महासमुंद/बलराम जयंती किसान दिवस पर प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी

महासमुंद/बलराम जयंती किसान दिवस पर प्राकृतिक खेती पर संगोष्ठी

महासमुंद/ कृषि के देवता भगवान श्री बलराम जी की जयंती को 29 अगस्त को जिले में किसान दिवस के रूप में उत्साह पूर्वक मनाया गया। कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर एवं कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय संगोष्ठी एवं प्रशिक्षण आयोजित की गई। जिसका मुख्य विषय प्राकृतिक खेती, गौ कृषि वाणिज्य एवं तिलहन उत्पादन रहा।

कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर में भगवान श्री बलराम एवं पारंपरिक कृषि यंत्रों की पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारतीय किसान संघ महासमुंद के अध्यक्ष श्री कुबेर गिरी गोस्वामी तथा अध्यक्षता श्री धनंजय साहू जिला मंत्री, भारतीय किसान संघ ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत भलेसर सरपंच श्री सेवाराम कुर्रे उपस्थित रहे। डॉ. साकेत दुबे, विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यानिकी) एवं प्रभारी वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कार्यक्रम का संचालन किया। संगोष्ठी में किसानों को प्राकृतिक एवं गौ आधारित कृषि तकनीकी की विस्तृत जानकारी दी गई। संगोष्ठी में 78 कृषकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ महासमुंद के सदस्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग तथा कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। इस अवसर पर किसानों को नींबू, आंवला, आम, जामुन सहित अन्य फलदार पौधों का वितरण किया गया।

बसना-पिथौरा उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण अनियमितता पाए जाने पर पांच उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

बसना-पिथौरा उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण अनियमितता पाए जाने पर पांच उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी

महासमुंद / कलेक्टर श्री विनय लंगेह के मार्गदर्शन में प्रभारी उप संचालक कृषि श्री भीमराव घोडेसवार एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री ब्रजेश तुरकाने पिथौरा, श्रीमती उषा कांती खेश वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बसना द्वारा विकासखंड बसना एवं पिथौरा के उर्वरक दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित फर्म राजा बीज भंडार सांकरा, खत्री बीज भंडार सांकरा, सिन्हा कृषि केन्द्र पिथौरा, नायक कृषि केन्द्र सागरपाली, श्री किसान कृषि केन्द्र भूकेल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान संबंधित फर्म में पी.ओ.एस. स्टाक एवं भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। इसके अलावा संबंधित फर्म द्वारा मासिक प्रगति प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराने के कारण संबंधित फर्मों को कारण बताओ नोटिस जारी कर 03 दिवस के भीतर जवाब मांगा गया है। जवाब प्राप्त होने के पश्चात् आगे की कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने बताया कि जिले में इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उन्होंने कृषकों से अपील की है कि कृषक बिल लेकर ही उर्वरक का विक्रय करें एवं कालाबाजारी की शिकायत पाए जाने पर संबंधित विकासखण्डों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी से संपर्क करें।

CG Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, रायपुर-बिलासपुर कई जिलों में बारिश की चेतावनी

CG Weather: बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम, रायपुर-बिलासपुर कई जिलों में बारिश की चेतावनी

 

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों पर इसका सबसे ज्यादा असर दिखने की संभावना है। विशेषकर रायपुर और बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिलों में गरज–चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात का खतरा जताया गया है।

मौसम की स्थिति

मानसून द्रोणिका इस समय गंगानगर, पिलानी, दतिया, सतना, डाल्टनगंज, दीघा से होते हुए उत्तर–पूर्व बंगाल की खाड़ी तक फैली है। इसके अलावा, उत्तर–पूर्व बंगाल की खाड़ी और म्यांमार तट पर ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है, जो 5.8 किलोमीटर ऊंचाई तक सक्रिय है। इसके प्रभाव से बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यही सिस्टम आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ के मध्य हिस्सों में भारी बारिश कराएगा। 2 से 4 सितंबर तक अधिकांश जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग में भारी वर्षा की संभावना कुछ जगहों पर अति भारी वर्षा की चेतावनी।

