रायपुऱ : युक्तियुक्तकरण से शिक्षा को मिली नई गति, पालकों का बढ़ा विश्वास

रायपुऱ : युक्तियुक्तकरण से शिक्षा को मिली नई गति, पालकों का बढ़ा विश्वास

तमनार के प्राथमिक शाला गुडग़ुड़ में दिखा सकारात्मक बदलाव

ग्रामीणों ने व्यक्त की खुशी, होगा शिक्षा में सुधार

शासन द्वारा शालाओं के युक्तियुक्तकरण की पहल ने एकल व शिक्षक विहीन शालाओं में नए शिक्षकों की पदस्थापना कर शिक्षा व्यवस्था को सशक्त बनाया है। इस पहल से दूरदराज के क्षेत्रों में अब नियमित कक्षाएं संचालित हो रही हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई फिर से गति पकड़ी है। शिक्षकों की उपस्थिति से शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार आया है, साथ ही पालकों के चेहरों पर बच्चों के उज्जवल भविष्य के प्रति निश्चित दिखाई दे रहे है।

युक्तियुक्तकरण के पश्चात एकल शिक्षकीय शालाओं को शिक्षक मिलने की खुशी बच्चों के साथ पालकों मे भी साफ दिखाई दे रही है। जिसका स्पष्ट उदाहरण देखने को मिला रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक के प्राथमिक शाला गुडग़ुड़ में, जहां युक्तियुक्तकरण पश्चात एक शिक्षिका की पदस्थापना हुई है। जहां वर्तमान में 32 बच्चे स्कूल एवं 05 बच्चे बालवाड़ी में अध्ययनरत है। इस तरह कुल 37 बच्चे अध्यनरत है, लेकिन एक शिक्षक होने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। एक शिक्षक द्वारा सभी कक्षाओं में समान समय देना संभव नहीं था, जिससे पढ़ाई की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही थी। लेकिन युक्तियुक्तकरण से सुचारू रूप से सभी कक्षाएं संचालित हो रही है।

गांव के श्री रामुदास महंत ने कहा कि युक्तियुक्तकरण पश्चात गांव के स्कूल में शिक्षिका की नियुक्ति हुई है, जिससे उनके साथ पालक भी खुश है, इससे अब बच्चों की शिक्षा की गुणवत्ता में निश्चित ही सुधार होगा। शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्री महेंद्र दास महंत ने कहा कि शासन के द्वारा किए गए युक्तियुक्तकरण से क्षेत्र की शालाओं को काफी फायदा हुआ है, नए शिक्षक मिले है। जिसमें उनका गांव का स्कूल भी शामिल है, जो गत दो वर्षों से एकल शिक्षकीय था। वर्तमान में युक्तियुक्तकरण पश्चात एक और शिक्षिका की पदस्थापना हुई है।

 

महासमुंद,/  शनिवार की रात सरायपाली-रायपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा हो गया, जब झिलमिला (सरायपाली) से मरीज को लेकर आ रही 108 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर कोडार काष्ठागार के पास पलट गई। इस हादसे में वाहन सवार 9 लोगों को चोटें आईं,

महासमुंद, 22 जून। शनिवार की रात सरायपाली-रायपुर हाइवे पर दर्दनाक हादसा हो गया, जब झिलमिला (सरायपाली) से मरीज को लेकर  रही 108 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर कोडार काष्ठागार के पास पलट गई। इस हादसे में वाहन सवार 9 लोगों को चोटें आईं, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है:

सद्दाम हुसैन (35 वर्ष)

कुसमुन (30 वर्ष)

साजिया,

शामिया (3 वर्ष)

हुसैन (25 वर्ष)

जासमीन (20 वर्ष)

नवजात शिशु

चालक – सचिन पटेल,

चिकित्सक – डॉ. ओमप्रकाश भी वाहन में सवार थे।

हादसे के बाद 112 पुलिस वाहन की सहायता से सभी घायलों को महासमुंद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया। प्राथमिक जांच में पता चला है कि वाहन चालक का नियंत्रण अचानक बिगड़ गया, जिससे एंबुलेंस पलट गई।

जांच जारी, जिम्मेदारी तय होगी

प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। यह देखा जा रहा है कि दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार, तकनीकी खराबी या लापरवाही तो नहीं है।

रायपुर : जब उम्मीद की डोर थमने लगी… मुख्यमंत्री बने संबल: मुख्यमंत्री की मदद बनी शालू के सपनों की सीढ़ी

