बागबाहरा/ पिथौरा चौक में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल

बागबाहरा/ पिथौरा चौक में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, कई लोग घायल

बागबाहरा (महासमुंद)। थाना बागबाहरा क्षेत्र के पिथौरा चौक में गुरुवार सुबह जमीन के पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है और कार्रवाई की मांग की है।

मामला क्या है

👉पहले पक्ष के अनुसार,

वार्ड नंबर 08 निवासी नकुल गुप्ता की आईसीआईसीआई बैंक बागबाहरा के पास कबाड़ी दुकान है। उन्होंने बताया कि पिथौरा चौक स्थित जमीन को वर्ष 1983 में खरीदा था, जिस पर उनका दुकान और मकान बना हुआ है। इसी दुकान में उनके दामाद राजा गुप्ता किराना दुकान चलाते हैं। आरोप है कि गुरुवार सुबह करीब 9 से 9:30 बजे के बीच सहदेव गुप्ता, कुंदन गुप्ता और पंकज गुप्ता ने उनकी दुकान के ऊपर कब्जा करने की कोशिश की। जब उनका बेटा सुबोध विरोध करने पहुंचा तो उसके साथ डंडा और रॉड से मारपीट की गई। बीच-बचाव करने पहुंचे नकुल गुप्ता, उनकी बेटी और दामाद को भी चोटें आईं।

👉दूसरे पक्ष का आरोप

दूसरी ओर वार्ड नंबर 09 ईदगाह भांठा निवासी सहदेव गुप्ता के परिवार का कहना है कि जिस जमीन पर गुप्ता किराना दुकान बनी है, वह उनके कब्जे में 30 साल से है और मामला रायपुर संभाग आयुक्त के यहां विचाराधीन है। उनका आरोप है कि राजा गुप्ता ने करीब दो माह पहले उनकी दुकान पर कब्जा कर लिया था। गुरुवार सुबह नकुल गुप्ता, उनका बेटा सुबोध और दामाद राजा गुप्ता ने उनके घर पहुंचकर गाली-गलौज की और पत्थरबाजी एवं मारपीट की। इस घटना में सहदेव गुप्ता, उनके बेटे और उनकी पत्नी घायल हुए हैं।

👉कई लोग बने गवाह

घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट होते देख आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। पहले पक्ष के अनुसार जनक ध्रुव, अर्जुन सिंह और गुड्डू पांडे मौके पर मौजूद थे, जबकि दूसरे पक्ष के मुताबिक रामबली गुप्ता, कमल यादव, देव ध्रुव और शाहिल खान ने झगड़ा छुड़ाया।

👉पुलिस कार्रवाई की मांग

दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौज, मारपीट और दुकान कब्जा करने के आरोप लगाए हैं। दोनों ने ही पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है और कहा है कि वे इस घटना से डरे हुए हैं तथा उचित कार्रवाई चाहते हैं

बसना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई : अवैध शराब पिलाने और सार्वजनिक स्थान पर सेवन करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

बसना पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई : अवैध शराब पिलाने और सार्वजनिक स्थान पर सेवन करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

महासमुन्द। थाना बसना व चौकी भंवरपुर पुलिस ने 03 व 04 सितम्बर 2025 को लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबार व सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन पर बड़ी कार्यवाही की। पुलिस ने अलग-अलग जगहों से कुल आठ आरोपियों को पकड़ा। इनमें दो आरोपी अवैध रूप से शराब पिलाते हुए पकड़े गए जबकि छह आरोपी सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते गिरफ्तार किए गए। सभी मामलों में आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों को जमानत मुचलका पर रिहा कर दिया गया।

सिंघनपुर में ठेला पर शराब पिलाते पकड़ा गया आरोपी

दिनांक 04 सितम्बर 2025 को थाना बसना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिंघनपुर में एक व्यक्ति अपने ठेला में लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। वहीं ठेला संचालक राजेश भोई पिता भगवानो भोई, उम्र 38 वर्ष, निवासी मोहका, थाना बसना को गिरफ्तार किया गया।

आरोपी से वैध कागजात व परमिट मांगे गए लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस ने मौके से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी एवं 02 नग डिस्पोजल गिलास जब्त किए। आरोपी के विरुद्ध धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया।

वार्ड नं. 02 बसना में महिला पिलाती थी शराब

उसी दिन एक अन्य मामले में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम वार्ड नं. 02 बसना पहुंची, जहां एक महिला अपने घर के सामने लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रही थी। पुलिस ने दबिश दी तो शराब पीने वाले लोग मौके से भाग गए।

पकड़ी गई महिला का नाम बिन्दु गहरे पति स्व. कबीरदास गहरे, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 02 बसना बताया गया। आरोपिया से जब वैध कागजात मांगे गए तो वह कोई लाइसेंस नहीं दिखा सकी। मौके से 02 नग देशी शराब की खाली शीशी एवं 02 डिस्पोजल गिलास बरामद किए गए। आरोपिया पर भी धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

सीटी ग्राउंड बसना में युवक शराब पीते पकड़ा गया

दिनांक 03 सितम्बर 2025 को थाना बसना पुलिस टाउन/देहात पेट्रोलिंग पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि सीटी ग्राउंड बसना में एक युवक सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपी की पहचान नरेश कुमार जगत पिता बिहारीलाल जगत, उम्र 24 वर्ष, निवासी बड़े टेमरी, थाना बसना के रूप में हुई। आरोपी को ब्रेथएनालाइजर मशीन से जांचने पर शराब सेवन की पुष्टि हुई। उसके विरुद्ध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

खटखटी ओवर ब्रिज के नीचे दो युवक शराब पीते गिरफ्तार

इसी दिन पुलिस ने खटखटी ओवर ब्रिज, बसना के नीचे दबिश दी, जहां दो युवक सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन कर रहे थे।

1. अनीत कुमार कण्ड्रा पिता अमर सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 15 बसना

2. गोपाल सोनी पिता सुपेन सोनी, उम्र 37 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 15 बसना

 

दोनों आरोपियों को मौके पर ही ब्रेथएनालाइजर से जांचा गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इनके खिलाफ भी धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया।

भंवरपुर में गढ़ मैदान पानी टंकी के पास दो युवक पकड़े गए

दिनांक 03 सितम्बर 2025 को पुलिस चौकी भंवरपुर की गश्ती टीम को सूचना मिली कि गढ़ मैदान पानी टंकी के पास, भंवरपुर में दो युवक सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन कर रहे हैं। पुलिस ने मौके पर दबिश दी और दोनों को पकड़ लिया।

नारद सिदार पिता सहनु सिदार, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम धुमाभांटा, चौकी भंवरपुर

परसराम चौहान पिता हरिशचन्द्र चौहान, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम धुमाभांटा, चौकी भंवरपुर

दोनों के खिलाफ धारा 36(च) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की कार्रवाई का सारांश

कुल आरोपी गिरफ्तार: 08

कहाँ से गिरफ्तार हुए:

ग्राम सिंघनपुर (1 आरोपी)

वार्ड नं. 02 बसना (1 आरोपिया)

सीटी ग्राउंड बसना (1 आरोपी)

खटखटी ओवर ब्रिज बसना (2 आरोपी)

गढ़ मैदान पानी टंकी, भंवरपुर (2 आरोपी)

अपराध का प्रकार:

02 आरोपी अवैध रूप से शराब पिलाते पकड़े गए।

06 आरोपी सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते पकड़े गए।

कानूनी कार्रवाई: सभी आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 36(सी) एवं 36(च) के तहत अपराध कायम किया गया। चूंकि अपराध जमानतीय था, इसलिए सक्षम जमानतदार पेश करने पर सभी को जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

 

पुलिस की अपील

थाना बसना व चौकी भंवरपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि अवैध शराब बिक्री और सेवन जैसी गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियाँ समाज में अपराध और दुर्घटनाओं को बढ़ावा देती हैं, इसलिए इन पर सख्ती से रोक लगाने के लिए पुलिस सतत् अभियान चलाती रहेगी।

बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ठेला और घर से अवैध रूप से शराब पिलाने वाले दो मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी 

बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ठेला और घर से अवैध रूप से शराब पिलाने वाले दो मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी

 

महासमुंद। थाना बसना पुलिस ने अवैध शराब सेवन और पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने के दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 36(सी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

👉पहला मामला (ग्राम सिंघनपुर)

दिनांक 04 सितंबर 2025 को थाना बसना में पदस्थ सउनि को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिंघनपुर में एक व्यक्ति ठेला पर लोगों को बैठाकर शराब पिला रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी को अवगत कराकर हमराह स्टाफ 685 और 599 के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुँची। पुलिस को देखते ही शराब पीने वाले लोग भाग खड़े हुए, जबकि ठेला से शराब पिलाने वाले व्यक्ति को पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसका नाम राजेश भोई पिता भगवानो भोई उम्र 38 वर्ष, निवासी मोहका थाना बसना बताया गया।

पुलिस ने आरोपी से वैध कागजात पेश करने को कहा, किंतु कोई परमिट नहीं होने पर आरोपी के कब्जे से 2 नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी एवं 2 नग डिस्पोजल गिलास, जिसमें शराब की गंध आ रही थी, गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी को शाम 6:10 बजे गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

👉दूसरा मामला (वार्ड नंबर 02, बसना)

इसी दिन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि वार्ड नंबर 02 बसना में एक महिला अपने घर के सामने लोगों को बैठाकर अवैध रूप से शराब पिला रही है। मुखबिर की सूचना पर हमराह स्टाफ आरआर 697 व मआर 676 के साथ पुलिस मौके पर पहुँची। यहां भी शराब पी रहे लोग पुलिस को देखकर भाग गए, जबकि महिला को पकड़ लिया गया।

पकड़ी गई महिला ने अपना नाम बिन्दु गहरे पति स्व. कबीरदास गहरे उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड नंबर 02 बसना बताया। उससे वैध लाइसेंस/परमिट पेश करने को कहा गया, लेकिन कुछ भी प्रस्तुत नहीं कर सकी। पुलिस ने उसके कब्जे से भी 2 नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी एवं 2 नग डिस्पोजल गिलास बरामद कर जप्त किया। आरोपिया को सुबह 9:40 बजे गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया।

👉पुलिस का रुख

दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट की धारा 36(सी) के तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब बिक्री व पिलाने के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई : अवैध शराब बिक्री और सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करते 6 आरोपी गिरफ्तार

 

