छत्तीसगढ़ में अगले शिक्षा सत्र से पहले ही होगी 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री ने ली बैठक

छत्तीसगढ़ में अगले शिक्षा सत्र से पहले ही होगी 5 हजार शिक्षकों की भर्ती, शिक्षा मंत्री ने ली बैठक

 

छत्तीसगढ़: अगले शिक्षा सत्र से पहले ही पांच हजार शिक्षकों की भर्ती कर ली जाएगी। साथ ही राजपत्रित अधिकारियों की भर्ती लोक सेवा आयोग (पीएससी) के माध्यम से की जाएगी। शुक्रवार को मंत्रालय में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक की और निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने पाठ्य पुस्तक निगम द्वारा पुस्तकों की छपाई से लेकर परिवहन तक एक ही टेंडर के माध्यम से करने के निर्देश दिए ताकि समय के साथ राशि की बचत हो।

बैठक में सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी, संचालक ऋतुराज रघुवंशी, समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक संजीव कुमार झा सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। मंत्री ने यह भी कहा कि शिक्षकों एवं जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति को ऑनलाइन एवं परिसर स्तर पर अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित हो सके।

पाठ्यपुस्तक वितरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए मंत्री यादव ने कहा कि यह स्पष्ट किया जाए कि अभी कितने स्थानों पर पुस्तक वितरण शेष है और कितनी अतिरिक्त मांग बची हुई है। उन्होंने कहा कि विभागीय कार्यों में स्पष्टता होनी चाहिए और हर कार्य उसकी जिम्मेदार संस्था के माध्यम से ही किया जाए। समस्त प्रशिक्षण कार्यक्रम अब एससीईआरटी के माध्यम से अनिवार्य रूप से संचालित होंगे।

बैठक में भवनविहीन स्कूलों की स्थिति की जानकारी, उन्हें फुल फर्निश्ड स्कूलों के रूप में विकसित करने के लिए आवश्यक व्यय तथा तदर्थ स्कूलों की राशि पर भी विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री श्री यादव ने कहा कि बजट का पूरा उपयोग सुनिश्चित किया जाए और राशि लैप्स न हो, इसके लिए अभी से कार्ययोजना तैयार की जाए।

नीट और जेईई के लिए शुरू होंगी कक्षाएं

बड़े शहरों में जहां शासकीय भवन उपलब्ध हैं, वहां नीट और जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थाओं के सहयोग से कक्षाएं शुरू करने पर भी विचार किया गया।

शाला त्यागी बच्चों को पुनः विद्यालयों से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाने पर जोर दिया गया। यादव ने कहा कि शाला प्रवेश उत्सव के समय ही छात्र-छात्राओं को वितरण की जाने वाली सामग्रियों की अग्रिम कार्ययोजना बनाकर समय पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

स्कूलों की परीक्षा समाप्त होने के पश्चात शिक्षकों का जिला एवं ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण प्रारंभ कराया जाएगा। प्रशिक्षण उपरांत परीक्षा लेकर शिक्षकों की दक्षता का मूल्यांकन होगा। इसके लिए एक स्पष्ट शैक्षणिक कैलेंडर तैयार किया जाएगा।

महासमुंद: कोमाखान में अवैध शराब गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

महासमुंद: कोमाखान में अवैध शराब गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

 

महासमुंद जिले के थाना कोमाखान क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बिक्री करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थाना कोमाखान में प्रधान आरक्षक की देखरेख में 12 सितंबर 2025 को मुखबीर से सूचना मिली कि गणेश चौक के पास ग्राम लुकुपाली में एक व्यक्ति लोगों को अवैध शराब पिला रहा है।

सूचना पर हमराह स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शराब पीने वाले राहगीरों जितेन्द्र धीवर और मुकेश यादव को नोटिस देते हुए कार्रवाई में सहयोग लिया। मौके पर पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गए, लेकिन अवैध शराब उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति ललित ध्रुव (वयः 50, निवासी वार्ड 14, लुकुपाली, कोमाखान) को पकड़ लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 03 खाली प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास और 03 देशी शराब की खाली 180 मि.ली. शीशियाँ बरामद कीं, जिनमें शराब की गंध मौजूद थी। आरोपी के पास कोई लाइसेंस नहीं होने के कारण उसे धारा 36(C) आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

जमानत योग्य होने के कारण आरोपी को मौके पर सक्षम जमानतदार के जरिए जमानत मुचलका में रिहा कर दिया गया। पुलिस ने मामला कायम कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस ने जनता से अपील की है कि अवैध शराब के किसी भी मामले की सूचना तुरंत थाने को दें।

गरियाबंद में 10 नक्सली ढेर, 5.22 करोड़ के इनामी जिनमें शीर्ष माओवादी नेता भी शामिल हैं।