रायपुर : जब उम्मीद की डोर थमने लगी… मुख्यमंत्री बने संबल: मुख्यमंत्री की मदद बनी शालू के सपनों की सीढ़ी

“बेटी, तुम आगे बढ़ो… हम सब तुम्हारे साथ हैं” – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अंतरराष्ट्रीय सॉफ्टबॉल खिलाड़ी शालू डहरिया को दी वीडियो कॉल पर शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री श्री साय की संवेदनशील पहल: एशिया यूथ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप में भागीदारी के लिए ₹1.70 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की

छत्तीसगढ़ की बेटी और 12 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी सॉफ्टबॉल खिलाड़ी शालू डहरिया के चेहरे पर उस वक्त मुस्कान की लहर दौड़ गई, जब स्वयं मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने उन्हें वीडियो कॉल कर न सिर्फ शुभकामनाएं दीं, बल्कि उनके सपने को पूरा करने के लिए जरूरी आर्थिक मदद भी प्रदान किया ।

शालू डहरिया का चयन 14 से 20 जुलाई, 2025 को चीन के सिआन में होने वाली एशिया यूथ सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में हुआ है।छत्तीसगढ़ से इस ओपन टूर्नामेंट के लिए केवल दो महिला खिलाड़ियों का चयन हुआ है, जिनमें शालू डहरिया भी शामिल हैं। लेकिन इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए आवश्यक ₹1.70 लाख की फीस उनके लिए एक बड़ी बाधा बन गई थी।

आर्थिक रूप से साधारण परिवार से आने वाली शालू के पिता प्राइवेट सुरक्षा गार्ड हैं और माँ एक छोटे से ब्यूटी पार्लर का संचालन करती हैं। बावजूद इसके शालू ने आठवीं कक्षा से सॉफ्टबॉल खेलना शुरू किया और अब तक एक गोल्ड मेडल सहित 12 बार राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शालू डहरिया को वीडियो कॉल कर कहा “बेटी, तुम आगे बढ़ो… हम सब तुम्हारे साथ हैं। छत्तीसगढ़ को तुम पर गर्व है। अच्छा खेलो, मेरी शुभकामनाएं तुम्हारे साथ हैं। देश और प्रदेश का नाम रोशन करो।”

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार बेटियों को केवल प्रोत्साहित नहीं करती, बल्कि ज़रूरत पड़ने पर उनके सपनों को पंख देने के लिए भी हमेशा तत्पर रहती है।

संवेदनशीलता की मिसाल बनी यह पहल

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के दिशानिर्देश पर त्वरित अमल करते हुए जांजगीर चांपा कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे ने शालू को ₹1.70 लाख की सहायता राशि का चेक सौंपा और प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं।

शालू की माता श्रीमती अल्का डहरिया ने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी की संवेदनशील पहल और आर्थिक सहायता से मेरी बेटी को अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का सुअवसर प्राप्त हो रहा है।

मुख्यमंत्री श्री साय की यह पहल बताती है कि सरकार सिर्फ योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं,  ज़रूरत की घड़ी में हाथ पकड़कर साथ निभाने वाली साथी है। बेटियों के सपनों को साकार करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

 

रायपुर : प्रदेश में अब तक 55 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

रायपुर : प्रदेश में अब तक 55 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

छत्तीसगढ़ में 1 जून से अब तक 55.0 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में अब तक जशपुर जिले में सर्वाधिक 188.4 मि.मी. वर्षा रिकार्ड की गई है। नारायणपुर जिले में सबसे कम 13.5 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई है।

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगुजा में 74.4 मि.मी., सूरजपुर में 86.4 मि.मी., बलरामपुर में 187.7 मि.मी., कोरिया में 127.0 मि.मी. और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में 55.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। रायपुर जिले में 38.6 मि.मी. बलौदाबाजार में 41.9 मि.मी., गरियाबंद में 47.5 मि.मी., महासमुंद में 30.4 मि.मी. और धमतरी में 24.1 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। बिलासपुर में 23.1 मि.मी., मुंगेली में 14.8 मि.मी. रायगढ़ में 112.7 मि.मी., सारंगढ़ बिलाईगढ़ में 40.6 मि.मी., जांजगीर-चांपा में 42.5 मि.मी., सक्ती में 47.6 मि.मी. कोरबा में 63.9 मि.मी. और गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 49.6 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड हुई है। दुर्ग जिले में 42.0 मि.मी., कबीरधाम में 32.9 मि.मी., राजनांदगांव में 25.9 मि.मी., मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में 21.5 मि.मी., खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में 42.9 मि.मी., बालोद में 38.7 मि.मी. और बेमेतरा में 14.6 मि.मी. वर्षा रिकार्ड हुई है। बस्तर जिले में 63.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज हुई है। कोंडागांव में 26.9 मि.मी., कांकेर में 35.8 मि.मी., दंतेवाड़ा में 73.8 मि.मी., सुकमा में 20.8 मि.मी. और बीजापुर में 67.3 मि.मी. औसत वर्षा रिकार्ड की जा चुकी है

रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर किया स्वागत

रायपुर : केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर किया स्वागत

 केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री धर्मलाल कौशिक, श्री किरण देव, श्री अमर अग्रवाल, श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, गुरु खुशवंत साहेब , मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री सुबोध सिंह,  मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद, रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह तथा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेद सिंह उपस्थित थे।

 

महासमुंद -/ सुपर 40 निःशुल्क कोचिंग संस्था बागबाहरा ने फिर किया धमाल!प्रयास परीक्षा में 34 बच्चों ने मारी बाज़ी,नवोदय में 11 बच्चो का इस साल हुआ है चयन 

महासमुंद -/ सुपर 40 निःशुल्क कोचिंग संस्था बागबाहरा ने फिर किया धमाल!प्रयास परीक्षा में 34 बच्चों ने मारी बाज़ी,नवोदय में 11 बच्चो का इस साल हुआ है चयन

सुपर 40 संस्था बागबाहरा, जो निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से विकासखंड बागबाहरा के ग्रामीण प्रतिभाओं जिनमें अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,पिछड़ा वर्ग के नवोदय एवं प्रयास आवासीय विद्यालय में प्रवेश जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए छात्रों को तैयार करती है, ने एक बार फिर सफलता का परचम लहराया है। वर्ष 2018‑19 से अब तक 300 से अधिक बच्चों का चयन संस्था द्वारा प्रत्यक्ष करवाया गया है। इस वर्ष 34 होनहार छात्रों ने प्रयास विद्यालय और 11 छात्रों ने इस वर्ष नवोदय की प्रवेश परीक्षा में शानदार प्रदर्शन के बदौलत अपना स्थान बनाया है
इस वर्ष चयनित छात्रों की सूची:

प्रियंका साहू, राजीव साहू, आयुष कुर्रे, ईशांत साहू, ओमकार सेन, तनिष्ठा साहू, डी. स्वास्तिक, देवेंद्र पटेल, यामेश पटेल, फ़नीष साहू, , तुषार साहू, राहुल शबर, भूमिका दीवान, मनीष दीवान, कुमकुम घृतलहरे, शौभाग्या पांडे, रूखमणी ठाकुर, निवेश तांडे, गौरव कुमार दीवान, काजल दीवान, टोमिन साहू, गरिमा दीवान, चेमेश दीवान, तन्मय ठाकुर,भावना तांडी, चिराग साहू, खिलेश सुरमनी, आलिया भारद्वाज, भूमिका पटेल,खुशी साहू, प्रियमराज पटेल, वेदप्रकाश साहू, छाया बघेल, नीलम ध्रुव।नवोदय में प्रतीक्षा सूची से दिव्या चंद्राकर और जीवेश साहू का चयन हुआ है।सेवा,समर्पण और त्याग से अपनी बलवती इरादों को अंजाम दे रहे सेवाभावी शिक्षकों का समर्पण परिणाम दे रहा है।
संस्था का सामुदायिक योगदान और प्रशासनिक समर्थन भी उल्लेखनीय रहा।

*बच्चो की इस उपलब्धि पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एस.आलोक,जिला शिक्षा अधिकारी विजय लहरे, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा रेखराज शर्मा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के के वर्मा, रामता मन्नाडे एबीईओ व भूपेश्वरी साहू बीआरसी,संकुल समन्वयको ने निरंतर सफलता को सराहा और कहा कि यह पहल विकासखंड व जिले के लिए प्रेरणास्पद है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि संस्था इसी तरह अपनी गुणवत्ता बनाए रखेगी,उन्होंने इस पुनीत कार्य की प्रशंसा करते हुए सभी शिक्षकों एवं संयोजकों को धन्यवाद दिया और इस कार्यक्रम को नियमित रूप से जारी रखने की प्रेरणा दी ।*
इस तरह की गतिविधियाँ स्थानीय छात्रों को प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करती हैं।
*बच्चों की इस उपलब्धि पर संयोजक हीरासिंग नायक प्राचार्य सेजेस कोमाखान सहित शिक्षण टीम — कुलदीप साहू, अनिल कुमार चक्रधारी, केदारनाथ साहू, धीरज तिवारी, रश्मि शर्मा, जगदेव साहू, धनेश्वर साहू, सुभाष चंद्राकर, योगेंद्र चंद्राकर, महादेव देवांगन, छोटू निषाद, अश्वनी दीवान, लोकनाथ रैदास, राजेंद्र साहू, दौलत दीवान, रहमान खान और अन्य सहयोगी शिक्षकों ने विद्यार्थियों और उनके पालकों को शुभकामनाएं देते हुए छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।*
सुपर 40 संस्था बागबाहरा की रविवार की नि:शुल्क कक्षाएँ और समर्पित प्रयास शिक्षा को प्रतिस्पर्धात्मक तैयारी में उत्कृष्ट सहायता देते रहे हैं।
यह निरंतर प्राप्त होती सफलता संस्था, छात्रों और पूरे समुदाय के लिए गर्व का विषय है।

बसना / विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन,कहा-रक्त से रिश्ते जोड़ने की अनमोल पहल

बसना / विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन,कहा-रक्त से रिश्ते जोड़ने की अनमोल पहल

*मानवता का पर्व: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया मारवाड़ी युवा मंच के रक्तदान शिविर का उद्घाटन*

*बच्चों की मुस्कान के लिए टपका लहू: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा-रक्तदान से बनती है ज़िंदगी*

*विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने किया रक्तदान शिविर का उद्घाटन,कहा-रक्त की बूँदों में मानवता की चमक*

*बसना/पिथौरा।* बसना विधानसभा के पिथौरा में मारवाड़ी युवा मंच द्वारा आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर न सिर्फ एक जनसेवी आयोजन था, बल्कि यह मानवीय करुणा, समाजिक उत्तरदायित्व और युवाओं के समर्पण का जीवंत प्रतीक भी बना। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विधिवत पूजा-अर्चना और फीता काटकर किया।

*रक्तदान सेवा नहीं, संवेदना है*

अपने उद्बोधन में विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि रक्तदान केवल देह से दिया गया रक्त नहीं, यह दिल की गहराइयों से उपजा वह भाव है जो किसी अनजान को जीवन की डोर थमा सकता है। उन्होंने थैलीसीमिया व सिकल सेल जैसी बीमारियों से जूझ रहे बच्चों की व्यथा को साझा करते हुए बताया कि समय पर रक्त न मिल पाने के कारण कितनी मासूम जिंदगियाँ खतरे में पड़ जाती हैं। उन्होंने कहा रक्तदान केवल एक सेवा नहीं बल्कि जीवन की लौ है । यह वह अमूल्य दान है जिससे किसी की सांस लौट सकते हैं कोई मैन फिर मुस्कुरा सकती है कोई बच्चा फिर से स्कूल जा सकता है।ऐसे में यह शिविर उनके लिए आशा की एक किरण है।

उन्होंने मंच की सराहना करते हुए कहा, इस संस्था की यह पहल केवल रक्तदान नहीं, बल्कि समाज में सहृदयता, सहयोग और समर्पण का पुनर्जागरण है। ऐसे प्रयासों से ही हम एक सशक्त, संवेदनशील और जागरूक समाज की नींव रख सकते हैं।

*सम्मान और प्रेरणा का संगम*

इस अवसर पर रक्तदाताओं को मंच की ओर से प्रमाण-पत्र एवं हेलमेट प्रदान किए गए। विधायक डॉ. अग्रवाल ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक रक्तदाता को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

*संगठन की सतत पहल*

शिविर के संयोजक सौरभ अग्रवाल ‘मोनू’ ने जानकारी दी कि मारवाड़ी युवा मंच हर वर्ष दो प्रमुख रक्तदान शिविर आयोजित करता है। साथ ही, उनके समर्पित सदस्य हर पंद्रहवें दिन रक्तदान कर समाज में निःस्वार्थ सेवा का अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत करते हैं।

उन्होंने बताया कि शिविर का प्रमुख उद्देश्य 0 से 10 वर्ष की उम्र के उन बच्चों को नि:शुल्क रक्त उपलब्ध कराना है, जो थैलीसीमिया जैसी आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित हैं। नियमित रक्त की आवश्यकता पूरी न होने पर यह बीमारी बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को गंभीर रूप से प्रभावित कर सकती है।

*”दूसरों के दर्द को जो महसूस करे, वही सच्चा इंसान है”*

शिविर के संयोजक सौरभ ने भावुक पंक्तियों के माध्यम से मानवता को पुकारते हुए कहा:
“पहचाने दर्द कोई दूसरों का, वही तो सच्चा इंसान है;
कोई छोटा-मोटा ये दान नहीं, रक्तदान तो सबसे महान है!”

*रक्त की कमी से कोई अपनो को न खोए:विधायक डॉ संपत अग्रवाल*

इस अवसर पर विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने जनता से अपील करते हुए कहा कि रक्त की कमी से कोई अपनों को ना कोई लिए हम सब मिलकर संकल्प करते हैं कि रक्तदान जैसे महादान में हम सभी अपना योगदान है और सेवा में सहभागी बने।

*जनभागीदारी से बना समाज सेवा का उत्सव*

इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच पिथौरा के कार्यकर्ता सौरभ अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, श्रेयांश गोयल, अनमोल अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में युवा, सामाजिक संगठन और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

शिविर ने न केवल रक्त की आपूर्ति को सशक्त बनाया, बल्कि युवाओं के भीतर सेवा, संवेदना और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना भी प्रबल की।

बसना महिला कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी, महिला शहर अध्यक्ष के रूप में नसरीन बानो को मिला

बसना महिला कांग्रेस को मजबूत करने की जिम्मेदारी, महिला शहर अध्यक्ष के रूप में नसरीन बानो को मिला

बसना – बसना महिला कांग्रेस को मजबूत और विस्तार करने के लिए बसना महिला शहर अध्यक्ष नियुक्त किया गया हैं, आपको बता दे कि प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस एवं राज्य सभा सांसद फूलोंदेवी नेताम के अनुशंसा एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, राजा देवेन्द्र बहादुर के निर्देश पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुर्गा सागर ने नसरीन बानो को बसना महिला शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी हैं, उन्होंने मिडिया से कहा सभी शिर्ष एवं स्थानीय नेताओं का आभार व्यक्त किया, मेरा पहला उद्देश्य जिस तरह कांग्रेस महिलाओ के सम्मान में हमेशा तत्पर रहती हैं उसी तरह मैं भी महिलाओ के साथ हो रहे

अन्याय के खिलाफ आवाज उठाउंगी और निस्वार्थ भाव से पार्टी की सेविका बन कर रहूंगी, वही नसरीन बानो के बसना महिला शहर अध्यक्ष बनने पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी बसना अध्यक्ष विजय कुमार साह, टिकेश्वर पटेल, हेमसागर पटेल, विशंकर नायक, जिला कांग्रेस कमेटी महासमंद के उपाध्यक्ष

इस्तियाक खेरानी, वरिष्ठ काग्रेसी मनजीत सिंह सलूजा, तौकीर सरवर दानी, ख्वाजा तनवीर सईद, रज्जू छाबड़ा, खालिद दानी, महिपाल सिंह जटाल, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सरायपाली अमृत पटेल, श्रीमती सीता पटेल, श्रीमती मंदाकिनी साहू, श्रीमती दुकली बाई तांडी, श्रीमती याशमीन बेगम, लखन पटेल सरपंच ग्राम पंचायत बरबसपुर राधेराम नंद, विनोदिनी गढ़तिया, आल्हादिनी प्रधान सहित कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निभाया वादा

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने निभाया वादा        ’ग्रामीण स्कूलों में शिक्षकों की पदस्थापना से लौटी शिक्षा व्यवस्था में रौनक’

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक बार फिर अपने कथनी और करनी में सामंजस्य का परिचय देते हुए ग्रामीण अंचलों में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का वादा निभाया है। सुशासन तिहार के अवसर पर उन्होंने अचानक भरतपुर विकासखंड के ग्राम कुँवारपुर (माथमौर) में पहुँचकर जब ग्रामीणों से सीधा संवाद किया था, तब वहां की शालाओं में एकल शिक्षक व्यवस्था पर चिंता जताते हुए ग्रामीणों ने शिक्षकों की मांग रखी थी। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही आश्वासन दिया था कि विद्यालय खुलते ही शिक्षकों की तैनाती की जाएगी।

मुख्यमंत्री के इस वादे को निभाते हुए शासन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए प्राथमिक शाला तोजी, छपराटोला, दर्रीटोला और शिवटोला में शिक्षकों की युक्तियुक्तकरण नीति के तहत पदस्थापना कर दी गई है। इस निर्णय से इन विद्यालयों में अब नियमित शिक्षण कार्य प्रारंभ हो सकेगा और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त होगी।

मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उस दिन ग्रामवासियों में गहरी प्रसन्नता और गर्व की लहर दौड़ गई थी। और अब जब विद्यालयों में शिक्षक नियुक्त कर दिए गए हैं, तो ग्रामीणों ने इस त्वरित और संवेदनशील पहल पर मुख्यमंत्री श्री साय का हृदय से आभार प्रकट किया है। ग्राम पंचायत तोजी के उप सरपंच श्री हीरालाल यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने इस कदम को ग्रामीण शिक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।

’शिक्षा को प्राथमिकता, शासन की संवेदनशीलता का प्रतीक’

यह पदस्थापन केवल शिक्षकों की नियुक्ति भर नहीं है, बल्कि यह राज्य सरकार की उस नीति का हिस्सा है जो ष्हर स्कूल में शिक्षक, हर बच्चे को शिक्षाष् के संकल्प को साकार करने की दिशा में लगातार प्रयासरत है। शासन द्वारा युक्तिकरण नीति के अंतर्गत शिक्षक विहीन व एकल शिक्षक शालाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि प्रदेश का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

इस निर्णय से न केवल बच्चों को लाभ मिलेगा, बल्कि इससे अभिभावकों, ग्रामीण समाज और स्कूल के बीच विश्वास की डोर और मजबूत होगी। आने वाले समय में इन विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति, परीक्षा परिणाम और शिक्षा की गुणवत्ता में भी स्पष्ट सुधार देखने को मिलेगा।

 

रायपुर : मेगा स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल

रायपुर : मेगा स्वास्थ्य शिविर में पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री श्री श्यामबिहारी जायसवाल

 मेगा कैंप से ग्रामीणों को मिलेगा समुचित स्वास्थ्य लाभ – स्वास्थ्य मंत्री

जिले को मिलेगा 6 नया सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेंस जिला मुख्यालय बलरामपुर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम विद्यालय परिसर में दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर जिला प्रशासन एवं दीन-हीन सेवा समिति के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया है। जिसका उद्देश्य जिले के सुदूर एवं वनांचल क्षेत्रों में निवासरत लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल विशेष रूप से शामिल हुए। इस दौरान कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम, सरगुजा सांसद श्री चिन्तामणी महाराज, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हिरामुनि निकुंज, उपाध्यक्ष श्री धीरज सिंह देव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री राजेन्द्र कटारा, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती नयनतारा सिंह तोमर उपस्थित थे।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर तीन बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने उपस्थित लोगों को योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए नियमित योगाभ्यास करने को कहा। उन्होंने कहा कि योग एक ऐसा माध्यम है, जिससे हम निरोगी बनते हैं। स्वस्थ रहने के लिए मनुष्य के जीवन में योगाभ्यास जरूरी है। इसके लिए सभी अपने दैनिक जीवन में योग को शामिल करें और जीवन भर स्वस्थ्य रहे।

स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने दो दिवसीय मेगा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कृषि मंत्री श्री नेताम का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दो दिवसीय मेगा कैंप के आयोजन से जिले के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों को समुचित स्वास्थ्य लाभ मिलेगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विभिन्न प्रकार की बीमारियों की जांच कर ईलाज किया जा रहा है। यह क्षेत्र के लिए उपलब्धि है। इस दौरान उन्होंने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने सभी विकासखण्डों के लिए सर्व सुविधायुक्त एम्बुलेंस की घोषणा की।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पंजीयन काउंटर एवं विभिन्न रोगों के लिए बनाये गये कक्षों, दवाई वितरण व्यवस्था का अवलोकन भी किया। स्वास्थ्य मंत्री ने रक्तदान कक्ष का अवलोकन किया वहां उपस्थित आमनागरिकों से मुलाकात कर अधिक से अधिक रक्तदान करने हेतु प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान मानव सेवा का कार्य है और प्रत्येक स्वस्थ्य व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य शिविर का अवलोकन कर चिकित्सकीय दलों को लोगों का स्वास्थ्य जांच कर बेहतर उपचार करने को कहा।