महासमुंद समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती अवसर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने के निर्देश

महासमुंद समय-सीमा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के रजत जयंती अवसर पर कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने के निर्देश

सहकारी समिति खाद भंडारण होने के पश्चात किसानों को वितरण सुनिश्चित करेंकृषक उन्नति योजना का लाभ लेने किसान पंजीयन अनिवार्य

महासमुंद, कलेक्टर श्री विनय लंगेह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में जिले के विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री मयंक पांडेय, अपर कलेक्टर श्री रवि साहू, जिला पंचायत सीईओ श्री रविराज ठाकुर, सभी विभाग के जिला अधिकारी सहित अन्य सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी के माध्यम से जनपद सीईओ, नगरीय निकायों के प्रतिनिधि, सीएमओ सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में कलेक्टर ने छत्तीसगढ़ राज्य के रजत जयंती समारोह की तैयारी को लेकर निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी विभाग निर्देशानुसार विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें और शीघ्र प्रस्तुत करें। उन्होंने बताया कि 16 अगस्त से 31 मार्च तक रजत जयंती समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे। जिसमें राज्य स्थापना के पश्चात विकास और उपलब्धियों की सफर को रेखांकित जाएगा। उन्होंने सभी विभागों को कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। बैठक में प्रधानमंत्री जनमन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, बहुद्देशीय केंद्र, आयुष्मान कार्ड वितरण सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से तालमेल के साथ कार्य करने कहा। प्रधानमंत्री आवासों की समीक्षा की और निर्देशित किया कि किसी भी स्थिति में निर्माण कार्य बाधित न हो, हर हितग्राही को समय पर लाभ मिले।

कलेक्टर ने सभी कार्यालयों को समयबद्ध और पारदर्शी कार्य प्रणाली अपनाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी समय पर कार्यालय पहुंचे। साथ ही अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को भी समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर कार्य करने निर्देशित किए। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यां में किसी भी प्रकार की अनुचित लेन-देन की शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में आगामी माह प्रस्तावित रोजगार मेले की तैयारी को लेकर भी समुचित तैयारी करने के निर्देश दिए। पर्यावरण संरक्षण को लेकर “एक पेड़ मां के नाम“ अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने संबंधित विभागों को पोर्टल में एंट्री सुनिश्चित करने को कहा। वहीं “मोर गांव मोर पानी“ अभियान के अंतर्गत गांवों में पेयजल स्रोतों की सफाई, खुले में गंदगी की रोकथाम और स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बड़े तालाबों के किनारे चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं। साथ ही बच्चों को खतरनाक जलस्रोतों से दूर रखने हेतु पालक-शिक्षक बैठकों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाएं। खनन स्थलों पर सुरक्षा उपायों की समीक्षा करते हुए गड्ढों की चिन्हांकन और सतर्कता के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने युक्तियुक्तकरण के तहत कार्यभार ग्रहण न करने वाले शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही शिक्षा विभाग को लंबित मामलों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों का पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य करने के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने कहा कि योजनाओं का लाभ तभी संभव है जब सभी पात्र किसान समय पर पंजीकृत हों। उन्होंने कृषि विभाग को पंजीयन में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सहकारी समितियों में भंडारित खाद के त्वरित वितरण के निर्देश देते हुए उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी समिति भंडारित खाद रोक कर न रखें, यह किसानों की प्राथमिक आवश्यकता है। इसे तत्काल वितरित करें। सड़कों पर आवारा मवेशियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने नगरीय निकाय और जनपद सीईओ की नामजद ड्यूटी लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि निरंतर अभियान चलाकर इस पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए।

बैठक में राजस्व प्रकरणों और समय-सीमा पत्रकों की भी गहन समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जनता से जुड़े प्रकरणों को समय पर और प्राथमिकता से हल किया जाए। साथ ही सभी कार्यालयों को ई-ऑफिस प्रणाली के तहत फाइल मूव करने और प्रशासनिक प्रक्रिया को डिजिटल रूप से मजबूत करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि वे उनके कार्यां की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। अतः पूरी ईमानदारी के साथ विकास योजनाओं को गति और पारदर्शिता के साथ जमीनी स्तर तक पहुँचा