गरज–चमक के साथ वज्रपात का भी अंदेशा।

किसानों और नागरिकों के लिए सलाह

मौसम विभाग ने किसानों को खेतों और फसलों में अनावश्यक पानी भराव से बचाव के उपाय करने को कहा है। वहीं नागरिकों को बारिश और वज्रपात के दौरान खुले स्थानों, पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचने की हिदायत दी गई है।

Good News: CG के रायपुर में 50 सीटर छात्रावास में जल्द मिलेगा अल्पसंख्यक छात्रों को प्रवेश

Good News: CG के रायपुर में 50 सीटर छात्रावास में जल्द मिलेगा अल्पसंख्यक छात्रों को प्रवेश

 

छत्तीसगढ़/राजधानी में अध्ययनरत अल्पसंख्यक वर्ग के छात्रों के लिए राज्य शासन की ओर से विकसित 50 सीटर पोस्ट मैट्रिक छात्रावास का निरीक्षण शुक्रवार को राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने किया।

इस दौरान उन्होंने छात्रावास की वर्तमान व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया और अधिकारियों को जल्द से जल्द अल्पसंख्यक छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश दिए। पूर्व में तैयार यह छात्रावास लंबे समय से उपयोग में नहीं आ रहा था। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की ओर से दिनांक 22 मई को इस 50 सीटर छात्रावास का औपचारिक उद्घाटन किया गया था। वर्तमान में यहां अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास विभाग की प्रयास योजना के अंतर्गत चयनित छात्रों को अस्थायी रूप से आवासित किया गया है।

छात्रों से मुलाकात, भोजन और पुस्तक भेंट

निरीक्षण के दौरान छाबड़ा के साथ आयोग के सचिव एमआर खान भी उपस्थित रहे। उन्होंने हास्टल के आवासीय कक्ष, साफ-सफाई, मेस व्यवस्था सहित संपूर्ण भवन का अवलोकन किया। इस अवसर पर आयोग अध्यक्ष ने प्रयास योजना के छात्रों एवं अल्पसंख्यक समुदाय से जुड़े अन्य छात्रों के साथ बैठकर भोजन किया और विद्यार्थियों से संवाद भी किया। छात्रों को आयोग की ओर से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकें भी भेंट की गईं। श्री छाबड़ा ने कहा कि आयोग का प्रयास है कि अल्पसंख्यक समुदाय के उन छात्रों को, जो प्रदेश के विभिन्न जिलों से राजधानी में उच्च शिक्षा के लिए आते हैं, उन्हें सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण छात्रावास सुविधा शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।

शीघ्र प्रारंभ होगा प्रवेश, अधिकारियों को निर्देश

छात्रावास के निरीक्षण के बाद छाबड़ा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि अल्पसंख्यक समुदाय के पात्र छात्रों का प्रवेश अतिशीघ्र प्रारंभ किया जाए, जिससे वे शिक्षा के साथ-साथ सुरक्षित वातावरण में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें।

CG News: क्यूट गणेशा, स्कर्ट-मॉर्डन ड्रेस पहने गणपति मूर्तियों के विरोध में सर्व हिंदू समाज, SSP को सौंपा ज्ञापन

CG News: क्यूट गणेशा, स्कर्ट-मॉर्डन ड्रेस पहने गणपति मूर्तियों के विरोध में सर्व हिंदू समाज, SSP को सौंपा ज्ञापन

छत्तीसगढ़/राजधानी में गणेशोत्सव के दौरान पंडालों में विराजित गणपति प्रतिमाओं के स्वरूप का विरोध शुरू हो गया है। पारंपरिक स्वरूप से अलग बनाए गए गणपति की प्रतिमाओं को लेकर सर्व हिंदू समाज ने नाराजगी जताई है। सोमवार को संगठन के प्रतिनिधि एसएसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने, गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करने की मांग की।

‘धार्मिक भावनाएं हो रही आहत’

