बसना : आज से मस्तिष्क और स्पाइन संबंधी ऑपरेशन की सुविधा अग्रवाल नर्सिंग होम ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और समय रहते पंजीयन कराएं।

बसना : आज से मस्तिष्क और स्पाइन संबंधी ऑपरेशन की सुविधा
अग्रवाल नर्सिंग होम ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और समय रहते पंजीयन कराएं।

बसना (महासमुंद)। अब क्षेत्र के मरीजों को ब्रेन और स्पाइन की जटिल बीमारियों के इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में 2 सितम्बर 2025 से प्रसिद्ध न्यूरोसर्जन डॉ. सिद्धार्थ साहू (MS, MCH – Neuro Surgery) अपनी सेवाएं देंगे।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि डॉ. साहू मस्तिष्क एवं स्पाइन सर्जरी के अनुभवी विशेषज्ञ हैं और वे हेड इंजरी, ट्रॉमा, ब्रेन हैमरेज, ब्रेन ट्यूमर, ब्रेन टीबी, पीडियाट्रिक न्यूरो रोग, मिर्गी, कमर दर्द, पीठ दर्द, गर्दन दर्द, स्पाइनल फ्रैक्चर, माइग्रेन, मानसिक तनाव, लकवा/स्ट्रोक और दिमागी बुखार जैसी जटिल समस्याओं का ऑपरेशन करेंगे।

विशेषता यह है कि—
इलाज अब सीधे बसना में ही उपलब्ध होगा। राशन कार्ड व आयुष्मान कार्ड के जरिए मरीजों को उपचार की सुविधा मिलेगी।

अस्पताल में आधुनिक उपकरण और अनुभवी चिकित्सकों की टीम मौजूद है। कार्यक्रम की शुरुआत 2 सितम्बर 2025 को शाम 6 बजे से होगी। अग्रवाल नर्सिंग होम ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और समय रहते पंजीयन कराएं। 📞 संपर्क: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

बसना : सेवा भवन अस्पताल, जगदीशपुर में 6 व 7 सितम्बर को सर्जरी कैम्प, डॉ. स्टीनम करेंगे ऑपरेशन

बसना : सेवा भवन अस्पताल, जगदीशपुर में 6 व 7 सितम्बर को सर्जरी कैम्प,

जगदीशपुर। सेवा भवन अस्पताल, जगदीशपुर द्वारा 6 और 7 सितम्बर 2025 को दो दिवसीय सर्जरी कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। इस कैम्प में केरल के प्रसिद्ध बेलियार्ड मेडिकल कॉलेज अस्पताल से आए वरिष्ठ जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. स्टीनम अपनी सेवाएं देंगे।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि डॉ. स्टीनम विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन करने में विशेषज्ञ हैं और उनके द्वारा पहले भी कई सफल सर्जरी की जा चुकी हैं। इस कैम्प में गर्भाशय (बच्चेदानी) का ऑपरेशन, रिजनरेशन, गॉल ब्लैडर ऑपरेशन, हाइड्रोसील, हर्निया, अपेंडिक्स, ट्यूमर और अन्य प्रकार की गांठ, पेट से संबंधित बीमारियां, थायरॉइड तथा छाती की गांठ जैसी समस्याओं का उपचार उपलब्ध रहेगा।

उपलब्ध सुविधाएं
सर्जरी कैम्प में आने वाले मरीजों के लिए सेवा भवन अस्पताल की ओर से सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें स्त्री रोग विशेषज्ञ, अनुभवी डॉक्टरों की टीम, ऑपरेशन थिएटर, डॉक्टर एनेस्थीसियोलॉजिस्ट, लेब, डिजिटल एक्स-रे, सीटी स्कैन, सोनोग्राफी, आईसीयू, जनरल वार्ड और प्राइवेट वार्ड शामिल हैं।

प्रबंधन की अपील
अस्पताल ने आमजन से अपील की है कि वे स्वास्थ्य लाभ उठाने के लिए पहले से पंजीयन अवश्य कराएं, ताकि उन्हें समय पर इलाज उपलब्ध हो सके। इच्छुक व्यक्ति अधिक जानकारी व पंजीयन हेतु अस्पताल से सीधे संपर्क कर सकते हैं।

📞 संपर्क नंबर: 9981852608, 7898694880

इस विशेष कैम्प का उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के उन मरीजों को राहत देना है, जो गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं और जिन्हें उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं के लिए दूर जाना पड़ता है।