गरियाबंद में 10 नक्सली ढेर, 5.22 करोड़ के इनामी जिनमें शीर्ष माओवादी नेता भी शामिल हैं।

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई लंबी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। थाना मैनपुर क्षेत्र के राजाडेरा-मटाल पहाड़ियों में हुए इस ऑपरेशन में 10 नक्सली मारे गए, जिनमें शीर्ष माओवादी नेता भी शामिल हैं। मारे गए नक्सलियों पर कुल 5.22 करोड़ का इनाम घोषित था।

मारे गए नक्सली नेता

मारे गए नक्सलियों में सेंट्रल कमेटी सदस्य मोडेम बालाकृष्णा उर्फ मनोज, ओडिशा राज्य कमेटी के सदस्य प्रमोद उर्फ पंडरन्ना और विमल उर्फ जाडी वेंकट जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी और डिवीजन स्तर के अन्य नक्सली कैडर भी ढेर हुए हैं। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से एके-47, इंसास, एसएलआर सहित 10 हथियार, विस्फोटक और माओवादी साहित्य बरामद किया गया है।

कैसे चला ऑपरेशन

गरियाबंद पुलिस की ई-30, एसटीएफ, सीएएफ और कोबरा 207 की संयुक्त टीम ने 10 सितंबर को विश्वसनीय सूचना पर अभियान शुरू किया था। 11 सितंबर की दोपहर से शुरू हुई गोलीबारी 12 सितंबर सुबह तक रुक-रुक कर जारी रही। इस दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर अंधाधुंध फायरिंग की, जिसका जवानों ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

अधिकारियों के बयान

पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने कहा – “गरियाबंद नक्सलवाद समाप्त करने के निर्णायक चरण में प्रवेश कर चुका है। जो लोग भ्रमित होकर हिंसा की राह पर हैं, उन्हें आत्मसमर्पण कर सम्मानजनक जीवन अपनाना चाहिए।”

रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा ने कहा – “मानसून जैसी विषम परिस्थितियों में मिली यह सफलता सुरक्षा बलों के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है। अभियान लगातार जारी रहेगा और क्षेत्र में स्थाई शांति स्थापित की जाएगी।”

प्रेसवार्ता

संयुक्त प्रेसवार्ता में एडीजी विवेकानंद सिन्हा, आईजी अमरेश मिश्रा, आईजी सीआरपीएफ सालीन, एसपी निखिल राखेचा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने बताया कि इस मुठभेड़ ने नक्सलियों की कमर तोड़ दी है और आगे भी अभियान तेज़ किया जाएगा।

महासमुंद:  बसना परसकोल चौक पर मोटरसाइकिल से 2.5 किलो गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

महासमुंद:  बसना परसकोल चौक पर मोटरसाइकिल से 2.5 किलो गांजा बरामद, दो युवक गिरफ्तार

 

महासमुंद जिले के थाना बसना क्षेत्र में आज (12 सितंबर 2025) एक बड़ी नशीली द्रव्यों की कार्रवाई हुई। थाना बसना में सउनि0 जयंत बारीक की अगुवाई में पुलिस टीम वाहन चेकिंग के दौरान परसकोल चौक बंसुला में दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नागेश उर्फ आकाश पेंडरिया (23, निवासी पाटन, दुर्ग) और आकाश नेताम (20, निवासी सिकोला, दुर्ग) मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस क्रमांक CG07CH5763 में सफेद थैला लेकर जा रहे थे। तलाशी के दौरान थैले में 2.5 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 40,000 रुपये बताई गई है।

बरामदगी के साथ ही पुलिस ने मौके पर धारा 20(ख) नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचित किया।

पुलिस ने बरामद गांजा, मोटरसाइकिल, दो मोबाइल और अन्य संबंधित दस्तावेजों को कब्जे में लिया। जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे उड़ीसा से गांजा लेकर पाटन दुर्ग के चिल्हर-पुडिया में बेचने जा रहे थे।

थाना बसना पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के कारोबार पर कड़ी चेतावनी मिलती है और जिले में नशा विरोधी अभियान को और मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया गया है।

छत्तीसगढ़: सनसनीखेज वारदात: परिवार के 4 सदस्यों की हत्या, लाशें बाड़ी में दफन

छत्तीसगढ़: सनसनीखेज वारदात: परिवार के 4 सदस्यों की हत्या, लाशें बाड़ी में दफन

रायगढ़ (छत्तीसगढ़)। जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक ही परिवार के 4 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चों के शव घर के पीछे बाड़ी में गड्ढा खोदकर दफनाए मिले। घटना का खुलासा तब हुआ जब गांव में बदबू फैलने लगी और पुलिस ने मिट्टी खोदकर लाशें बाहर निकालीं।

मृतकों की पहचान बुधराम उरांव (40), पत्नी सहोद्रा (35), बेटा अरविंद (12) और बेटी शिवांशी (6) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में अनुमान है कि चारों की हत्या नींद में ही की गई, क्योंकि शवों पर प्रतिरोध के निशान नहीं पाए गए। घटनास्थल से कुल्हाड़ी, हंसिया और लोहे की रॉड बरामद की गई है, जिन पर खून के दाग भी मिले हैं।

पड़ोसी पर शक, चोरी की शिकायत से था विवाद

गांव वालों ने हत्या का शक पड़ोसी और उसके नाबालिग बेटे पर जताया है। आरोप है कि कुछ महीने पहले पड़ोसी के बेटे ने मृतक के घर से धान की चोरी की थी, जिसकी शिकायत मृतक की पत्नी ने थाने में की थी। इसके अलावा संपत्ति विवाद और जमीन मुआवजे की राशि को लेकर भी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस की जांच जारी

घटना के बाद गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ. संजीव शुक्ला और एसपी दिव्यांग पटेल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फॉरेंसिक और डॉग स्क्वायड की टीम भी जांच में जुटी है।

स्निफर डॉग घटनास्थल से सीधे मृतक के भतीजे के घर के सामने तक गया, जिससे शक और गहरा हो गया है। फिलहाल, पुलिस ने कुछ ग्रामीणों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है और सभी एंगल से जांच कर रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश मरकाम ने बताया कि हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

👉 यह घटना पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल पैदा कर रही है। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दी जाए।

CG बसना : 20 साल पहले मुंबई में लापता हुए युवक की दर्दनाक सच्चाई, अब मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की रिश्वत की मांग, आरोप है की अब गवाह को भी धमकाया जा रहा है

CG बसना : 20 साल पहले मुंबई में लापता हुए युवक की दर्दनाक सच्चाई, अब मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए 50 हजार की रिश्वत की मांग, आरोप है की अब गवाह को भी धमकाया जा रहा है

बसना (महासमुंद)।
छत्तीसगढ़ के बसना ब्लॉक के ग्राम सलखंड का एक गरीब परिवार बीते दो दशकों से दर्द और इंतजार के बीच जी रहा है। करीब 20 साल पहले गुम इंसान मूल चंद्र साहू अपने गाँव के 4 साथियों के साथ रोज़गार की तलाश में मुंबई गया था। उसके साथी वापस लौट आए, लेकिन वह नहीं लौटा। घरवालों को बताया गया कि वह मुंबई में कहीं गुम हो गया है।

परिवार ने वर्षों तक उसके लौटने का इंतजार किया, लेकिन एक साल पहले उसके ही एक साथी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने मृतक के भाई गोपी नाथ साहू को बताया कि मुंबई में समुद्र में आई बाढ़ के दौरान वह बह गया और उसकी ओ लापता हो गया उसके साथियों ने उसको मृत ही माना भाई ने यह दर्दनाक सच अपने सीने में दबाए रखा, लेकिन आखिरकार सच्चाई सामने आई।

सच्चाई सामने आने के बाद मृतक के परिवार ने गांव में दशगात्र और अंतिम संस्कार की रस्में करने की भी तैयारी की थी। लेकिन आरोप है कि पंचायत के सरपंच और सचिव ने खुद परिजनों से संपर्क कर कहा कि पहले मृत्यु प्रमाण पत्र बनना जरूरी है, उसके बाद ही अंतिम कार्यक्रम करें। इसके बदले उन्होंने 50,000 रुपये की मांग की।

परिजनों का कहना है कि उन्होंने किस्तों में लगभग 30,000 रुपये दे भी दिए — कभी ऑनलाइन तो कभी नकद। गवाह भी मौजूद हैं। लेकिन अब भी प्रमाण पत्र जारी नहीं हुआ और शेष 20,000 रुपये की मांग की जा रही है।

इतना ही नहीं, जब इस पूरे मामले में गवाहों ने आवाज उठाई तो उन्हें सरपंच और उसके लोगों द्वारा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी तक दी गई। एक गवाह ने डर के कारण गांव छोड़कर छिपना पड़ा। पीड़ित परिवार ने बताया कि धमकी से जुड़ा वीडियो भी वायरल हुआ है।

पीड़ित पक्ष ने भंवरपुर चौकी में आवेदन देकर मृतक की घटना का पूरा विवरण दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने “एक साल से ज्यादा वक्त गुजर जाने पर गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज नहीं करने” का हवाला देते हुए आवेदन लेने से इनकार कर दिया।

अब परिजन ने जनपद पंचायत बसना के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है। गरीब परिवार की यह पीड़ा सिर्फ एक प्रमाण पत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रशासनिक तंत्र की संवेदनहीनता और भ्रष्टाचार की गहरी तस्वीर भी बयां करती है।

मामले मे पंचायत सचिव को पक्ष जानने दूरभाष के माध्यम से कई बार सम्पर्क किया गया घंठी बजती रही ओ फोन नहीं उठाये!

