छत्तीसगढ़: मंत्री श्री रामविचार नेताम ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धमेंद्र प्रधान से की सौजन्य मुलाकात 

रायपुर : मंत्री श्री रामविचार नेताम ने दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धमेंद्र प्रधान से की सौजन्य मुलाकात

छत्तीसगढ़/जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र रामानुजगंज में जल्द खुलेगा केंद्रीय विद्यालय मंत्री श्री नेताम के प्रस्ताव पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया आश्वसन  किसान कल्याण एवं आदिम जाति विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम अपने दिल्ली प्रवास के दौरान आज केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धमेन्द्र प्रधान से दिल्ली स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। मंत्री श्री नेताम ने इस मौके पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री प्रधान को बताया कि जिला बलरामपुर-रामानुजगंज जनजातीय बाहुल्य क्षेत्र है। शिक्षा की दृष्टि से रामानुगंज में केंद्रीय विद्यालय खोले जाने हेतु क्षेत्रवासियों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा निरंतर लंबे समय से मांग की जा रही है।

मंत्री श्री नेताम ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री को क्षेत्र के छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए रामानुजगंज में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति प्रदान का प्रस्ताव दिया। केंद्रीय मंत्री श्री प्रधान ने मंत्री श्री नेताम के प्रस्ताव पर रामानुजगंज में जल्द ही केंद्रीय विद्यालय खोलने का आश्वसन दिया।

मंत्री श्री नेताम ने इस दौरान छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। उन्होंने प्रदेश में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी।

 

सांसदों समेत सवार यात्रियों की जान पर बनी, तकनीकी खराबी से Air India फ्लाइट को मोड़ना पड़ा चेन्नई 

सांसदों समेत सवार यात्रियों की जान पर बनी, तकनीकी खराबी से Air India फ्लाइट को मोड़ना पड़ा चेन्नई

नई दिल्ली- तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रहे एअर इंडिया के एक विमान को तकनीकी समस्या के कारण रविवार शाम चेन्नई भेजा गया. जानकारी के अनुसार इस फ्लाइट में पांच सांसद भी मौजूद थे. केसी वेणुगोपाल, कोडिक्कुनिल सुरेश, अडूर प्रकाश, के. राधाकृष्णन और रॉबर्ट ब्रूस इस विमान से दिल्ली जा रहे थे. एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ‘‘10 अगस्त को तिरुवनंतपुरम से दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाले एआई2455 के चालक दल ने संदिग्ध तकनीकी दिक्कत और खराब मौसम के कारण विमान को एहतियातन चेन्नई की ओर मोड़ दिया

इस घटना को लेकर कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक पोस्ट भी किया और इसे एक भयावह घटना बताया. उन्होंने पोस्ट कर बताया कि इस विमान में उनके अलावा और भी सांसद थे और यात्री थे. उन्होंने लिखा, जो एक विलंबित प्रस्थान से शुरू हुआ, वह एक कष्टदायक यात्रा में बदल गया. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद, हमें अभूतपूर्व टर्बुलेन्स का सामना करना पड़ा. लगभग एक घंटे बाद, कैप्टन ने उड़ान सिग्नल में खराबी की घोषणा की और विमान को चेन्नई की ओर मोड़ दिया. लगभग दो घंटे तक, हम उतरने की अनुमति का इंतज़ार करते हुए हवाई अड्डे के चक्कर लगाते रहे. पहले प्रयास के दौरान उसी रनवे पर एक और विमान था. उस क्षण में, कैप्टन के लैंड न करने के फैसले ने विमान में सवार सभी लोगों की जान बचा ली. दूसरे प्रयास में विमान सुरक्षित उतर गया. हम कौशल और भाग्य से बच गए. यात्रियों की सुरक्षा भाग्य पर निर्भर नहीं हो सकती. मैं @DGCAIndia और @MoCA_GoI से आग्रह करता हूं कि वे इस घटना की तत्काल जांच करें, जवाबदेही तय करें, और सुनिश्चित करें कि ऐसी चूक फिर कभी न हो मानक प्रक्रियाओं का पालन किया