व्हाट्सऐप पर आने वाली APK फाइल से सावधान, डेटा चोरी कर रहे साइबर ठग

 

साइबर अपराधी अब YONO बैंक अपडेट के नाम पर लोगों को ठगने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस और साइबर विशेषज्ञों ने नागरिकों को चेतावनी दी है कि व्हाट्सऐप पर आने वाली संदिग्ध फाइल, जिसके अंत में .APK लिखा होता है, उसे गलती से भी ओपन न करें।

जानकारी के अनुसार, इस तरह की फाइल को ओपन करते ही ठग पीड़ित का पूरा व्हाट्सऐप हैक कर सकते हैं। कई मामलों में अपराधियों ने ग्रुप का नाम बदल दिया और मोबाइल में मौजूद निजी डेटा तक चोरी कर लिया। पीड़ितों को बाद में पुलिस थानों के चक्कर लगाने पड़े।

बता दे की –अनजान स्रोतों से आने वाली फाइलें कभी डाउनलोड न करें।
.APK फाइलें केवल अधिकृत प्लेटफ़ॉर्म (Google Play Store या Apple App Store) से ही इंस्टॉल करें।साइबर धोखाधड़ी का शिकार होने पर तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या नजदीकी थाने से संपर्क करें।

विशेषज्ञों का कहना है कि साइबर अपराध से बचने का सबसे प्रभावी तरीका है – सतर्क रहना और ईस तरह की फाइल कभी ना खोलना।

#CyberAwareness #CyberFraud #YONO #SBI #APKFiles

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए दैनिक राशिफल

 

मेष👉अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो

कम प्रयास से ही कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। व्यापार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर निवेश करें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। कुसगंति से हानि होगी।

वृषभ👉ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

दुष्टजनों से सावधान रहें, हानि पहुंचा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कहीं से बुरी खबर मिल सकती है। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। आय बनी रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आज के काम कल पर नहीं टालें। विवेक का प्रयोग करें। लाभ होगा।

मिथुन👉का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

जल्दबाजी में कोई भी लेन-देन न करें। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। फालतू खर्च होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। नौकरी में अधिकार बढ़ेंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा।

कर्क👉ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

भाग्य का साथ मिलेगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जीवनसाथी के स्वास्‍थ्य पर खर्च होगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। चिंता तथा तनाव में वृद्धि होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। समय नेष्ट है। नकारात्मकता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

सिंह 👉मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

शत्रु शांत रहेंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नए कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भाग्य का साथ रहेगा।

कन्या👉ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

संतान पक्ष से स्वास्थ्‍य तथा अध्ययन संबंधी चिंता रहेगी। नई योजना बनेगी। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। कार्यशैली में परिवर्तन करना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड मनोनुकूल लाभ देंगे।

तुला👉रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

थकान व कमजोरी रह सकती है। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति मनोनुकूल होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सुख के साधनों की प्राप्ति हो सकती है। धन प्राप्ति सुगम होगी।

वृश्चिक👉तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

कोर्ट व कचहरी के कार्य अनुकूल बनेंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। प्रेम-प्रसंग में हड़बड़ी न करें। विवाद हो सकता है। नकारात्मकता रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। युवक व युवती विशेष सावधानी बरतें। विवाद को बढ़ावा न दें। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। लेन-देन में सावधानी रखें। आय में निश्चितता रहेगी।

धनु👉ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

कानूनी बाधा संभव है। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। विरोधी सक्रिय रहेंगे। धनहानि किसी भी तरह हो सकती है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी।

मकर,👉भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

कोई ऐसा कार्य न करें जिससे अपमान हो। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। सुख के साधनों पर व्यय होगा। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। प्रॉपर्टी के काम बड़ा लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में सुख-शांति रहेंगे। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें।

कुंभ👉गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आंखों को रोग व चोट से बचाएं। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। मनोरंजक यात्रा की आयोजना हो सकती है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। मित्र व संबंधियों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। कारोबार मनोनुकूल रहेगा। जोखिम न लें।

मीन👉दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

आज भाग्य का साथ मिलेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। भागदौड़ रहेगी। जोखिम न लें। कष्ट, भय, चिंता तथा तनाव का वातावरण बन सकता है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के काम में हस्तक्षेप न करें। दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से खिन्नता रहेगी।

CG Crime: गैस कटर और सिलेंडर लेकर यूको बैंक में घुसे चोर, धुआं देखकर राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

CG Crime: गैस कटर और सिलेंडर लेकर यूको बैंक में घुसे चोर, धुआं देखकर राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

रायपुर: राजधानी रविवार देर रात एक बड़ी वारदात टल गई। तेलीबांधा थाना क्षेत्र स्थित यूको बैंक (UCO Bank) में अज्ञात चोर गैस कटर और सिलेंडर लेकर घुस गए और तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया। हालांकि उनकी योजना पूरी नहीं हो सकी। समय रहते राहगीरों ने बैंक से धुआं निकलते देखा और पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बैंक अधिकारियों को बुलवाकर जब ताला खुलवाया गया। तिजोरी वाले कार्नर में गैस सिलेंडर, गैस कटर और वेल्डिंग मशीन मिली।

खिड़की तोड़कर अंदर घुसे चोर

पुलिस जांच में सामने आया है कि चोरों ने बैंक की खिड़की तोड़कर प्रवेश किया था। बैंक के अंदर जाते ही उन्होंने तिजोरी को वेल्डिंग मशीन से काटने की कोशिश की। आरोपितों ने बैंक के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों की केबल को भी काट दिया, ताकि उनकी हरकतें रिकार्ड न हो सके। बैंक की सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह साफ है कि आरोपित पहले से रेकी करके आए थे और योजना बनाकर ही वारदात की कोशिश की गई थी।

जंगली रास्ते से भागे आरोपित

जांच के दौरान पुलिस को बैंक के पीछे स्थित जंगली रास्ते से भागने के संकेत मिले हैं। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ अहम सबूत जब्त किए हैं। डाग स्क्वाड की मदद से भी आरोपितों का पता लगाने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

पुलिस ने की इलाके की घेराबंदी

घटना की जानकारी मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पूरे इलाके को घेराबंदी कर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बैंक प्रबंधन से भी सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े दस्तावेज लिए गए हैं।

पेशेवर अपराधियों की आशंका

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस वारदात में शामिल लोग पेशेवर अपराधी लगते हैं। जिस तरह से उपकरणों के साथ बैंक में घुसकर उन्होंने तिजोरी तोड़ने का प्रयास किया, उससे साफ है कि उन्हें इस काम में महारत हासिल है। फिलहाल बैंक मैनेजर की शिकायत पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

CG News: बहू से दुष्कर्म करने वाले ससुर को दस साल की सजा, कोर्ट ने फैसले में दिया रामचरित मानस के दोहे का उदाहरण

CG News: बहू से दुष्कर्म करने वाले ससुर को दस साल की सजा, कोर्ट ने फैसले में दिया रामचरित मानस के दोहे का उदाहरण

 

छत्तीसगढ़/बहु से दुष्कर्म करने के आरोपित ससुर को दोष सिद्व होने पर जिला न्यायालय ने दस साल सश्रम कारावास की कठोर सजा सुनाई हैं। मामले में दिए गए अपने फैसले में न्यायालय ने तुलसीदास द्वारा लिखित रामचरित मानस के श्लोक का उदाहरण भी दिया है। विशेष लोक अभियोजक अनुपम तिर्की ने बताया कि 13 अगस्त 2022 को पीड़िता ने पंडरापाठ में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि 12 अगस्त को वह और उसकी बेटी घर में अकेले थे।

पति काम के सिलसिले में बाहर गए हुए थे। धान रोपाई के दौरान चोटिल हो जाने से वह अपने कमरे में आराम कर रही थी। अचानक उसके कमरे में आरोपित जो रिश्ते में उसका चाचा ससुर लगता है घुस आया और उससे दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता ने स्वयं को बचाने के लिए शोर मचाया और उसकी बेटी भी घबरा कर शोर मचाते हुए सहायता के लिए बाहर दौड़ गई। कुछ देर में बेटी पड़ोसियों को लेकर वापस लौटी, तब पड़ोसियों ने उसे आरोपित के चुंगल से छुड़ाया था।

पीड़िता की शिकायत पर बगीचा थाना में आरोपित के विरूद्व भारतीय दंड विधान की धारा 376,450 के अंर्तगत अपराध पंजिबद्व कर गिरफ्तार किया गया था। मामले में जांच पूरी कर बगीचा पुलिस ने चार्जशीट न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया था। अभियोजन और बचाव पक्ष की दलील और प्रस्तुत किये गए प्रमाणों के आधार पर अपर सेशन न्यायाधीश जनार्दन खरे की अदालत आरोपित को दोषी पाते हुए दस साल सश्रम कारावास और 2 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। अर्थदंड जमा ना करने पर आरोपित को एक साल साधारण कारावास की सजा अतिरिक्त भुगतनी पड़ेगी।

न्यायालय ने दिया रामचरित मानस के श्लोक का उदाहरण

आरोपित चाचा ससुर को सुनाई गए दस साल कठोर कारावास की सजा में न्यायाधीश जनार्दन खरे ने गोस्वामी तुलसीदार द्वारा रचित रामचरित मानस के दोहे का उदाहरण स्वरूप उल्लेख करते हुए उसका भावार्थ भी बताया है। अपने निर्णय में न्यायाधीश ने लिखा है, ‘अनुज बधु भगिनी सुत नारी। सुनु सठ कन्या सम ए चारी।।

छत्तीसगढ़: बालोद जिले के 2 कृषि केन्द्रों में उर्वरक विक्रय प्रतिबंधित अनियमितता के मामलें में प्रशासन ने की कार्रवाई

छत्तीसगढ़: बालोद जिले के 2 कृषि केन्द्रों में उर्वरक विक्रय प्रतिबंधित अनियमितता के मामलें में प्रशासन ने की कार्रवाई

 

उर्वरक वितरण में अनियमितता पाए जाने पर कृषि विभाग की टीम द्वारा बालोद विकासखण्ड के मेसर्स सार्थक कृषि केन्द्र, बालोद तथा गुरूर विकासखण्ड के मेसर्स हर्ष कृषि केन्द्र, पलारी में उर्वरक विक्रय पर प्रतिबंध लगाए जाने की कार्यवाही की गई है। इस संबंध में दोनों प्रतिष्ठानों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा के मार्गदर्शन एवं उप संचालक कृषि के निर्देशन में जिले में उर्वरक प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। 28 अगस्त 2025 को अनुविभागीय कृषि अधिकारी महेश कुमार, सहायक संचालक कृषि जे.आर. नेताम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी केशव राम पिस्दा, कृषि विकास अधिकारी टिकेन्द्र कुमार पटेल (गुरूर) एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संनत कुमार भेड़िया द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान वहां अनियमितता का मामला पकड़ में आया जिसके फलस्वरूप उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 तथा उर्वरक (संचालन नियंत्रण) आदेश 1973 में निहित प्रावधानों के तहत यह कार्यवाही की गई।

उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में गुणवत्ता नियंत्रण अंतर्गत उर्वरक विक्रय प्रतिष्ठानों का सतत निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग की जा रही है। अनियमितता पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

छत्तीसगढ़: सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री श्री रामविचार नेताम

छत्तीसगढ़: सैनिक स्कूल शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण की नींव: मंत्री श्री रामविचार नेताम

 

छत्तीसगढ़/सैनिक स्कूल अम्बिकापुर का 17वां स्थापना दिवस समारोह आज गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। यह अवसर न केवल संस्थान की उपलब्धियों का उत्सव था, बल्कि छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक गरिमा, सैन्य अनुशासन और शैक्षणिक उत्कृष्टता का जीवंत प्रतीक भी बना।

समारोह के मुख्य अतिथि जनजातीय कल्याण एवं कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ने विद्यालय से जुड़े अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि यह संस्थान न केवल अनुशासन और शिक्षा का केंद्र है, बल्कि यह राष्ट्र निर्माण की नींव भी है। उन्होंने कैडेट्स को देशभक्ति, समर्पण और नेतृत्व के मूल्यों को आत्मसात करने की प्रेरणा दी। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार की ओर से सैनिक स्कूल के लिए तीन योजनाओं- विद्यालय परिसर में सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना, आधुनिक इनडोर एरेना का निर्माण तथा हॉकी में कैडेट्स की प्रतिभा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर निखारने हेतु एस्ट्रोटर्फ मैदान के निर्माण का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल तथा सासंद श्री चिंतामणि महाराज ने भी अपने संबोधन में विद्यालय की भूमिका को सराहा और इसके कैडेटों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में लुंड्रा विधायक श्री प्रबोध मिंज, सीतापुर  विधायक श्री राम कुमार टोप्पो और अम्बिकापुर मेयर श्रीमती मंजूषा भगत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम कलेक्टर श्री विलास भोसकर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

