महासमुन्द : बिरकोनी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित 254 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

महासमुन्द : बिरकोनी में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित
254 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

महासमुंद, 13 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना रजत जयंती वर्ष 2025-26 के अवसर पर आज औद्योगिक विकास केंद्र बिरकोनी जिला महासमुंद में श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ बिरकोनी औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष श्री राकेश चंद्राकर, जिला श्रम अधिकारी श्री डी.एन. पात्र एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा किया गया। इस अवसर पर उद्योगों में कार्यरत कर्मचारियों एवं श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉक्टर दुर्गाशंकर चंद्राकर (MBBS), लेब टेक्नीशियन श्री पवन साहू, फार्मासिस्ट श्रीमती विमला, पीएचसी बिरकोनी से डॉ. शशि शर्मा सहित स्वास्थ्य कर्मियों ने सेवाएँ प्रदान कीं। शिविर में रक्तचाप, मधुमेह, एनीमिया एवं अन्य रोगों की जांच कर दवाइयाँ वितरित की गईं। इस स्वास्थ्य शिविर में कुल 254 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिसमें 60 श्रमिकों को ब्लड प्रेशर, 22 को ऑक्सीजन स्तर, 35 को BMI जांच तथा 20 श्रमिकों को नेत्र संबंधी जांच की सुविधा दी गई।

श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्रमिकों की स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु समय-समय पर इस प्रकार के शिविरों का आयोजन किया जाता है। श्रमिकों ने इस शिविर के लिए छत्तीसगढ़ शासन एवं श्रम विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया और शिविर को लाभकारी बताया।

बसना : 12 ग्रामों के सरपंच, सचिव, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधान पाठक एवं सक्रिय महिलाएं सम्मिलित हुई। इन ग्रामों में मुख्यतः कुसमूर, पतेरापाली, कोटेनदरहा, बनडबरी

बसना : 12 ग्रामों के सरपंच, सचिव, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधान पाठक एवं सक्रिय महिलाएं सम्मिलित हुई। इन ग्रामों में मुख्यतः कुसमूर, पतेरापाली, कोटेनदरहा, बनडबरी ‘

महासमुंद 13 सितंबर 2025/ जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत बसना के सभा कक्ष में आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत विकास खंड स्तरीय प्रोसेस लैब का द्वितीय दिवस का आयोजन शुक्रवार को बसना विकास खंड में आयोजित किया गया।

जिसमें 12 आदि ग्रामों के सरपंच, सचिव, मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, प्रधान पाठक एवं सक्रिय महिलाएं सम्मिलित हुई। इन ग्रामों में मुख्यतः कुसमूर, पतेरापाली, कोटेनदरहा, बनडबरी ‘क’ पिलवापली, ठूठापाली, चंदखुरी , नवागांव, डुमरपाली, साल्हेझरिया, गणेशपुर , कायतपाली से प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुए।

कार्यशाला में 7 विभागों के ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स जिनमें श्री सुखराम निराला, श्री संतोष कुमार कहार, श्री गुलाल सिंह टंडन, श्री शंकर सिंह सिदार, श्री महेंद्र कुमार ध्रुव, श्रीमति उमा देवी पटेल , श्रीमति पुष्पा राज, अंकित कुमार यदु, हेमलाल सिदार, गरिमा सिंह ठाकुर आदि ने प्रशिक्षणार्थियों को जमीनी स्तर पर कार्य करने संबंधी प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जिसमें विभिन्न क्रियाकलापों के माध्यम से समझाया गया , सभी प्रशिक्षणार्थियों ने इस अभियान को सफल बनाने के लिए एकजूट होकर काम करने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने की शपथ ली।

