CG: समितियों को इतने रूपये प्रति क्विंटल के मान से प्रोत्साहन , प्रशासनिक अधिकारियों को खरीदी केन्द्र प्रभारी बनाने का निर्णय के साथ किसानों को इतने दिनों में भुगतान के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में राज्य के किसानों से खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

 राज्य में 25 लाख से अधिक किसानों से 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से होगी धान खरीदी 15 नवम्बर से प्रारंभ

 धान के व्यपवर्तन एवं पुर्नचक्रण को रोकने की चौकस व्यवस्था व धान खरीदी हेतु मजबूत प्रशासनिक ढांचा

 अधिक पारदर्शिता के साथ किसानों को किया जाएगा समय से भुगतान (6 से 7 दिन के भीतर)

 टोकन तुंहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से होगी ऑनलाईन टोकन की व्यवस्था। किसानों का मिलेगी सोसायटियों में लंबी कतारों से मुक्ति

 राज्य शासन के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में छत्तीसगढ प्रदेश के किसानो से दिनांक 15 नवम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक धान खरीदी करने का निर्णय लिया गया है।

 उक्त अवधि में 25 लाख किसानो से 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ की सीमा तक धान की खरीदी की जावेगी।

 धान खरीदी में पारदर्शिता को बढावा देने इस वर्ष ई-केवाईसी के माध्यम से, भारत सरकार कृषि मंत्रालय के एग्रीस्टेक पोर्टल में किसान पंजीयन को अनिवार्य किया गया है, जिससे किसान की सहीं पहचान हो एवं डुप्लीकेशन/दोहराव न हो। पंजीयन 31 अक्टूबर 2025 तक कराया जा सकता है।

 डिजीटल क्राप सर्वे के माध्यम से 23 लाख हेक्टेयर रकबे का सर्वे कराया गया है जिसके फलस्वरूप धान के रकबे का ऑनलाईन निर्धारण डिजीटल रूप से सुनिश्चित हुआ है।

 प्रदेश के 20,000 ग्रामों में दिनांक 02 अक्टूबर से डिजीटल क्राप सर्वे एवं मैन्यूअल गिरदावरी के डेटा को ग्रामसभा में पठन-पाठन कराया जा रहा है।

 किसानों को बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु टोकन तुहर हाथ मोबाईल एप के माध्यम से ऑनलाईन टोकन की व्यवस्था की गई है इसके तहत किसान स्वयं अपने सुविधा अनुसार दिनों में धान विक्रय किये जाने हेतु टोकन काट सकेगें।

 वास्तविक किसानों से धान खरीदी सुनिश्चित करने हेतु बायोमैट्रिक आधारित धान की खरीदी की जावेगी।

 2739 खरीदी केन्द्रो के माध्यम से धान खरीदी किये जाने हेतु समितियों में समुचित व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये है।

 समितियों को खरीद विपणन वर्ष 2025-26 में शून्य सुखत आने पर 05 रूपये प्रति क्विंटल के मान से प्रोत्साहन दिया जायेगा।

 धान खरीदी हेतु आवश्यकतानुसार नये एवं पुराने जूट बारदाने की व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिये गये है।

 खाद्य विभाग भारत सरकार द्वारा खरीफ वर्ष 2025-26 हेतु केन्द्रीय पूल में 73 लाख मीट्रिक टन चावल का लक्ष्य दिया गया है।

 प्रदेश में धान की रिसाईकलिंग रोके जाने एवं बेहतर मॉनिटरिंग व्यवस्था सुनिश्चित किये जाने हेतु पहली बार इंटिग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्द्रोल सेंटर मार्कफेड कार्यालय में स्थापित किये जाने का निर्णय लिया गया है। जिलों में भी कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे।

 धान खरीदी केन्द्रो में बेहतर एवं सुगम व्यवस्था हेतु कलेक्टर द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को खरीदी केन्द्र प्रभारी बनाने का निर्णय लिया गया है।

 सीमावर्ती राज्यों से खरीदी केन्द्रो धान की आवक रोके जाने हेतु विशेष चेकिंग दल जिलेस्तर पर गठित किये जाने के निर्देश दिये गये है।

