रायपुर : प्रदेश में अब तक 85.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर : प्रदेश में अब तक 85.6 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 85.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 237.2 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। बेमेतरा जिले में सबसे कम 23.7 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 83.6 मि.मी., सूरजपुर में 100.7 मि.मी., बलरामपुर में 222.6 मि.मी., कोरिया में 138.6 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 87.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 43.6 मि.मी. बलौदाबाजार में 69.6 मि.मी., गरियाबंद में 76.3 मि.मी., महासमुंद में 61.7 मि.मी. और धमतरी में 48.3 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 55.5 मि.मी., मुंगेली में 35.6 मि.मी., रायगढ़ में 130.3 मि.मी., सारंगढ़-बिलाईगढ़ में 73.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 98.0 मि.मी., सक्ती में 57.7 मि.मी. कोरबा में 83.2 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 88.1 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 45.3 मि.मी., कबीरधाम में 51.6 मि.मी., राजनांदगांव में 28.8 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 66.9 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 48.7 मि.मी., बालोद में 55.2 मि.मी. और बस्तर जिले में 100.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। कोंडागांव में 77.1 मि.मी., कांकेर में 98.3 मि.मी., नारायणपुर में 64.1 मि.मी., दंतेवाड़ा में 138.9 मि.मी., सुकमा में 51.8 मि.मी. और बीजापुर में 181.2 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है।

 

महासमुंद/  माँ ने थाने मे शिकायत की तो बेटे से की गई मारपीट!

महासमुंद/  माँ ने थाने मे शिकायत की तो बेटे से की गई मारपीट!

नंबर 24 कुम्हारपारा का रहने वाला हूं लभरा महासमुंद आईटीआई की पढाई कर रहा हूं दिनांक 13.06.25 को रौनक ऊर्फ गबरू मेरी मां से घर में आकर वाद विवाद किये थे तब मैं रौनक को बोला था कि मेरी मां को क्यों विवाद करते हो उसी समय रौनक मुझे बोला था कि तेरे को बाद में देख लूंगा। दिनांक 15.06.25 को जब मैं रेल्वे स्टेनशन के पास कौशल विभाग में कम्युटर क्लास जा रहा था तभी रौनक घसिया मुझे देख लूंगा की धमकी दिया था। आज दिनांक 24.06.25 को दोपहर करीबन 03.30 बजे मैं आइटीआई स्कुाल से घर वापस आ रहा था रास्ते में सीताराम साहू के किराना दुकान के पास पहूंचा था तभी रौनक ऊर्फ गबरू घसिया वहां पर खडा था जो मुझे देखकर मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली देने लगा और कहा कि तुम और तुम्हायरे मां मेरे लिये थाना में शिकायत किये हो तुम्हाररे मां की भाव ज्यादा बढ गया है तुम मुझे जानते नहीं हो मैं स्वीपर मोहल्ले का दादा हूं आज तुझे जान से खत्म कर दूंगा बोलकर हाथ में रखे धारदार वस्तु से मेरे सिर में वार कर दिया जिससे मेरे सिर से खून निकलने लगा, खून निकलते देखकर रौनक ऊर्फ गबरू घसिया वहां से भाग गया घटना को किराना दुकानदार सिताराम साहू एवं बडे गुड्डू प्रजापति देखे एवं सुने हैं घर जाकर घटना की बात अपनी मां पूजा सोनवानी को बताया हूं एवं साथ थाना रिपोर्ट लिखाने आया हूं कार्यवाही चाहता हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है।

महासमुंद/ग्राम कोना प्राथमिक शाला से पानी के टुल्लू पंप की चोरी रिपोर्ट दर्ज।

महासमुंद/ग्राम कोना प्राथमिक शाला से पानी के टुल्लू पंप की चोरी रिपोर्ट दर्ज।

मैं वार्ड नंबर 29 आदर्श नगर ब्लाक कालोनी बरोंडा चौंक महासमुंद का निवासी हूं वर्तमान में प्राथमिक शाला ग्राम कोना का प्रधान पाठक हूं मेरे स्कुल परिसर में गांव से नल कनेक्शन लगा है जिसमें छत ऊपर पानी टंकी में पानी ले जाने के लिये टूल्लू पंप खुले स्थान में लगा था दिनांक 17.06.2025 को स्कुल खुलने पर मैं चेक किया तो टूल्लू पंप नहीं था किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दिनांक 16.06.25 के सुबह 11.00 बजे से दिनांक 17.06.25 के सुबह 07.00 बजे के मध्य कोई व्यक्ति चोरी कर ले गया था जिसके बाद टूल्लू पंप के चोरी होने की बात स्कुल के शिक्षक राजेश चंद्राकर को बताकर प्राथमिक शाला समिति के अध्यक्ष श्रीमती सरिता ध्रुव, सदस्य पूर्णिमा साहू एवं ग्राम सरपंच कृष्ण कुमार साहू को बताया हूं टूल्लू पंप जय किशन कंपनी का पुरानी इस्तेमाली है जिसकी कीमत करीबन 6000/- रूपये का है जिसे मिलने पर देख कर पहचान लूंगा। स्कुल स्टाफ एवं शाला समिति के लोगों से राय लेने के बाद घटना की रिपोर्ट करने आया हूं कार्यवाही चाहता हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है।

महासमुंद/ रेलवे पटरी के पास भाई को छुड़ाने गए था आरोपियों ने घर आकर की मारपीट!

महासमुंद/ रेलवे पटरी के पास भाई को छुड़ाने गए था आरोपियों ने घर आकर की मारपीट!

वार्ड नंबर 01 शंकर नगर तिवारी बिल्डिंग के पीछे महासमुंद का रहने वाला हूं कक्षा 08 वीं तक की पढाई किया हूं रोजी मजदूरी का काम करता हूं मैं पुराना हास्पीटल के पास भूषण होटल से काम करके रात्रि करीब 09.30 बजे अपने घर आ रहा था उसी समय देखा तो कुछ लोग मेरा भाई गुलजार खान को महासमुंद रेल्वे पटरी के पास मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज मारपीट कर रहे थे फिर मैं दौडते हुये गया पास जाकर देखा तो पंकज यादव जिसे मैं पहले से जानता पहचानता हूं, चीकु यादव व अन्य उसके दोस्ते मेरे भाई को गाली गलौज कर मारपीट कर रहे थे फिर मैं बोला कि क्या बात हो गया है मेरे भाई गुलजार को तुम लोग क्यों मारपीट कर रहे हो, तब मैं झगडा को शांत कराकर वापस अपने भाई गुलजार को लेकर घर आ रहा था उसी समय पंकज यादव, चीकु यादव व अन्य उसके दोस्त फिर से हमारे घर के पास आये और सभी एक राय होकर मुझे तथा मेरे भाई सद्दाम खान एवं गुलजार को पंकज यादव, चीकु यादव व अन्यस उसके दोस्तों ने मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये हाथ, मुक्का , लात एवं पास में पडे लकडी के डण्डाे से मारपीट किये हैं मारपीट करने से मेरे बायें हाथ, पीठ एवं पैर चोंट आया है एवं भाई सद्दाम खान, गुलजार को चोंट नही आया है। घटना को मेरी मां आमीन बेगम एवं मोनू चंद्राकर देखें सुने एवं बीच बचाव किये हैं, घटना की रिपोर्ट करता हूं कार्यवाही चाहता हूं रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है।

छत्तीसगढ़ जनहित याचिका पर सुनवाई / हाइवे किनारे ढाबे के बाहर ख़डी गाड़ियों से हो रहे हादसे हाई कोर्ट ने माँगा जवाब

हाई कोर्ट ने प्रदेश में लगातार बढ़ते सड़क हादसों पर कड़ा रुख अपनाया है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रवींद्र कुमार अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने बुधवार को जनहित
याचिका पर सुनवाई के दौरान हाईवे के किनारे चल रहीं शराब दुकानों, अतिक्रमण कर बनाए गए ढाबों और खुले में फ्लाई ऐश ढो रहे डंपरों को हादसों की बड़ी वजह मानते हुए राज्य
सरकार, एनटीपीसी और एसईसीएल से जवाब मांगा किया है। हाई कोर्ट ने कहा कि सड़कें सिर्फ परिवहन का साधन नहीं, बल्कि नागरिकों की जान की सुरक्षा से जुड़ी हैं। हादसे
रोकने के लिए कठोर कदम उठाने की जरूरत है।

सड़क हादसों को लेकर पिछले साल हाई कोर्ट ने खबरों पर
संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई शुरू की थी। एडवोकेट रवींद्र शर्मा को कोर्ट कमिश्नर नियुक्त किया था।
उन्होंने पिछली सुनवाई में विस्तृत रिपोर्ट पेश की थी। बताया
कि मुंगेली जिले के सरगांव में नगर पंचायत कार्यालय के पास
ब्लैक स्पॉट है, यहां हाईवे से सटी शराब दुकान संचालित हो
रही है।

यह राज्य सरकार के नियमों के खिलाफ है, जिसमें हाईवे
से 500 मीटर के दायरे में शराब दुकान प्रतिबंधित है। उसी
क्षेत्र में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बरम देव ढाबा
संचालित किया जा रहा है। ढाबे के सामने वाहन पार्किंग के
कारण सड़क पर अव्यवस्था फैली हुई है, जिससे हादसों की
आशंका बनी रहती है।

कोरबा और सरगुजा में सबसे ज्यादा बढ़े हादसे
कोर्ट को दी गई जानकारी के अनुसार कोरबा जिले में सड़क
हादसों में 25.44% और सरगुजा जिले में 42.25% की
वृद्धि हुई है। ये दोनों इलाके कोयला उत्पादक क्षेत्र हैं, जहां
बड़ी संख्या में डंपर चलते हैं। इसके अलावा कोर्ट कमिश्नर
ने बताया कि कई लोग मालवाहक वाहनों से यात्रियों को ढो
रहे हैं, जिससे जान का खतरा बढ़ता है। वहीं स्ट्रीट लाइट की
कमी और आवारा मवेशियों के कारण भी दुर्घटनाएं हो रही हैं।
एनएचएआई ने कहा- ब्लैक स्पॉट में 5 एफओबी बना रहे
एनएचएआई की तरफ से बताया गया कि
बिलासपुर-पथरापाली सेक्शन में 17.95 करोड़ रुपए पांच
जगह फुट ओवर ब्रिज बनाए जाएंगे। ये एफओबी तुर्काडीह,
सेंदरी, मदनपुर, मेलनाडीह-कर्रा और बेलतरा में बनेंगे। इन
स्थानों पर क्रैश बैरियर लगे हैं, लेकिन लोग जान जोखिम में
डालकर सड़क पार करते हैं। हाई कोर्ट ने कोर्ट कमिश्नर को
एनएचएआई के हलफनामे की जांच को कहा है।
खबरें

 

महासमुंद / सब्जी वाले के बेटे से मारपीट, झगड़ा विवाद को बंद करने बोलने पर मारपीट

महासमुंद / सब्जी वाले के बेटे से मारपीट, झगड़ा विवाद को बंद करने बोलने पर मारपीट

नंबर 14 डां. ललवानी गली महासमुंद में रहता हूं। सब्जी भाजी बेचने का काम करता हू। मैं प्रतिदिन की भाति दिनांक 24/06/2025 को मैं और मेरा बेटा नागेन्द्र कुमार साहू उम्र करीबन 28 साल सब्जी बेचने के लिये सब्जी मार्केट महासमुंद गये थे , सब्जी भाजी बेचकर रात्रि 08:30 बजे तक घर आ गये मेरा बेटा खाना खाकर बस स्टैण्ड की ओर टहलने निकल गया रात्रि 09.00 से 10:00 बजे के बीच महासमुंद रैन बसेरा बस स्टैण्ड के पीछे में दीपक यादव के साथ सुलेमान खान व अन्य 01 का वाद विवाद हो रहा था तथा जिसे मेरे बेटे नागेन्द्र के द्वारा वाद विवाद क्यो कर रहे हो कहने पर तु कौन होता है मुझे बोलने वाला बोलते हुये मेरे बेटे सुलेमान खान उठाकर जमीन में पटक दिया तथा दोनो एक राय होकर मेरे बेटे को गंदी गंदी गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुये मारपीट किये है। मारपीट करने से मेरे बेटे के सिर में चोट लगकर खून निकला है। घटना को दीपक यादव, सुरेन्द्र गौतम उर्फ चिन्नू देखे सुने है। मेरे बेटे को ईलाज हेतु जिला अस्पताल महासमुंद में भर्ती ‍कराने से आज दिनांक 25/06/2025 को रिपोर्ट दर्ज कराने आया हूं। रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की जाये रिपोर्ट पढकर देखा मेरे बताये अनुसार लिखा गया है।कारवाही जारी ।

पिथौरा/बरसात के गंदापानी बहने को लेकर गाली गलौच और मारपीट

पिथौरा/बरसात के गंदापानी बहने को लेकर गाली गलौच और मारपीट

क्रमांक 13 ग्राम बरेकेलखुर्द मे रहती हूं कक्षा पांचवी तक पढी हूं खेती किसानी का काम करती हूं कि आज दिनांक 25.06.2025 के शाम करीब 05 बजे अपने आंगन में पीने के लिये नल का पानी भर रही थी मेरे बडे ससुर के बहू ललिता बाई निराला ने बरसात के गंदा पानी को मेरे घर आंगन तरफ बहा रही थी जिससे नल के पानी को पीने के लिये भरते नही बन रहा था गंदा पानी को मेरे आंगन तरफ आते बंद कर दी इसी बात को लेकर मेरे जेठानी ललिता बाई गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच कर पत्थर उठाकर मेरे दोनो हाथ में मारकर चोंट पहुंचाई है वही मेरे जेठ रविदास निराला फावडा उठाकर जान से मारने की धमकी दिया है घटना को मेरे पति देखे सुने है रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही जारी।

सरायपाली/ ग्राम बालसी नाला के पास एक व्यक्ति लोगों को अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था कार्यवाही!

सरायपाली/ ग्राम बालसी नाला के पास एक व्यक्ति लोगों को अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा था कार्यवाही!

थाना सरायपाली में प्रधान आरक्षक के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 25/06/2025 हमराह स्टाफ आरक्षक 197, 394 के मय शासकीय वाहन क्रमांक CG 03 A 0179 से मय विवेचना कीट के जुर्म जरायम पता साजी हेतु टाउन /देहात पेट्रोलिंग पर रवाना हुआ था जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम बालसी नाला के पास एक व्यक्ति लोगों को अवैध रूप से शराब पीने व पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है कि गवाह मनोज यादव एवं रामेश्वर सिन्हा को धारा 179 BNSS का नोटिस देकर साथ लेकर मुखबीर द्वारा बताये गये स्थान ग्राम बालसी नाला के पास पहुंचकर हमराह स्टाफ व गवाह के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किये शराब पीने वाले पुलिस को देखकर भाग गये । एक व्यक्ति को पकड़े जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम रतनलाल भारती पिता तुलसी राम भारती उम्र 54 साल साकिन नूनपानी थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 निवासी होना बताया, एवं लोगो को अवैध रूप से शराब पिलाना स्वीकार किया । लोगो को शराब पीने पिलाने के संबंध में धारा 94 BNSS का नोटिस दिया जो नोटिस में ही कोई वैध कागजात नहीं होना बताया । गवाहो के समक्ष आरोपी रतनलाल भारती के कब्जे से 02 नग देशी प्लेन शराब की खाली शीशी 180 ML वाली खाली जिसमें शराब का गंध आ रही, एवं 02 नग खाली डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब का गंध आ रही को समक्ष गवाहन के मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त किया गया । आरोपी रतनलाल भारती पिता तुलसी राम भारती उम्र 54 साल साकिन नूनपानी थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ.ग. का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आज दिनांक 25/06/2025 को 18:40 बजे विधिवत गिरफ्तार किया गया एवं अपराध जमानतीय होने से आरोपी द्वारा सक्षम जमानतदार पेश करने पर जमानत मुचलका में रिहा किया आरोपी के खिलाफ धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध कायम कर कारवाही।

बसना/ अग्रवाल नर्सिंग होम हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल 27जून 2025 शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से शाम 6बजे तक उपलब्ध रहेंगे                           

बसना/ अग्रवाल नर्सिंग होम हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल 27जून 2025 शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से शाम 6बजे तक उपलब्ध रहेंगे

मेट्रो सिटीज वैज़ाग, हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, मुंबई, अहमदाबाद के स्तर का भरोसेमंद

हड्डियों का आधुनिक इलाज इन्ही शहरों के प्रख्यात हॉस्पिटल्स में

अपनी सेवा दे चुके अत्यंत अनुभवी हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा

AGRAWAL NURSING HOME MULTISPECIALITY HOSPITAL

उपलब्ध उपचार :

• जोड़ों के दर्द

• जोड़ प्रत्यारोपण

·स्पोर्ट्स इंजरी

• लिगामेंट में चोट

• आर्थ्रोस्कोपी

• सायटिका

• स्पाइन संबंधित

• बच्चों के हाथ एवं पैरो की विकृति

• जटिल फ्रैक्चर

• पेल्विक एवं एसेटाबुलम फ्रैक्चर

पंजीयन करवाएं:

93036-23130,77730-86100,91743-35366

डॉ. संदीप सराफ अग्रवाल

MS (Orthopedics), FIJR, FESS, FIAS

हड्डी, जोड़ प्रत्यारोपण, स्पाइन सर्जरी

एवं आर्थोस्कोपी विशेषज्ञ

अब सरायपाली में भी उपलब्ध

27 जून 2025 दिन शुक्रवार को दोप. 3 बजे से शाम 6 बजे तक

आयुष्मान एवं बीजू कार्ड की सुविधा उपलब्ध

हड्डी रोगों की सम्पूर्ण जांच, परामर्श, इलाज

एवं ऑपरेशन, न्यूनतम दरों में उपलब्ध

अग्रवाल डेंटल & पॉलीक्लिनिक  मेन रोड, IDBI बैंक के पास, सरायपाली

रायपुर : प्रधानपाठक तत्काल निलंबन

रायपुर : प्रधानपाठक तत्काल निलंबन

जिला बालोद के डौण्डी विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक शाला चिपरा के प्रधानपाठक श्री सरजूराम ठाकुर को विद्यालय में मदिरा पान करते पाए जाने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.सी. मरकले द्वारा की गई।

श्री मरकले ने बताया कि 24 जून को प्रधानपाठक श्री ठाकुर को विद्यालय के अपने कक्ष में मदिरा पीते हुए पाया गया। इस कृत्य से न केवल विभाग की गरिमा को ठेस पहुंची है, बल्कि उनका यह कृत्य शिक्षक जैसे मर्यादित पद की गंभीर अवहेलना भी है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी, डौण्डी द्वारा इस मामले में अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी। जांच उपरांत यह स्पष्ट हुआ कि प्रधानपाठक का व्यवहार छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 3 के उपनियम (1), (2), (3) का स्पष्ट उल्लंघन है और इसे गंभीर कदाचार की श्रेणी में रखा गया। इस आधार पर श्री ठाकुर को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के नियम 9(1)(क) के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, डौण्डी, जिला बालोद निर्धारित किया गया है तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्राप्त होगा।