Bilaspur में डेढ़ साल के मासूम की दर्दनाक मौत, गले में चना अटकने से हुआ हादसा

Bilaspur में डेढ़ साल के मासूम की दर्दनाक मौत, गले में चना अटकने से हुआ हादसा

 

छत्तीसगढ़/रतनपुर के सांधीपारा में डेढ़ साल के मासूम के गले में चना फंस गया। इससे तड़प रहे मासूम को स्वजन अस्पताल लेकर गए। तब दम घुटने के कारण मासूम की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है। शव स्वजन को सौंप दिया गया है।

दम घुटने से मासूम की मौत

रतनपुर क्षेत्र के ग्राम निरधी बरपारा में रहने वाले जय कुमार पोर्ते रोजी मजदूरी करते हैं। वे रतनपुर स्थित सांधीपारा के एक फार्म हाउस की देखभाल करते हैं। उनके साथ उनका परिवार भी रहता है। मंगलवार की सुबह जय कुमार का डेढ़ साल का बेटा घर पर खाट में बैठकर चना खा रहा था। इसी दौरान एक चना उसके गले में अटक गया। दम घुटने के कारण वह वहीं पर छटपटाने लगा। उसकी मां ने इसे देखकर वहां काम कर रहे पति को जानकारी दी। इसके बाद दोनों मासूम को लेकर रतनपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। तब तक मासूम की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम कराया है।

जिले के 5 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते 5 पदक

जिले के 5 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीते 5 पदक

 

महासमुंद/ पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा 14वीं जूनियर एवं सब-जूनियर नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 29 से 31 अगस्त तक अटल बिहारी वाजपेई दिव्यांग खेल प्रशिक्षण केंद्र, ग्वालियर में किया गया। इसमें महासमुंद जिले की समाज कल्याण विभाग से मान्यता प्राप्त संस्था फॉर्च्यून फाउंडेशन कर्मापटपर बागबाहरा के 05 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर 05 पदक जीते।

संस्था के संस्थापक एवं राष्ट्रीय टीम के प्रशिक्षक और मैनेजर निरंजन साहू ने बताया कि दल में 3 बालक एवं 2 बालिका खिलाड़ी शामिल थे। इनके साथ कोच मैनेजर व गाइड रनर देवेंद्र ठाकुर और मेघराज यादव, सहायक स्टाफ दिव्य लोचन और रश्मि साहू भी मौजूद रहे।

जिसमें टी-11 कैटेगरी, जूनियर पुरुष वर्ग में सुखदेव ने 400 मीटर व 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किए। टी-12 कैटेगरी में निखिल कुमार यादव ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता। इसी प्रकार टी-2 कैटेगरी में नोशन लाल पटेल ने 1500 मीटर दौड़ में चतुर्थ स्थान प्राप्त किया तथा सब-जूनियर महिला वर्ग टी-12 कैटेगरी में नीलम टंडन ने 400 मीटर दौड़ में रजत पदक जीता।

टी-11 कैटेगरी में देवमोती ने लॉन्ग जम्प में कांस्य पदक हासिल किया। बतादें कि सुखदेव ने इससे पहले 7वीं ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 11-12 जुलाई 2025, बेंगलूरु में भी 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता था। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिला प्रशासन की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

जिले में दिव्यांगों के लिए 5 दिवसीय बांस कला प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

जिले में दिव्यांगों के लिए 5 दिवसीय बांस कला प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन

महासमुंद/ जिले में दिव्यांगों को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने की पहल के तहत बांस कला प्रशिक्षण सह कार्यशाला का शुभारंभ 01 सितम्बर से किया गया हैं।

उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती संगीता सिंह ने बताया कि यह कार्यशाला स्थानीय शासकीय बहुदिव्यांग विशेष विद्यालय महासमुंद के सभागार में 01 सितम्बर से 05 सितम्बर 2025 तक आयोजित की जा रही है। पांच दिवसीय प्रशिक्षण में जिले भर से आए दिव्यांग प्रतिभागियों को बांस से विभिन्न सजावटी सामग्री जैसे गुलदस्ते, फूल, टोकरी, पेन स्टैंड, ट्रे, तोरण एवं डेकोरेटिव वाल हैंगिंग आदि बनाने और रंगाई की विधियां सिखाई जा रही हैं।

