महासमुन्द पुलिस को प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा दिलाने के नाम पर ठगी एवं चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में मिली सफलता ठगी एवं चोरी के 06 प्रकरणों का खुलासा , 02 आरोपी महासमुन्द पुलिस की गिरफ्त में।

महासमुन्द पुलिस को प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा दिलाने के नाम पर ठगी एवं चोरी करने वाले गिरोह को पकड़ने में मिली सफलता ठगी एवं चोरी के 06 प्रकरणों का खुलासा , 02 आरोपी महासमुन्द पुलिस की गिरफ्त में।

ठगों ने महासमुन्द जिले के महासमुन्द, तुमगांव, पटेवा, और तेन्दूकोना क्षेत्र में दिया था ठगी को अंजाम।

महिलाओं को प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर फोटोग्राफ लेने के बहाने सोने चांदी के आभूषणों को ठगी एवं चोरी कर, देते थे घटना को अंजाम।

⚜️ *आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 78 हजार कीमत के सोने के जेवर कुल वजनी 17.98 ग्राम एवं 1 लाख 10 हजार कीमत के चांदी के जेवर कुल वजनी 1000.09 ग्राम तथा 01 नग मोबाईल एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल कुल जुमला कीमती 3,98,610 रूपये (तीन लाख अट्ठानबे हजार छः सौ दस रूपये) जप्त।*

⚜️ *सायबर सेल की टीम एवं थाना महासमुन्द पुलिस की संयुक्त कार्यवाही।*

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थीया पुनिया बाई ध्रुव पति भरत ध्रुव सा. खरौरा महासमुन्द ने थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.06.25 के सुबह करीबन 09.00 बजे प्रार्थीया और उसकी नतनीन चुम्मन ध्रुव के साथ घर से लगा हुआ बाडी में काम कर रही थी उसी समय मोटर सायकल में दो व्यक्ति आये और अपने आप को प्रधानमंत्री आवास संबंधित अधिकारी बताये और उन्होंने कहा कि आपका प्रधानमंत्री आवास में नाम आया है इसलिये आपका फोटो खिचना है और उन्होंने कहा जो गहना आप पहनी हो उसका यदि फोटो में दिखाई देगा तो आपका आवास निरस्त हो जायेगा इसलिये आपको अपने गहना उतारना पडेगा। तब प्रार्थीया ने गले में पहने चांदी का माला 10 तोला, कान में पहने सोने का टाप वजनी 02 ग्राम तथा हाथ में पहने ऐंठी 16 तोला को निकाल कर जेवर को अपने घर कमरा में रखी और अपने घर के दरवाजा को बंद कर बाहर आयी और उन दोनों का फोटों खिंचना है कहकर प्रार्थीया तथा उसकी नतनीन को बाडी में ले गये, वहां पर एक व्यक्ति अपने मोबाईल से उन दोनों का फोटो खिंचा और दूसरा व्यक्ति बाडी के दरवाजा के पास था उक्त व्यक्ति फोटो खींच रहे व्यक्ति को काम हो गया है चलो कहा और जाते जाते मुझे कहा कि आपका काम हो

जायेगा बडा साबह आपके घर आयेगा कहते हुये दोनों अपने मोटर सायकल से चले गये । कुछ समय पश्चात हम लोग घर अंदर गये और मैं जहां पर अपने गहना रखी थी वहां देखी तो मेरा गहना चांदी का माला वजनी 10 तोला कीमती करीबन 8,000/- रूपये, सोने का टाप एक जोडी वजनी 02 ग्राम कीमती करीब 18,000/-रूपये तथा हाथ में पहने एक जोडी चांदी की ऐंठी वजनी 16 तोला कीमती 13,000/- रूपये कुल जुमला कीमती 39,000/- रूपये को दो अज्ञात व्यक्ति अपने आप को प्रधानमंत्री आवास का अधिकारी बताकर घर अंदर प्रवेश कर मेरा गहना चोरी कर ले गये है। प्रार्थीया की रिपोर्ट पर थाना महासमुन्द में अपराध/धारा 305(ए), 331(3), 319(2), 3(5) बीएनएस. का प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया।

