महासमुन्द : शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 25 उत्कृष्ट शिक्षकों विधायक संपत अग्रवाल ने किया सम्मान

महासमुन्द : शिक्षक दिवस के अवसर पर जिले के 25 उत्कृष्ट शिक्षकों विधायक संपत अग्रवाल ने किया सम्मान

महासमुंद, 5 सितम्बर 2025//छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष 2025 के उपलक्ष्य पर शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग एवं समग्र शिक्षा, महासमुंद द्वारा जिले के 25 उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया गया।

जिला पंचायत के सभा कक्ष में आज सम्मान समारोह में जिले के प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों से चयनित शिक्षकों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बसना विधायक श्री संपत अग्रवाल थे। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष भीखम ठाकुर, नगर पालिका परिषद महासमुंद उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, समाजसेवी संदीप दीवान एवं महेंद्र सिक्का सहित अनेक गणमान्य अतिथिगण उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि
आज का यह आयोजन केवल सम्मान समारोह नहीं है, बल्कि यह उन शिक्षकों को नमन है, जिन्होंने अपनी मेहनत, लगन और निष्ठा से आने वाली पीढ़ियों का भविष्य गढ़ा है। यह सम्मान केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे शिक्षक समाज का सम्मान है।”

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि “शिक्षक समाज की रीढ़ हैं। गुरु केवल पढ़ाते नहीं, वे जीवन गढ़ते हैं। डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासक — हर पद पर पहुँचने वाला व्यक्ति अपने गुरु की देन है।”
इस अवसर पर सम्मानित होने वाले शिक्षकों में विकासखंड महासमुंद से जितेंद्र कुमार साहू, मन्नू लाल चौधरी, सुनीता बंजारे, रश्मि पटेल एवं पुष्पा साहू,
विकासखंड बागबाहरा से दीपा महार, हेमचंद्र चौधरी, पूरी हरपाल, मनोज साहू एवं अनिल कुमार चक्रधारी
विकासखंड पिथौरा से जय राम पटेल, अभिनंदन नाग, भोजराज प्रधान, राजेश प्रधान एवं क्रांतिपाल मण्डल।
विकासखंड बसना से उग्रसेन पटेल, अरुण कुमार निषाद, अनिता चौधरी, विरेन्द्र कुमार भोई एवं प्रेमानंद भोई
विकासखंड सरायपाली से : पुष्पा पारेश्वर, दया सागर नायक, ज्योति कुमार ठेठवार, अशोक कुमार साहू एवं दिलीप नायक शामिल है। इस अवसर पर बधाई देते हुए
जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे एवं जिला मिशन समन्वयक श्री रेखराज शर्मा ने कहा कि इस सम्मान का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करना है, ताकि अन्य शिक्षक भी प्रेरणा लेकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में योगदान दें।

कार्यक्रम का संचालन एपीसी संपा बोस एवं बीआरसीसी महासमुंद जागेश्वर सिन्हा ने किया तथा आभार प्रदर्शन एपीसी विद्या साहू ने किया।

सांकरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ढाबा, भगतदेवरी से बल्दीडीह तक पुलिस की दबिश शराब पर कार्यवाही

सांकरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : ढाबा, भगतदेवरी से बल्दीडीह तक पुलिस की दबिश शराब पर कार्यवाही

महासमुंद। थाना सांकरा पुलिस ने अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 03 सितंबर 2025 को तीन अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी मामलों में शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

पहला मामला – ढाबा में शराब पिलाते हुए आरोपी गिरफ्तार

प्रधान आरक्षक एवं हमराह स्टाफ आरक्षक 476, 603 टाउन पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान चैनडीपा चौक, सांकरा के पास मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भगतदेवरी स्थित सुशील कानुनगो ढाबा में लोगों को शराब पिलाई जा रही है।
पुलिस मौके पर पहुंची तो शराब पीने वाले भाग निकले, जबकि आरोपी प्रकाश कुमार प्रधान पिता कान्तान प्रसाद (43 वर्ष), साकिन परसवानी थाना सांकरा पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 04 नग खाली झिल्ली, 03 डिस्पोजल गिलास एवं 02 नग पानी पाउच की खाली झिल्ली जब्त की गई। आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।

