CG सरायपाली ओम हॉस्पिटल में हड्डी व जोड़ रोगों के लिए विशेष परामर्श: आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड इंश्योरेंस और ओड़िसा बीजू कार्ड पर भी उपलब्ध है

CG सरायपाली ओम हॉस्पिटल में हड्डी व जोड़ रोगों के लिए विशेष परामर्श: आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड इंश्योरेंस और ओड़िसा बीजू कार्ड पर भी उपलब्ध है

सरायपाली (महासमुंद)। ओम हॉस्पिटल ने हड्डी और जोड़ रोगों से पीड़ित मरीजों के लिए राहत की बड़ी सौगात दी है। अब यहाँ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. सौरभ अग्रवाल (MBBS, D.Ortho) प्रतिदिन उपलब्ध रहेंगे। वे सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक और शाम 5 से 7 बजे तक मरीजों का इलाज करेंगे।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार जिन मरीजों को हड्डियों और जोड़ों में दर्द, सूजन, अकड़न, हाथ-पैर में जकड़न या अन्य हड्डी संबंधी तकलीफ़ है, उन्हें अब स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ इलाज मिल सकेगा।

अस्पताल द्वारा यह भी बताया गया है कि इलाज की सुविधा आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड इंश्योरेंस और बीज कार्ड पर भी उपलब्ध है। साथ ही प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा।

राहत की बात यह है कि अब मरीजों को बड़े शहरों में जाने की ज़रूरत नहीं होगी। डॉ. अग्रवाल आधुनिक तकनीक और अनुभव के साथ सरायपाली क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करेंगे।

📍 स्थान: ओम हॉस्पिटल, स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छ.ग.)
📞 संपर्क: 07725-299360, 83700-08558

बसना/ दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला ने ससुराल पक्ष पर दर्ज कराई रिपोर्ट

बसना/ दहेज उत्पीड़न से परेशान महिला ने ससुराल पक्ष पर दर्ज कराई रिपोर्ट

 

बसना/जांजगीर-चांपा। थाना बसना में पदस्थ पुलिसकर्मी के अनुसार, ग्राम जेवरा थाना मुलमुला निवासी चांदनी नायक पति देवानंद नायक (30 वर्ष) ने अपने पति, सास-ससुर और जेठ-जेठानी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

प्रार्थिया चांदनी नायक ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी दिनांक 10 मई 2022 को ग्राम बिछिया निवासी देवानंद नायक से सामाजिक रीति-रिवाज के साथ हुई थी। उनके दांपत्य जीवन से दो वर्षीय पुत्र वासुदेव है। शादी के कुछ ही महीनों बाद से पति देवानंद नायक, सास भगवती नायक, ससुर बोधन नायक, जेठ दशरथ नायक और जेठानी अनिता नायक मिलकर लगातार दहेज में 10 लाख रुपये और मोटर सायकल की मांग करने लगे।

चांदनी का आरोप है कि मायके से दहेज की रकम लाने से मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और शारीरिक तथा मानसिक रूप से प्रताड़ना की जाने लगी। पति देवानंद नायक भी आए दिन मारपीट करते हुए रुपये और मोटर सायकल लाने का दबाव डालता था। स्थिति से परेशान होकर पीड़िता 17 अगस्त 2025 से अपने मायके ग्राम जेवरा थाना मुलमुला में मां प्यारी बाई नायक के साथ रह रही है।

पीड़िता ने यह बात अपनी मां प्यारी बाई नायक, बहन रविना नायक और रिश्तेदार रवि कश्यप को भी बताई। मामले की लिखित शिकायत पर थाना मुलमुला में अपराध क्रमांक 5002/2025 धारा 85, 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया गया है।

पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि आरोपी पति सहित ससुराल पक्ष पर कठोर कार्रवाई कर उसे और उसके बेटे को न्याय दिलाया जाए

CG बसना : कम खर्च में लेजर और फेको मशीन से नेत्र ऑपरेशन की सुविधा, हर दिन नेत्र रोग विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध

CG बसना : कम खर्च में लेजर और फेको मशीन से नेत्र ऑपरेशन की सुविधा, हर दिन नेत्र रोग विशेषज्ञ की सुविधा उपलब्ध

 

