महासमुंद बसना / 90 लाख क़े घोटाले मे खरीदी प्रभारी फरार तलाश कर रही है भंवरपुर पुलिस आरोपी लगातार बदल रहा है ठीकाना!

महासमुंद बसना / 90 लाख क़े घोटाले मे खरीदी प्रभारी फरार तलाश कर रही है भंवरपुर पुलिस आरोपी लगातार बदल रहा है ठीकाना!

महासमुंद जिले क़े चर्चित घोटाला काण्ड मे एफआईआर क़े बाद टांगा पासा खरीदी प्रभारी जन्मजय चौधरी फरार है निलंबित तो पहले ही कर दिया गया था लेकिन बसना के भंवरपुर चौकी मे जन्मजय चौधरी क़े खिलाप विभागीय एफआईआर दर्ज होने क़े बाद जन्म चौधरी निवासी बिरेनडबरी फरार है भंवरपुर पुलिस 90 लाख क़े घोटाले के आरोपी को घर और ठिकानो पर पता कर रही है लेकिन आरोपी जन्मजय चौधरी पुलिस क़े हाथ अभी तक नहीं चढ़  पाया है सूत्र बताते है की आरोपी क़े खिलाप कई अन्य थाना मे मेल कर पतासाजी किया जा रहा है इधर आस पास क़े ग्रामीण नाम नहीं बताने पर कहते है की घोटाले का आरोपी अपने निवास बिरेनडबरी मे ही छिपा बैठा है जैसे ही पुलिस की टीम आता है गुप्त स्थान पर छिप जाता है, भंवरपुर पुलिस घर क़े साथ साथ उनके अन्य ठीकानो पर भी तलाश मे जुटी है, बता दें की जन्म जय चौधरी पर 90 लाख से भी ज्यादा घोटाला कर सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया है!

बसना भंवरपुर क़े पियक्कड गुरूजी को निलंबित करने का प्रस्ताव शराब पीकर नशे की हालत मे पंहुचा था स्कूल दैनिक भास्कर मे खबर लगने क़े बाद हुई कार्रवाही इसके पहले बचते आ रहा था शिक्षक!

बसना भंवरपुर क़े पियक्कड गुरूजी को निलंबित करने का प्रस्ताव शराब पीकर नशे की हालत मे पंहुचा था स्कूल दैनिक भास्कर मे खबर लगने क़े बाद हुई कार्रवाही इसके पहले बचते आ रहा था शिक्षक!

महासमुंद जिले क़े बसना ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भंवरपुर क़े स्वामी आत्मा नन्द विद्यालय क़े पियककड़ शिक्षक को निलंबित करने का प्रस्ताव जारी कर दिया गया है बता दें की शराबी शिक्षक क़े खिलाप इसके पहलें भी शराब क़े मामले मे ब्लॉक शिक्षा अधिकारी क़े पास शिकायत पंहुचा था लेकिन शराबी शिक्षक क़े खिलाप कार्यवाही करने के बजाय विभाग शिक्षक को बचा रहा था पर इस बार ऐसा नहीं हुवा भंवरपुर मे शराबी शिक्षक शौकत अली द्वारा मंगल वार क़े दिन शराब क़े नशे मे पंहुचा वही दैनिक भास्कर क़े रिपोर्टर हेमन्त वैष्णव सहित अध्यक्ष कृष्ण कुमार पटेल, सांसद प्रति निधि जीतू वैष्णव सहित स्कूल क़े

पदाधिकारीयों ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जे आर डहरिया को सुचना दिया जिसके बाद शराबी शिक्षक को डॉक्टरी मुलायजा भी कराया गया, स्कूल मे चर्चा था की पिछले बार की तरह इस बार भी शराबी शिक्षक बच जाएगा लेकिन दैनिक भास्कर मे खबर लगने क़े बाद यह बड़ी कार्यवाही हुई है बता दें की शराबी शिक्षक क़े एक भाई शिक्षक है और घटना के दिन दैनिक भास्कर क़े बसना क़े रिपोर्टर सहित अन्य साथी पत्रकारो को घुस देकर खबर को दबाने का भरपूर प्रयास किया गया लेकिन ऐसा नहीं हो पाया दैनिक भास्कर ने खबर प्रमुखता क़े साथ प्रकाशित किया जिसका परिणाम आज सामने है शराबी शिक्षक को निलंबित किया जा रहा है हमारे पाठको को बता दें की यह खबर लगने क़े बाद कई गाँव से इस तरह की शिकायत आ रहा है की हमारे गाँव का गुरूजी भी ऐसे करता है वैसे जल्द ही इन पियककड़ गुरूजी का खुलासा करना है

महासमुंद और रायपुर क्षेत्र में घूम-घूम कर करते थे मोटर सायकल की चोरी। थाना पटेवा,पिथौरा,साकरा एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही

महासमुंद और रायपुर क्षेत्र में घूम-घूम कर करते थे मोटर सायकल की चोरी। थाना पटेवा,पिथौरा,साकरा एवं साइबर सेल की संयुक्त कार्यवाही

घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 13 10 2024 को प्रार्थी हिमसागर दास ग्राम पारसमणी चौक सांकरा जिला महासमुंद थाना सांकरा में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.10.24 को शाम को दुर्गा पूजा करने अपने मोटरसाइकिल हीरो स्प्लेंडर प्लस सीजी 06 बीबी 0896 से श्याम नगर दुर्गा पूजा करने गया था पूजा कर वापस आकर देखा तो गाड़ी जहां पर खड़ी किया था वहां पर नहीं था आस पास पता किया किंतु पता नहीं चला कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सकरा में अपराध क्रमांक 136/24 धारा 303(2) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।

*प्रकरण विवेचना दौरान दिनांक 20.10.24 को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति संदिग्ध मोटरसाइकिल में सवार होकर पिथौरा से बसना की ओर जा रहे हैं जिन्हें पुलिस द्वारा नाकाबंदी कर रोक कर रखे मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर उक्त मोटर सायकल का अपने पास किसी प्रकार का दस्तावेज नहीं होना बताए। जिससे पुलिस टीम शंका के आधार पर पूछताछ करने पर मोटरसाइकिल को प्रेस वाणी चौक के पास से दशहरा के दिन दुर्गा पंडाल के सामने से चोरी करना बताएं जिसके चेचिस नंबर व इंजन नंबर का मिलान करने पर उक्त मोटर सायकल सांकरा के पारसवाणी चौक के पास से ही चोरी किया गया मोटरसाइकिल चोरी का होना पाया गया। आरोपी के कब्जे 01 नग मोटर सायकल क्रमांक CG 06 BB 0896 को जप्त किया गया तथा आरोपियों का अपराधिक प्रवृत्ति के नजर आने से आरोपियों को पुलिस टीम के द्वारा पूछताछ करने पर साकरा, सरायपाली, तुमगांव व रायपुर से मोटर सायकल चोरी करना स्वीकार किये। चोरी किए गए अन्य मोटरसाइकिल को आरोपियों के द्वारा अपने-अपने घरों में ग्राम गोपालपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद में रखना बताएं आरोपी चमन कमर के कब्जे से उसके घर से 03 नग

मोटरसाइकिल तथा आरोपी भोज राम भोजराज बरिहा से 02 नग मोटरसाइकिल अपने घर में छुपा कर रखना बताए। जिसे पुलिस के द्वारा आरोपियों के घर व उनके पास से कुल 06 नग मोटर सायकल कीमती 135000 रूपये जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध थाना सांकरा में अपराध धारा 303(2) BNS के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया। गिरफ्तार आरोपी 01. चमन कंवर पिता नित्यानंद कंवर उम्र 19 साल पता गोपालपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद

भोजराज बारिहा पिता राजकुमार बारिहा उम्र 22 साल पता गोपालपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद

महासमुंद / छत्तीसगढ़ के सभी आगंनबाडी केन्द्र 8 नवम्बर को रहेगे बंद.केन्द्र और राज्य सरकार के काम काज होगे ठप्प .सभी जिला मुख्यालय मे धरना रैली प्रदर्शन

महासमुंद / छत्तीसगढ़ के सभी आगंनबाडी केन्द्र 8 नवम्बर को रहेगे बंद.केन्द्र और राज्य सरकार के काम काज होगे ठप्प .सभी जिला मुख्यालय मे धरना रैली प्रदर्शन कर मान.प्रधानमंत्री और मान. मुख्यमंत्री छ.ग.के नाम सौपा जायेगा ज्ञापन आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच छत्तीसगढ़ के प्रान्तीय बैठक मे लिया गया निर्णय।*
गौरतलब छत्तीसगढ़ मे महिला एवं बाल विकास विभाग के अन्तर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रो मे कार्यरत कार्यकर्ता एवं सहायिकाये जीने लायक वेतन.बुढ़ापे की सहारा पेशन ग्रेज्युवेटी .,समूह बीमा योजना इत्यादी जैसे मूलभूत सुविधाओ के साथ ही साथ केन्द्र संचालन मे प्रतिदिन आ रही दैनंदनि ब्यवहारिक लम्बित समस्याओ को राज्य सरकार को समय समय ,अवगत पर कराते आ रहे है.
केन्द्र संचालन और विभागीय योजनाओ के विभिन्न योजनाओ के सफल क्रियान्वयन और उसका लाभ जन जन को पहुचे इसके लिये भी चिन्तित है और उस कार्य को भी कर रहे हैं। पर्याप्त सुविधा और उचित प्रशिक्षण के अभाव के बाद भी सभी जानकारिया मोबाईल या विभाग के मंशानुरूप कर रहे हैं.
विभागीय कार्यो .आंगनबाड़ी केन्द्रो के संचालन के साथ ही साथ बी.एल.ओ.निर्वाचन.एनजीओ का और अन्य विभागो का बहुद्देश
यी कार्यकर्ता के रूप मे भी काम कर रहे .सचिव महिला एव बाल विकास का समय समय पर जारी आदेश कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओ से विभागीय कार्य के अलावा दुसरा कार्य ना लिया जाये इसका भी कही कोई पालन नही हो रहा है.
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को स्वय सरकार कहती है मानसेवी है और ड्रेस नही पहनने पर मानदेय काटना.ड्रेस को ही पहचान बताना कहां तक सही है जबकी ये स्वयं उस गांव के बेटी बहु है उनको सब पहचाते है जानते.वास्तव मे ड्रेस की जरूरत तो उसके लिये है जो सुपरवाईजर बीस पच्चेस केन्द्र अलग अलग गांव मे माह मे कभी कभार जाती है उसके लिये यह जरूरी है .
यह और दुखद बात है कि विभागीय गतिविधियो के संचालन मे आ रही समस्याये.शासन के मंशानुरूप मिलने वाली सुविधा जैसे.समय पर हर माह के 5 तारीख तक मानदेय भुगतान.मिनी का पूर्ण करने मे हो रहे भ्रष्टाचार.सहायिकाओ को रिक्त कार्यकर्ता के पद पर पदोन्नति दिये जाने की विसंगति.मोबाईल और नेट सुविधा की बात करने और अपनी मूलभूत सुविधाओ की बात करने .अपने हक की आवाज को शासन प्रशासन तक रखने वाले संघ पदाधिकारियो को टारगेट मे रख कर सेवा बर्खास्तगी की कार्यवाहियो को संयुक्त मंच ने 20/9/2024 को विभागाध्यक्ष (सचालक के साथ बैठक कर चर्चा की गई ज्ञापन सौपा गया .इसी तरह ड्रेस के संबंध मे चर्चा की गई लेकिन उसके कोई सार्थक परिणाम नही आने से क्षुब्ध है .और शासन का ध्यानाकर्षण करते हुये.संयुक्त मंच के दिनांक 19/10/24 को रायपुर मे आयोजित बैठक मे निर्णय लिया गया कि 8/11/24 को पूर्व मै सौपे गये और लम्बित 15 सूत्रिय मांग पत्र के निराकरण.
श्रीमती सुमन यादव मंच पदाधिकारी के बहाली और सुपरवाईजरो के लिये भी ड्रेस कोड लागू करने तथा विभाग के अतर्गत एक स्थान पर तीन वर्ष से अधिक समय से पदस्थ अधिकारी कर्मचारियो के स्थानान्तरण अन्यत्र किये जाने सबंध माग को लेकर एक दिवसीय प्रदेश भर के हर जिला मे धरना प्रदर्शन काम बंद केन्द्र बंद कर किये जाने का निर्णय लिया गया।
संयुक्त मंच की बैठक मे.श्रीमती रूक्मणी सज्जन.प्रान्ताध्यक्ष बस्तर.श्रीमती सरिता पाठक.प्रान्ताध्यक्ष.409. हेमाभारती.प्रगतिशिल. कल्पना चंद.पार्वती यादव.कबीरधाम.संतोषी वर्मा.राजनांदगांव.पिंकींठाकुर.लता तिवारी खैरागढ़.सुधा रात्रे.महासमुंद.जयश्री राजपुत .आर.पी.शर्मा .सौरायादव.विश्वजीत.देवेन्द्र पटेल.संयुक्त मंच के प्रमुख घटक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे
हस्ताक्षर. सुधा रात्रे.
नाम.सुधा रात्रे

बसना / रामचंडी दिवस के अवसर पर भव्य व्यापार मेला का आयोजन

बसना / रामचंडी दिवस के अवसर पर भव्य व्यापार मेला का आयोजन

रामचंडी दिवस के शुभ अवसर पर गत वर्ष की भांति इस वर्ष दो दिवसीय भव्य व्यापार मेला का आयोजन रखा गया। मेले में 50 से अधिक व्यापारियों का व्यवसायिक स्टॉल लगाया गया था। व्यापार मेला को आकर्षक बनाने के लिए व्यापार मेला प्रांगण में आने वाले आम जनों के लिए निःशुल्क आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए थे। इस अवसर पर अतिथियों ने व्यापार दर्पण पत्रिका का विमोचन किया।

व्यापार मेला -2024 अविनाश साहू अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ कोलता सामाज रायपुर संभाग की अध्यक्षता में, अतिथि हरेकृष्ण प्रधान प्रदेश अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ कोलता सामाज के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हरिचरण प्रधान संरक्षक कोलता सामाज रायपुर संभाग, अध्यक्ष गिरधारी साहू, महामंत्री माथामणी बढ़ाई, रायगढ़ संभाग अध्यक्ष रथूलाल गुप्ता, सरोज गुप्ता अध्यक्ष व्यापारी प्रकोष्ठ रायगढ़ संभाग, युगल किशोर प्रधान प्रदेश सचिव, विजय शंकर विशाल प्रदेश महासचिव, अशोक साहू प्रदेश उपाध्यक्ष, दीपक प्रधान युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ कोलता सामाज, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष त्रिवेणी बढ़ाई, सुरेश साहू संरक्षक व्यापारी प्रकोष्ठ रायपुर संभाग, नरोत्तम बारीक़ आंचलिक अध्यक्ष सरायपली, सुरेंद्र साहू आंचलिक अध्यक्ष पिथोरा, कमलेश साहू एवं बहुत बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ एवं ओड़िशा के सामाजिक पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। इस वर्ष मुख्य प्रयोजक के रूप में- भारतीय स्टेट बैंक, श्री जगन्नाथ हॉस्पिटल रायपुर, श्री बालाजी यूपीवीसी रायपुर, किरण ऑटो केयर झगरेनडीह, भूमि बिल्डकॉन एन्ड डेवलपर्श, देव ज्योति फर्नीचर सराईपाली, जेएमआर बिल्डकॉन एन्ड डेवलपर्श रायपुर, एमपीजीएम स्ट्रक्चर रायपुर एवं श्री युगल किशोर प्रधान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मेले में श्रीराम हर्बल सांकरा, सागर हार्डवेयर, इलेक्ट्रिकल एन्ड सेनेट्री सांकरा, जेएमआर कृषि केंद्र मुंडपाहर, अनुज हार्डवेयर सांकरा, आयुर्वेद केंद्र सिंघनपुर, प्रधान वस्त्रम सांकरा, श्री रामचंडी ऑप्टिकल बसना,

रामचंडी महाविद्यालय बगैईजोर (सराईपाली), प्रधान टूर & ट्रेवल सांकरा, वंदना वस्त्रलय सांकरा, श्री इनफ़ोटैक एन्ड कंप्यूटर सर्विस सांकरा, श्री रामा हॉस्पिटल रायपुर, मनीष कृषि केंद्र झगरेनडीह, एन्जल मॉडुलर किचन सर्विस बसना, प्रधान मछली पालन केंद्र सांकरा, सक्षम ब्लड बैंक बसना, प्रदीप कृषि सेवा केंद्र मुड़पाहर, प्रधान फेब्रिकेसन छुईपाली, आस्था नर्सरी रायपुर, यूनिक आफसेट सराईपाली, ख़स आर्ट हस्तकाल नानक सागर, सुमन स्व. सहायता समूह, शिवा बोरवेल सांकरा, भारती होम्यो क्लिनिक बसना, जीडीए सोलर प्राइवेट लिमिटेड, प्रधान इंडस्ट्री सराईपाली, पतंजलि आरोग्य केंद्र बसना, प्रधान कृषि समाधान हरदी, युधिष्ठिर प्रधान शेएर मार्केट कंसल्टेंसी, रुपेश साहू मशाला डिट्रिब्यूटर का स्टाल लगाया गया। अतिथि स्टॉल स्वरूप जिला उद्योग कार्यालय एवं ग्रामीण बैंक उपस्थित रहे।
व्यापार मेला 2024 में संभागीय व्यापारी पदाधिकारी समीर प्रधान, चितरंजन साहू, तरुण प्रधान, लोकेश प्रधान, राजेश बारीक़,

नयन प्रधान, शिरीष साहू, पंचानन प्रधान, राकेश साहू, अजय साहू, सौरभ साहू, विक्रम प्रधान, युवराज भोई, डिगेश प्रधान, जगबंधु साहू उपस्थित रहे, साथ ही श्री भाग्येश साहू, सामंत प्रधान, हेमसागर नायक, राजू साहू सहित अन्य सामाजिक पदाधिकारियों का व आम जनों का सहयोग रहा।
उक्त जानकारी मुख्य मंच संचालक रहे व्यापार मेला कार्यक्रम प्रभारी कमल कुमार भोई द्वारा दी।

सरायपाली / एस डी एम सुश्री नम्रता चौबे ने की अवैध रेत डंपिंग पर कारवाई

सरायपाली / एस डी एम सुश्री नम्रता चौबे ने की अवैध रेत डंपिंग पर कारवाई

19 अक्टूबर 2024 / सरायपाली एस डी एम सुश्री नम्रता चौबे ने बिना अनुमति के डंप किये गए रेत के भंडारण पर आज जप्ती की कारवाई की है। आज सरायपाली के ग्राम चट्टी गिरोला मे श्री चंदन अग्रवाल द्वारा निजी जमीन पर 14 घन मीटर के हिसाब से 12 ढेर अर्थात 168 घंन मीटर रेत का भण्डारण किया गया था। जिसे एस डी एम द्वारा औचक निरी क्षण के दौरान पंचनामा कर जप्त की गई। साथ ही उसी स्थान से एक हाइवा मे रेत का परिवहन करते हुए भी पाया गया,जिसे जप्त कर सिंघोड़ा थाना मे अभिरक्षा मे रखा गया है। इस दौरान नायब तहसीलदार श्री हरी प्रसाद भोई भी मौजूद थे।
ज्ञात है की जिले मे कलेक्टर श्री विनय
लंगेह के निर्देश पर अवैध रेत उत्तखनन,परिवहन,और भण्डारण पर सतत कारवाई की जा रही है।

महासमुंद / कस्टम मिलिंग का चांवल जमा नही करने पर दो राइस मिल आगामी एक खरीफ वर्ष के लिए काली सूची में दर्ज वसूली की करवाई की जाएगी कलेक्टर लंगेह के निर्देश पर किया गया भौतिक सत्यापन

महासमुंद / कस्टम मिलिंग का चांवल जमा नही करने पर दो राइस मिल आगामी एक खरीफ वर्ष के लिए काली सूची में दर्ज वसूली की करवाई की जाएगी कलेक्टर लंगेह के निर्देश पर किया गया भौतिक सत्यापन

19 अक्टूबर 24//खरीफ वर्ष 2023-24 में मेसर्स जय चण्डी एग्रोटेक राईस मिल तहसील बागबाहरा, महासमुन्द के संचालक के द्वारा कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं किया गया. जिसके संबंध में कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर राईस मिल का भौतिक सत्यापन खाद्य विभाग के अधिकारियों द्वारा किये जाने पर 124 विंवटल शासकीय धान कम पाये जाने के पर प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय कलेक्टर महासमुन्द द्वारा राईस मिल मेसर्स जय चंडी एग्रोटेक बागबाहरा संचालक श्री बजरंग अग्रवाल द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ महासमुंद में मिलर द्वारा जमा किये गये बैंक गारण्टी से 124 क्विंटल धान की एवज में राशि तीन लाख दस हजार जिला विपणन अधिकारी, जिला महासमुंद के द्वारा तत्काल वसूली की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गए है तथा छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के तहत्

कार्यवाही करते हुए फर्म मेसर्स जय चंडी एग्रोटेक बागबाहरा संचालक श्री बजरंग अग्रवाल को आगामी एक खरीफ वर्ष के लिये शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के कस्टम मिलिंग के कार्य के लिये मिल का पंजीयन नही करने हेतु काली सूची में दर्ज किया गया है।
इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2023-24 में मेसर्स लक्ष्मी राईस इण्डस्ट्रीज तहसील बागबाहरा जिला महासमुन्द के संचालक के द्वारा कस्टम मिलिंग का चावल जमा नहीं किया गया जिसके संबंध में कलेक्टर श्री लंगेह के निर्देश पर राईस मिल का भौतिक सत्यापन खाद्य विभाग एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा किये जाने पर 1681.60 क्विंटल शासकीय धान कम पाये जाने पर प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय कलेक्टर महासमुन्द द्वारा राईस मिल मेसर्स लक्ष्मी राईस इण्डस्ट्रीज तहसील बागबाहरा

संचालक श्री दिनेश कुमार गुप्ता द्वारा खरीफ वर्ष 2023-24 में कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव करने हेतु छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ महासमुंद में मिलर द्वारा जमा किये गये बैंक गारण्टी से 1681.60 क्विंटल धान की एवज में राशि बयालिस लाख चार हजार रूपये जिला विपणन अधिकारी, जिला महासमुंद के द्वारा तत्काल वसूली की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिया गया है तथा छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 के तहत् कार्यवाही करते हुए फर्म मेसर्स लक्ष्मी राईस इण्डस्ट्रीज संचालक श्री दिनेश कुमार गुप्ता को आगामी एक खरीफ वर्ष के लिये शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के कस्टम मिलिंग के कार्य के लिये मिल का पंजीयन नहीं करने हेतु काली सूची में दर्ज किया गया है।

रायपुर : अपराधों पर नियंत्रण के लिए सख्ती से की जाए कार्यवाही: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं पर रहे पुलिस की पैनी नजर

सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाएं

अवैध शराब और नशे के कारोबार पर कड़ाई से लगाया जाए अंकुश

 

रायपुर, 18 अक्टूबर 2024

 

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास में आयोजित बैठक में प्रदेश में कानून और व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक में अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्ती से कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि हर हाल में कानून और व्यवस्था बहाल रखना चाहिये। पुलिस त्वरित कार्यवाही करे और चौकन्ना रहे। बैठक में उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्थानीय स्तर पर होने वाली घटनाओं पर पुलिस की पैनी नजर होनी चाहिए और इन घटनाओं के संभावित परिणाम पर भी विचार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराधों को रोकने के लिए नशे के अवैध व्यापार पर अंकुश लगाया जाए। गांजा, अवैध शराब, ड्रग्स की तस्करी पर मुस्तैदी से कार्यवाही हो।

श्री साय ने कहा कि नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि में पुलिस की गश्त नियमित रूप से होनी चाहिए। पुलिस के आला अफसर भी अनिवार्य रूप से पेट्रोलिंग करें। रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, हवाई अड्डों के साथ ही संवेदनशील इलाकों में नियमित रूप से पुलिस की पेट्रोलिंग होती रहनी चाहिए। नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शॉपिंग मॉल, दुकानों, होटलों आदि रात्रि के समय पर निर्धारित समय पर बंद होनी चाहिए। बियर बार एवं होटल निर्धारित समय पर बंद हो ऐसे होटल जहां शराब की अवैध बिक्री की शिकायत मिलती है उन पर सख्त कार्यवाही की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सायबर क्राईम को रोकने के लिए तत्परता से प्रभावी कार्यवाही की जाए।

इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन,अपर मुख्य सचिव गृह श्री मनोज कुमार पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री राहुल भगत सहित गृह विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

बसना / खरीदी प्रभारी पर एफआईआर क़े बाद फरार 90 लाख क़े घोटाला निलंबित क़े बाद इनको बनाया गया प्रभारी!

बसना / खरीदी प्रभारी पर एफआईआर क़े बाद फरार 90 लाख क़े घोटाला निलंबित क़े बाद इनको बनाया गया प्रभारी!

महासमुंद जिले क़े बसना ब्लॉक अंतर्गत धान खरीदी केन्द्र टांगा पासा मे 90 लाख रु से भी अधिक क़े हेरा फेरी का मामला सामने आने क़े बाद बसना क़े टांगा पासा खरीदी प्रभारी जन्म जय चौधरी क़े निवासी बिरेनडबरी क़े खिलाप 316(5)-BNS, 318(1)-BNS केस दर्ज कर मामले को सेंसिटिव मे रखा गया है एफआईआर क़े बाद मामले मे खरीदी प्रभारी को गिरफ्तार नहीं किया गया है जन्म जय चौधरी अभी फिलहाल फरार है बता दें की शिकायत क़े बाद जाँच मे शासन को 90 लाख रु से अधिक क्षति पहुंचाने की पुष्टि हुई वही विभाग द्वारा निलंबित भी कर दिया गया है वही पिरदा ज़िला सहकारी बैंक क़े प्रबंधक आर एस भोई ने बताया की जन्म जय चौधरी भले ही फरार है और अग्रिम ज़मानत लें लें लेकिन जो नुकसान किया गया है उसका रिकभरी भरना पड़ेगा वही बताया की इस साल धान खरीदी क़े लिए टांगा पासा मे सेवन चौधरी, और ऑपरेटर मुकेश पटेल को समर्थन मूल्य मे धान खरीदी क़े लिए संयुक्त रूप से प्रभार दिया गया है!

 

जाँच कार्यवाही मे प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्या० सरकण्डा पं०क० 1225 (मुख्यालय टांगापासा) के उपार्जन केन्द्र टांगापासा में समर्थन मूल्य पर वर्ष 2023-24 में धान उपार्जन किया गया है। उपार्जन केन्द्र टांगापासा का भौतिक सत्यापन श्री छालो विशाल, शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या० रायपुर शाखा भंवरपुर एवं श्री राधेश्याम भोई
पर्यवेक्षक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या० रायपुर शाखा पिरदा के द्वारा किया गया। संयुक्त भौतिक
सत्यापन प्रतिवेदन के अनुसार धान उपार्जन केन्द्र टांगापासा में 868 कृषकों से कुल धान खरीदी
70158.00 क्विंटल के विरूद्ध 67240.35 क्विंटल का परिवहन हुआ है तथा 2917.65 क्विंटल धान परिवहन हेतु शेष दिख रहा है, परन्तु धान उपार्जन केन्द्र टांगापासा में भौतिक रूप से धान उपलब्ध नही है।
उपार्जन केन्द्र प्रभारी श्री जन्मजय चौधरी के द्वारा घोर अनियमितता कर संस्था को 2917.65 क्विंटल धान
की कमी से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की राशि 63,69,229.95 रूपये एवं कृषक उन्नति योजना की
राशि 26,75,485.05 रूपये इस प्रकार कुल राशि 90,44,715.00 रूपये (अक्षरी-नब्बे लाख चौवालीस हजार सात सौ पन्द्रह रूपये) मात्र होती है की आर्थिक क्षति पहुंचाई गई है।

सरायपाली / जनसंपर्क के लिए वॉर्ड नंबर 13 ब्लॉक कॉलोनी पहुँचे प्रखर,समस्याओ पर चर्चा

सरायपाली / जनसंपर्क के लिए वॉर्ड नंबर 13 ब्लॉक कॉलोनी पहुँचे प्रखर,समस्याओ पर चर्चा

संगम सेवा समिति के संस्थापक एवं युवा भाजपा कार्यकर्ता प्रखर अग्रवाल द्वारा सराईपाली में जनसंपर्क कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसी कड़ी में प्रखर दिनांक 14/10/2024 को सराईपाली वॉर्ड क्रमांक 13 ब्लॉक कॉलोनी सराईपाली पहुँच कर जनता से मुलाक़ात किए एवं उनकी समस्या से अवगत हुए वार्ड वासीओ ने पीने के पानी की समस्या के विषय में प्रखर को बताया जिसके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर समाधान का आश्वासन दिया गया ,श्री अग्रवाल ने अपने आगामी कार्यों के विषय की जानकारी जनता को दी एवं विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जनता से राय लिए