समारोह में प्राचार्या कर्नल रीमा सोबती ने स्कूल के उप प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल डॉ पी श्रीनिवास एवं प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर जेम्स नायर की उपस्थिति में अपने स्वागत भाषण में विद्यालय की वर्ष भर की उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने शैक्षणिक, सहशैक्षणिक, खेलकूद और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कैडेट्स की भागीदारी और सफलता को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के पूर्व कैडेट खिलानंद साहू और अनिमेष कुजूर, सैनिक स्कूल और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं।

इस ऐतिहासिक दिन पर, सैनिक स्कूल अंबिकापुर के 17वें स्थापना दिवस और छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती का संयुक्त उत्सव एक अद्वितीय सांस्कृतिक और भावनात्मक संगम बन गया। जहाँ राज्य की गौरवशाली यात्रा और सैनिक स्कूल की अनुशासित शैक्षणिक परंपरा एक साथ मंच पर आलोकित हुईं। यह अवसर न केवल अतीत की उपलब्धियों को स्मरण करने का था, बल्कि भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देने वाला एक सशक्त संदेश भी था, कि शिक्षा, संस्कृति और सेवा भाव जब एकत्रित होते हैं, तो राष्ट्र निर्माण की नींव और भी मजबूत होती है।

इस अवसर पर सैनिक स्कूल के कैडेटों ने एक शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होंने देशभक्ति गीत, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, मूक अभिनय और सबसे बढ़कर महाभारत की नाट्य गीत प्रस्तुति से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। किड्स अम्बिकन प्राइमरी स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत नृत्य इस कार्यक्रम का एक अन्य आकर्षण रहा। इस मौके पर विभिन्न सदनों को उनकी वार्षिक उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया गया। मानेकशा सदन को खेलों में सर्वश्रेष्ठ सदन का पुरस्कार प्राप्त हुआ, जबकि अरिहंत सदन को सर्वश्रेष्ठ कनिष्ठ सदन के रूप में सम्मानित किया गया। अर्जन सिंह सदन को शैक्षणिक एवं सहशैक्षणिक गतिविधियों में सर्वश्रेष्ठ सदन घोषित किया गया। अर्जन सिंह सदन ने प्रतिष्ठित एनडीए ट्रॉफी भी अपने नाम की, जो राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में चयन हेतु सर्वाधिक कैडेट्स भेजने वाले सदन को प्रदान की जाती है। मुख्य अतिथि कृषि मंत्री श्री नेताम के हाथों अर्जन सिंह सदन के  हाउस मास्टर श्री शशिकांत ने सर्वश्रेष्ठ सदन की ट्रॉफी प्राप्त की।

समारोह में विद्यालय के दो शिक्षकों सामाजिक विज्ञान के अध्यापक एवं एनसीसी ए. एन. ओ. श्री शिवेश राय एवं सैनिक स्कूल के संस्थापक सदस्यों में से एक हिंदी के अध्यापक श्री रवीन्द्र तिवारी को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही श्री महेश सिन्हा एवं श्री उदेश कुमार को भी उनके समर्पित कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।

रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी 

रायपुर : महिलाओं और बच्चों को मिले आंगनबाड़ी की सभी सेवाओं का लाभ : महिला एवं बाल विकास सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी

रायपुर जिले की आंगनबाड़ी सेवाओं की ली समीक्षा बैठक सेवाओं में पारदर्शिता और गुणवत्ता पर विशेष जोर गड़बड़ी पर होगी सख्त कार्रवाई

महिला एवं बाल विकास विभाग की सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने आज इंद्रावती भवन, रायपुर में विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा बैठक ली। बैठक में रायपुर जिले की आंगनबाड़ी सेवाओं, विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति, टेक होम राशन वितरण की स्थिति तथा पोषण अभियान की गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की।

आंगनबाड़ी केन्द्रों का नियमित निरीक्षण आवश्यक

सचिव श्रीमती आबिदी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रायपुर के जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अधिकारी तथा क्षेत्रीय स्तर के अधिकारी नियमित रूप से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण करें और वास्तविक स्थिति का आंकलन कर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि निरीक्षण केवल औपचारिकता न होकर, सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और हितग्राहियों तक योजनाओं का वास्तविक लाभ पहुंचाने का माध्यम होना चाहिए।