*विवेचना के दौरान सायबर सेल एवं थाना महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा घटना स्थल निरीक्षण कर एवं आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखा गया तथा संदिग्ध लोगो की पता तलाश की जा रही थी कि मुखबिर से सूचना मिला कि सीसीटीवी फुटेज से मिलता जूलता व्यक्ति रेलवे स्टेशन रोड में घुम रहा है कि उक्त सूचना पर पुलिस की टीम के द्वारा मौका पहुच कर घेराबंदी कर 01 व्यक्ति को पकडा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (01) नारद गेण्ड्रे पिता भुनेश्वर गेण्डेª उम्र 36 वर्ष सा. ग्राम बिलाडी थाना तिल्दा नेवरा जिला रायपुर का होना बताया। जिससे उक्त चोरी के संबंध में पूछताछ करने पर प्रार्थीया के घर मे जाकर प्रधानमंत्री आवास के नाम पर चांदी/सोने के गहने को चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस की टीम के द्वारा दूसरे व्यक्ति के बारे में पूछताछ करने पर बताया कि चन्द्र कुमार जो अभी महासमुन्द के बस स्टैण्ड के पास है टीम के द्वारा मौका पहुचकर घेराबंदी कर पकडा गया जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम (02) चन्द्र कुमार टण्डन पिता नरेश कुमार उम्र 35 वर्ष सा. ग्राम भैंसमुडी थाना खरोरा जिला रायपुर हाल बिरगांव थाना उरला जिला रायपुर का निवासी होना बताया।*

*पुलिस टीम के द्वारा दोनो आरोपीयों से पूछताछ करने पर बताया कि हम दोनो अपने अपने लिए पक्का मकान बनाना चाहते थे किन्तु हमारे पास पैसा नही होने से मकान नही बना पा रहे थे तभी हम दोनो मिलकर योजना बनाये कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो को आवास का पैसा स्वीकृत होता है वैसे लोगो के घर में जाकर ठगी और चोरी करेंगें और महासमुन्द जिले में ठगी के 06 घटना को अंजाम देना बताये।*

*पुलिस की टीम के द्वारा और भी पूछताछ करने पर बताया कि*

*(01) दिनांक 14.06.25 को इसी प्रकार ग्राम खरौरा महासमुन्द* *बुढी औरत से एक जोडी सोने का टॉप्स एवं 06 नग सोने का पत्ती लगा हुआ माला को झासा मे लेकर चोरी बताये।*
*(2) ग्राम जोगीडीपा पटेवा क्षेत्र से* *एक घर से एक जोडी चांदी का पायल एवं एक जोडी सोने का टॉप्स।*
*(3) ग्राम कौंवाझर तुमगांव क्षेत्र से* *एक घर से 01 जोडी सोने का टॉप्स, 04 जोडी चांदी का पायल, 03 नग चांदी का सिक्का, 01 नग चांदी का करधन।*
*(4) ग्राम सिनोधा पटेवा क्षेत्र से* *01 जोडी चांदी का पायल, 01 जोडी सोने का टॉप्स, 01 नग चांदी का चैन।*
*(5) ग्राम साल्हेभाठा तेन्दूकोना क्षेत्र से * 02 नग सोने का टॉप्स, 01 नग सोने का लॉकेट, 04 नग सोने का गेहुदाना ठगी एवं चोरी करना बताये।*

*पुलिस की टीम के द्वारा आरोपियों के कब्जे से सोने के जेवर (टॉप्स, पत्ती, लॉकेट, गेहु दाना, मंगल सूत्र) कुल वजनी 17.98 ग्राम कीमती 1,78,480 रूपये एवं चांदी के जेवर (पायल, एैठी, करधन, सिक्का, चैन, अंगूठी, लच्छा ) कुल वजनी 1000.09 ग्राम कीमती 1,10,130 रूपये एवं 01 नग मोबाईल 10,000 रूपये एवं घटना में प्रयुक्त 01 मोटर सायकल कीमती 1,00,000 रूपये कुल जुमला कीमती 3,98,610 रूपये (तीन लाख अट्ठानबे हजार छः सौ दस रूपये) जप्त कर दोनो आरोपियों के विरूध्द थाना सिटी कोतवाली महासमुन्द में अपराध धारा 305(ए), 331(3), 319(2), 3(5) बीएनएस के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।*

*यह सम्पूर्ण कार्यवाही महासमुन्द पुलिस की टीम के द्वारा की गई।*

रायपुर/बसना*जगन्नाथ की यात्रा और सुधांशु शुक्ला का मिशन : विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले, भारत ने आस्था और विज्ञान दोनों के रथ एक साथ दौड़ाए*

रायपुर/बसना*जगन्नाथ की यात्रा और सुधांशु शुक्ला का मिशन : विधायक डॉ. संपत अग्रवाल बोले, भारत ने आस्था और विज्ञान दोनों के रथ एक साथ दौड़ाए*

**सुधांशु शुक्ला ने अंतरिक्ष स्टेशन की ओर यात्रा कर भारत को एक बार फिर गर्व से भर दिया : विधायक डॉ. संपत अग्रवाल*

*रॉकेट से आत्मा तक की यात्रा: भारत का सिर गर्व से हुआ ऊँचा, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दी सुधांशु शुक्ला को शुभकामनाएं*

*जगन्नाथ की रथ यात्रा के साथ अंतरिक्ष की ओर प्रस्थान: सुधांशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन बना आध्यात्मिक गौरव का प्रतीक : संपत अग्रवाल*

 पुरी जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की रथ यात्रा की तैयारियाँ चरम पर हैं, ठीक उसी समय भारत के एक और सपूत ने अंतरिक्ष की ओर रथ साधा है। भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन सुधांशु शुक्ला ने आज दोपहर 12:01 बजे Axiom-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर उड़ान भरी। विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा यह संयोग मात्र नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक संकेत जैसा प्रतीत होता है जब धरती पर भगवान अपने भक्तों के बीच निकलते हैं, तब आकाश में भारत का प्रतिनिधि ब्रह्मांड की यात्रा पर निकलता है।

Axiom-4 मिशन में अमेरिका, पोलैंड और हंगरी के अंतरिक्ष यात्री भी इस मिशन में सुधांशु शुक्ला के साथ हैं। वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह मिशन जितना महत्वपूर्ण है, उतना ही भावनात्मक रूप से ऐतिहासिक भी है क्योंकि 41 वर्षों बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष में गया है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने इस ऐतिहासिक अवसर पर अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा पुरी की रथ यात्रा, जिसमें भगवान जगन्नाथ अपनी मौसी गुंडिचा देवी के घर जाते हैं, आत्मा की यात्रा का प्रतीक मानी जाती है। ठीक उसी तरह, सुधांशु शुक्ला की यह अंतरिक्ष यात्रा भी मानव जिज्ञासा और आत्मिक विस्तार की दिशा में एक कदम है। यह घटना भारत की संस्कृति और विज्ञान के परस्पर सहयोग का प्रतीक बन गई है।

विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा अंतरिक्ष से जब शुभांशु शुक्ला ने कहा “मेरे साथ पूरा देश है,तो हर भारतीय की आंखें नम हो गईं, और सीना गर्व से चौड़ा।

विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा कि सुधांशु शुक्ला अंतरिक्ष में जाने वाले भारत के दूसरे नागरिक हैं। उनसे पहले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा थे, जिन्होंने 1984 में सोवियत संघ के साथ मिलकर सोयूज़ टी-11 मिशन के तहत अंतरिक्ष यात्रा की थी। उनके प्रसिद्ध शब्द “सारे जहाँ से अच्छा” आज भी भारतीय अंतरिक्ष यात्रा की स्मृति में गूंजते हैं।

उन्होंने कहा अब चार दशक बाद, सुधांशु शुक्ला ने Axiom-4 मिशन के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की ओर यात्रा कर भारत को फिर एक बार गर्व से भर दिया है।

सुधांशु शुक्ला के पिता ने बताया कि लॉन्च से पहले विशेष पूजा-अर्चना की गई—मानो यह कोई धार्मिक अनुष्ठान हो। यह दर्शाता है कि भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियाँ भी श्रद्धा और परंपरा से जुड़ी होती हैं।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि इस अद्भुत संयोग ने एक बार फिर यह साबित किया है कि भारत की आध्यात्मिक विरासत और वैज्ञानिक प्रगति अब विरोधाभास नहीं, एक-दूसरे के पूरक बनते जा रहे हैं। एक ओर रथों की घंटिया गूंज रही हैं, तो दूसरी ओर रॉकेट की गर्जना ने भारत के आत्मविश्वास को नई ऊँचाई दी है।

रायपुर : अर्थाभावग्रस्त कलाकारों-छात्रों से छात्रवृत्ति प्रोत्साहन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

रायपुर : अर्थाभावग्रस्त कलाकारों-छात्रों से छात्रवृत्ति प्रोत्साहन के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित

संस्कृति विभाग द्वारा राज्य के अर्थाभावग्रस्त होनहार कलाकारों-छात्रों से अर्थाभावग्रस्त होनहार कलाकार छात्रवृत्ति प्रोत्साहन के लिए आवेदन डाक के माध्यम से आमंत्रित की गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2025 निर्धारित है।

गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा प्रदेश के होनहार किन्तु अर्थाभावग्रस्त युवा कलाकारों को उच्च प्रशिक्षण, शिक्षा के लिए ऐसे छात्र-छात्राएं जो संगीत, नृत्य, प्रदर्शनकारी कला विधा में शिक्षा, उच्च शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था में अध्ययनरत, गुरूशिष्य परंपरा के तहत पारंपरिक लोक कलाएं सीखने वाले बच्चों तथा बच्चों को संस्कृति विभाग द्वारा महत्वपूर्ण विधा के अनुरूप मासिक छात्रवृत्ति प्रोत्साहन प्रदान करने के उद्देश्य से ‘अर्थाभावग्रस्त होनहार’ युवा कलाकारों, छात्रों के लिए छात्रवृत्ति योजना स्थापित किया गया है।

प्रदर्शनकारी कला/विधा एवं उप विधाओं में छत्तीसगढ़ के लोक/पारंपरिक जनजातीय कलाएं (छत्तीसगढ़ की समस्त पारंपरिक जनजातीय और लोक नाट्य, नृत्य, गीत-संगीत, खेल, चंदैनी, भरथरी, गोपी-चंदा, पंडवानी, घोटुलपाटा, धनकुल, जगार तथा छत्तीसगढ़ की अन्य पारंपरिक लोक जनजातीय गाथाएं, वाद्य, पाक कला, सौन्दर्यकला, गायन, वादन आदि), शास्त्रीय संगीत (हिन्दुस्तानी एवं कर्नाटिक गायन-वादन), शास्त्रीय नृत्य तथा नृत्य संगीत (भरत नाट्यम, कत्थक, कुचिपुड़ी, मोहनी अट्टम, ओडिशी, मनिपुरी, कथककली, ओडिशी नृत्य और संगीत), रंग मंच (हिन्दी और छत्तीसगढ़ी नाट्य मंचन, नाचा, भतरा नाट्य तथा अन्य लोक जनजातीय नाट्य विधा सहित), दृश्य कला (ग्राफिक्स, मूर्तिकला, पेंटिंग, फोटोग्राफी, मृदभांड तथा मृणकला, छत्तीसगढ़ के विविध लोक जनजातीय परंपराओं के चित्रांकन की विधा) और सुगम शास्त्रीय संगीत (ठुमरी, दादरा, टप्पा आदि कव्वाली, गजल) शामिल हैं।

आवेदन के लिए पात्रता एवं सामान्य शर्तें निर्धारित की गई है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के वास्तविक निवासी हो, आवेदक की आयु 15 वर्ष से कम तथा 30 वर्ष से अधिक न हो, आवेदक अथवा उनके परिवार की वार्षिक आय 72000 रूपए से अधिक न हो, संस्कृति विभाग के चिन्हारी पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य रूप से किया गया हो। इन आवेदकों को विभाग द्वारा निर्धारित वार्षिक प्रोत्साहन राशि न्यूनतम पांच हजार रूपए से अधिकतम दस हजार रूपए होगी। प्रोत्साहन की राशि डिमांड ड्राफ अथवा ई-पेमेंट के माध्यम से देय होगा। प्रोत्साहन योजना से संबंधित जानकारी विभागीय वेबसाईट  पर भी देखी जा सकती है।

 

 

रायपुर : व्यवहारिक ज्ञान और जीवनोपयोगी स्किल्स ही सफलता की कुंजी: वित्त मंत्री श्री चौधरी

रायपुर : व्यवहारिक ज्ञान और जीवनोपयोगी स्किल्स ही सफलता की कुंजी: वित्त मंत्री श्री चौधरी

छत्तीसगढ़ के शिक्षा के क्षेत्र में मजबूती देने के लिए हो रही राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की स्थापना

नटवर स्कूल के शाला प्रवेशोत्सव में छात्रों से किया संवाद

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने स्कूली बच्चों से शाला प्रवेश उत्सव में संवाद करते हुए कहा कि केवल डिग्री के लिए पढ़ाई करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यवहारिक ज्ञान और जीवनोपयोगी स्किल्स ही असली सफलता की कुंजी हैं। उन्होंने कहा कि जो छात्र लगातार सीखने के लिए उत्सुक रहते हैं, वही जीवन में आगे बढ़ते हैं। श्री चौधरी आज जिला मुख्यालय रायगढ़ के नटवर इंग्लिश मीडियम स्कूल में आयोजित जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने नवप्रवेशी बच्चों को पुस्तकें और गणवेश वितरित किए और उन्हें नए शिक्षण सत्र के लिए शुभकामनाएं दीं।

वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपनी स्कूली शिक्षा का स्मरण करते हुए बताया कि कैसे एक बार रटकर नहीं, समझकर लिखने की सलाह ने उनके सोचने और अभिव्यक्ति की दिशा बदल दी। यही आदत उनके लिए भारतीय प्रशासनिक सेवा की तैयारी की मजबूत नींव बनी। उन्होंने कहा कि उनका जीवन इस बात का उदाहरण है कि शिक्षा के माध्यम से कोई भी व्यक्ति किस मुकाम तक पहुंच सकता है, एक छोटे से गांव बायंग से निकलकर पहले कलेक्टर और आज प्रदेश के वित्त मंत्री का दायित्व संभालना इसी का प्रमाण है।

वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा क्षेत्र को मजबूती देने के लिए राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों की स्थापना पर जोर दे रही है। हाल ही में गृहमंत्री श्री अमित शाह ने नवा रायपुर में नेशनल फॉरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी है। राज्य में पहले से ही आईआईटी, आईआईएम, एनआईटी, ट्रिपल आईटी, सीपेट, एनआईएफटी और हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसी संस्थाएं संचालित हो रही हैं।

वित्त मंत्री ने कहा कि छात्रों के मार्गदर्शन और अध्ययन संसाधनों को बेहतर बनाने के लिए नालंदा लाइब्रेरी नेटवर्क की स्थापना की जा रही है। रायगढ़ में प्रदेश की सबसे बड़ी नालंदा लाइब्रेरी बनने जा रही है, जहां प्रयास संस्था का संचालन भी किया जा रहा है। उन्होंनेे छात्रों से इन संसाधनों का अधिकतम लाभ लेने और कठिन परिश्रम के साथ अपने सपनों को साकार करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह, महापौर श्री जीवर्धन चौहान ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थी।

 

बसना/अग्रवाल नर्सिंग होम नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश अग्रवाल 27जून 2025 दोपहर 3 से शाम 05बजे तक उपलब्ध रहेंगे।                                                         

बसना/अग्रवाल नर्सिंग होम नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश अग्रवाल 27जून 2025 दोपहर 3 से शाम 05बजे तक उपलब्ध रहेंगे।                                                                                                                                    नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. देवेश अग्रवाल (ऑकुलोप्लास्टी एवं मोतियाबिंद फेको सर्जन)

सतगुरु नेत्रालय चित्रकूट से प्रशिक्षित सरायपाली में उपलब्ध

स्थानःअरबिंदो नेत्रालय विजन सेंटर पतेरापाली, सरायपाली

अरशद हुसैन (ऑप्टोमेट्रिस्ट)

27 जून 2025 दिन शुक्रवार उपलब्ध मोतियाबिंद

• कम दिखाई देना।                                                   • कांचबिंद।                                                   •ग्लूकोमा।                                                       आँखों में रूखापन।                                              बार-बार संक्रमण।                                                 दोप 03 से शाम 05 बजे तक

• लगातार बदलते चश्मे का नंबर

•झुकी पलकें

• अंदर मुड़ी हुई पलकें

• बाहर मुड़ी हुई पलकें

•आँखों से आँसू आना

• आँखों में खुजली, जलन, लालिमा

AGRAWALNURSING HOME

MULTISPECIALITY HOSPITAL

अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल

बसना, जिला-महासमुंद (छ.ग.) पंजीयन करें. 91111-6702291312-76828

कसडोल, लवन, गिधौरी महासमुंद, रायगढ़ आदि के कई लोगों से शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने के नाम पर आरोपियों द्वारा की गई है ठगी शिक्षक सहित आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

कसडोल, लवन, गिधौरी महासमुंद, रायगढ़ आदि के कई लोगों से शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने के नाम पर आरोपियों द्वारा की गई है ठगी शिक्षक सहित आरोपियों को किया गया गिरफ्तार!

 

रकम वापस करने का झांसा देकर
करोड़ों रूपयों की ठगी करने वाले ग्राम शिक्षक सहित आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

करोड़ों रूपयों की ठगी करने वाले ग्राम महकम निवासी 02 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
आरोपियों द्वारा शेयर मार्केट में निवेश कर दोगुना रकम वापस करने का झांसा देकर की गई ठगी
● आरोपी रामनारायण साहू है, शासकीय शिक्षक
● आरोपी द्वारा अपने परिवार के सदस्यों के साथ मिलकर बुना ठगी का पूरा जाल
● कसडोल, लवन, गिधौरी महासमुंद, रायगढ़ आदि के कई लोगों से शेयर ट्रेडिंग में निवेश करने के नाम पर आरोपियों द्वारा की गई है ठगी
● प्रकरण की जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी आदि हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष टीम का किया गया है गठन
● पुलिस द्वारा प्रकरण में शामिल दो आरोपी रामनारायण साहू एवं हेमंत साहू को किया गया है गिरफ्तार
● आरोपियों द्वारा ठगी की गई रकम को कई फर्जी संस्थाओं के नाम से निवेश करने के संबंध में भी है पता चला
● प्रकरण में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु, उनकी सरगर्मी से की जा रही है पता तलाश
● अभी तक की जांच कार्यवाही में आरोपियों के विरुद्ध थाना कसडोल में 02 अपराधिक प्रकरण किया गया है दर्ज
● उक्त दोनों प्रकरणों में आरोपियों द्वारा ₹1,22,82,000 रकम की धोखाधड़ी करने का है पता चला
● आरोपियों के विरुद्ध थाना मंदिरहसौद जिला रायपुर में भी धोखाधड़ी का एक प्रकरण है दर्ज
● आरोपी रामनारायण एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ़ इंडिया, दिल्ली जर्नलिज्म एंड इन्वेस्टिगेशन रिसर्च इंस्टीट्यूट, दिल्ली क्राइम भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा आदि नामक संस्थाओं का रखता था परिचय पत्र
● किसी भी व्यक्ति के साथ शेयर मार्केट में निवेश करने के नाम पर आरोपियों द्वारा ठगी की गई है, तो वह करें तत्काल पुलिस को सूचित

गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. रामनारायण साहू उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम महकम चौकी सोनाखान
2. हेमंत साहू उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम महकम चौकी सोनाखान (रामनारायण साहू का भाई)

बागबाहरा/ शराब के नशे में महिला से गाली गलौज मारपीट की गई आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कारवाही

बागबाहरा/ शराब के नशे में महिला से गाली गलौज मारपीट की गई आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कारवाही।                                                                                                                                        वार्ड नं 09 अचानकपारा बागबाहरा थाना बागबाहरा जिला महासमुंद की रहने वाली हूं ,कक्षा 09वी तक पढी लिखी हूं, गृहणी कार्य करती हूं। दिनांक 22/06/2025 के शाम 05.00 बजे रवि जगत उर्फ बिल्लू की बहन आस्था जगत मार्केट जाने के लिए हमारे घर आयी थी जिस बात को लेकर रवि जगत उर्फ बिल्लू द्वारा रात्रि करीबन 10.00 बजे शराब के नशे में हमारे घर सामने मुझे और मेरे पति को आकर गाली गुप्तार करने लगा ,गाली गुप्तार करने से मना करने पर रवि जगत मेरे एवं मेरे पति गंगाराम विभार के साथ ईंट एवं किसी धारदार वस्तु से मारपीट किया और हम दोनो को जान से मारने की धमकी दिये है जिससे मुझे सिर में कंधा में एवं मेरे पति के सिर में चोंट आया है। घटना को आसपास के लोगो ने देखे सुने एवं बीच बचाव किये है। रिपोर्ट को पढकर देखी मेरे बताये अनुसार लिखी गयी है रिपोर्ट करती हूं कार्यवाही की जावे।

आपातकाल की 50वीं बरसी पर फूटा आक्रोश: बसना में बग़ावत की हुंकार, विधायक डॉ अग्रवाल बोले-लोकतंत्र की आत्मा को कांग्रेस ने कैद किया

आपातकाल की 50वीं बरसी पर फूटा आक्रोश: बसना में बग़ावत की हुंकार, विधायक डॉ अग्रवाल बोले-लोकतंत्र की आत्मा को कांग्रेस ने कैद कियावि धायक डॉ संपत अग्रवाल का तीखा वार,कांग्रेस की सत्ता की भूख ने संविधान को जेल में डाल दिया तानाशाही की भयावह रात पर डॉ अग्रवाल का विस्फोट,बोले-लोकतंत्र की लाश पर रचा गया था सत्ता का ताज

*विधायक डॉ संपत अग्रवाल का कांग्रेस पर किया प्रहार,कहा-जेल में नहीं, संविधान में ताले लगे थे*

*25 जून 1975 की रात को याद रखो, वो भारत की आज़ादी की तौहीन थी:संपत अग्रवाल*

*कांग्रेस की आपातकालीन तानाशाही को कभी माफ़ नहीं किया जाएगा: डॉ संपत अग्रवाल*

*रायपुर/बसना* । यह कोई साधारण तारीख नहीं, यह भारतीय लोकतंत्र की छाती पर दर्ज एक काला धब्बा है। बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल की यह गूंजती हुई आवाज़ उस आक्रोश का प्रतीक बनी जब उन्होंने आपातकाल की 50वीं बरसी पर कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उनका कहना था कि 25 जून 1975 की रात को इंदिरा गांधी की सत्ता की लालसा ने न केवल संविधान को झुका दिया, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक तंत्र को गिरवी रख दिया गया।

*भारत की आत्मा को कैद किया गया: विधायक डॉ अग्रवाल की तीखी चेतावनी*

विधायक डॉ अग्रवाल ने सख्त लहजे में कहा कि उस काली रात को केवल विरोधी नेता ही नहीं, सच्चाई, अभिव्यक्ति, और न्याय तक को सलाखों के पीछे डाल दिया गया।उनका आरोप था कि मीडिया को चुप करवा दिया गया, न्यायपालिका को पंगु बना दिया गया और विपक्षी नेताओं को लोकतंत्र का दुश्मन घोषित कर जेलों में ठूंसा गया।

इंडिया इज़ इंदिरा, इंदिरा इज़ इंडिया-यह नारा नहीं, यह लोकतंत्र के शव पर बोला गया राजनीतिक हथौड़ा था।

*मीसा के साए में कैद देशभक्ति*

विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा कि मीसा (Maintenance of Internal Security Act) के तहत 1,40,000 से अधिक देशभक्तों को बंदी बनाया गया, जिनका अपराध सिर्फ इतना था कि उन्होंने सत्ता के खिलाफ़ अपनी आवाज़ उठाई। कांग्रेस का अतीत तानाशाही और दमन का दस्तावेज़ है, जिसे अब युवा पीढ़ी के सामने लाना होगा।

*भाजपा का ऐलान:इतिहास को दोहराने नहीं देंगे*

इस अवसर पर भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया कि वह आपातकाल जैसी स्थिति को दोबारा जन्म नहीं लेने देगी। विधायक डॉ संपत अग्रवाल में कहा कि अब यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम अगली पीढ़ी को बताएं कि लोकतंत्र की नींव किन संघर्षों की बदौलत खड़ी हुई है। विधायक डॉ अग्रवाल ने चेतावनी दी कि जो इतिहास से नहीं सीखते, उनके लिए इतिहास सज़ा बन जाता है।

*नोटबंदी, GST और कोरोना के बाद का भारत-एक बदला हुआ लोकतंत्र*

विधायक डॉ अग्रवाल ने वर्तमान भारत का जिक्र करते हुए कहा कि अब जनता ज़्यादा जागरूक है, सूचना के माध्यम और मजबूत हुए हैं और लोकतांत्रिक चेतना पहले से कहीं अधिक सशक्त हो चुकी है। विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा अब जनता सवाल पूछती है और जवाब मांगती है, और यही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है।

रायपुर/बसना*आपातकाल की 50वीं बरसी पर फूटा आक्रोश: बसना में बग़ावत की हुंकार, विधायक डॉ अग्रवाल बोले-लोकतंत्र की आत्मा को कांग्रेस ने कैद किया*

रायपुर/बसना*आपातकाल की 50वीं बरसी पर फूटा आक्रोश: बसना में बग़ावत की हुंकार, विधायक डॉ अग्रवाल बोले-लोकतंत्र की आत्मा को कांग्रेस ने कैद किया*

विधायक डॉ संपत अग्रवाल का तीखा वार,कांग्रेस की सत्ता की भूख ने संविधान को जेल में डाल दिया*

*तानाशाही की भयावह रात पर डॉ अग्रवाल का विस्फोट,बोले-लोकतंत्र की लाश पर रचा गया था सत्ता का ताज*

*विधायक डॉ संपत अग्रवाल का कांग्रेस पर किया प्रहार,कहा-जेल में नहीं, संविधान में ताले लगे थे*

*25 जून 1975 की रात को याद रखो, वो भारत की आज़ादी की तौहीन थी:संपत अग्रवाल*

*कांग्रेस की आपातकालीन तानाशाही को कभी माफ़ नहीं किया जाएगा: डॉ संपत अग्रवाल*

*रायपुर/बसना* । यह कोई साधारण तारीख नहीं, यह भारतीय लोकतंत्र की छाती पर दर्ज एक काला धब्बा है। बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल की यह गूंजती हुई आवाज़ उस आक्रोश का प्रतीक बनी जब उन्होंने आपातकाल की 50वीं बरसी पर कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उनका कहना था कि 25 जून 1975 की रात को इंदिरा गांधी की सत्ता की लालसा ने न केवल संविधान को झुका दिया, बल्कि पूरे लोकतांत्रिक तंत्र को गिरवी रख दिया गया।

*भारत की आत्मा को कैद किया गया: विधायक डॉ अग्रवाल की तीखी चेतावनी*

विधायक डॉ अग्रवाल ने सख्त लहजे में कहा कि उस काली रात को केवल विरोधी नेता ही नहीं, सच्चाई, अभिव्यक्ति, और न्याय तक को सलाखों के पीछे डाल दिया गया।उनका आरोप था कि मीडिया को चुप करवा दिया गया, न्यायपालिका को पंगु बना दिया गया और विपक्षी नेताओं को लोकतंत्र का दुश्मन घोषित कर जेलों में ठूंसा गया।

इंडिया इज़ इंदिरा, इंदिरा इज़ इंडिया-यह नारा नहीं, यह लोकतंत्र के शव पर बोला गया राजनीतिक हथौड़ा था।

*मीसा के साए में कैद देशभक्ति* विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा कि मीसा (Maintenance of Internal Security Act) के तहत 1,40,000 से अधिक देशभक्तों को बंदी बनाया गया, जिनका अपराध सिर्फ इतना था कि उन्होंने सत्ता के खिलाफ़ अपनी आवाज़ उठाई। कांग्रेस का अतीत तानाशाही और दमन का दस्तावेज़ है, जिसे अब युवा पीढ़ी के सामने लाना होगा।

*भाजपा का ऐलान:इतिहास को दोहराने नहीं देंगे* इस अवसर पर भाजपा ने स्पष्ट संदेश दिया कि वह आपातकाल जैसी स्थिति को दोबारा जन्म नहीं लेने देगी। विधायक डॉ संपत अग्रवाल में कहा कि अब यह हमारी ज़िम्मेदारी है कि हम अगली पीढ़ी को बताएं कि लोकतंत्र की नींव किन संघर्षों की बदौलत खड़ी हुई है। विधायक डॉ अग्रवाल ने चेतावनी दी कि जो इतिहास से नहीं सीखते, उनके लिए इतिहास सज़ा बन जाता है।

*नोटबंदी, GST और कोरोना के बाद का भारत-एक बदला हुआ लोकतंत्र*

विधायक डॉ अग्रवाल ने वर्तमान भारत का जिक्र करते हुए कहा कि अब जनता ज़्यादा जागरूक है, सूचना के माध्यम और मजबूत हुए हैं और लोकतांत्रिक चेतना पहले से कहीं अधिक सशक्त हो चुकी है। विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा अब जनता सवाल पूछती है और जवाब मांगती है, और यही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है।

जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद में नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित प्रशिक्षण संपन्न

जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद में नवीन पाठ्य पुस्तक आधारित प्रशिक्षण संपन्न
जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान महासमुंद में महासमुंद, बागबाहरा, पिथौरा, बसना, सराईपाली से 45 बीआरजी प्रशिक्षण में उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के समापन समारोह में डीईओ विजय कुमार लहरे, डाइट प्राचार्य मीना पाणिग्राही, अरुण प्रधान, राजेश चंद्राकर, किरण कन्नौजे, के के सिंग, ईश्वर चंद्राकर, संतोष साहू ,लक्ष्मी सिंहा,कोर ग्रुप एससीईआरटी कविता देवांगन ,सरपंच दुरुगपाली नेहा कानूनगो एवं अन्य डाइट फेकल्टी मौजूद रहे।यह प्रशिक्षण प्राथमिक विद्यालयों की नई पाठ्यपुस्तकों पर आधारित है। इस साल पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा की किताबों में बदलाव किया गया है। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत नेशनल करिकुलम फ्रेमवर्क फॉर फाउंडेशन स्टेज के सुझावों के आधार पर किया गया है

इन बदलावों को शिक्षकों तक पहुंचाने के लिए मास्टर ट्रेनर शरण दास, अशोक पटेल, गीता साहू, शीला विश्वास, दुलारी चंद्राकर के द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसमें संतुलित भाषा शिक्षण पद्धति, भाषा और गणित के चार ब्लॉक, सीखने के तरीके, पाठ्यक्रम और अभ्यास पुस्तिका पर काम करने की समझ दी गई। गणित की अवधारणाओं को ईएलपीएस के माध्यम से समझाया गया। डाइट प्राचार्य मीना पाणिग्राही ने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पाठ्यक्रम में नए आयाम जोड़े गए हैं। इसमें कला, खेल, योग और व्यायाम को भी शामिल किया गया है। इनके लिए अलग पाठ्यपुस्तकें तैयार की गई हैं, जो बच्चों को रोचक लगेंगी। सहायक प्रध्यापक अरुण प्रधान ने बताया कि भाषा और गणित की किताबों में कला, उत्सव और संस्कृति को जोड़ा गया है। बच्चों के आसपास की चीजों और गतिविधियों को भी शामिल किया गया है। इससे बच्चों में कल्पना, जिज्ञासा और रुचि बढ़ेगी। यह उनके शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और सांस्कृतिक विकास में मदद करेगा। सभी प्रशिक्षक साथियों ने इस प्रशिक्षण की विशेषता को धरातल तक ले जाने का संकल्प लिया।डीईओ ने उद्बोधन में शिक्षा नीति 2020 पर विचार व्यक्त करते हुए, नवीन पाठ्यपुस्तक प्रशिक्षण को ब्लॉक शिक्षकों के माध्यम से धरातल में बच्चों तक पहुँचाना हमारा कर्तव्य है कहा, डाइट प्राचार्य ने प्रशिक्षण को बहुत ही प्रभावशाली बताया गया।

प्रशिक्षण में बी आर जी महासमुंद से खेमीन साहू,निहारिका चंद्राकर, सीमा यादव, नीलकंठ यादव, पवन साहू, नीरज साहू, गोपाल साहू ,बलराम नेताम, पीतांबर पाठक ,सरायपाली से दुर्वादल दीप,हेमंत भोई, श्रवण प्रधान, कामता पटेल ,वर्षा नंद ,ज्योति प्रधान, निरुपमा देवता, योगिता पिथौरा से नितेश साहू, गंगाराम चौहान, शिशुपाल प्रधान,अरविंद कुमार नायक, डोलामणि साहू, क्रांतिपाल मंडल, ज्योति शुक्ला, छबिलाल बघेल,हरिशंकर भोई, बसना से वारिस कुमार,गजेंद्र नायक, सालिक राम टंडन,ललित कुमार साहू, विद्याधर साव, मनोहर चौहान, टुकेश्वर साहू, डिजेंद्र कुर्रे, शंकर सिंह सिदार बागबाहरा से अमित कुमार उइके,रिंकल बग्गा,पुष्कर पटेल, भूपेंद्र निराला,पवन साहू,तोषण गिरी गोस्वामी,वासना पटेल, दीपा, ठाकुर राम साहू शामिल हुए। आभार प्रदर्शन डाइट सहायक प्राध्यापक अरुण प्रधान ने किया।