एं।

आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न संचालन हेतु 25 परिवहन अधिकारी व पर्यवेक्षक नियुक्त

महासमुंद आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा 27 जुलाई को परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न संचालन हेतु 25 परिवहन अधिकारी व पर्यवेक्षक नियुक्त

महासमुंद, छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल रायपुर द्वारा आयोजित की जाने वाली आबकारी आरक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन रविवार 27 जुलाई 2025 को पूर्वान्ह 11ः00 से 01ः15 बजे तक एक पाली में होगा। जिला मुख्यालय महासमुन्द के निर्धारित 25 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित परीक्षा में जिले के 7,063 परीक्षार्थी शामिल होंगे।

कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह द्वारा परीक्षा के सुचारू एवं निर्विघ्न रूप से संचालन के लिए परीक्षा केन्द्रों तक गोपनीय सामग्री पहुंचाने हेतु 25 परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया हैं। परीक्षा केन्द्रो की दूरी को दृष्टिगत रखते हुए, नियुक्त परिवहन अधिकारी/पर्यवेक्षक 27 जुलाई को प्रातः 8ः30 बजे जिला कोषालय महासमुंद से गोपनीय सामग्री प्राप्त कर, संबंधित परीक्षा केन्द्र में उपलब्ध कराएंगे तथा परीक्षा समाप्ति के उपरांत गोपनीय सामग्री को कोऑर्डिनेटर के माध्यम से सील बंद करके जिला/उप कोषालय में जमा करेंगे। कार्यमुक्त होने के पूर्व परिवहन अधिकारी पर्यवेक्षक ओ० के० रिपोर्ट नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारी को अनिवार्यतः सौपेगें।

छत्तीसगढ़: धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान 

छत्तीसगढ़: धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान

कोरिया जिले जनजाति बहुल गांवों में 65 हजार से अधिक लोगों का हुआ सिकलसेल जांच

जनजातीय विकास को समर्पित धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान ने कोरिया जिले के सुदूर अंचलों में सामाजिक परिवर्तन की नई लहर पैदा की है। 15 जून से 15 जुलाई तक चले इस एक माह के विशेष अभियान के दौरान 154 जनजातीय ग्रामों में शिविरों और डोर-टू-डोर सेवाओं के माध्यम से विभिन्न सरकारी योजनाएं और ज़रूरी दस्तावेज़ आमजन तक पहुँचाए गए।

कोरिया जिले के अधिकारियों ने बताया कि जिला प्रशासन के इस अभियान में बैकुंठपुर विकासखंड 138 तथा सोनहत विकासखण्ड के 16 ग्रामों में आयोजित 175 शिविरों में 37,469 से अधिक लोगों ने भाग लिया, जिसमें 65,298 लोगों की सिकलसेल एनीमिया की जांच की गई। जांच में 23 क्षय रोगी भी चिन्हित किए गए, जिन्हें आवश्यक उपचार के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया।

अभियान के दौरान 768 आधार कार्ड, 320 आयुष्मान भारत कार्ड, 391 जाति प्रमाण पत्र, 361 निवास प्रमाण पत्र,1,231 सुकन्या समृद्धि योजना खाते जैसी विभिन्न सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, जनधन, मुद्रा योजना, जीवन ज्योति बीमा, सुरक्षा बीमा, वन अधिकार पत्र, उज्ज्वला योजना, राशन कार्ड, किसान क्रेडिट कार्ड और मनरेगा जैसी दर्जनों योजनाओं का लाभ भी पात्र हितग्राहियों को प्रदान किया गया।

इस व्यापक अभियान के दौरान अधिकारियों ने गांव-गांव जाकर लोगों को योजनाओं के प्रति जागरूक किया और मौके पर ही दस्तावेज़ बनाकर सौंपे, जिससे आमजन को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