इस तरह जनपद पंचायत बसना में ब्लॉक स्तरीय 2 दिवसीय प्रोसेस लैब सम्पन्न कराया गया, जिसमें चयनित सभी 24 ग्राम के सचिव, मितानिन, प्रधान पाठक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सक्रिय कार्यकर्ता सम्मिलित हुए, ब्लॉक स्तरीय प्रोसेस लैब का समापन बसना जनपद पंचायत के सी.ई.ओ और ब्लॉक नोडल श्री पीयूष सिंह ठाकुर के उद्बोधन द्वारा एवं नोडल अधिकारी श्री रोहित पटेल के द्वारा शपथ ग्रहण करा कर किया गया।

CG : लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े के बुलाए गए,रायपुर मे न्यूड पार्टी’ के पोस्टर्स पर बवाल,कांग्रेस ने इसे लेकर विरोध शुरू कर दिया है

CG : लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े के बुलाए गए,रायपुर मे न्यूड पार्टी’ के पोस्टर्स पर बवाल,कांग्रेस ने इसे लेकर विरोध शुरू कर दिया है।

रायपुर में न्यूड पार्टी का पोस्टर्स वायरल है। इसे लेकर विवाद शुरु हो गया है। पार्टी में लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े के बुलाया गया है। कांग्रेस ने इसे लेकर विरोध शुरू कर दिया है।

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक कथित न्यूड पार्टी को लेकर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर इस पार्टी के कार्ड वायरल हो रहे हैं, जिसमें लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े के बुलाए गए हैं। साथ ही इन पोस्टर्स में ड्रग्स को लेकर भी दावा किया जा रहा है। पोस्टर्स सामने आने के बाद कांग्रेस ने इस पार्टी का विरोध किया है। साथ ही कहा है कि यह पार्टी नहीं होने देंगे। पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

 

बिना कपड़े को आने को कहा गया

सोशल मीडिया पर वायरल पोस्टर्स में लड़के-लड़कियों को बिना कपड़े को आने के लिए कहा गया है। आयोजकों के कई पोस्टर्स वायरल हो रहे हैं। पोस्टर्स में पार्टी का समय और तारीख भी है। इसके लिए सितंबर में 21 तारीख रखी गई है।

ड्रग्स मिलने के भी संकेत

वहीं, वायरल पोस्टर्स में शराब और ड्रग्स परोसे जाने के संकेत भी मिल रहे हैं। इसके साथ ही, नग्नता का लालच भी दिया जा रहा है। इन पोस्टर्स के वायरल होने के बाद कांग्रेस ने इसका विरोध किया है। कांग्रेस नेता कन्हैया अग्रवाल ने कहा है कि वे इस तरह के आयोजन को रायपुर में नहीं होने देंगे।

उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि इन आयोजनों को किसका संरक्षण है…? शराब, ड्रग्स परोसने के बाद अब नग्नता परोसने की बारी…21 सितम्बर का ये आयोजन रायपुर में नहीं होने देंगे। अपने शहर को दागदार नहीं होने देंगे।

पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग

कांग्रेस नेता ने कहा कि हम इसे लेकर रायपुर एसएसपी से मिलेंगे। साथ ही उनसे सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। साथ ही यह पता लगाएं कि सोशल मीडिया पर इस तरह की पार्टी को लेकर पोस्टर्स कौन वायरल कर रहे हैं। इसकी जांच हो। ऐसे लोगों को किनका संरक्षण प्राप्त है।

आयोजनकर्ता ने इसका नाम स्ट्रेंजर पार्टी रखा है। पत्रकारों ने जब उससे संपर्क किया तो न्यूड पार्टी का नाम सुनते ही फोन काट दिया। इसके बाद वह किसी का कॉल नहीं उठा रहा है।

गौरतलब है कि हाल ही में रायपुर में बड़ा ड्रग्स नेटवर्क पकड़ा गया है। इसके बाद कई हाईप्रोफाइल लोग रडार पर हैं, जिनके नाम इस नेटवर्क से जुड़ रहे हैं। अब न्यूड पार्टी की चर्चा होने लगी है। ऐसे में पुलिस की जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों तक पहुंचकर कार्रवाई करे!