बैठक में प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना और महतारी वंदन योजना पर भी विशेष बल दिया गया। सचिव ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समन्वय बनाकर कार्य करें। महतारी वंदन योजना में हितग्राहियों के घर-घर जाकर सर्वे करें। जिन मामलों में लाभार्थी पते पर उपलब्ध नहीं हैं, दस्तावेज अधूरे हैं या हितग्राही की मृत्यु हो चुकी है, उनकी जानकारी तत्काल सत्यापित कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सुपरवाइजर, सीडीपीओ और डीपीओ पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टेक होम राशन वितरण की होगी सख्त निगरानी

सचिव महिला एवं बाल विकास श्रीमती आबिदी ने टेक होम राशन (THR) के वितरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राहियों गर्भवती एवं धात्री माताओं और कुपोषित बच्चों को समय पर, गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मात्रा में टेक होम राशन उपलब्ध कराना आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। राशन वितरण और एंट्री में किसी भी प्रकार की अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधित पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

एनीमिया रोकथाम पर जोर

सचिव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बालिकाओं, शिशुवती महिलाओं और गर्भवती माताओं में एनीमिया की समस्या को रोकने के लिए पोषणयुक्त आहार पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी और सामुदायिक स्तर पर जागरूक करने एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से हरी सब्जियों, सहजन (मोरिंगा), गुड़, तिल, चना और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर खाद्य वस्तुओं के सेवन के लिए प्रोत्साहित करें।

पोषण ट्रैकर और राष्ट्रीय पोषण अभियान

सचिव श्रीमती शम्मी आबिदी ने पोषण ट्रैकर ऐप का सही उपयोग करने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नियमित गृहभेट करें और समय पर ऑनलाइन एंट्री करें। उन्होंने बताया कि 01 सितंबर से राष्ट्रीय पोषण अभियान की शुरुआत हो चुकी है, जिसके अंतर्गत प्रदेशभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी हैं ताकि समुदाय में कुपोषण के प्रति जागरूकता बढ़े और पोषण स्तर में सुधार हो।

कुपोषण रोकने के लिए मिशन मोड में काम करने के निर्देश

सचिव श्रीमती आबिदी ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में कुपोषण रोकने के लिए मिशन मोड में काम किया जाए ताकि कोई भी बच्चा कुपोषित न रहे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं और सेवाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा जब बच्चों, माताओं और किशोरियों को कुपोषण और एनीमिया से मुक्त स्वस्थ जीवन मिल सके।

बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग के संचालक श्री पी. एल्मा, संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारी, रायपुर जिले की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शैल ठाकुर, सीडीपीओ तथा सुपरवाइजर उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की।

रायपुर : निर्माण विभागों के कार्यपालन अभियंताओं को चेतावनी

रायपुर : निर्माण विभागों के कार्यपालन अभियंताओं को चेतावनी

 

रायपुर:लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों का जवाब देने 7 दिन की मोहलत मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) श्री पुराम ने ली बैठक मुख्य तकनीकी परीक्षक (सतर्कता) श्री आर. पुराम ने आज वीडियों कॉन्फ्रेसिंग के जरिए राज्य के निर्माण विभागों के सभी संभागों के कार्यपालन अभियंताओं की बैठक लेकर लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों के निराकरण की अद्यतन स्थिति की गहन समीक्षा की गई। बड़ी संख्या में लंबित निरीक्षण प्रतिवेदन के मद्देनजर उन्होंने सभी कार्यपालन अभियंताओं को इसके निराकरण के लिए एक सप्ताह की मोहलत देते हुए कहा कि इसमें चूक करने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई के लिए नामजद प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा जाएगा।

बैठक में श्री पुराम ने 30 जून 2025 की स्थिति में लोक निर्माण विभाग से संबंधित 493, जल संसाधन के 308, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी के 203, नगरीय प्रशासन एवं विकास के 11, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के 73, छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड और छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज के 86 लंबित निरीक्षण प्रतिवेदनों की संभागवार समीक्षा की और संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को तत्परता से इसका परीक्षण कर उत्तर भिजवाने के निर्देश दिए।

गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा मुख्य तकनीकी परीक्षक के कार्यों के त्रैमासिक प्रगति की समीक्षा की जाती है। संगठन द्वारा स्थल निरीक्षण किये जाने के पश्चात् निरीक्षण प्रतिवेदन जारी किया जाता है, जिसका जवाब संबंधित कार्य विभागों से प्राप्त कर निरीक्षण प्रतिवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाती है।