प्रशिक्षण के लिए राज्य स्तरीय बांस कलाकार श्री घासीराम कमार, निवासी सोनासिल्ली को आमंत्रित किया गया है, जिन्होंने भुवनेश्वर (उड़ीसा), बिलासपुर, पिथौरा, बागबाहरा एवं आंवराडबरी सहित विभिन्न स्थानों पर प्रशिक्षण प्रदान किया है। प्रशिक्षण प्रभारी डॉ. वृन्दावन पटेल ने बताया कि दिव्यांग प्रतिभागी उत्साहपूर्वक इसमें भाग ले रहे हैं और भविष्य में इसे रोजगार का माध्यम बनाएंगे।

छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई, रायपुर, भिलाई और बिलासपुर में कई एग्रीकल्चर कारोबारियों के घर पड़ा छापा

छत्तीसगढ़ में ED की कार्रवाई, रायपुर, भिलाई और बिलासपुर में कई एग्रीकल्चर कारोबारियों के घर पड़ा छापा

प्रदेश में हुए भ्रष्टाचारों के खिलाफ ईडी की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को सुबह-सुबह ईडी ने छत्तीसगढ़ के कई बड़े शहरों में एक साथ छापा मारा है। जिनमें रायपुर, भिलाई, बिलासपुर आदि शामिल हैं। हालांकि अभी तक यह सामने नहीं आया है कि इस छापेमारी की कार्रवाई किस मामले को लेकर कई जा रही है। यह कार्रवाई मुख्य रूप से कृषि से संबंधित कारोबारियों के ठिकानों पर केंद्रित है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी ने रायपुर के शंकर नगर स्थित एक बड़े करोबारी के घर पर दबिश दी है। ऐसी जानकारी सामने आ रही है कि जिन व्यापारियों के घर छापा पड़ा है, वे एग्रीकल्चर संबंधित व्यापारी हैं। रायपुर के व्यापारी विनय गर्ग के घर बुधवार सुबह ईडी के 8 से 10 अधिकारी पहुंचे है। उनके साथ सशस्त्र बल के जवान भी मौजूद हैं।

जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने लॉ विष्टा सोसाइटी स्थित एग्रीकल्चर उपकरण कारोबारी पवन पोद्दार के बंगले पर दबिश दी है। इस दौरान ईडी के 8 से 10 अधिकारी बंगले के अंदर मौजूद हैं और तलाशी अभियान चला रहे हैं।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग और वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामलों की जांच से संबंधित बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि कृषि कारोबार के जरिए पैसों के लेन-देन में गड़बड़ी हुई है।

मौके पर मौजूद सूत्रों का कहना है कि ईडी की टीम सुरक्षा घेरे में दस्तावेज और डिजिटल डेटा की जब्ती कर रही है। सुबह से चल रही इस छापेमारी में बड़ी संख्या में कागजात और अन्य साक्ष्य मिलने की संभावना जताई जा रही है। राजधानी और अन्य शहरों में अचानक हुई इस कार्रवाई ने कारोबारी जगत में हलचल मचा दी है।

भिलाई में इन कारोबारियों के यहां छापा

वसुंधरा नगर भिलाई तीन में अन्ना भूमि ग्रीन टेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शिवकुमार मोदी घर पर कार्रवाई हो रही है। 6 से अधिक अधिकारी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं। इस दौरान बाहर सीआरपीएफ की टीम भी मौजूद है।

ये संस्था कृषि और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में काम करती है, जिसमें ड्रिप सिंचाई प्रणाली, कांटेदार तार, चेन लिंक और आरसीसी बाड़ के खंभे, सौर जल पंप और कृषि उपकरण शामिल है। वित्तीय अनियमितता की शिकायत पर ईडी के अधिकारी जांच कर रहे हैं।