बसना (महा‍समुंद)। अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल/नर्सिंग होम में स्थानीय नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश अग्रवाल का आगमन और उनके द्वारा दैनिक नेत्र क्लिनिक शुरू किए जाने की घोषणा की गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार डॉ. अग्रवाल, जिनके पास 7+ वर्षों का अनुभव है और जिन्होंने सुदूर नेत्रालय चित्रकूट से प्रशिक्षण प्राप्त किया है, अब प्रतिदिन मरीजों को परामर्श एवं उपचार प्रदान करेंगे। क्लिनिक का समय सुबह 9 से 2 और शाम 4 से 8 बजे रखा गया है।

अस्पताल ने बताया कि क्लीनिक में मोतियाबिंद (कैटरैक्ट) के साथ-साथ धुंधला दिखना, कॉर्नियल (कांच) संबंधी रोग, ग्लूकोमा, आँखों में रूखापन, बार-बार संक्रमण, आँखों में आँसू आना, पलकों की समस्याएँ (झुकी पलके, अंदर/बाहर मुड़ी पलके) व आँखों में खुजली, जलन व लाली जैसे रोगों का उपचार उपलब्ध होगा। वहीं ऑपरेशन की आवश्यकता वाले मरीजों के लिए मोतियाबिंद व अन्य सर्जरी न्यूनतम दरों पर आधुनिक उपकरणों—लेजर मशीन और फेको मशीन—द्वारा की जाएँगी।

अस्पताल ने नागरिकों से कहा है कि जो मरीज ऑपरेशन की आवश्यकता में हैं वे चिन्हित कर समय व तारीख के लिए संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी व अपॉइंटमेंट के लिए संपर्क नंबर 93036-23130, 91312-76828, 77730-86100 तथा अस्पताल का पता — बासना, जिला महासमुंद (छ.ग.) दिया गया है। अस्पताल प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण नेत्र चिकित्सा, आधुनिक तकनीक और सुलभ शुल्क पर उपचार मिलेगा।

“राशियों का हाल: आर्थिक लाभ, पारिवारिक सुख, संबंधों में सामंजस्य और कार्यक्षेत्र की प्रगति का संपूर्ण ज्योतिषीय विश्लेषण

