रायपुर : युक्तियुक्तकरण से सशक्त हो रही शिक्षा व्यवस्था

रायपुर : युक्तियुक्तकरण से सशक्त हो रही शिक्षा व्यवस्था

नन्दौरखुर्द के बच्चों को मिला नया शिक्षक

राज्य सरकार द्वारा लागू युक्तियुक्तकरण नीति के अंतर्गत अब विद्यालयों में अतिरिक्त शिक्षक की पदस्थापना होने से शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेलकूद और गतिविधियां अच्छे से संचालित होंगी। इससे विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था में उल्लेखनीय सुधार होने की उम्मीद है और विद्यार्थियों को विषयवार पढ़ाई का लाभ मिलेगा।

सक्ती जिले के ग्राम नन्दौरखुर्द स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहा था। करीब 31 छात्र-छात्राएं इस स्कूल में अध्ययनरत हैं, लेकिन अब तक केवल एक शिक्षक के भरोसे पूरी शिक्षण व्यवस्था संचालित हो रही थी, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा था।

पूर्व में एकल शिक्षक व्यवस्था होने के कारण बच्चों को बेहतर पढ़ाई के लिए अन्य ग्रामों की ओर रुख करना पड़ता था। अब शिक्षक की नियुक्ति के बाद स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो सकेगी। इसका सीधा असर पालकों और ग्रामीणों के विश्वास पर पड़ा है, जो अब अपने बच्चों का नामांकन नन्दौरखुर्द के प्राथमिक स्कूल में कराने के लिए आगे आ रहे हैं।

युक्तियुक्तकरण की यह पहल न केवल शिक्षकों की कमी को दूर कर रही है, बल्कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम को ज़मीनी स्तर पर प्रभावी रूप देने की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

 

रायपुर : छत्तीसगढ़ की खनिज विविधता है देश की आर्थिक समृद्धि का आधार – खनिज सचिव श्री पी. दयानंद

रायपुर : छत्तीसगढ़ की खनिज विविधता है देश की आर्थिक समृद्धि का आधार – खनिज सचिव श्री पी. दयानंद

छत्तीसगढ़ में सामरिक एवं रणनीतिक खनिजों के दोहन पर तकनीकी सहित विभिन्न पहलुओं पर हुई विस्तृत चर्चा

निवेश और औद्योगिक विकास को गति मिलने की संभावना

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में उपलब्ध सामरिक एवं रणनीतिक महत्व के खनिजों के सुव्यवस्थित अन्वेषण एवं दोहन के संबंध में राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में एकदिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला के शुभारंभ सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री के सचिव एवं खनिज संसाधन विभाग के सचिव श्री पी. दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ खनिज संपदा से परिपूर्ण एक समृद्ध राज्य है, जहाँ 28 प्रकार के प्रमुख खनिज जैसे—कोयला, चूना पत्थर, डोलोमाइट, लौह अयस्क, बाक्साइट, टिन अयस्क के साथ-साथ लीथियम, कोबाल्ट तथा रेयर अर्थ एलिमेंट्स जैसे सामरिक एवं परमाणु महत्व के खनिज प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि नेशनल प्रोग्राम ऑन एक्सप्लोरेशन स्ट्रैटेजी तथा नेशनल मिनरल एक्सप्लोरेशन ट्रस्ट (NMET) के अंतर्गत संचालित प्रयासों को और अधिक गति प्रदान करने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। इसका लक्ष्य राष्ट्रीय अन्वेषण एजेंसियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा राज्य में रणनीतिक खनिज परियोजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन की दिशा में ठोस कदम उठाना है।

इस कार्यशाला का आयोजन खनिज संसाधन विभाग तथा छत्तीसगढ़ भूविज्ञान एवं खनन संचालनालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इसका उद्देश्य भारत की क्रिटिकल मिनरल्स क्षमता के समुचित दोहन हेतु वैज्ञानिक अन्वेषण तकनीकों को प्रोत्साहित करना, प्रस्ताव प्रस्तुतिकरण प्रणाली को तकनीकी रूप से सशक्त बनाना तथा राष्ट्रीय स्तर की रणनीतिक अन्वेषण नीतियों मंप राज्य की प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित करना था।

कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के श्री रविकांत गुप्ता ने छत्तीसगढ़ की भूवैज्ञानिक विशेषताओं एवं ओजीपी क्षेत्रों की संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।

मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड के श्री भुवनेश्वर कुमार ने लीथियम, कोबाल्ट, ग्रेफाइट, निकल, टंगस्टन, फॉस्फेट जैसे खनिजों की खोज हेतु आधुनिक भू-भौतिकीय एवं भू-रासायनिक तकनीकों पर आधारित प्रस्तुति दी, जिससे अधिकारियों को नवीनतम विधियों की जानकारी प्राप्त हुई। एनएमईटी से श्री अक्षय वर्मा ने प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया, वित्तीय सहायता एवं अनुदान नीतियों की जानकारी साझा करते हुए एनएमईटी के अंतर्गत उपलब्ध अवसरों को रेखांकित किया और राज्य की अधिक सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता पर बल दिया।

वैश्विक खनिज आपूर्ति श्रृंखला में छत्तीसगढ़ की भूमिका पर बल

कार्यशाला में विशेषज्ञों ने बताया कि छत्तीसगढ़ की खनिज विविधता और गुणवत्ता इसे वैश्विक खनिज आपूर्ति श्रृंखला में एक महत्वपूर्ण कड़ी बना सकती है। उन्होंने सुझाव दिया कि खनिज उत्पादन, बाज़ार मांग और भविष्य की संभावनाओं के बीच संतुलन स्थापित कर राज्य खनिज आधारित औद्योगिक विकास का नेतृत्व कर सकता है।

समापन सत्र में राज्य में अब तक किए गए खनिज सर्वेक्षणों, उनके निष्कर्षों एवं प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने तकनीकी दक्षता तथा अंतर-विभागीय समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया। भूविज्ञान एवं खनन संचालनालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि खनिज संसाधन किसी भी राज्य की आर्थिक प्रगति का मूल आधार होते हैं। कार्यशाला ने यह स्पष्ट किया कि पारदर्शी, तकनीकी रूप से सक्षम एवं समयबद्ध प्रक्रियाएं अपनाकर छत्तीसगढ़ न केवल निजी एवं सार्वजनिक निवेश को आकर्षित कर सकता है, बल्कि राष्ट्रीय रणनीतिक खनिज नीति में भी अग्रणी भूमिका निभा सकता है। सभी प्रतिभागियों ने खनिज आधारित सतत औद्योगिक विकास हेतु संयुक्त प्रयास और दीर्घकालिक रणनीतिक दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया।

इस अवसर पर कार्यशाला में आईआईटी धनबाद के प्रो. साहेंद्र सिंह, आईबीएम के श्री प्रेम प्रकाश, संचालक श्री रजत बंसल, संयुक्त संचालक श्री अनुराग दीवान एवं श्री संजय कनकाने सहित विभिन्न केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय एजेंसियों, अनुसंधान संस्थानों, नीति सलाहकारों एवं तकनीकी विशेषज्ञों ने सहभागिता की।

 

रायपुर : शाला प्रवेश के साथ ही बच्चों को मिल रहा जाति प्रमाण पत्र

रायपुर : शाला प्रवेश के साथ ही बच्चों को मिल रहा जाति प्रमाण पत्र

शैक्षणिक सत्र की नई शुरुआत के साथ बच्चों की सामाजिक अधिकार भी हो रही सुनिश्चित

7,566 बच्चों को शाला प्रवेश के साथ प्रदान जा रहा है जाति प्रमाण पत्र

राज्य सरकार ने जाति प्रमाण पत्र प्रदाय करने की प्रक्रिया को सरलीकृत किया है जिसकेे तहत् स्कूल और आंगनबाड़ी के बच्चों को आसानी से जाति प्रमाण पत्र मिल सके। विद्यार्थियों को जाति प्रमाण पत्र सुगमता से उपलब्ध हो जाने से छात्रवृत्ति के अलावा शासन की अन्य सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सके। इसी जनहितकारी योजना के तहत् स्कूली बच्चों को समय पर आवश्यक दस्तावेज प्रदान कर उनकी शिक्षा यात्रा को सुगम और अधिकारयुक्त बनाने के उद्देश्य से कोरबा कलेक्टर के निर्देशन में जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा और सामाजिक अधिकारों को मजबूती देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की जा रही है। चालू शैक्षणिक सत्र में जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों से प्राथमिक शालाओं में प्रवेश लेने वाले बच्चों को शाला प्रवेश के साथ ही जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया जा रहा है। कोरबा जिले में अब तक आंगनबाड़ी से शाला में प्रवेश लेने वाले कुल 7,566 बच्चों को जाति प्रमाण पत्र जारी किया गया है।

प्रमाण पत्र जारी करने की प्रक्रिया को सरल और त्वरित बनाने हेतु एसडीएम द्वारा जाति प्रमाण पत्र जारी किए जा रहे हैं, जिन्हें बीईओ, सीएचसी के माध्यम से संबंधित विद्यालयों तक पहुंचाकर विद्यार्थियों को वितरित किया जा रहा है। अनुविभाग कोरबा में 2930, कटघोरा  में 1293, पोड़ी उपरोड़ा  में 1696 एवं पाली में 1647 शाला प्रवेशी बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया है। आगे भी शेष बच्चों को जाति प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा।

जिला प्रशासन की इस पहल से स्कूली बच्चों एवं उनके पालकों में हर्ष व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन के इस पहल की सराहना करते हुए प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है। इससे बच्चों को आगे चलकर छात्रवृत्ति, शैक्षणिक सुविधाओं एवं अन्य शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।

 

महासमुंद पटेवा / सोसायटी प्रभारी से 9 लाख से अधिक रकम की धोखाधड़ी!

महासमुंद पटेवा / सोसायटी प्रभारी से 9 लाख से अधिक रकम की धोखाधड़ी!

ग्राम चिरको थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी हूं । स्‍नातक तक पढा लिखा हूं । सोसायटी प्रभारी के पद पर बनपचरी में कार्यरत हूं । मेरे पंजाब नेशनल बैंक के खाता 25250********** में ऑनलाईन नेट बैंकिंग चालू करने के नाम पर दिनांक 22/06/2025 को मोबाईल नं. **********, ********** के धारक द्वारा मेरे बैंक खाता से समय शाम 06.51 बजे से कुल 9,59,705 रूपये आहरण कर मेरे साथ धोखाधड़ी किया है, जिसके संबंध में एक लिखित आवेदन पत्र पेश कर रहा हूं कार्यवाही किया जावे ।

आवेदन पत्र नकल जैल है :- प्रति, थाना प्रभारी थाना पटेवा जिला महासमुंद (छ.ग.) विषय :- पंजाब नेशनल बैंक के खाता संख्या 252500********** में कुल 9,59,705 रूपये की धोखाधड़ी करने वाले मोबाईल नंबर **********, ********** के धारक के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज करने बाबत । महोदय, मै डोलनारायण पटेल पिता बलराम पटेल उम्र 50 साल निवासी ग्राम चिरको थाना पटेवा जिला महासमुंद का निवासी हूं । मेरे पंजाब नेशनल बैंक के खाता संख्या 252500********** में ऑनलाईन नेट बैंकिंग चला रहा था जो बंद हो जाने पर मेरे द्वारा दिनांक 22.06.2025 को पुन: चालू करने हेतु पंजाब नेशनल बैंक के कस्टमर केयर का मोबाईल नंबर ऑनलाईन सर्च करने पर मोबाईल नंबर ********** प्राप्त हुआ जिससे संपर्क किया जिनके द्वारा आपका ऑनलाईन नेट बैंकिंग चालू हो जाएगा बोलकर मोबाईल वाट्सअप नंबर ********** में मेरे मोबाईल

वाट्सअप नंबर ********** में एक लिंक भेजा, जिसे ओपन कर मेरे द्वारा जानकारी भरी गई । मोबाईल नंबर ********** के धारक द्वारा मुझे बोला गया कि 3-4 घण्टे में आपका नेट बैंकिंग चालू हो जाएगा । समय 06.51 बजे मेरे मोबाईल में पंजाब नेशनल बैंक के खाता संख्या 252500********** से रूपये आहरण होने का मैसेज आने लगा । तब मैं अपना बैंक खाता चेक किया तो मेरे पंजाब नेशनल बैंक के खाता संख्या 252500********** से कुल 9,59,705 रूपये कट गया था । तब मैं मोबाईल नंबर ********** से संपर्क किया तो वह बंद बता रहा है । मोबाईल नंबर **********, ********** के धारक द्वारा मेरे पंजाब नेशनल बैंक के खाता का ऑनलाईन नेट बैंकिंग चालू करने के नाम पर नेट बैंकिंग चालू न कर मेरे पंजाब नेशनल बैंक के खाता संख्या 252500********** से कुल 9,59,705 रूपये आहरण कर धोखाधड़ी किया गया है । जिसके संबंध में मैंने तत्काल नेशनल सायबर हेल्प लाईन नंबर

1930 में शिकायत दर्ज करवाया हूं । अत: धोखाधड़ी करने वाले मोबाईल नंबर **********, ********** के धारक के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कर उचित कानूनी कार्यवाही किया जावे एवं मेरा बैंक खाता से आहरण राशि वापस कराने की कृपा करें ।

पटेवा/ ऑटो सेन्टर एवं इलेक्ट्रानिकक्स दुकान से चोरी! 

पटेवा/ ऑटो सेन्टर एवं इलेक्ट्रानिकक्स दुकान से चोरी!

मैं ग्राम पटेवा थाना पटेवा जिला महासमुंदद (छ.ग.) का निवासी हूं । कक्षा 08 वीं तक पढ़ाई किया हूं । बस स्टैण्ड पटेवा में अशरफी ऑटो सेन्टर एवं इलेक्ट्रानिकक्स दुकान का संचालन करता हूं । दिनांक 21.06.2025 को रात्रि में दुकान को बंद करके घर चला गया था । अगले दिन दिनांक 22.06.2025 को सुबह दुकान आया तो देखा कि मेरे दुकान के सामने में रखे दो नग कूलर पंखा एवं बनाने के लिए रखे ग्राहक का एक मोटर सायकल टी.व्ही.एस. रेडान क्रमांक CG 06 GV 8591 नहीं था । दुकान के अंदर लगे CCTV को

देखने पर दिनांक 22.06.2025 के रात्रि करीबन 04.00बजे किसी अज्ञात चोर द्वारा दुकान के सामने रखे 01- दो नग कूलर पंखा कीमती करीबन 5000 रूपये । 02- एक मोटर सायकल टी.व्ही.एस. रेडान क्रमांक CG 06 GV 8591 कीमती करीबन 15,000 रूपये जुमला कीमती करीबन 20,000 रूपये को चोरी कर ले जाते दिखाई दे रहा है । जिसका आस पास तलाश करते रहा पता नहीं चलने पर आज दिनांक 23.06.2025 को रिपोर्ट दर्ज कर कारवाही जारी।

तुमगांव/ पति पत्नी के बीच आपसी विवाद महिला के भाई से मारपीट रिपोर्ट दर्ज।

तुमगांव/ पति पत्नी के बीच आपसी विवाद महिला के भाई से मारपीट रिपोर्ट दर्ज।

भाठापारा तुमगांव में रहती हूं, घरेलु काम करती हूं । मेरा पति रंजित मन्नाडे दिनांक 24/06/25 को शाम करीबन 7.00 बजे मेरे मायके भाठापारा तुमगांव में आकर मुझे अपने बच्चे से मिलने नहीं देती हो कहकर गंदी गंदी गाली गुप्तार कर रहा था उसी समय बीच बचाव करने आये मेरा भाई ज्ञानेश्वर गहरवाल को तुम कौन होते हो ,हम दोनो के बीच में पडने वाले कहकर मेरे भाई को भी डंडा से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिया। मारपीट करने से मेरे भाई के कमर में चोट आकर दर्द हो रहा है। मुझे बच्चे से मिलने नहीं दोगी तो मैं तुम लोगो को जान से मार दूंगा कहकर धमकी देकर चला गया । घटना को केशव टंडन एवं भोलाराम जांगडे देखे सुने है रिपोर्ट दर्ज कर उचित कारवाही की मांग की गई।

रायपुर : सुकमा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, बैंकुठपुर, चिरमिरी जैसे दूरस्थ शहरों में भी खुलेंगी सेंट्रल लाइब्रेरी

रायपुर : सुकमा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, बैंकुठपुर, चिरमिरी जैसे दूरस्थ शहरों में भी खुलेंगी सेंट्रल लाइब्रेरी

18 सेंट्रल लाइब्रेरीज के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने मंजूर की 114 करोड़ रुपए से अधिक की राशि

17 नगरीय निकायों में बनेंगे सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन, युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा अच्छा माहौल

उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मिलेंगी अच्छी पुस्तकें, युवाओं के करियर निर्माण में महत्वपूर्ण साबित होंगी सेंट्रल लाइब्रेरी

राजधानी रायपुर में 500-500 सीटर दो नई लाइब्रेरीज के लिए भी राशि स्वीकृत

छत्तीसगढ़ के सुकमा, दंतेवाड़ा, सूरजपुर, बैंकुठपुर, चिरमिरी जैसे दूरस्थ अंचलों के युवाओं को भी सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन की सुविधा मिलेगी। राज्य शासन ने इन नगरीय निकायों के साथ ही कुल 17 नगरीय निकायों में सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन के निर्माण के लिए 114 करोड़ 50 लाख 77 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इस राशि से राज्य के विभिन्न शहरों में कुल 18 सेंट्रल लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी जिनमें कई दूरस्थ अंचलों के शहर भी शामिल हैं। इन लाइब्रेरीज की स्थापना से युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अच्छा माहौल मिलेगा। साथ ही उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अच्छी पुस्तकें भी मिलेंगी। प्रदेश के हर वर्ग के युवाओं के करियर निर्माण में ये सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन काफी सहायक होंगी। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने मंत्रालय से विभागीय संचालक को सेंट्रल लाइब्रेरीज के लिए राशि की मंजूरी के संबंध में परिपत्र जारी किया है।

राज्य शासन ने 250-250 सीटर 13 सेंट्रल लाइब्रेरीज के लिए 57 करोड़ 39 लाख 37 हजार रुपए तथा 500-500 सीटर पांच लाइब्रेरीज के लिए 57 करोड़ 11 लाख 40 हजार रुपए मंजूर किए हैं। गरियाबंद, दुर्ग और बिलासपुर में 500-500 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन हेतु प्रत्येक के लिए 11 करोड़ 42 लाख 28 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। राजधानी रायपुर में भी 500-500 सीटर दो नई लाइब्रेरीज के लिए कुल 22 करोड़ 84 लाख 56 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने चिरमिरी, दंतेवाड़ा, सुकमा, अंबागढ़-चौकी, पेंड्रा, सूरजपुर, बैकुंठपुर, सारंगढ़, धमतरी, मुंगेली, खैरागढ़, सक्ती और बसना में 250-250 सीटर सेंट्रल लाइब्रेरी-सह-रीडिंग जोन हेतु प्रत्येक के लिए चार करोड़ 41 लाख 49 हजार रुपए के मान से कुल 57 करोड़ 39 लाख 37 हजार रुपए मंजूर किए हैं।

 

रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर में होंगे पुल और सड़क निर्माण, स्वीकृत हुए लगभग 48.72 करोड़ रुपए

रायपुर : मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल पर सूरजपुर में होंगे पुल और सड़क निर्माण, स्वीकृत हुए लगभग 48.72 करोड़ रुपए

 छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में आधारभूत संरचना के विकास को नया आयाम मिलने जा रहा है। महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा भटगांव विधायक श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े के सतत् प्रयासों से लोक निर्माण विभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए कुल 48 करोड़ 72 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से जिले में महत्वपूर्ण सड़कों और पुलों का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास को नई रफ्तार मिलेगी।

प्रमुख स्वीकृत कार्यों में एन.एच. 43 से नया कृष्ण मंदिर सिलफिली बनारस रोड तक 5 किलोमीटर लंबे पहुँचमार्ग का निर्माण कार्य, जिसकी लागत 690.68 लाख रूपये है। इसी प्रकार एन.एच. 43 से मायापारा दुर्गाबाड़ी होते हुए रविंद्र नगर (नवापारा) तक 4 किलोमीटर का पहुँच मार्ग 448.95 लाख रूपए की लागत से तैयार किया जाएगा। बीरमताल से उमेशपुर के बीच गोबरी नदी पर पुलिया निर्माण कार्य हेतु 307.19 लाख रूपये की स्वीकृति दी गई है। 

इसी तरह 761 लाख रूपए की लागत से पकनी चेन्द्रा चौड़ीकरण, 593 लाख रूपए की लागत से कुप्पा जमघरपारा से चौकीदार पारा नवा पारा, गिरहूलपारा (6.10 किलोमीटर पुल-पुलिया) सहित निर्माण, 419 लाख रूपए की लागत से हरिपुर से छतरंग पहुंच मार्ग में कागज नाला पर पुलिया निर्माण, 510 लाख रूपए की लागत से सिरसी से कुसमुसी मार्ग पर गोबरी नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण, 741 लाख रूपए की लागत से लांजित से सौहार मार्ग पर महान नदी पर उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण और सुंदरपुर-शौंकी-नेवटाली-सलका मार्ग (लंबाई 4.10 किमी) पर डब्ल्यू.बी.एम. एवं डामरीकरण कार्य 403 लाख रूपए से निर्मित होने वाली शामिल हैं। 

इन कार्यों के स्वीकृत होने पर मंत्री श्रीमती राजवाड़े ने प्रसन्नता जताते हुए कहा कि इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से सूरजपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में आवागमन सुगम होगा और स्थानीय लोगों को यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही, व्यापार और कृषि से जुड़ी आर्थिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास के हर वादे को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।

इन परियोजनाओं से जुड़े निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किए जाएंगे, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे और क्षेत्रीय विकास को नई दिशा मिलेगी।

सरायपाली सिंघोड़ा/ घेंसपाली मे पीछे कमर मे चाकू से मारकर प्राण घातक हमला आरोपी के खिलाफ थाना मे अपराध दर्ज! 

सरायपाली सिंघोड़ा/ घेंसपाली मे पीछे कमर मे चाकू से मारकर प्राण घातक हमला आरोपी के खिलाफ थाना मे अपराध दर्ज!

निरीक्षक महेश साहू थाना सिंघोडा मे थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ हूं। आज दिनांक 23/06/2025 को प्रार्थी सादराम यादव पिता रेशम यादव उम्र 60 साल साकिन घेंसपाली थाना सिंघोडा जिला महासमुंद (छ.ग.) थाना उपस्थित आकर ग्राम बाराडोली के प्रेम सारथी द्वारा उसके छोटे भाई सेतराम यादव को आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से चाकू से प्राण घातक हमला करने के संबंध मे एक लिखित आवेदन प्रस्तुत किया है। आवेदन के अवलोकन पर प्रथम दृष्टया मे अपराध धारा 296, 351(2), 109(1) भारतीय न्याय संहिता 2023 का अपराध घटित होना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया। आवेदन नकल जैल है – प्रति, श्रीमान थाना प्रभारी महोदय थाना सिंघोडा जिला महासमुंद विषय ग्राम बाराडोली के प्रेम सारथी द्वारा मेरे छोटे भाई सेतराम यादव को आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से चाकू से प्राण घातक हमला करने के संबंध मे। महोदय, मै सादराम यादव पिता रेशमलाल यादव उम्र 60 साल साकिन घेसपाली थाना सिंघोडा का निवासी हूं दिनांक 22/06/2025 को मै और मेरे गांव का पुमेश्वर चौधरी खेत का काम करके वापस घर जा रहे थे कि परसकोल पुलिया के पास दोपहर करीबन 03/30 बजे के आसपास मेरा छोटा भाई सेतराम यादव और ग्राम बाराडोली का प्रेम सारथी किसी बात को लेकर वाद विवाद कर रहे थे प्रेम सारथी द्वारा मेरे छोटे भाई सेतराम यादव को आज मै तुझे जान से मार दूंगा कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए अपने पास रखे चाकू से जान से मारने की नियत से मेरे छोटे भाई सेतराम यादव को गले मे और पीछे कमर मे चाकू से मारकर प्राण घातक हमला कर दिया जिससे मेरा भाई सेतराम यादव चिल्लाने लगा आवाज सुनकर हम लोग उस तरफ दौडने लगे तो बाराडोली निवासी प्रेम सारथी मेरे भाई को चाकू मारकर भाग गया। मेरा भाई घायल अवस्था मे गिर पडा जिसकी जानकारी सेतराम यादव के बडे बेटे खगेश्वर यादव और गिरधर यादव को दिये तत्काल पुलिस को सूचना दिये फिर पुलिस वहां पर पहूंचकर घायल को 112 वाहन मे सरायपाली अस्पताल ले गये जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उचित ईलाज हेतु रायपुर रिफर किया गया। बाराडोली निवासी प्रेम सारथी द्वारा मेरे छोटे भाई सेतराम यादव को आज तुझे जान से मार दूंगा कहकर मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की नियत से चाकू से प्राण घातक हमला किया है जिसको मै और मेरे गांव के पुमेश्वर चौधरी देखे है। अत: महोदय से निवेदन है कि रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्यवाही।

बसना / पिरदा से भंवरपुर जाने के रोड किनारे ग्राम पिरदा में चनाट एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार !

बसना / पिरदा से भंवरपुर जाने के रोड किनारे ग्राम पिरदा में चनाट एक आरोपी को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार

थाना बसना में मप्र0आर0 के पद पर पदस्थ हूं आज दिनांक 23/06/2025 को मुखबीर सूचना पर घटना स्थल पिरदा से भंवरपुर जाने के रोड किनारे ग्राम पिरदा में आरोपी पन्ना लाल बंजारा पिता तुलसी बंजारा उम्र 26 साल निवासी वार्ड नंबर 13 चनाट चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से एक सफेद प्लास्टिक थैला अंदर रखे 17 पौवा जम्मु स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल जुमला 3060 एमएल कीमती 2040 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द मौके पर देहाती नालसी पर अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर वापस स्टेशन आया। जिसपर असल अपराध पंजीबद्ध किया जाता है- देहाती नालसी नकल जैल है- देहाती नालसी थाना बसना जिला महासमुंद अप0 क्रमांक 0/25 धारा 34(1) आबकारी एक्ट, नाम प्रार्थी – शासन की ओर से मप्रआर 85 चंचल बंसवार, थाना बसना, दि0घ0स0 – 23/06/2025 के 19-20 बजे, घटना स्थल!

पिरदा से भंवरपुर जाने के रोड किनारे ग्राम पिरदा, दिनांक रिपोर्ट समय – 23/06/2025 के 19-50 बजे, घटना स्थल पिरदा से भंवरपुर जाने के रोड किनारे ग्राम पिरदा नाम आरोपी पन्ना लाल बंजारा पिता तुलसी बंजारा उम्र 26 साल निवासी वार्ड नंबर 13 चनाट चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 जप्त संपत्ति – एक सफेद प्लास्टिक थैला अंदर रखे 17 पौवा जम्मु स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल जुमला 3060 एमएल कीमती 2040 रूपये विवेचक – मप्रआर 85 चंचल बंसवार, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 विवरण मैं थाना बसना म प्र0आर0 के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 23/06/2025 को मय विवेचना कीट के अपराध विवेचना, आबकारी कार्यवही हेतु हमराह स्टाफ आरक्षक 649, 784 के साथ अलग अलग प्राईवेट वाहन मो0सा0 से रवाना हुई थी कि दौरान भ्रमण के मुखबीर से सूचना प्राप्त्‍ हुआ कि पिरदा से भंवरपुर जाने के रोड किनारे ग्राम पिरदा में एक आदमी एक सफेद प्लास्टिक थैला अंदर अवैध शराब रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है कि सूचना पर हमराह गवाह प्रमोद कुमार एवं खेमराज महंती को नोटिस तामील किया जिनके साथ हमराह स्टाफ के मुखबीर के बताये स्थान पर पहुंचा जहां देखा कि एक आदमी रोड किनारे सफेद प्लास्टिक थैला लिये रोड किनारे खडा था जिसे घेराबंदी कर पडके उनका नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम पन्ना लाल बंजारा पिता तुलसी बंजारा उम्र 26 साल निवासी वार्ड नंबर 13 चनाट चौकी भंवरपुर थानाl

बसना जिला महासमुंद छ0ग0 का रहने वाला बताया जिसे मुखबीर ‍सुचना से अवगत कराकर संदेही से पहले पुलिस पार्टी व गवाहन की तलाशी लिवाया गया बाद संदेही से सहमती लेकर उसके कब्जे में रखे एक सफेद प्लास्टिक थैला अंदर की तलाशी लेने पर थैला अंदर 17 पौवा जम्मु स्पेशल व्हीस्की अंग्रेजी शराब प्रत्येक पौवा में 180-180 एमएल जुमला 3060 एमएल कीमती 2040 रूपये का शराब रखे मिला जिस पर उक्त शराब को बरामद कर शराब रखने एवं बिक्री करने के संबंध में वैध कागजात लायसेंस पेश करने आरोपी को धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस ‍दिया जो कोई कागजात नही होना बताया। उक्त बरामद शुदा शराब को गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के समक्ष गवाहन मौके पर जप्त कर कब्जा पुलिस में लिया गया मौके पर सीलबंद किया गया। आरोपी पन्ना लाल बंजारा का कृत्य अपराध धारा 34(1) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 23/06/2025 के 19-40 बजे गिर0 किया गया। मामला जमानतीय होने से एवं सक्षम जमानतदार पेश करने पर आरोपी को जमानत मुचलका पर ‍रिहा किया गया मौके पर आरोपी के विरूध्द देहाती नालसी पर आरोपिया के विरूद्ध अपराध कायम किया गया!