दूसरा मामला – घर के सामने शराब पिलाता मिला आरोपी

उसी दिन दूसरी टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भगतदेवरी में सुरज तांडी पिता दसरथ तांडी (45 वर्ष) अपने घर के सामने शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया।
उसके कब्जे से 05 नग खाली झिल्ली, 04 डिस्पोजल गिलास एवं 03 पानी पाउच की खाली झिल्ली जब्त की गई। आरोपी का कृत्य भी धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाया गया और जमानत पर रिहा किया गया।

तीसरा मामला – महिला आरोपी के मकान से दो लीटर महुआ शराब बरामद

इसी दिन जुर्म जरायम पतासाजी पर रवाना पुलिस टीम को सूचना मिली कि ग्राम बल्दीवडीह की राजकुमारी वैष्णव पति टिेकेश्वर वैष्णव (51 वर्ष) अपने घर में शराब बिक्री हेतु अवैध रूप से रखी हुई है।
गवाहों की मौजूदगी में जब दबिश दी गई तो राजकुमारी वैष्णव से एक हरे रंग की दो लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक बोतल में दो लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब (कीमत ₹400) बरामद की गई। आरोपी महिला को मौके पर गिरफ्तार कर धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया। बाद में सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत पर रिहा कर दिया गया।

पुलिस का संदेश

थाना सांकरा पुलिस ने लगातार हो रही कार्रवाई पर कहा कि आम नागरिकों को अवैध शराब के दुष्परिणाम से बचाने और समाज में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान जारी रहेगा

बसना : गुजरात से आएंगे वरिष्ठ स्किन स्पेशलिस्ट, बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में मिलेगा निःशुल्क उपचार दाद, खाज, खुजली और सफेद दाग का इलाज – बसना में 7 सितम्बर को मुफ्त

बसना : गुजरात से आएंगे वरिष्ठ स्किन स्पेशलिस्ट, बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में मिलेगा निःशुल्क उपचार दाद, खाज, खुजली और सफेद दाग का इलाज – बसना में 7 सितम्बर को मुफ्त

महासमुंद। त्वचा संबंधी बीमारियों से परेशान मरीजों के लिए खुशखबरी है। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, बसना में 7 सितम्बर 2025, रविवार को निःशुल्क चर्म रोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा।

इस शिविर में गुजरात के प्रसिद्ध चर्म एवं गुप्त रोग विशेषज्ञ डॉ. एन.एस. पटानी (MBBS, MD – Skin) मरीजों का उपचार करेंगे। डॉ. पटानी को 25 से अधिक वर्षों का अनुभव है और वे अहमदाबाद स्थित वी.एस. हॉस्पिटल में सेवाएँ दे चुके हैं।

इन रोगों का होगा इलाज
शिविर में दाद, खाज-खुजली, सफेद दाग, फंगल इंफेक्शन, बालों का झड़ना, कुष्ठ रोग, शरीर में दाने, सोरायसिस, नाखून में सफेदी या कालापन जैसी समस्याओं का निदान और उपचार किया जाएगा।

आयोजनकर्ता
अग्रवाल नर्सिंग होम प्रबंधन ने बताया कि मरीज अपनी समस्याओं का निःशुल्क परामर्श लेकर लाभ उठा सकते हैं। शिविर पूरी तरह निःशुल्क होगा और इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाएगा।
📞 अधिक जानकारी हेतु संपर्क नंबर: 9303623130, 7773086100, 7770868473।

महासमुंद : सरायपाली में 5 सितम्बर को लगेगा नेत्र शिविर, आँखों के रोगों का होगा विशेषज्ञों से उपचार

महासमुंद : सरायपाली में 5 सितम्बर को लगेगा नेत्र शिविर, आँखों के रोगों का होगा विशेषज्ञों से उपचार

महासमुंद। आँखों की समस्याओं से जूझ रहे मरीजों के लिए खुशखबरी है। सरायपाली में 5 सितम्बर 2025, दिन शुक्रवार को विशेष नेत्र परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक अरविंदो नेत्रालय विजन सेंटर, पतेरापाली (सरायपाली) में होगा।

कार्यक्रम में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश अग्रवाल (ऑक्यूलोप्लास्टिक एवं मोतियाबिंद फेको सर्जन, सतलुज नेत्रालय चंडीगढ़ से प्रशिक्षित) मरीजों का उपचार करेंगे। साथ ही ऑप्टोमेट्रिस्ट अरशद हुसैन भी उपलब्ध रहेंगे।

इन रोगों का होगा इलाज
शिविर में मोतियाबिंद, कम दिखाई देना, कांचबिंद, ग्लूकोमा, आँखों में खराश, बार-बार संक्रमण, चश्मे का नंबर बदलना, झुकी या अंदर-बाहर मुड़ी हुई पलकें, आँखों से पानी आना, खुजली, जलन, लालीपन जैसे नेत्र रोगों का परामर्श व इलाज मिलेगा।

आयोजनकर्ता
यह शिविर अग्रवाल मल्टीस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, बसना (जिला महासमुंद) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। हॉस्पिटल प्रबंधन ने बताया कि मरीज अपनी आँखों की समस्या का समय पर इलाज करवाने हेतु इस अवसर का लाभ उठाएँ।
📞 अधिक जानकारी और पंजीयन हेतु संपर्क नंबर: 91111-67022, 91312-76828।

पिथौरा: ठेला, झोपड़ी और घर के आड़ में शराबखोरी, पिथौरा पुलिस की धरपकड़ 6 अवैध शराबखोरी के मामले मे कार्यवाही

पिथौरा: ठेला, झोपड़ी और घर के आड़ में शराबखोरी, पिथौरा पुलिस की धरपकड़ 6 अवैध शराबखोरी के मामले मे कार्यवाही

महासमुंद। थाना पिथौरा पुलिस ने अवैध शराब पिलाने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अलग-अलग छह स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा तथा उनके कब्जे से देशी शराब, खाली पौवा, डिस्पोजल गिलास, पानी पाउच व नगदी बरामद कर कार्रवाई की। सभी मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है तथा अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

मामला 1:

03.09.25 को प्रधान आरक्षक हमराह स्टाफ के साथ ग्राम मेमरा की ओर रवाना हुआ। मुखबीर की सूचना पर लहरौद ओव्हरब्रिज किनारे बयां जाने रोड से धीरज उपाध्याय पिता रामजीत उपाध्याय उम्र 40 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 मस्जिदपारा पिथौरा को पकड़ा गया। उसके कब्जे से 180 एमएल पौवा में भरी लगभग 90 एमएल देशी प्लेन शराब, दो खाली शीशी, दो डिस्पोजल गिलास व 40 रुपये जब्त किए गए। आरोपी पर धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज हुआ।

मामला 2:

उसी दिन खेल मैदान के पास लहरौद से लोकनाथ जलक्षत्री पिता स्व. बेनीराम जलक्षत्री उम्र 49 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 04 पिथौरा पकड़ा गया। आरोपी से 90 एमएल देशी प्लेन शराब, दो खाली शीशी, दो डिस्पोजल गिलास, दो पानी पाउच और 40 रुपये जब्त किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा गया।

मामला 3:

ग्राम राजासेवैयाखुर्द रोड किनारे झोपड़ी के आड़ से विदेशी भोई पिता नंदलाल भोई उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बिजेमाल थाना सांकरा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 90 एमएल देशी शराब, दो खाली पौवा, डिस्पोजल गिलास और चना पैकेट (कीमत 50 रु.) जब्त किए गए। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया।

मामला 4:

कर्मचारी कॉलोनी वार्ड क्रमांक 08 लहरौद से तारणीश शुक्ला पिता नारायण प्रसाद शुक्ला उम्र 26 वर्ष निवासी पिथौरा पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से शराब की गंध वाले दो खाली पौवा, दो डिस्पोजल गिलास और दो पानी पाउच बरामद हुए। आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर बाद में जमानत पर रिहा किया गया।

मामला 5:

टप्पा सेवैया पेट्रोल पंप के पास से उमेन्द्र कुमार महिलांग पिता मंहगू महिलांग उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम टप्पा सेवैया को पकड़ा गया। आरोपी से शराब की गंध वाले दो खाली पौवा, डिस्पोजल गिलास और पानी पाउच जब्त किए गए। आरोपी को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा गया।

मामला 6:

वार्ड क्रमांक 12 टिकरापारा लाखागढ़ से घनश्याम साहू पिता स्व. श्री सिल्लू साहू उम्र 35 वर्ष निवासी पिथौरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से शराब की गंध वाले दो खाली पौवा, डिस्पोजल गिलास और पानी पाउच बरामद हुए। उसके विरुद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