श्री हरिहरो विजयतेतराम
सुप्रभातम
आज का पञ्चाङ्ग
रविवार, 21 सितम्बर 2025

सूर्योदय: 🌄 ०६:१९
सूर्यास्त: 🌅 ०६:२१
चन्द्रोदय: 🌝 ❌❌❌
चन्द्रास्त: 🌜१७:५९
अयन 🌘 दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)
ऋतु: 🏔️ शरद
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
मास 👉 आश्विन
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 अमावस्या (२५:२३ से प्रतिपदा)
नक्षत्र 👉 पूर्वाफाल्गुनी (०९:३२ से उत्तराफाल्गुनी)
योग 👉 शुभ (१९:५३ से शुक्ल)
प्रथम करण 👉 चतुष्पाद (१२:४६ तक)
द्वितीय करण 👉 नाग (२५:२३ तक)
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 कन्या
चंद्र 🌟 कन्या (१५:५७ से)
मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 कन्या (उदय, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 सिंह (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिं
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४५ से १२:३४
अमृत काल 👉 २७:३८ से २९:२२
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 ०९:३२ से ३०:०५
विजय मुहूर्त 👉 १४:११ से १५:००
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:१५ से १८:३८
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:१५ से १९:२६
निशिता मुहूर्त 👉 २३:४६ से २४:३४
राहुकाल 👉 १६:४३ से १८:१५
राहुवास 👉 उत्तर
यमगण्ड 👉 १२:१० से १३:४१
दुर्मुहूर्त 👉 १६:३७ से १७:२६
होमाहुति 👉 केतु (०९:३२ से सूर्य)
दिशा शूल 👉 पश्चिम
नक्षत्र शूल 👉 उत्तर (०९:३२ से)
अग्निवास 👉 पृथ्वी
चन्द्र वास 👉 पूर्व (दक्षिण १५:५७ से)
शिववास 👉 गौरी के साथ (२५:२३ से श्मशान में)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – उद्वेग २ – चर
३ – लाभ ४ – अमृत
५ – काल ६ – शुभ
७ – रोग ८ – उद्वेग
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – शुभ २ – अमृत
३ – चर ४ – रोग
५ – काल ६ – लाभ
७ – उद्वेग ८ – शुभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व (पान का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
देव-पितृ कार्य हेतु सर्वपितृ अमावस्या, अमावस्या-अज्ञात मृत्यु तिथि वालों का श्राद्ध, खण्डग्रास सूर्य ग्रहण (भारत में नहीं) आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज ०९:३२ तक जन्मे शिशुओ का नाम पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (टू) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीया एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (टे, टो, प, पी) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
कन्या – २९:४९ से ०८:०७
तुला – ०८:०७ से १०:२८
वृश्चिक – १०:२८ से १२:४७
धनु – १२:४७ से १४:५१
मकर – १४:५१ से १६:३२
कुम्भ – १६:३२ से १७:५८
मीन – १७:५८ से १९:२१
मेष – १९:२१ से २०:५५
वृषभ – २०:५५ से २२:५०
मिथुन – २२:५० से २५:०५+
कर्क – २५:०५+ से २७:२६+
सिंह – २७:२६+ से २९:४५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:०५ से ०८:०७
रज पञ्चक – ०८:०७ से ०९:३२
शुभ मुहूर्त – ०९:३२ से १०:२८
चोर पञ्चक – १०:२८ से १२:४७
शुभ मुहूर्त – १२:४७ से १४:५१
रोग पञ्चक – १४:५१ से १६:३२
शुभ मुहूर्त – १६:३२ से १७:५८
मृत्यु पञ्चक – १७:५८ से १९:२१
रोग पञ्चक – १९:२१ से २०:५५
शुभ मुहूर्त – २०:५५ से २२:५०
मृत्यु पञ्चक – २२:५० से २५:०५+
अग्नि पञ्चक – २५:०५+ से २५:२३+
शुभ मुहूर्त – २५:२३+ से २७:२६+
मृत्यु पञ्चक – २७:२६+ से २९:४५+
अग्नि पञ्चक – २९:४५+ से ३०:०५+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570
फोन पेय 8889391334
〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आजके दिन का प्रथम भाग मौन रहकर अथवा पूजा पाठ में बिताने से व्यर्थ के वाद विवाद से बच सकते है। कार्य क्षेत्र पर आज आपकी चुगली होने की संभावना है कोई भी अनैतिक कार्य करने से बचें। परिजनों की बेतुकी बयानबाजी मानसिक अशान्ति के साथ ही क्रोध करने पर मजबूर करेगी फिर भी आज आप विवेकी व्यवहार अपनायेंगे दोपहर से स्थिति आपके पक्ष में होने लगेगी। धन लाभ आशानुकूल नही होगा फिर भी खर्च निकल जाएंगे। नौकरी पेशा जातक आज बुद्धि बल से किसी जटिल कार्य को पूर्ण करने पर सम्मानित होंगे। पारिवारिक वातावरण में छूट पुट नोकझोंक लगी रहेगी महिलाओ के मन मे उदासी छाई रहेगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आपको आज दिन के पूर्वार्द्ध में अधिक सतर्क रहने की आवश्यकता है बनते कार्यो में उलझन पड़ने से मन नकारात्मक भाव से ग्रस्त रहेगा। महिलाओ के हाथ कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। मध्यान से परिस्थिति आपके अनुकूल होने लगेगी फिर भी आज चंचल मन लाभ से दूर ही रखेगा। व्यवसायी वर्ग दुविधा की स्थिति में रहने के कारण उचित निर्णय नही ले सकेंगे। जल्दबाजी में आज किसी से कोई वादा ना करें पूर्ण ना करने पर अपमानित हो सकते है। आज आपका ध्यान मनोरंजन की ओर ज्यादा रहेगा। अपने मजाकि व्यवहार से आस-पास का वातावरण हल्का बनाएंगे खर्च ना चाहते भी करना पड़ेगा। सेहत में सुधार अनुभव होगा।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज दिन के पूर्वार्ध को छोड़ शेष समय अशांति वाला रहेगा। दिन के आरम्भ में हास-परिहास के मूड में रहेंगे परिवार का वातावरण भी खुशहाल रहेगा लेकिन मध्यान के आस-पास किसी के द्वारा दुखद खबर मिलने की संभावना है। स्वयं अथवा परिजन की सेहत भी अचानक खराब होने से अतिरिक्त भाग-दौड़ करनी पड़ेगी। कार्य-व्यवसाय पर आज अधिक ध्यान नही दे पाएंगे जिससे लाभ भी सीमित मात्रा में ही होगा। महिला वर्ग भी आज किसी ना किसी कारण से मानसिक रूप से विचलित रहेंगी पल-पल में विचार बदलने के कारण ठोस निर्णय नही ले सकेंगे। धन के मामले में दिन आय की अपेक्षा खर्चीला अधिक रहेगा।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज दिन के आरम्भ से ही आप धन कमाने के लिये मन ही मन योजना बनाएंगे परन्तु सहयोग कम मिलने से इसे फलीभूत होने में देरी होगी फिर भी आज आपको धन कमाने के कई अवसर मिलेंगे इनका लाभ उठायें संध्या के समय अचानक से आर्थिक लाभ होगा। कार्य व्यवसाय पहले से बेहतर चलेगा उधारी में व्यवहारों में कमी आयेगी। शेयर अथवा अन्य जोखिम वाले कार्यो में आज किया गया निवेश भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। पारिवारिक वातावरण मध्यान के बाद प्रसन्न चित बनेगा। निकटस्थ संबंधियों एवं पड़ोसियों से आत्मीय संबंध रहेंगे। भाई-बंधुओ से मतभेद होने पर बोल-चाल में कमी आ सकती है।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आप अपने द्वारा किए समस्त कार्यो से संतोषी रहेंगे। महिलाये इसके विपरीत जीवन मे कुछ ना कुछ कमी अनुभव करेंगी। आज आपकी समस्त दिनचार्य व्यवस्थित रहने पर भी लाभ के अवसर कम ही मिलेंगे। कार्य क्षेत्र पर आए अनुबंद हाथ लगेंगे परन्तु लापरवाही के कारण इनसे उचित लाभ नही उठा पाएंगे। मध्यान के समय किसी गलती के कारण आलोचना होगी फिर भी आज आपको कोई कुछ भी कहे जल्दी से बुरा नही मानेंगे। परिजन विशेष कर बुजुर्ग आपकी बेपरवाह प्रवृति से चिंतित रहेंगे। मन मे लंबी यात्रा की योजना बनेगी परन्तु अभी करना आर्थिक एवं शारीरिक स्थिति पर विपरीत प्रभाव डाल सकता है।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज दिन के आरम्भ में आपके लापरवाह स्वभाव के चलते किसी महत्त्वपूर्ण कार्य मे।विलम्ब अथवा हानि हो सकती है। कार्य क्षेत्र पर भी आज किसी कारण से देरी होगी । मध्यान तक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा इसका फल संध्या के समय सफलता के रूप में अवश्य मिल जाएगा। व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आज कम ही रहेगी लेकिन फिर भी आर्थिक कारणों से किसी ना किसी का मुंह ताकना पड़ेगा। सरकारी कार्य पूर्ण होते होते अंत समय मे किसी कमी के कारण लटक सकते है प्रयत्न करते रहेने पर शीघ्र ही सफलता मिलेगी। महिला वर्ग आज सर अथवा अन्य शारीरिक अंग में दर्द से परेशान रहेंगी फिर भी दैनिक कार्य समय पर कर लेंगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज दिन का प्रथम भाग आपको सफलता एवं सम्मान दोनो दिलाएगा। पूर्व आयोजित कार्यो से धन लाभ होगा नए कार्यो में भी निवेश करेंगे। परन्तु मध्यान के बाद घरेलू अथवा कार्य क्षेत्र पर कलह क्लेश का सामना करना पडेगा। विरोधी प्रबल होने से स्वयं को बेबस अनुभव करेंगे। परिवार में आज आपके किसी गलत आचरण की पोल खुल सकती है किसी से बहस ना करें अन्यथा परिणाम गंभीर हो सकते है। आज आपके सरकारी उलझनों में भी फंसने की संभावना है। कार्य क्षेत्र पर प्रलोभन मिलेंगे इनसे भी दूरी बना कर रखें। महिलाये का स्वाभव आज अधिकांश समय उग्र रहेगा बात-बात पर बहस करेंगी। धन लाभ सामान्य से कम होगा। मौसमी बीमारी की आशंका है।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज दिन के आरम्भ में आप कई योजनाएं बनाएंगे परन्तु आलस्य अथवा लापरवाही के कारण इनमे विलम्ब होगा फिर भी आज आप अपनी सोच-समझ से कार्य करते हुए लाभ के हकदार बनेंगे। कार्य क्षेत्र पर अधीनस्थों का सहयोग करेंगे बदले में आपको भी ऐसा ही व्यवहार मिलेगा। धन लाभ आज अकस्मात ही होगा। धन को लेकर आज कोई कार्य नही रुकेगा।महिलाये आज मनोकामना पूर्ति होने पर प्रसन्न रहेंगी लेकिन स्वभाव अन्य लोगो के कार्यो में नुक्स निकालने वाला रहेगा। घर मे शांति रहेगी। सेहत भी सामान्य बनी रहेगी।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज भी दिन के आरम्भ में परिस्थिति पूर्ववत बनी रहेगी। सेहत भी साथ ना देने से कार्यो के प्रति उत्साह नही बनेगा। मध्यान तक स्थिति सामान्य होने लगेगी लेकिन आज व्यावसायिक कार्य मिलने पर भी स्थिति स्पष्ट ना होने से असमंजस में पड़े रहेंगे। आर्थिक लाभ के लिए किसी की सहायता अथवा खुशामद करनी पड़ेगी। महिलाये आज परिवार को आर्थिक एवं अन्य समस्याओं से उबारने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी लेकिन बाद में इसका गुणगान भी करेंगी। मित्र रिश्तेदारी में जाना पड़ सकता है। संध्या का समय दिन की अपेक्षा शांति से बिताएंगे। धन सम्बन्धित लेन-देन आज ना करें।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसे देर-अबेर पूरा करके ही मानेंगे। आर्थिक स्थिति भी आज उत्तम रहने से निर्णय तुरंत लेंगे जोखिम लेने से पीछे नही नही हटेंगे धन लाभ आशानुकूल नही फिर भी आवश्यकता से अधिक हो जाएगा। व्यवसाय में उन्नति होने से आज आपसे जलने वालो की संख्या में बढ़ोतरी होगी फिर भी आज आपको कोई किसी भी प्रकार की क्षति नही पहुचा सकेगा। महिलाये आज अन्य लोगो से अपनी एवं परिवार की बढ़ चढ़ कर प्रशंसा करेंगी सार्वजनिक क्षेत्र पर हास्य के पात्र भी बन सकते है। शारीरिक तंदुरुस्ती बनी रहेगी।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज के दिन घरेलू एवं व्यावसायिक कार्य एक साथ आने से थोड़े परेशान होंगे लेकिन किसी का सहयोग मिलने से इससे निजात पा लेंगे कार्य क्षेत्र पर आपकी किसी कमी के कारण मान हानि हो सकती है। आज आप अधिकांश कार्य हानि-लाभ की परवाह किये बिना करेंगे। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी फिर भी फिजूल खर्चो पर नियंत्रण ना रखा तो परेशानी में पड़ सकते है। परिवार के सदस्यों का जिद्दी व्यवहार परेशान करेगा लेकिन इसके पीछे आपका हिट ही छुपा हुआ रहेगा। महिलाये गृहस्थ को सम्भालने में दिन भर व्यस्त रहेंगी लंबी यात्रा की योजना आज साकार होगी इससे मानसिक शांति के साथ ही धन लाभ भी होगा।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपके अंदर विलक्षण प्रतिभा देखने को मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र पर आपके विचारों की प्रखरता भीड़ जोड़ने वाली रहेगी। अपनी बुद्धि चातुर्य से नए संबंध विकसित करेंगे निकट भविष्य में इनसे आर्थिक एवं अन्य व्यवहारिक लाभ अवश्य मिलेगा। समाज के उच्चप्रतिष्ठित लोगो से जान पहचान बनेगी। विरोधी भी आज आपकी प्रशंशा करेंगे। कार्य व्यवसाय मध्यान तक मंदा रहेगा इसके बाद अचानक गति आने से व्यस्तता बढ़ेगी। नौकरी अथवा व्यवसाय से जुड़ी महिलाये आज पुरुषों की अपेक्षा अधिक लाभ कमाएंगी परिजनों को भी उपहार एवं अन्य सुविधाएं प्रदान कर प्रसन्न रखेंगी। सेहत कुछ समय के लिए नरम रहेगी।

छत्तीसगढ़: जीजा ने हेमचंद को मारने के लिए दी सुपारी, साले ने हेमप्रसाद को मार डाला, 4 गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: जीजा ने हेमचंद को मारने के लिए दी सुपारी, साले ने हेमप्रसाद को मार डाला, 4 गिरफ्तार

 

मुंगेली : जिले के थाना फास्टरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दाबो में सुपारी किलिंग का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। इसमें जीजा ने अपने साले को हत्या करने के लिए 50 हजार सुपारी दिया लेकिन साले ने भी गलती से दूसरे को मार डाला। मामले में विशेष पुलिस टीम ने हत्या की साजिश रचने वाले षड्यंत्रकारी सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़कर न्यायिक प्रक्रिया में भेजा गया है।

10 सितंबर 2025 की रात लगभग नौ बजे ग्राम दाबो रोड के किनारे नवोदय विद्यालय के पास प्रार्थी हेमचंद साहू अपने साथी हेमप्रसाद साहू के साथ बैठा हुआ था। इस दौरान अज्ञात हमलावरों ने लोहे की रॉड से हमला कर हेमप्रसाद साहू की हत्या कर दी। आरोपितों ने मृतक का मोबाइल और प्रार्थी की मोटर साइकिल लूटकर मौके से फरार हो गए। इस घटना पर थाना फास्टरपुर-सेतगंगा में धारा 103(1), 309(4), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी देते हुए एसपी भोजराम पटेल ने बताया कि सुपारी किलिंग की हत्या के मामले को देखकर पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए एएसपी नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी मयंक तिवारी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया। तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने संदेही सुनील साहू को घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में इसकी जानकारी मिली। जिसमें मामले का कुलासा हुआ।

इन आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले में आरोपित नेतराम साहू पिता निरंजन साहू (43), निवासी सिल्ली, सुनील साहू पिता बहोरिक साहू (20 ), निवासी पौनी , शुभम पाल पिता संदीप पाल (18), निवासी चकरभाठा, गौकरण साहू पिता परसराम साहू , निवासी बड़े पौनी, के साथ विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। आरोपितों के पास से दो नग लोहे की पाइप, मृतक का मोबाइल, प्रार्थी की बाइक घटना में प्रयुक्त बाइक, आरोपित बुलेरो को जब्त कर लिया गया। सभी आरोपितों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि बाल अपचारी को पृथक से न्यायालय में पेश किया गया।

छत्तीसगढ़ में मृत आदिवासी महिला के नाम पर दस एकड़ जमीन की रजिस्ट्री, 2018 में ही हो गया निधन

छत्तीसगढ़ में मृत आदिवासी महिला के नाम पर दस एकड़ जमीन की रजिस्ट्री, 2018 में ही हो गया निधन

 

सूरजपुर: जिले के भैयाथान क्षेत्र के भटगांव तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपुर (सु) पटवारी हल्का क्रमांक 30 में जमीन संबंधी फर्जीवाड़ा सामने आया है। मामला मृत आदिवासी महिला के नाम पर फर्जी आधार कार्ड बनाकर 10 एकड़ भूमि की रजिस्ट्री से जुड़ा है। इस पूरे प्रकरण की शिकायत जनप्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर से की है।

शिकायत के अनुसार ग्राम सोनपुर निवासी आदिवासी महिला ऋषि बाई पति स्वर्गीय बलीराम उरांव का वर्ष 2018 में ही निधन हो चुका था। इसके बावजूद नरेशपुर निवासी बच्ची, (पिता बालम) नाम की महिला ने अपने आधार कार्ड में नाम एडिट कर ‘बच्ची चौधरी’ के स्थान पर ऋषि बाई पति बलीराम उरांव दर्ज करवा लिया। इस कूटरचना के आधार पर उन्होंने स्वयं को आदिवासी महिला बताते हुए करीब दस एकड़ भूमि की फर्जी रजिस्ट्री करा दी।

आरोप है कि उक्त जमीन की रजिस्ट्री यशोदा देवी निवासी मितगई, तहसील रामानुजगंज के नाम पर कराई गई। आश्चर्यजनक रूप से इस रजिस्ट्री के गवाह भी सरगुजा और कोरिया जिलों से प्रस्तुत किए गए। दस्तावेजों में मृत महिला को जीवित दर्शाते हुए पूरे मामले को अंजाम दिया गया।