गौरतलब है कि धरती आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय और छत्तीसगढ़ सरकार की संयुक्त पहल है, जिसका उद्देश्य आदिवासी बहुल क्षेत्रों में समावेशी विकास और योजनाओं की सीधी पहुँच सुनिश्चित करना है। इस अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए विभिन्न विभागों की समन्वय टीमों की तैनाती की गई थी। जो लगातार जनजातिय परिवारों और बसाहटों को शत-प्रतिशत संतृप्त करने मूलभुत सुविधाओं के साथ ही अन्य सुविधाएं मुहैया कराने की दिशा में कार्य कर रही है।

 

छत्तीसगढ़ : आईटीबीपी जवान बलजीत सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल रक्तदान कर बचाई आदिवासी महिला की जान, बना प्रेरणा का स्रोत

छत्तीसगढ़ : आईटीबीपी जवान बलजीत सिंह ने पेश की मानवता की मिसाल रक्तदान कर बचाई आदिवासी महिला की जान, बना प्रेरणा का स्रोत

छत्तीसगढ़ के दूरस्थ और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित आदिवासी अंचल नारायणपुर में इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान ने असाधारण संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए एक महिला की जान बचाई। यह घटना जिला अस्पताल नारायणपुर की है, जहां गंभीर रूप से बीमार महिला को परिजनों द्वारा भर्ती कराया गया था।

महिला अत्यधिक एनीमिया (एचबी 5.2), उच्च रक्तचाप, अनियंत्रित मधुमेह और एक्यूट किडनी इंजरी जैसी जटिल समस्याओं से ग्रस्त थी। डॉक्टरों ने तत्काल तीन यूनिट रक्त की आवश्यकता बताई, लेकिन महिला का रक्त समूह दुर्लभ होने के कारण परिवार के सभी प्रयास असफल रहे। ऐसे संकट की घड़ी में आईटीबीपी की 41वीं बटालियन में पदस्थ कांस्टेबल (सीटी जीडी) श्री बलजीत सिंह फरिश्ता बनकर सामने आए।

परिजनों के अनुरोध पर बलजीत सिंह ने बिना किसी हिचकिचाहट के तत्क्षण रक्तदान कर दिया। उनका यह साहसिक और मानवीय कदम न केवल एक महिला की जान बचाने में सहायक बना, बल्कि समाज के प्रति सुरक्षाबलों की समर्पण भावना को भी दर्शाता है।  मरीज के परिजनों ने भावुक होकर कहा जब हर रास्ता बंद हो गया, तब आईटीबीपी कैंप से मिली यह मदद हमारे लिए जीवनदान साबित हुई। बलजीत सिंह का यह योगदान हमारे लिए किसी चमत्कार से कम नहीं। अस्पताल प्रशासन और चिकित्सकों ने भी जवान के इस कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।

यह घटना बताती है कि वर्दी केवल सीमा की सुरक्षा का प्रतीक नहीं, बल्कि मानवता की रक्षा और सेवा का भी प्रतीक बन चुकी है। बलजीत सिंह का यह सेवा भाव न केवल सुरक्षाबलों की संवेदनशील छवि को सुदृढ़ करता है, बल्कि युवाओं को भी समाज सेवा के प्रति प्रेरित करता है।

 

छत्तीसगढ़ में फिशरीज के नये युग की शुरूआत  हसदेव डुबान में बनेगा पहला एक्वा पार्क उत्पादन प्रोसेसिंग से लेकर एक्वा टूरिजम से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय 

छत्तीसगढ़ में फिशरीज के नये युग की शुरूआत  हसदेव डुबान में बनेगा पहला एक्वा पार्क उत्पादन प्रोसेसिंग से लेकर एक्वा टूरिजम से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय

छत्तीसगढ़ में जल्द ही मछली पालन के क्षेत्र में एक नये युग की शुरूआत होने जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रयासों से केन्द्र सरकार के सहयोग से प्रदेश के कोरबा जिले में हसदेव बांगो डुबान जलाशय में पहला एक्वा पार्क स्थापित होने जा रहा है। इसके लिए प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना के तहत केन्द्र सरकार से 37 करोड़ 10 लाख रूपए से अधिक की राशि स्वीकृत हो चुकी हैं। यह एक्वा पार्क एतमा नगर और सतरेंगा क्षेत्र में फैलें सैकड़ों एकड़ डुबान जलाशय में विकसित होगा। इस एक्वा पार्क विकसित हो जाने से राज्य में मछली पालन के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन होगा। मछली उत्पादन से लेकर प्रोसेसिंग, विक्रय, निर्यात और एक्वा टूरिजम से क्षेत्र के ग्रामीणों की आय बढ़ेगी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने इस पार्क की स्थापना के लिए राशि स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित केन्द्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कोरबा जिले के हसदेव बांगो जलाशय के डुबान क्षेत्र में विकसित होने वाले इस एक्वा पार्क में दो तरह की सुविधाएं होंगी। एतमा नगर में फीड मिल, फिश प्रोेसेसिंग प्लांट, हेचरी और रिसर्कुलेटरी एक्वा कल्चर सिस्टम स्थापित होगा। वहीं सतरेंगा में एक्वा टूरिजम को बढ़ाने के लिए म्यूजियम और अन्य सुविधा विकसित की जाएंगी। एतमा नगर में मछलियों के उत्पादन से लेकर उनकी प्रोसेसिंग और मार्केटिंग के साथ-साथ उन्हें विदेशों में एक्सपोर्ट करने तक की सुविधा विकसित होगी। हेचरियों में मछलियों के बीज उत्पादन से लेकर फीड मिल में पूरक पोषक आहार भी यहीं बनेगा। फिश प्रोसेसिंग प्लांट में मछलियों की सफाई, हड्डियां हटाकर फिले बनाना और उसे उच्च स्तरीय गुणवत्ता वाले पैकेजिंग सिस्टम से पैक कर विदेशों में निर्यात करने की पूरी व्यवस्था यहां की जाएगी। एतमा नगर के इस प्रोसेसिंग यूनिट से हटकर सतरेंगा में एक्वा म्यूजियम बनेगा। पहले ही सतरेंगा पर्यटन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का प्रमुख वाटर बॉडी है। एक्वा म्यूजियम बन जाने से विभिन्न प्रकार की मछलियों को पर्यटकों की जानकारी के लिए यहां रखा जाएगा। इसके साथ ही सतरेंगा में एंगलिंग डेस्क, कैफेटेरिया, फ्लोटिंग हाउस तथा मोटर बोट सहित वाटर स्पोर्ट्स की सविधाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे क्षेत्र में पर्यटन बढ़ेगा। पर्यटन से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय ग्रामीणों की आय बढ़ने से उनके जीवन स्तर में सुधार होगा।

एक्वा पार्क बनने से प्रदेश में मछली व्यवसाय को मिलेगी नई दिशा – मुख्यमंत्री श्री साय

इस एक्वा पार्क की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्य के मछली पालकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि इस एक्वा पार्क से न केवल मछली पालन की नई उन्नत तकनीकें लोगों तक पहुंचेंगी, बल्कि प्रोसेसिंग-पैकेजिंग यूनिट से छत्तीसगढ़ के मछली व्यवसाय को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की तिलपिया मछली की विदेशों में बहुत मांग है और इस एक्वा पार्क में इस मछली के उत्पादन से छत्तीसगढ़ के मछली पालकों के लिए अब सात समुन्दर पार भी व्यापार के द्वार खुलेंगे। उन्होंने एक्वा पार्क की स्थापना को मछली पालन के क्षेत्र में राज्य को आत्मनिर्भर बनाने वाला निर्णय बताया है।

अभी लगभग 800 केज में हो रहा मछली उत्पादन, 160 से अधिक मछुआरें उठा रहे लाभ

हसदेव बांगो जलाशय के डुबान क्षेत्र में वर्तमान समय में लगभग 800 केज लगे हैं। जहां मछली पालन विभाग के अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में लगभग 9  मछुआ समितियों के 160 सदस्य मछली पालन कर रहे हैं। उन्हें पांच-पांच केज आबंटित किए गए हैं। केज कल्चर से इन सदस्यों को औसतन 90 हजार रूपए सालाना शुद्ध आमदनी मिल रही है। मछुआ समिति के सदस्य श्री दीपक राम मांझीवार, श्री अमर सिंह मांझीवार और श्रीमती देवमति उइके ने बताया कि केज कल्चर से उन्हें न केवल रोजगार मिला है, बल्कि मछलियों का उत्पादन बढ़ जाने से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। इस क्षेत्र में हर साल लगभग 1600 मेट्रिक टन मछली का उत्पादन हो रहा है। केज कल्चर से मछली पालन में 70 से 80 लोग सीधे तौर पर रोजगार पा रहे हैं, वहीं 20 से 25 पैगारों-चिल्हर विक्रेताओं को बेचने के लिए हर दिन मछली मिल रही हैं। यहां मछली पालन के विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को उन्नत तकनीकों से प्रशिक्षित किया है। हसदेव बांगो डुबान केज कल्चर में मुख्यतः तिलपिया और पंगास मछली का उत्पादन किया जा रहा है। तिलपिया प्रजाति की मछली की अमेरिका में विशेष मांग है और इसका सीमित मात्रा में अभी निर्यात किया जा रहा है। एक्वा पार्क स्थापित कर इस मछली का उत्पादन बढ़ाकर अमेरिका सहित दूसरे यूरोपीय देशों में भी इसका निर्यात बढ़ाने की योजना है। इस मछली का निर्यात बढ़ने से बड़ी संख्या में स्थानीय स्तर पर ग्रामीणजन इस व्यवसाय से जुडे़ंगे और उनकी आमदनी बढ़ने से क्षेत्र में आर्थिक विकास को गति मिलेगी।

एतमा नगर के साथ ही सतरेंगा में एक्वा पार्क के विस्तार तथा डिमोस्ट्रेशन यूनिट स्थापित हो जाने से पर्यटन बढ़ेगा। देश-प्रदेश से लोग यहां मनोरंजन के साथ-साथ स्वादिष्ट मछलियों के कई प्रकार के व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकेंगे, इससे भी स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे और उनकी आय में बढ़ोत्तरी होगी।

 

महासमुंद टाउन हॉल रोड पर युवक ने चाकू लहराकर मचाया आतंक, पुलिस ने किया गिरफ्तार 

महासमुंद टाउन हॉल रोड पर युवक ने चाकू लहराकर मचाया आतंक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

महासमुंद, 21 जुलाई 2025 – शहर के व्यस्ततम टाउन हॉल रोड पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक ने धारदार चाकू लहराते हुए आम नागरिकों को डराना-धमकाना शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही थाना महासमुंद पुलिस तत्काल हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर युवक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान आरक्षक क्रमांक 330 भागवत साहू व उनकी टीम आरक्षक 112 मो. रिजवान खान और आरक्षक 826 योगेश्वर ध्रुव के साथ टाउन पेट्रोलिंग पर थे। इसी दौरान मुखबीर से सूचना मिली कि एक युवक टाउन हॉल के सामने रोड पर चाकू लहराकर लोगों को डरा रहा है।

सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां नईम अली उर्फ नानु (उम्र 22 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक 06, नयापारा, महासमुंद को दाहिने हाथ में एक बड़ा चाकू लहराते हुए “मार दूंगा” कहकर आमजन को आतंकित करते हुए पकड़ा गया। पुलिस द्वारा घेराबंदी कर उसे तत्काल हिरासत में लिया गया।

पुलिस ने आरोपी की तलाशी ली, जिसमें उसके पास से एक लोहे का धारदार चाकू बरामद हुआ। कुल लंबाई: 14.6 इंच,फल की लंबाई: 10 इंच,फल की चौड़ाई: 2.2 इंच ,मुठ की लंबाई: 4.6 इंच बरामदशुदा चाकू के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु आरोपी को नोटिस दिया गया, परंतु वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

कार्रवाई: आरोपी के विरुद्ध थाना महासमुंद में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत अपराध क्रमांक 0/25 दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है।घटना स्थल पर मौजूद स्वतंत्र साक्षी नकुल सोनी (ग्राम बेमचा) और आलेश साहू (वार्ड 06, नयापारा) की उपस्थिति में पंचनामा तैयार किया गया।

थाना महासमुंद पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई कर एक बड़ी अनहोनी को रोका गया है। इस घटना ने शहरवासियों को कुछ समय के लिए भयभीत कर दिया था, लेकिन पुलिस की तत्परता ने स्थिति को नियंत्रण में लिया।

Weather: छत्तीसगढ़ में 2 दिन बाद मूसलाधार बारिश के आसार, यहां बन रहा नया सिस्टम, जानें आपके शहर में मौसम का हाल

Weather: छत्तीसगढ़ में 2 दिन बाद मूसलाधार बारिश के आसार, यहां बन रहा नया सिस्टम, जानें आपके शहर में मौसम का हाल दरअसल, 24 जुलाई के आसपास उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है।

छत्तीसगढ़ में 23 जुलाई से बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है। अगले चार दिनों तक एक दो जगह पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस बीच दक्षिणी भागों के एक दो जगह पर भारी से अति भारी बारिश के आसार हैं। दरअसल, 24 जुलाई के आसपास उत्तर बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके प्रभाव से बारिश की गतिविधि में वृद्धि होने की संभावना है।

 

मौसम विभाग के अनुसार, एक ऊपरी वायु चक्रवर्ती परिसंचरण दक्षिण और उसके आसपास बना हुआ है। यह समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पूर्व की ओर झुका हुआ है। दूसरी ओर मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर जम्मू से वाराणसी और रांची होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी जा रही है।

 

मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जगहों पर बुधवार से झमाझम बारिश होने की संभावना है। एक दो जगह पर गरज चमक के साथ बिजली गिरने की संभावना है। वहीं राजधानी रायपुर में आज मौसम निगम में रहने की संभावना है कहीं एक दूज जगह पर हल्की मध्यम बारिश हो सकती है। यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदेश के सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, महासमुंद, बलौदा बाजार, रायपुर, गरियाबंद, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव और दुर्ग में हल्की बारिश के साथ गरज चमक की संभावना है। वहीं कांकेर, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है।

पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के अनेक जगहों पर हल्की मध्यम बारिश हुई है वही एक दो जगह पर भारी-बड़ी दर्ज की गई है प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान पेंड्रा रोड में 33.6 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान राजनांदगांव में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में मिलेगा मानसिक रोग, सेक्स रोग व नशा मुक्ति का विशेषज्ञ उपचार डॉ. प्रशांत पटेल हर सोमवार, मंगलवार व बुधवार को उपलब्ध

बसना अग्रवाल नर्सिंग होम में मिलेगा मानसिक रोग, सेक्स रोग व नशा मुक्ति का विशेषज्ञ उपचार डॉ. प्रशांत पटेल हर सोमवार, मंगलवार व बुधवार को उपलब्ध

बसना (महासमुंद)। क्षेत्रवासियों के लिए राहत की खबर है। अब मानसिक रोग, सेक्स रोग एवं नशा मुक्ति जैसी जटिल समस्याओं का विशेषज्ञ इलाज बसना में ही उपलब्ध हो गया है। अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब प्रसिद्ध मनोचिकित्सक व काउंसलर डॉ. प्रशांत पटेल अपनी सेवाएं देंगे।

डॉ. पटेल एम.बी.बी.एस., एम.डी. (मनो रोग) हैं तथा मानसिक रोग, नशा मुक्ति, सेक्स रोग के विशेषज्ञ एवं काउंसलर हैं। वे प्रत्येक सोमवार, मंगलवार और बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अग्रवाल नर्सिंग होम, बसना में उपलब्ध रहेंगे।

डॉ. पटेल द्वारा उपलब्ध उपचार: डिप्रेशन, OCD, आत्महत्या विचार, सिजोफ्रेनिया, याददाश्त में कमी, हिस्टीरिया, मिर्गी, सिरदर्द, नींद न आना, शक की प्रवृत्ति, सेक्स संबंधी समस्याएं, डर लगना, उलझन, टेंशन, बच्चों का जिद्दी व्यवहार, पढ़ाई में कमजोरी, नशे की आदत, स्मोकिंग, एल्कोहल, गांजा, अफीम, हेरोइन, बीड़ी-तमाकू की लत आदि।

