सरायपाली : नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष स्त्री रोग उपचार सुविधा

नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष स्त्री रोग उपचार सुविधा

सरायपाली (छ.ग.)।
महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने सराहनीय पहल की है। अस्पताल में अब स्त्री रोग विशेषज्ञों की अनुभवी टीम द्वारा महिलाओं को उम्र के हर पड़ाव पर होने वाले शारीरिक परिवर्तनों को समझने, प्रबंधित करने और निदान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 📍 स्थान: चीवराकुटा, सिंघोड़ा, सरायपाली (छ.ग.)
📞 संपर्क: 87709 03234, 94241 84383

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि महिलाओं को PCOD, स्तन विकार, अनियमित मासिक धर्म, ओवरीयन सिस्ट, मूत्र संबंधी लीकेज तथा गर्भावस्था से जुड़ी समस्याओं का उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध है। साथ ही, निःसंतानता का भी सम्पूर्ण उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।

यह सुविधा उन महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो शारीरिक बदलावों से गुजरते समय असहजता या परेशानी महसूस करती हैं। अस्पताल में अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच और उचित परामर्श दिया जा रहा है, जिससे मरीजों को सही समय पर निदान और उपचार मिल सके।

अस्पताल में आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी राहत मिलेगी।

📍 स्थान: चीवराकुटा, सिंघोड़ा, सरायपाली (छ.ग.)
📞 संपर्क: 87709 03234, 94241 84383

नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लगातार क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहा है, जिससे वे स्वस्थ और सशक्त जीवन जी सकें।

महासमुंद में प्रगतिशील सतनामी समाज का प्रदर्शन, एट्रोसिटी एक्ट के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया थाना घेराव, कर रहे प्रदर्शन

महासमुंद में प्रगतिशील सतनामी समाज का प्रदर्शन, एट्रोसिटी एक्ट के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर किया थाना घेराव, कर रहे प्रदर्शन

संवाददाता मोनेन्द्र कुमार व्यवहार की रिपोर्ट: महासमुंद में प्रगतिशील सतनामी समाज के नेतृत्व में आज अजाक थाना महासमुंद का घेराव किया गया। समाज के लोगों ने थाना परिसर में धरना देते हुए जमकर नारेबाजी की। मामला मिडिल स्कूल नरतोरा की शिक्षिका पंच कुमारी योगी के साथ जातिगत अपमान का है। समाज के लोगों ने आरोप लगाया है कि, आरोपी शिक्षक द्वारिका प्रसाद चंद्राकर को पुलिस द्वारा गिरफ्तार नहीं किया जा रहा है और शिक्षा विभाग द्वारा निलंबित नहीं किया जा रहा है। मामले में पटेवा पुलिस अपराध क्रमांक 141/25, एसटीएससी एक्ट की धारा 3(1)(द), 3(1)(घ) के तहत कार्रवाई कर रही है। लेकिन सबूतों के अभाव में आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे समाज के लोग नाराज है।

समाज के उग्र प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। तहसीलदार, डीएसपी और टीआई सहित कई अधिकारी समाज के प्रतिनिधि मंडल को समझाइश देने में लगे हुए हैं। लेकिन समाज के लोग आरोपी की गिरफ्तारी और निलंबन की मांग को लेकर थाना परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं। प्रदर्शन में समाज के जिला अध्यक्ष विजय बंजारे, महेंद्र कोसरिया, प्रदेश सह सचिव दिनेश बंजारे, ब्लाक अध्यक्ष महासमुंद चित्रकुमार भारती, हीरा जोगी, चुम्मन कुर्रे, तेजराम चौलिक, त्रिभुवन महिलांग सहित सैकड़ों लोग शामिल हैं।

महासमुंद/त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सख्ती, 18 नमूने परीक्षण हेतु संकलित

महासमुंद/त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर सख्ती, 18 नमूने परीक्षण हेतु संकलित