वैशाली नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शांति नगर के समीप विवेकानंद कॉलोनी में सीए आदित्य अग्रवाल (दिनोदिया) के बंगले पर भी ईडी द्वारा छापे की कार्रवाई की गई। वर्तमान में इनका पूरा काम राजधानी रायपुर से संचालित होता है। उपरोक्त चार्टर्ड अकाउंटेंट पूर्व में दुर्ग जिले के प्रतिष्ठित बिल्डर का कार्य भार देखा करते थे।

फिलहाल ईडी की छापेमारी जारी है और आधिकारिक रूप से किसी भी तरह की जानकारी साझा नहीं की गई है। इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। मामले में अपडेट लगातार जारी है।

 

छत्तीसगढ़: गणेश विसर्जन जुलूस में दर्दनाक हादसा, 3 की मौत, 22 घायल

 

(छत्तीसगढ़)। जशपुर जिले के बगीचा इलाके में गणेश विसर्जन जुलूस के दौरान मंगलवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। चरईडांड स्टेट हाईवे पर एक अनियंत्रित बोलेरो श्रद्धालुओं की भीड़ में घुस गई, जिससे एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई और करीब 22 लोग घायल हो गए। हादसा रात लगभग 12 बजे हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बोलेरो रायकेरा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही थी। उस समय लगभग डेढ़ सौ लोग विसर्जन जुलूस में शामिल थे। वाहन के भीड़ में घुसते ही चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल हो गया। गुस्साए लोगों ने चालक की मौके पर पिटाई कर दी, जबकि बोलेरो में सवार अन्य लोग मौके से भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलते ही जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, जनप्रतिनिधि शंकर गुप्ता, एसडीओपी दिलीप कोसले और पुलिस दल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य में जुट गए। ग्रामीणों की मदद से कई घायलों को तत्काल अस्पताल रवाना किया गया।

घायलों को पहले बगीचा अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायलों को कांसाबेल, कुनकुरी, सन्ना और अंबिकापुर के अस्पतालों में रेफर किया गया। देर रात एसडीओपी दिलीप कोसले, एसडीएम प्रदीप राठिया, तहसीलदार महेश्वर उईके सहित पुलिस बल मौके पर डटे रहे। वहीं, एसएसपी शशि मोहन सिंह भी एक बजे अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास रात दो बजे अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों और घायलों से मुलाकात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कलेक्टर ने बताया कि गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर रेफर किया गया है। इसके साथ ही दो नायब तहसीलदार और मेडिकल ऑफिसर को अंबिकापुर भेजा गया है ताकि वहां इलाज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

सरायपाली: ओम हॉस्पिटल में गर्भवती महिलाओं की आम समस्याओं का समाधान अब ओम हॉस्पिटल में

सरायपाली (छ.ग.) – ओम हॉस्पिटल, सरायपाली में गर्भवती महिलाओं की देखभाल एवं उनके इलाज हेतु विशेष सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका अग्रवाल (MBBS, DNB, OBS & Gynae) प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे एवं शाम 5 बजे से 7 बजे तक परामर्श देती हैं।

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को एनीमिया, हाई बीपी, यूटीआई इंफेक्शन, मोटापा, डायबिटीज एवं मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आमतौर पर देखने को मिलती हैं। इन समस्याओं के बेहतर उपचार एवं सही परामर्श के लिए ओम हॉस्पिटल में सोनोग्राफी, एक्स-रे, सीटी-स्कैन, मेडिकल एवं लैब टेस्ट, 24×7 एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं।

हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड एवं बीज कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क इलाज की सुविधा भी दी जा रही है। साथ ही, हर गुरुवार को निःशुल्क परामर्श शिविर आयोजित किया जाता है।ओम हॉस्पिटल, स्व. राजा वीरेंद्र बहादुर सिंह शासकीय महाविद्यालय के पास, नेशनल हाईवे, सरायपाली (छ.ग.) स्थित है।
📞 संपर्क हेतु: 07725-299360, 83700-08558

महासमुंद में अगरबत्ती फैक्ट्री से चोरी, का मामला सामने आया सिंघोड़ा रिमजी निवासी फैक्ट्री मालिक के शिकायत पर FIR दर्ज हुवा है

 

महासमुंद। महावीर पार्क, स्थायी पता ग्राम रिमझी, पोस्ट कलेण्डा, थाना सिंघोडा, जिला महासमुंद के निवासी फैक्ट्री मालिक ने थाना महासमुन्द में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनकी नंदी अगरबत्ती फैक्ट्री, जो भलेसर रोड, कमल राईस मिल के सामने स्थित है, से अज्ञात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया।

फैक्ट्री मालिक ने बताया कि दिनांक 22.08.2025 को शाम 05:00 बजे उन्होंने अपने फैक्ट्री का निरीक्षण किया और ताला लगाकर घर लौट आए। अगले दिन, 23.08.2025 को दोपहर 03:00 बजे फैक्ट्री पहुंचने पर देखा कि मुख्य गेट का ताला टूट चुका था और ताला फैक्ट्री में नहीं था।

फैक्ट्री के अंदर जाकर उन्होंने पाया कि पुराने इस्तेमाल के 05 एज़ाज मशीन के मोटर, एक नग मिक्सर मशीन का मोटर, बंबू स्टीक, कलर पैकेट, स्टेपलाईजर, अगरबत्ती सेंट, 05 बैग जोश पाउडर और एक नग कैमरा चोरी हो गया था।

इसके अतिरिक्त, फैक्ट्री मालिक ने दिनांक 01.09.2025 को सुबह 10:00 बजे फैक्ट्री जाने पर पाया कि वहां लगे कैमरा, वाईफाई और डीवीआर सेट भी गायब थे। उन्होंने बताया कि चोरी का कुल मूल्य लगभग 15,000 रुपये है।

फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को बताया कि चोरी की गई चीजों का रसीद अभी उनके पास नहीं है, लेकिन वे पृथक रूप से रसीद प्रस्तुत करेंगे। उन्होंने अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आस-पास के सीसीटीवी फुटेज व अन्य सुरागों के आधार पर चोरी के आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है।

तुमगांव : बस इस तरफ नहीं आना चाहिए, वरना तोड़फोड़ व आगजनी करेंगे रिंकू ध्रुव सहित साथियों पर मारपीट व धमकी का आरोप FIR महासमुन्द के बस मालिक ने की है शिकायत

बस चालक पर गाली-गलौच व मारपीट, जान से मारने की धमकी – रिंकू ध्रुव सहित 3 साथियों पर आरोप

महासमुंद। थाना तुमगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भोरिंग निवासी येतेन्द्र साहू पिता स्व. गेंदलाल साहू ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह श्रीराम रथ बस का संचालन करता है। 2 सितम्बर 2025 को शाम करीब 3 बजे जब वह ढाबा तरफ जा रहा था और एनएच-53 रोड यात्री प्रतिक्षालय के पास पहुँचा, तभी ग्राम गढ़सिवनी निवासी रिंकू ध्रुव पिता गणेश राम ध्रुव अपने तीन साथियों के साथ वहाँ आया और उससे पैसे की मांग करने लगा।

प्रार्थी के अनुसार, पैसा नहीं देने पर आरोपियों ने गंदी-गंदी गालियां दीं और मारपीट की। इसी दौरान रिंकू ध्रुव ने धारदार चाकू दिखाकर डराने-धमकाने की कोशिश की और धमकी दी कि “तुम्हारे बस जब हमारे गाँव गढ़सिवनी की तरफ आएगी तो उसे तोड़फोड़ कर जला देंगे।”

येतेन्द्र साहू ने बताया कि सभी आरोपी नशे की हालत में थे और उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। यदि भविष्य में मुझे या मेरी बस को कोई नुकसान पहुँचता है तो उसका जिम्मेदार रिंकू ध्रुव और उसके साथी होंगे।

उन्होंने थाना प्रभारी तुमगांव को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध उचित कार्यवाही कर न्यायिक सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

बसना: लकवा, मिर्गी व नसों की कमजोरी माइग्रेन , याददाश्त की समस्या सहित सभी न्यूरो बीमारियों का उपचार कल 4 को बसना अग्रवाल नर्सिंग होम मे

महासमुंद: न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अप्रीत अग्रवाल 4 सितम्बर को देंगे परामर्श महासमुंद। जिले के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। अगवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना में प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अप्रीत अग्रवाल 4 सितम्बर 2025 को सुबह 11 बजे से परामर्श देंगे।

डॉ. अग्रवाल एम.बी.बी.एस. एवं एम.डी. मेडिसिन (बी.एच.यू.) तथा एम.डी., डी.एम. न्यूरोलॉजी (एम्स दिल्ली) गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वे पूर्व में डी.के.एस. हॉस्पिटल रायपुर में सहायक प्राध्यापक रह चुके हैं और वर्तमान में रामकृष्णा केयर हॉस्पिटल रायपुर में न्यूरो कंसल्टेंट के रूप में कार्यरत हैं।

डॉ. अग्रवाल मस्तिष्क व नसों से संबंधित बीमारियों के विशेषज्ञ हैं। जिनमें सिरदर्द एवं माइग्रेन, लकवा (पैरालिसिस), हाथ-पैर की कमजोरी, नसों में कमजोरी, डायबिटिक न्यूरोपैथी, हाथ-पैर-कमर-गर्दन का असहनीय दर्द, हाथ-पैर में झुनझुनी या कम्पन, चक्कर व बेहोशी, याददाश्त कम होना, मिर्गी, जलन या सूजन जैसी समस्याएं शामिल हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस दिन मरीजों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इच्छुक मरीज अधिक जानकारी और पंजीयन हेतु 7773086100 एवं 8461811000 पर संपर्क कर सकते हैं।

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए

राशिफल विशेष, जहां आप पाएंगे आज के दिन का राशिफल, कैसा होगा आपका दिन, किसे मिलेगा प्यार, किसका चलेगा व्यापार, करियर में किसे मिलेगी उड़ान, किसे मिलेगा धन अपार… हर वर्ग के लिए जानिए

दैनिक राशिफल
मेष
अ, आ, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो
मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा। कारोबार मनोनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। अज्ञात भय सताएगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। बुरे लोगों से दूर रहें।
राशि फलादेश

वृषभ
ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
दूर से सुखद सूचना मिल सकती है। घर में मेहमानों का आगमन होगा। व्यय होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। बुद्धि का प्रयोग करें। लाभ बढ़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।
राशि फलादेश

मिथुन
का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह
नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति पर व्यय होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शुभ समय।
राशि फलादेश

कर्क
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। थकान महसूस होगी।
राशि फलादेश

सिंह
मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
परिवार तथा मित्रों के साथ कोई मनोरंजक यात्रा का आयोजन हो सकता है। रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है। आलस्य त्यागकर प्रयास करें।

कन्या
ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में मनोनुकूल लाभ होगा। उत्साह व प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा। शुभ समय।
राशि फलादेश

तुला
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते
किसी धार्मिक स्थल की यात्रा की आयोजना हो सकती है। सत्संग का लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। घर-बाहर सुख-शांति रहेगी। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन सहायता प्राप्त होगी। धन प्राप्ति में बाधाएं दूर होंगी। ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा व्यय हो सकता है।
राशि फलादेश

वृश्चिक
तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। आय में कमी हो सकती है। व्यापार ठीक चलेगा। लोगों से अधिक अपेक्षा न करें।
राशि फलादेश

धनु
ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे
जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे तथा समस्या बढ़ सकती है। विरोध होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बाहर जाने की योजना बनेगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। घर-बाहर सुख-शांति बने रहेंगे। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।
राशि फलादेश

मकर
भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
भूमि, भवन, दुकान, शोरूम व फैक्टरी इत्यादि की खरीद-फरोख्त हो सकती है। बड़े सौदे बड़ा लाभ दे सकते हैं। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद को बढ़ावा न दें। कुसंगति से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। धन प्राप्ति सुगम होगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
राशि फलादेश

कुंभ
गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा
कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। कोई मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। जल्दबाजी से हानि संभव है। शरीर कष्ट से बचें।
राशि फलादेश

मीन
दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची
दूसरे से अधिक अपेक्षा करेंगे। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। दौड़धूप अधिक रहेगी। बुरी सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगे। मित्रों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी।