महासमुंद/पीएम जनमन से झालखम्हरिया में कमारडेरा तक सड़क निर्माण, बदलता जनजीवन, बढ़ता विकास

महासमुंद/पीएम जनमन से झालखम्हरिया में कमारडेरा तक सड़क निर्माण, बदलता जनजीवन, बढ़ता विकास

महासमुंद/अंत्यंत पिछड़े और आदिवासी बाहुल्य विलुप्त प्रजाति कमार परिवारों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान के लिए ग्राम झालखम्हरिया में प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत स्वीकृत विकास परियोजनाएँ ग्राम के भविष्य को नई दिशा दे रही हैं। इन्हीं परियोजनाओं में से एक है 83 लाख रुपए की लागत से बनी टी-01 झालखम्हरिया से कमारडेरा तक 1.60 किमी सड़क, जिससे ग्रामीण जीवन में परिवर्तन की झलक दिखाई दे रहा है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान का उद्देश्य दूरस्थ, निर्जन और मूलभूत सुविधाओं से वंचित आदिवासी गांवों को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, आजीविका और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाओं से जोड़ना है। इस अभियान के माध्यम से कमार जैसे विलुप्तप्राय समुदायों तक विकास का लाभ सीधे पहुंच रहा है।

पहले मुख्य मार्ग से कटा यह पारा अब 2-3 आसपास के गांवों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ चुका है। इससे शादी-विवाह, धार्मिक आयोजन और मेला-मंडई में भागीदारी बढ़ेगी। गांवों के बीच सामाजिक संपर्क मजबूत होगा। सड़क बनने से गांव के बच्चों और युवाओं को अब प्राथमिक, माध्यमिक और महाविद्यालय तक पहुँचने में सहुलियत हो रही है। वर्षा ऋतु में भी अब स्कूल-कॉलेज जाना संभव हो रहा है। जिससे शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों में रुचि बढ़ी है। पहले स्वास्थ्य केंद्र तक पहुँचना कठिन था, परंतु अब गर्भवती महिलाओं को प्रसूति सुविधा समय पर मिल पाएगी। बीमार व्यक्तियों को तत्काल प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराने में आसानी होगी। मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी आने की संभावना बढ़ी है।

टीकाकरण और स्वास्थ्य अभियान अब गांव तक सहज पहुँच पा रहे हैं। किसानों को कृषि उपज एवं दुग्ध उत्पादन तथा अन्य दैनिक वस्तुओं के लेनदेन के लिए मुख्यालय तक ले जाने के लिए आवागमन की सुविधा आसान हो गया है, जिससे ग्रामीण व्यापार एवं कुटीर उद्योग में वृद्धि हो सकेगी। कमारडेरा के अतिरिक्त आसपास के अन्य ग्रामों के कृषि उपज, दुग्ध उत्पादन, मछली पालन तथा मजदूरी करने के लिए ग्रामवासियों को आवागमन की सुविधा मिलने से ग्राम में आर्थिक समृद्धि आएगी। शासन की कल्याणकारी योजनाएं अब गांव में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है।

कमारपारा निवासी श्री रामसिंह कमार बताते है कि गांव में सड़क न होने के कारण रोजमर्रा के कार्य कठिन हो जाते थे। बच्चों को स्कूल भेजना, फसल बाजार तक पहुँचाना और मरीजों का अस्पताल जाना चुनौतीपूर्ण था। बारिश के समय हालात और भी खराब हो जाते थे। पीएम जनमन योजना की पक्की सड़क ने गाँव को मुख्य मार्ग से जोड़ दिया है। अब स्कूल, अस्पताल और बाजार तक पहुँचना आसान और सुरक्षित हो गया है। किसान अपनी फसल आसानी से बाजार तक ले जा सकते हैं। सड़क ने हमारे जीवन में सुधार और सुविधा लाने में अहम भूमिका निभाई है, जिससे जीवन पहले से अधिक सुगम हो गया है।

महासमुंद/जलग्रहण विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने हेतु वाटरशेड महोत्सव का आयोजन इसके अंतर्गत सोशल मीडिया प्रतियोगिता में इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन कर सकते हैं

महासमुंद/जलग्रहण विकास कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने हेतु वाटरशेड महोत्सव का आयोजन इसके अंतर्गत सोशल मीडिया प्रतियोगिता में इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन कर सकते हैं

महासमुंद/ ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशन में राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेश सरकारों के सहयोग से जलग्रहण विकास कार्यों में जनभागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भूमि संसाधन विभाग द्वारा ’वाटरशेड महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में महासमुंद जिले में वाटरशेड महोत्सव के अंतर्गत विभिन्न गतिविधियों के साथ ’सोशल मीडिया प्रतियोगिता’ का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में रील विजेता को 50 हजार रुपए एवं फोटोग्राफ विजेता को एक हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रतियोगिता 31 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी। कोई भी इच्छुक व्यक्ति जल संचयन संरचनाओं, बागवानी, कृषि वानिकी, तथा डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 1.0 एवं 2.0 सहित अन्य वाटरशेड योजनाओं के अंतर्गत निर्मित संरचनाओं और उनसे समुदाय को होने वाले लाभों को दर्शाते हुए 30 से 60 सेकंड का लघु वीडियो/रील या फोटो तैयार कर सकता है।

प्रतिभागियों को अपनी सामग्री सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट करते समय निर्धारित हैशटैग #WDC-PMKSY-Watershed Mahotsav 2025 का उपयोग करना अनिवार्य होगा। पोस्ट करने के बाद प्रतिभागियों को निर्धारित वेबसाइट पोर्टल https://wdcpmksy.dolr.gov-.in/registerMahotsav पर ऑनलाइन पंजीकरण एवं नामांकन कर अपनी प्रविष्टि 31 दिसंबर 2025 से पहले जमा करनी होगी। पंजीकरण के दौरान प्रतिभागियों को अपने सोशल मीडिया पोस्ट का लिंक भी अपलोड करना होगा, जिसके बाद उन्हें सफल पंजीकरण का पुष्टिकरण मेल प्राप्त होगा। प्रतियोगिता अवधि समाप्त होने के पश्चात 31 जनवरी 2026, शाम 6 बजे तक प्रतिभागियों को अपने पोस्ट के रिच, व्यू, इंगेजमेंट, लाइक एवं कमेंट का स्क्रीनशॉट पोर्टल पर जमा करना होगा। आईडब्ल्यूएमपी, डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 1.0 और 2.0 के तहत विकसित जल संचयन संरचनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी भी विभागीय वेबसाइट https://wdcpmksy.dolr.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। प्रतियोगिता का उद्देश्य जल संरक्षण को बढ़ावा देना और समुदाय को इसके प्रति जागरूक करना है।

महासमुंद/26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा प्रस्तावना का वाचन और विविध कार्यक्रम का आयोजन

महासमुंद/26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा प्रस्तावना का वाचन और विविध कार्यक्रम का आयोजन

महासमुंद/ केंद्र शासन के निर्देशानुसार 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाएगा। इस उपलक्ष्य में त्रिस्तरीय पंचायतों के समस्त प्रतिनिधि गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने कहा गया है।

कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने बताया कि इस वर्ष का थीम हमारा संविधान हमारा स्वाभिमान है। जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला पंचायत के सभा कक्ष में सुबह 10 बजे से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रस्तावना वाचन और चर्चा के तहत संविधान के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त करने हेतु 26 नवंबर को दिन भर जिले में प्रीएम्बल रीडिंग रिले आयोजित की जाएगी। शैक्षिक संस्थानों एवं ग्राम पंचायतों को भी प्रस्तावना वाचन के निर्देश दिए गया हैं।

राज्य से प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंस लिंक के माध्यम से रिले सम्मिलित होंगे एवं जनप्रतिनिधि, अधिकारी और अन्य हितधारकों से संविधान की महत्ता पर चर्चा करेंगे। सभी प्रतिभागी निर्धारित समय पर सामूहिक रूप से प्रीएम्बल का वाचन करेंगे। प्रीएम्बल वाचन के बाद प्रतिभागी संविधान के महत्व, उसके लाभ, पंचायत राज प्रणाली, महिलाओं के आरक्षण और ग्राम सभा की भूमिका पर संक्षेप में अपने विचार साझा करेंगे। इसके अलावा संविधान और अन्य बिंदुओं पर चर्चा, वाद-विवाद और क्विज़ जैसी गतिविधियाँ भी आयोजित किए जाएंगे।