सर्व हिंदू समाज की ओर से विश्वदिनी पांडेय ने कहा कि पूरे देश में गणेशोत्सव मनाया जा रहा है। शहर में भी जगह-जगह पंडाल सजाए गए हैं। कुछ गणेश पंडालों में बप्पा के पारंपरिक स्वरूप से हटकर कार्टून या क्यूट अंदाज में पेश किया गया है। इससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हो रही है। लाखेनगर, मारूति विहार कोटा, विवेकानंद आश्रम, गुढ़ियारी, देवेंद्र नगर समेत अन्य जगहों पर गणेशजी के मूल स्वरूप की जगह अन्य तरह के गणेश बैठाए गए हैं।

छोटे बच्चें गणेश के इस स्वरूप को देख रहे हैं, इसी को ही मूल स्वरूप मानने लगेंगे। गणेश जी के इन स्वरूपों को देखकर लोग मजाक बना रहे हैं, ये हमारी आस्था पर चोट है। इससे धार्मिक आयोजनों की पवित्रता प्रभावित हो रही है। सर्व हिंदू समाज देवी-देवताओं के मूल स्वरूप के साथ हो रहे खिलवाड़ को बर्दाश्त नहीं करेंगे। हमने एसएसपी को ज्ञापन देकर ऐसी समितियों के ऊपर कार्रवाई करने और गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन करवाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होती तो हम उग्र प्रदर्शन करेंगे।

गणेश प्रतिमा किस थीम पर बनी है, आयोजकों को नहीं पता

गणेश जी के मूल स्वरूप से हटकर प्रतिमा विराजित करने वाले पंडाल आयोजकों को पता ही नहीं है कि उनके पंडाल में जो गणेश जी स्थापित है। उसकी थीम क्या है। गणेश के इस लीला को दिखा रहे हैं। हिंदू धर्म का एक तरह से मजाक बनाया जा रहा है। आधुनिकता को धर्म के साथ जोड़ना गलत है। अपने मनोरंजन के लिए देवी-देवताओं के मूल स्वरूप के साथ खिलवाड़ करना गलत है।

धार्मिक उत्सव बना मनोरंजन

सर्व हिंदू समाज के लोगों ने कहा कि बाल गंगाधर तिलक ने गणेशोत्सव की शुरुआत आजादी के लिए होने वाले आंदोलनों की रूपरेखा बनाने के लिए किया था। आजादी के बाद यह गणेशोत्सव एक धार्मिक उत्सव का रूप ले लिया, लेकिन अब लोग इसे मनोरंजन का साधन बना लिए हैं। निर्धारित तिथि पर न गणेश स्थापना करते और न ही विसर्जन। जब डीजे की व्यवस्था होगी। तभी विसर्जन होगा। ये परंपरा भी गलत है।

CG Crime: दहेज में बाइक न मिलने पर पति करता था प्रताड़ित, फांसी पर झूली नवविवाहिता; तीन महीने पहले हुई थी शादी

CG Crime: दहेज में बाइक न मिलने पर पति करता था प्रताड़ित, फांसी पर झूली नवविवाहिता; तीन महीने पहले हुई थी शादी

 

रायपुर: थाना सरस्वती नगर क्षेत्र के कोटा कालोनी में नवविवाहिता महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग जांच के बाद मृतका के पति पर दहेज प्रताड़ना और शारीरिक शोषण के आरोपों में अपराध दर्ज किया है। दहेज में बाइक नहीं लाने की वजह से लगातार मांग की जा रही। महिला को प्रताणित किया जा रहा था।

पोस्टमार्टम में पता चला मौत का कारण

पुलिस के अनुसार, मृतका सरस्वती निर्मलकर (30) पति देवानंद निर्मलकर निवासी कोटा कालोनी ने 23 अगस्त की रात 10 बजे से 24 अगस्त की सुबह 4 बजे के बीच अपने किराए के कमरे में चुनरी से पंखे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका नवविवाहिता होने से पंचनामा कार्रवाई दंडाधिकारी एवं सीन आफ क्राइम यूनिट रायपुर द्वारा की गई। शव का पोस्टमार्टम एम्स रायपुर में कराया गया, जिसमें मृत्यु का कारण हैंगिंग बताया गया। मर्ग जांच नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक की ओर से की गई।

मोटरसाइकिल के लिए पति करता था प्रताड़ित

जांच में सामने आया कि मृतका का पति देवानंद निर्मलकर दहेज में मोटरसाइकिल न लाने पर उसे प्रताड़ित करता था। इसके अलावा मासिक धर्म के दौरान भी जबरन शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालता और प्रताड़ित करता था। मृतका के परिजनों माता बैशाखीन बाई निर्मलकर, पिता जगदीश निर्मलकर, बहन नीलम निर्मलकर एवं भाई कमलेश निर्मलकर ने भी अपने कथन में यही आरोप लगाए। वहीं पति, ससुर और देवर से पूछताछ में भी सरस्वती पर प्रताड़ना की पुष्टि हुई।

सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी शादी

सरस्वती और आरोपित पति की शादी चार मई 2025 को सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी में सरस्वती के परिजनों ने अपनी हैसियत अनुसार घरेलू सामान दिया था। शादी के बाद से ही पति की ओर से दहेज को लेकर विवाद और प्रताड़ना की बात सामने आई। करीब तीन माह के भीतर ही पीड़िता ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपित पति देवानंद निर्मलकर के अपराध कायम किया है।

CG News: ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान पहले दिन ही फेल! बिना Helmet धड़ल्ले से मिला Petrol

CG News: ‘नो हेलमेट, नो पेट्रोल’ अभियान पहले दिन ही फेल! बिना Helmet धड़ल्ले से मिला Petrol

 

छत्तीसगढ़: सड़क सुरक्षा को लेकर रायपुर पेट्रोल पंप एसोसिएशन ने खुद से पहल करते हुए 01 सितंबर से “नो हेलमेट, नो पेट्रोल” अभियान (No Helmet, Mo Petrol Campaign) शुरू करने की घोषणा की थी। इसके लिए एसोसिएशन ने बाकायदा उप मुख्यमंत्री अरुण साव और कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को ज्ञापन भी सौंपा था। लेकिन अभियान का पहला ही दिन ज़मीनी हकीकत में बुरी तरह फेल होता दिखा।

नईदुनिया की टीम ने शुक्रवार को रायपुर के प्रमुख पेट्रोल पंपों पर जाकर लाइव पड़ताल की। नतीजा चौंकाने वाला रहा। फाफाडीह, पचेपेड़ी नाका, जय स्तंभ चौक और शास्त्री चौक जैसे बिजी इलाकों में सुबह से लेकर देर शाम तक बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल दिया जाता रहा।

संकल्प था सख्ती का

पेट्रोल पंप एसोसिएशन कहा था कि अभियान की शुरुआत 01 सितंबर से होगी और यह सामाजिक हित में उठाया गया कदम है। एसोसिएशन का दावा था कि सड़क हादसों में बढ़ती मौतों के पीछे हेलमेट न पहनना एक बड़ी वजह है, और यह अभियान आम जनता को सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगा। लेकिन हकीकत में ना तो कोई बोर्ड दिखा, ना चेतावनी और ना ही कोई सख्ती। पंप कर्मी पुराने ढर्रे पर ही पेट्रोल दे रहे थे। लेकिन सवाल यह उठता है कि जब खुद पहल लेकर ज्ञापन सौंपा गया और तारीख तय की गई, तो पहले ही दिन पेट्रोल पंपों पर कोई अमल क्यों नहीं हुआ?

पड़ताल: इन पंपों पर खुलेआम नियम की उड़ रही धज्जियां

यह अभियान स्वयंसेवी था और प्रशासनिक समर्थन के साथ शुरू किया जाना था, लेकिन पहले ही दिन पंपों पर प्रशासनिक निगरानी का भी कोई अता-पता नहीं था। ना कोई मुआयना टीम, ना निर्देशों की जांच। सवाल उठता है कि जब अभियान की घोषणा सार्वजनिक रूप से हुई थी, तो इसकी निगरानी कौन कर रहा था?

प्रशासन ने भी नहीं लिया संज्ञान

सुबह 8 बजे से दोपहर तक यहां बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालकों की लंबी कतार लगी रही। नईदुनिया संवाददाता द्वारा पूछे जाने पर एक स्टाफ ने कहा, हमें कोई आदेश नहीं मिला है। किसी ने नहीं कहा कि बिना हेलमेट पेट्रोल न दें। बोर्ड लगाने की भी कोई जानकारी नहीं है।

दोपहर 12 बजे के आसपास पंप पर कई स्कूली छात्र और युवक बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाते दिखे। पंपकर्मी ने कहा, हमें ऐसे किसी नो हेलमेट, नो पेट्रोल अभियान के लागू होने की जानकारी नहीं है। आपसे ही पहली बार सुन रहे हैं कि ऐसा कुछ शुरू हुआ है।

शाम 6 बजे पंप पर जबरदस्त भीड़ थी। हेलमेट न पहनने वालों को भी आराम से पेट्रोल दिया गया। जब पूछा गया तो स्टाफ ने साफ कहा, कोई आदेश नहीं आया है। हम तो रोज की तरह काम कर रहे हैं। किसने कहा कि बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा?

रात 8 बजे तक यहां न कोई सूचना बोर्ड लगा था और न ही किसी को रोका गया। एक कर्मचारी ने बताया, हमें कोई लिखित सूचना नहीं दी गई। हेलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं, ऐसा तो सिर्फ अखबारों में पढ़ा है, लेकिन पंप पर ऐसा कोई निर्देश नहीं मिला है।

पेट्रोल पंप एशोसिएशन के अध्यक्ष ने कही ये बात

पेट्रोल पंप एशोसिएशन के अध्यक्ष अजय धगट ने कहा कि अभी धीरे-धीरे सख्ती करेंगे। एकाएक लागू करेंगे तो जनता को परेशानी हो सकती है। फिलहाल 50 पंपों में नियम लागू किया गया है, बाकी जल्दी लागू करेंगे।

महासमुंद/लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 30 सितंबर तक

महासमुंद/लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 30 सितंबर तक

 

महासमुंद/ संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन के आदेशानुसार आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र के लिये 01 सितंबर से 30 सितंबर 2025 के मध्य की अवधि में आवेदन पत्र स्वीकार किये जायेंगें। इस तिथि के पूर्व एवं पश्चात प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नही किया जाएगा। निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र के साथ नोटराइज्ड शपथ-पत्र संलग्न होना अनिवार्य है।

प्राचार्य शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला से मिली जानकारी के अनुसार लेखा प्रशिक्षण सत्र नवंबर 2025 से फरवरी 2026 के लिए 3 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारी अपने कार्यालय प्रमुख के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र में के आवेदन पत्र भेज सकते है। यह आवेदन शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला, नगर घड़ी चौक रायपुर को 30 सितंबर 2025 तक कार्यालयीन समय में प्राप्त हो जाना चाहिए।

लिपिक वर्गीय कर्मचारी से आशय ऐसे कर्मचारी से है जिनकी पदस्थापना लिपिकीय संवर्ग के पद पर हुई है न कि किसी तकनीकी संवर्गीय पद पर इसी प्रकार केवल सचिवालय, वन विभाग के ऐसे स्टेनो जो केम्प कलर्क के रूप में कार्य करते हो तथा संचालनालय कोष,लेखा एवं पेंशन के स्टेनोग्राफर को छोड़कर अन्य विभागों के स्टेनोग्राफर्स प्रवेश के पात्र नही है।

मानक आवेदन पत्र पर ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगें। आवेदन जिस सत्र के प्रशिक्षण हेतु किया गया है, उस सत्र के लिये ही मान्य होगा। पूर्व प्रचलित आवदेन पत्र स्वीकार नही किये जायेगें। आवेदन पत्र के साथ अन्य आवश्यक सुसंगत दस्तावेज संलग्न होना चाहिए। आवेदन का निर्धारित प्रारूप एवं निर्देश संभाग के समस्त जिला कोषालयों के सूचना पटल पर अवलोकन किये जा सकते हैं।

महासमुंद/जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल : सेवानिवृत्त शिक्षकों को तत्काल पेंशन आदेश प्रदान

महासमुंद/जिला प्रशासन की संवेदनशील पहल : सेवानिवृत्त शिक्षकों को तत्काल पेंशन आदेश प्रदान

 

महासमुंद/ राज्य शासन की मंशा अनुरूप जिला प्रशासन महासमुंद ने आज एक संवेदनशील एवं सराहनीय पहल करते हुए शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त शिक्षकों को सेवानिवृत्ति के अगले ही दिन पेंशन अदायगी आदेश (PPO) प्रदान किया।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्री विजय कुमार लहरे, सहायक संचालक श्री सतीश नायर एवं जिला कोषालय अधिकारी महासमुंद श्री संजय कुमार चौधरी के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत महासमुंद श्री हेमंत रमेश नंदनवार (आईएएस) द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को PPO प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री मुरलीधर भोई, प्रधान पाठक प्राथमिक शाला खैरमाल, जो 31 अगस्त 2025 को सेवानिवृत्त हुए, को विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री प्रकाश चंद्र मांझी की पहल पर 1 सितंबर 2025 को ही अवकाश नगदीकरण की राशि, GPF फाइनल पेमेंट, GIS, FBF राशि तथा उपादान राशि के साथ PPO प्रदान किया गया। इसी प्रकार श्री चंद्रहास पात्र, प्रधान पाठक (मिडिल स्कूल) को भी PPO आदेश सौंपा गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हेमंत रमेश नंदनवार ने सेवानिवृत्त शिक्षकों को शुभकामनाएँ एवं बधाई देते हुए कहा कि “शिक्षक समाज की अमूल्य धरोहर हैं, जिन्होंने अपना पूरा जीवन नई पीढ़ी को गढ़ने में समर्पित किया। प्रशासन की ओर से यह हमारा दायित्व है कि उन्हें सेवा निवृत्ति के पश्चात त्वरित सुविधा और सम्मान मिले।” इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को प्रशासन की ओर से शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया गया।

उप कोषालय अधिकारी सरायपाली श्री अनिमेष सिंह द्वारा रिटायरमेंट के अगले ही दिन भुगतान सुनिश्चित किया गया। इस त्वरित कार्यवाही में विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के शाखा प्रभारी श्री रुपेश महापात्र का विशेष योगदान रहा।

सांकरा : बड़े लोरम मे अवैध बोरलाइन कनेक्शन को रोकने पर मारपीट थाना मे एफआईआर दर्ज

सांकरा : बड़े लोरम मे अवैध बोरलाइन कनेक्शन को रोकने पर मारपीट थाना मे एफआईआर दर्ज

सांकरा (महासमुंद)। थाना सांकरा क्षेत्र के ग्राम बड़े लोरम में सोमवार सुबह पानी के अवैध कनेक्शन को रोकने पर विवाद हो गया। जानकारी के अनुसार गांव के इंदर साहू ने सुबह करीब 7 बजे देखा कि गांव का रोहित प्रधान उनके बोरलाइन से अवैध कनेक्शन खींचकर नाले में पानी मोटर चला रहा था।

इंदर साहू ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उन्हें मां-बहन की गंदी गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि रोहित प्रधान ने उनकी गर्दन पकड़कर चप्पल और हाथ-मुक्कों से हमला किया, जिससे उनके सिर और गर्दन में चोटें आईं।

घायल इंदर साहू का इलाज सीएचसी पिथौरा में कराया गया। घटना को पीड़ित के बेटे ऋषिकेश साहू व नीलप्रकाश डोंगरीपाली ने देखा और बीच-बचाव किया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।