CG में CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, विस्फोटक सामग्री के साथ तीन माओवादी गिरफ्तार

CG में CRPF और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, विस्फोटक सामग्री के साथ तीन माओवादी गिरफ्तार

 

सुकमा: जिले के चिंतागुफा थानाक्षेत्र में सीआरपीएफ और जिला बल की संयुक्त टीम ने तीन माओवादियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। उनके निशानदेही पर विस्फोटक सामग्री बरामद की गई। सभी से पूछताछ किया गया इसके बाद न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार चिंतागुफा थानाक्षेत्र के पेंटापाड़ इलाके में माओवादियों की सूचना के बाद सीआरपीएफ और जिला की संयुक्त टीम को ऑपरेशन के लिए भेजा गया। जहां जवानों ने तीन माओवादियों को गिरफ्तार किया। जिनकी शिनाख्त पोडियामी जोगा, माड़वी मासा और पोज्जा माड़वी के रूप में हुई।

उनके निशानदेही पर एक टिफिन बम, इलेक्ट्रॉनिक वायर, जिलेटिन रॉड, इलेक्ट्रिक पेंसिल सेल बरामद की गई। साथ ही सभी से पूछताछ की गई और न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेजा गया।

एक अन्य घटना में जिले के केरलापाल थानाक्षेत्र के माओवाद प्रभावित गांव सिरसट्टी में देर रात माओवादियों ने दो ग्रामीणों की हत्या कर दी, साथ ही कुछ ग्रामीणों के साथ मारपीट की। माओवादियों ने ग्रामीणों पर पुलिस की मुखबिरी का आरोप लगाया है। इधर सूचना मिलने के बाद मौके के लिए पुलिस रवाना हुई है।

जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात ग्रामीण वेशभूषा में एक दर्जन माओवादी सिरसट्टी पंचायत के नंदा पारा पहुंचे। जहां उन्होंने ग्रामीण पदाम पोज्जा और पदाम देवेंद्र की हत्या कर दी। वही कुछ ग्रामीणों के साथ मारपीट भी की है। इन ग्रामीणों पर माओवादियों ने मुखबिरी का आरोप लगाया है। वही सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की तस्दीक कर रही है।

CG News: घर में हो रही थी चोरी, पति-पत्‍नी की नींद खुली तो बदमाशों ने बंधक बनाया, पति की चाकू से हत्‍या

CG News: घर में हो रही थी चोरी, पति-पत्‍नी की नींद खुली तो बदमाशों ने बंधक बनाया, पति की चाकू से हत्‍या

 

धमतरी आधी रात घर में चोरी करने घुसे तीन नकाबपोशों ने जाग जाने के बाद पति-पत्नी को बंधक बनाया, इसके बाद पति के पसली व पेट में चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके बाद नकाबपोश मोबाइल, नकदी समेत सोने-चांदी के जेवरात ले उड़े। घटना के बाद पत्नी किसी तरह छूटी और किराएदार महिला को जानकारी दी। उसने पुलिस व आसपास के लोगों को जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर हत्यारों को पकड़ने में जुट गई है।

अर्जुनी पुलिस के अनुसार एक सितंबर की रात ग्राम भानपुरी निवासी किरीत राम साहू और उनकी पत्नी रश्मि साहू को आधी रात घर में घुसे तीन नकाबपोशों ने बंधक बनाया और रुपये मांगे। इस बीच किसी बात को लेकर आरोपितों ने किरीत राम साहू पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पत्नी रश्मि साहू बंधक से छूटी और घटना की जानकारी किराए पर रह रही महिला पोस्ट मास्टर को दी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम व पुलिस को जानकारी दी। रात में ही पुलिस टीम भानपुरी पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल को सुरक्षित रखा।

जांच कर शव को दो सितंबर की सुबह पोस्टमार्टम के लिए शिवा प्रधान और डुमन साहू ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद शव स्वजनों को सौंप दिया। पुलिस हत्यारों को पकड़ने में जुट गई है। इस संबंध में एएसपी मणीशंकर चंद्रा ने बताया कि आरोपित लूट की नियत से आए थे। तीनों आरोपित बदमाश किस्म के थे। धारदार हथियार से हत्या की है।

मृतक के बेटी दामाद चले गए थे बालोद

ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक किरीत राम साहू की बेटी प्रियंका साहू और दामाद सत्येंद्र साहू घटना के दिन घर में नहीं थे। दोनों किसी काम से बालोद चले गए थे। तीज पर्व के दौरान यहां कुछ दिनों तक रही थी।

