रायपुर : तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ – मुख्यमंत्री श्री साय

रायपुर : तेंदूपत्ता संग्राहकों के सम्मान में ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ – मुख्यमंत्री श्री साय

स्वाभिमान और सुरक्षा का प्रतीक बनी चरण पादुका योजना

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज दुर्ग जिले के जामगांव में महिला तेंदूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका पहनाकर ‘चरण पादुका योजना’ का पुनः शुभारंभ किया गया। प्रदेश के 12 लाख 40 हजार से अधिक तेंदूपत्ता संग्राहकों को अब यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की एक और गारंटी का प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार वनवासियों और तेंदूपत्ता संग्राहक भाइयों-बहनों के जीवन स्तर को सशक्त और सुरक्षित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। चरण पादुका योजना उन परिश्रमी हाथों के प्रति हमारी कृतज्ञता का प्रतीक है, जो कठिन परिस्थितियों में वनोपज संग्रहण का कार्य करते हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों का राज्य की अर्थव्यवस्था, वनोपज आधारित रोजगार और स्थानीय समृद्धि में अमूल्य योगदान है। उनकी मेहनत से ही छत्तीसगढ़ की वनोपज परंपरा जीवंत बनी हुई है और लाखों परिवारों को आजीविका का सहारा मिलता है। ‘चरण पादुका योजना’ हमारे संकल्प पत्र “मोदी की गारंटी” का महत्वपूर्ण वादा था, जिसे हमारी सरकार ने पूरी प्रतिबद्धता के साथ पूरा किया है। यह योजना केवल चरण पादुका वितरण भर नहीं, बल्कि तेंदूपत्ता संग्राहकों के श्रम और स्वाभिमान का सम्मान है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस योजना के माध्यम से हम तेंदूपत्ता संग्राहकों के उस परिश्रम को नमन कर रहे हैं, जो जंगलों की पगडंडियों से होकर प्रदेश की समृद्धि तक पहुँचता है। सरकार उनके हर सुख-दुख में सहभागी है और उनके जीवन में गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा कर्तव्य है।

 

रायपुर : मंत्री श्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से नागपुर में की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : मंत्री श्री रामविचार नेताम ने केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्री श्री नितिन गडकरी से नागपुर में की सौजन्य मुलाकात

बलरामपुर शहर में 10 किलोमीटर फोरलेन बायपास मार्ग बनाने दिया प्रस्ताव

अम्बिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-343 कॉरीडोर का निर्माण है प्रगति पर

छत्तीसगढ़ सरकार के कृषि विकास एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम ने आज नागपुर, महाराष्ट्र में केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से सौजन्य मुलाकात की। मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान बताया कि निर्माणाधीन अम्बिकापुर-रामानुजगंज-गढ़वा राष्ट्रीय राजमार्ग कमांक-343 में कॉरीडोर योजना के लिए 397.44 करोड़ रुपये एवं 199.05 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गयी है।

मंत्री श्री नेताम ने केंद्रीय मंत्री श्री गड़करी से आग्रह करते हुए कहा कि यह मार्ग अम्बिकापुर से रामानुजगंज होते हुए झारखण्ड को जोड़ने वाला अंतर्राज्यीय मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से यात्री बसें, व्यावसायिक वाहन एवं आमजनों के आवागमन अधिक होने के साथ-साथ अति विशिष्टजनों का आवागमन भी होता है। इसी मार्ग पर बलरामपुर शहरी भाग स्थित है, जो कि जिला मुख्यालय है, जिसके दोनों ओर व्यवसायिक एवं आवासीय बसाहट है। सभी छोटे अथवा भारी वाहनों का आवागमन वर्तमान में शहरी क्षेत्र से होने के कारण आये दिन माल वाहकों से जाम की स्थिति एवं दुर्घटनाएं होती रहती है।