काउंसलिंग सेवाएं: फैमिली काउंसलिंग, मैरिज काउंसलिंग, चाइल्ड गाइडेंस, एजुकेशनल व मोटिवेशनल काउंसलिंग आदि।

सम्पर्क: अग्रवाल नर्सिंग होम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)

📞 संपर्क नंबर – 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

महासमुंद बिरकोनी में पुरानी रंजिश को लेकर हमला, दो लोग घायल – FIR दर्ज

महासमुंद बिरकोनी में पुरानी रंजिश को लेकर हमला, दो लोग घायल – FIR दर्ज

महासमुंद, 22 जुलाई 2025 ग्राम बिरकोनी थाना महासमुंद में पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों के साथ गाली-गलौज कर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में थाना महासमुंद में आरोपियों के विरुद्ध BNS की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

पीड़ित युवक, वार्ड क्रमांक 08, ग्राम बिरकोनी निवासी, जो कि सब्जी बेचने का कार्य करता है, ने बताया कि वह 20 जुलाई 2025 की रात्रि करीब 9:30 बजे अपने मित्र खेमचंद यादव के साथ देवांगन चाय दुकान के पास गया था। वहीं पहले से मौजूद मुकेश निषाद और वेद प्रकाश साहू ने पुरानी रंजिश को लेकर उसे मां-बहन की अश्लील गालियां दी और जान से मारने की धमकी देते हुए पास में पड़े फर्सी पत्थर से हमला कर दिया।

मारपीट में पीड़ित के चेहरे, आंख, गाल और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आए उसके मित्र खेमचंद यादव को भी आरोपियों ने गालियां दीं और उसके सिर, माथे और पीठ पर हमला कर घायल कर दिया।

घटना के प्रत्यक्षदर्शी खिल्लू निषाद व खिलेश्वर निषाद ने मौके पर पहुंचकर बीच-बचाव किया। पीड़ित की शिकायत पर थाना महासमुंद में आरोपियों के विरुद्ध धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

पुलिस ने मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। पीड़ित ने घटना के बाद अपनी सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है।

बागबाहरा खोपली पड़ाव के पास दुकान में शराब पीने की सुविधा देने वाले युवक पर अपराध दर्ज  

बागबाहरा खोपली पड़ाव के पास दुकान में शराब पीने की सुविधा देने वाले युवक पर अपराध दर्ज

बागबाहरा, 21 जुलाई 2025: थाना बागबाहरा पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग 353 पर अरिहंत राइस मिल के पास संचालित एक दुकान में शराब पीने-पिलाने की सुविधा देने वाले युवक को पकड़कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

थाना बागबाहरा में पदस्थ प्रधान आरक्षक को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खोपली पड़ाव के पास एक दुकान में शराब पिलाने की सुविधा दी जा रही है। इस सूचना पर थाना प्रभारी को अवगत कराकर स्टाफ के साथ शासकीय वाहन सीजी 03 8938 से मौके पर रवाना हुए। मौके पर गवाह दिलीप वर्मा एवं वेदप्रकाश नायक को साथ लेकर बताए स्थान पर पहुंचे। पुलिस को देखकर शराब पी रहे लोग भाग निकले, किंतु एक युवक को पकड़ लिया गया।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम गौरव राजपूत पिता बबला राजपूत उम्र 20 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 पोटरपारा बागबाहरा बताया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह शराब बेचता नहीं है, लेकिन शराब पीने-पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराता है।

बरामद सामग्री में शामिल दो नग देशी प्लेन शराब की शीशी (50-50 एमएल),बतीन नग डिस्पोजल गिलास जिनमें शराब की गंध थी, दो नग पानी पाउच,कुल कीमत: ₹49/-

उक्त सामग्री को गवाहों के समक्ष जप्त कर पुलिस ने कब्जे में लिया। आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 36(C) के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया।