तेन्दुकोना : ग्राम कोल्दा में दिनदहाड़े चोरी, अज्ञात चोरों ने जेवरात पार किए

 

जिले के तेन्दूकोना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोल्दा में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। दिनांक 06 अगस्त को दिनदहाड़े एक मजदूर के घर से अज्ञात चोरों ने कुल 23,000 रुपये के जेवरात पार कर लिए। घटना के समय पूरा परिवार खेत में मजदूरी करने गया हुआ था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी गैंदलाल चक्रधारी निवासी ग्राम तुपकबोरा (थाना बागबाहरा), वर्तमान में ग्राम कोल्दा (चौकी बुन्देली) में अपने ससुराल में पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। 6 अगस्त की सुबह लगभग 8 बजे वह अपनी पत्नी सुमरित बाई और सास गायत्री चक्रधारी के साथ गांव के परशुराम चक्रधारी के खेत में मजदूरी करने गया था। घर में ताले लगे हुए थे।

जब तीनों दोपहर लगभग 3 बजे घर लौटे, तो बाहर का ताला टूटा हुआ पाया गया। घर के अंदर लकड़ी की पेटी खुली पड़ी थी और सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोरों ने पेटी में रखे 9 नग पुराने सोने की लॉकेट (कीमत करीब ₹18,000) और एक जोड़ी चांदी की पायल (कीमत ₹5,000) चोरी कर ली है।

इस संबंध में प्रार्थी ने 7 अगस्त को चौकी बुन्देली में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद पुलिस ने धारा 305(क) BNS के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ने के लिए सभी संभावित ठिकानों पर दबिश दी जाएगी।

सांकरा: राजलक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर, युवक गंभीर रूप से घायल

 

महासमुंद | 17 जुलाई 2025
महासमुंद जिले के सांकरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम टेका के पास एक सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब रायपुर की ओर से तेज़ रफ्तार से आ रही राजलक्ष्मी ट्रेवल्स की बस ने एक ट्रैक्टर को पीछे से टक्कर मार दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरिफाबाद निवासी विरेन्द्र कुमार नायक अपने ट्रैक्टर (क्रमांक CG06GQ4650) से अपने घर लौट रहा था। जब वह ग्राम टेका स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी बस (क्रमांक OD05P1550) के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए ट्रैक्टर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विरेन्द्र नायक को सिर, दाहिने हाथ की बांह और कलाई में गंभीर चोटें आई हैं।

दुर्घटना की सूचना मिलने पर विरेन्द्र के रिश्तेदार ताराचंद पटेल ने घायल को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल CHC पिथौरा पहुंचाया। इसके बाद उसे रायपुर के MMI नारायणा अस्पताल और झलप के सियाराम अस्पताल में आगे का इलाज कराया गया।

पीड़ित के भाई द्वारा घटना की जानकारी थाने में दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल बस चालक के खिलाफ लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने और दुर्घटना के संबंध में जांच की जा रही है।

पीड़ित परिवार ने दोषी बस चालक पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

CG : कांवड़ियों के भेष में रायपुर पुलिस ने पकड़ा शातिर UPI फ्रॉड गैंग, 80 मोबाइल चोरी कर करोड़ों की ठगी

 

रायपुर | 08 अगस्त 2025
रायपुर पुलिस ने एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो देश के अलग-अलग हिस्सों के सब्जी बाजारों से मोबाइल चोरी कर, उनमें से पासवर्ड क्रैक कर बैंक खातों से पैसे उड़ा रहा था। पुलिस ने कांवड़ियों के भेष में कोलकाता और झारखंड के साहेबगंज से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पिछले तीन महीनों में रायपुर सहित अन्य शहरों के सब्जी बाजारों से 80 से अधिक मोबाइल फोन चुराए और उनसे करोड़ों की ठगी की।

सब्जी बाजार में चोरी से हुआ खुलासा

यह मामला तब सामने आया जब रायपुर के गुढ़ियारी और तेलीबांधा इलाके में मोबाइल चोरी की बढ़ती घटनाओं के बीच एक युवक के फोन से ₹99,000 की ठगी की गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच में 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, लेकिन बड़ा खुलासा तब हुआ जब तेलीबांधा थाना क्षेत्र में गोविंद राम वाधवानी की शिकायत पर आगे की कार्रवाई की गई।

टेक्निकल एक्सपर्ट की मदद से पासवर्ड क्रैक

आरोपियों ने चोरी किए गए मोबाइलों से फोन-पे, पेटीएम और अन्य UPI एप्स के जरिए पीड़ितों के खातों से पैसे निकाले। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि ये आरोपी पासवर्ड क्रैक करने में माहिर थे और टेक्निकल एक्सपर्ट की मदद से मोबाइल को अनलॉक कर ट्रांजेक्शन को अंजाम देते थे।

कांवड़ियों की तरह की रेड, 4 गिरफ्तार

तेलीबांधा पुलिस ने मोबाइल ट्रांजेक्शन की जानकारी निकालकर पश्चिम बंगाल तक सुराग पहुंचाया। सावन मास में शक से बचने के लिए पुलिस टीम ने कांवड़ियों के वेश में कोलकाता और झारखंड जाकर रेड की। इस दौरान चार आरोपी — देवा उर्फ देव कुमार महतो, कन्हैया कुमार मंडल, विष्णु कुमार मंडल (तीनों साहेबगंज, झारखंड) और ओमप्रकाश ठाकुर (कोलकाता, पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया गया।

25 हजार की नौकरी में करते थे मोबाइल चोरी

पूछताछ में सामने आया कि गिरोह का सरगना देवा अपने साथियों को ₹25,000 मासिक सैलरी पर मोबाइल चोरी का काम देता था। चोरी के मोबाइलों से बैंक खातों की जानकारी निकाल कर पैसे पश्चिम बंगाल ट्रांसफर किए जाते थे, जिन्हें ओमप्रकाश ठाकुर ATM से निकाल लेता था।

पुलिस को मिले करोड़ों के लेन-देन के सबूत

SSP डॉ. लाल उमेद सिंह के अनुसार, आरोपियों के मोबाइल फोन में करोड़ों के ट्रांजेक्शन के सबूत मिले हैं। आरोपियों के पास से 3 मोबाइल फोन, 2 सिम कार्ड और लगभग 40 से अधिक क्यूआर कोड बरामद हुए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के लिए पुलिस अन्य राज्यों से संपर्क कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. देवा उर्फ देव कुमार (28) – थाना तालझाड़ी, जिला साहेबगंज, झारखंड

2. कन्हैया कुमार मंडल (22) – थाना तालझाड़ी, जिला साहेबगंज, झारखंड

3. विष्णु कुमार मंडल (22) – थाना तालझाड़ी, जिला साहेबगंज, झारखंड

4. ओमप्रकाश ठाकुर (31) – कोलकाता, पश्चिम बंगाल

 

रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई को एक बड़ी कामयाबी के रूप में देखा जा रहा है, जिसने डिजिटल ठगी के बढ़ते खतरों पर करारा प्रहार किया है।

 

 

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

आज का राशिफल पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य

 

🕉श्री हरिहरो विजयतेतराम🕉

🌄सुप्रभातम🌄

🗓आज का पञ्चाङ्ग🗓

🌻शुक्रवार, ०८ अगस्त २०२५🌻

सूर्योदय: 🌄 ०५:५९

सूर्यास्त: 🌅 ०७:०६

चन्द्रोदय: 🌝 १८:४१

चन्द्रास्त: 🌜२९:२१

अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)

ऋतु: ⛈️ वर्षा

शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)

विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)

मास 👉 श्रावण

पक्ष 👉 शुक्ल

तिथि 👉 चतुर्दशी (१४:१२ से पूर्णिमा)

नक्षत्र 👉 उत्तराषाढ (१४:२८ से श्रवण)

योग 👉 आयुष्मान् (२८:०९ से सौभाग्य)

प्रथम करण 👉 वणिज (१४:१२ तक)

द्वितीय करण 👉 विष्टि (२५:५२ तक)

॥ गोचर ग्रहा: ॥

🌖🌗🌖🌗

सूर्य 🌟 कर्क

चंद्र 🌟 मकर

मंगल 🌟 कन्या (उदित, पूर्व, मार्गी)

बुध 🌟 कर्क (अस्त, पश्चिम, वक्री)

गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)

शुक्र 🌟 मिथुन (अस्त, पश्चिम, मार्गी)

शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)

राहु 🌟 कुम्भ

केतु 🌟 सिंह

शुभाशुभ मुहूर्त विचार

⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳

अभिजित मुहूर्त 👉 ११:५५ से १२:४९

अमृत काल 👉 ०७:५७ से ०९:३५

सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 १४:२८ से २९:४०

रवियोग 👉 ०५:४० से १४:२८

विजय मुहूर्त 👉 १४:३६ से १५:३०

गोधूलि मुहूर्त 👉 १९:०५ से १९:२६

सायाह्न सन्ध्या 👉 १९:०५ से २०:०८

निशिता मुहूर्त 👉 २४:०१ से २४:४४

राहुकाल 👉 १०:४२ से १२:२२

राहुवास 👉 दक्षिण-पूर्व

यमगण्ड 👉 १५:४३ से १७:२४

दुर्मुहूर्त 👉 ०८:२१ से ०९:१४

होमाहुति 👉 चन्द्र

दिशा शूल 👉 पश्चिम

अग्निवास 👉 आकाश

भद्रावास 👉 पाताल (१४:१२ से २५:५२)

चन्द्रवास 👉 दक्षिण

शिववास 👉 भोजन में (१४:१२ से श्मशान में)

☄चौघड़िया विचार☄

॥ दिन का चौघड़िया ॥

१ – चर २ – लाभ

३ – अमृत ४ – काल

५ – शुभ ६ – रोग

७ – उद्वेग ८ – चर

॥रात्रि का चौघड़िया॥

१ – रोग २ – काल

३ – लाभ ४ – उद्वेग

५ – शुभ ६ – अमृत

७ – चर ८ – रोग

नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।

शुभ यात्रा दिशा

🚌🚈🚗⛵🛫

दक्षिण-पूर्व (दहीलस्सी अथवा राई का सेवन कर यात्रा करें)

तिथि विशेष

🗓📆🗓📆

श्री सत्यनारायण (पूर्णिमा) व्रत, श्री हयग्रीव अवतार जन्मोत्सव, सूंण मांडना (पुरा दिन शुद्ध) कोकिला व्रत पूर्ण, विवाहादि मुहूर्त (केवल हिमाचल, हरियाणा, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर के लिये) कर्क-वृश्चिक (प्रातः ०५:५९ से दोपहर ०२:१२), व्यवसाय आरम्भ मुहूर्त दोपहर १२:०६ से १२:३८ तक, देवप्रतिष्ठा मुहूर्त प्रातः ०५:५९ से १०:५३ तक आदि।

आज जन्मे शिशुओं का नामकरण

आज १४:२८ तक जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराषाढ नक्षत्र के तृतीय एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ज, जी) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम श्रवण नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय चरण अनुसार क्रमशः (खी, खू, खे) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।

उदय-लग्न मुहूर्त

कर्क – २८:०१ से ०६:२३

सिंह – ०६:२३ से ०८:४२

कन्या – ०८:४२ से ११:००

तुला – ११:०० से १३:२१

वृश्चिक – १३:२१ से १५:४०

धनु – १५:४० से १७:४४

मकर – १७:४४ से १९:२५

कुम्भ – १९:२५ से २०:५१

मीन – २०:५१ से २२:१४

मेष – २२:१४ से २३:४८

वृषभ – २३:४८ से २५:४३+

मिथुन – २५:४३+ से २७:५८+

〰️〰️〰️

पञ्चक रहित मुहूर्त

शुभ मुहूर्त – ०५:४० से ०६:२३

मृत्यु पञ्चक – ०६:२३ से ०८:४२

अग्नि पञ्चक – ०८:४२ से ११:००

शुभ मुहूर्त – ११:०० से १३:२१

रज पञ्चक – १३:२१ से १४:१२

शुभ मुहूर्त – १४:१२ से १४:२८

चोर पञ्चक – १४:२८ से १५:४०

शुभ मुहूर्त – १५:४० से १७:४४

रोग पञ्चक – १७:४४ से १९:२५

शुभ मुहूर्त – १९:२५ से २०:५१

मृत्यु पञ्चक – २०:५१ से २२:१४

रोग पञ्चक – २२:१४ से २३:४८

शुभ मुहूर्त – २३:४८ से २५:४३+

मृत्यु पञ्चक – २५:४३+ से २७:५८+

अग्नि पञ्चक – २७:५८+ से २९:४०+

पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570

फोन पेय 8889391334

आज का राशिफल

🐐🐂💏💮🐅👩

〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आपका आज का दिन साधारण रहेगा। आज आप चाहकर भी अपनी दिनचार्य को व्यवस्थित नही कर सकेंगे। प्रातः काल के समय कोई शुभ समाचार मिल सकता है परन्तु इसके बाद का समय उदासीन रहेगा। कार्य व्यवसाय में परिश्रम का फल आशाजनक नही मिलने पर निराशा होगी। नौकरी पेशा जातक भी व्यर्थ की भागदौड़ में लगे रहेंगे। आर्थिक रूप से आज मध्यान के बाद ही थोड़ा बहुत लाभ हो सकेगा। घरेलू वातावरण आपकी अथवा किसी अन्य सदस्य की टालने की प्रवृति से बिगड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण आवश्यक है।

वूष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित फलदायी रहेगा। आज धार्मिक भावनाएं बढ़ने से मानसिक रूप से राहत अनुभव करेंगे मन मे अवश्य उथल पुथल लगी रहेगी फिर भी जाहिर नही होने देंगे। कार्य क्षेत्र पर मेहनत तो करेंगे परन्तु लाभ उचित मात्रा में नही हो सकेगा। कुछ महत्त्वपूर्ण विषयो को लेकर किसी प्रतिद्वन्दी से समझौता करना पड़ सकता है। धन लाभ मध्यान बाद थोड़े अंतराल पर होता रहेगा परन्तु खर्च की तुलना में पर्याप्त नही होगा। गृहस्थ में कुछ ना कुछ उलझनों के बाद भी स्थिति सामान्य बनी रहेगी।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

आज का दिन प्रतिकूल फलदायी रहेगा। सेहत का आज विशेष ध्यान रखें। आकस्मिक चोटादि लगने का भय है। दिन शारीरिक रूप से कष्टदायक रहेगा। व्यर्थ के खर्च रहने से ज्यादा परेशानी बनेगी। आज आवश्यकता पड़ने पर किसी सहकर्मी का सहयोग नही मिलेगा। कार्य व्यवसाय में आज महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें हानि हो सकती है। घरवाले थोड़ी बहुत मदद करने का प्रयास करेंगे परन्तु स्वभाव में अहम की भावना रहने से आपको पसंद नही होगा। आर्थिक रूप से भी दिन परेशानी वाला रहेगा। उधार लेने की नौबत आ सकती है। दाम्पत्य जीवन मे नीरसता का अहसास होगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज दिन के पहले भाग को छोड़ शेष भाग कुछ ना कुछ लाभ अवश्य कराएगा। दिन के आरंभ में कही से धन लाभ की उम्मीद जागेगी लेकिन इसमे विलम्ब किया तो निराश हो सकते है। व्यवसायी वर्ग व्यवसाय के सिलसिले से यात्रा करेंगे इससे भी कोई ज्यादा लाभ की आशा ना रखें उल्टे सेहत संबंधित अथवा कुछ अन्य कष्ट हो सकता है। सार्वजनिक क्षेत्र पर नई जान पहचान होगी परन्तु इनसे लाभ भविष्य मे ही उठा पाएंगे। परिवार में आज आकस्मिक चोट अथवा अन्य शारीरिक कष्ट लगा रहेगा। आज अल्प धन लाभ होगा वह भी खर्च रहने से चला जायेगा।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज का दिन आपके लिए सुख-समृद्धि दायक रहेगा। पूर्व में की गई मेहनत का फल आज अवश्य धन अथवा अन्य लाभो के रूप में मिलेगा। जमीन संबंधित एवं भागीदारी के कार्यो से आय होगी। थोक अथवा शेयर के कारोबारी निवेश का भरपूर लाभ ले सकेंगे। आज आपका सार्वजिक जीवन ठाठ बाट वाला रहेगा। किसी भी कार्य मे खर्च करने से पीछे नही हटेंगे इससे बीच मे थोड़ी आर्थिक विषमताएं भी आ सकती है। रहन-सहन में आडम्बर की झलक दिखेगी। गृहस्थ सुख आज उत्तम रहेगा परिजनो से पूर्ण स्नेह मिलेगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज के दिन आपमे वैचारिक शक्ति अधिक रहेगी सोच समझ कर ही कोई निर्णय लेंगे परन्तु आज किसी की जमानत अथवा अन्य भरोसे वाले कार्य मे ना पढ़ें स्वयं के साथ परिजनों के सम्मान को ठेस लग सकती है। दिन के आरंभ में सेहत नरम रहेगी धीरे धीरे सुधार आ जायेगा। कार्यो के प्रति गंभीर रहने पर भी व्यवसाय में मंदी के कारण ज्यादा लाभ नही कमा सकेंगे। बुद्धि बल से ही आज आशाजनक लाभ प्राप्त किया जा सकता है परन्तु आज धन खर्च करने पर ही धन की प्राप्ति संभव है। संध्या के समय किसी परिचित से उपहार मिल सकता है। परिवार में थोड़ी अशांति रहेगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज का दिन आपके लिए कलहकारी रहेगा। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल की कमी रहेगी। एक दूसरे के प्रति गलतफहमियां ना पाले अन्यथा बाद में पछतावा होगा। कार्य क्षेत्र पर भी सहकर्मियों से विचार मेल ना खाने से काम की गति प्रभावित हो सकती है। अधिकारियों से आज बच कर रहना होगा लोग आपकी गलती करने की प्रतीक्षा में रहेंगे। घर मे भी महत्त्वपूर्ण कार्य सबकी सलाह लेकर ही करें अन्यथा रूठने मनाने में ही दिन निकल जायेगा। धन का खर्च बचाते भी अनर्गल वस्तुओं पर होगा। संतानो के विषय मे राहत रहेगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज दिन का आरंभ किसी से कलह क्लेश से होगा इसका असर मध्यान तक दिमाग मे रहेगा मध्यान के बाद ही स्थिति सम्भलेगी लेकिन आज मतिभ्रम के कारण उचित निर्णय लेने की स्थिति में नही रहेंगे। आज आपके हिस्से का लाभ किसी अन्य की झोली में जा सकता है प्रत्येक कार्यो में गंभीरता दिखाये वरना खर्च चलाना भी मुश्किल होगा। आध्यात्म एवं पूजा पाठ में रुचि होने पर भी मन एकाग्र नही रख सकेंगे। संध्या के समय से लाभ की स्थिति बनने लगेगी लेकिन हाथ मे आने में समय लग सकता है। पारिवारिक वातावरण में स्वार्थ की भावना दिखेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)

आज का दिन सामान्य फलदायी रहेगा फिर भी व्यवहारों में अधिक सतर्कता बरते आपका गलत आचरण किसी के दिल को ठेस पहुचायेगा। लोग आपके सामने नही बोल सकेंगे परन्तु पीछे से सारी कसर निकाल लेंगे। झूठी चुगली के कारण अपमानित होना पड़ सकता है जिससे कलह के भी प्रसंग बनेंगे। आर्थिक रूप से भी आज का दिन सामान्य ही रहेगा काम धंदे से खर्च की अपेक्षा कम ही आय होगी। संचित धन के ऊपर ज्यादा निर्भर रहना पड़ेगा। नौकरी पेशा जातक कार्यो के प्रति ज्यादा गंभीर नही रहेंगे। घरेलू कार्यो की अनदेखी बाद में भारी पड़ेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)

आपका आज का दिन ठीक ठाक ही रहेगा। मन की इच्छा आज आसानी से पूरी कर सकेंगे। घर एवं बाहर के लोग आपसे आशाएं रखेंगे आर्थिक रूप से स्थिति सुधरने से आज किसी को निराश नही करेंगे। कार्य व्यवसाय में आज आपके निर्णय सही साबित होंगे आज अकस्मात लिया गया कोई निर्णय धन लाभ कराएगा। प्रतिस्पर्धी सडयंत्र अवश्य रचेंगे परन्तु आपको हानि पहुचाने में सफल नही हो सकेंगे। व्यापार में निवेश निसंकोच होकर करें। घर के सदस्यों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। पारिवारिक स्थिति मजबूत रहेगी। पति- पत्नी एक दूसरे की भावनाओ को समझेंगे।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज के दिन का आरंभ सामान्य रहेगा लेकिन धीरे धीरे प्रतिकूलता आती जाएगी पूर्वनिर्धारित कार्य मे विघ्न आने से आरंभ करने में परेशानी होगी। कार्य क्षेत्र पर आज लगभग सभी कार्यो में कुछ ना कुछ त्रुटि रहेगी। किसी अन्य के भरोसे रहने से हानि उठानी पड़ेगी। आज स्वयं के बल पर ही लाभ की संभावना रहेगी। परिवार में किसी सदस्य का गलत आचरण आपको आहत करेगा। थोड़ा बहुत मानसिक क्लेश दिन भर बना रहेगा। आज आप जैसा औरो के लिए सोचेंगे वैसी ही प्रतिक्रिया आपको मिलेगी। धन लाभ भागदौड़ के बाद भी सीमित रहेगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज के दिन आप सभी क्षेत्रों से ज्यादा ही उम्मीद लगाए रहेंगे परन्तु सफलता कुछ एक मे ही मिल सकेगी। सरकारी कार्य भी आज कुछ कमी रहने से अपूर्ण रह सकते है । नौकरी-व्यवसाय में कार्य विलम्ब से आरंभ करने के कारण पूर्ण होने में भी विलम्ब होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ ना कुछ कमी बनी रहेगी धन की कमी रहने से महत्त्वपूर्ण कार्य की योजना बनी बनाई रह जायेगी। संध्या के समय से स्थिति सुधरेगी लाभ की संभावना बनेगी परन्तु समय की कमी भी रहने से लाभ सीमित रहेगा। पारिवारिकजन का सहयोग मिलने पर भी मानसिक उद्वेग रहेगा।

 