CG Crime: पत्नी पर चरित्र शक में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर

CG Crime: पत्नी पर चरित्र शक में हैवान बना पति, कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, बच्चों ने देखा खौफनाक मंजर

 

राजनांदगांव आठ साल से विवाहित दंपती के बीच चरित्र शंका को लेकर हुआ विवाद खूनी वारदात में तब्दील हो गया। घटना अंबागढ़ चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम पिनकापार कौड़ूटोला की है। मंगलवार की सुबह छह बजे यहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वारकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दंपति के बीच अक्सर इस मामले को लेकर विवाद होता रहता था। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।

पत्नी पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या

अंबागढ़ चौकी थाना प्रभारी ने बताया कि, पुलिस को सुबह घटना की जानकारी मिली। कौड़ूटोला निवासी देंवेंद्र कुमार साहू शराब पीने का आदी है। वह सोमवार की शाम भी नशे में घर पहुंचा और अपनी पत्नी दामिनी साहू (30) से विवाद किया।

इसके बाद मंगलवार की भोर होते ही पिछले बातों को लेकर और चरित्र शंका के चलते देवेंद्र ने अपनी पत्नी पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे ढेर कर दिया। इस दौरान उसके दोनों बच्चे भी घर पर ही मौजूद थे। बच्चों की चीख पुकार से जानकारी मिली तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस हिरासत में आरोपी पति

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर में दामिनी का शव लहूलुहान पड़ा हुआ था। आरोपित को पुलिस ने वहीं से हिरासत में ले लिया। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, देवेंद्र अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह करता था। यही वारदात की भी वजह बनी। दोनों का विवाह आठ वर्ष पूर्व हुआ था और उनके सात और छह वर्षीय एक बेटा और बेटी है।

सरायपाली/ ओम हॉस्पिटल में अनुभवी चिकित्सक डॉ. मीरा की सेवाएं उपलब्ध

सरायपाली/ ओम हॉस्पिटल में अनुभवी चिकित्सक डॉ. मीरा की सेवाएं उपलब्ध

सरायपाली (छ.ग.) – NABH एंट्री लेवल से मान्यता प्राप्त ओम हॉस्पिटल में अब अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उपलब्ध है। हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग में डॉ. मीरा (MBBS, MD मेडिसिन) प्रतिदिन मरीजों का उपचार करेंगी। उन्हें मेडिसिन विभाग में 15 से अधिक वर्षों का अनुभव है।

यहाँ पर लकवा, मधुमेह (शुगर), हृदय रोग, थायरॉइड, मिर्गी, न्यूमोनिया/टीबी, उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर), वात रोग, गुर्दे की बीमारी, फेफड़ों से संबंधित रोग, पीलिया/हेपेटाइटिस और एनीमिया जैसी बीमारियों का इलाज किया जाएगा।

समय: सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एवं शाम 5 बजे से 7 बजे तक।

विशेष सुविधाएं:

आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और इंश्योरेंस से इलाज की सुविधा।

बीपीएल कार्डधारी मरीजों को निःशुल्क उपचार।

प्रत्येक गुरुवार को निःशुल्क परामर्श।

स्थान: स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छ.ग.)।

संपर्क: फ़ोन – 07725-299360,

मोबाइल – 83700-08558

👉 ओम हॉस्पिटल ने “आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता” के संकल्प के साथ क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की पहल की है।

महासमुंद/जिले के12 पीएमश्री विद्यालयों में संगीत प्रशिक्षकों की भर्ती हेतु 8 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

महासमुंद/जिले के12 पीएमश्री विद्यालयों में संगीत प्रशिक्षकों की भर्ती हेतु 8 सितम्बर तक आवेदन आमंत्रित

 

महासमुंद/ कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक, समग्र शिक्षा, जिला महासमुंद के अनुमोदन पश्चात् जिले के 12 पीएमश्री विद्यालयों में संगीत प्रशिक्षकों, अंशकालिक योग प्रशिक्षक, खेल प्रशिक्षक, प्रशिक्षक की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है।

जिला शिक्षा अधिकारी सह जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा श्री विजय लहरे ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 08 सितम्बर 2025, शाम 05ः00 बजे तक संबंधित विद्यालयों में आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूर्णतः ऑफलाइन होगा। उन्होंने बताया कि संगीत प्रशिक्षकों, अंशकालिक योग प्रशिक्षक, खेल प्रशिक्षक, प्रशिक्षक को 31 मार्च 2026 तक के लिए मानदेय 10 हजार रुपए प्रतिमाह की दर पर भर्ती की जाएगी। उक्त पद की न्यूनतम अर्हताएँ एवं विस्तृत नियम व शर्तों की जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.mahasamund.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

बसना : 60 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए प्रतिदिन निःशुल्क नेत्र जांच अग्रवाल नर्सिंग होम मे

 

महासमुंद। जिले के बसना स्थित अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल द्वारा 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के लिए निःशुल्क आँखों की जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह जांच प्रतिदिन की जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, मोतियाबिंद, कम दिखाई देना, कांचबिंद, ग्लूकोमा, आँखों में रूखापन, बार-बार संक्रमण, पलकों का मुड़ना, आँखों से पानी आना, खुजली, जलन एवं लालिमा जैसी नेत्र संबंधी समस्याओं का उपचार विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा।

इस शिविर का संचालन डॉ. देवेश अग्रवाल, नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा किया जाएगा, जो आँकुलोप्लास्टी एवं मोतियाबिंद फेको सर्जन हैं तथा सतगुरु नेत्रालय चित्रकूट से प्रशिक्षित हैं।

अस्पताल द्वारा जानकारी दी गई कि आँखों की जांच के साथ-साथ बी.पी., शुगर और ई.सी.जी. जांच भी निःशुल्क उपलब्ध है।स्थान: अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बासना, जिला महासमुंद (छ.ग.)संपर्क: 77730-86100, 91312-76828बुजुर्ग नागरिकों को निःशुल्क जांच का लाभ लेने हेतु हॉस्पिटल में पंजीयन कराने की अपील की गई है।

महासमुंद/प्रभारी कलेक्टर श्री नंदनवार ने जन चौपाल में सुनी आम जनों की समस्याएं अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

महासमुंद/प्रभारी कलेक्टर श्री नंदनवार ने जन चौपाल में सुनी आम जनों की समस्याएं अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

 

महासमुंद/ प्रभारी कलेक्टर श्री हेमंत नंदनवार ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के विभिन्न स्थानों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी। उन्होंने संबंधित विभाग को आवेदनों का अवलोकन कर नियमानुसार पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए कहा। आज ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के 51 आवेदकों ने आवेदन प्रस्तुत किए। उन्होंने सभी आवेदकों की समस्याएं बारी-बारी सुनी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा, श्री रवि कुमार साहू, एसडीएम सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

जन चौपाल में पिथौरा निवासी जितेन्द्र चौहान ने पेंशन का लाभ दिलाने, कोमाख़ान निवासी चंद्र कुमार साहू ने वन अधिकार मान्यता पत्र हेतु, ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर पिथौरा निवासी ललित कुमार सिंह ने राशन कार्ड में नाम दर्ज कराने, ग्राम उड़ेला बसना निवासी श्री शिव प्रसाद नाग द्वारा बीमा की राशि दिलाने हेतु एवं ग्राम लोहारडीह तुमगांव के ग्रामवासियों ने शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य किए जाने के संबंध में आवेदन किए गए। जन चौपाल में इसके अलावा पीएम आवास योजना, अवैध अतिक्रमण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मुआवजा राशि, साथ ही अन्य माँग एवं शिकायत संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जिस पर शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

Sukma Rescue: 16 घंटे तक उफनती नदी में फंसा रहा युवक, हेलिकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू, इलाज जारी

Sukma Rescue: 16 घंटे तक उफनती नदी में फंसा रहा युवक, हेलिकॉप्टर से किया गया रेस्क्यू, इलाज जारी

 

सुकमा सीमातर्वी प्रदेश उड़ीसा के मलकानगिरी जिले के मटेर गांव के रहने वाला सोढ़ी हिड़मा जो सुकमा जिले के तेलावर्ती गांव के पास नाव चलाता था। ऐसे ही रात में नाव पलट गई जिसके बाद वो झाड़ियों के सहारे रातभर डटा रहा, सुबह प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे, उसके बाद हेलिकॉप्टर को बुलाया गया जहां 10 मिनट में रेस्क्यू कर दिया गया। फिलहाल हिड़मा का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है और स्थिति बेहतर बताई जा रही है।

युवक की नाव पानी में पलटी

जिला मुख्यालय से लगा हुआ तेलावर्ती इलाका जहां रविवार रात 8 बजे मटेर निवासी सोढ़ी हिड़मा अपना काम कर वापस घर नाव से लौट रहा था। अचानक शबरी नदी में तेज बहाव के कारण छोटी सी नाव पलट गई। उसके बाद वो पानी के तेज बहाव में तैरने की कोशिश की लेकिन पानी ज्यादा और बहाव तेज होने के कारण वो डूबने लगा। वही आसपास एक छोटा सा पेड़े दिखा जिसे पकड़ कर वो रातभर वही डटा रहा।

ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी

सुबह पास में ही तेलावर्ती पंचायत का नाड़ीगुफा गांव के लोग वहां मछली पकड़ने पहुंचे तो आवाज सुनाई दी उसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। सुबह 8 बजे पुलिस प्रशासन और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। नगर सैनिक द्वारा नाव के जरिए ग्रामीण के पास पहुंचने की कोशिश की लेकिन वहां पत्थर ज्यादा और बहाव तेज होने के कारण नाव नहीं पहुंच रही थी। उसके बाद उड़ीसा का भी बचाव दल पहुंचा। दोनों टीम और सीआरपीएफ के जवान रस्सी के सहारे मानव श्रृंखला बनाते हुए बचाने की कोशिश की लेकिन नाकामयाब रहे।

सेना के जवानों ने किया रेस्क्यू

उसके बाद हेलिकॉप्टर को बुलाया गया। जगदलपुर से सेना का एमआई 17 हेलीकॉप्टर दोपहर 2 बजे पहुंचा, हेलिकॉप्टर से एक जवान रस्सी के सहारे नीचे उतरा उसके बाद फंसे हुए व्यक्ति को अपने साथ ऊपर हेलिकॉप्टर में लेकर चला गया। फंसे हुए व्यक्ति को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है। वही इस दौरान अभिषेक वर्मा एएसपी, परमेश्वर तिलकवार एसडीओपी, तहसीलदार अंबर गुप्ता, थाना प्रभारी शिवानंद तिवारी समेत सीआरपीएफ के अधिकारी और नगर सैनिक के कर्मचारी मौजूद रहे।

समय-सीमा की बैठक में कृषि केंद्रों में औचक निरीक्षण करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारी स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्रों का सतत निरीक्षण करें – श्री नंदनवार

समय-सीमा की बैठक में कृषि केंद्रों में औचक निरीक्षण करने के निर्देश सभी अनुविभागीय अधिकारी स्कूल, आंगनवाड़ी केन्द्रों का सतत निरीक्षण करें – श्री नंदनवार

 

महासमुंद / प्रभारी कलेक्टर श्री हेमंत नंदनवार ने आज सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागीय योजनाओं, कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सचिन भूतड़ा एवं रवि कुमार साहू, अनुविभागीय अधिकारी, सभी विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के सीएमओ सहित सभी ब्लॉक स्तरीय संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

प्रभारी कलेक्टर श्री नंदनवार ने कहा कि सहकारी समिति में खाद पहुंचने पर इसे तत्काल किसानों को बांटना सुनिश्चित करें। साथ ही ऐसे निजी दुकानों पर कार्रवाई सुनिश्चित करें जहां अवैध खाद का भण्डारण एवं ऊंचे दामों पर बेचने की शिकायत प्राप्त हो रही है। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को नियमित रूप से दुकानों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं। डीएमओ ने बताया कि बसना और सरायपाली में 250-250 टन यूरिया की खेप आगामी दो दिन में पहुंचेगी जिसे किसानों को वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खाद के भंडारण के पश्चात सभी विकासखण्डों में वितरण सुनिश्चित करें। वहीं कृषि विभाग की समीक्षा में डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को फील्ड में जाकर सर्वे प्रारम्भ करने के निर्देश दिए हैं।

किसान पंजीयन के लिए शत प्रतिशत किसानों का एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आगामी 12 सितम्बर को आयोजित होने वाले वृहद रोजगार मेला के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय बनाकर बेरोजगार युवक-युवतियों को अधिक से अधिक संख्या में शामिल करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात है कि रोजगार मेला का आयोजन शासकीय वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय मचेवा में किया जाएगा।

प्रभारी कलेक्टर ने बच्चों में कुपोषण को दूर करने के लिए जिला अस्पताल के पोषण पुनर्वास केन्द्र में नियमित रूप से भेजने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को इस संबंध में सभी मितानिनों को आवश्यकतानुसार लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल विकास विभाग का भी आवश्यक सहयोग लिया जाए। आंगनवाड़ी केन्द्रों के सतत निरीक्षण के लिए सभी पर्यवेक्षकों को निर्देश दिए गए। उन्होंने रजत जयंती समारोह की तैयारियों की भी समीक्षा की और सभी विभागों को विशेष उपलब्धियों के साथ कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

अटल मॉनिटरिंग पोर्टल में समय-सीमा में डेटा अपलोड करने, तथा ई-ऑफिस का अनिवार्य उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने 15 वर्ष से अधिक पुरानी शासकीय वाहनों की नीलामी हेतु संबंधित जानकारी प्रस्तुत करने को कहा।

उन्होंने आवारा पशुओं की समस्या को लेकर सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पशु मालिकों पर अपने पशुओं को सड़क पर खुला छोड़ने पाए जाने पर जुर्माना लगाना जारी रखें। पंचायत स्तर पर पशुओं को रखने की स्थानीय व्यवस्था की जाए।

पशुपालन विभाग द्वारा बताया कि पिछले सप्ताह तक सड़क से विस्थापित पशुओं की संख्या 3780 व 336 पशुओं पर रेडियम बेल्ट लगाया गया एवं 236 पशुओं पर टेगिंग किया गया है। अब तक कुल एक लाख एक हजार 500 रुपए का पेनाल्टी वसूल किया गया है। अवैध शराब बिक्री पर ठोस कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस और आबकारी विभाग को दिए हैं। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारियों को सतत मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। बैठक में समय-सीमा में प्राप्त पत्रों की समीक्षा, जनशिकायत निवारण, एवं लोक सेवा गारंटी अधिनियम की प्रगति की भी समीक्षा की गई।

 

 

महासमुंद/श्रमिकों के पंजीयन और योजनाओं के लाभ के लिए मोबाइल कैंप का आयोजन 5 सितम्बर से

महासमुंद/श्रमिकों के पंजीयन और योजनाओं के लाभ के लिए मोबाइल कैंप का आयोजन 5 सितम्बर से

 

महासमुंद / छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में संगठित और असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन नवीनीकरण और योजनाओं के आवेदन एवं निराकरण के लिए मोबाइल कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

श्रम पदाधिकारी ने बताया कि इन कैंपों का आयोजन विकासखंडवार अलग अलग तिथियों पर किया जाएगा। पंजीयन के लिए आवश्यक दस्तावेज आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं असंगठित कर्मकार के पंजीयन हेतु आधार कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर एवं आय प्रमाण पत्र साथ लाएं। इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, सरपंच एवं सचिव को निर्देशित किया गया है कि वे ग्राम पंचायतों में मुनादी कराएं, ताकि सभी श्रमिकों को इस कैंप की जानकारी दी जा सके।

मोबाइल कैंप का आयोजन जिले में 5 सितम्बर से 15 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा। जिसमें सरायपाली विकासखण्ड में 05 सितंबर को ग्राम कनकेवा में, 12 सितंबर को राफेल, 19 सितंबर को कुसमीसरार, 26 सितंबर को बरिहापाली, 06 अक्टूबर को बैदपाली, 10 अक्टूबर को अर्जुन्दा एवं 15 अक्टूबर को रूढ़ा में शिविर का आयोजन किया जाएगा।

इसी प्रकार पिथौरा विकासखण्ड अंतर्गत 8 सितंबर को धनोरा में, 15 सितंबर को बरेकेलखुर्द, 22 सितंबर को कसीबहरा, 29 सितंबर को पिलवापाली, 7 अक्टूबर को अरंड एवं 13 अक्टूबर को छिंदौली में, बसना विकासखण्ड अंतर्गत 9 सितंबर को आमापाली में, 16 सितंबर को खरोरा, 23 सितंबर को परसकोल, 30 सितंबर को भूकेल, 8 अक्टूबर को चिमरकेल, 13 अक्टूबर को कायतपाली एवं 15 अक्टूबर को बिटांगीपाली में कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसी तरह बागबाहरा विकासखण्ड अंतर्गत 10 सितंबर को मोंगरापाली, 17 सितंबर को डोंगरगांव, 24 सितंबर को ख़ैरटखुर्द, 01 अक्टूबर को कलमीदादर, 9 अक्टूबर को तुपकबोरा, 14 अक्टूबर को गांजर में, महासमुंद विकासखण्ड अंतर्गत 11 सितंबर को उमरदा में, 18 सितंबर को सोरिद, 25 सितंबर को कौन्दकेरा, 3 अक्टूबर को जामली, 10 अक्टूबर को साराडीह एवं 14 अक्टूबर को बकमा में मोबाईल कैंप का आयोजन किया जाएगा।