 धान के परिवहन व्यवस्था अंतर्गत मितव्ययता को सुनिश्चित किये जाने हेतु धान के उठाव व परिवहन, भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए गए हैं।

महासमुंद/जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा 2 औद्योगिक केन्द्रों का किया गया निरीक्षण अनियमितता पर नोटिस जारी

महासमुंद/जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा 2 औद्योगिक केन्द्रों का किया गया निरीक्षण अनियमितता पर नोटिस जारी

महासमुंद/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश के परिपालन में आज जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा दो औद्योगिक केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री शशिकांत सिंह, श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग,श्री डी०एन० पात्र, निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान विभाग श्री सिद्धार्थ दुबे उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान मेसर्स राधेश्याम आईल इण्डस्ट्रीज सरायपाली में विधिक माप विज्ञान विभाग की जांच में धर्मकांटा नियमानुसार सत्यापित पाया गया, इसकी जांच हेतु पर्याप्त संख्या में बाट रखने हेतु निर्देशित किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जांच में कोई भी कमियां नहीं पाई गई। श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, वेतन भुगतान अधिनियम 1936, संविदा श्रमिक अधिनियम 1970 के अन्तर्गत जांच/निरीक्षण किया गया। प्रबंधन द्वारा प्रमुख नियोजक का लाइसेंस एवं ठेकेदार द्वारा भी लाइसेंस नही लिया जाना पाया गया व सूचनाएं प्रदर्शित किया जाना नहीं पाया गया तथा ओवर टाईम का रिकॉर्ड रखा जाना नहीं पाया गया। इस संबंध में प्रबंधन एवं ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा रहा है।

इसी प्रकार विकासखण्ड सरायपाली अंतर्गत क्लीनमैक्स इनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन लिमिटेड केना का निरीक्षण किया गया है। जिसमें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा विधिक माप विज्ञान विभाग की जांच में कोई भी कमियां नहीं पाया गया। श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, वेतन भुगतान अधिनियम 1936, संविदा श्रमिक अधिनियम 1970 के अन्तर्गत जांच / निरीक्षण किया गया। जिसमें 01 ठेकेदार द्वारा लाइसेंस नहीं लिया जाना पाया गया व सूचनाएं प्रदर्शित नहीं पाया गया तथा अन्य रिकार्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। इस संबंध में प्रबंधन एवं ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा रहा है।

सरायपाली में औद्योगिक केन्द्रों में अनियमितता उजागर, जिला स्तरीय टीम ने जारी किया नोटिस

सरायपाली : जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा 2 औद्योगिक केन्द्रों का किया गया निरीक्षण अनियमितता पर नोटिस जारी

महासमुंद 10 अक्टूबर 2025/ कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देश के परिपालन में आज जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा दो औद्योगिक केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री शशिकांत सिंह, श्रम पदाधिकारी श्रम विभाग,श्री डी०एन० पात्र, निरीक्षक, विधिक माप विज्ञान विभाग श्री सिद्धार्थ दुबे उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान मेसर्स राधेश्याम आईल इण्डस्ट्रीज सरायपाली में विधिक माप विज्ञान विभाग की जांच में धर्मकांटा नियमानुसार सत्यापित पाया गया, इसकी जांच हेतु पर्याप्त संख्या में बाट रखने हेतु निर्देशित किया गया। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जांच में कोई भी कमियां नहीं पाई गई। श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, वेतन भुगतान अधिनियम 1936, संविदा श्रमिक अधिनियम 1970 के अन्तर्गत जांच/निरीक्षण किया गया। प्रबंधन द्वारा प्रमुख नियोजक का लाइसेंस एवं ठेकेदार द्वारा भी लाइसेंस नही लिया जाना पाया गया व सूचनाएं प्रदर्शित किया जाना नहीं पाया गया तथा ओवर टाईम का रिकॉर्ड रखा जाना नहीं पाया गया। इस संबंध में प्रबंधन एवं ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा रहा है।

इसी प्रकार विकासखण्ड सरायपाली अंतर्गत क्लीनमैक्स इनवायरो एनर्जी सॉल्यूशन लिमिटेड केना का निरीक्षण किया गया है। जिसमें जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र तथा विधिक माप विज्ञान विभाग की जांच में कोई भी कमियां नहीं पाया गया। श्रम विभाग द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, समान पारिश्रमिक अधिनियम 1976, वेतन भुगतान अधिनियम 1936, संविदा श्रमिक अधिनियम 1970 के अन्तर्गत जांच / निरीक्षण किया गया। जिसमें 01 ठेकेदार द्वारा लाइसेंस नहीं लिया जाना पाया गया व सूचनाएं प्रदर्शित नहीं पाया गया तथा अन्य रिकार्ड प्रस्तुत नहीं किया गया। इस संबंध में प्रबंधन एवं ठेकेदार को नोटिस जारी किया जा रहा है।

महासमुंद/खल्लारी विधानसभा सभा के बूथ लेवल एजेंट का प्रशिक्षण आयोजित 

महासमुंद/खल्लारी विधानसभा सभा के बूथ लेवल एजेंट का प्रशिक्षण आयोजित

महासमुंद/ भारत निर्वाचन आयोग, सीईओ छत्तीसगढ़, रायपुर तथा जिला निर्वाचन अधिकारी महासमुंद के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के मार्गदर्शन मे खल्लारी विधानसभा सभा के बूथ लेवल एजेंट का प्रशिक्षण जनपद पंचायत बागबाहरा के सभा कक्ष मे रखा गया। जिसमे मास्टर ट्रेनर खल्लारी विधानसभा सभा द्वारा बूथ लेवल एजेंट्स को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में बूथ लेवल अधिकारी के कार्य, बूथ लेवल एजेंट्स की नियुक्ति उनके कार्य एवं दायित्व, लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम एवं उनके अंतर्गत आने वाले धारा,फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली मे नाम पंजीयन कराने अहर्ता तिथियां,निर्वाचक नामावली मे नाम पंजीकृत करने के फॉर्म, नाम हटाने फॉर्म्स, नाम सुधारने, जगह स्थानांतरित करने, एपिक कार्ड मांग, दिव्यांग जन के चिन्हा कन, मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान बूथ लेवल अधिकारी द्वारा होम टू होम सर्वे, बूथ लेवल एजेंट्स द्वारा बूथ लेवल अधिकारी को बी एल ए नियुक्ति पत्र सौंपना, बूथ लेवल एजेंट्स द्वारा बूथ लेवल अधिकारी को मृत मतदाताओं की सूची एवं भरे हुए फॉर्म 7 दस्तावेज सहित उपलब्ध कराना, अधिकतम 10 फॉर्म एक बार मे जमा किया जाना, पुनरीक्षण के दौरान अधिकतम 30 फॉर्म जमा किये जाने सम्बंधित जानकारी आदि शामिल थे।

प्रशिक्षण मे अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बागबाहरा द्वारा सभी प्रशिक्षणार्थियों बूथ लेवल एजेंट्स को गहन पुनरीक्षण के समय बूथ लेवल अधिकारियों के साथ कार्य कर एक स्वस्थ फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली बनाने मे सहभागिता देने की अपील किया गया प्रशिक्षण सत्र मे विभिन्न राजनितिक दलों के बूथ लेवल एजेंट्स के साथ तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी बागबाहरा, निर्वाचन शाखा प्रभारी, मास्टर ट्रैनर्स एवं निर्वाचन स्टॉफ उपस्थित रहे l

महासमुंद/ग्राम पंचायत बांसकुडा के सचिव निलंबित श्री किशोर कुमार ध्रुव को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

महासमुंद/ग्राम पंचायत बांसकुडा के सचिव निलंबित श्री किशोर कुमार ध्रुव को सौंपा गया अतिरिक्त प्रभार

महासमुंद/ मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हेमंत नंदनवार द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद के प्रतिवेदन के आधार पर ग्राम पंचायत बांसकुड़ा के सचिव श्री जगदीश ध्रुव को अपने पदीय कर्तव्यों के प्रति उदासीनता, लापरवाही और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

आदेश के अनुसार श्री ध्रुव द्वारा ग्राम पंचायत कार्यालय में नियमित उपस्थिति नहीं दी जा रही थी तथा संपर्क करने पर भी वे जवाब नहीं देते थे। ग्राम पंचायत बांसकुड़ा आदिकर्मयोगी पंचायत होने के बावजूद, उनके द्वारा संबंधित कार्यों का निर्वहन नहीं किया गया और शासन की विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन भी प्रभावित हुआ। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी कारण बताओ सूचना पत्र का उत्तर भी समय पर प्रस्तुत नहीं किया गया। इन सभी कारणों से उनका कृत्य छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा आचरण नियम 1998 का उल्लंघन माना गया है। निलंबन अवधि में श्री जगदीश ध्रुव का मुख्यालय कार्यालय जिला पंचायत महासमुंद निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।इसी आदेश के तहत श्री किशोर कुमार ध्रुव ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत छपोराडीह को ग्राम पंचायत बांसकुड़ा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है ताकि पंचायत के कार्य सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

बसना : साहू संघ निर्वाचन के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में समाज के विभिन्न पदों के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला

बसना : साहू संघ निर्वाचन के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इस चुनाव में समाज के विभिन्न पदों के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला

महासमुंद के बसना साहू समाज के बरोली परिक्षेत्र में हुए साहू संघ के चुनाव में सभी पदों के लिए उत्साहपूर्वक मतदान हुआ। सुबह से ही मतदान केंद्र पर मतदाताओं की भीड़ उमड़ पड़ी। देर शाम मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए, जिनमें कई पदों पर रोमांचक मुकाबले देखने को मिले।

अध्यक्ष पद पर चंद्रप्रकाश साव ने देवानंद साव को 11 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। देवानंद साव को 76 वोट मिले, जबकि चंद्रप्रकाश साव को 87 वोट प्राप्त हुए।
उपाध्यक्ष (पुरुष) पद पर हेमचन्द साव ने मोहनलाल साव को सिर्फ 1 वोट से हराकर जीत हासिल की।
उपाध्यक्ष (महिला) पद पर प्रेम बाई नरेश साव ने मालती कमलेश साव को 14 वोटों से हराया। मालती साव को 74 वोट मिले, जिसमें से 1 वोट रिजेक्ट घोषित हुआ।

संगठन सचिव (पुरुष) पद पर हेमचन्द साव ने सुरेश साव को 19 वोटों से मात दी। वहीं संगठन सचिव (महिला) पद पर हेमलता मुरारी साव ने भागेश्वरी मोहन साव को 1 वोट से हराकर जीत दर्ज की।

मतगणना पूरी होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाओं से स्वागत किया गया और समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने उन्हें बधाई दी। चुनाव अधिकारी ने बताया कि मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और सभी पदों पर निष्पक्ष रूप से मतगणना की गई।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। उन्होंने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों से समाज की एकता, शिक्षा और विकास के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपेक्षा जताई।
बरोली परिक्षेत्र साहू संघ के यह चुनाव समाज में संगठन और सहभागिता की मिसाल बने हैं।

पिथौरा: ग्रामीणों को शहर जैसी स्वास्थ्य सुविधा देने का लक्ष्य: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल

बसना विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने आज पिथौरा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए जीवन दीप समिति की महत्वपूर्ण बैठक में भाग लिया। इस दौरान, उन्होंने क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता, गुणवत्ता और जनसंतोष को लेकर एक विस्तृत और सार्थक संवाद प्रस्तुत किया।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए स्पष्ट किया कि इस पहल का मूल उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले हर मरीज को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और सम्मानजनक चिकित्सा सेवा प्राप्त हो। उन्होंने जोर देकर कहा कि स्वास्थ्य सेवा केवल एक सुविधा नहीं, बल्कि नागरिकों का मौलिक अधिकार है। हम सबकी जिम्मेदारी है कि इस अधिकार की पूर्ति में कोई कमी न रहे।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने जीवन दीप समिति की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि यह समिति न केवल अस्पताल की कार्यप्रणाली की निगरानी करती है, बल्कि स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप सुधारात्मक सुझाव भी देती है। विधायक ने समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि वे क्षेत्रीय स्वास्थ्य आवश्यकताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन करें और स्पष्ट फीडबैक दें ताकि वास्तविक ज़रूरतों के आधार पर सुधार किए जा सकें।

*शहर जैसी सुविधाएँ ग्रामीण क्षेत्र में: दीर्घकालिक लक्ष्य*

मीडिया से चर्चा के दौरान विधायक डॉ. अग्रवाल ने क्षेत्र के लिए अपने दीर्घकालिक लक्ष्य को साझा किया। उन्होंने कहा कि पिथौरा जैसे ग्रामीण क्षेत्र में शहर जैसी चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारा लक्ष्य है। इस दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा राज्य सरकार की प्राथमिकताओं में शीर्ष पर है। इसके लिए संसाधनों का चरणबद्ध विस्तार, मानव संसाधन की मजबूती और तकनीकी उन्नयन की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के इस कदम को पिथौरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है, जिसका सीधा लाभ क्षेत्र की आम जनता को मिलेगा।

इस बैठक में जनपद अध्यक्ष ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरें, जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सीताराम सिन्हा, जनपद उपाध्यक्ष ब्रह्मानंद पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वप्निल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विजय नायक, विधायक प्रतिनिधि विजय राज पटेल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आलोक त्रिपाठी, सांसद प्रतिनिधि मनमीत छाबड़ा, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरें, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम सिन्हा सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ शासन की साइकिल योजना से बेटियों को मिला नया हौसला – फूलझर विद्यालय में हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन 

छत्तीसगढ़ शासन की साइकिल योजना से बेटियों को मिला नया हौसला – फूलझर विद्यालय में हुआ उत्साहपूर्ण आयोजन

महासमुंद/फूलझर उच्च माध्यमिक विद्यालय भगत देवरी में साइकिल वितरण कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक पालकगण, जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण एवं अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर विद्यालय की अनेक योग्य छात्राओं को शासन की बहु-प्रतीक्षित एवं महत्वाकांक्षी योजना “निःशुल्क सरस्वती साइकिल योजना” के अंतर्गत साइकिलें वितरित की गईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में भूतपूर्व जनपद सदस्य डॉ. हेमंत कौशिक जी उपाध्यक्ष फुलझर सेवा समिति उपस्थित रहे।

विशेष अतिथियों में जनपद सदस्य भारती जी, छोटू अग्रवाल, बंटी अग्रवाल, चंद्रमणि सिदार (ढाबाखार सरपंच), विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कानूनगो जी, प्राचार्य श्री तारेन्द्र कुमार साहू जी, वरिष्ठ शिक्षक श्री सम्पूर्णानंद साहू जी, विरेन्द्र कुमार दास, श्री हेमराज प्रधान, सुदामा साहू, ललित साहू, श्री बिसिकेशन साव, साहेब लाल साव, परात्पर प्रधान, गायत्री प्रधान, चितरंजन यादव, सुनिता मांझी, सुरेन्द्र भोई, चंद्रोदय प्रधान, अखिलेश बारीक, तुषार यदु तथा क्षेत्र के अनेक सम्मानित नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष अशोक कानूनगो जी ने की, जबकि संचालन अरुण किशोर दास जी द्वारा किया गया। साइकिल वितरण के दौरान सभी अतिथियों ने छात्राओं को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें शिक्षा के प्रति समर्पित रहने और निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सामूहिक छायाचित्र सत्र के साथ हुआ।

बसना/बंसुला परिक्षेत्र साहू संघ का चुनाव में उमेश साव अध्यक्ष ,मोहन साव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए उपाध्यक्ष

0

बसना/बंसुला परिक्षेत्र साहू संघ का चुनाव में उमेश साव अध्यक्ष ,मोहन साव उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए बहन मोगरा साव महिला उपाध्यक्ष बहन मोहिनी साव परिक्षेत्र संगठन सचिव,योगेश्वर साव परिक्षेत्र संगठन सचिव निर्वाचित

बसना. वेछत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ 33/61 से संबद्ध परिक्षेत्र बंसुला साहू संघ का निर्वाचन जन्मजय साव संरक्षक तहसील साहू संघ बसना के अगुवाई में पिथौरा विखं के ग्राम पंचायत भवन पथरला में शान्ति पूर्ण संपन्न हुआ, जिसमें बंसुला परिक्षेत्र के 34 गांव के कुल 130 साहू महिला पुरुष मतदाताओं ने मतदान में भाग लिया,मत पत्रों की गिनती पश्चात उमेश साव अध्यक्ष ,मोहन साव उपाध्यक्ष ,बहन मोगरा वेदकुमार साव महिला उपाध्यक्ष बहन मोहिनी रूपानंद साव परिक्षेत्र संगठन सचिव,योगेश्वर साव परिक्षेत्र संगठन सचिव निर्वाचित हुए , उम्मीदवारों केमत पत्रों की गिनती के घोषणा होने के शाम तक रुके हुए डटे हुए थे अपने चहेते प्रत्याशीयो की जीत पर झूम उठे सभी जीते समाज सेवकों ने बोहारपार स्थित भक्तिन माता कर्मा देवी के मंदिर में माथा टेक कर समाज के लोगों की खुशहाली की कामना की

संरक्षक जन्मजय साव ने कहा परिक्षेत्र साहू संघ बंसुला के निर्वाचित समस्त पदाधिकारियों द्वारा युवक-युवती परिचय सम्मेलन, सामूहिक विवाह सम्मेलन और माता कर्मा जयंती जैसे विभिन्न प्रकार के सामाजिक सम्मेलन आयोजित कर समाज को जगाएंगे जिनका उद्देश्य समाज की एकता, विवाह जैसे सामाजिक कार्यों और समाज सुधार पर भागीदारी रहेगी।

सरायपाली : नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष स्त्री रोग उपचार सुविधा

नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष स्त्री रोग उपचार सुविधा

सरायपाली (छ.ग.)।
महिलाओं और बालिकाओं के स्वास्थ्य को लेकर नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ने सराहनीय पहल की है। अस्पताल में अब स्त्री रोग विशेषज्ञों की अनुभवी टीम द्वारा महिलाओं को उम्र के हर पड़ाव पर होने वाले शारीरिक परिवर्तनों को समझने, प्रबंधित करने और निदान की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। 📍 स्थान: चीवराकुटा, सिंघोड़ा, सरायपाली (छ.ग.)
📞 संपर्क: 87709 03234, 94241 84383

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि महिलाओं को PCOD, स्तन विकार, अनियमित मासिक धर्म, ओवरीयन सिस्ट, मूत्र संबंधी लीकेज तथा गर्भावस्था से जुड़ी समस्याओं का उच्च स्तरीय उपचार उपलब्ध है। साथ ही, निःसंतानता का भी सम्पूर्ण उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।

यह सुविधा उन महिलाओं और बालिकाओं के लिए विशेष रूप से उपयोगी है जो शारीरिक बदलावों से गुजरते समय असहजता या परेशानी महसूस करती हैं। अस्पताल में अनुभवी स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा जांच और उचित परामर्श दिया जा रहा है, जिससे मरीजों को सही समय पर निदान और उपचार मिल सके।

अस्पताल में आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को भी राहत मिलेगी।

📍 स्थान: चीवराकुटा, सिंघोड़ा, सरायपाली (छ.ग.)
📞 संपर्क: 87709 03234, 94241 84383

नवजीवन मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल लगातार क्षेत्र की महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहा है, जिससे वे स्वस्थ और सशक्त जीवन जी सकें।