महासमुंद/ आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार तथा अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रसाधन श्री उमेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में दीपावली पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष जांच अभियान संचालित किया जा रहा है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री शंखनाद भोई द्वारा पिछले 15 दिनों में मिठाइयों एवं अन्य खाद्य पदार्थों जैसे दही, देशी घी, खोवा, बेसन, पेड़ा, बुंदी लड्डू आदि के 07 विधिक नमूने तथा इलायची दाना, मूंगफली दाना, शक्कर, साबूदाना, घी, मैदा, पॉमोलीन तेल, बुंदी लड्डू, खोवा, कलाकंद एवं नारियल बर्फी के 11 सर्विलेंस नमूने संकलित किए गए हैं। ये सभी नमूने परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, कालीबाड़ी, रायपुर भेजे गए हैं।

गौरतलब है कि रक्षाबंधन पर्व 2025 के दौरान भी विभाग द्वारा 08 मिठाइयों के विधिक नमूने एवं 12 सर्विलेंस नमूने संकलित किए गए थे। जांच में 08 विधिक नमूनों में से 04 नमूने मानक से अवमानक पाए गए, जबकि 04 नमूने मानक अनुरूप पाए गए। अवमानक पाए गए 03 प्रकरणों पर विवेचना जारी है तथा 01 प्रकरण माननीय एडीएम न्यायालय में विचाराधीन है। अभिहित अधिकारी खाद्य एवं औषधि प्रसाधन ने बताया कि शेष सर्विलेंस नमूनों की रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दीपावली पर्व के मद्देनज़र जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच एवं निरीक्षण कार्य निरंतर जारी रहेगा, ताकि उपभोक्ताओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई जा सके।

विकासखण्ड बागबाहरा में प्राचार्य समीक्षा बैठक आयोजित

विकासखण्ड बागबाहरा में प्राचार्य समीक्षा बैठक आयोजित

महासमुंद/ विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बागबाहरा में विकासखण्ड के समस्त उच्चतर माध्यमिक एवं माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री के.के. वर्मा ने की। यह बैठक कक्षा दसवीं एवं बारहवीं बोर्ड परीक्षा के परिणामों में सुधार लाने, विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा और विद्यालय स्तर पर शैक्षणिक गुणवत्ता उन्नयन के लिए रणनीतियाँ तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित की गई।

बैठक में शिक्षा निदेशक द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों का अनुपालन करते हुए विद्यालयवार परीक्षा परिणामों का विश्लेषण किया गया। कमजोर विद्यार्थियों की पहचान कर उनके लिए विशेष अध्ययन कक्षाओं और विषयवार तैयारियों की व्यवस्था पर गहन विचार-विमर्श हुआ। सभी प्राचार्यों को निर्देशित किया गया कि वे विद्यालय स्तर पर ठोस कार्ययोजना बनाकर उसे तुरंत लागू करें और विद्यार्थियों की उपस्थिति, नियमित अध्ययन और शैक्षणिक गुणवत्ता में सतत सुधार सुनिश्चित करें। बैठक के मध्य में एबीईओ श्री रामता डे ने सभी प्राचार्यों को विस्तृत मार्गदर्शन और निर्देश प्रदान किए। उन्होंने विभागीय योजनाओं की समयबद्ध प्रगति, विद्यालयों में चल रहे जाति प्रमाण पत्र निर्माण कार्य, त्रैमासिक परीक्षा मूल्यांकन, एक पेड़ माँ के नाम अभियान, विद्यार्थियों की आधार आईडी लिंकिंग, छात्रवृत्ति आवेदन, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक और सरस्वती साइकिल वितरण जैसी गतिविधियों की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने पर जोर दिया कि सभी विद्यार्थी समय पर आवश्यक सुविधाएँ और शैक्षणिक संसाधन प्राप्त करें। साथ ही, विद्यालयों में अतिआवश्यक मरम्मत कार्यों की प्रगति, स्वच्छ हरित विद्यालय रेटिंग, यूडीआईएसई$ डाटा अद्यतन और सांसद युवा खेल महोत्सव में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता पर भी गहन विचार-विमर्श हुआ।

