्षम्य गतिविधियाँ, विद्यालय स्वच्छता, सभी शैक्षणिक योजनाओं की प्रगति तथा शिक्षकों के दायित्व निर्वहन पर भी विस्तार से समीक्षा करते हुए प्राचार्यों को निर्देशित किया कि वे सभी बिंदुओं पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करें। बैठक में सहायक संचालक शिक्षा श्री नंदकिशोर सिन्हा, एपीसी संपा बोस, डीपीओ कमल चंद्राकर, तथा सभी विकासखंडों के बीईओ, एबीईओ एवं बीआरसी उपस्थित रहे।

महासमुंद/किसान वृक्ष मित्र योजना किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

महासमुंद/किसान वृक्ष मित्र योजना किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम

महासमुंद / छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी किसान वृक्ष मित्र योजना कृषकों और अन्य हितग्राहियों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना का उद्देश्य निजी भूमि पर वाणिज्यिक प्रजातियों के वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करना तथा हितग्राहियों को उनके उत्पाद का बाय-बैक (Buyback) सहयोग उपलब्ध कराना है, ताकि उनकी आय में सतत वृद्धि सुनिश्चित हो सके।

वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पांडेय ने बताया कि योजना के तहत भूमि स्वामी, शासकीय/अर्ध-शासकीय संस्थाएँ, निजी शिक्षण संस्थान, एनजीओ, पंचायतें तथा भूमि अनुबंध धारक लाभ लेने के पात्र हैं। हितग्राहियों का चयन वन विभाग के क्षेत्रीय अमले एवं प्रेरकों द्वारा किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 5 एकड़ तक की भूमि पर अधिकतम 5000 पौधों के रोपण हेतु 100% अनुदान प्रदान किया जाएगा। इसी तरह 5 एकड़ से अधिक भूमि पर प्रति एकड़ अधिकतम 1000 पौधों पर 50% अनुदान, निजी संस्थानों, ट्रस्ट, पंचायतों एवं लीजधारकों के लिए वन विभाग द्वारा 50% अंशदान का प्रावधान है। रोपण का संपूर्ण कार्य हितग्राही द्वारा किया जाएगा, जबकि तकनीकी मार्गदर्शन, सहयोग और समन्वय वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा।

रोपण के लिए उपलब्ध प्रजातियों में मिलिया डुबिया (मालाबार नीम), टिश्यू कल्चर बांस, टिश्यू कल्चर सागौन, क्लोनल नीलगिरी, चंदन सहित अन्य आर्थिक रूप से लाभकारी प्रजातियों का रोपण कराया जा रहा है। वनमंडलाधिकारी ने बताया कि प्रजातियों के आधार पर निश्चित अवधि उपरांत प्रति एकड़ प्रति वर्ष लगभग 15 हजार से 5 लाख रुपये तक सकल लाभ प्राप्त किया जा सकता है, जो किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा। इच्छुक हितग्राही अपने नजदीकी वन परिक्षेत्र कार्यालय में निर्धारित प्रपत्र के माध्यम से आवेदन कर योजना का लाभ ले सकते हैं।

बसना/एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ कांति बाई तथा वालेंटियर सम्मानित जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह ने बसना विधानसभा के बीएलओ को किया सम्मानित

बसना/एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ कांति बाई तथा वालेंटियर सम्मानित जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह ने बसना विधानसभा के बीएलओ को किया सम्मानित

महासमुंद/बसना भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार संपूर्ण छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है।

जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये बसना विधानसभा के बीएलओ श्रीमती कांति बाई पारेशर एवं वालेंटियर श्री गोपीनाथ चौधरी को मतदान केंद्र कोटगढ़ में 764 मतदाताओं का शत प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइजेशन पूर्ण किया।

उनके इस उल्लेखनीय प्रदर्शन हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह द्वारा कलेक्टर कक्ष में आमंत्रित कर प्रशस्ति पत्र एवं शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने हेतु तहसील पिथौरा के संपूर्ण टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में और अच्छा कार्य करते हुए एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रेरित होकर शेष बीएलओ भी अपने कार्य का समय सीमा में पूर्ण करें।

महासमुंद/राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2025 हेतु 20 दिसम्बर तक नामांकन आमंत्रित

महासमुंद/राज्य वीरता पुरस्कार वर्ष 2025 हेतु 20 दिसम्बर तक नामांकन आमंत्रित

महासमुंद/ राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025 के राज्य वीरता पुरस्कार के लिए साहसी बालक-बालिकाओं से नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए हैं। यह पुरस्कार उन बच्चों को प्रदान किया जाएगा जिन्होंने किसी विशेष घटना में अदम्य साहस, शौर्य और बुद्धिमत्ता का परिचय देते हुए किसी व्यक्ति की जीवन रक्षा की हो या उसकी शारीरिक क्षति से बचाने के उद्देश्य से निःस्वार्थ कार्य किया हो। ऐसे कार्य अन्य बच्चों के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायी होने चाहिए।