Chhattisgarh HC ने मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों की भर्ती पर सरकार का आदेश बदला, दिया यह फैसला

Chhattisgarh HC ने मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों की भर्ती पर सरकार का आदेश बदला, दिया यह फैसला

 

बिलासपुर: हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और न्यायमूर्ति रविंद्र कुमार अग्रवाल की युगलपीठ ने राज्य सरकार के उस आदेश को रद कर दिया है, जिसमें मेडिकल कॉलेजों में प्रोफेसरों के रिक्त पदों को प्रत्यक्ष भर्ती से भरने की अनुमति दी गई थी। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रोफेसर पद पर भर्ती केवल 100 प्रतिशत प्रमोशन के आधार पर ही होगी।

यह है पूरा मामला

सरकार ने 10 दिसंबर 2021 को अधिसूचना जारी कर एकमुश्त (वन टाइम) छूट देते हुए प्रोफेसर के पदों पर सीधी भर्ती का रास्ता खोला था। इसका विरोध करते हुए राज्यभर के दर्जनों एसोसिएट प्रोफेसरों ने हाई कोर्ट में याचिकाएं दायर कीं। उनका तर्क था कि 2013 की भर्ती नियमावली में स्पष्ट प्रावधान है कि प्रोफेसर पद पर भर्ती केवल प्रमोशन से होगी।

राज्य सरकार ने ये दी दलील

सरकार ने कोर्ट में कहा कि नए मेडिकल कॉलेज खुलने और सीटें बढ़ने से बड़ी संख्या में प्रोफेसरों की जरूरत है। अभी 242 प्रोफेसरों और 396 एसोसिएट प्रोफेसरों के पद स्वीकृत हैं, जबकि योग्य प्रोफेसरों की संख्या कम है। अगर तुरंत भर्ती नहीं की गई तो मेडिकल शिक्षा पर संकट आ सकता है। इसी कारण सीधी भर्ती की छूट दी गई थी।

यह सुनाया फैसला

कोर्ट ने सरकार की दलील खारिज करते हुए कहा कि, भर्ती नियमावली 2013 के नियम छह में स्पष्ट लिखा है कि प्रोफेसर के पद पर 100 प्रतिशत प्रमोशन से ही भर्ती होगी। किसी भी अधिसूचना से भर्ती नियमों में बदलाव नहीं किया जा सकता। कर्मचारियों को प्रमोशन का अवसर मिलना संवैधानिक अधिकार है, जिसे प्रत्यक्ष भर्ती से प्रभावित नहीं किया जा सकता। हाई कोर्ट ने निर्देश दिया कि योग्य एसोसिएट प्रोफेसरों को प्रमोशन दिया जाए।

प्रधानमंत्री ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर श्रीमती सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री ने नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर श्रीमती सुशीला कार्की को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार ग्रहण करने पर माननीय श्रीमती सुशीला कार्की को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने दोहराया कि भारत नेपाल के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा:

“मैं माननीय श्रीमती सुशीला कार्की को नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। भारत नेपाल के लोगों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।”

“नेपाल की अंतरिम सरकार की प्रधानमंत्री के रूप में पद ग्रहण करने पर माननीय सुशीला कार्की जी को हार्दिक शुभकामनाएं। नेपाल के भाई-बहनों की शांति, प्रगति और समृद्धि के लिए भारत पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।”

“नेपालको अन्‍तरिम सरकारको प्रधानमन्त्रीको रूपमा पदभार ग्रहण गर्नुभएकोमा सम्माननीय श्रीमती सुशीला कार्कीज्यूलाई हार्दिक शुभकामना। नेपालका दाजुभाइ तथा दिदीबहिनीहरूको शांति, प्रगति र समृद्धिप्रति भारत पूर्ण रूपमा प्रतिबद्ध छ।”

Shardiya Navratri 2025: इस साल नव नहीं दस दिन की होगी नवरात्रि, ग्यारहवें दिन विजयादशमी

Shardiya Navratri 2025: इस साल नव नहीं दस दिन की होगी नवरात्रि, ग्यारहवें दिन विजयादशमी

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर, सोमवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है। इस दौरान प्रतिपदा से नवमी तक मां दुर्गा की नौ रूपों की पूरी भक्ति भाव और श्रद्धा से आराधना की जाती है। शारदीय नवरात्र को दुर्गा पूजा के नाम से भी जाना जाता है। वैसे तो नवरात्रि पूरे देश में धूम धाम से मनाई जाती है। परन्तु बंगाल में दुर्गा पूजा का अति विशिष्ट महत्व है

श्रद्धालु पूरी निष्ठा से नवरात्र का व्रत रखते हैं। नवमी के दिन कन्या पूजन और विजयादशमी तिथि को रावण दहन के रूप में मनाते हैं। इस वर्ष शारदीय नवरात्रि नौ दिनों के बजाय 10 दिन की होगी वहीं विजयदशमी का पर्व 11वें दिन मनाई जाएगी। शारदीय नवरात्र शक्ति उपासना का प्रमुख पर्व माना जाता है। सनातन ग्रंथों की माने तो शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा की आराधना कर श्रद्धालु सभी प्रकार के मनोवांछित फल को पा सकते हैं। इस बार मां दुर्गा का धरती पर आगमन हाथी से हो रहा है जो सुख व समृद्धि का प्रतीक है।

10 दिनों की होगी नवरात्रि

पंडित विवेकानंद पांडेय ने बताया कि शारदीय नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि सोमवार से हो रही है। वहीं 1 अक्टूबर बुधवार को महा नवमी के दिन नवरात्रि की समाप्ति मानी जाएगी। 2 अक्टूबर गुरुवार को विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन रावण का पुतला दहन की परंपरा है। इस वर्ष श्राद्ध पक्ष में एक तिथि का लोप हो रहा है वहीं नवरात्रि में चतुर्थी तिथि 2 दिन भोग कर रहा है जिससे नवरात्रि 9 दिन के बजाय 10 दिन की होगी। नवरात्रि में तिथि की वृद्धि अति शुभ दायक मानी जाती है। माता का आगमन भी शुभ कारक हो रहा है।

अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना श्रेयस्कर

आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि 22 सितंबर सोमवार को नवदुर्गा की पूजा के लिए कलश स्थापना की जाएगी। पंडित दिनेश पांडेय ,पंडित विश्वनाथ तिवारी, पंडित ध्रुप पाठक ने बताया कि शारदीय नवरात्र में कलश स्थापना का विशेष महत्व है। इस वर्ष सुबह से शाम तक पूरे दिन कलश स्थापना का मुहूर्त है लेकिन अभिजीत मुहूर्त में कलश स्थापना को श्रेयस्कर माना गया है। सोमवार को दिन 11:20 बजे तक उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र व यायीयोग समाप्त हो रहा है। उसके बाद हस्त नक्षत्र का आगमन हो रहा है तथा 12:09 बजे तक अभिजीत मुहूर्त बताया गया है।

महासमुंद जिले के बसना का मामला: 19 साल पुराने दुष्कर्म के मामले में Chhattisgarh HC आरोपी को किया बरी, जानिए पूरा मामला

महासमुंद जिले के बसना का मामला: 19 साल पुराने दुष्कर्म के मामले में Chhattisgarh HC आरोपी को किया बरी, जानिए पूरा मामला

 

बिलासपुर: हाई कोर्ट ने महासमुंद जिले के एक युवक 2005 में दर्ज दुष्कर्म और धमकी के मामले में सुनाई गई सजा से बरी कर दिया। न्यायमूर्ति सचिन सिंह राजपूत की एकलपीठ ने कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपित करिया उर्फ मालसिंह बिंझवार की दोष सिद्धि को संदेह से परे सिद्ध नहीं कर सका, इसलिए उसे संदेह का लाभ देते हुए दोषमुक्त किया जाता है।

कोर्ट ने पाया कि पीड़िता की गवाही में गंभीर विरोधाभास हैं। एफआइआर में कई बार दुष्कर्म का आरोप थे, जबकि अदालत में केवल एक घटना का उल्लेख है। मेडिकल रिपोर्ट में न तो गर्भपात के निशान मिले और न ही ऐसा प्रमाण कि गर्भधारण कथित कृत्य का परिणाम था। घटना की रिपोर्ट सात महीने देर से दर्ज हुई और इसका कोई संतोषजनक कारण नहीं दिया गया। साथ ही, आरोपी और पीड़िता के पिता के बीच पुरानी दुश्मनी भी सामने आई इन परिस्थितियों को देखते हुए अदालत ने कहा कि संदेह का लाभ आरोपित को मिलना चाहिए और उसे सभी आरोपों से मुक्त किया जाता है।

ये है पूरा मामला

महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र की 18 वर्षीय युवती, जो पोलियो पीड़ित है, अपने घर में अकेली थी। जनवरी 2005 से लगभग छह महीने पहले करिया उर्फ मालसिंह बिंझवार उसके घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया और धमकाया कि किसी को बताने पर जान से मार देगा। युवती ने आरोप लगाया कि इसके बाद जब भी वह अकेली होती, आरोपी बार-बार जबरन यौन शोषण करता रहा, जिससे वह गर्भवती हो गई। घटना के लगभग सात महीने बाद 10 जनवरी 2005 को पीड़िता ने अपने पिता को जानकारी दी और फिर लिखित शिकायत पुलिस स्टेशन बसना में दर्ज कराई।

ट्रायल कोर्ट ने यह दिया था निर्णय

इस मामले में प्रथम अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश महासमुंद ने नौ सितंबर 2005 को आरोपी युवक करिया को 7 साल सश्रम कारावास और आपराधिक धमकी देने के लिए तीन साल सजा सुनाई थी। जिसके खिलाफ आरोपी ने हाई कोर्ट में

CG News: माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में 99% लोगों का बना आधार कार्ड, 28 लाख किसानों को मिला PM-Kisan योजना का लाभ

CG News: माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में 99% लोगों का बना आधार कार्ड, 28 लाख किसानों को मिला PM-Kisan योजना का लाभ

 

CG: बस्तर में माओवादी हिंसा वाले एलडब्ल्यूई प्रभावित जिलों में लगभग 99 प्रतिशत से अधिक लोगों का आधार पंजीकरण पूरा हो चुका है। 28 लाख 18 हजार 616 किसानों का प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पंजीकरण कर उन्हें लाभ दिया जा रहा है।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 26 लाख 21 हजार 491 हितग्राहियों के बैंक खाते खोले गए हैं। आयुष्मान भारत योजना से 35 लाख 66 हजार 409 लोगों को गंभीर बीमारियों के उपचार की सुविधा मिल रही है। ग्रामीण इलाकों में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए मोबाइल टॉवर लगाए जा रहे हैं और बैंकिंग सेवाएं बढ़ाने हेतु बैंकों व डाकघरों की शाखाएं खोली जा रही हैं। वहीं, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र हितग्राहियों को नियमित खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है।

ये बातें सामने आई मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह की समीक्षा बैठक में। शुक्रवार को उन्होंने मंत्रालय महानदी भवन में राज्य के माओवादी हिंसा प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में बस्तर, सुकमा, दक्षिण बस्तर, दंतेवाड़ा, उत्तर बस्तर कांकेर, नारायणपुर, कोंडागांव, बीजापुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और गरियाबंद जिलों में हितग्राही मूलक कार्यक्रमों एवं योजनाओं की प्रगति पर चर्चा हुई।

प्रमुख सचिव सिंह ने माओवादी प्रभावित जिलों में मनरेगा, आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड, उज्ज्वला योजना, जनधन खाता, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, आधार कार्ड सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। सिंह ने निर्देश दिए कि क्षेत्र के सभी पात्र मनरेगा हितग्राहियों को जाब कार्ड देकर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत सभी आवासों का निर्माण शीघ्र पूरा किया जाए और सभी आत्मसमर्पित माओवादियों को आवास उपलब्ध कराए जाएं।

वंचित महतारियों को दिलाएं महतारी वंदन योजना का लाभ

प्रमुख सचिव सिंह ने कहा कि महतारी वंदन योजना के अंतर्गत शेष हितग्राहियों का शीघ्र सर्वे कर उन्हें लाभ पहुंचाया जाए। आत्मसमर्पित माओवादियों को कौशल विकास योजना के तहत स्थानीय जरूरतों के अनुरूप विशेष ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाए। प्राथमिक और माध्यमिक स्तर की भवन-विहीन शालाओं का निर्माण कार्य तेजी से पूरा कर यह सुनिश्चित किया जाए कि दोनों स्तर के विद्यालय एक ही परिसर में हों।

वीडियो कांफ्रेंस में मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, वित्त सचिव मुकेश बंसल, लोक निर्माण विभाग के सचिव डा. कमलप्रीत सिंह, श्रम सचिव हिमशिखर गुप्ता, मुख्यमंत्री के संयुक्त सचिव डॉ. रवि मित्तल व अन्य मौजूद रहे।

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर… अब एक ही जगह से मिलेंगे आरक्षित और अनारक्षित दोनों टिकट

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर… अब एक ही जगह से मिलेंगे आरक्षित और अनारक्षित दोनों टिकट

 

रायपुर। रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से संचालित हो रहे यूटीएस (अनारक्षित टिकट काउंटर) को अब रेलवे आरक्षण केंद्र भवन में स्थानांतरित कर दिया गया है। यह नई व्यवस्था 11 सितंबर से लागू हो गई है। इस बदलाव के बाद अब यात्री आरक्षित और अनारक्षित दोनों प्रकार के टिकट एक ही भवन से प्राप्त कर सकेंगे।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस कदम से यात्रियों को सुविधा मिलेगी, साथ ही टिकटिंग व्यवस्था में पारदर्शिता और अनुशासन भी बढ़ेगा। भविष्य में यात्रियों को और सुविधा देने के लिए पार्किंग में भी एटीवीएम मशीन लगाने की तैयारी है, ताकि टिकट लेने के लिए काउंटर तक न जाना पड़े।

समय और श्रम की बचत

पहले यात्रियों को आरक्षित और अनारक्षित टिकट के लिए अलग-अलग कतारों में लगना पड़ता था। अब सभी सेवाएं एक ही जगह उपलब्ध होने से समय और श्रम दोनों की बचत होगी। नई व्यवस्था के तहत अनारक्षित टिकट काउंटर तीन शिफ्ट में संचालित होंगे-

सुबह : 4 काउंटर

शाम : 5 काउंटर

रात : 3 काउंटर

इससे भीड़ का दबाव कम होगा और यात्री आसानी से टिकट प्राप्त कर सकेंगे।

गेट नंबर दो पर लगी एटीवीएम मशीनें

गेट नंबर दो पर चार ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (एटीवीएम) लगाई गई हैं। इनसे यात्री बिना लाइन में लगे तत्काल टिकट ले सकते हैं। वहीं, स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं के लिए ‘यूटीएस ऑन मोबाइल’ ऐप भी उपलब्ध है, जिससे मोबाइल पर ही टिकट बुक किए जा सकते हैं। यह सुविधा समय की बचत और संपर्करहित लेनदेन को बढ़ावा देती है।

रेलवे ने यात्रियों के लिए टिकटिंग के कई विकल्प सुनिश्चित किए हैं, आरक्षण केंद्र काउंटर, एटीवीएम मशीनें, मोबाइल टिकटिंग ऐप, यात्री टिकट सुविधा केंद्र, जनसाधारण टिकट बुकिंग केंद्र और आकस्मिक भीड़ बढ़ने पर मोबाइल टिकटिंग की सुविधा।

हर महीने पांच लाख यात्री लेते हैं अनारक्षित टिकट

रायपुर रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन हजारों यात्री यात्रा करते हैं। आंकड़ों के अनुसार, हर महीने करीब पांच लाख यात्री अनारक्षित टिकट बुक करते हैं। बड़ी संख्या में सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वालों के चलते रेलवे ने टिकटिंग व्यवस्था को और मजबूत किया है।

री-डेवलपमेंट के तहत काम

रायपुर रेलवे स्टेशन वर्तमान में री-डेवलपमेंट और यात्री सुविधाओं के उन्नयन की प्रक्रिया से गुजर रहा है। टिकट काउंटर का स्थानांतरण इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इस बदलाव से स्टेशन परिसर में यातायात का दबाव कम होगा और टिकटिंग व्यवस्था और सुव्यवस्थित हो जाएगी। वहीं पुराने अनारक्षित काउंटर पर भी सुविधाएं शुरू करने पर विचार किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ तक पहुंचा न्यूड पार्टी का खेल… राजधानी में न्यूड पार्टी का पोस्ट वायरल , जांच में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ तक पहुंचा न्यूड पार्टी का खेल… राजधानी में न्यूड पार्टी का पोस्ट वायरल , जांच में जुटी पुलिस

 

छत्तीसगढ़ राजधानी में इंस्टाग्राम पर एक हैरान कर देने वाला पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में शनिवार को शहर में कथित रूप से न्यूड पार्टी(Nude Party) आयोजित करने की बात कही गई है। पोस्ट में पार्टी की जगह का जिक्र भी किया गया है। बताया जा रहा है कि यह पोस्ट “सिनफुल राइटर1” नामक आईडी से किया गया है। वायरल होने के बाद पुलिस ने संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है।

वायरल पोस्ट के अनुसार, इस न्यूड पार्टी में 18 प्लस कपल्स के साथ युवतियों और महिलाओं के शामिल होने की बात लिखी गई है। इस तरह के पोस्ट से सोशल मीडिया पर सनसनी फैल गई है।

गौरतलब है कि इसके पहले भी राजधानी में क्लबों में विवादित आयोजन हो चुके हैं। विधानसभा रोड स्थित एक क्लब में फेक वेडिंग पार्टी का आयोजन किया गया था, जिसका बजरंग दल और अन्य हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया था। विरोध के बाद पुलिस ने क्लब संचालक के खिलाफ अपराध दर्ज किया था।

आधुनिकता की आड़ में मर्यादा पर वार

शहर के कई होटल और क्लब संचालक युवाओं को आकर्षित करने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाते नजर आ रहे हैं। कभी भाई-बहन जैसे पवित्र रिश्ते का मजाक बनाते हुए रक्षा बंधन पर शराब परोसने का ऑफर दिया जाता है, तो कभी शादी जैसे संस्कारों की आड़ में फेक इवेंट आयोजित कराए जाते हैं। पुलिस शिकायत के बाद ऐसे आयोजनों पर कई बार रोक लगानी पड़ी है।

बताया जा रहा है कि इन आयोजनों के बहाने बड़े होटल और क्लबों में ड्रग्स और अन्य अवैध गतिविधियों का चलन भी तेजी से बढ़ रहा है, जिस पर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है।

पुलिस का वर्जन

एएसपी सिटी, लखन पटले ने कहा कि “सोशल मीडिया के माध्यम से न्यूड पार्टी के बारे में जानकारी मिली है। इस तरह का पोस्ट किसने किया है, इसकी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”