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री के.के. वर्मा ने प्राचार्यों को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि वे प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों की शैक्षणिक उन्नति सुनिश्चित करने के लिए ठोस योजनाएं तैयार करें और उनका तत्काल क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक विद्यालय यह सुनिश्चित करे कि सभी विद्यार्थी समय पर आवश्यक शैक्षणिक संसाधन और सुविधाएं प्राप्त करें। बैठक में वरिष्ठ प्राचार्य श्री डोमन टंडन, श्री खेदूराम चंद्राकर, श्री कुश साहू, श्री पवन चक्रधारी, श्री पुरुषोत्तम चंद्राकर, श्री मदन पटेल, श्री शत्रुघन मंजारे, श्री कार्तिक ठाकुर, श्री फ्रांसिस टोप्पो, श्री महेन्द्र बंजारे, श्री दुर्गेश चंद्राकर सहित अन्य संस्था प्रमुख एवं संकुल समन्वयक उपस्थित रहे। बैठक में सभी प्राचार्यों को विभागीय योजनाओं के समयबद्ध क्रियान्वयन और विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सतत सुधार हेतु उत्तरदायित्वपूर्ण और प्रेरित भूमिका निभाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एबीईओ द्वारा सभी बिंदुओं पर व्यापक निर्देश और मार्गदर्शन प्रदान किया गया और यह सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया कि प्रत्येक विद्यालय में विद्यार्थियों की गुणवत्ता उन्नयन और शैक्षणिक उपलब्धियों में ठोस परिणाम दिखाई दें।

बलौदाबाजार : डकैती और चोरी की दो अलग-अलग वारदातों में महिलाओं सहित 08 आरोपी गिरफ्तार — पुलिस ने किया खुलासा

बलौदाबाजार : डकैती और चोरी की दो अलग-अलग वारदातों में महिलाओं सहित 08 आरोपी गिरफ्तार — पुलिस ने किया खुलासा

बलौदाबाजार जिले में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक अपचारी बालक और दो महिला आरोपी शामिल हैं। दोनों मामलों का खुलासा पुलिस ने करते हुए आरोपियों से चोरी व लूट का सामान भी बरामद किया है।

पहला मामला :ग्राम सूरजपुरा गेट के पास डकैती की घटना से संबंधित है, जहाँ बैंक कर्मी से मारपीट कर लूटपाट की गई थी। घटना में शामिल एक अपचारी बालक सहित छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बैंक कर्मी की मोटरसाइकिल (क्रमांक CG22 AC 7075) और ₹1500 नकद लूट लिए थे। लूट के दौरान उन्होंने प्रार्थी के साथ अश्लील गाली-गलौच करते हुए हाथ, मुक्का और बेल्ट से भी मारपीट की थी।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं —1. पुनीत ध्रुव (19 वर्ष), निवासी ग्राम दतरेंगा, थाना भाटापारा ग्रामीण 2. ठनेश्वर कुमार साहू (18 वर्ष), निवासी ग्राम दतरेंगा 3. युगल कुमार वैष्णव (18 वर्ष), निवासी ग्राम दतरेंगा4. मनोज कुमार साहू (21 वर्ष), निवासी ग्राम दतरेंगा 5. प्रेम कुमार वैष्णव (24 वर्ष), निवासी ग्राम दतरेंगा 6. एक अपचारी बालक। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा है तथा अन्य आपराधिक गतिविधियों में इनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है।

दूसरी ओर, थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने भैंसापसरा, बलौदाबाजार निवासी दो महिला आरोपियों को चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी महिलाएँ कचरा व कबाड़ी बीनने के बहाने इलाके में घूमती थीं और मौके का फायदा उठाकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देती थीं। इन महिलाओं ने शहर में दो अलग-अलग चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था पहले मामले में, एक साड़ी दुकान से ₹65,000 मूल्य की साड़ी व ग्रीन नेट कपड़ा चोरी किया गया था।

दूसरे मामले में, सिंधी धर्मशाला निर्माण कार्य के लिए लाए गए लोहे एवं अन्य निर्माण सामग्री चोरी की गई थी।गिरफ्तार आरोपियों के नाम —1. भारती बाई भारती (30 वर्ष), निवासी भैंसापसरा, थाना सिटी कोतवाली 2. नंदनी भारती (30 वर्ष), निवासी भैंसापसरा, थाना सिटी कोतवाली ,दोनों महिलाएँ इससे पहले भी बलौदाबाजार नगर में चोरी के मामलों में जेल जा चुकी हैं।

ढालम – लापरवाही की पराकाष्ठा: खबर छपने के बाद ठेकेदार ने सड़क को और बदतर बनाया; ग्रामीणों का जीवन दांव पर

20 दिन से अधिक समय के लिए खतरनाक हाल में छोड़ दिया गया सड़क

ढालम: स्थानीय निवासियों की शिकायत पर नल जल द्वारा खोदी गयी सड़क निर्माण में अनियमितता की खबरें प्रकाशित होने के बाद भी, संबंधित ठेकेदार ने स्थिति सुधारने की बजाय उसे जानबूझकर और बिगाड़ दिया है। ढालम के ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने प्रतिक्रिया में सुधारात्मक कदम उठाने की जगह, सड़क को और गहरा खुदवाकर उसे लगभग 20 दिन से अधिक समय के लिए खतरनाक हाल में छोड़ दिया है।

जानबूझकर बिगाड़ी गई स्थिति ग्रामीणों के अनुसार, शुरुआती शिकायतें पानी बंद ओर खोदी गयी सड़क को अधूरा छोड़ने को लेकर थीं। जब यह मुद्दा मीडिया में उठा और खबर प्रकाशित हुई, तो ठेकेदार ने पानी तो चालू करवा दिया पर श्रमिकों (लेबर) को मौके पर भेजकर सड़क के आधे हिस्से को फिर से खुदवा दिया। स्थानीय लोगों का मानना है कि यह कदम सुधार के लिए नहीं, बल्कि प्रतिशोध या लापरवाही की चरम सीमा दिखाने के लिए उठाया गया था।”जब खबर छपी तो हमें लगा कि अब काम सुधरेगा, लेकिन ठेकेदार ने तो उलटा ही कर दिया,” स्थानीय निवासीयों ने बताया। की ठेकेदार सड़क को और गहरा खुदवा दिया और फिर लेबर को वापस बुला लिया। अब यह 20 दिन से इसी हाल में है।”

पहले से भी ज्यादा खतरनाक हुई सड़क

सड़क को खोदकर छोड़ दिए जाने से स्थिति पहले से भी ज्यादा भयावह हो गई है। खुली खाइयाँ, बड़े-बड़े गड्ढे और अब यातायात के लिए गंभीर खतरा बन गए हैं।

बच्चों को हो रही परेशानी

स्कूल बस जो गांव के अंदर आती थी अब गांव के बाहर चौक में खड़ा रहता है बच्चों को बस तक पैदल जाना पड़ रहा है

दुर्घटनाओं का खतरा: रात के समय या खराब रोशनी में ये गड्ढे दिखाई नहीं देतीं, जिससे मोटरसाइकिल सवारों और पैदल चलने वालों के लिए गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा पैदा हो गया है।

आवागमन में बाधा: सड़क पूरी तरह से अवरुद्ध या चलने लायक नहीं बची है। स्कूल जाने वाले बच्चों और बीमार व्यक्तियों को अस्पताल ले जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासियों ने तत्काल प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग की है। उनका कहना है कि ठेकेदार का यह रवैया न सिर्फ अनैतिक है, बल्कि जन सुरक्षा के साथ सीधा खिलवाड़ भी है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले कुछ दिनों में सड़क का काम शुरू नहीं हुआ और उसे सुरक्षित नहीं बनाया गया, तो वे सामूहिक विरोध प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे।

स्थानीय लोग अब उम्मीद कर रहे हैं कि उच्च अधिकारी इस मामले का संज्ञान लेंगे और जिम्मेदार ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे ताकि जनहित में यह महत्वपूर्ण कार्य शीघ्र पूरा हो सके।

बसना ब्लॉक को मिला नया ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, बद्री विशाल जोल्हे ने संभाली जिम्मेदारी

 

बसना – महासमुंद जिले के बसना में बद्री विशाल जोल्हे  को बसना विकासखंड शिक्षा अधिकारी का दायित्व सौपा गया है। जोल्हे सर ने कार्यभार ग्रहण कर विकासखंड की शिक्षा गुणवत्ता,बच्चों के स्तर में सुधार,नियमित निरीक्षण, शिक्षको और छात्रों की उपस्थिति,गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन आदि में सुधार करने को प्रमुख जिम्मेदारी बताया। प्राचार्य एवं समन्वयकों के प्रथम बैठक में ही 10वीं 12वीं के बच्चों का रिजल्ट बेहतर बनाने के लिए नए नए टिप्स दिए।

टॉप टेन में कैसे लाना है प्राचार्य एवं शिक्षकों के साझा रणनीति बनाकर बेहतर परिणाम के लिए सभी कृत संकल्पित हो जाए।परीक्षा परिणाम को बेहतर करने के साझा अनुभव के लिए प्राचार्य यु एस पटेल,एवं खिरोद्र पुरोहित के द्वारा बेहतर परिणाम के लिए आवश्यक सुझाव दिए।तथा आवश्यक कुछ कमिया को दूर करने के लिए सभी को प्रेरित किया गया।

कुशल व्यक्तित्व के धनी मृदुभाषी जोल्हे सर इस पद से पहले शिक्षा विभाग में कई जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।उन्होंने बसना बीआरसीसी रहते हुए बीआरसी कार्यालय को सुंदर ढंग से सुसज्जित किए है। जिसका परिचर्चा पूरे जिले में मॉडल के रूप में देखे जा रहे थे। उनकी कार्य कुशलता से जिले के अधिकारी गण भी प्रशंसा करते रहे है।उनके विकासखंड शिक्षा अधिकारी बनने पर नव नियुक्त बी आर सी अनिल सिंह साव,सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी लोकेश्वर कंवर,प्राचार्य उग्रसेन पटेल, बलदेव मिश्रा, निमंकल पटेल, खिरोद्र पुरोहित, समन्वयक आरिफ बेग,रोहित पटेल,डिजेन्द्र कुर्रे,महेश नायक,गजेंद्र नायक,वारिश कुमार,मनोरंजन साहू,त्रिकांत बाग,इंदल पटेल,अमृत लाल चौहान,नंदकुमार चौहान,एवं बी आर सी कार्यालय से विवेक साहू,सूरज पटेल, मंजू एवं शिक्षको ने बधाई प्रेषित किये है।

सरायपाली/पिथौरा :डूबने और साँप के काटने से हुई मौत पर 8 लाख की सहायता राशि मंजूर 

सरायपाली/पिथौरा :डूबने और साँप के काटने से हुई मौत पर 8 लाख की सहायता राशि मंजूर

महासमुंद/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 2 मृतकों के निकटतम वारिसान के लिए चार लाख रुपए के मान से कुल 8 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

इनमें पानी में डूबने से मृत्यु होने पर सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम बैतारी के मृतक श्री सुभाष त्रिपाठी के पुत्र विमल त्रिपाठी एवं सांप के काटने से मृत्यु होने पर पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम चौकबेड़ा की मृत्तिका जयंती टंडन के पिता श्री बालाराम टंडन के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई।

CG महासमुंद : सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रलाइज निमोनिया सक्सेसफुली कार्यक्रम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

CG महासमुंद : सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रलाइज निमोनिया सक्सेसफुली कार्यक्रम पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

महासमुंद/ स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत SAANS (सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रलाइज निमोनिया सक्सेसफुली) विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण दो बैच में 06-07 एवं 08-09 अक्टूबर 2025 को जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के सभागार महासमुंद में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अरविंद एवं डॉ. कुणाल नायक द्वारा प्रतिभागियों को निमोनिया की शीघ्र पहचान, उपचार, ऑक्सीजन थेरेपी, जीवनरक्षक प्रबंधन तकनीक तथा समुदाय स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के उपायों पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिले के सभी चिकित्सक एवं मेडिकल ऑफिसर, सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं स्टाफ नर्स उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव ने अपने संबोधन में कहा कि इस कार्यक्रम से पाँच वर्ष से कम आयु के बच्चों में निमोनिया से मृत्यु दर कम करने में उल्लेखनीय सुधार होगा। सभी चिकित्सक एवं कर्मचारी इस दिशा में प्रभावी कार्य करें जिससे हम अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सके। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई नागेश्वर राव एवं नीलू घृतलहरे डीपीएम के द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण के सफल आयोजन में जिला स्वास्थ्य समिति महासमुंद की टीम आजू वर्मा डी टीसी, डेविका साहू प्रशिक्षक एवं डॉक्टरों का विशेष योगदान रहा।

बलौदाबाजार/कसडोल/पलारी/राजादेवरी/गिधपुरी।जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसा, मारपीट, चोरी एवं अवैध शराब बिक्री के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई 

बलौदाबाजार/कसडोल/पलारी/राजादेवरी/गिधपुरी।जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसा, मारपीट, चोरी एवं अवैध शराब बिक्री के मामलों में पुलिस ने कार्रवाई

1.सड़क हादसा: ग्राम सेमरा निवासी एक आर्मी रिटायर्ड व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल (CG 11 C 1477) से पिकरी जा रहा था, तभी सरवानी मोड़ के पास सामने से आ रही पैशन प्रो बाइक (CG 04 HU 4548) ने जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में उसके हाथ, पैर व पीठ में गंभीर चोटें आईं तथा बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

2.मारपीट की घटनाएं: ग्राम कटगी में पुरानी रंजिश को लेकर मोहन देवांगन व उसके पुत्र ने गांव के एक व्यक्ति की डंडा व हाथ मुक्कों से पिटाई कर दी। वहीं ग्राम धोबनी में पारिवारिक विवाद के चलते मंतराम साहू और उसके परिजनों द्वारा दो भाइयों को गाली-गलौज कर मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है।  ग्राम भालेसुर में शराब के नशे में पति द्वारा पत्नी के साथ मारपीट कर गाली-गलौज करने का मामला भी सामने आया है।

3.चोरी का मामला:ग्राम नवागांव में एक महिला के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने 25 हजार रुपये नकद और सोने का लाकेट चोरी कर लिया।

4.अवैध शराब कार्रवाई: थाना पलारी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी चंद्रहास साहू को 20 पौवा देशी शराब के साथ पकड़ा। वहीं थाना राजादेवरी में आरोपी अगेश दीवान को लोगों को शराब पिलाते हुए गिरफ्तार किया गया।इसी प्रकार थाना गिधपुरी पुलिस ने ग्राम बिजराडीह में आरोपी सुंदरलाल रात्रे को शराब पिलाने के आरोप में पकड़ा। सभी मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर जांच जारी है।

CG : सारंगढ़-बिलाईगढ़ एवं बलौदाबाजार में महाजनपद न्यूज़ डिजिटल को संवाददाता रिपोर्टर की आवश्यकता क्षेत्रीय समाचारों के प्रति रुचि रखने वाले और सोशल मीडिया पर सक्रिय युवाओं के लिए यह एक सुनहरा अवसर है।