गर्भवती महिला की लापरवाही से मौत: 3 अस्पतालों के चक्कर, कहीं डॉक्टर नहीं तो कहीं इलाज से इनकार

गर्भवती महिला की लापरवाही से मौत: 3 अस्पतालों के चक्कर, कहीं डॉक्टर नहीं तो कहीं इलाज से इनकार

 

बलौदाबाजार- जिले के लवन में रहने वाली संतोषी साहू (34 साल) की डिलवरी का समय आ गया था। रविवार (10 अगस्त) की रात परिजन सबसे पहले उसे पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। वहां उन्हें 5 घंटे तक बिना उचित इलाज के रखा गया। डॉक्टर उपलब्ध न होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों का आरोप है कि जिला अस्पताल में भी 3 घंटे तक कोई सर्जन नहीं आया। वहां केवल दो इंजेक्शन लगाए गए। जब संतोषी की हालत बिगड़ी, तो सर्जन ने ऑपरेशन करने से मना कर दिया।

जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें चंदा देवी निजी अस्पताल भेज दिया गया। चंदा देवी अस्पताल ने महज आधे घंटे में 3000 रुपए का बिल बनाकर उन्हें रायपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में उन्हें पलारी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रायपुर में दिनदहाड़े लूट: अज्ञात बाइक सवार 2 लुटेरों ने कारोबारी को बनाया निशाना

रायपुर में दिनदहाड़े लूट: अज्ञात बाइक सवार 2 लुटेरों ने कारोबारी को बनाया निशाना

 

रायपुर- पंडरी कांपा रेल फाटक के पास अज्ञात बाइक सवार 2 लुटेरों ने दिन दहाड़े कारोबारी को लूटा। क्राईम ब्रांच और मोवा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर सीन आफ क्राइम से पड़ताल कर रही है। बोरवेल कारोबारी चिराग जैन मोवा ब्रिज के पास होकर कृषि मंडी रेलवे लेवल क्रासिंग के ‌रास्ते से ऑफिस जा रहा था।

इसी बीच कांपा फाटक के पास अज्ञात बाइक सवारों ने चिराग को रास्ता पूछने के बहाने रोका और नगद रकम समेत सोने चांदी के अंगूठी चैन लूटकर फरार हो गए। इसकी कीमत 15 लाख बताई गई है। चिराग ने पुलिस को बताया कि लुटेरे जिस बाइक पर सवार थे, उसके नंबर प्लेट पर नंबर नहीं लिखे थे, बल्कि अंग्रेजी में बॉस लिखा हुआ था।

फिलहाल पुलिस आस-पास के इलाको में नाकेबंदी कर लुटेरों को पकड़ने की कोशिश कर रही। इलाके के पुराने चोर लुटरों की भी तलाश कर रही है।

छत्तीसगढ़: परिवहन सचिव श्री एस. प्रकाश ने परिवहन कार्यों में आधुनिकीकरण कार्यों का लिया जायजा 

छत्तीसगढ़: परिवहन सचिव श्री एस. प्रकाश ने परिवहन कार्यों में आधुनिकीकरण कार्यों का लिया जायजा

दुर्ग, धमतरी और बालोद के परिवहन कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण एचएसआरपी फिटमेंट सेंटरों में त्वरित सेवा प्रदान करने के दिए निर्देश

परिवहन विभाग के सचिव श्री एस. प्रकाश ने आज धमतरी, बालोद एवं दुर्ग के परिवहन कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण कर वहां किए जा रहे आधुनिकीकरण कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर परिवहन आयुक्त श्री डी. रविशंकर भी उनके साथ थे।

परिवहन सचिव श्री एस. प्रकाश ने धमतरी और दुर्ग के एचएसआरपी फिटमेंट सेंटरों के निरीक्षण के दौरान वहां मौजूद लोगों की समस्याओं की जानकारी ली और फिटमेंट प्रतिनिधियों को त्वरित सेवा प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने बालोद जिले में प्रस्तावित ड्रायविंग ट्रेनिंग सेंटर का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इसी प्रकार दुर्ग जिले के परिवहन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुलगांव में शासन द्वारा ड्रायविंग ई-ट्रैक के निर्माण हेतु आबंटित शासकीय भूमि पर ही नवीन परिवहन कार्यालय का निर्माण कराने कहा।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को दी 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री श्री साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को दी 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री श्री साय ने की घोषणा: भारत माता चौक से कोसीर चौक तक 5 करोड़ से बनेगा गौरव पथ, सारंगढ़ में 3 करोड़ में  बनेगा पीजी कॉलेज भवन

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला अंतर्गत सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडे महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 96 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण और 90 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन कर जिले को 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने जिले में विभिन्न जनसुविधाओं के विस्तार के लिए 13.40 करोड़ रुपये के विभिन्न कार्यों की घोषणा मंच से की।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि सांसद के रूप में उन्होंने लंबे समय तक सारंगढ़ की सेवा की है और अब प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ को विकास पथ आर अग्रसर करने के दायित्व को विगत डेढ़ वर्षों से पूर्ण लगन और समर्पण के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटियों को पूरा करने की दिशा में सरकार द्वारा ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3,100 रुपये की दर से खरीदा जा रहा है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गई है और तीव्र गति से हितग्राहियों के मकानों का निर्माण हो रहा है, जिसकी गति इतनी तेज है कि गांवों में राजमिस्त्री और सेंटरिंग प्लेट की भी कमी महसूस होने लगी है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि महतारी वंदन योजना से प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को आर्थिक संबल मिला है। हर माह मिलने वाली राशि से महिलाएं अपना खुद का व्यवसाय भी प्रारंभ कर रही हैं। सारंगढ़ जिले के दानसरा की माताओं और बहनों ने महतारी वंदन की राशि से अपने गांव में राम मंदिर निर्माण की पहल की है, जिसे आज पूरा प्रदेश जानता है। तेंदूपत्ता खरीदी के दाम बढ़ाए गए हैं। 5.62 लाख कृषि भूमिहीन मजदूरों को 10-10 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। श्री रामलला दर्शन योजना से अब तक 22 हजार श्रद्धालु अयोध्याधाम में प्रभु श्रीराम के दर्शन कर चुके हैं।

राजस्व और जिले के प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने कहा कि हमारी सरकार पिछले डेढ़ वर्षों में प्रदेश के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सभी जगह विकास कार्यों को गति देने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में करोड़ों की विकास कार्यों की सौगात मिलने से यहां जनसुविधाओं में वृद्धि होगी।

सांसद श्री राधेश्याम राठिया ने कहा कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में विकास कार्यों और अधोसंरचना विस्तार के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं के साथ पीएम आवास जैसे कार्यों को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है।

जगदलपुर विधायक श्री किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जनकल्याणकारी कार्यों को जमीन पर उतारने के साथ प्रदेश में विकास कार्यों को नई ऊंचाई देने का कार्य मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में निरंतर जारी है।सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को 186 करोड़ की सौगात मिली है, जो जिले में अधोसंरचना विकास को मजबूती प्रदान करेगी।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने  इस अवसर पर  भारत माता चौक से गढ़ चौक होते हुए कोसीर चौक तक गौरव पथ निर्माण हेतु 5 करोड़ रुपये, नगर पालिका सारंगढ़ में गार्डन निर्माण हेतु 1 करोड़ रुपये, सारंगढ़ में पी.जी. कॉलेज हेतु भवन निर्माण के लिए 3 करोड़ रुपये, इंडोर स्टेडियम सारंगढ़ के जीर्णोद्धार हेतु 2.5 करोड़ रुपये, बालक छात्रावास सारंगढ़ के मरम्मत हेतु 1 करोड़ रुपये, नवीन जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा हेतु कक्ष निर्माण के लिए 40 लाख रुपये, बस स्टैंड सारंगढ़ में सुविधा विस्तार हेतु 50 लाख रुपये के विकास कार्यों की घोषणा की।

कार्यक्रम में  छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग सिंहदेव  सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, अधिकारीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

महासमुंद/सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी महासमुंद में करेंगे ध्वजारोहण

महासमुंद/सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी महासमुंद में करेंगे ध्वजारोहण

 

महासमुंद/79 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी मिनी स्टेडियम महासमुंद में ध्वजारोहण करेंगे तथा मुख्यमंत्री का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। इस आशय के आदेश छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय (महानदी भवन) से आज सोमवार को जारी कर दिए गए है।

जिला स्तरीय मुख्य समारोह जिला मुख्यालय स्थित मिनी स्टेडियम में प्रातः 9ः00 बजे शुरू होगा। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने सभी तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए है।

सरायपाली: खिड़की दरवाज़े बंद कर छात्राओं के साथ गलत हरकत करने का आरोप घर वालों को बताने पर चरित्र प्रमाण पत्र पर दाग़ लगाने की धमकी शिक्षक के खिलाफ विभाग और थाना मे शिकायत

सरायपाली: खिड़की दरवाज़े बंद कर छात्राओं के साथ गलत हरकत करने का आरोप घर वालों को बताने पर चरित्र प्रमाण पत्र पर दाग़ लगाने की धमकी शिक्षक के खिलाफ विभाग और थाना मे शिकायत

महासमुंद। सरायपाली शिक्षा विभाग के अंतर्गत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल लीमगांव में पदस्थ शिक्षक संदीप साहू पर छात्राओं के साथ अभद्र एवं अनुचित व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे हैं। इस मामले में विद्यालय के कई पालकों ने प्राचार्य को लिखित शिकायत पत्र सौंपते हुए तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही थाना में भी आवेदन देकर मामला दर्ज करने की मांग की गई है।

शिकायत पत्र के अनुसार, शिक्षक कक्षा के दौरान दरवाजे और खिड़कियां बंद कर छात्राओं के साथ गलत हरकत करते हैं। आरोप यह भी है कि वे पढ़ाई के समय छात्राओं को गलत नजर से देखते हैं और अनुचित व्यवहार करते हैं। अभिभावकों का कहना है कि जब बच्चे इस बारे में घर पर बताते हैं, तो शिक्षक उन्हें धमकी देते हैं कि उनका चरित्र प्रमाण पत्र खराब कर देंगे, जिससे आगे किसी भी विद्यालय में प्रवेश नहीं मिल पाएगा।

पालकों ने इसे गंभीर मामला बताते हुए शिक्षक को तुरंत विद्यालय से हटाने और अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो वे उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचाएंगे।

यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों में बच्चों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ : पीडीएस के तहत माह अगस्त के लिए 1332 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन 

छत्तीसगढ़ : पीडीएस के तहत माह अगस्त के लिए 1332 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन

छत्तीसगढ़ खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा राज्य के गैर अनुसूचित क्षेत्रों के गैस कनेक्शनधारी राशनकार्डों में भी पीडीएस के तहत केरोसिन प्रदाय करने का निर्देश दिया गया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ को माह अगस्त के लिए 1332 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन किया गया है। जिसे उचित मूल्य की दुकानों के माध्यम से हितग्राहियों को वितरित किया जाएगा। इस आशय का पत्र इन्द्रावती भवन स्थित खाद्य विभाग द्वारा प्रदेश के सभी कलेक्टरों एवं राज्य स्तरीय समन्वयक ऑयल उद्योग रायपुर को जारी कर दिया गया है।

पत्र में कहा गया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित समस्त अंत्योदय एवं प्राथमिकता राशनकार्डों को पात्रता होगी। नगरीय क्षेत्रों के राशनकार्डधारियों के लिए एक लीटर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में अनुसूचित क्षेत्र तथा गैर अनुसूचित क्षेत्रों के राशनकार्डधारियों को अधिकतम दो लीटर केरोसिन प्रदान किया जाएगा। माह अगस्त 2025 के लिए आबंटित केरोसिन का उठाव 31 अगस्त तक करने को कहा गया है।

राज्य में माह अगस्त के लिए जिलेवार केरोसिन आबंटन की मात्रा इस प्रकार है – बस्तर, कांकेर, जांजगीर-चांपा, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, बेमेतरा, कवर्धा और सारंगढ़-बिलाईगढ़ के लिए 48-48 किलोलीटर, धमतरी, कोण्डागांव, मुंगेली, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, बलरामपुर, सूरजपुर और सक्ती जिले के लिए 36-36 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन किया गया है। वहीं बिलासपुर, रायपुर, सरगुजा, जशपुर के लिए 72-72 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है। इसी प्रकार बलौदाबाजार-भाटापारा, महासमुंद, के लिए 60-60 किलोलीटर और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, कोरिया, सुकमा, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, के लिए 24-24 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन किया गया है। इसी प्रकार बीजापुर, नारायणपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिले के लिए 12-12 किलोलीटर केरोसिन का आबंटन जारी किया गया है

 

बलौदाबाजार: सघन जांच अभियान चलाकर उर्वरक की कालाबाजारी पर करें कार्यवाही -कलेक्टर

बलौदाबाजार: सघन जांच अभियान चलाकर उर्वरक की कालाबाजारी पर करें कार्यवाही -कलेक्टर

कृषि विभाग के साथ ही एसडीएम व तहसीलदार क़ो छापेमारी  के निर्देश उर्वरक से सम्बधित समस्या या शिकायत के लिए जिला कंट्रोल रूम से कर सकते हैं संपर्क

बलौदाबाजार भाटापारा जिले के कलेक्टर दीपक सोनी ने सोमवार को जिले के सहकारी समितियों में उर्वरक भण्डारण एवं वितरण तथा क़ृषि सेवा केंद्रों द्वारा निर्धारित दर पर  विक्रय को लेकर समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देशित किया कि किसानों को उर्वरक लेने में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। निजी दुकानों द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वकर का विक्रय किया जाए।

कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि कृषि विभाग सहित एसडीएम एवं तहसीलदार भी सेवा केंद्रों में छापेमारी कर  उर्वरक की कालाबाजारी पर कड़ी कार्यवाही करें। लगातार जांच अभियान चलाएं और अनियमिता पर कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि किसानों को मांग के अनुसार उर्वरक उपलब्ध कराएं। उर्वरक लेने में कोई समस्या न आने दें। निजी विक्रेताओं पर  कड़ी निगरानी रखें। सभी विक्रेताओ को उर्वरक विक्रय का बिल किसानों को देना होगा। प्रतिदिन उर्वरक भण्डारण और वितरण स्टॉक रजिस्टर में दर्ज करना होगा तथा पॉस से पावती की क्लियरेंस भी करना होगा। बताया गया कि जिले में लगभग 2000 मेट्रिक टन यूरिया  की आवश्यकता है वहीं  200 मेट्रिक टन यूरिया सोमवार को मिलने वाला है। 529 टन डीएपी डबल  लॉक में उपब्ध है।

निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक विक्रय हो-  कलेक्टर श्री सोनी ने कहा कि छतीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा निर्धारित मूल्य पर ही उर्वरक का विक्रय सहकारी समितियों और क़ृषि सेवा केंद्रों में होनी चाहिए। खरीफ 2025 हेतु रासायनिक उर्वरक विक्रय के लिए  निर्धारित मूल्य अनुसार यूरिया 266.50 रुपये प्रति बोरा, डीएपी 1350 रुपये प्रति बोरा,एमओपी 1535 रुपये प्रति बोरा,एनपीके (12:32:16 नवीन स्कन्ध) 1720 रुपये प्रति बोरा,एनपीके (20:20:0:16 नवीन स्कन्ध) 1300 रुपये प्रति बोरा, एसएसपी (पावडर) 474 रुपये प्रति बोरा  है।

कंट्रोल रूम से कर सकते हैं सम्पर्क – सहकारी समिति या निजी दुकानों में उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की समस्या या कोई शिकायत हो टो जिला कंट्रोल रूम संपर्क केंद्र नंबर +91-9201899925 पर सूचित कर सकते है। प्राप्त सूचना या शिकायत पर त्वरित कार्यवाही की जाएगी।

 

बसना /ग्राम धानापाली में बाइक की टक्कर से व्यक्ति घायल, मामला दर्ज

बसना /ग्राम धानापाली में बाइक की टक्कर से व्यक्ति घायल, मामला दर्ज

महासमुंद। थाना बसना क्षेत्र चौकी  ग्राम धानापाली पेट्रोल पंप के पास शनिवार शाम एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कोटेनदरहा निवासी मोहित कुमार पटेल (40) अपने परिवार के साथ रिश्तेदारों से राखी बंधवाकर घर लौट रहे थे। शाम करीब 6:30 बजे वे पेट्रोल भरवाने के लिए दाहिनी ओर मुड़ने का इशारा कर रहे थे, तभी पीछे से आ रही बिना नंबर की एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी।

 

टक्कर के बाद मोहित के दाहिने पैर में घुटने के नीचे और एड़ी के ऊपर गंभीर चोट आई, जिससे उनका पैर टूट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मोटरसाइकिल चालक की पहचान ग्राम खोकसा निवासी अश्वनी चौहान के रूप में की।

पुलिस चौकी भंवरपुर ने मामले में धारा 281, 125(ए) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। घायल का उपचार जारी है।

छत्तीसगढ़: मंत्री श्री रामविचार नेताम ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धमेंद्र प्रधान से की सौजन्य मुलाकात 

रायपुर : मंत्री श्री रामविचार नेताम ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धमेंद्र प्रधान से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़/जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र रामानुजगंज में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय मंत्री श्री नेताम के प्रस्ताव पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वसन  किसान कल्याण एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धमेन्द्र प्रधान से दिल्ली स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मंत्री श्री नेताम ने इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान को बताया कि जिला बलरामपुर-रामानुजगंज जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। शिक्षा की दृष्टि से रामानुगंज में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने हेतु क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा निरंतर लंबे समय से मांग की जा रही है।

मंत्री श्री नेताम ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए रामानुजगंज में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान का प्रस्ताव दिया। केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान ने मंत्री श्री नेताम के प्रस्ताव पर रामानुजगंज में जल्द ही केंद्रीय विद्यालय खोलने का आश्वसन दिया।

मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।