महासमुंद/पीएससी में इस बार नवकिरण अकादमी से 2 युवा चयनित कलेक्टर ने दी बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं नवकिरण अकादमी से अभी तक 94 युवा चयनित

महासमुंद/पीएससी में इस बार नवकिरण अकादमी से 2 युवा चयनित कलेक्टर ने दी बधाई और भविष्य की शुभकामनाएं नवकिरण अकादमी से अभी तक 94 युवा चयनित

महासमुंद/पीएएससी-2024 में नवकिरण अकादमी से युवाओं ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। विभिन्न पदों पर चयनित इन होनहारों का मनोबल बढ़ाने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना के उद्देश्य से मंगलवार को कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने उनसे मुलाकात कर सम्मानित किया। कलेक्टर ने युवाओं को गुलदस्ता और स्मृति चिन्ह भेंट किया और कहा कि यह उपलब्धि न सिर्फ व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। कलेक्टर ने युवाओं के अभिभावकों का भी सम्मान किया।

कलेक्टर ने चयनित अभ्यर्थियों से उनकी तैयारी, संघर्ष और भविष्य की जिम्मेदारियों पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निरंतर सकारात्मक पहल कर रहा है। इसी कड़ी में नवकिरण कोचिंग का संचालन किया जा रहा है। इससे अभी तक सैकड़ों युवाओं को लाभ मिला है तथा हजारों विद्यार्थियों को मार्गदर्शन मिल रहा है। कलेक्टर ने कहा कि प्रशासन की कोशिश है कि जिले के गांव-गांव से प्रतिभाएं निकलें। राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहराएं।

पीएससी में इस साल जिले के 4 युवाओं का चयन हुआ है। इनमें नवकिरण अकादमी से साक्षात्कार में शामिल विद्यार्थी प्रमिला माण्डले, ओजस्वी कुमार पटेल इसके अलावा हिमांशु देवांगन एवं प्रशांत भारते साक्षात्कार तक पहुंचे थे। जिसमें प्रमिला माण्डले का राज्य वाणिज्य कर निरीक्षक के पद पर एवं ओजस्वी कुमार पटेल का राज्य सहकारी निरीक्षक के पद पर अंतिम चयन हुआ है। इसके अलावा वर्ष 2025-26 में दो अन्य बड़े प्रतियोगी परीक्षाओं में दो युवाओं को सफलता मिली है। इनमें सिमरन कौर चावला का सी०ए० चार्टर्ड अकाउंटेंट के पद पर एवं भूपेन्द्र कुमार पटेल का जूनियर इंजीनियर (भारतीय रेलवे, बिलासपुर जोन) के पद पर चयन हुआ है।

 

कलेक्टर ने इन युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि यह चयन आपकी प्रतिभा, लगन और कड़ी मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आपको यही तक नहीं रूकना है, बल्कि सिविल सर्विसेस परीक्षा तक भी जाना है। उन्होंने सफलता के मंत्र देते हुए कहा कि नियमित अध्ययन, समसामयिक घटना में नजर और विषय पर पकड़ आपको सफलता तक ले जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं के अभिभावकों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय लहरे, नवकिरण अकादमी के संचालक श्री बसंत साव मौजूद थे।

महासमुंद जिला स्वास्थ्य समिति महासमुंद की बैठक सम्पन्न विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, उनकी प्रगति और उपलब्धियों पर की गई चर्चा

महासमुंद जिला स्वास्थ्य समिति महासमुंद की बैठक सम्पन्न विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, उनकी प्रगति और उपलब्धियों पर की गई चर्चा

महासमुंद/ जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक जिला चिकित्सालय के सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों, उनकी प्रगति और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा की गई। यह बैठक सभापति स्वास्थ्य समिति श्रीमती कुमारी भास्कर की अध्यक्षता में एवं सदस्य श्री नैन पटेल की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

बैठक के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने विभाग द्वारा संचालित प्रमुख स्वास्थ्य योजनाओं मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, टीकाकरण कार्यक्रम, नवजात गहन चिकित्सा इकाई, शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम, परिवार कल्याण कार्यक्रम, जननी सुरक्षा योजना, पुनरीक्षित टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय मलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम एवं अन्य राष्ट्रीय कार्यक्रमों की प्रगति और कार्यप्रणाली पर विस्तृत जानकारी प्रदान किया। श्रीमती नीलू धृतलहरे जिला कार्यक्रम प्रबंधक ने समस्त कार्यक्रमों में लक्ष्य के अनुरूप उपलब्धियों की जानकारी प्रदान किया। बैठक में समस्त जिला नोडल अधिकारी उपस्थित रहे। स्वास्थ्य समिति ने विभागीय कार्यों की सराहना करते हुए जनहित में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए।

 

महासमुंद/कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सभी समितियों में धान खरीदी प्रारंभ करने के दिए निर्देश नोडल अधिकारी उपार्जन केन्द्रों का चेकलिस्ट के अनुरूप निरीक्षण करें

महासमुंद/कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक सभी समितियों में धान खरीदी प्रारंभ करने के दिए निर्देश नोडल अधिकारी उपार्जन केन्द्रों का चेकलिस्ट के अनुरूप निरीक्षण करें

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सुबह 10 बजे से समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम, धान खरीदी की विस्तार से समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभाग के जिला अधिकारी जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित वीसी के माध्यम से सभी ब्लॉक स्तरीय संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्टर श्री लंगेह ने जिले में समर्थन मूल्य पर चल रही धान खरीदी की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को आबंटित उपार्जन केन्द्रों को शत प्रतिशत चालू करने के निर्देश दिए तथा उपार्जन केन्द्रों में सभी आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि खरीदी केंद्रों में किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न आए, इसके लिए धान खरीदी नीति के 29 बिंदुओं की चेक लिस्ट के अनुसार सभी तैयारियां सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसानों की खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और सहज बने, इसके लिए सीसीटीवी कैमरों को चालू स्थिति में रखा जाए तथा निगरानी टीमों द्वारा निरंतर मॉनिटरिंग की जाए।

खरीदी केंद्रों में आवश्यक संसाधन, धान की नमी जांच, तौल उपकरण, मिलान पर्ची व्यवस्था, ऑनलाइन एंट्री, और तौल-प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने सभी नोडल अधिकारियों को अपने-अपने केन्द्रों का निरीक्षण करने टोकन की जानकारी, स्टेकिंग आदि की जानकारी रखने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने जिले के सभी 16 चेक पोस्टों के माध्यम से ड्यूटीरत अधिकारियों को धान की आवक और अवैध परिवहन पर कड़ी निगरानी के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों को चेकिंग व्यवस्था को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। आवश्यकता पड़ने पर नए और दूसरे स्थानों पर भी चेक पोस्ट खोलने कहा है। उन्होंने अवैध परिवहन करते वाहन पाए जाने पर तत्काल सीज कर प्रकरण दर्ज करने कहा है। कलेक्टर ने कहा कि सभी अवैध जप्त धान को थाना में अनिवार्य रूप से सुपुर्द करें। उन्होंने हर सप्ताह भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट देने के भी निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि एग्रीस्टेक एप के माध्यम से जिन किसानों का पंजीयन हुआ है। उनका धान खरीदा जाएगा। एप के माध्यम से जिन किसानों के रकबा एंट्री, वारिसान पंजीयन में त्रुटि हुआ है उनका सत्यापन भी जारी है। पीवी एप से संबंधित सत्यापन का कार्य जारी है। इसलिए किसान यदि पंजीकृत है, तो उनका धान खरीदा जाएगा।

कलेक्टर ने विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी एआरओ एवं ईआरओ को भरे हुए गणना और घोषणा पत्रों के डिजिटाइजेशन के कार्य को तेजी से करने के निर्देश दिए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एवं जारी समय सारणी के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देशानुसार पात्र मतदाताओं को शामिल करने तथा अपात्र मतदाता को हटाने के निर्देश दिए है। उल्लेखनीय है कि जिले के चार विधानसभा केन्द्रों में 1083 बीएलओ द्वारा लगभग शत प्रतिशत गणना पत्रक वितरित कर संग्रहण का कार्य किए जा चुके है तथा आज तक 60 प्रतिशत तक डिजिटलाइजेशन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

कलेक्टर ने ग्रामीण क्षेत्रों में सचिवों को बीएलओ के माध्यम से फॉर्म संकलन में मदद करने के लिए सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है। उन्होंने कहा कि महासमुंद की शहरी सेक्टर में मतदाता सहायता केंद्र स्थापित किया जा रहा है। जिसमें फॉर्म संकलन एवं डिजिटाइजेशन के संबंध में सहायता की जाएगी। उन्होंने सभी नगरीय निकायों के सीएमओ को एसआईआर के कार्य में गंभीरता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने विभिन्न शासकीय योजनाओं, मुख्यमंत्री जनदर्शन, कलेक्टर जन चौपाल, समय सीमा पत्रक, राजस्व प्रकरणों की विस्तार से समीक्षा की तथा उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त मांग एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें।

महासमुंद/गौरा चौरा में देर रात खूनी झड़प! रोकने गया युवक… ईंट से वार, आंख के पास गंभीर चोट

महासमुंद/गौरा चौरा में देर रात खूनी झड़प! रोकने गया युवक… ईंट से वार, आंख के पास गंभीर चोट

महासमुंद। शहर के गौरा चौरा क्षेत्र में रविवार रात विवाद को शांत कराने पहुंचे युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना रात करीब 7:30 बजे कुम्हारपारा में हुई।

मिली जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 22 श्रीराम कॉलोनी निवासी युवक, जो 12वीं तक शिक्षित है और ट्रांसपोर्टिंग का काम करता है, रात के समय अपने घर लौटते समय गौरा चौरा के पास कुछ लोगों को आपसी लड़ाई-झगड़ा व गाली-गलौज करते देख वहां पहुंचा। युवक ने विवाद कर रहे लोगों को गाली-गलौज बंद करने की समझाइश दी।

इस पर सागर, साहिल और सोनू यादव नाम के तीन युवकों ने एकराय होकर “तु कौन होता है मना करने वाला” कहते हुए युवक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतर आए। मारपीट के दौरान सोनू यादव ने पास में पड़ी ईंट उठाकर पीड़ित के दाहिने आंख के पास जोरदार वार कर दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई।

आरोपियों ने पीड़ित को जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को मौके पर मौजूद पुरुषोत्तम साहू एवं दिलीप साहू ने देखा और बीच-बचाव कर घायल को बचाया। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच में जुट गई है।

बसना/अग्रवाल नर्सिंग होम में किडनी रोग व पथरी के इलाज हेतु विशेष परामर्श शिविर 27 नवंबर को

बसना/अग्रवाल नर्सिंग होम में किडनी रोग व पथरी के इलाज हेतु विशेष परामर्श शिविर 27 नवंबर को

बसना जिला महासमुंद। क्षेत्र के मरीजों के लिए राहत की खबर — अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशियलिटी हॉस्पिटल में किडनी रोग एवं डायलिसिस विभाग द्वारा 27 नवंबर 2025 को विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रसिद्ध किडनी रोग विशेषज्ञ (नेफ्रोलॉजिस्ट) डॉ. रवि धर (MBBS, DNB) मरीजों की जांच व परामर्श देंगे। शिविर सुबह 12 बजे से प्रारंभ होगा।

इस शिविर में किडनी से संबंधित सभी बीमारियों का इलाज एवं परामर्श उपलब्ध होगा, जिनमें प्रमुख रूप से –

डायबिटिक किडनी का उपचार

किडनी फेल्योर का इलाज

किडनी में सूजन व संक्रमण

मूत्रमार्ग में संक्रमण व पथरी

प्रोस्टेट ग्रंथि की समस्याएं

एक्यूट व क्रॉनिक किडनी डिजीज

पेशाब संबंधित शिकायतें, झाग आना

रक्त अल्पता, कमजोरी

पैरों में सूजन (एडिमा)

नर्सिंग होम प्रबंधन के अनुसार डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर एवं मोटापे से ग्रसित मरीजों को किडनी की जांच अवश्य करानी चाहिए, क्योंकि ऐसे मरीजों में किडनी खराब होने का खतरा अधिक होता है।

🏥 अस्पताल की विशेषता

अग्रवाल नर्सिंग होम में जिले का सबसे बड़ा एवं एडवांस 8 बिस्तरों वाला डायलिसिस यूनिट संचालित है, जहां प्रतिदिन डायलिसिस सुविधा उपलब्ध है। साथ ही बीजू/आयुष्मान कार्ड द्वारा निःशुल्क इलाज की सुविधा भी जारी है।

📞 संपर्क07770-868473, 91652-66994, 98931-53699  अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना, जिला महासमुंद (छत्तीसगढ़)

महासमुंद/स्कूल के बाहर दहशत — युवक बड़ा चाकू लहराते मिला, पुलिस की घेराबंदी में गिरफ्तार

महासमुंद/स्कूल के बाहर दहशत — युवक बड़ा चाकू लहराते मिला, पुलिस की घेराबंदी में गिरफ्तार

महासमुंद। आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल तुमाडबरी रोड में रविवार दोपहर दहशत का माहौल बन गया, जब एक युवक बड़े चाकू को हाथ में लहराते हुए आमजन को डराने धमकाने लगा। घटना की जानकारी मिलते ही थाना महासमुंद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और घेराबंदी कर आरोपी को मौके से पकड़ लिया।

सूचना के अनुसार, 23 नवंबर 2025 को लगभग 1:50 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि स्कूल के पास एक व्यक्ति हाथ में बड़ा चाकू लेकर “मार दूंगा” कहकर लोगों को आतंकित कर रहा है। सूचना पर म0 प्रधान आरक्षक उत्तरा दीवान हमराह स्टाफ आरक्षक रफीक रजवानी (300) और यादराम चक्रधारी (915) के साथ सरकारी बोलेरो वाहन क्रमांक CG 03 A 0178 से मौके पर पहुंचे।

जांच के दौरान गवाह हिरालाल कौशिक और नकुल सोनी को साथ लिया गया। तस्दीक में युवक की पहचान युगलकिशोर निर्मलकर पिता संतकुमार निर्मलकर उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम बनसिवनी थाना व जिला महासमुंद के रूप में हुई, जो दाहिने हाथ में बड़ा चाकू लहराते हुए आमजन को आतंकित कर रहा था।

➡️ आरोपी को घेराबंदी कर औपचारिक अभिरक्षा में लिया गया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक चाकू मिला जिसकी —

• कुल लंबाई : 16 इंच

• फल की लंबाई : 11 इंच

• चौड़ाई : 1½ इंच

• मुठ लंबाई : 5 इंच

• मुठ गोलाई : 3½ इंच

चाकू को मौके पर गवाहों के समक्ष जप्त कर सीलबंद किया गया। आरोपी आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 25 आर्म्स एक्ट के तहत अप.क्र. 0/25 दर्ज कर थाना महासमुंद में वैधानिक कार्रवाई की। आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा हेतु जेल भेजा गया।

“बसना में घरेलू हिंसा का सनसनीखेज मामला—मां और भाईबहू पर हसिया व डंडे से हमला करने का आरोप”

“बसना में घरेलू हिंसा का सनसनीखेज मामला—मां और भाईबहू पर हसिया व डंडे से हमला करने का आरोप”

थाना बसना क्षेत्र, ग्राम रेमडा ग्राम रेमडा में घर के विवाद को लेकर एक महिला के साथ उसकी भाईबहू व मां द्वारा मारपीट करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता रोज़ी-मज़दूरी कर अपने पति राजन द्विवेदी के साथ ग्राम रेमडा में रहती है।

पीड़िता के अनुसार दिनांक 23 नवंबर 2025 को शाम लगभग 7 बजे वह घर में अकेले खाना खा रही थी तभी उसकी भाईबहू चम्पा घर में घुसकर “यह घर मेरा है, यहां से निकल जाओ” कहकर गंदी-गंदी गालियां देने लगी। आरोप है कि चम्पा ने हंसिया से सिर पर हमला किया, जिससे महिला के सिर के ऊपर चोट आई। इसी दौरान पीड़िता की मां धनबाई ने भी “यहां मत रह, निकल जा” कहते हुए डंडे से हमला कर बाएं हाथ की कलाई पर चोट पहुंचाई।

हमले के बाद पीड़िता के पति राजन द्विवेदी घर लौटे तो घायल अवस्था में पत्नी को देखकर सिर और हाथ की चोट पर हल्दी लगाकर उपचार किया। रात लगभग 12 बजे फिर से मां धनबाई और भाईबहू चम्पा ने घर से भाग जाने की धमकी दी और पीड़िता के कपड़े घर से बाहर फेंक दिए।

घटना के बाद पीड़िता ने रात में ही ग्राम कोटवार को सूचना दी और फिर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला पंजीबद्ध किया है।