ग्रामीणों का कहना है कि इस फर्जीवाड़े में भूमि माफियाओं के साथ-साथ रजिस्ट्री कार्यालय, पटवारी, आरआई और तहसीलदार तक की मिलीभगत रही है। उनका मानना है कि शासकीय कर्मचारियों की संलिप्तता के बिना मृत महिला की जमीन की रजिस्ट्री होना संभव ही नहीं है। इस प्रकरण को लेकर जनपद सदस्य कांति देवी सिंह मार्को, सरपंच छोटे लाल सिंह, सरपंच मंजू महेश पैकरा सहित कई ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को लिखित शिकायत सौंपी है। उन्होंने कहा कि मृत महिला के नाम पर आधार कार्ड में कूट रचना कर भूमि की रजिस्ट्री करना गंभीर अपराध है।

जनप्रतिनिधियों ने एसपी से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस प्रकार की घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई तो जरूरतमंद आदिवासी और कमजोर तबके की जमीनें लगातार फर्जी दस्तावेजों के जरिए असुरक्षित बनी रहेगी।

CG सरायपाली : उमरिया और आसपास के गांवों में जियो नेटवर्क कछुए की चाल, 5G रिचार्ज पर भी उपभोक्ता परेशान

 

महासमुंद/बसना। बसना ब्लॉक के ग्राम उमरिया सहित आसपास के 3 से 4 गांवों में jio नेटवर्क की गंभीर समस्या ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। उमरिया, कनकेबा, ठुठापाली और कोयलारी गांव के लोगों का कहना है कि पिछले करीब एक माह से नेटवर्क बेहद धीमा चल रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह बंद नहीं है, लेकिन इंटरनेट की स्पीड इतनी कम हो गई है कि लोग मज़ाक में कह रहे हैं — “अब तो कछुए की चाल से भी धीमा इंटरनेट चल रहा है, मानो पुराने दिनों का 2G नेटवर्क वापिस आ गया हो।”

लोगों ने 5G इंटरनेट का रिचार्ज तो कर रखा है, लेकिन डेटा एमबी (MB) की बजाय केबी (KB) में चल रहा है। इस कारण कॉलिंग और इंटरनेट सेवाएं दोनों प्रभावित हैं।

चॉइस सेंटर संचालकों से लेकर आम उपभोक्ता तक परेशान हैं। चॉइस सेंटर वालों का कहना है कि ऑनलाइन सरकारी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो गई हैं। छात्र ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे और किसानों को मौसम व योजनाओं से जुड़ी जरूरी जानकारी समय पर नहीं मिल पा रही।

ग्रामीणों ने कई बार जिओ कस्टमर केयर में शिकायत की, लेकिन कोई स्थायी समाधान नहीं मिला। लोगों का कहना है कि कंपनी केवल 5G रिचार्ज बेच रही है, जबकि सेवा देने में पूरी तरह विफल है।

अब उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर समस्या जल्द हल नहीं हुई तो वे अन्य सिम पर पोर्ट कराने को मजबूर हो जाएंगे। ग्रामीणों की मांग है कि कंपनी जल्द नेटवर्क सुधारकर सुचारू सेवा सुनिश्चित करे

रायपुर : राज्य रजत जयंती पर ‘प्रोजेक्ट संस्कृति’ के अंतर्गत हार्मोनिका क्लब का अनोखा योग–संगीत–चिकित्सा कार्यक्रम  

रायपुर : राज्य रजत जयंती पर ‘प्रोजेक्ट संस्कृति’ के अंतर्गत हार्मोनिका क्लब का अनोखा योग–संगीत–चिकित्सा कार्यक्रम

छत्तीसगढ़ की रजत जयंती के उपलक्ष्य में जिले में संचालित प्रोजेक्ट संस्कृति के अंतर्गत राजधानी रायपुर के टाउन हॉल में योग–संगीत–चिकित्सा आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ हार्मोनिका क्लब की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशा और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में जिले में संस्कृति एवं परंपरा को सहेजने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की यह कड़ी थी, जिसमें संगीत, योग और मानसिक स्वास्थ्य को एक साथ मंच पर प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में राजस्व मंत्री श्री टंक राम वर्मा, विधायक श्री किरण सिंह देव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। अतिथियों ने न केवल कार्यक्रम की सराहना की, बल्कि मंच पर प्रस्तुति देकर आयोजन को और भी जीवंत बना दिया।

हार्मोनिका क्लब द्वारा माउथ ऑर्गन, बांसुरी, शहनाई, मेलोडीका, सैक्सोफोन और विसलिंग जैसे मुख वाद्ययंत्रों के माध्यम से शानदार प्रस्तुति दी।

वक्ताओं ने कहा कि यह कार्यक्रम संगीत, योग और चिकित्सा का एक दुर्लभ संगम था, जो समाज में मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने में सहायक है। साथ ही, इस प्रकार के आयोजन युवा पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने का सशक्त माध्यम बन सकते हैं।

बुंदेली चौकी की कार्यवाही, 6लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

बुंदेली चौकी की कार्यवाही, 6लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

 

संवाददाता मोनेन्द्र कुमार ब्यवहार की रिपोर्ट :-
बुंदेली चौकी में एक बार फिर महुआ शराब का बड़ा डीलर पुलिस के हत्थे चढ़ा है बुंदेली के नया तालाब के मैदान में राम नगर निवासी, आयूब पाल पिता बद्दू पाल, उम्र 35 वर्ष एक सफेद जरकिन में 6लीटर महुआ शराब लेकर नया तालाब में

बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश में बैठा था मुखबिर की सूचना पर गवाहों के साथ प्रधान आरक्षक 396 महेंद्र ठाकुर , आरक्षक 539 हीरालाल दुरू आरक्षक 309 हुयराज कुरे महिला

आरक्षक 660 नीरा यादव के साथ रेड कार्यवाही कर आरोपी आयूब पाल को कब्जे से 6 लीटर महुआ शराब कीमत 1200 रुपए जब्त कर माननीय न्यायालय पिथोरा में पेशकर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत 14 दिन की यूजीडीशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है , यह जानकारी चौकी प्रभारी मानसिंह राजपुत ने दी है ,

CG पिथौरा : भट्ठा सरदार के ऑफिस में संदिग्ध हालात में मिली बलौदाबाजार रायतुम निवासी मजदूर की लाश, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

CG पिथौरा : भट्ठा सरदार के ऑफिस में संदिग्ध हालात में मिली बलौदाबाजार रायतुम निवासी मजदूर की लाश, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

ईंट भट्ठा दफ्तर में मजदूर की संदिग्ध मौत, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप पिथौरा थाने के सामने परिजनों ने किया चक्का जाम

पिथौरा। पिथौरा के स्वास्तिक भवन स्थित ईंट भट्ठा दफ्तर में मजदूर जलंधर यादव (35 वर्ष) की संदिग्ध मौत ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। उसका शव फर्श से पाँच फीट ऊँचाई पर बनी खिड़की से लटका मिला, जबकि दोनों घुटने जमीन से सटे हुए थे। परिजनों का कहना है कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है।

जबरन ले गए ऑफिस, फिर लाश मिली

बलौदाबाजार जिले के कौहाबाहरा (रायतुम) निवासी जलंधर यादव पिथौरा के किशनपुर में माँ, पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहता था। परिजनों का आरोप है कि 17 सितम्बर को भट्ठा संचालक नरेंद्र राजपूत के चार गुर्गे — दो छतवन (बलौदाबाजार) और दो पिलवापाली (पिथौरा) निवासी — जलंधर को जबरन कार में बैठाकर दफ्तर ले गए।
परिजनों का कहना है कि तीन दिन तक उसे बंधक बनाकर रखा गया और 19 सितम्बर की शाम करीब चार बजे उसका शव संदिग्ध हालात में बरामद हुआ।

कर्ज को लेकर विवाद

पत्नी अंजली यादव ने बताया कि पिछले वर्ष जलंधर ने नरेंद्र राजपूत से 40 हजार रुपये एडवांस लिए थे। काम पर न जा पाने के कारण सरदार ने उस पर 80 हजार रुपये लौटाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। इसी विवाद के चलते घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई जा रही है।

परिजनों ने किया चक्का जाम

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि जलंधर की हत्या कर शव को फाँसी पर लटकाया गया है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने पिथौरा थाने के सामने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जाँच शुरू कर दी है।