बसना : पौंसरा के मोड़ पर मौत का ट्रक, बाइक सवार दीपक कंवर की मौके पर मौत

सड़क हादसे में पिता की मौत: पुत्र शुभम कंवर ने की कार्रवाई की मांग

ग्राम नरसिंगपुर निवासी शुभम कंवर ने बताया कि उनके पिता दीपक कंवर, जो कक्षा 12वीं तक शिक्षित हैं,  दिनांक 18 नवंबर 2025 को सुबह लगभग 10 बजे अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (क्रमांक CG22 AG 6438) से निजी कार्य हेतु सरायपाली जा रहे थे।

शुभम के अनुसार लगभग 11:40 बजे, जब उनके पिता ग्राम पौंसरा के पास पहुँचे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक क्रमांक HR73 B 2352 के चालक ने अपने वाहन को उपेक्षापूर्ण, उतावलेपन तथा खतरनाक तरीके से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मार दी।

हादसे में दीपक कंवर के सिर एवं शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं, जिसके कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें एम्बुलेंस द्वारा शासकीय अस्पताल बसना लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया।

शुभम कंवर ने बताया कि उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी है और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा दर्ज रिपोर्ट में धारा 184-LKS एवं 106(1)-BNS का उल्लेख किया गया है।

रायपुर में आतंकी साजिश का भंडाफोड़, पकड़ में आए दो डिजिटल आतंकी, ISIS के संपर्क में थे दोनों युवक

रायपुर में आतंकी साजिश का भंडाफोड़, पकड़ में आए दो डिजिटल आतंकी, ISIS के संपर्क में थे दोनों युवक

रायपुर। राजधानी में आतंकवाद विरोधी दस्ता (एटीएस) ने अब तक की सबसे बड़ी डिजिटल आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। यह पहला मामला है जिसमें इस्लामिक स्टेट आप इराक एंड सीरिया (ISIS) का पाकिस्तान-आधारित माड्यूल प्रदेश के किशोरों को सोशल मीडिया, खासकर इंस्टाग्राम के जरिए कट्टरपंथ की ओर धकेल रहा था। वर्ष 2017 में एटीएस गठन के बाद यह पहली एफआइआर है, जो सीधे आतंकी गतिविधियों से जुड़ी है। पकड़े गए दोनों नाबालिग लगभग दो वर्षों से आइएसआइएस के संपर्क में थे और त्योहारों के दौरान हिंसा फैलाने की साजिश कर रहे थे।

इंस्टाग्राम से फैल रहा था जिहादी जहर

एटीएस की जांच में सामने आया है कि पाकिस्तान से संचालित आइएसआइएस माड्यूल फर्जी और छद्म नाम से इंस्टाग्राम अकाउंट चलाता था। ये अकाउंट देखने में धार्मिक या मोटिवेशनल लगे, ऐसा डिजाइन किया जाता था। विदेशी हैंडलर पहले किशोरों से सामान्य चैट करते थे, फिर उन्हें गुप्त ग्रुप चैट में जोड़ते थे। इस ग्रुप में उग्र और भड़काऊ सामग्री, जिहादी साहित्य और वीडियो, आइएसआइएस समर्थित प्रोपेगेंडा, भारत-विरोधी संदेश, धार्मिक उन्माद बढ़ाने वाली पोस्ट होते थे। एटीएस के अनुसार संपर्क बढ़ने के साथ किशोरों को धीरे-धीरे कट्टरपंथी विचारधारा की ओर मोड़ा जाता था। उन्हें यह समझाया जाता था कि जिहाद का रास्ता ही असल धार्मिक मार्ग है।

मोबाइल में मिले संवेदनशील स्थानों के नक्शे

गिरफ्तार किशोरों के मोबाइल फोन एवं लैपटाप से कई अहम जानकारी हाथ लगी है। जांच टीम को ऐसे नक्शे और लोकेशन मार्किंग मिली हैं, जिनमें देश के विभिन्न इलाकों में स्थित संवेदनशील स्थान चिह्नित हैं। माना जा रहा है कि इन्हें पाकिस्तानी हैंडलरों ने भेजा था। इसके साथ ही त्योहारों के समय धार्मिक उन्माद फैलाने के निर्देश, अपने जैसे विचार वाले युवाओं को जोड़ने का आदेश, छद्म नाम से नई आइडी बनाकर संपर्क बढ़ाने के संदेश, फिदायीन बनने के लिए उकसाने वाले वीडियो भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, आतंकी संगठन किशोरों का फिदायीन इस्तेमाल करने की तैयारी में था, जिसे समय रहते रोक लिया गया।

