सरायपाली -/ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सरायपाली के कन्या छात्रावास, स्कूल, अस्पताल एवं छात्रावास का लिया जायजा

सरायपाली -/ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सरायपाली के कन्या छात्रावास, स्कूल, अस्पताल एवं छात्रावास का लिया जायजा

महासमुंद 16 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत कन्या छात्रावास, स्कूल, हॉस्पिटल एवं निर्माणाधीन आदिवासी छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कन्या छात्रावास में छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं के लिए भोजन, पानी और स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की। छात्राओं से पढ़ाई और अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। स्कूल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति और कक्षाओं का अवलोकन किया। स्कूल में शिक्षा के स्तर और अन्य गतिविधियों को पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए।

इसी तरह उन्होंने 100 बिस्तर अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लिया। जहां चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता की जांच की। डॉक्टरों और स्टाफ से रोगियों के इलाज और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। निर्माणाधीन आदिवासी हॉस्टल के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ठेकेदार और अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने सरायपाली गौरव पथ के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण की धीमी प्रक्रिया पर नाराजगी जताते हुए समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी तरह की कमी को तत्काल दूर किया जाए और नियमित निगरानी रखी जाए ताकि सुविधाओं में सुधार हो सके और बेहतर सेवाएं मिलें। इस दौरान एसडीएम सरायपाली सुश्री नम्रता चौबे, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, तहसीलदार श्रीधर पंडा एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

बसना / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोलता समाज की वार्षिक सम्मेलन सह बंधु मिलन समारोह में शामिल हुए

बसना / मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कोलता समाज की वार्षिक सम्मेलन सह बंधु मिलन समारोह में शामिल हुए

मुख्यमंत्री ने समाज की मांग पर मंगल भवन के लिए 50 लाख रुपए की घोषणा की प्रतिवर्ष आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी को मनाया जाता है रामचंडी दिवस

बसना :- गढ़फुलझर स्थित मां रामचंडी मंदिर परिसर में बाबा बिशासहे कुल कोलता समाज द्वारा रामचंडी दिवस के उपलक्ष्य में माँ रामचंडी की विशेष पूजा अर्चना के साथ वृहद वार्षिक सम्मेलन सह बंधु मिलन समारोह का आयोजन रखा गया जिसमें बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। सम्मेलन की अध्यक्षता कुल कार्यकारिणी अध्यक्ष गिरधारी साहू ने की तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वित्त मंत्री ओपी चौधरी, प्रभारी मंत्री दयालदास बघेल, महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी, बसना विधायक संपत अग्रवाल, महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व मंत्री पूनम चंद्राकर, सरायपाली विधायक चातुरी नंद, जिला पंचायत सदस्य वृन्दावती पांडे, गढ़फूलझर सरपंच सुशीला मलिक, भाजपा जिला अध्यक्ष संजय शर्मा, संरक्षक चंद्रमणि प्रधान, व्यासदेव भोई, हरिचरण प्रधान आदि उपस्थित थे।

संभागीय अध्यक्ष गिरधारी साहू ने स्वागत भाषण देते हुए अभिनंदन पत्र का वाचन किया। महामंत्री मथामणि बढ़ाई ने प्रतिवेदन वाचन करते हुए सामुदायिक भवन, गढ़फूलझर को पर्यटन स्थल घोषित करने एवं गढ़फूलझर से पाइकमाल तक कारिडोर बनाने संबंधी मांग पत्र सौंपा। सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कोलता समाज द्वारा आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में शामिल होना सौभाग्य की बात है। उन्होंने कोलता समाज को रामचंडी दिवस और शरद पूर्णिमा की बधाई दी। कोलता समाज द्वारा मुख्यमंत्री का हुलहुली से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि यह समाज बहुत ही शिक्षित और समृद्धशाली समाज है। यह समाज भारतीय संस्कृति एवं परंपरा को लेकर चलने वाला समाज है, जो दूसरे समाज को प्रेरणा देने वाला समाज है।
श्री साय ने कहा कि मोदी जी की गारंटी के अनुरूप हम काम कर रहे है। तेंदूपत्ता संग्रहण के माध्यम से 13 लाख परिवारों को लाभ पहुंचाया जा रहा है, जिससे आदिवासी और वनवासी समुदायों की आजीविका को बढ़ावा मिल रहा है। रामलला दर्शन योजना से लाखों श्रद्धालुओं को धार्मिक यात्रा और दर्शन की सुविधा दी जा रही है, जिससे आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को प्रोत्साहन मिल रहा है। उन्होंने युवाओं से नशा के खिलाफ जागरूक होने की अपील की, जिससे समाज स्वस्थ और प्रगतिशील बन सके। उन्होंने सभी को शासकीय योजना का लाभ लेने आह्वान भी किया और कहा कि समाज के सभी वर्ग सामने आएं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने समाज की मांग पर गढ़फुलझर मे मंगल भवन के लिए 50 लाख रूपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि रामचंडी गढ़ फुलझर क्षेत्र को पर्यटन के रूप मे विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उड़ीसा और छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाली सड़क को बेहतर और उन्नत बनाया जाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री दयाल दास बघेल ने सभी समाज के लिए सर्व मंगल भवन के लिए घोषणा के लिए अनुरोध किया।

इस अवसर पर वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने 21 क्विंटल धान की खरीदी का प्रबंध किया है, साथ ही किसानों को बोनस भी प्रदान किया जा रहा है। 18 लाख गरीब परिवारों को आवास उपलब्ध कराने की योजना है। 9 लाख 25 हजार गरीबों को पहली किश्त वितरित की गई है। 70 लाख महिलाओं (दीदियों) को हर महीने 1,000 रुपये की सहायता दी जा रही है।सभा को सांसद श्रीमती रूप कुमारी चौधरी एवं संपत अग्रवाल ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री अपने निर्धारित समय से 45 मिनट विलंब से पहुँचे। मुख्यमंत्री का आगमन पौने ग्यारह बजे हुआ। जहां पर जिला कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, सांसद रूप कुमारी चौधरी, विधायक संपत अग्रवाल, समाज के अध्यक्ष गिरधारी साहू, संरक्षक हरिचरण प्रधान, उपाध्यक्ष प्रवीण भोई, हरिहर बारिक, मुरली प्रधान, चित्रसेन प्रधान, आंचलिक अध्यक्ष प्रदीप साहू सरायपाली, भोजराज प्रधान बसना, षड़ानन भोई पिथौरा, राधेश्याम प्रधान रायपुर, प्रदेश महासचिव छग विजयशंकर विशाल, महिला प्रकोष्ठ संभागीय अध्यक्ष त्रिवेणी बढ़ाई आदि ने स्वागत किया। हैलिपेड से मुख्यमंत्री का काफिला सीधे मां रामचंडी मंदिर परिसर में मां का दर्शन करने पहुंचा जहां मुख्यमंत्री एवं अतिथियों द्वारा माँ रामचंडी की विशेष पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़वासियों के लिये सुख समृद्धि की कामना की।
प्रतिवर्ष आश्विन शुक्ल पक्ष चतुर्दशी के दिन मनाया जाने वाला मां रामचंडी दिवस के अवसर पर देवी माँ का दर्शन करने श्रद्धालुओं का ताँता लगा रहा। रामचंडी दिवस को लेकर समाज जनों द्वारा काफी दिनों से तैयारी की जा रही थी। आज समाज के लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। इस दिन महाभण्डारा में मां का भोग प्रसाद के रूप में भक्तों ने ग्रहण किया। भंडारा में बसना आंचलिक सभा के समस्त शाखा सभा का विशेष सहयोग रहा। युवा प्रकोष्ठ द्वारा पेयजल एवं पार्किंग व्यवस्था में अपना अमूल्य योगदान दिया। आयोजन में युवा प्रकोष्ठ, महिला प्रकोष्ठ, कर्मचारी प्रकोष्ठ एवं व्यापारी प्रकोष्ठ ने विशेष सहयोग प्रदान किया गया। सम्मेलन में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन सचिव ललित साहू ने एवं आभार व्यक्त रामचंडी मंदिर संचालन समिति अध्यक्ष चंद्रकांत भोई ने की। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी कमलेश साहू ने दी

सरायपाली -/ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सरायपाली के कन्या छात्रावास, स्कूल, अस्पताल एवं छात्रावास का लिया जायजा

सरायपाली -/ कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने सरायपाली के कन्या छात्रावास, स्कूल, अस्पताल एवं छात्रावास का लिया जायजा

महासमुंद 16 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने आज सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत कन्या छात्रावास, स्कूल, हॉस्पिटल एवं निर्माणाधीन आदिवासी छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कन्या छात्रावास में छात्राओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और जरूरतों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने छात्राओं के लिए भोजन, पानी और स्वच्छता की स्थिति की समीक्षा की। छात्राओं से पढ़ाई और अन्य सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया। स्कूल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों की उपस्थिति और कक्षाओं का अवलोकन किया। स्कूल में शिक्षा के स्तर और अन्य गतिविधियों को पाठ्यक्रम में शामिल करने के निर्देश दिए।

इसी तरह उन्होंने 100 बिस्तर अस्पताल की सुविधाओं का जायजा लिया। जहां चिकित्सा सुविधाओं और दवाओं की उपलब्धता की जांच की। डॉक्टरों और स्टाफ से रोगियों के इलाज और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए। निर्माणाधीन आदिवासी हॉस्टल के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। ठेकेदार और अधिकारियों को समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर ने सरायपाली गौरव पथ के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने निर्माण की धीमी प्रक्रिया पर नाराजगी जताते हुए समय-सीमा में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसी भी तरह की कमी को तत्काल दूर किया जाए और नियमित निगरानी रखी जाए ताकि सुविधाओं में सुधार हो सके और बेहतर सेवाएं मिलें। इस दौरान एसडीएम सरायपाली सुश्री नम्रता चौबे, जिला पंचायत सीईओ श्री एस. आलोक, तहसीलदार श्रीधर पंडा एवं संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।

बसना / 90 लाख क़े घोटाला धान उपार्जन प्रभारी क़े खिलाप निलंबित और एफआईआर दर्ज करने आदेश जारी

महासमुंद जिले क़े बसना ब्लॉक अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र टांगा पासा मे 90 लाख रु से भी अधिक क़े हेरा फेरी का मामला सामने आया है शिकायत क़े बाद जाँच मे शासन को लाखो रु क्षति पहुंचाया गया धान खरीदी केन्द्र टांगापासा क़े उपार्जन केन्द्र प्रभारी जन्म जय चौधरी क़े खिलाप लगभग 90 लाख रु से अधिक का धान की कमी का मामला सामने आया है खरीदी प्रभारी को निलंबित कर थाना मे एफआइआर दर्ज करने क़े आदेश जारी किया गया है आदेश 26 92024 को जारी हुवा है लेकिन अभी तक एफआइआर दर्ज नहीं कराया गया है

पत्र के अनुसार प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या० सरकण्डा पं०क० 1225 (मुख्यालय टांगापासा) के उपार्जन केन्द्र टांगापासा में समर्थन मूल्य पर वर्ष 2023-24 में धान उपार्जन किया गया है। उपार्जन केन्द्र टांगापासा का भौतिक सत्यापन श्री छालो विशाल, शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या० रायपुर शाखा भंवरपुर एवं श्री राधेश्याम भोई
पर्यवेक्षक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या० रायपुर शाखा पिरदा के द्वारा किया गया। संयुक्त भौतिक
सत्यापन प्रतिवेदन के अनुसार धान उपार्जन केन्द्र टांगापासा में 868 कृषकों से कुल धान खरीदी
70158.00 क्विंटल के विरूद्ध 67240.35 क्विंटल का परिवहन हुआ है तथा 2917.65 क्विंटल धान परिवहन हेतु शेष दिख रहा है, परन्तु धान उपार्जन केन्द्र टांगापासा में भौतिक रूप से धान उपलब्ध नही है

उपार्जन केन्द्र प्रभारी श्री जन्मजय चौधरी के द्वारा घोर अनियमितता कर संस्था को 2917.65 क्विंटल धान
की कमी से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की राशि 63,69,229.95 रूपये एवं कृषक उन्नति योजना की
राशि 26,75,485.05 रूपये इस प्रकार कुल राशि 90,44,715.00 रूपये (अक्षरी-नब्बे लाख चौवालीस हजार सात सौ पन्द्रह रूपये) मात्र होती है की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है। अतः संस्था को हुई गंभीर आर्थिक क्षति के लिए जिम्मेदार धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी श्री जन्मजय चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुऐ संबंधित पुलिस थाना में प्रथम सूचना रिपार्ट दर्ज कराने आदेश जारी किया गया है! वही इस संबंध मे पिरदा ज़िला सहकारी क़े बैंक आर एस प्रबंधक ने बताया की एफआईआर क़े लिए आदेश जारी हुवा है भंवरपुर चौकी मे 10 तारिक़ को एफआईआर क़े लिए शिकायत दिया जा चूका है भंवरपुर चौकी मे जाँच चल रही है कुछ दस्तावेज की कमी थी जिसको आज पूरा किया गया है!

देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है. भारत के दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का निधन

देशभर में शोक की लहर दौड़ गई है. भारत के दिग्‍गज उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) का निधन बुधवार की शाम को हो गया. उन्‍होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्‍पताल में अंतिम सांस ली. रतन टाटा 86 साल के थे. पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब थी.

दरअसल, बुधवार की शाम में उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर आई थी. जिसके कुछ घंटे बाद ही खबर आई कि उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है. रतन टाटा का जाना देश के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है. हालांकि उन्हें देश कभी भूल नहीं पाएगा. उन्होंने देश के एक से बढ़कर एक काम किए.

टाटा ग्रुप को ऊंचाईयों पर पहुंचाने में रतन टाटा की सबसे बड़ी भूमिका रही. इन्‍होंने देश और आम लोगों के लिए कई ऐसे काम किए, जिसके लिए उन्‍हें हमेशा याद किया जाता रहेगा. रतन टाटा एक दरियाद‍िली इंसान थे और मुसीबत में देश के लिए हमेशा तैयार रहते थे.

दो दिन पहले ही कहा था- मैं बिल्‍कुल ठीक हूं
इससे पहले सोमवार को भी रतन टाटा की तबीयत बिगड़ने की खबर आई थी, जिसके कुछ ही घंटों बाद खुद रतन टाटा के एक्‍स (ट्विटर) हैंडल से एक पोस्‍ट शेयर किया गया था. इस पोस्‍ट में लिखा था कि मेरे लिए चिंता करने के लिए सभी का धन्‍यवाद! मैं बिल्‍कुल ठीक हूं. चिंता की कोई बात नहीं, मैं बढ़ती उम्र से जुड़ी बीमारियों की रूटीन जांच के लिए अस्‍पताल आया हूं. लेकिन देश को ये दर्द रहेगा कि वो इस बार अस्पताल से लौट नहीं पाए, और हमेशा के लिए अंतिम यात्रा पर निकल पड़े.

28 दिसंबर को हुआ था जन्‍म
अरबपति कारोबारी और बेहद दरियादिल इंसान रतन टाटा 86 साल के थे, 28 दिसंबर 1937 को उनका जन्म हुआ था. वे साल 1991 से 2012 तक टाटा ग्रुप के चेयरमैन रहे और इस दौरान उन्होंने बिजनेस सेक्टर में कई कीर्तिमान स्थापित करते हुए देश के सबसे पुराने कारोबारी घरानों में से एक टाटा समूह को बुलंदियों तक पहुंचाया.

रतन टाटा की शख्सियत को देखें, तो वो सिर्फ एक बिजनेसमैन ही नहीं, बल्कि एक सादगी से भरे नेक और दरियादिल इंसान भी थे. वो देश के लिए हमेशा आदर्श और प्रेरणास्रोत रहेंगे. वे अपने समूह से जुड़े छोटे से छोटे कर्मचारी को भी अपना परिवार मानते और उनका ख्याल रखने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते, इसके कई उदाहरण मौजूद हैं.

1991 में बने थे चेयरमैन
गौरतलब है कि रतन टाटा को 21 साल की उम्र में साल 1991 में ऑटो से लेकर स्टील तक के कारोबार से जुड़े समूह, टाटा समूह का चेयरमैन बनाया गया था. चेयरमैन बनने के बाद रतन टाटा ने टाटा ग्रुप को एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया. उन्होंने 2012 तक इस समूह का नेतृत्व किया, जिसकी स्थापना उनके परदादा ने एक सदी पहले की थी. 1996 में टाटा ने टेलीकॉम कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज की स्थापना की और 2004 में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) को मार्केट में लिस्‍ट कराया था.

सरायपाली मे ढाबा क़े आड़ मे चल रहा था अवैध कारोबार SDM ने मारा छापा क्या होगा पहले की तरह शील?

सरायपाली मे ढाबा क़े आड़ मे चल रहा था अवैध कारोबार SDM ने मारा छापा क्या होगा पहले की तरह शील?

सरायपाली में होटल ढाबों में अवैध रूप से शराब बिक्री पर सरायपाली एसडीएम नम्रता चौबे ने आज बड़ी कार्यवाही की है,,, चेक पोस्ट झिलमिला स्थित एक ढाबा में दबिश देकर भारी मात्रा में विक्रय हेतु रखी गई शराब बरामद की गई है,,, प्रशासन की इस कार्यवाही से होटल ढाबों में शराब बेचने वालों में हड़कंप मचा हुआ है,,, मामले में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किए जाने की जानकारी सामने आई है,!बता दें की यहां सालो से अवैध शराब का कारोबर दिन रात चल रहा था!बता दें की पूर्व मे सरायपाली क़े होटल मे इस तरह मामले सामने आने पर SDM ने सील किया था!

सरायपाली / हरियाणा की जीत असली किसानों की जीत-प्रखर

सरायपाली / हरियाणा की जीत असली किसानों की जीत-प्रखर

हरियाणा चुनाव के नतीजे आने के बाद राजनीतिक गलियारों में बयान बाजियो का सिलसिला सूरू हो चुका है जिस तरह से किसानों ने चुनाव पूर्व आंदोलन किया था ,उसके पाश्चात्य पहलवानो ने आंदोलन किया था उक्त कारणों से क़यास लगाए जा रहे थे कि हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनना मुश्किल है इस मुद्दे पर सराईपाली भाजपा कार्यकर्ता प्रखर अग्रवाल ने कहा कि आप जितने भी सुनियोजित तरीक़े से राजनीतिक षड्यंत्र कर लो फर्जी भीड़ इकट्ठा कर लो आप जनता के मन को अब नहीं भटका सकते सत्ता में रहना है तो काम करना पड़ेगा इसी का उदाहरण हरियाणा चुनाव के नतीजे है षड्यंत्र हार गया जनता जीत गई ,साथ ही प्रखर द्वारा हरियाणा की जनता का आभार जताया एवं जननेतृत्व समालने के लिये भारतीय जनता पार्टी को अग्रिम बधाई दिया गया

बसना / अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में विशेषज्ञ द्वारा,नाक, कान, गला रोग परामर्श एवं ऑपरेशन

बसना / अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल
में विशेषज्ञ द्वारा,नाक, कान, गला रोग परामर्श एवं ऑपरेशन
डॉ. सतीश राठी
नाक कान गला विशेषज्ञ
MS (ENT)
उपलब्ध उपचार 13 अक्टूबर 2024 सुबह 10 बजे से• कान के संक्रमण, पर्दे मे छेद की समस्या
• कान की बाहरी व भीतरी जन्मजात बीमारियों का इलाज दूरबीन द्वारा जांच एवं ऑपरेशन

मुँह व गले के कैंसर का निदान व इलाज़
• नाक की एलर्जी, श्वास मे समस्या
• चक्कर आना
• टॉन्सिल व एडेनॉइड का इलाज़
• खर्राटों का इलाज़
• नाक की हड्डी के टेढ़ेपन का इलाज़
• नाक से खून आना, नाक मे मस्से (polyp)
का इलाज़
सुविधा
• आवाज, श्वासनली संबंधित बीमारियों
.
का इलाज
थाइरोइड की समस्या का इलाज़
• नाक, कान व गले के पुराने बिगड़े हुए

ऑपरेशन का इलाज़
सुनने की जांच व मशीन (Hearing-aid)
की सुविधा
ऑडियोमेट्री एवं बेरा टेस्ट की सुविधा
13 अक्टूबर 2024 सुबह 10 बजे से
AGRAWAL
NURSING HOME
MULTISPECIALITY HOSPITAL
प्रधानमंत्री अम
आरोग्य योजना
PM-JAY
उपलब्ध
बीजू / आयुष्मान कार्ड
से निःशुल्क ऑपरेशन उपलब्ध।
अग्रवाल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल • बसना, जिला महासमुंद (छ.ग.)
ziч: 84618-11000, 77708-68473, 77730-86100

महासमुंद / प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन इस दिन 150 पदों पर भर्ती आकर्षक  वेतन /आवास मित्र के चयन हेतु दावा आपत्ति

महासमुंद / प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन इस दिन 150 पदों पर भर्ती आकर्षक  वेतन /आवास मित्र के चयन हेतु दावा आपत्ति

महासमुन्द अक्टूबर 2024/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द द्वारा शिक्षित स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 09 अक्टूबर 2024 को प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि यह कैम्प हाउसिंग बोर्ड, अटल विहार कालोनी, रोजगार कार्यालय परिसर, मचेवा महासमुंद में प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक रूद्र इंटरप्राइजेज रायपुर द्वारा इलेक्ट्रीशियन/फिटर, के 100 पद, ऐप ऑपरेटर के 50 पदों पर 10वीं पास एवं आईटीआई उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती 10000 से 18000 रुपए के मासिक वेतन पर रायपुर, भिलाई एवं दुर्ग के लिए की जाएगी। उक्त पदों पर भर्ती हेतु योग्य एवं इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति के साथ शामिल हो सकते हैं।

समाचार
आवास मित्र के चयन हेतु दावा आपत्ति 14 अक्टूबर तक कर सकते है प्रस्तुत

महासमुन्द 07 अक्टूबर 2024/ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास मित्र/समर्पित मानव संसाधन के चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की सूची तैयार कर अभ्यर्थियों से 14 अक्टूबर 2024 तक दावा-आपत्ति मंगाए गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक ने बताया कि दावा आपत्ति जिला पंचायत महासमुंद में स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त सूची का जिले के वेबसाईट ूूण्उींंंउनदकण्हवअण्पद पर अवलोकन किया जा सकता है। निर्धारित समयावधि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।

महासमुंद सरायपाली / स्कूल क़े ड्रेस पर ईसाई धर्म क़े चिन्ह पर विवाद स्कूल पर धार्मिक प्रचार का आरोप सहित लगे गंभीर आरोप ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने जाँच कार्यवाही की बात कही है!

महासमुंद सरायपाली / स्कूल क़े ड्रेस पर ईसाई धर्म क़े चिन्ह पर विवाद स्कूल पर धार्मिक प्रचार का आरोप सहित लगे गंभीर आरोप ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने जाँच कार्यवाही की बात कही है!

महासमुंद जिले क़े सरायपाली ब्लाक अंतर्गत ग्राम कुटेला क़े मिशन स्कूल पर धार्मिक प्रचार का आरोप लग रहे है इस संबंध मे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मांझी के पास शिकायत भी पंहुचा है वही भाजपा कार्यकर्ता विजय कुमार प्रधान ने सोशल मिडिया पर निशाना साधते हुए लिखा है की इस धार्मिक ड्रेस को बंद किया जाए अन्यथा मिशन स्कूल क़े खिलाप सड़क पर आना होगा आरोप है की कुटेला क़े मिशन स्कूल मे ईसाई धर्म का क्रास कोड ड्रेस है जिसे हिन्दू विधार्थियो को भी पहनने मजबूर किया जा रहा है विनय कुमार प्रधान भाजपा कार्यकर्ता क़े अनुसार धर्म प्रचार क़े लिए बच्चों को

मोहरा बनाया जा रहा है आरोप क़े अनुसार ड्रेस नहीं पहनने से क्लास से सस्पेंड करने का आदेश है वही इस संबंध मे सरायपाली ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश मांझी ने कहा की शिकायत मिली है अभी मै छुट्टी से बाहर हु स्कूल खुलने पर पालको से बयान लेकर जाँच कार्यवाही की जाएगी स्कूल क़े विधार्थियो पर धार्मिक ड्रेस थोपना गलत है! वही इस संबंध मे स्कूल संचालक से क़े दूरभाष नंबर पर कई बार फोन करने पर भी कोई जवाब नहीं मिला!