📌 पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में आरोपियों को धारा 36(सी) आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया है। लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

महासमुंद/ रोजगार मेला: 7 हजार से 32 हजार तक वेतन, 3000 हजार से अधिक से पदों पर होगी भर्ती

 

महासमुंद, सितम्बर 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, महासमुंद द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 12 सितम्बर 2025 को रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा। रोजगार मेला का आयोजन शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद में प्रातः 11ः00 बजे से अपराह्न 4ः00 बजे तक होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर, सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर, फील्ड ऑफिसर, मार्केटिंग, बीमा एजेंट, बीमा सखी, बैंक एजेंट, ग्रामीण बैंक मित्र, बैंक रिलेशनशिप मैनेजर, टेक्नीशियन, इलेक्ट्रिकल फिटर सहित विभिन्न पदों के लिए लगभग 3505 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 7 हजार से 32 हजार रुपए तक प्रदान किया जाएगा। इन पदों के लिए 8वीं से लेकर स्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, बी.ई. एवं एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे।

जिसमें एलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 250 पद, सुपरवाईजर एवं मार्केटिंग, असिस्टेंट सुपरवाईजर के 20-20 पद, एजेंट के 15 एवं फील्ड ऑफिसर के 15 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसी तरह बॉम्बे इंटिग्रेटेड सिक्युरिटी रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 150 पद एवं सिक्युरिटी सुपरवाईजर के 10 पद पर, मन्ना सिक्युरिटी सर्विस रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 70 पद एवं सुपरवाईजर के 10 पद, भारतीय जीवन बीमा निगम महासमुंद द्वारा बीमा सखी के 500 पद, ग्रामीण वृतक अभिकर्ता के 200 पद, शहरी वृतक अभिकर्ता के 100 पद, सामान्य अभिकर्ता के 200 पद, एमसीए बीमा सखी के 50 पद एवं सीसीए के 25 पद पर, एकॉल इंफॉर्मेशन रायपुर व बेमेतरा द्वारा टेक्निशियन के 100 पद व सुपरवाईजर के 10 पद, एयरटेल पेमेंट बैंक रायपुर द्वारा रूरल बैंक मित्र के 25 पद, नीट लिमिटेड भिलाई द्वारा रिलेशनशिप मैनेजर आईसीआईसी बैंक के 30 पद, एक्सिस बैंक के लिए 20 पद एवं एचडीएफसी बैंक रिलेशनशिप मैनेजर के 10 पद, टेक्नोटेक टास्क रायपुर द्वारा कस्टमर सर्विस

एसोसिएटेड के 300 पद पर, टीव्हीएस ट्रे निग एंड सर्विस चेन्नई द्वारा अप्रेंटिशिप ऑपरेटर के 500 पद, इस्टाकार्ड सर्विस एटीडी रायपुर द्वारा डिलीवरी बॉय के 35 एवं डिलीवरी गर्ल के 15 पद, राजस्थान टेक्सटाईल मिल झलवाल राजस्थान द्वज्ञरा मशीन ऑपरेटर के 500 पद, एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस महासमुंद द्वारा एडवाईजर के 20 पद तथा डीएएगएलईडी रायपुर द्वारा सुपरवाईजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर एवं सिक्युरिटी गार्ड के 3-3 पद पर भर्ती की जाएगी।
इच्छुक आवेदकों को क्यू आर कोड के माध्यम से आवेदन करना होगा एवं निर्धारित तिथि को मेला स्थल पर साक्षात्कार हेतु उपस्थित होना होगा। इच्छुक अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति साथ लेकर आएं।

बसना/ इस हॉस्पिटल में मात्र ₹100 में होगी लिवर और पेट से जुड़ी बीमारियों की जांच

बसना/ इस हॉस्पिटल में मात्र ₹100 में होगी लिवर और पेट से जुड़ी बीमारियों की जांच

बसना। क्षेत्र के मरीजों और आम नागरिकों के लिए खुशखबरी है। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में 6 सितंबर 2025, शनिवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, शिविर में मात्र ₹100 में लिवर और पेट से संबंधित बीमारियों की जांच फाइब्रो स्कैन मशीन के माध्यम से की जाएगी। सामान्य तौर पर इस जांच की कीमत लगभग ₹2500 होती है, लेकिन शिविर में लोगों को सस्ती दर पर इसका लाभ मिलेगा।