दो साल पुराना संपर्क, आनलाइन कोर ग्रुप भी बनाया

दोनों किशोरों को पाकिस्तान से लगातार संदेश मिलते थे, जिन्हें वे आगे अपने साथियों तक पहुंचाते थे। इस सिलसिले में एक आनलाइन कोर ग्रुप भी बनाया गया था, जिसमें देश के अन्य राज्यों के युवाओं को भी जोड़ने के प्रयास हुए। एटीएस की टीम ने करीब एक हजार से अधिक इंटरनेट मीडिया अकाउंट की जांच की। इसी निगरानी के दौरान दोनों किशोरों के नाम सामने आए। उनके इंस्टाग्राम चैट बैकअप, ब्राउजिंग इतिहास, वर्चुअल प्राक्सी और विदेशी अकाउंट संपर्क का विश्लेषण कर पूरी साजिश उजागर हुई।

भिलाई और टिकरापारा से पकड़े गए दोनों किशोर

एटीएस ने रविवार को कार्रवाई करते हुए एक किशोर को भिलाई और दूसरे को रायपुर के टिकरापारा क्षेत्र से पकड़ा। दोनों के आइपी एड्रेस ट्रेस किए गए थे। पूछताछ में किशोरों ने स्वीकार किया कि वे लंबे समय से जिहादी वीडियो, संदेश और आइएसआइएस की प्रचार सामग्री प्राप्त कर रहे थे। एटीएस ने उनके विरुद्ध यूएपीए के तहत मामला दर्ज करने के साथ-साथ काउंसलिंग भी करवाई है, ताकि उनसे जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी मिल सके।

आगे और गिरफ्तारियां संभव

किशोरों की पूछताछ में कुछ और नाम सामने आए हैं, जिनके इंटरनेट मीडिया अकाउंट की जांच की जा रही है। एटीएस सूत्रों के मुताबिक आने वाले दिनों में आइएसआइएस नेटवर्क से जुड़े और लोगों को भी पकड़ा जा सकता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संभावना है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी भी इस प्रकरण में शामिल हो सकती है।

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए की बड़ी घोषणा

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए की बड़ी घोषणा

छत्तीसगढ़ 200 यूनिट तक मिलेगा हाफ बिजली का लाभ प्रदेश के 42 लाख उपभोक्ता होंगे लाभान्वित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का लाभ प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज विधानसभा के विशेष सत्र में नई बिजली योजना की घोषणा की। अब प्रदेश के ऐसे घरेलू उपभोक्ताओं को जिनका 200 यूनिट तक विद्युत खपत है उन्हें 200 यूनिट तक हाफ बिजली का पूरा लाभ प्राप्त होगा। इस निर्णय से राज्य के 36 लाख घरेलू उपभोक्ता  सीधे तौर पर लाभान्वित होंगे। 200 से 400 यूनिट तक बिजली खपत करने वाले उपभोक्ताओं को भी अगले 1 वर्ष तक 200 यूनिट तक हॉफ बिजली बिल का लाभ मिलेगा, इससे 6 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। इन उपभोक्ताओं को 1 वर्ष तक की छूट दी गई है ताकि इस अवधि  में  वे अपने घरों में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर प्लांट स्थापित करा सके। इस तरह 200 यूनिट तक हॉफ बिजली बिल योजना से प्रदेश के 45 लाख उपभोक्ताओं में से 42 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होंगे, वहीं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुक्त बिजली योजना का लाभ प्रदेश के सभी उपभोक्ताओं को मिलेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता हर उपभोक्ता को सस्ती, सुचारू और भरोसेमंद विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराना है। सोलर प्लांट स्थापना प्रक्रिया में समय लगने के कारण घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 1 दिसंबर से नई योजना लागू की जा रही है, जिससे आम जनता के बिजली बिल में महत्वपूर्ण कमी आएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी बताया कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत राज्य शासन की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। जिसके तहत 1 किलोवॉट क्षमता के सोलर प्लांट पर 15,000 रुपये तथा 2 किलोवॉट या उससे अधिक क्षमता के प्लांट पर 30,000 रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जा रही है। यह व्यवस्था राज्य में सौर ऊर्जा अपनाने को प्रोत्साहित करेगी और आने वाले समय में उपभोक्ताओं को हाफ बिजली से फ्री बिजली की ओर ले जाएगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि यह निर्णय न केवल जनता के बिजली बिल को कम करेगा बल्कि राज्य को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा।

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

मेष(अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो): भागदौड़ अधिक रहेगी। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। मेहनत अधिक होगी। लाभ में कमी रह सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल चलेगा। आय बनी रहेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा, सावधानी रखें। बुरी खबर मिल सकती है।

वृषभ(ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो): मान-सम्मान मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। शत्रु तथा ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधानी आवश्यक है। समय की अनुकूलता है। सामाजिक कार्य करने का मन लगेगा।

मिथुन(का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह): पुरानी संगी-साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। फालतू खर्च होगा। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा। कारोबार से लाभ होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। जल्दबाजी न करें।

कर्क(ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो): बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी न करें। उत्साह रहेगा।

सिंह(मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे): दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। फालतू खर्च पर नियंत्रण नहीं रहेगा। हल्की मजाक करने से बचें। अपेक्षित काम में विलंब होगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। लाभ के अवसर मिलेंगे। विवेक का प्रयोग करें। आय में वृद्धि होगी।

कन्या(ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो): यात्रा लाभदायक रहेगी। संतान पक्ष से बुरी खबर मिल सकती है। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। नौकरी में प्रशंसा मिलेगी। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। नए उपक्रम प्रारंभ करने संबंधी योजना बनेगी।

तुला(रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते): सामाजिक कार्य करने में मन लगेगा। योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। शेयर मार्केट, म्युचुअल फंड से लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

वृश्चिक(तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू): चोट व रोग से कष्ट हो सकता है। बेचैनी रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार तथा मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

धनु(ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे): चोट व दुर्घटना से बड़ी हानि हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। किसी व्यक्ति विशेष से कहासुनी हो सकती है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। दौड़धूप रहेगी। नकारात्मकता हावी रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मकर(भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी): यात्रा लाभदायक रहेगी। राजकीय सहयोग मिलेगा। सरकारी कामों में सहूलियत होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। घर में सुख-शांति रहेंगे। कारोबारी अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों से सहयोग मिलेगा। झंझटों में न पड़ें।

कुंभ(गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा): ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। शारीरिक कष्ट संभव है। भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। विवेक से कार्य करें।

मीन(दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची): पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। आनंद के साथ समय व्यतीत होगा। मनपसंद व्यंजनों का लाभ मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव वृद्धि होगी। किसी व्यक्ति से बहस हो सकती है।कुशंका से बाधा होगी।

 

सरायपाली/ कनकेवा बाजार मार्ग में सनसनी! तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाएं गंभीर—एक को एम्स रायपुर रिफर

सरायपाली/ कनकेवा बाजार मार्ग में सनसनी! तेज रफ्तार बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाएं गंभीर—एक को एम्स रायपुर रिफर

सरायपाली/बसना। कनकेवा बाजार मार्ग पर सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार बाइक ने सामने चल रहे मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दो महिलाओं के घायल होने की गंभीर घटना सामने आई है। हादसे में एक महिला की स्थिति नाजुक बताई जा रही है, जिसे उपचार के लिए एम्स रायपुर रिफर किया गया।

जानकारी के अनुसार, धरमराज विश्वाल, ग्राम बुधियापाली, थाना बरगढ़ (उड़ीसा) निवासी, अपनी पत्नी पुष्पलता विश्वाल और बड़ी बहन सावित्री भोई के साथ अपने मोटरसाइकिल CG 04 CN 2039 से ग्राम पंधी से प्रेतनडीह की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कनकेवा—भंवरपुर रोड स्थित बाजार स्थल के पास पहुंचे, उसी समय पीछे से आ रही बाइक CT 100 क्रमांक CG 06 GQ 2352 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुष्पलता विश्वाल और सावित्री भोई दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। विशेषकर सावित्री भोई को सिर पर गंभीर चोट आई, जिन्हें पहले अग्रवाल नर्सिंग होम बसना ले जाया गया। डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए तुरंत एम्स रायपुर रिफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।