पात्रता के अनुसार घटना के समय बच्चे की आयु 18 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। साथ ही पात्र घटनाएं 01 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के मध्य घटित होनी चाहिए। पुरस्कार हेतु इच्छुक पात्र बच्चे या उनके अभिभावक महिला एवं बाल विकास विभाग महासमुंद से निर्धारित आवेदन प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन दो प्रतियों में 20 दिसंबर 2025 शाम 5 बजे तक जमा किए जा सकते हैं। विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट www.cgwcd.gov.in पर उपलब्ध है।

महासमुंद/सुदूर उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, किसान संतुष्ट

महासमुंद/सुदूर उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी सुचारू रूप से जारी, किसान संतुष्ट

महासमुंद/ राज्य शासन के मंशानुरूप खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 अंतर्गत कृषक उन्नति योजना के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी बिना किसी रुकावट के तेजी से जारी है। जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अब धान खरीदी में तेजी आई है और किसानों के चेहरे पर संतोष दिखाई दे रहा है।

धान विक्रय करने पहुंचे सराईपाली विकासखंड के धान उपार्जन केंद्र जंगलबेड़ा में ग्राम राजाडीह के किसान श्री सुपारीलाल ओगरे ने 60 क्विंटल धान का विक्रय किया। श्री सुपारीलाल ने बताया कि अब पूरी व्यवस्था बहुत अच्छी हो गई है। टोकन कटवाने से लेकर धान तौलाने और भुगतान तक में कोई परेशानी नहीं हुई। सब कुछ बहुत आसानी से हो गया। उन्होंने बताया कि धान विक्रय से प्राप्त राशि का वे दलहनी फसलों की खेती में उपयोग करेंगे।

इसी क्रम में राजाडीह गांव के एक अन्य लघु किसान श्री यादवशंकर बारी ने 7.20 क्विंटल धान बेचा। श्री बारी ने छत्तीसगढ़ शासन और केंद्र सरकार का आभार जताते हुए कहा कि लघु किसानों के लिए सरकार का यह फैसला बहुत बड़ी राहत है कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल तक धान खरीदा जा रहा है और समर्थन मूल्य भी 3100 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा है। इससे हमें काफी फायदा हुआ है। इसी तरह अन्य किसानों का कहना है कि टोकन कटिंग से लेकर तौलाई और भुगतान तक की पूरी व्यवस्था अब निर्बाध रूप से चल रही है। केंद्रों पर बिना किसी परेशानी के अपना धान बेच पा रहे हैं।

महासमुंद जिले के 155 केन्द्रों में 2 लाख 5 हजार 453 क्विंटल धान की खरीदी वहीं राज्य में सर्वाधिक 51 प्रकरणों में 5071 क्विंटल धान जप्त

महासमुंद जिले के 155 केन्द्रों में 2 लाख 5 हजार 453 क्विंटल धान की खरीदी वहीं राज्य में सर्वाधिक 51 प्रकरणों में 5071 क्विंटल धान जप्त

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज महासमुंद के बिरकोनी एवं सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत प्राथमिक क़ृषि एवं साख समिति जंगलबेड़ा, सिरबोड़ा, कुसमीसरार, तोरेसिंहा और अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट सिरपुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान उपार्जन केंद्रों में धान बेचने आए किसानों से चर्चा कर उनसे धान उपार्जन केंद्र में लाये गये धान की मात्रा, धान का उत्पादन के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों द्वारा आज जारी टोकन के विरुद्ध लाई गई धान की आवक में नमी की जांच प्रक्रिया का अवलोकन किया। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि अधिक नमी वाले धान को स्वीकार न किया जाए तथा नमी परीक्षण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। कलेक्टर ने केंद्र में 100 प्रतिशत गेट पास एंट्री अनिवार्य रूप से दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आज की तिथि तक खरीदे गए धान की कुल मात्रा तथा उसके अनुरूप जारी किए गए बारदाने का भौतिक सत्यापन भी कराया गया।

इन केन्द्रों में उन्होंने किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी केंद्र में स्थल की साफ-सफाई, पेयजल, किसानों के बैठने हेतु छायादार स्थान, त्रुटिरहित धान खरीदी हेतु कांटा-बांट अथवा इलेक्ट्रॉनिक कांटा का सत्यापन आदि का जायजा लिया। साथ ही उपार्जन केंद्रों में कैप कवर, बारदाने की व्यवस्था, कम्प्यूटर सेट, प्रिंटर, इंटरनेट सुविधा सहित अन्य व्यवस्थाएं भी देखी। इसके अलावा कलेक्टर ने प्राधिकृत अधिकारी को पर्याप्त संख्या में हमाल उपलब्ध कराने, प्रतिदिन खरीदी गई मात्रा का नियमित स्टैकिंग करने तथा प्रत्येक बोरे पर अनिवार्य रूप से स्टेंसिल लगाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि खरीदी कार्य सुचारू, पारदर्शी और किसानों के हित में संचालित हो, इसके लिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने सभी नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केन्द्र में सतत निगरानी रखते हुए धान खरीदी के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को धान खरीदी कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के सख्त निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में कोचियों एवं बिचौलियों से अवैध धान की खरीदी-बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

इस दौरान कलेक्टर श्री लंगेह ने अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को चेकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वाहनों की आवाजाही, दस्तावेजों की जाचं, इंटर स्टेट मूवमेंट रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरा एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए उपस्थिति रजिस्टर का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को सतत निगरानी करते हुए अवैध परिवहन करते वाहन पाए जाने पर तत्काल सीज कर प्रकरण दर्ज करने तथा संदेहास्पद गतिविधियों में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। बिरकोनी में निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री अक्षा गुप्ता, सरायपाली में अनुविभागीय अधिकारी अनुपमा आनंद, संबंधित तहसीलदार, खाद्य, सहकारिता एवं राजस्व विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि जिले में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का आज 9वां दिन हैं। जिले के 130 समितियों के 182 उपार्जन केन्द्रों में से 155 केन्द्रों में आज दिनांक तक 2े लाख 5 हजार 453 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों से निर्बाध रूप से धान खरीदने की पूरी तैयारी की गई है। वहीं जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने संयुक्त टीम द्वारा सतत कार्रवाई जारी है। अब तक की गई कार्रवाई से कुल 51 प्रकरणों में 5071 क्विंटल धान जप्त किया गया है। जो राज्य में सर्वाधिक है।

महासमुंद जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सतत रूप से जारी 50 प्रतिशत तक पहुंचा डिजिटाइजेशन

महासमुंद जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य सतत रूप से जारी 50 प्रतिशत तक पहुंचा डिजिटाइजेशन

महासमुंद/ छत्तीसगढ़ राज्य में मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य 04 नवम्बर 2025 से शुरू हो चुका है। इसी क्रम में महासमुंद जिले के चारों विधानसभा सरापाली-39, बसना-40, खल्लारी-41 एवं महासमुंद-42 में कुल 1083 बीएलओ द्वारा निर्वाचक गणना प्रपत्रों का लगभग शत प्रतिशत वितरण पूर्ण कर लिया गया है। साथ ही जिले में प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, जो अब तक 52 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी बीएलओ को एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

जिले में कुल 8 लाख 86 हजार 422 मतदाता पंजीकृत है, इनमें 8 लाख 77 हजार 556 मतदाताओं के घर-घर जाकर निर्वाचक गणना प्रपत्रों का वितरण एवं सत्यापन कार्य पूरा हो चुका है। जिसमें सरायपाली विधानसभा अंतर्गत 2 लाख 14 हजार 204 मतदाता, बसना में 2 लाख 28 हजार 143, खल्लारी में 2 लाख 21 हजार 533 एवं महासमुंद विधानसभा अंतर्गत 2 लाख 13 हजार 676 मतदाता शामिल है। साथ ही अब तक 4 लाख 63 हजार 546 गणना पत्रक डिजिटाइज्ड किए जा चुके हैं। जिसमें सरायपाली अंतर्गत 58 प्रतिशत, बसना अंतर्गत 61.34 प्रतिशत, खल्लारी अंतर्गत 55 प्रतिशत एवं महासमुंद अंतर्गत 33.89 प्रतिशत डिजिटाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

महासमुंद/एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर सम्मानित जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह ने सरायपाली के बीएलओ को किया सम्मानित

महासमुंद/एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य के लिए बीएलओ तथा बीएलओ सुपरवाइजर सम्मानित जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय लंगेह ने सरायपाली के बीएलओ को किया सम्मानित

महासमुंद/ भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार संपूर्ण छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 एसआईआर की प्रक्रिया चल रही है। सरायपाली विधानसभा में भी एसडीएम सरायपाली सुश्री अनुपमा आनंद (आईएएस) के मार्गदर्शन में एसआईआर की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। अभी सभी बीएलओ द्वारा गणना पत्रक वितरण कर घर-घर जाकर मतदाताओं से गणना पत्रक भरवाकर बीएलओ एप में ऑनलाइन किया जा रहा है। उक्त कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुये मतदान केंद्र जटा कन्हार, केंद्र क्रमांक 207 के बूथ लेवल अधिकारी श्रीमती यमुना सिदार ने संपूर्ण जिले में 100 प्रतिशत फॉर्म डिजिटाइजेशन पूर्ण करने वाले प्रथम बीएलओ होने का गौरव प्राप्त किया। उनके इस उल्लेखनीय प्रदर्शन हेतु कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया। इसी तरह से नगरीय क्षेत्र में सर्वाधिक फॉर्म डिजिटलाइजेशन की सराहनीय उपलब्धि हासिल करने के लिए मतदान केंद्र बस्ती सरायपाली, केंद्र क्रमांक 136 के बीएलओ श्रीमती रेणुका साहू को भी कलेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार संपूर्ण विधानसभा में सर्वाधिक फॉर्म डिजिटलाइजेशन करने की उपलब्धि प्राप्त करने हेतु मतदान केंद्र छिंदपाली, मतदान केंद्र क्रमांक 178 की बीएलओ श्रीमती उषा भाई को भी कलेक्टर श्री लंगेह द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया एवं बीएलओ सुपरवाइजर विकास सिंह चंद्रा को भी अपने बीएलओ से उत्कृष्ट कार्य करवाने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद तथा तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीधर पंडा, नायब तहसीलदार हरि प्रसाद भोई भी उपस्थित थे। कलेक्टर ने उत्कृष्ट कार्य करने हेतु तहसील सरायपाली के संपूर्ण टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में और अच्छा कार्य करते हुए एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इससे प्रेरित होकर शेष बीएलओ भी अपने कार्य का समय सीमा में पूर्ण करें।

“बागबाहरा में शराब माफिया का राज? एक ही दिन 5 जगह छापेमारी… पुलिस ने किया बड़ा खुलासा!”

“बागबाहरा में शराब माफिया का राज? एक ही दिन 5 जगह छापेमारी… पुलिस ने किया बड़ा खुलासा!”

बागबाहरा। अवैध शराब खपत और खुलेआम शराब पिलाने की व्यवस्था को जड़ से खत्म करने पुलिस लगातार अभियान चला रही है। रविवार दिनांक 23/11/2025 को थाना बागबाहरा निरीक्षक के नेतृत्व में हमराह स्टाफ आरक्षक 465 के साथ टाउन एवं देहात क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने एक ही दिन में 5 अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर शराब पिलाने की खुली दुकानों का भंडाफोड़ किया।

कार्रवाई सुबह मुखबिर से मिली सूचना के बाद शुरू हुई, जिसके बाद साक्षीगण अशोक बघेल एवं रूपेश तांडी की मौजूदगी में पुलिस टीम ने क्रमशः पांच जगह घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही शराब पीने वाले लोग भाग निकले, लेकिन शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले पाँचों आरोपियों को मौके पर रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी और बरामदगी

क्रमांक आरोपी का नाम स्थान बरामद शराब व सामग्री कुल कीमत

1 कुनू राम ताण्डी (51) रेल्वे क्रॉसिंग मार्ग 2 पाव देशी प्लेन शराब + 03 डिस्पोजल गिलास ₹66

2 बिल्लू जगत (49) पिथौरा चौक 2 पाव देशी प्लेन शराब + 02 डिस्पोजल गिलास ₹54

3 मनिन्दर सिंह (37) सिलापडेरा शराब भट्ठी मार्ग 2 पाव देशी प्लेन शराब + 04 डिस्पोजल गिलास ₹58

4 गौरव राजपूत (22) न्यू शेरे पंबाज ढाबा के सामने 2 पाव देशी प्लेन शराब + 02 डिस्पोजल गिलास ₹64

5 देवशरण सोनवानी (25) शमशान घाट के पीछे पानी टंकी 2 पाव देशी प्लेन शराब + 03 डिस्पोजल गिलास ₹46

मौके पर से बरामद सामग्री को जप्ती पत्रक के तहत जप्त कर कब्जे में लिया गया। सभी आरोपियों का कृत्य धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत पाया गया, जिसके बाद विधि अनुसार गिरफ्तार किया गया। मामले जमानतीय होने पर सक्षम जमानतदार प्रस्तुत करने के बाद आरोपियों को मुचलका पर रिहा किया गया। थाना वापसी पश्चात सभी पांचों अपराधों को क्रमवार अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद बागबाहरा क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार से जुड़े अन्य लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। सूत्रों की मानें तो अब अभियान और तेज होने वाला है।