छत्तीसगढ़: शराब सेवन कर विद्यालय आने वाले प्रधान पाठक चैतराम यादव निलंबित

छाती : शराब सेवन कर विद्यालय आने वाले प्रधान पाठक चैतराम यादव निलंबित

छत्तीसगढ़/जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम तिरसोंठ के शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक श्री चैतराम यादव को अनाधिकृत अनुपस्थिति एवं विद्यालय में शराब सेवन की शिकायतों के आधार पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कलेक्टर जशपुर श्री रोहित व्यास के ग्राम तिरसोंठ भ्रमण के दौरान ग्रामीणों द्वारा प्रधान पाठक के विरुद्ध गंभीर शिकायतें की गई थीं, जिस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कलेक्टर ने निलंबन की अनुशंसा की थी। इसके बाद प्रस्तुत प्रतिवेदन में स्पष्ट हुआ कि श्री यादव ने बिना पूर्व सूचना के 16 जून से 23 जून तथा 5 जुलाई से 8 जुलाई 2025 तक अनाधिकृत रूप से अनुपस्थिति दर्ज की।

इसके अतिरिक्त शैक्षिक समन्वयक रघुनाथपुर, ग्राम पंचायत तिरसोंठ के सरपंच एवं शाला विकास समिति अध्यक्ष द्वारा 8 जुलाई को तैयार किए गए पंचनामा में उल्लेख किया गया कि श्री यादव शराब सेवन कर विद्यालय आते हैं। यह कृत्य प्रथम दृष्टया सही पाया गया, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 का उल्लंघन है और शासकीय सेवक के आचरण के विपरीत कदाचरण की श्रेणी में आता है।

उक्त तथ्यों के आधार पर श्री चौतराम यादव को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9 के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बगीचा नियत किया गया है। इस अवधि में वे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते के पात्र होंगे।

 

महासमुंद/विशेष सुपोषण चौपाल के माध्यम से स्तनपान जागरूकता का संदेश विविध गतिविधियों का आयोजन

महासमुंद/विशेष सुपोषण चौपाल के माध्यम से स्तनपान जागरूकता का संदेश विविध गतिविधियों का आयोजन

 

महासमुंद/ विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत पोषण अभियान को गति देने एवं समुदाय में जागरूकता लाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महासमुंद शहरी परियोजना के सेक्टर 01 अंतर्गत यतियतन लाल वार्ड में विशेष सुपोषण चौपाल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विविध गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता सन्देश दिया गया।

इस चौपाल में बड़ी संख्या में हितग्राही महिलाएं, किशोरियां एवं स्थानीय नागरिक शामिल हुए। उपस्थित लाभार्थियों को स्तनपान के महत्व की जानकारी दी गई। सेक्टर सुपरवाइजर शीला प्रधान द्वारा बताया गया कि शिशु को जन्म के पहले घंटे के भीतर मां का पहला पीला गाढ़ा दूध पिलाना आवश्यक होता है, जो बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है।साथ ही, 6 माह तक केवल स्तनपान कराने और तत्पश्चात पूरक ऊपरी आहार प्रारंभ करने हेतु प्रेरित किया गया। इस अवसर पर दो शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी विधिवत संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में पार्षद श्री माखन पटेल, सुनैना ठाकुर, एवं साजिक कार्यकर्ता श्रीमती सुजाता विश्वनाथन, श्रीमती शोभा शर्मा , पर्यवेक्षक कुंती यादव तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता राखी शर्मा, हाजरानिशा एवं जानकी आर्य की उपस्थिति रही। उन्होंने सभी माताओं को बच्चों के समुचित पोषण के प्रति जागरूक रहने की अपील की। चौपाल के दौरान विभागीय टीम ने पोषण पर आधारित गतिविधियाँ, प्रश्नोत्तरी, संवाद एवं परामर्श के माध्यम से सहभागियों को पोषण विषयक जानकारी दी। साथ ही कई रोचक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। जिसमें गीत संगीत,मटका फोड़,बिंदी लगाओ प्रतियोगिता भी शामिल है। इस अवसर पर उपस्थित माताओं ने भी अपने अनुभव साझा किए और इस प्रकार के आयोजनों को लाभकारी बताया।

महासमुंद जिले में आजीविका संवर्द्धन हेतु क्रेडिट कैंप का आयोजन 47 समूहों को 1 करोड़ 48 लाख और 31 उद्यमियों को 37 लाख का वित्तीय समर्थन

महासमुंद जिले में आजीविका संवर्द्धन हेतु क्रेडिट कैंप का आयोजन 47 समूहों को 1 करोड़ 48 लाख और 31 उद्यमियों को 37 लाख का वित्तीय समर्थन

 

महासमुंद/ राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत नंदनवार के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत महामसुंद परिसर में एकदिवसीय क्रेडिट कैंप का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य स्व-सहायता समूहों एवं उनके सदस्यों को व्यक्तिगत उद्यम वित्त हेतु बैंक ऋण से जोड़ना था।

इस शिविर में जनपद पंचायत सीईओ, लीड बैंक अधिकारी श्री अभय पारे, जिला पंचायत से एपीओ श्रीमती त्रिवेणी रात्रे, डीपीएम श्री अशोक यादव, टीएसए साधन से श्री दिलीप साहू, बीपीएम श्रीमती रेखा नागपुरे सहित ब्लॉक टीम और सभी बैंक शाखाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सक्रिय सहभागिता वाले बैंकों में यूको बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, आईडीबीआई बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, एचडीएफसी बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, केनरा बैंक एवं इंडियन बैंक शामिल है।

क्रेडिट कैंप में 47 स्व-सहायता समूहों को 1 करोड़ 48 लाख और 31 उद्यमियों को 37 लाख का ऋण स्वीकृत एवं वितरित किया गया। कुल मिलाकर 1 करोड़ 85 लाख का वित्तीय संबल प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों को ऋण प्रक्रिया, दस्तावेजों की तैयारी, ब्याज दरों और उद्यम प्रबंधन संबंधी विषयों पर विस्तृत मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस तरह के क्रेडिट कैंप आगामी सप्ताहों में जिले के अन्य सभी विकासखंडों में भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जा सके।

बसना : मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुरंदर मिश्रा ने दुर्गापाली का किया दौरा

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दुर्गापाली आगमन की तैयारी के सिलसिले में रायपुर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने दुर्गापाली का दौरा किया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दुर्गापाली में एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित व्यास पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। तत्पश्चात अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की एक बैठक आयोजित कर मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी को लेकर समीक्षा की। मुख्यमंत्री ग्राम दुर्गापाली में आगामी 11 अगस्त को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा स्कूल परिसर में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने सभा स्थल का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। स्कूल परिसर को मुख्यमंत्री के सभा स्थल के रूप में चयन किया गया तथा हेलीपैड के लिए धान खरीदी केंद्र

आंवलाचक्का एवं हाईस्कूल मैदान रोहिना का अवलोकन किया गया। रोहिना हाई स्कूल मैदान में हेलीपैड बनाए जाने की सहमति बनी है। अधिकारियों ने रोहिना स्कूल मैदान को हेलीपैड के लिए उपयुक्त माना। इसके पूर्व भी यहां एक बार दिलीप सिंह जूदेव एवं दूसरी बार महामहीम राज्यपाल के एम सेठ का आगमन हेलीकाप्टर से चुका है। यह ज्ञातव्य हो कि विधायक पुरंदर मिश्रा का गृहग्राम दुर्गापाली है। प्राथमिक शिक्षा दुर्गापाली में एवं मिडिल स्कूल की शिक्षा रोहिना में अध्ययन करने के पश्चात सरायपाली फिर उच्च शिक्षा के लिए रायपुर चले गए और वहीं पर रहकर रायपुर उत्तर के विधायक

निर्वाचित हुए। विधायक बनने के बाद पहली बार आज गृहग्राम दुर्गापाली आगमन होने पर उनका जोरदार स्वागत किया गया। ग्रामीण विधायक पुरंदर मिश्रा को अपने बीच पाकर काफी उत्साहित थे। आज की तैयारी बैठक के दौरान बसना अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे, डीएफओ मयंक पांडे, सीईओ जनपद पंचायत बसना पीयूष सिंह ठाकुर, आरईएस एसडीओ नयन प्रधान, उद्यानिकी अधिकारी उपेंद्र नाग, विखं शिक्षाधिकारी विनोद कुमार शुक्ला, दुर्गापाली प्रभारी प्राचार्य निमंकर पटेल, जनपद सदस्य संतोषी मुन्ना अग्रवाल, सरपंच मौना राजकुमार पटेल, सोहन पटेल सहित क्षेत्र पंच सरपंच एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा  जिला महासमुंद में “एम-पैक्स के व्यापार विविधिकरण” विषय पर एक दिवसीय भौतिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा  जिला महासमुंद में “एम-पैक्स के व्यापार विविधिकरण” विषय पर एक दिवसीय भौतिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सभागार, होटल आकासिया, जिला महासमुंद में किया गया ।

यह आयोजन राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 और सहकारिता मंत्रालय, भारत सरकार की स्थापना के सफल चार वर्षों के पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर सहकारिता मंत्रालय द्वारा ली गई 60 नई पहलों में से एक महत्वपूर्ण पहल *एम पैक्स के व्यापार विविधिकरण* के विषय पर जिला महासमुंद से एकत्रित पैक्स के 100 से अधिक सदस्यों के साथ इस महत्वपूर्ण विषय पर जानकारी साझा करने हेतु आयोजित किया गया ।

कार्यशाला में कार्यक्रम के संयोजक राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम, क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर के क्षेत्रीय निदेशक श्री किंचित जोशी उपस्थित रहे जिन्होंने समस्त पैक्स/ FPO सदस्यों से कार्यशाला में दिए जा रहे सत्रों को ध्यानपूर्वक सुनने, समझने व उपस्थित विषय विशेषज्ञों के समक्ष अपने प्रश्न अवश्य रखने हेतु प्रेरित किया । साथ ही NCDC द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उपयुक्त प्रस्ताव का सृजन करने का भी आवाह्न किया गया ।

कार्यकम में व्याख्यान प्रदान करने हेतु विशिष्ट अतिथि स्वरूप श्री द्वारिका नाथ, उपायुक्त (सहकारिता) एवं उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं, जिला महासमुंद द्वारा सहकारिता मंत्रालय की पहलों, मॉडल उपनियमों, CSC संचालन, पैक्स कंप्यूटरीकारण के विषय पर व्याख्यान प्रदान किया गया । साथ ही कार्यक्रम के दूसरे सत्र में व्याख्यान संसाधन व्यक्ति स्वरूप उपस्थित श्री अविनाश शर्मा, नोडल अधिकारी, DCCB रायपुर शाखा महासमुंद द्वारा एम पैक्स विषय पर संक्षिप्त में अपने विचार साझा किए, जिसके पश्चात श्री प्रियवृत साहू, DDM नाबार्ड, जिला महासमुंद द्वारा एम पैक्स को व्यापार विविधिकरण के विकल्पों जैसे कृषि यंत्रीकरण, गोदाम निर्माण, मत्स्यपालन, डेयरी इत्यादि क्षेत्र में उद्यमिता विकास पर चर्चा की गई ।

इसी क्रम में एक सत्र में NCDC द्वारा क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं एवं वित्तीय सहायता के स्वरूप पर विस्तृत चर्चा की गई एवं उपयुक्त प्रस्ताव सृजन करने हेतु प्रेरित किया गया । NCDC क्षेत्रीय पुरस्कार 2025 के लिए अपने आवेदन शीघ्रातिशीघ्र NCDC को प्रेषित करने हेतु भी प्रेरित किया गया

कार्यक्रम का समापन मंचासीन अतिथिगणों एवं समस्त उपस्थित सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित कर किया गया ।

महासमुंद: सरायपाली पुलिस की बड़ी कामयाबी: मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़, छह आरोपी गिरफ्तार

 

महासमुंद, 7 अगस्त 2025
महासमुंद जिले की सरायपाली पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत करीब 2.10 लाख रुपये बताई जा रही है।

मामले की शुरुआत दो अलग-अलग चोरी की रिपोर्ट से हुई।
पहली शिकायत पुष्पलता बेहरा ने की थी, जिनकी मोटरसाइकिल हीरो सुपर स्प्लेंडर (CG 06 GG 4413) उनके घर के सामने से चोरी हो गई थी। वहीं, दूसरी रिपोर्ट भोजराम साहू ने दर्ज कराई थी, जिनकी होंडा सीबी साइन बाइक (CG 06 GJ 2091) घर से चोरी हुई।

पुलिस ने विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुटेला चौक और जोगिनीपाली क्षेत्र से दो संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने चोरी करना स्वीकार किया, जिसके बाद पुलिस ने और आरोपियों की पहचान की और कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी इस प्रकार हैं:

1. राहुल नंद पिता विपिन नंद (24 वर्ष), निवासी अर्जुंडा

2. भूपेश प्रधान पिता लोकनाथ प्रधान (21 वर्ष), निवासी ठाकुरपाली

3. शंकर सराफ पिता लिंगराज सराफ (18 वर्ष), निवासी तोरेसिंहा

4. आकाश नंद पिता विजय आनंद (23 वर्ष), निवासी गुलफुलझर

5. भूपेश नंद पिता राजेंद्र प्रसाद नंद (23 वर्ष), निवासी अर्जुंडा

6. भोजराज हीरा पिता बसंत हीरा (20 वर्ष), निवासी खैरमाल

 

इनके कब्जे से बरामद मोटरसाइकिलें हैं:

हीरो सुपर स्प्लेंडर (CG 06 GF 4413)

बजाज पल्सर 125 (CG 06 HB 7768)

होंडा सीबी साइन (CG 06 GJ 2091)

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2), 331(4), 305 BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

यह संपूर्ण कार्रवाई महासमुंद पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई का नतीजा है, जिससे वाहन चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने में सफलता मिली है।