घटना के संबंध में पीड़ित धरमराज विश्वाल ने थाना सरायपाली में लिखित आवेदन देकर CT 100 बाइक चालक पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

झलप/पटेवा “घर के अंदर गूँजी चीखें… बेटा बना बाप का दुश्मन!”गाली-गलौज, डंडे से हमला और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज*

झलप/पटेवा “घर के अंदर गूँजी चीखें… बेटा बना बाप का दुश्मन!”गाली-गलौज, डंडे से हमला और जान से मारने की धमकी का मामला दर्ज*

झलप/पटेवा, महासमुंद। पारिवारिक विवाद एक बार फिर हिंसा में बदल गया जब ग्राम झलप निवासी एक गुपचुप चाट सेंटर संचालक पर उसके ही बेटे ने जानलेवा हमला कर दिया।

शिकायतकर्ता घर में मौजूद था तभी उसका बेटा अमित देवांगन अचानक भड़क गया और पिता के भाई-बहनों के काम में साथ देने की बात कहकर मां-बहन की गंदी गालियां देने लगा। विवाद बढ़ते ही अमित ने डंडे से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी।

हमले में पिता की कमर में गंभीर चोट आई। घटना को शिकायतकर्ता की पत्नी ईश्वरी देवांगन ने प्रत्यक्ष रूप से देखा और सुना। बाद में पीड़ित ने बेटी ममता देवांगन और दामाद प्रियेश देवांगन को जानकारी दी, जिन्होंने उसे तत्काल सियाराम अस्पताल झलप पहुंचाकर इलाज कराया।

पीड़ित ने थाना पटेवा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला 115(2)-BNS, 296-BNS, और 351(3)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

महासमुंद/एकीकृत किसान पोर्टल में संशोधन हेतु अतिरिक्त समय 25 नवंबर तक

महासमुंद/एकीकृत किसान पोर्टल में संशोधन हेतु अतिरिक्त समय 25 नवंबर तक

महासमुंद / राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ वर्ष 2025 के लिए एकीकृत किसान पोर्टल में नए पंजीयन एवं पंजीकृत फसल रकबे में संशोधन की समय-सीमा पूर्व में 31 अक्टूबर 2025 तक निर्धारित की गई थी।

इसी क्रम में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 हेतु शेष कृषकों एवं डूबान क्षेत्र के वन पट्टाधारी कृषकों के प्रकरणों पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही के लिए अतिरिक्त समय सीमा का प्रावधान किया गया है। आदेशानुसार, एकीकृत किसान पोर्टल में शेष कृषकों, डूबान क्षेत्र के वन पट्टाधारी कृषकों के कैरी फॉरवर्ड नवीन पंजीयन तथा पंजीकृत फसल रकबे में संशोधन के लिए अतिरिक्त एक सप्ताह का समय प्रदान किया गया है।

यह संशोधन अब 19 नवंबर 2025 से 25 नवंबर 2025 तक तहसील लॉगिन के माध्यम से किया जा सकेगा। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें ताकि पात्र किसानों के पंजीयन एवं संशोधन कार्य समय-सीमा के भीतर पूर्ण हो सकें।

महासमुंद जिले को राष्ट्रीय सम्मान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को किया सम्मानित

महासमुंद जिले को राष्ट्रीय सम्मान: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कलेक्टर विनय कुमार लंगेह को किया सम्मानित

महासमुंद, 18 नवंबर 2025। जल संचय और जनभागीदारी अभियान (JSJB 1.0) के अंतर्गत देशभर में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज महासमुंद जिले को ‘बेस्ट परफॉर्मिंग जिला’ घोषित करते हुए कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह को सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर जिले को एक करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई है।

नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित 6वें राष्ट्रीय जल पुरस्कार एवं जल संचय-जनभागीदारी अवार्ड समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। महासमुंद जिले को पूर्वी जोन की कैटेगरी-2 में प्रथम स्थान मिला है।

कार्यक्रम में केंद्रीय जल संसाधन मंत्री श्री सी.आर. पाटिल, राज्य मंत्री श्री वी. सोमन्ना, वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य अतिथि उपस्थित रहे। जिले की ओर से कलेक्टर लंगेह के साथ जल संसाधन विभाग के मुख्य कार्यपालन अभियंता श्री अजय खरे भी मौजूद थे।

35,182 जल संरचनाओं के निर्माण का मिला फल

महासमुंद जिले में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए प्रशासन और जनभागीदारी के माध्यम से 35,182 जल संरचनाओं का निर्माण किया गया। इसी उल्लेखनीय कार्य के चलते जिले को राष्ट्रीय स्तर पर यह गौरव प्राप्त हुआ।

कलेक्टर लंगेह ने जिलेवासियों को दिया श्रेय

सम्मान प्राप्त करने के बाद कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि— “यह सम्मान पूरे महासमुंद जिले की मेहनत और एकजुटता का परिणाम है। अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और पूरे जिलेवासियों की सक्रिय सहभागिता से जल संचयन अभियान को सफलता मिली है।”

उन्होंने जिले के सभी नागरिकों के प्रति आभार जताया और महासमुंद को राष्ट्रपति के कर-कमलों से सम्मानित होने पर सभी को बधाई दी।

 

महासमुंद/मंडी एवं फ़ूड विभाग संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 2400 कट्टा अवैध धान जप्त

महासमुंद/मंडी एवं फ़ूड विभाग संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, 2400 कट्टा अवैध धान जप्त

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने जिले में धान खरीदी वर्ष 2025-26 में धान के अवैध परिवहन एवं भंडारण पर संबंधित अधिकारियों को विशेष निगरानी एवं कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बागबाहरा नमिता मारकोले के मार्गदर्शन में आज मंडी विभाग एवं फ़ूड विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध धान तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की। टीम द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर कुल 2400 कट्टा अवैध धान जप्त किया गया है। इस दौरान तहसीलदार श्री नीतिन ठाकुर भी मौजूद थे।

अवैध भंडारण और परिवहन की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने तुरंत छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के अंतर्गत टीम ने दबिश देकर कुल 2400 कट्टा धान को अपने कब्जे में लिया। जप्त किए गए धान की प्राथमिक जांच रिपोर्ट तैयार कर आगे की विधिक प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा सरकार की किसान हितैषी नीतियों और पारदर्शी खरीदी व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन द्वारा जिले में इस प्रकार की निगरानी आगे भी सख्ती के साथ जारी रहेगी।

महासमुंद/सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने जन चौपाल में सुनी लोगों की मांग एवं समस्याएं

महासमुंद/सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने जन चौपाल में सुनी लोगों की मांग एवं समस्याएं

महासमुंद/ जिला कलेक्ट्रेट में आयोजित होने वाले जन चौपाल में आज जिला पंचायत सीईओ श्री हेमंत नंदनवार ने जिले के आमजनों की मांगों एवं समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए। आज जन चौपाल में आवेदकों ने जाति प्रमाण पत्र, नक्शा त्रुटि सुधार, अतिक्रमण हटाने, पीएम आवास, वन अधिकार पट्टा, सीमांकन, अवैध कब्जा तथा अन्य समस्याओं व मांगो को लेकर आवेदन सौंपे।

जन चौपाल में ग्राम घोंच पिथौरा निवासी गौर सिंग ने धान की मुआवजा राशि दिलाने हेतु आवेदन दिया। इसी तरह बसना निवासी शबाना निशा ने अपने पैतृक घर में अवैध कब्जे के संबंध में आवेदन, पटेवा निवासी कुशन्ती बाई ने लोन वसूली पर रोक लगाने हेतु आवेदन, ग्राम चनौरडीह बसना निवासी दिलीप मार्टिन ने काश्त भूमि विक्रय हेतु आवेदन, ग्राम बेमचा महासमुंद निवासी मोतीराम साहू ने सामाजिक प्रताड़ना के विषय में आवेदन, ग्राम साराडीह महासमुंद निवासी बिसहत साहू ने निराश्रित वृद्ध पेंशन हेतु आवेदन किए। सीईओ श्री नंदनवार ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदकों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने कहा। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू एवं अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।