महासमुंद। सरायपाली थाना पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए 03 सितंबर 2025 को अवैध शराब रखने और सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने के मामलों में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त की और आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते आरोपी गिरफ्तार भंवरपुर रोड और सब्जी मंडी क्षेत्र में पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने कई लोगों को आम जगहों पर शराब पीते हुए पकड़ा। पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में आरोपियों से खाली शराब की बोतलें और डिस्पोजल गिलास जब्त किए। मेडिकल परीक्षण में आरोपियों के शराब सेवन की पुष्टि हुई।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं –भूपेन्द्र सेन पिता शिशुपाल सेन, उम्र 23 वर्ष, निवासी इच्छापुरराजेश विभार पिता भागीरथी विभार, उम्र 23 वर्ष, निवासी बस्तीपाली (बलौदा)वृन्दावन सिदार पिता दुकालू सिदार, उम्र 36 वर्ष, निवासी बैगनडीह (बसना)उत्तम प्रधान पिता करूणाकर प्रधान, उम्र 34 वर्ष, निवासी बैगनडीह (बसना)हिमांशु गौर पिता स्व. प्रवीण गौर, उम्र 25 वर्ष, निवासी कुटेला

इन सभी आरोपियों का अपराध धारा 36(च) आबकारी एक्ट के अंतर्गत पाया गया। जमानती अपराध होने से सक्षम जमानतदार पेश करने पर इन्हें जमानत पर रिहा किया गया।

20 लीटर महुआ शराब और अंग्रेजी शराब की खेप जब्तइसी दिन पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पोटापारा में एक व्यक्ति ने अवैध रूप से बड़ी मात्रा में शराब बिक्री हेतु रखी है। प्रधान आरक्षक राधाचरण प्रधान के नेतृत्व में दबिश दी गई। मौके पर शिवप्रसाद थोरिया पिता दशरू थोरिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी पोटापारा से पुलिस ने भारी मात्रा में शराब जब्त की।

बरामद सामग्री में शामिल है –

दो जरीकेन में भरी 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमत ₹4000)

एक बोरी में रखे 36 नग जम्बू गोवा अंग्रेजी शराब पौवा (6480 ML, कीमत ₹4320)

16 नग शोले प्लेन देशी मदिरा पौवा (2880 ML, कीमत ₹1280)

कुल जब्त शराब की मात्रा 29360 ML और कीमत करीब ₹9600 आंकी गई है।

शिवप्रसाद थोरिया का कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पाए जाने से उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस की सख्त निगरानी

सरायपाली पुलिस द्वारा लगातार टाउन पेट्रोलिंग एवं मुखबिर सूचना पर कार्रवाई की जा रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों और अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻शुक्रवार, ०५ सितम्बर २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०६:१२,सूर्यास्त: 🌅 ०६:३९

चन्द्रोदय: 🌝 १७:१४,चन्द्रास्त: 🌜२८:०८

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: 🏔️ शरद

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 भाद्रपद ,पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 त्रयोदशी (२७:१८ से चतुर्दशी)

नक्षत्र 👉 श्रवण (२३:३८ से धनिष्ठा)

योग 👉 शोभन (१३:५३ से अतिगण्ड)

प्रथम करण 👉 कौलव (१५:४५ तक)

द्वितीय करण 👉 तैतिल (२७:१२ तक)

👉॥ गोचर ग्रहा: ॥

सूर्य 🌟 सिंह ,चंद्र 🌟 कुम्भ

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 सिंह (उदय, पूर्व, मार्गी)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ ,केतु 🌟 सिंह

👉शुभाशुभ मुहूर्त विचार

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५० से १२:४१

अमृत काल 👉 १३:१६ से १४:५२

सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०५:५६ से २३:३८

रवि योग 👉 २३:३८ से २९:५६

विजय मुहूर्त 👉 १४:२२ से १५:१२

गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:३५ से १८:५७

सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:३५ से १९:४३

निशिता मुहूर्त 👉 २३:५३ से २४:३८

राहुकाल 👉 १०:४० से १२:१५

राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व

यमगण्ड 👉 १५:२५ से १७:००

दुर्मुहूर्त 👉 ०८:२८ से ०९:१८

होमाहुति 👉 शनि (२३:३८ से चन्द्र)

दिशा शूल 👉 पश्चिम

अग्निवास 👉 पृथ्वी (२७:१२ तक)

चन्द्र वास 👉 दक्षिण

शिववास 👉 नन्दी पर (२७:१२ से भोजन में)

☄चौघड़िया विचार☄

👉॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – चर २ – लाभ ३ – अमृत ४ – काल

५ – शुभ ६ – रोग ७ – उद्वेग ८ – चर

👉॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – रोग २ – काल ३ – लाभ ४ – उद्वेग

५ – शुभ ६ – अमृत ७ – चर ८ – रोग

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

👉शुभ यात्रा दिशा

दक्षिण-पूर्व (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)

👉तिथि विशेष

प्रदोष व्रत, शिक्षक दिवस, विवाहादि मुहूर्त सिंह-वृश्चिक ल० (प्रातः ०६:११ से दोपहर ०१:५१, मकर-कुम्भ ल० (सायं ०४:१५ से ०६:१३ तक), व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त दोपहर १२:०१ से १२:५० तक, वाहन क्रय-विक्रय मुहूर्त प्रातः ०९:१७ से १०:५१, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०६:१२ से १०:५१ तक आदि।

👉आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज २३:३८ तक जन्मे शिशुओ का नाम श्रवण नक्षत्र के द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (खू, खे, खो) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम धनिष्ठा नक्षत्र के प्रथम एवं द्वितीय चरण अनुसार क्रमशः (ग, गी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

👉उदय-लग्न मुहूर्त

सिंह – २८:३३ से ०६:५२

कन्या – ०६:५२ से ०९:१०

तुला – ०९:१० से ११:३१

वृश्चिक – ११:३१ से १३:५०

धनु – १३:५० से १५:५४

मकर – १५:५४ से १७:३५

कुम्भ – १७:३५ से १९:००

मीन – १९:०० से २०:२४

मेष – २०:२४ से २१:५८

वृषभ – २१:५८ से २३:५२

मिथुन – २३:५२ से २६:०७+

कर्क – २६:०७+ से २८:२९+

👉पञ्चक रहित मुहूर्त

मृत्यु पञ्चक – ०५:५६ से ०६:५२

अग्नि पञ्चक – ०६:५२ से ०९:१०

शुभ मुहूर्त – ०९:१० से ११:३१

रज पञ्चक – ११:३१ से १३:५०

शुभ मुहूर्त – १३:५० से १५:५४

चोर पञ्चक – १५:५४ से १७:३५

शुभ मुहूर्त – १७:३५ से १९:००

रोग पञ्चक – १९:०० से २०:२४

चोर पञ्चक – २०:२४ से २१:५८

शुभ मुहूर्त – २१:५८ से २३:३८

रोग पञ्चक – २३:३८ से २३:५२

शुभ मुहूर्त – २३:५२ से २६:०७+

मृत्यु पञ्चक – २६:०७+ से २७:१२+

अग्नि पञ्चक – २७:१२+ से २८:२९+

शुभ मुहूर्त – २८:२९+ से २९:५६+

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

👉आज का राशिफल

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज का दिन भी आपके लिए विविध कार्यों से सफलता दिला सकता है लेकिन आज दिन के आरंभ में ही किसी कुटुंबीजनों से झगड़ा होने का भय सताएगा जो कि टलते-टलते मध्यान्ह के आसपास होकर ही रहेगा। घर में संपत्ति अथवा व्यवसाय को लेकर किसी सदस्य से खींचतान होने की संभावना है। अपने मन के विचार आवश्यकता पड़ने पर ही प्रकट करें अन्यथा घर के बड़े बुजुर्गों के ऊपर छोड़ना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र पर भी आज अनमने मन से कार्य करने पर भी स्थिति आपके लिये लाभदायक ही रहेगी। धन जरुरत के अनुसार कही से मिल जायेगा। आज के दिन स्वयं को किसी भी प्रकार के झंझटों से दूर रखना ही बेहतर रहेगा अन्यथा सेहत का इसके ऊपर विपरीत असर पड़ सकता है। अक्समात यात्रा के योग भी बन रहे हैं।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज के दिन आपका मन धार्मिक भावना से भरा रहेगा। लेकिन दैनिक जीवन की व्यस्तता के चलते इसके लिए उपयुक्त समय नहीं निकाल पाएंगे। फिर भी यथासंभव कुछ ना कुछ परोपकार अवश्य करेंगे। काम-धंधा भी ठीक-ठाक ही चलेगा लेकिन जिस उद्देश्य अथवा मनोकामना से कार्य करेंगे उसके पूर्ण होने में संदेह रहेगा। धन संबंधित मामले भाग दौड़ के बाद आधे पूर्ण होंगे शेष के लिए आश्वासन से ही काम चलाना पड़ेगा। फिर भी आज दैनिक खर्चे चलाने से अधिक आय मिल ही जाएंगे। घरेलू वातावरण शांत रहेगा लेकिन परिजन सुख पूर्ति के उद्देश्य से मीठा व्यवहार करेंगे। संतान को आज धन ना दें अन्य घरेलू आवश्यकताओं को समय रहते पूर्ण करें अन्यथा कलह हो सकती है। ठंडी वस्तुओं का सेवन अधिक ना करें गला खराब हो सकता है।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज के दिन आपके शरीर में कुछ ना कुछ व्याधि लगी रहेगी। दिन के आरंभ से ही सर दर्द अथवा भारीपन अनुभव होगा सर्दी जुखाम की शिकायत भी हो सकती है। कार्य करने का उत्साह कम रहेगा खराब सेहत भी आलस्य बढ़ाएगी। फिर भी कार्य क्षेत्र पर अधूरे कार्य पूर्ण करने के उद्देश्य से बेमन से काम करना पड़ेगा। आज आर्थिक विषयों को लेकर कार्यक्षेत्र पर किसी से कहासुनी हो सकती है। देनदारों को झूठे वादे कर टालने का प्रयास करेंगे। धन लाभ के लिए आज भी गुप्त युक्तियों का प्रयोग करना पड़ेगा। इसके लिए कोई अनैतिक कार्य भी कर सकते हैं। मन में अफ़सोस रहेगा लेकिन परिस्थितिवश करने के लिए मजबूर होंगे। धन की आमद कहीं ना कहीं से होगी लेकिन उससे दैनिक खर्च निकल जाए वही काफी है। घरेलू वातावरण भी मन को क्षुब्ध करेगा आवश्यकता पूर्ति ना करने पर परिजनों की अवहेलना का शिकार होना पड़ेगा। उधर संबंधित व्याधियां कुछ समय के लिए परेशान करेंगी।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज का दिन भी आपके अनुकूल रहेगा लेकिन आज छोटी-छोटी बातों पर परिजनों अथवा किसी अन्य से बहस करना भारी पड़ सकता है। अन्य लोग आज आपकी उद्दंडता को स्वीकार नहीं करेंगे जिसके फलस्वरुप घर एवं बाहर अपमानित होने की स्थिति बन सकती है घर हो या कार्यक्षेत्र अपने दम पर काम करने की मानसिकता रखें पूर्व में किए किसी गलत आचरण अथवा लापरवाही के चलते आज कोई आपका साथ नहीं देगा। रोजगार व्यवसाय से धन की आमद के लिए ज्यादा प्रयत्न नहीं करना पड़ेगा जितना होगा उससे संतोष नहीं होगा। अधिक पाने के चक्कर में सरकारी नियमों का उल्लंघन कर सकते हैं इससे भी लाभ ही होगा लेकिन निकट भविष्य में हानि भी हो सकती है। घर में मौन ही रहने का प्रयत्न करें दांपत्य जीवन में किसी न किसी कारण से कटुता बनेगी। संतानों को छोड़ अन्य किसी से कोई आशा न रखें। किसी पुराने रोग के फिर से उभरने पर परेशानी हो सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे बेमन से ही करेंगे। सेहत में छोटा-मोटा विकार आएगा। थोड़ा बहुत सामर्थ्य होते हुए भी बहाना बनाकर कार्य से दूर भागेंगे। लेकिन मनोरंजन के अवसर हाथ से नहीं जाने देंगे जिस कारण परिजन अथवा किसी अन्य से बहस हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर आज किसी पुराने अथवा नए प्रसंग के चलते मन में भय रहेगा। अपनी गलती का दुख भी होगा लेकिन स्वभाव में सुधार फिर भी नहीं करेंगे। धन की आमद के लिए आज जुगाड़ की नीति अपनानी पड़ेगी थोड़ा बहुत होगा भी लेकिन तुरंत ही पारिवारिक एवं व्यक्तिगत सुखोपभोग पर खर्च हो जाएगा। घर में लापरवाह व्यवहार के चलते परिजन आपसे नाराज रहेंगे। शरीर में पित्त अथवा विष तुल्य तरल बढ़ने से परेशानी होगी। पारिवारिक कारणों से यात्रा के प्रसंग बन सकते है। यात्रा में नशीले पदार्थो का सेवन ना करें।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपका बुद्धि विवेक प्रखर रहेगा सामाजिक क्षेत्र पर किसी विवाद को सुलझाने के के लिए आपका सहयोग लिया जाएगा। लेकिन किसी की जमानत लेने से बचें अन्यथा निकट भविष्य में मानहानि हो सकती है। कार्यक्षेत्र पर अपने अनुभव के बल पर लाभ के अवसर बनाएंगे लेकिन अंत समय में अति आत्मविश्वास की भावना बने-बनाए कार्य को बिगाड़ सकती है। धन की आमद बाहरी संपर्कों अथवा दूरस्थ व्यवसाय से अवश्य होगी लेकिन घरेलू खर्चों में वृद्धि होने से बचत मुश्किल से ही कर पाएंगे। कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी का लापरवाह आचरण एवं धीमी गति से कार्य करना अखरेगा जिसके चलते स्वभाव गर्म होगा फिर भी व्यवहार में नरमी रखें अन्यथा अकेले पड़ सकते हैं। घर के सदस्य महत्वपूर्ण खर्चों के विषय में चर्चा करेंगे लेकिन यह सब आपको व्यक्तिगत स्वार्थ नजर आएंगे। सुख वृद्धि के चक्कर में कोई सरकार विरोधी कार्य हो सकता है इससे बचें अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। दिन में दही अथवा मट्ठे का सेवन करने से काफी व्याधियों से बच सकते हैं।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज के दिन भी आपको व्यर्थ के कलह क्लेश का सामना करना पड़ेगा। परिजन आपसे किसी न किसी बात को लेकर असंतुष्ट ही रहेंगे। उनका विरोध तो नहीं करेंगे लेकिन अंदर ही अंदर से दुखी होंगे। मन में आज किसी ना किसी कारण से उधेड़बुन लगी रहेगी खर्च बढ़ने एवं आय सीमित होने के कारण भी भविष्य की चिंता सताएगी। कार्य क्षेत्र पर अथवा कार्य क्षेत्र से संबंधित कोई भी बात परिजनों से ना बाटे यही आज के लिए हितकर रहेगा। धन लाभ की आशा जहां से भी रहेगी वही से हाथ खाली रह जाएंगे फिर भी संध्या से पहले कहीं ना कहीं से आकस्मिक धन मिलने पर मन को थोड़ी शांति मिलेगी। परिवार में अचल संपत्ति को लेकर कलह अथवा माता से संबंधों में कटुता आएगी। शरीर में छोटे-मोटे विकार लगे रहेंगे लेकिन दिनचर्या को प्रभावित नहीं करेंगे।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज का दिन भी आपके लिए धन लाभ वाला ही रहेगा। लेकिन बीते दिन की तुलना में आज सुख सुविधा की कमी भी अनुभव करेंगे। घर में भाई-बहनों अथवा अन्य किसी परिजन का विपरीत आचरण घर के सभी सदस्यों में चिंता बढ़ाएगा। विशेषकर आज धनु राशि वालों से कम व्यवहार करें ना ही इनकी कोई बातों पर भरोसा करें। घर में आज पैतृक संपत्ति के बंटवारे की बात भी चल सकती है। कार्य क्षेत्र पर काम तो करेंगे लेकिन मन अंदर से उदास ही रहेगा। धन की आमद अवश्य होगी दैनिक खर्चों के साथ भविष्य के लिए भी थोड़ा बहुत बचत कर लेंगे। सहकर्मियों की बातें अथवा मांगों को तुरंत पूरा करें अन्यथा आप के लिए कोई नई समस्या खड़ी हो सकती है। सरकारी कार्यों में आज उलझने बढ़ेगी इसलिए टालना ना ही बेहतर रहेगा। भोजन संबंधित नियमों का पालन करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज के दिन आपका स्वभाव एवं व्यवहार किसी को भी समझ में नहीं आएगा। मन में दुर्भावना विकसित होगी स्वजनों को भी अपराधी जैसी नजर से देखेंगे। आपका आचरण एवं वाणी स्वयं को ही मुश्किल में डालेगी। बोलते समय छोटे बड़ों की मर्यादा का विशेष ध्यान रखें अन्यथा बात बिगड़ने पर गंभीर रूप धारण कर सकती है। आज आप अपने संपर्क में रहने वालों को अपने अनुसार चलने अथवा कार्य करने के लिए दबाव डालेंगे ऐसा संभव नहीं होगा उल्टे अपने ही सम्मान में कमी कराएंगे। कोर्ट कचहरी अथवा अन्य सरकारी उलझन में पड़ने की संभावना है। कार्यक्षेत्र पर आज संपूर्ण ध्यान नहीं दे पाएंगे जिस लाभ की आप आशा रख रहे हैं उसका पूर्ण होना बहुत मुश्किल है। कार्यक्षेत्र पर भी किसी से बहस बाजी होने की संभावना है। मध्यान्ह बाद सेहत अक्समात गढ़बढ़ाएगी समय रहते उपचार ले।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आज के दिन आप किसी निकटस्थ जानकार के प्रति ईर्ष्या की भावना से ग्रस्त रहेंगे। इस कारण किसी अन्य प्रियजन से मनमुटाव हो सकता है। घरेलू एवं व्यवसायिक कार्य समय से पहले पूर्ण कर लेंगे फिर भी धन की आमद के लिए इंतजार करना पड़ेगा। धन लाभ होगा भी लेकिन आवश्यकता से बहुत कम। दोपहर के समय लाभ होते होते किसी प्रतिस्पर्धी के हाथ में जाने से मन में द्वेष की भावना आएगी। संतान, जीवनसाथी एवं व्यवसाय में अतिरिक्त खर्चा करना पड़ेगा। संतानों के ऊपर नजर रखें कुछ गलत करने पर बाद में बदनामी होने का भय है। नौकरी पेशा जातक भी प्रलोभन में आकर अतिरिक्त आय बनाने के लिए गुप्त युक्तियां अपनाएंगे इनसे मिलेगा कुछ नहीं उजागर होने पर सम्मान में कमी अवश्य आएगी। मन में किसी पर्यटक स्थल की यात्रा की योजना बनेगी लेकिन किसी ना किसी कारण से स्थगित करनी पड़ेगी। सेहत खराब होने की आशंका रहेगी मौसम परिवर्तन के कारण सर्दी जुखाम अथवा गले संबंधित परेशानी हो सकती है।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज का दिन आपके लिए विपरीत फलदायक रहेगा। किसी भी कार्य में जोर-जबर्दस्ती ना करें ना ही किसी के ऊपर अनैतिक कार्य करने का दबाव डालें।आपका दिमाग असफलताओं से गिरकर अनैतिक कार्य करने के लिए प्रेरित होगा इससे बचकर रहें अन्यथा निकट भविष्य में अदालती उलझनों में फसलें की संभावना है। आर्थिक मामलों में अधिक स्पष्टता रखें धन को लेकर किसी से धोखा अथवा अपमानित हो सकते हैं। बिना सोचे समझे किसी से वादे ना करें पूरा करना संभव ही रहेगा। दूर वाले व्यवसाय एवं व्यवहारों को बढ़ने से रोके अन्यथा निकट भविष्य में इसका दुख होगा। घर का वातावरण भी अस्त व्यस्त रहेगा किसी आकस्मिक संकट के चलते घर में कोहराम जैसी स्थिति बन सकती है। यात्रा आज किसी भी हाल में ना करें। जोखिम वाले कार्यों से बचकर रहें अन्यथा कुछ भी अरिष्ट हो सकता है।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आपको अपने सामाजिक व्यवहारों पर अंकुश लगाने की आवश्यकता है। बाहरी लोगों से कम ही संपर्क रखें अन्यथा आज का दिन ऐसे ही व्यर्थ हो सकता है। किसी पुराने विवाद के शांत होने की सम्भावना है। आज किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया देने से पहले भविष्य में उसके द्वारा मिलने वाले फल के बारे में अवश्य सोच लें। कार्य क्षेत्र पर संतान अथवा स्त्री वर्ग का सहारा मिलेगा लेकिन भाई बंधुओं का सहयोग लेने से बचें अन्यथा कुछ ना कुछ गड़बड़ अवश्य होगी। नौकरीपेशा जातक अधिकारी वर्ग की मनमानी से परेशान रहेंगे। धन की आमद किसी न किसी रूप में होगी लेकिन अनचाहे अनावश्यक खर्च होने के कारण कुछ बचेगा नहीं। वाणी में विकार रहने के कारण शत्रु बढ़ सकते हैं। सेहत में थोड़ी बहुत नरमी रहने के बाद भी दैनिक कार्यो पर प्रभाव नहीं पड़ेगा।

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

छत्तीसगढ़/ बच्‍चे टूटी पुलिया, उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर, छत्‍तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर राज्‍य सरकार से मांगा जवाब

छत्तीसगढ़/ बच्‍चे टूटी पुलिया, उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर, छत्‍तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संज्ञान लेकर राज्‍य सरकार से मांगा जवाब

 

बस्तर अंचल के दंतेवाड़ा और आसपास के जिलों में बच्चे टूटी पुलिया और उफनती नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा।

मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति बी.डी. गुरु की खंडपीठ ने सुनवाई करते हुए कहा कि यह बच्चों की जिंदगी से जुड़ा संवेदनशील मामला है और लंबे समय तक ऐसी स्थिति बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इस गंभीर मामले पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार को कड़े निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि पुल निर्माण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है और तकनीकी आपत्तियों का समाधान कर संशोधित डीपीआर 20 अगस्त को गृह मंत्रालय को भेज दी गई है। कोर्ट ने चिंता जताते हुए कहा कि बच्चों की जान को जोखिम में डालना अस्वीकार्य है। अगली सुनवाई 22 सितंबर को होगी।

मामला मीडिया रिपोर्ट के बाद सामने आया था, जिसमें स्कूली बच्चों की तस्वीरें और वीडियो वायरल हुए। बच्चे पानी से भरी नदी पार कर स्कूल पहुंच रहे थे। कोर्ट ने इसे बच्चों की जान से जुड़ा मामला मानते हुए स्वतः संज्ञान में लिया।

सरकार ने पेश किया हलफनामा

सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से एडवोकेट जनरल ने जानकारी दी कि, केंद्र सरकार को बड़े पुल के निर्माण का प्रस्ताव भेजा गया है। तकनीकी जांच के बाद 12 बिंदुओं पर स्पष्टीकरण मांगा गया था। कांकेर कलेक्टर ने जवाब भेजकर प्रस्ताव संशोधित किया गया है। 20 अगस्त 2025 को संशोधित डीपीआर गृह मंत्रालय, भारत सरकार को भेज दी गई है। मंजूरी मिलते ही निविदा प्रक्रिया पूरी कर पुल निर्माण का काम शुरू किया जाएगा।

कोर्ट ने जताई चिंता

हाई कोर्ट ने कहा कि अखबारों में लगातार यह खबरें छप रही हैं कि बच्चे जान जोखिम में डालकर नदी पार कर स्कूल जाते हैं। यह स्थिति असहनीय है। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि वह केंद्र से हुई बातचीत और अब तक की कार्रवाई पर नया हलफनामा दाखिल करे। कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 22 सितंबर 2025 को तय की है। तब तक राज्य सरकार को केंद्र की ओर से हुई प्रगति की जानकारी पेश करनी होगी।

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर त्वरित अमल : बाढ़ पीड़ितों को राशन-ईलाज के साथ अब जरूरी दस्तावेज बनाने का काम भी शुरू तत्काल मुआवजा और सहायता से मिली बड़ी राहत 

छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री श्री साय के निर्देश पर त्वरित अमल : बाढ़ पीड़ितों को राशन-ईलाज के साथ अब जरूरी दस्तावेज बनाने का काम भी शुरू तत्काल मुआवजा और सहायता से मिली बड़ी राहत

बस्तर संभाग में पिछले सप्ताह हुई अतिवृष्टि ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। अपने विदेश दौरे से लौट कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा पहुंचकर संभागीय बैठक में जिला कलेक्टरों को राहत और बचाव कार्यो में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिये थे। अब मुख्यमंत्री के इस निर्देश पर तेजी अमल किया जा रहा है।  बाढ़ पीड़ित नागरिकों को जहां एक ओर राशन, ईलाज और दवाईयां के साथ-साथ गैस चुल्हे और सिंलेण्डर दिये गये हैं वहीं राहत शिविरों में उनके दैनिक जीवन की उपयोगी सभी व्यवस्थाएं भी की गई है। अब बाढ़ का पानी उतरने के साथ ही नुकसान का वास्तविक आंकलन और अन्य जरूरी सहायता तथा मुआवजा देने की कार्यवाही पर भी तेजी से अमल किया जा रहा है। बाढ़ के पानी में खराब या नष्ट हो गये जरूरी दस्तावेजों को बनाने का काम भी राजस्व विभाग ने शुरू कर दिया हैं। बाढ़ की इस भीषण आपदा में छत्तीसगढ़ सरकार ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय नेतृत्व में एक संवेदनशील पहल कर त्वरित राहत कार्य और सहायता-मुआवजे की प्रक्रिया शुरू कर पीड़ित परिवारों को एक बड़ी राहत दी है।

बाढ़ से प्रभावित गाँवों में राहत दल तेजी से काम कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रभावित गांवों में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बस्तर जिले के लोहन्डीगुड़ा तहसील के मांदर गांव के प्रभावित किसानों को किसान किताब वितरित की जा रही है, जो बाढ़ के कारण बह गई थी। किसान किताब के मिलने से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने और भविष्य में किसी भी सहायता के लिए पात्र बनने में मदद करेगी। वहीं प्रभावितों को नवीन राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड एवं बैंक पासबुक तैयार कर प्रदान किया जा रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन की टीमें नुकसान का आकलन करने के लिए घर-घर सर्वे कर रही हैं और पात्रता के अनुसार तत्काल राहत राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर कर भुगतान कर रही हैं।

सरकार का ध्यान इस बात पर है कि किसी भी पीड़ित परिवार को उनकी जरूरत के समय अकेला न छोड़ा जाए। इसके लिए, मकान क्षति सहित पशु, फसल और घरेलू सामग्री की क्षति का विस्तृत ब्यौरा तैयार कर, हर एक प्रकरण पर गंभीरता से काम किया जा रहा है। इस प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है, ताकि जरूरतमंद प्रभावितों तक मुआवजा राशि सीधे और समय पर पहुँच सके।

स्थानीय प्रभावित परिवारों ने सरकार की इस पहल की सराहना की है। एक प्रभावित ग्रामीण श्री मुरहा पटेल ने कहा कि हमने सोचा था कि बाढ़ के बाद सब कुछ खत्म हो गया, लेकिन सरकार की इस त्वरित मदद ने हमें फिर से जीवन को नये सिरे से शुरू करने की उम्मीद दी है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला आधिकारियों की इस पहल को प्रशासन की ओर से एक मजबूत और मानवीय दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है। जो यह दर्शाता है कि आपदा की घड़ी में सरकार न सिर्फ राहत कार्य बल्कि पुनर्वास और भविष्य की सुरक्षा के लिए भी प्रतिबद्ध है।

इस तरह के प्रयास बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक और मानसिक दोनों तरह से सहारा देते हैं, जिससे उन्हें जीवन को सामान्य पटरी पर लाने में मदद मिलती है।

 

छत्तीसगढ़ : बालक आश्रम मानकापाल में लापरवाही का मामला, प्रभारी अधीक्षक निलंबित

छत्तीसगढ़ : बालक आश्रम मानकापाल में लापरवाही का मामला, प्रभारी अधीक्षक निलंबित

 

सुकमा जिले के बालक आश्रम मानकापाल में छात्रों को भोजन में केवल नमक परोसे जाने की शिकायत पर जिला प्रशासन ने कड़ा संज्ञान लिया है। कलेक्टर श्री देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश पर सहायक आयुक्त श्री हेमंत सिन्हा एवं मंडल संयोजक ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

जांच में आरोप सही पाए जाने पर प्रभारी अधीक्षक श्री जय प्रकाश बघेल को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 का उल्लंघन तथा पदीय कर्तव्यों में घोर लापरवाही बरतने का दोषी मानते हुए तत्काल निलंबित कर विभागीय जांच संस्थित की गई है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, सुकमा रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

कलेक्टर श्री ध्रुव ने स्पष्ट किया है कि आश्रमों एवं छात्रावासों में बच्चों के भोजन, स्वास्थ्य और देखभाल में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि छात्रावासों और आश्रमों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने की सतत निगरानी सुनिश्चित करें।

 

छत्तीसगढ़: दो सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 7.58 करोड़ रुपये से अधिक राशि स्वीकृत

छत्तीसगढ़: दो सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 7.58 करोड़ रुपये से अधिक राशि स्वीकृत

 

छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा रायपुर जिले की दो सिंचाई योजना के कार्यों के लिए 7 करोड़ 58 लाख 64 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं। स्वीकृत कार्यों में आरंग विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम चकवे के बंजारी नाला में स्टाप डेम निर्माण कार्य हेतु 3 करोड़ 36 लाख 39 हजार रुपये स्वीकृत किये हैं। इसी तरह से विकासखण्ड  धरसींवा के अंतर्गत भिम्भौरी जलाशय के नहर लाईनिंग एवं जीर्णोधार कार्य के लिए 4 करोड़ 22 लाख 25 हजार रुपये स्वीकृत किये गये हैं।

जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से सिंचाई योजनाओं के कार्यों को पूर्ण कराकर मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति जारी की गई है।

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नंदनवार ने कमार बस्ती में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं योजनाओं के क्रियान्वयन में तत्परता और पारदर्शिता बरतें

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री नंदनवार ने कमार बस्ती में चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं योजनाओं के क्रियान्वयन में तत्परता और पारदर्शिता बरतें

 

महासमुंद/ प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार आज ग्राम पंचायत भीमखोज के आश्रित ग्राम जोरातराई (कमार बस्ती) तथा खल्लारी पहुँचे। यहाँ उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन, बिहान, प्रधानमंत्री आवास योजना, निर्माण कार्य, मनरेगा एवं अन्य योजनाओं की जानकारी ली और स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के पश्चात उन्होंने ग्रामीणों के बीच चौपाल लगाकर सीधी चर्चा की। चौपाल में उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं के लाभ, समस्याओं एवं सुझावों पर विचार-विमर्श किया और अधिकारियों को जनहित में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्हांंने यहां बन रहे बहुउद्देशीय केन्द्र का भी निरीक्षण किया और जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। इस केन्द्र में कमार परिवारों के लिए एक ही छत के नीचे स्कूल, आंगनवाड़ी, प्रशिक्षण, स्वास्थ्य आदि की सुविधाएं मुहैय्या कराई जाएगी। इस अवसर पर जनपद सीईओ श्री मंडावी, एवं ग्रामीण कमार परिवार मौजूद थे।

श्री नंदनवार ने कहा कि शासन की योजनाएं सीधे आमजन तक पहुँचें, यही प्राथमिकता है। इसलिए सभी अधिकारी एवं मैदानी अमला योजनाओं के क्रियान्वयन में तत्परता और पारदर्शिता बरतें, ताकि अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।

खल्लारी में उन्होंने आवास योजना एवं मनरेगा अंतर्गत संचालित कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। श्री नंदनवार ने ग्रामों में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कार्यरत स्व-सहायता समूहों से भी चर्चा की और उनके आर्थिक सशक्तिकरण तथा आजीविका संवर्धन की गतिविधियों की जानकारी ली। उन्होंने महिलाओं को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और उत्पादों की गुणवत्ता सुधार हेतु प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।