मंत्री श्री नेताम ने बताया कि बलरामपुर शहरी क्षेत्र में आवागमन में होने वाली असुविधा को देखते हुए फोरलेन बायपास मार्ग अनुमानित लम्बाई 10 किलोमीटर की अत्यधिक आवश्यकता है। इसके निर्माण से आम नागरिकों के सुचारू आवागमन के साथ-साथ अन्तर्राज्यीय व्यवसाय एवं राजस्व में बढ़ोत्तरी होगी।

मंत्री श्री नेताम ने केन्द्रीय मंत्री से बलरामपुर बायपास की स्वीकृति प्रदान करने का आग्रह किया। इसके लिए जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के निवासी आपका हृदय से आभारी रहेंगे। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री को बताया कि भारत सरकार राष्ट्रीय राजमार्ग भारत माला परियोजना के तहत दक्षिण छत्तीसगढ़ रायपुर से विशाखापट्टनम मार्ग का कार्य पूर्णता पर है। इससे प्रदेश के नागरिकों को सीधे दक्षिण भारत एवं महाराष्ट्र मुंबई की बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसी तर्ज पर भारत माला परियोजना के तहत उत्तर छत्तीसगढ़ को जोड़ते हुए रायपुर-बिलासपुर-अम्बिकापुर से वाड्रफनगर होते हुए बनारस (वाराणसी) तक रोड के बन जाने से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के नागरिकों को उत्तर दक्षिण एवं पूर्व पश्चिम के सभी महानगरों से बेहतर आवागमन की सुविधा प्राप्त हो जाएगी। मंत्री श्री नेताम ने केन्द्रीय मंत्री श्री गडकारी से रायपुर-बनारस (वाराणसी) मार्ग को भारत माला परियोजना के तहत शामिल कर स्वीकृति प्रदान करने का अग्राह किया।

 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सुनी ‘मन की बात’ की 123वीं कड़ी

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों ने बढ़ाया उत्साह, छोटे प्रयासों से बड़े बदलाव की अपील – मुख्यमंत्री श्री साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुना और इसे प्रेरणादायी बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ‘मन की बात’ कार्यक्रम के माध्यम से देश के कोने-कोने में हो रहे नवाचारों, जन-भागीदारी और सकारात्मक प्रयासों की चर्चा करते हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित लोगों को पहचान और सम्मान मिलता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के विचारों से प्रेरणा लेकर छत्तीसगढ़ में जनभागीदारी के साथ स्वास्थ्य और प्रकृति की रक्षा के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने उपयोगी जानकारियां साझा की। प्रधानमंत्री ने स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चल रहे नवाचारों के बारे में बताया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जीवन में छोटे-छोटे प्रयास बड़े बदलाव का आधार बनते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी का यह दृष्टिकोण हम सभी को प्रेरित करता है और यदि हम नियमित रूप से छोटे लेकिन सार्थक कदम उठाएं, तो समाज और देश में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन संभव है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री देश की छोटी-छोटी से लेकर बड़ी उपलब्धियों पर भी अपनी बात साझा करते हैं और उसकी सराहना करते हैं। श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने योग दिवस की भव्यता, पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी, महिला सशक्तिकरण, भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि, 1975 के आपातकाल और भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की वियतनाम यात्रा और भारत के ट्रेकोमा मुक्त होने जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित भारत हम सभी का संकल्प है और राष्ट्र को आगे ले जाने के लिए छत्तीसगढ़ हर मोर्चे पर दृढ़ संकल्प के साथ खड़ा है।

इस अवसर पर निरंजन पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशनंद गिरी जी महाराज,  केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर, कैबिनेट मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक श्री राजेश मूणत, विधायक श्री अनुज शर्मा, विधायक श्री राजेश अग्रवाल, विधायक श्री संपत अग्रवाल, विधायक श्री प्रबोध मिंज, राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, सीजीएमएससी के चेयरमैन श्री  दीपक म्हस्के, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष श्री अमरजीत छाबड़ा, वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री रामसेवक पैंकरा, छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय से केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर ने की सौजन्य मुलाकात

नक्सल क्षेत्रों में 159 आंगनबाड़ी केंद्र, 70 लाख महिलाओं को ₹10,431 करोड़ – सशक्तिकरण की नई मिसाल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास श्रीमती सावित्री ठाकुर ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने श्रीमती ठाकुर के साथ प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास के संकल्प के तहत विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों को सशक्त बनाने पर ध्यान दे रही है। उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित बीजापुर, सुकमा, कांकेर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिलों में नियद नेल्लानार योजना के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 159 आंगनबाड़ी केंद्रों का सफलतापूर्वक संचालन किया जा रहा है। यह पहल उन दुर्गम क्षेत्रों में शासन की योजनाओं को सीधे अंतिम पंक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने यह भी अवगत कराया कि महतारी वंदन योजना अंतर्गत मार्च 2024 से जून 2025 की अवधि में 70 लाख से अधिक महिलाओं को ₹10,431.30 करोड़ की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की गई है। इससे महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को मजबूत आधार मिला है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर को शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। मुलाकात के दौरान प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े और राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा उपस्थित थीं।

 

रायपुर : धरती आबा योजना से ओंकार नाथ के जीवन में हो रहा सकरात्मक बदलाव

रायपुर : धरती आबा योजना से ओंकार नाथ के जीवन में हो रहा सकरात्मक बदलाव

 धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित शिविरों के माध्यम से बेमेतरा जिले के सुदूर और पिछड़े गांवों में जनसेवाओं को नजदीक लाकर आमजन के जीवन में सार्थक परिवर्तन की दिशा तय की है। ऐसा ही एक प्रेरक उदाहरण है। विकासखंड साजा के ग्राम कोरवाय निवासी ओंकार नाथ का। ओंकारनाथ के जीवन में सकरात्मक बदलाव हो चुकी है। 

  ओंकार नाथ एक मेहनती और ईमानदार खेतिहर मजदूर हैं, जो लंबे समय से मनरेगा व अन्य निर्माण कार्यों में असंगठित क्षेत्र में श्रमिक के रूप में कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। लेकिन सरकारी योजनाओं की जानकारी के अभाव और आवश्यक दस्तावेजों की कमी के कारण वह अब तक किसी भी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ नहीं ले पाए थे।

  धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत दो दिवसीय शिविर का आयोजन जब ग्राम कोरवाय में किया गया। तब ओंकार नाथ भी अपनी जिज्ञासा और उम्मीदों के साथ शिविर में पहुंचा। वहां उन्हें श्रम विभाग की टीम ने श्रमिक पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। दस्तावेजों की तत्काल जांच कर शिविर में ही उनका नवीन श्रम कार्ड बनाया गया। यह ओंकार नाथ के जीवन की दिशा बदलने वाला क्षण सबित हुआ।

   ओंमकार नाथ का नवीन श्रम कार्ड पंजीयन हुआ। कार्ड मिलने के बाद अब उनको राज्य सरकार की श्रम कल्याण योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। भविष्य में जैसे कि भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल की ओर से श्रमिक बच्चों के लिए छात्रवृत्ति, मुफ्त साइकिल, मातृत्व सहायता, औजार सहायता, पेंशन और मकान निर्माण सहायता जैसी योजनाओं का लाभ वे भी उठा सकेंगे। इसके साथ ही उन्होंने शिविर के दौरान आधार अपडेट, आयुष्मान कार्ड और बैंक खाता आधार से लिंक की प्रक्रिया भी पूरी की।

    ओंकार नाथ कहते हैं, “पहले उन्हें नहीं पता था कि सरकार से इतना कुछ मिल सकता है। अब उम्मीद है कि हमारे बच्चों की पढ़ाई और हमारे जीवन की कठिनाइयों में कुछ राहत जरूर मिलेगी। यह शिविर हमारे गांव के लिए वरदान से कम नहीं है।”

    उनकी यह सफलता न केवल व्यक्तिगत उपलब्धि है, बल्कि इस बात की मिसाल भी है कि जब सरकार की योजनाएं लोगों के द्वार तक पहुंचती हैं और सही मार्गदर्शन मिलता है, तो जीवन में सकरात्मक बदलाव आता है।

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के इस सफल शिविर ने यह सिद्ध किया है कि सही समय सही स्थान और संवेदनशील प्रयासों के माध्यम से सामाजिक समावेशन और सशक्तिकरण की दिशा में अभूतपूर्व परिवर्तन लाया जा सकता है। ओंकारनाथ की यह कहानी अब ग्राम कोरवाय में नई उम्मीदों और प्रेरणा की कहानी बन चुकी है। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा सभी वर्गों के विकास के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। 

 

रायपुर : वित्त सेवा के अधिकारी पारदर्शी, जवाबदेह एवं निष्ठापूर्वक कार्याे का निर्वहन करें-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

रायपुर : वित्त सेवा के अधिकारी पारदर्शी, जवाबदेह एवं निष्ठापूर्वक कार्याे का निर्वहन करें-वित्त मंत्री श्री ओ.पी.चौधरी

सुनिधि’ स्मारिका का किया विमोचन,नई वेबसाइट का हुआ शुभारंभ

छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ का वार्षिक आमसभा एवं स्नेह सम्मेलन सफलतापूर्वक सम्पन्न

वित्त मंत्री  श्री ओ. पी.चौधरी ने राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ के वार्षिक आमसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य के वित्तीय प्रबंधन एवं वित्तीय अनुशासन को मजबूत बनाने में वित्त सेवा अधिकारियों की अहम भूमिका है। उन्होंने अधिकारियों से अपने दायित्वों को और अधिक पारदर्शी, जवाबदेह एवं निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने संघ द्वारा उठाई गई मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन भी दिया। आमसभा की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष, लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त प्रमुख सचिव श्री आर. एस. विश्वकर्मा ने की

छत्तीसगढ़ राज्य वित्त सेवा अधिकारी संघ द्वारा राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में वार्षिक आमसभा एवं स्नेह सम्मेलन का आयोजन हर्षाेल्लासपूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सेवानिवृत्त अधिकारियों के सम्मान समारोह से हुआ। मंच पर उपस्थित अतिथियों और वरिष्ठ अधिकारियों का शॉल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। इसके उपरांत वित्त मंत्री श्री चौधरी ने ‘सुनिधि’ स्मारिका के द्वितीय संस्करण का विमोचन करते हुए संघ की नव निर्मित वेबसाइट का विधिवत उद्घाटन किया।

संघ के अध्यक्ष डॉ. अल्पना घोष ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए आमसभा की कार्यवाही का संचालन किया तथा विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्ताव सदन के समक्ष रखे, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया। कोषाध्यक्ष श्री अनिल पाठक ने संघ के आय-व्यय का विस्तृत विवरण सभा को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में सेवानिवृत्त वित्त अधिकारियों ने अपने दीर्घ अनुभव साझा करते हुए प्रेरक व्याख्यान दिए। वहीं उपस्थित सदस्यों द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने वातावरण को उत्साह एवं उमंग से भर दिया। इस अवसर पर वित्त विभाग की विशेष सचिव श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा, विशेष सचिव श्री चंदन कुमार तथा कोष एवं लेखा संचालक श्री रितेश अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत समापन संघ के सचिव श्री सचिन शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

 

रायपुर : सम्पूर्ण विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने तेजी से कार्य कर रही मोदी सरकार – उद्योग मंत्री श्री देवांगन

रायपुर : सम्पूर्ण विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने तेजी से कार्य कर रही मोदी सरकार – उद्योग मंत्री श्री देवांगन

उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने वार्ड क्र. 18 कोहड़िया में 01 करोड़ 82 लाख रू. से  किए गए सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का किया लोकार्पण

प्रदेश के उद्योग,एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा है कि सन 2047 तक सम्पूर्ण विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को पूरा करने, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की सरकार तेजी से कार्य कर रही है, विगत 11 वर्षो में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने देश के विकास को जो रफ्तार दी है, वह अपने आप में ऐतिहासिक है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मोदी की गारंटियों को अल्प समय में पूरा कर  यह साबित किया है कि हमारी सरकार आमजनता की हितैषी सरकार है, उन्होने विशेष रूप से रेखांकित करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.रमन सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान दर्जनों जनहितैषी योजनाएं चालू की थी, जो पूर्ववर्ती सरकार ने बंद कर दी थी, अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय पुनः उन योजनाओं का क्रियान्वयन कर समाज के गरीब, निर्धन, बेसहारा, असहाय के साथ-साथ अंतिम छोर में खडे़ व्यक्ति तक इनका लाभ पहुंचा रहे हैं।

उक्त बातें उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने कल शनिवार को कोहड़िया में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान कहीं। नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा एन.टी.पी.सी. के सी.एस.आर. मद से प्रदत्त राशि से वार्ड क्र. 18 कोहड़िया में 01 करोड़ 82 लाख 83 हजार रूपये की लागत से जर्जर डामरीकृत सड़कों का सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया गया है। कल उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने लोकार्पण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उक्त महत्वपूर्ण कार्य का लोकार्पण किया, कार्यक्रम की अध्यक्षता महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत के द्वारा की गई, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्षद नरेन्द्र देवांगन के साथ ही अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इस मौके पर उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने अपने उद्बोधन में आगे कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बने 16 माह हुए हैं, इस अवधि में कोरबा जिले के लिए जिला खनिज न्यास मद सहित अन्य विभिन्न मदों के अंतर्गत लगभग 400 करोड़ रूपये के विकास कार्यो की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें से अनेक कार्य पूर्ण हो चुके हैं, कुछ प्रगति पर हैं तथा कुछ कार्यो की निविदा आदि की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होने कहा कि मैं कोरबा क्षेत्र की देवतुल्य जनता को यह विश्वास दिलाता हूॅं कि कोरबा के समग्र विकास के लिए कभी कोई अवरोध नहीं आने दिया जाएगा तथा क्षेत्र की जनता की मांग एवं उनकी आवश्यकता के अनुरूप ही विकास कार्यो को गति व दिशा दी जाती रहेगी।

पुनर्वास ग्रामों की समस्याओं पर त्वरित एक्शन लें प्रतिष्ठान

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने एन.टी.पी.सी. सहित अन्य प्रतिष्ठानों के पुनर्वास ग्रामों की समस्याओं का जिक्र करते हुए कहा कि सार्वजनिक व औद्योगिक प्रतिष्ठान पुनर्वास ग्रामों की समस्याओं पर त्वरित एक्शन लें, यह मेरा आग्रह भी है और निर्देश भी। उन्होने कहा कि पुनर्वास ग्रामों की समस्याओं के निराकरण एवं आवश्यकतानुसार वहॉं के समग्र विकास का कार्य प्रतिष्ठान सर्वाच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित कराएं। उन्होने कहा कि विस्थापित ग्रामों के नागरिकों का दर्द क्या होता है, यह वहीं व्यक्ति समझ सकता है जो इस दर्द से गुजरा हुआ हो, अतः इन ग्रामों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होना प्रतिष्ठानों का नैतिक व सामाजिक दायित्व भी है।

कोरबा में विकास पुरूष की छबि बनी है उद्योग मंत्री श्री देवांगन की

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने अपने उद्बोधन में कहा कि उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की छबि कोरबा में एक विकास पुरूष के रूप में निर्मित हुई है, उन्होने अपने महापौर कार्यकाल के दौरान कोरबा का जिस तरह से विकास किया, वह अपने आप में अद्वितीय है, अब वे प्रदेश के उद्योग मंत्री है, 15 माह में मंत्री श्री देवांगन ने कोरबा में विकास को जो गति दी है, वह अपने आप में काबिले तारीफ है, मुझे प्रसन्नता है कि उनके मार्गदर्शन में मुझे जनसेवा का अवसर मिल रहा है, महापौर श्रीमती राजपूत ने उपस्थित नागरिकों को  संबोधित करते हुए कहा कि उद्योग मंत्री श्री देवांगन एवं मुझ से आपकी जो भी अपेक्षाएं होगी वह अवश्य पूरी की जाएंगी।

कोरबा का समग्र विकास-एकमात्र लक्ष्य  इस अवसर पर निगम के वरिष्ठ पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन ने कहा कि नगर निगम कोरबा क्षेत्र के सभी वार्डो का समग्र विकास हो, हमारे देवतुल्य नागरिकबंधुओं को सभी मूलभूत सुविधाएं मिले, सड़क, नाली, पानी, बिजली जैसी आवश्यक सुविधाओं में कोई कमी न हो, यह हमारा एकमात्र लक्ष्य है और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरूण साव तथा उद्योग मंत्री एवं कोरबा लाडले विधायक श्री लखनलाल देवांगन का भरपूर मार्गदर्शन व आशीर्वाद हमें प्राप्त हो रहा है। इस मौके पर पार्षद श्री देवांगन ने वार्ड क्र. 18 कोहड़िया में कराए गए करोड़ों रूपये के विकास कार्यो का जिक्र करते हुए कहा कि नगर निगम कोरबा के अन्य वार्डो के साथ-साथ इस वार्ड में भी  जनताजनार्दन की इच्छा व उनकी मांग के अनुरूप विकास कार्य किए जा रहे हैं, जो आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

इस अवसर पर पार्षद श्री नरेन्द्र देवांगन के साथ ही पार्षद राकेश वर्मा व मुकुंद सिंह कंवर, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व पार्षद गिरजादेवी पटेल, कोसाबाड़ी मण्डल अध्यक्ष डॉ.राजेश राठौर, नरेन्द्र पाटनवार, परविंदर सिंह, आकाश श्रीवास्तव, कृष्णा द्विवेदी, आशीष द्विवेदी, जोन कमिश्नर अखिलेश शुक्ला,  राठौर, कपूरचंद पटेल, प्यारेलाल साहू, दूजराम सहित बड़ी संख्या मेंं  गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

महासमुंद/जन्मदिन मनाने से मना करने गाली गलौज मारपीट जान से मारने की धमकी रिपोर्ट दर्ज करवाही

महासमुंद/जन्मदिन मनाने से मना करने गाली गलौज मारपीट जान से मारने की धमकी रिपोर्ट दर्ज करवाही

वार्ड नंबर 28 मौहारीभाठा महासमुंद में रहता हू। रोजी मजदुरी का काम करता हू दिनांक 27/06/2025 को मैं गिरधर चन्द्राकर व रोशन चन्द्राकर तीनो मौहारीभाठा पानी टंकी चौक के पास बैठे थे करीब रात्री 11 बजे कोमल पटेल के जन्मदिन मनाते हुये राकेश साहू, शकील अली, कोमल पटेल गाली गलौज करते हुये आये जिन्हे मेरे द्वारा मना करने पर राकेश साहू द्वारा हाथ मे रखे डंडा से मेरे सिर, हाथ, पैर में मारकर चोट पहुंचाया है गिरधर चन्द्राकर द्वारा झगडा को छुडाने के लिये आया तो उसे भी शकील अली, राकेश साहू, कोमल पटेल द्वारा गि‍रधर चन्द्राकर को मारपीट किया एवं जान से मारने की धमकी दिये। मारपीट करने से गिरधर चन्द्राकर के गला में चोट आया है । घटना को खिलेन्द्र राजपुत, रोशन चन्द्राकर देखे सुने एवं झगडा को छुडाये है। रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है। रिपोर्ट करता हू कार्यवाही की जाये।

महासमुंद/ग्राम भोरिंग जुआ खेलते पुलिस के हत्थे चढ़े जुआरी

महासमुंद/ग्राम भोरिंग जुआ खेलते पुलिस के हत्थे चढ़े जुआरी

तुमगांव में सउनि के पद पर पदस्थ हूं, कि आज दिनांक 28.06.2025 को थाना प्रभारी के हमराह में हमराह प्र.आर. 97, 91 आर. 889, 899, 786, 879 म.आर. 549 के साथ मय शासकीय वाहन क्रमांक CG 03 7505 के जुर्म जरायम पतासाजी हेतु रवाना हुए थे कि जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भोरिंग रामजी बांधे के मकान के बाजु खुला स्थान पर कुछ लोग रूपये पैसे का हारजीत का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे है कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहो को लेकर बताये स्थान पर घेराबंदी किया गया । घेराबंदी कर पकडे गये जुआडियान से नाम पता पुछने पर अपना नाम 01. मोहन लाल धीवर पिता मिलऊ राम धीवर उम्र 50 वर्ष साकिन वार्ड नं0 15 भोरिंग थाना तुमगांव 02. तीजराम बंजारे पिता बंशी बंजारे उम्र 38 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 14 भोरिंग थाना तुमगांव 03. अमरूद पिता हरीराम मेहर उम्र 35 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 11 भोरिंग थाना तुमगांव 4. शैलेष नेहरू पिता बाहरा नेहरू उम्र 45 वर्ष साकिन वार्ड क्र0 01 भोरिंग थाना तुमगांव जिला महासमुंद का रहने वाले बताये। आरोपी मोहन लाल धीवर के पास से 200 फड से 700 रूपये, 2. तीजराम बंजारे के पास से 110 फड से 300 रूपये, 3. अमरूद मेहर के पास से 150 रूपये फड से 590 रूपये , 4. शैलेष नेहरू के पास से 90 फड से 200 रूपये कुल 2340 रूपये तथा ताश की 52 पत्ती, एक सफेद प्लास्टिक बोरी को गवाहो के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया। आरोपीयों का कृत्य अपराध धारा छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध )अधि. 2022 की धारा 3(2) का घटित करना पाये जाने से आरोपीयो को मौके पर विधिवत दिनांक 28.06.2025 के 15.20 बजे गिरफतार किया गया । मामला जमानतीय होने व आरोपीगणों द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका पर रिहा किया गया । वापस स्टेशन आकर अपराध पंजीबध्द किया गया

पिथौरा/मकान को खाली कराने पहुंचे मकान मालिक ने किरायदार से की गाली गलौज मारपीट

पिथौरा/मकान को खाली कराने पहुंचे मकान मालिक ने किरायदार से की गाली गलौज मारपीट

वार्ड क्र. 15 पिथौरा में रहती हूं कक्षा चौथी तक पढी हूं घरेलु कार्य करती हूं कि आज दिनांक 28.06.2025 को सुबह करीबन 10 बजे मैं अपने घर में नहा रही थी उसी समय मेरे पडोसी श्रद्धा पाण्डेय एवं उसकी बेटी रितिका मुझे घर खाली करो कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगी तब मैं गाली गालौच करने से मना किया तो दोनों आज मकान खाली नही करोगी तो तुझे जान से खतम कर देंगे कहने लगी उसके बाद श्रद्धा पाण्डेय एवं उसकी बेटी रितिका ने स्वीपर कालोनी निवासी पिथौरा के सोनू को बुलवाकर मुझे सोनू द्वारा गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी दिया है घटना को आसपास के लोग देखे सुने है घटना का रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही चाहती हूं रिपोर्ट पढकर देखी मेरे रिपोर्ट दर्ज कर कारवाही जारी करे