CG : पिथौरा से भीखापाली, रामपुर और थरगांव को जोड़ेगी नई सड़क, 11.09 करोड़ की परियोजना को मंजूरी, विधायक ने मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री जताया आभार

CG : पिथौरा से भीखापाली, रामपुर और थरगांव को जोड़ेगी नई सड़क, 11.09 करोड़ की परियोजना को मंजूरी, विधायक ने मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री जताया आभार

छत्तीसगढ़ के बसना विधानसभा में विकास कार्यों की रफ्तार तेज़ हो रही है। अब पिथौरा से भीखापाली, रामपुर और थरगांव मार्ग के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। कुल 8.60 किलोमीटर लंबी इस सड़क और पुलिया निर्माण के लिए राज्य सरकार ने ₹11 करोड़ 9 लाख 85 हज़ार की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।

यह परियोजना क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के सतत प्रयासों से संभव हो सकी है। उन्होंने इस स्वीकृति के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन विकास मंत्री श्री अरुण साव का आभार जताया। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि यह सड़क निर्माण न केवल आवागमन को आसान बनाएगा बल्कि व्यापारिक गतिविधियों और कृषि क्षेत्र को भी नई गति देगा।

उन्होंने बताया कि यह परियोजना क्षेत्र की एक लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसे अब सरकार ने पूरा कर दिया है। सड़क निर्माण से पिथौरा, भीखापाली, रामपुर और थरगांव सहित आसपास के गाँवों को बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा, जिससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत होगी।

विधायक ने कहा कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता और पारदर्शिता के साथ तय समय सीमा में पूरा किया जाएगा ताकि जनता जल्द से जल्द इसका लाभ ले सके। उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए कहा कि बसना विधानसभा का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और भविष्य में भी वे इसी तरह कार्य करते रहेंगे।

बसना : आज अग्रवाल नर्सिंग होम में निःशुल्क लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन पद्धति) ऑपरेशन शिविर

आज अग्रवाल नर्सिंग होम में निःशुल्क लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन पद्धति) ऑपरेशन शिविर

बसना (महासमुंद)। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना द्वारा 13 सितम्बर 2025 को निःशुल्क लैप्रोस्कोपिक (दूरबीन पद्धति) ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह पद्धति आधुनिक और आसान मानी जाती है, जिसमें छोटे चीरे द्वारा सर्जरी की जाती है। इससे मरीज को कम दर्द होता है, जल्दी रिकवरी होती है और अस्पताल से जल्द छुट्टी मिल जाती है।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि बीज कार्ड/आयुष्मान कार्ड के माध्यम से भी इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। शिविर में अपेंडिक्स, गॉल ब्लैडर, हर्निया, पेनिनुमायस संबंधी बीमारियाँ, एक्टोपिक प्रेग्नेंसी, ओवेरियन सिस्ट, डायग्नॉस्टिक लैप्रोस्कोपी, ट्यूमर, किसी भी प्रकार की गांठ और पथरी जैसी बीमारियों का उपचार किया जाएगा।

इसके साथ ही अस्पताल में मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर, सी.टी. स्कैन, अल्ट्रासाउंड सोनोग्राफी, डिजिटल एक्स-रे, पैथोलॉजी लैब और एम्बुलेंस की सुविधाएँ भी उपलब्ध हैं।

इच्छुक मरीजों को 11 सितम्बर 2025 तक अस्पताल में आकर अपना पंजीकरण कराना होगा। पहले 10 पंजीकृत मरीजों को प्राथमिकता दी जाएगी।

संपर्क हेतु:
84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

आज के राशि फल  पञ्चाङ्ग  पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य शनिवार, 13 सितम्बर 2025

आज के राशि फल  पञ्चाङ्ग  पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य शनिवार, 13 सितम्बर 2025

सूर्योदय: ०६:१५
सूर्यास्त: ०६:३१
चन्द्रोदय: २२:११
चन्द्रास्त: १२:०३
अयन दक्षिणायणे (उत्तरगोलीय)
ऋतु: शरद
शक सम्वत: 👉 १९४७ (विश्वावसु)
विक्रम सम्वत: 👉 २०८२ (सिद्धार्थी)
मास 👉 आश्विन
पक्ष 👉 कृष्ण
तिथि 👉 षष्ठी (०७:२३ से सप्तमी, २९:०४ से अष्टमी)
नक्षत्र 👉 कृत्तिका (१०:११ से रोहिणी)
योग 👉 हर्षण (१०:३३ से वज्र)
प्रथम करण 👉 वणिज (०७:२३ तक)
द्वितीय करण 👉 विष्टि (१८:११ तक)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ गोचर ग्रहा: ॥
🌖🌗🌖🌗
सूर्य 🌟 सिंह
चंद्र 🌟 वृष
मंगल 🌟 तुला (उदित, पूर्व, मार्गी)
बुध 🌟 सिंह (उदय, पूर्व, मार्गी)
गुरु 🌟 मिथुन (उदित, पूर्व, मार्गी)
शुक्र 🌟 कर्क (उदित, पश्चिम, मार्गी)
शनि 🌟 मीन (उदय, पूर्व, वक्री)
राहु 🌟 कुम्भ
केतु 🌟 सिंह
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभाशुभ मुहूर्त विचार
⏳⏲⏳⏲⏳⏲⏳
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
अभिजित मुहूर्त 👉 ११:४८ से १२:३७
अमृत काल 👉 ०७:५८ से ०९:२७
त्रिपुष्कर योग 👉 ०७:२३ से १०:११
सर्वार्थ सिद्धि योग 👉 १०:११ से ३०:०१
अमृत सिद्धि योग 👉 १०:११ से ३०:०१
रवि योग 👉 ०६:०० से १०:११
विजय मुहूर्त 👉 १४:१७ से १५:०६
गोधूलि मुहूर्त 👉 १८:२५ से १८:४८
सायाह्न सन्ध्या 👉 १८:२५ से १९:३४
निशिता मुहूर्त 👉 २३:५० से २४:३६
राहुकाल 👉 ०९:०६ से १०:३९
राहुवास 👉 पूर्व
यमगण्ड 👉 १३:४६ से १५:१९
दुर्मुहूर्त 👉 ०६:०० से ०६:५०
होमाहुति 👉 गुरु
दिशा शूल 👉 पूर्व
नक्षत्र शूल 👉 पश्चिम (१०:११ से)
अग्निवास 👉 आकाश (०७:२३ से पाताल, २९:०४ से पृथ्वी)
भद्रावास 👉 स्वर्ग (०७:२३ से १८:११)
चन्द्र वास 👉 दक्षिण
शिववास 👉 भोजन में (०७:२३ से श्मशान में, २९:०४ से गौरी के साथ)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
☄चौघड़िया विचार☄
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
॥ दिन का चौघड़िया ॥
१ – काल २ – शुभ
३ – रोग ४ – उद्वेग
५ – चर ६ – लाभ
७ – अमृत ८ – काल
॥रात्रि का चौघड़िया॥
१ – लाभ २ – उद्वेग
३ – शुभ ४ – अमृत
५ – चर ६ – रोग
७ – काल ८ – लाभ
नोट👉 दिन और रात्रि के चौघड़िया का आरंभ क्रमशः सूर्योदय और सूर्यास्त से होता है। प्रत्येक चौघड़िए की अवधि डेढ़ घंटा होती है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
शुभ यात्रा दिशा
🚌🚈🚗⛵🛫
दक्षिण-पूर्व ( वाय विन्डिंग अथवा तिल मिश्रित चावल का सेवन कर यात्रा करें)
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
तिथि विशेष
🗓📆🗓📆
〰️〰️〰️〰️
सप्तमी तिथि का श्राद्ध, मंगल तुला में २१:२० से आदि।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज जन्मे शिशुओं का नामकरण
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
आज १०:११ तक जन्मे शिशुओ का नाम कृतिका नक्षत्र के चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ए) नामाक्षर से तथा इसके बाद जन्मे शिशुओ का नाम रोहिणी नक्षत्र के प्रथम, द्वितीय, तृतीया एवं चतुर्थ चरण अनुसार क्रमशः (ओ, वा, वी, वू) नामाक्षर से रखना शास्त्र सम्मत है।
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
उदय-लग्न मुहूर्त
सिंह – २८:०१ से ०६:२०
कन्या – ०६:२० से ०८:३८
तुला – ०८:३८ से १०:५९
वृश्चिक – १०:५९ से १३:१८
धनु – १३:१८ से १५:२२
मकर – १५:२२ से १७:०३
कुम्भ – १७:०३ से १८:२९
मीन – १८:२९ से १९:५२
मेष – १९:५२ से २१:२६
वृषभ – २१:२६ से २३:२१
मिथुन – २३:२१ से २५:३६+
कर्क – २५:३६+ से २७:५८+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पञ्चक रहित मुहूर्त
शुभ मुहूर्त – ०६:०० से ०६:२०
मृत्यु पञ्चक – ०६:२० से ०७:२३
अग्नि पञ्चक – ०७:२३ से ०८:३८
शुभ मुहूर्त – ०८:३८ से १०:११
रज पञ्चक – १०:११ से १०:५९
शुभ मुहूर्त – १०:५९ से १३:१८
चोर पञ्चक – १३:१८ से १५:२२
शुभ मुहूर्त – १५:२२ से १७:०३
रोग पञ्चक – १७:०३ से १८:२९
शुभ मुहूर्त – १८:२९ से १९:५२
शुभ मुहूर्त – १९:५२ से २१:२६
रोग पञ्चक – २१:२६ से २३:२१
शुभ मुहूर्त – २३:२१ से २५:३६+
मृत्यु पञ्चक – २५:३६+ से २७:५८+
मृत्यु पञ्चक – २७:५८+ से २९:०४+
अग्नि पञ्चक – २९:०४+ से ३०:०१+
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
पंडित भूपेंद्र श्रीधर सतपति ज्योतिषाचार्य एम ए संस्कृत हस्तरेखा वास्तु शास्त्र भूमि भवन में वास्तु दोष निवारण पारिवारिक जीवन में तनाव बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता विवाह विलम्ब राज़ योग भाग्योदय व्यापार व्यवसाय में वृद्धि जन्म कुंडली निर्माण कालसर्प योग मांगलिक योग पितृ दोष निवारण भविष्य में होने वाले घटनाक्रम की जानकारी विदेश यात्रा पति-पत्नी में मतभेद प्रेम प्रसंग में सफलता ज्योतिष परामर्श ज्योतिष कार्यालय जोगनीपाली तहसील पोस्ट थाना सरायपाली जिला महासमुंद 9926826570
फोन पेय 8889391334
〰️〰️〰️〰️
आज का राशिफल
🐐🐂💏💮🐅👩
〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️
मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन आपके लिए साधारण ही रहेगा। दिन के आरंभ में व्यक्तिगत अथवा घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगे बेमन से करने के कारण कोई त्रुटि भीं होगी। कार्य क्षेत्र पर भी यही हाल रहेगा मन कही और भटकने के कारण कुछ ना कुछ नुक्स रह जायेगा फिर भी आज आपका व्यक्तित्त्व उच्च कोटि का रहेगा। लोग आपकी गलती को स्वार्थ सिद्धि के कारण अनदेखा करेंगे। रिश्तेदार अथवा पड़ोसी अपनी उलझनों को सुलझाने के लिये आपकी सहायता मागेंगे लेकिन आज किसी को बिन मांगे सलाह ना दे ना ही किसी के कार्यो में दखल दें। धन लाभ मध्यान के बाद ही अल्प मात्रा में होगा। शारीरिक अकडन जोड़ो में दर्द संबंधित व्याधि सताएगी।

वृष🐂 (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज के दिन आपके मन को प्रसन्न रखने के प्रसंग बनते रहेंगे। दैनिक जीवन की परेशानियों को गंभीर नही लेंगे अपने हास-परिहास के व्यवहार से आस-पास का वातावरण खुशनुमा बनाएंगे। महिलाये भी आज स्नेहीजन मित्रो के साथ समय बिताना अधिक पसंद करेंगी परन्तु ध्यान रहे आज आपके बड़बोलेपन के कारण किसी के दिल की ठेस भी लग सकती है। स्वयं को ऊंचा दिखाने की भावना मित्र मंडली में मतभेद बनाएगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन शुभ रहेगा जहां से उम्मीद नही रहेगी वहां से भी धन अथवा अन्य लाभ अचानक होने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत में थोड़ा बदलाव आएगा फिर भी कार्य बाधित नही होंगे।

मिथुन👫 (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)
आज का दिन आपके लिए विविध परेशानियों से भरा रहेगा आर्थिक कारणों से भाग दौड़ लगी रहेगी लेकिन परिणाम विपरीत ही रहेंगे। आज व्यावसायिक उठा-पटक चैन से नही बैठने देंगी ऊपर से घरेलू उलझने बनने से मन अशांत रहेगा। परिवार के सदस्य आपस मे उलझेंगे महिलाओ में भी आज धैर्य की कमी रहेगी बिना तथ्यों को जाने कलह पर उतारू रहेंगी। धन लाभ के लिये किसी की सहायता एवं चापलूसी करनी पड़ेगी फिर भी आशानुकूल नही होगा। आज आप अन्य लोगो के कार्यो को छोड़ अपने कार्यो पर ध्यान दें आज किया परिश्रम निकट भविष्य के लिए लाभदायक रहेगा। सेहत भी आज नरम रहेगी रक्तचाप अथवा अन्य शारीरिक दर्द की समस्या से ग्रस्त होंगे।

कर्क🦀 (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज का दिन आपके साथ कुछ अकस्मात घटनायें घटित होंगी इनमें से अधिकांश आपके लिए फायदेमंद ही रहेंगी। परन्तु आज भागीदारी के कार्यो में हानि अथवा भागीदारों से अनबन होने की संभावना है। व्यावसाय की गति मंद रहेगी फिर भी पुराने व्यवहारों से धन लाभ हो जाएगा। निवेश भविष्य के लिये लाभ देने वाला रहेगा। महिलाये आज छोटी बचत से जमा धन एकत्रित होने से प्रसन्न रहेंगी पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति पर खर्च भी करेंगी। धार्मिक अथवा सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के अवसर मिलेंगे। यात्रा पर्यटन की योजना बनाएंगे परन्तु किसी ना किसी कारण से निरस्त हो जाएंगे।

सिंह🦁 (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज का दिन आपके लिये भगोन्नति कारक रहेगा इसका लाभ उठायें। आज आपका व्यवहार अन्य लोगो के लिए सहायक रहेगा शीघ्र ही किसी की बातों में आने से पहले सोच-विचार अवश्य करें जल्दबाजी में निर्णय लेने से धोखा हो सकता है। व्यवसाय में पुराने अनुबंध के पूर्ण होने पर धन लाभ होगा नए अनुबंध भी शीघ्र ही मिलेंगे। विदेशी वस्तुओ के व्यवसाय अथवा अचल संपत्ति से लाभ की अधिक संभावना है। पारिवारिक वातावरण कुछ समय के लिए अशान्त होगा परिजनों की मांग मान लेने से प्रसन्नता का वातावरण बनेगा। आज खर्च करने के लिए आपको सोचना नही पड़ेगा फिर भी व्यर्थ खर्च ना हो इसका भी ध्यान रखें। सेहत उत्तम रहेगी लेकिन क्रोध आएगा।

कन्या👩 (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज के दिन आपके अंदर धार्मिक भावनाएं बलवती रहेंगी। सार्वजनिक अथवा धार्मिक कार्यो के लिए अपने काम धंदे की परवाह नही करेंगे। आज आपको आर्थिक ना सही परन्तु आध्यात्मिक लाभ अवश्य होगा मन शांत रहने से आस-पास के लोग आपके समीप रहना चाहेंगे। कार्य-व्यवसाय से आज ज्यादा उम्मीद ना लगाए केवल खर्च निकालने लायक लाभ से ही संतोष करना पड़ेगा धन को लेकर ज्यादा खींच-तान में ना पढ़ें हानि हो सकती है। महिलाओ का मन चंचल रहेगा किसी भी कार्य को एक बार मे पूरा नही कर सकेंगी। बेरोजगार लोगो को आज कोई नई समस्या का सामना करना पड़ेगा। रक्त पित्त की समस्या से परेशानी होगी।

तुला⚖️ (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज का दिन आपके लिए अशुभ रहेगा। सेहत में आज भी उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पाचन तंत्र अथवा श्वशन संबंधित रोग बढ़ने की संभावना है समय रहते जांच कराए अन्यथा स्थित गंभीर हो सकती है। आज आकस्मिक दुर्घटना के योग बन रहे है वाहन अथवा मशीनरी से सावधानी रखें। व्यवसाय में आज अनमने मन से काम करना पड़ेगा जिसके परिणामस्वरूप धन की आमद कम ही रहेगी उधारी के व्यवहार ना बढ़ाये वसूली में परेशानी आएगी। सार्वजनिक क्षेत्र पर लोग आपके विचारों के विपरीत आचरण करेंगे। नौकरी वाले लोगो का कार्य क्षेत्र पर किसी से झगड़ा हो सकता है। धैर्य से काम लें। महिलाये किसी गुप्त चिंता से व्याकुल रहेंगी।

वृश्चिक🦂 (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज का दिन आपके लिए आनंद के क्षण उपलब्ध कराएगा। आज आप जिस भी कार्य को करने के लिए प्रतिबद्ध होंगे चाहे वो नया हो या पुराना उसमे सफलता अवश्य मिलेगी। व्यवसाय में भी उन्नति होगी धन लाभ के स्त्रोत्र बढ़ेंगे नौकरी पेशा लोग भी अतिरिक्त आय बनाने का प्रयास करेंगे इसमे कुछ हद तक सफल रहेंगे। आज पैतृक अथवा सरकारी कार्यो में धन ना लगाए उधार भी किसी को ना दे धन के फंसने की सम्भवना है परन्तु जोखिम वाले व्यवसाय शेयर सट्टे में निवेश धन को अवश्य ही दुगुना करेगा। महिला वर्ग महत्त्वपूर्ण घरेलू मामलो में मार्गदर्शक बनेगी परन्तु स्वयं के कार्यो में ढील देंगी। बुजुर्गो से लाभ होगा।

धनु🏹 (ये, यो, भा, भी, भू, ध, फा, ढा, भे)
आज का दिन आपके सुख-सौभाग्य में वृद्धि करेगा परन्तु ज्यादा लोभ में पड़ने से बचे अन्यथा शारीरक एवं मानसिक पीड़ा होने की संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र पर सहयोगी वातावरण मिलने का भरपूर लाभ उठा सकेंगे। सहकर्मी आज आपको बिना मांगे सहयोग करेंगे परन्तु अंदर स्वार्थी सिद्धि की भावना भी छुपी होगी। धन लाभ आशानुकूल एवं जरूरत के समय पर होने से योजनाए व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ेंगी। सरकार संबंधित कार्य आज ले देकर ही पूर्ण कर पाएंगे। महिलाये आज केवल दिखावे के लिए ही धार्मिक कार्यो पूजा पाठ में समिल्लित होंगी। मित्र-रिश्तेदारों के ऊपर खर्च करना पड़ेगा। सेहत सामान्य रहेगी।

मकर🐊 (भो, जा, जी, खी, खू, खा, खो, गा, गी)
आज के दिन आप लाभ पाने के लिए अपनी योग्यता एवं बुद्धिबल का पूर्ण उपयोग करेंगे इसका परिणाम आशाजनक ही रहेगा लेकिन किसी निकटस्थ व्यक्ति से विचार मेल ना खाने पर मतभेद भी होंगे। आज स्वयं के बल पर लिए निर्णय अन्य लोगो के मार्गदर्शन की अपेक्षा अधिक फलदायी सिद्ध होंगे। धन लाभ थोड़े परिश्रम के बाद जरूरत के अनुसार हो जाएगा लेकिन आज उधारी के कारण दिक्कते भी आएंगी। धन को लेकर किसी से तकरार हों सकती है। नौकरी पेशाओ पर अधिकारी मेहरबान रहेंगे फिर भी सतर्क रहें किसी अन्य की गलती की भरपाई आपको ही करनी पड़ेगी। महिलाओ में अहम की भावना रहेगी व्यवहार में भी स्वार्थ दिखेगा।

कुंभ🍯 (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आपको आज के दिन धैर्य रखने की आवश्यकता है। आज आपके अधिकांश कार्य बनते बनते बिगड़ने से मन मे नकारात्मक भाव उत्पन्न होंगे। व्यावसायिक क्षेत्र पर जहां लाभ की आशा लगाए है वहां से हानि अथवा अन्य अशुभ समाचार मिलेंगे भागदौड़ के बाद ही निर्वाह योग्य आय बन पाएगी। कारोबार में आज जोखिम भूल कर भी ना लें। पारिवारिक वातावरण भी आज अस्त-व्यस्त ही रहेगा घर मे मौसमी बीमारियों का प्रकोप रहने के कारण दवाओं पर धन खर्च करना पड़ेगा। महिलाये आज शारीरिक रूप से असमर्थ रहेंगी स्वभाव में चिड़चिड़ा पन रहने से छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाएंगी।

मीन🐳 (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज के दिन आपको लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन निर्णय लेते समय जल्दबाजी ना करें अन्यथा लाभ हानि में बदल सकता है। कार्य-व्यवसाय अथवा कागजी कार्यो में पारिवारिक प्रतिष्ठा का लाभ मिलेगा। अधिकारी वर्ग की कृपा दृष्टि रहने से काम निकालना आसान बनेगा। सरकारी कार्य मे भी आज ढील ना दें अन्यथा अधूरे लटके रहेंगे। नौकरी वाले जाताक कार्य क्षेत्र बदलने का मन बनायेगे आज बदलना शुभ रहेगा इसके बाद परेशानी होगी। आर्थिक लाभ अनिश्चित रहेगा फिर भी धन संबंधित काम युक्तियो के बल पर बना ही लेंगे। घर के सदस्य आपके किसी निर्णय से असमहत हो सकते है थोड़ी मान-गुहार के बाद सहमत भी हो जाएं

बिलासपुर में औचक निरीक्षण में ‘फेल’ हुए हेडमास्टर, बीईओ ने थमा दिया नोटिस

बिलासपुर में औचक निरीक्षण में ‘फेल’ हुए हेडमास्टर, बीईओ ने थमा दिया नोटिस

शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाने एवं शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ बनाने के लिए पोडी-उपरोड़ा ब्लाक के विकासखंड शिक्षा अधिकारी केआर दयाल ने विभिन्न शालाओं का सघन निरीक्षण किया। प्राथमिक शाला खरपड़ी (संकुल रोदे) पहुंचकर निरीक्षण के दौरान हेड मास्टर प्रताप सिंह तंवर अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

तदुपरांत बीईओ दयाल ने पोडी-उपरोड़ा ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक शाला फुलसर, माध्यमिक शाला शरमा, प्राथमिक शाला तनेरा, प्राथमिक शाला बिलासपुर पारा, माध्यमिक शाला तनेरा, प्राथमिक शाला कररा बहरा, प्राथमिक शाला सुखारीताल, माध्यमिक शाला हरदेवा सहित अन्य शालाओं का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को समय पर नाश्ता एवं मध्यान्ह भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

साथ ही यह भी स्पष्ट किया कि जो शिक्षक मुख्यालय में निवास नहीं करते और आना-जाना करते हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से मुख्यालय में निवास करने के निर्देश दिए। बीईओ ने कहा कि पोडी- उपरोड़ा ब्लाक की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियमित उपस्थिति, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों को समय पर भोजन उपलब्ध कराना सभी शिक्षकों की पहली जिम्मेदारी है।