फाइब्रो स्कैन मशीन के जरिए फैटी लिवर रोग, मोटापा, क्रॉनिक हेपेटाइटिस बी और सी, डायबिटीज, सिरोसिस, शराब सेवन से लिवर को होने वाला नुकसान, अल्कोहोलिक लिवर रोग, पीलिया, पेट में पानी भरना और CLD जैसी बीमारियों का सटीक पता लगाया जा सकेगा।

इस अवसर पर डॉ. साकेत अग्रवाल (MD, DM गैस्ट्रोएंटरोलॉजी) स्वयं जांच एवं परामर्श देंगे। वे पेट एवं लिवर रोग विशेषज्ञ हैं और मरीजों को नवीनतम तकनीक के आधार पर उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराएंगे।

अस्पताल प्रबंधन ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि इस स्वास्थ्य शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और समय पर पंजीयन कराएं, ताकि गंभीर बीमारियों का शुरुआती दौर में ही पता लगाया जा सके।

📰 बसना में लगेगा स्वास्थ्य शिविर, मात्र 100 रुपये में होगी लिवर जांच

👨🏻‍🦳 दादा: “अरे बेटा अमन, सुना है बसना में कोई खास जांच शिविर लग रहा है?”

🧑🏻 अमन: “हां दादा जी, बिल्कुल सही सुना आपने। कल यानी 6 सितंबर, शनिवार को अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में खास स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित होने जा रहा है।”

👨🏻‍🦳 दादा: “अच्छा! वहां क्या जांच होगी?”

🧑🏻 अमन: “दादा जी, मात्र ₹100 में लिवर और पेट से जुड़ी बीमारियों की जांच फाइब्रो स्कैन मशीन से की जाएगी। ये मशीन बहुत आधुनिक है और बड़ी बीमारियों का पता जल्दी लगा सकती है।”

👨🏻‍🦳 दादा: “वाह! तो फिर ये तो गांव और शहर के लोगों के लिए बहुत मददगार होगा।”

🧑🏻 अमन: “जी दादा जी, शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा। डॉक्टरों की टीम भी मौजूद रहेगी। इसलिए जो भी मरीज या लोग स्वास्थ्य जांच कराना चाहते हैं, उन्हें समय पर पहुंचना चाहिए।”

👨🏻‍🦳 दादा: “तो बेटा अमन, हम भी कल सुबह चलेंगे नर्सिंग होम। सेहत का ध्यान रखना सबसे जरूरी है।”

🧑🏻 अमन: “बिल्कुल दादा जी, यही तो असली समझदारी है।”

 

 

छत्तीसगढ़ : यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, खाद गोदाम सील

छत्तीसगढ़ : यूरिया की कालाबाजारी पर कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई, खाद गोदाम सील

 

कृषि विभाग ने यूरिया खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर कड़ी कार्रवाई करते हुए खाद गोदाम को सील कर दिया है। कृषि विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकेर के भानुप्रतापपुर विकासखण्ड के भानबेड़ा क्षेत्र के किसानों से मेसर्स पटेल कृषि केंद्र भानबेड़ा के संचालक द्वारा यूरिया की किल्लत का नाजायज फायदा उठाते हुए महंगे दाम पर तथा बिना पॉस मशीन के तीन से चार गुनी कीमत पर यूरिया खाद बेचने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत प्राप्त होते ही जांच टीम के सदस्यों खाद एवं उर्वरक निरीक्षक अमिनेश गावड़े, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कुलदीप साहू, किरण भंडारी और प्रवीण कवाची द्वारा कृषि केंद्रों के गोदामों में आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान यूरिया खाद की बिक्री के बारे में मौके पर मौजूद किसानों से पूछताछ कर छानबीन की गई। किसानों ने बताया कि कृषि केंद्र के संचालक द्वारा एक बोरी यूरिया खाद एक हजार रुपए के दर से बिक्री की जा रही है।

किसानों की शिकायत पर कृषि सेवा केंद्र के संचालक पंकज पटेल को बुलाया गया तो उसने भानबेड़ा से बाहर होने की जानकारी दी। कुछ देर बाद फोन से पुनः संपर्क करने पर उसका मोबाइल फोन स्विच-ऑफ बताया गया। संचालक के कृषि सेवा केन्द्र नहीं पहुंचने पर निरीक्षण टीम द्वारा ग्राम पंचायत की सरपंच ममता ठाकुर, उप सरपंच खेमलाल साहू, ग्राम पटेल दुर्योधन नरेटी एवं नाराज किसानों की उपस्थिति में आगामी आदेश तक खाद गोदाम को सील कर दिया गया।

कृषि विभाग ने कड़ी कार्यवाही की दी चेतावनी

कांकेर जिले में कृषि आदान विक्रय की कालाबाजारी को रोकने जिला प्रशासन द्वारा कृषि विभाग के उप संचालक जितेन्द्र सिंह कोमरा के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। टीम द्वारा कालाबाजारी की शिकायतों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। कृषि अधिकारियों ने खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी देते हुए कहा कि सरकार द्वारा उर्वरकों की कीमत तय की गई है, जिसका पालन करना सभी विक्रेताओं के लिए अनिवार्य है। कालाबाजारी बर्दास्त नहीं की जाएगी। अधिक दर पर खाद बेचने वाले दुकानदार किसानों के अधिकारों का हनन करते हैं, जो किसानों को आर्थिक रूप से कमजोर करता है, इससे उनकी खेती और आय दोनों प्रभावित होती है। सरकार किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। अधिकारियों ने किसानों से अपील की है कि वे अधिक दर पर उर्वरक की बिक्री की जानकारी मिलने पर कृषि विभाग को सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जा सके।

 

CG News: 16 हजार NHM कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, 18 दिन के हड़ताल से पूरे प्रदेश में मचा हड़कंप

CG News: 16 हजार NHM कर्मचारियों ने दिया सामूहिक इस्तीफा, 18 दिन के हड़ताल से पूरे प्रदेश में मचा हड़कंप

 

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के कर्मचारियों ने 10 सूत्रीय मांगों को लेकर बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया है। पूरे प्रदेश में 16,000 से अधिक एनएचएम कर्मचारी 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। रविवार तक कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से इस्तीफा देकर विरोध दर्ज कराया।

सरकार से नाराज एनएचएम कर्मी

कर्मचारियों का कहना है कि उनकी कई वर्षों से लंबित मांगों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही। नियमितीकरण, वेतनमान और सेवा शर्तों में सुधार सहित कुल 10 मांगों को लेकर वे लगातार आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, हड़ताल जारी रहेगी।

सेवाएं प्रभावित होने की आशंका

प्रदेशभर में चल रही इस हड़ताल का असर स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ने लगा है। ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं। नेताओं ने कहा कि यदि आंदोलन के दौरान किसी मरीज की जान जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

कर्मचारियों की अपील

एनएचएम कर्मचारी संगठन ने मांग की है कि सरकार जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करे और नियमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करे। उनका कहना है कि ‘हमारे आंदोलन का उद्देश्य केवल अपने अधिकारों को पाना है, लेकिन सरकार की चुप्पी ने हमें मजबूर कर दिया है।’

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक शिक्षक भर्ती में घोटाला, अब पुलिस करेगी जांच; शिक्षा मंत्री ने कहा – दोषियों को दो कड़ी सजा

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक शिक्षक भर्ती में घोटाला, अब पुलिस करेगी जांच; शिक्षा मंत्री ने कहा – दोषियों को दो कड़ी सजा

 

छत्तीसगढ़ में व्यावसायिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठ गए हैं। शिकायतों के बाद अब इस पूरे मामले की जांच पुलिस को सौंपी जाएगी। स्कूल शिक्षा मंत्री गौरव यादव ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया में अनियमितताओं की कई शिकायतें मिली हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और यदि गड़बड़ी पाई जाती है तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।

अभ्यर्थियों ने जताई नाराजगी

भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया है कि चयन सूची में भारी गड़बड़ी की गई है। उनका कहना है कि कई योग्य उम्मीदवारों को दरकिनार कर गलत तरीके से चयन किया गया। इसी को लेकर उम्मीदवार लगातार विरोध कर रहे थे।

पुलिस जांच में होगा खुलासा

अब यह मामला पुलिस जांच में जाएगा, जिससे भर्ती प्रक्रिया की पूरी सच्चाई सामने आएगी। शिक्षा विभाग का कहना है कि किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।