वहीं एअर इंडिया ने इस मामले बयान जारी कर वेणुगोपाल को जवाब देते हुए स्पष्ट किया कि उड़ान ने रनवे पर किसी अन्य विमान की उपस्थिति के कारण गो-अराउंड नहीं किया, बल्कि चेन्नई एटीसी के निर्देशों के कारण किया. एअर इंडिया ने एक पोस्ट में लिखा वेणुगोपाल, हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि संदिग्ध तकनीकी समस्या और खराब मौसम के कारण एहतियातन चेन्नई की ओर विमान मोड़ा गया था. चेन्नई हवाई अड्डे पर पहली बार उतरने क

छत्तीसगढ़ में आस्था पर चोट: नशेड़ियों ने राम-हनुमान की मूर्तियों को मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल 

छत्तीसगढ़  कांकेर में आस्था पर चोट: नशेड़ियों ने राम-हनुमान की मूर्तियों को मारा थप्पड़, वीडियो हुआ वायरल

 

छत्तीसगढ़/कांकेर – भगवान की मूर्ति का अपमान करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा हैं। दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो कांकेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के नवागांव स्थित ईशान वन का बताया जा रहा है।

यहां कुछ युवक नशे की हालत में भगवान राम और हनुमान जी की मूर्ति को थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है की नशेड़ी युवक भगवान की मूर्ति पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। जैसे ही ये वीडियो सामने आया देखते ही देखते वायरल हो गया।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि, युवक नशे की हालत में भगवान की मूर्ति पर थप्पड़ बरसा रहे हैं। वहीं एक युवक हनुमान जी की मूर्ति पर पैर रखकर बैठा है। इस वीडियो के वायरल होते ही हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया है। हिंदू संगठनों ने युवकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

सारंगढ़ महासमुन्द दौरे से पहले सीएम विष्णुदेव साय के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी, सड़क मार्ग से जाने की खबर

सारंगढ़ महासमुन्द दौरे से पहले सीएम विष्णुदेव साय के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी, सड़क मार्ग से जाने की खबर

सारंगढ़ महासमुन्द दौरे से पहले सीएम विष्णुदेव साय के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी, सड़क मार्ग से जाने की खबर
रायपुर, 11 अगस्त 2025 – छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलिकॉप्टर में उड़ान से पहले तकनीकी खराबी आने के कारण उनका सारंगढ़-बिलाईगढ़ का कार्यक्रम प्रभावित हुआ। हेलिकॉप्टर की समस्या ठीक होने तक इंतजार करने के बजाय मुख्यमंत्री ने सड़क मार्ग से रवाना होने का निर्णय लिया। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने रवाना होने से पहले पूर्व सीएम भूपेश बघेल के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा— “कानून सबके लिए है, कोई अपराध करेगा तो कानूनी प्रक्रिया जरूर होगी।”

सारंगढ़ पहुंचकर वे तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेंगे, नए भाजपा कार्यालय का लोकार्पण करेंगे और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण करेंगे। कार्यक्रम में जिले को 186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी।

कांकेर में भगवान श्रीराम की मूर्ति के साथ अभद्रता के मामले पर भी मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया और कहा— “जो भी गलत करेगा, उस पर कार्रवाई होगी।”

महासमुंद में वृक्षारोपण व चरण पादुका वितरण
दोपहर बाद मुख्यमंत्री महासमुंद जिले के बसना विकासखंड के ग्राम दुर्गापाली पहुंचेंगे, जहां वृहद वृक्षारोपण एवं चरण पादुका वितरण कार्यक्रम आयोजित है। इस दौरान उनकी उपस्थिति में 251 सिंदूर के पौधे लगाए जाएंगे। प्रशासन और भाजपा कार्यकर्ता दोनों जिलों में मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों में जुटे हैं।

 

 

बसना-पदमपुर रोड पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वेगनआर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

बसना-पदमपुर रोड पर दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वेगनआर ने बाइक सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत

बसना, 10 अगस्त 2025 — ओडिशा के बरगढ़ जिले के ग्राम डोंगरीपाली निवासी 42 वर्षीय जगजीवन मिरी की आज दोपहर एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, जगजीवन मिरी अपने काम से बसना आए थे और वापस मोटरसाइकिल (हिरो पैशन प्रो, क्रमांक OD17 P 5983) से घर लौट रहे थे।

करीब 3:40 बजे बसना-पदमपुर रोड पर ग्राम छोटेडाभा स्थित सरस्वती राइस इंडस्ट्रीज के पास सामने से आ रही वेगनआर कार (क्रमांक CG 06 GW 4987) के चालक ने कथित रूप से तेज और लापरवाह गति में वाहन चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में जगजीवन मिरी के दाहिने पैर में गंभीर चोट लगने के साथ अधिक खून बहने लगा।

उन्हें तत्काल सरकारी अस्पताल बसना ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई और परिजनों ने पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

महासमुंद/तुमगांव में बस रोककर तोड़फोड़ व मारपीट: कंडक्टर-ड्राइवर घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया

महासमुंद/तुमगांव में बस रोककर तोड़फोड़ व मारपीट: कंडक्टर-ड्राइवर घायल, पुलिस ने मामला दर्ज किया

 

महासमुंद। सरायपाली निवासी बबलू सिंह, जो लक्ष्मी ट्रेवल्स रायपुर की बस (क्रमांक CG06HD7772) में परिचालक (कंडक्टर) है, ने थाना तुमगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 8 अगस्त 2025 की रात 11 बजे के करीब कर्णी कृपा प्लांट के पास 2-3 मोटरसाइकिल सवार अज्ञात युवकों ने बस के आगे-पीछे कट मारते हुए पत्थर फेंके, मां-बहन की गालियां दी और बस को रुकवाया।

 

बस रुकने के बाद युवकों ने कंडक्टर बबलू सिंह और चालक डमरूधर बाघ के साथ हाथ-मुक्का, लाठी-डंडों से मारपीट कर चोट पहुंचाई। पत्थर लगने से बस के गेट को भी नुकसान हुआ। मारपीट में कंडक्टर को पीठ, सिर और हाथ में चोटें आईं, वहीं ड्राइवर की आंख और हाथ में भी चोट पहुंची।

सूचना मिलने पर बस के अंदर सो रहे अन्य चालक और हेल्पर सहित यात्री नीचे उतरे, जिसके बाद हमलावर फरार हो गए। घटना के बाद बस राउरकेला (ओडिशा) के लिए रवाना हुई और यात्रियों को उतारने के बाद कंडक्टर ने मैनेजर को घटना की जानकारी दी।

बबलू सिंह ने 10 अगस्त को थाना तुमगांव में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले में धारा 324(6), 126(2), 296, 115(2), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

सरायपाली : डॉ. दीपिका अग्रवाल के साथ ओम हॉस्पिटल में महिलाओं के स्वास्थ्य की संपूर्ण देखभाल

 

सरायपाली (छत्तीसगढ़) — NABH एंट्री लेवल से मान्यता प्राप्त ओम हॉस्पिटल अब महिलाओं और प्रसूति संबंधी रोगों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध करा रहा है। यहां प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपिका अग्रवाल (MBBS, DNB, Obs & Gynae) प्रतिदिन मरीजों को परामर्श देती हैं।

अस्पताल में पीरियड्स के दौरान दर्द, पेल्विक पेन, अनियमित ब्लीडिंग, यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन, वैजाइनल पेन, नवजात शिशु देखभाल, बच्चेदानी या अंडाशय की गांठ, वैजिनल डिस्चार्ज और कॉम्प्लिकेटेड प्रेगनेंसी जैसी समस्याओं का विशेषज्ञ इलाज किया जाता है।

सोनोग्राफी, एक्स-रे, सीटी स्कैन, मेडिकल एवं लैब टेस्ट की सुविधा के साथ 24×7 एम्बुलेंस और आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध हैं। बीजू कार्ड, आयुष्मान भारत PM-JAY और विभिन्न इंश्योरेंस योजनाओं के तहत निःशुल्क या रियायती इलाज की सुविधा दी जाती है।

डॉ. दीपिका अग्रवाल प्रतिदिन सुबह 10 से दोपहर 2 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक उपलब्ध रहती हैं। प्रत्येक गुरुवार को मरीजों को निःशुल्क परामर्श दिया जाता है।

ओम हॉस्पिटल की शाखाएं रायपुर, जगदलपुर और बहेसर (तिल्दा) में भी संचालित हैं।
संपर्क: 07725-299360, 83700-08558।

महासमुंद/ग्राम खैरझिटी में महिला से 59 पौवा अवैध शराब बरामद तुमगांव पुलिस की कार्रवाई, महिला गिरफ्तार

महासमुंद/ग्राम खैरझिटी में महिला से 59 पौवा अवैध शराब बरामद तुमगांव पुलिस की कार्रवाई, महिला गिरफ्तार

महासमुंद/थाना तुमगांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम खैरझिटी में दबिश देकर एक महिला के पास से बड़ी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है।

सहायक उपनिरीक्षक टीकाराम सारथी ने बताया कि 10 अगस्त 2025 को हमराह स्टाफ एवं शासकीय वाहन के साथ टाउन पेट्रोलिंग पर थे, तभी सूचना मिली कि एक महिला अपने किराना दुकान के पास बने कमरे में बिक्री के लिए अवैध शराब रखी है।

 

पुलिस टीम ने गवाहों को साथ लेकर तलाशी ली, जिसमें 02 सफेद प्लास्टिक बोरी में कुल 59 पौवा शोले देशी प्लेन शराब बरामद हुई। प्रत्येक शीशी में 180 एमएल शराब भरी हुई थी, जिसकी कुल मात्रा 10,620 एमएल और कीमत करीब 4,720 रुपये आंकी गई।

 

आरोपी महिला से शराब रखने एवं बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर उसे गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। बरामद शराब को सीलबंद कर पुलिस कब्जे में लिया गया है।

सरायपाली : भाजपा नेत्री सरला कोसरिया ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया

भाजपा नेत्री सरला कोसरिया ने हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम के लिए रवाना किया

महासमुंद/सरायपाली — तीर्थ दर्शन योजना के तहत महासमुंद जिले के सरायपाली क्षेत्र के श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीरामचंद्र जी की जन्मस्थली अयोध्या धाम दर्शन हेतु रवाना किया गया। भाजपा नेत्री सरला कोसरिया ने श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर यात्रा के लिए शुभकामनाओं के साथ विदा किया।

अयोध्या धाम, सरयू नदी के तट पर बसा हुआ, प्राचीन कोसल राज्य की राजधानी रहा है और हिंदू आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। इस यात्रा का उद्देश्य धार्मिक व सांस्कृतिक धरोहर से लोगों को जोड़ना है।

यह पहल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार की महत्त्वपूर्ण योजनाओं में से एक है, जिसके तहत प्रदेश के श्रद्धालुओं को विभिन्न पावन स्थलों का दर्शन कराया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ | न सड़क, न एम्बुलेंस… कीचड़ में पैदल 1 किमी चला पति, बचाई पत्नी की जान

 

रायगढ़। जिले के कापू थाना क्षेत्र के विजयनगर ग्राम पंचायत अंतर्गत कंडरजा मोहल्ले में सड़क की बदहाली ने इंसानियत की मिसाल देखने को मजबूर कर दिया। शुक्रवार को कंडरजा निवासी लक्ष्मण राठिया की पत्नी तुलसी बाई (55) की तबीयत अचानक बिगड़ गई। तेज बुखार और कंपकंपी से पीड़ित पत्नी को अस्पताल ले जाने के लिए न तो एम्बुलेंस पहुंच पाई और न कोई वाहन।

मजबूर होकर लक्ष्मण ने पड़ोसी दुलेश्वर की मदद से पत्नी को गोद में उठाया और कीचड़ से भरी सड़क पर लगभग 1 किलोमीटर पैदल चला। जब पक्की सड़क का हिस्सा आया, तब ऑटो से 15 किलोमीटर का सफर तय कर कापू अस्पताल पहुंचे, जबकि गांव से अस्पताल की सीधी दूरी महज 5 किलोमीटर है।

ग्रामीणों के अनुसार कंडरजा से पंडरापाठ और बिलाईढोड़ी जाने वाली सड़क वर्षों से नहीं बनी है। बरसात में कीचड़ के कारण चारपहिया वाहन गांव तक नहीं आ पाते। कई बार मांग के बावजूद अब तक पक्की सड़क का निर्माण नहीं हुआ।

ग्राम पंचायत के सरपंच विष्णुप्रसाद राठिया ने बताया कि सड़कों की मरम्मत और पक्की सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव ग्राम सभा में रखा गया है और प्रयास जारी है!