बसना/अवैध शराब जब्त आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कार्यवाही।                                                             

बसना/अवैध शराब जब्त आरोपी के विरुद्ध अपराध दर्ज कार्यवाही।                                                                                                                                     थाना बसना में सउनि के पद पर पदस्थ हूं आज दिनांक 20/06/2025 को हमराह स्टाफ के साथ जुर्म जरायम पतासाजी एवं पेट्रोलिंग पर टाऊन/देहात रवाना हुआ था कि मुखबीर से सूचना मिलने पर घटना स्थल गढफुलझर रोड छोटेडाभा के पास आरोपी चंदन सिंह ठाकुर ऊर्फ दारा पिता अर्जुन सिंह ठाकुर उम्र 42 साल साकिन लमकसा, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 के कब्जे से एक सफेद रंग के प्लास्टीक थैला अंदर रखे 30 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180, 180 एमएल शराब भरी हुई कुल 5400 एमएल कीमती 2400 रूपये एवं वाहन हीरो एचएफ डीलक्स मो0सा क्रमांक CG06 GW 9885 कीमती 50,000 रूपये कुल कीमती 52,400 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द मौके पर देहाती नालसी पर अपराध धारा

34(2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर असल अपराध पंजीबद्ध किया जाता है- देहाती नालसी नकल जैल है- देहाती नालसी थाना बसना जिला महासमुंद अप0 क्रमांक 0/25 धारा 34(2) आबकारी एक्ट, नाम प्रार्थी – शासन की ओर से सउनि पंकज बाघ, थाना बसना, दि0घ0स0 20/06/2025 के 18-30 बजे, घटना स्थल – गढफुलझर रोड ग्राम छोटेडाभा के पास, दिनांक रिपोर्ट समय – 20/06/2025 के 19-10 बजे, नाम आरोपी – चंदन सिंह ठाकुर ऊर्फ दारा पिता अर्जुन सिंह ठाकुर उम्र 42 साल साकिन लमकसा, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0, जप्त संपत्ति – एक सफेद रंग के प्लास्टीक थैला अंदर रखे 30 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180, 180 एमएल शराब भरी हुई कुल 5400 एमएल कीमती 2400 रूपये एवं वाहन हीरो एचएफ डीलक्स मो0सा क्रमांक CG06 GW 9885 कीमती 50,000 रूपये कुल कीमती 52,400 रूपये, विवेचक – सउनि पंकज बाघ थाना बसना जिला

महासमुंद छ0ग0 विवरण – मैं थाना बसना में सउनि के पद पर पदस्थ हूं कि आज दिनांक 20/06/2025 को 13 से 20 बजे तक पेट्रोलिंग अधिकारी के रूप में तैनात था इसी दौरान जरिये मोबाईल सूचना मिला कि एक व्यक्ति अपने काला लाल रंग के मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG06 GW 9885 में अवैध रूप से शराब बिक्री करने बसना से गढफुलझर की ओर जा रहा है कि सूचना पर थाना प्रभारी महोदय को अवगत कराते स्वतंत्र गवाह बनने राहगीर प्रमोद कुमार तथा खेमराज महंती को रोककर मुखबीर के सूचना से अवगत कराते धारा 179 बीएनएसएस का नोटिस दिया जो स्वतंत्र गवाह बनने सहमति दिये जिनके साथ हमराह स्टाफ मौके पर नाका बंदी किया थोडी देर पश्चात संदिग्ध वाहन में एक व्यक्ति झोला में कुछ सामान आते दिखा जिसे हाथ का ईसारा देकर रोककर मुखबीर की सूचना से अवगत कराकर पूछताछ करने पर अपना नाम चंदन सिंह ठाकुर ऊर्फ दारा पिता अर्जुन सिंह ठाकुर उम्र 42 साल साकिन लमकसा, थाना बसना जिला महासमुंद छ0ग0 होना बताते देशी प्लेन शराब बिक्री हेतु ले जाना बताया कि उक्त संदेही से सहमति लेकर पुलिस पर्टी एवं गवाहों की तथा शासकीय अधीग्रहित वाहन की तलाशी कराइ गई किसी प्रकार का आपत्ति जनक वस्तु नहीं मिला बाद संदेही एवं उसकी मोटर सायकल की तलाशी ली गई कि संदेही के कब्जे से एक सफेद रंग के थैला में देशी प्लेन शराब भरी हुई बरामद हुई जिसे संदेही के द्वारा निकालकर पेश किया समक्ष गवाहन गिनती करने पर थैला अंदर से 30 पौवा देशी प्लेन शराब प्रत्येक पौवा में 180, 180 एमएल कुल 5400 एमएल कीमती 2400 रूपये बरामद किया गया कि संदेही को उक्त शराब रखने बिक्री करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध कागजात

लायसेंस पेश करने धारा 94 बीएनएसएस का नोटिस दिया गया जो कोई कागजात नही होना लिखित में दिया। आरोपी से बरामद उक्त 30 पौवा देशी प्लेन शराब एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहन मोटर सायकल एचएफ डीलक्स क्रमांक CG06 GW 9885 को जप्त कर देशी प्लेन शराब को उसी थैले में सीलबंद कर आरोपी चंदन सिंह ठाकुर का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को दिनांक 20/06/2025 के 19-00 बजे गिर0 किया गया। मामला अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया। आरोपी के विरूद्ध दर्ज कारवाही

रायपुर : बतौली में दो उर्वरक विक्रेताओं पर कार्रवाई

रायपुर : बतौली में दो उर्वरक विक्रेताओं पर कार्रवाई

विक्रय पर प्रतिबंध खरीफ सीजन 2025 में किसानों को गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग उर्वरक विक्रय केन्द्रों का लगातार निरीक्षण कर रही है। कृषि विभाग की टीम ने इसी सिलसिले में बीते दिनों बतौली विकासखंड के उर्वरक विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बगीचा रोड स्थित धनंजय कृषि सेवा केन्द्र और मेन रोड, बतौली स्थित सुबोध कृषि सेवा केन्द्र में नियमों का उल्लंघन पाये जाने पर दोनों प्रतिष्ठानों पर उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही, उर्वरक विक्रय पर रोक लगाते हुए स्टॉक जब्त किया गया है।

यह कार्रवाई सहायक संचालक कृषि श्री अभिषेक झा के नेतृत्व में की गई, जिसमें कृषि विकास अधिकारी श्री जे. आलम, श्री कृपा शंकर यादव, उर्वरक निरीक्षक श्री पवन साय भगत और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी श्री हिमांशु गुप्ता शामिल रहे। कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल प्रमाणित और अधिकृत विक्रेताओं से ही उर्वरक खरीदें। विभाग द्वारा जांच और निगरानी की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि किसानों को घटिया उर्वरक से होने वाली क्षति से बचाया जा सके।

 

बसना / छत्तीसगढ़ी फिल्म बनाने वाले शिक्षक को धोखाधड़ी मामले मे एफआईआर के बाद सस्पेंड कर दिया गया है कुछ दिनों पहले ही पति पत्नी दोनों को गिरफ्तार किया गया है

बसना / छत्तीसगढ़ी फिल्म बनाने वाले शिक्षक को धोखाधड़ी मामले मे एफआईआर के बाद सस्पेंड कर दिया गया है कुछ दिनों पहले ही पति पत्नी दोनों को गिरफ्तार किया गया है

बसना

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले गिरफ्तार शिक्षक लोकनाथ खूंटे शासकीय प्राथमिक शाला पलसापाली (ब) को डीईओ ने निलंबित कर दिया है। शिक्षक ने अपने करीबियों से 18 लाख 73 हजार रुपए की धोखाधड़ी की थी। जिसे पुलिस ने 16 जून को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी अपनी पत्नी के साथ मिलकर लोगों से ठगी की घटना को अंजाम देता था। लोगों से ठगी के मिले पैसो को छत्तीसगढ़ी फिल्म बनाने के लिए खर्च कर दिया था। निलंबन आदेश में डीईओ विजय कुमार लहरे ने कहा कि लोकनाथ खूंटे, सहायक शिक्षक को 16 जून से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने के नाम पर लाखों की ठगी, शिक्षक पति-पत्नी गिरफ्तार

जल्दी अमीर बनने के लालच में दो सहायक शिक्षकों ने कई लोगों से लाखों की ठगी कर डाली। पुलिस ने इस मामले में पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, ग्राम भंवरपुर निवासी निर्मला पटेल ने चौकी भंवरपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसने लोकनाथ खुंटे और संगीता खुंटे को अपने किराए के मकान में रहने दिया था। बातचीत के दौरान दोनों ने शेयर मार्केट में निवेश कर 18 माह में रकम दोगुनी करने का लालच दिया। उनकी बातों में आकर निर्मला पटेल ने अपने पति मनोज पटेल की सहमति से 2 लाख 48 हजार रुपये निवेश कर दिए।

जब 18 माह बीतने के बाद भी पैसे वापस नहीं मिले, तो जांच करने पर पता चला कि ग्राम झारबंद के पिताम्बर चौधरी (4,50,000 रु.), भंवरपुर के ज्योति ओगरे (8,00,000 रु.), ग्राम रसोडा के हेमलाल बंजारा और दुर्पत लाल नायक (दोनों से 3,75,000 रु.) सहित कई अन्य लोगों से भी इसी तरह ठगी की गई है। कुल मिलाकर ठगी की राशि 18 लाख 73 हजार रुपये से अधिक है।

मामला दर्ज होते ही पुलिस की टीम ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी दंपती लोकनाथ खुंटे (39) और संगीता खुंटे (37) को सांकरा से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे दोनों ग्राम पलसापाली और कोटेनदरहा में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जल्दी अमीर बनने के चक्कर में उन्होंने लोगों से पैसा लेकर मुवी बनाने और मौज मस्ती में खर्च कर दिया। फिलहाल उनके पास कोई रकम शेष नहीं है।

महासमुंद पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध भंवरपुर चौकी थाना बसना में अपराध क्रमांक 236/2025 के तहत भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 34 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस की टीम द्वारा की गई इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

बसना / छत्तीसगढ़ प्रदेश गाँड़ा समाज पंजीयन क्रमांक 5322 विकास खण्ड बसना से परिक्षेत्र क्रमांक 03 साल्हेझरिया में परिक्षेत्र पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से शांतिपूर्वक मनोनीत किया गया।

छत्तीसगढ़ प्रदेश गाँड़ा समाज पंजीयन क्रमांक 5322 विकास खण्ड बसना से परिक्षेत्र क्रमांक 03 साल्हेझरिया में परिक्षेत्र पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का शांतिपूर्वक निर्वाचन।

छत्तीसगढ़ प्रदेश गाँड़ा समाज पंजीयन क्रमांक 5322 विकास खण्ड बसना से परिक्षेत्र क्रमांक 03 साल्हेझरिया में परिक्षेत्र पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन सर्वसम्मति से शांतिपूर्वक मनोनीत किया गया।

निर्वाचन अधिकारी प्रहल्लाद सागर, पदुम चौहान पर्यवेक्षक बंशी तांडी एवं ब्लॉक अध्यक्ष गौतम चौहान ब्लॉक सचिव आनंद प्रभाकर, परिक्षेत्र अध्यक्ष फिरतराम चौहान के उपस्तिथि में सम्पूर्ण पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का निर्विवाद मनोनयन किया गया, जिसमे क्रमशः सरंक्षक के लिए गंगाराम चौहान, अध्यक्ष हेतु गोकुलानंद चौहान, उपाध्यक्ष के लिए अंतराम चौहान, सचिव हेतु निरंजन सागर, कोषाध्यक्ष दयाराम चौहान, एवं सह सचिव कांतिलाल नंद, सहकोषाध्यक्ष श्यामलाल चौहान, सलाहकार सहदेव चौहान,

और मिडिया प्रभारी खीरसागर चौहान को सर्वसम्मति से परिक्षेत्र क्रमांक 03 साल्हेझरिया के लिए मनोनीत हुए। साथ ही परिक्षेत्र के प्रत्येक गांव से कार्यकारिणी सदस्य चुना गया जिसमे बालमकुन्द चौहान,मन्नू चौहान,निर्मल लोहक, सरोज रणबीरा तिहारु चौहान सुरेश जगत, ज्योतिप्रकाश सागर,जयकुमारसागर, सुरेन्द्र चौहान, किशन सोनवानी लालाराम ग्वाल,मनोहर चौहान, परदेशी चौहान,श्यामलाल चौहान, धनेश्वर चौहान, रविलाल चौहान, खेदूराम चौहान, गंगाराम चौहान, सदस्य मनोनीत हुए. उक्त कार्यक्रम परिक्षेत्र में सम्पन्न हुआ जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने जेवरा, कपड़खूंटा, आमपाली, बरोली, केँवटापाली, हाड़ापथरा, कुदारीबहरा, इंदरपुर, बिरसिंगपाली, केरमुड़ा, कटेल, चोरभट्टी, एवं साल्हेझरिया के सामाजिक बंधुओं का विशेष योगदान एवं उपस्थित रही।

रायपुर : वनवासियों के पैरों सुरक्षा के लिए चरण पादुका योजना उपयोगी: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

रायपुर : वनवासियों के पैरों सुरक्षा के लिए चरण पादुका योजना उपयोगी: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

तेन्दूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका वितरित एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज अपने राजनांदगांव निवास कार्यालय परिसर में आयोजित चरण पादुका वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने तेन्दूपत्ता संग्राहकों को चरण पादुका वितरित किए एवं “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत पौधरोपण भी किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से गरीब, श्रमिक एवं वनवासी वर्ग के लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है। वन क्षेत्रों में तेन्दूपत्ता संग्राहकों के लिए चरण पादुका योजना जरूरी है, जिससे उनके पैर कांटे, कंकड़ और अन्य प्राकृतिक कठिनाइयों से सुरक्षित रहें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय द्वारा तेन्दूपत्ता की समर्थन मूल्य दर में वृद्धि करते हुए प्रति मानक बोरा 4000 से बढ़ाकर 5500 रूपए कर दिया गया है, जिससे संग्राहकों और लघुवनोपज समितियों को आर्थिक रूप से लाभ मिला है। वर्ष 2025 में जिले के 18,332 तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 10 करोड़ 70 लाख रूपए की राशि का भुगतान किया गया है।

डॉ. सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रारंभ “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान एक सराहनीय पहल है। वृक्षारोपण से न केवल हरियाली बढ़ेगी, बल्कि जल संरक्षण और जलवायु संतुलन में भी सहायता मिलेगी। उन्होंने जिले में इस अभियान को गति देने तथा लक्ष्यानुसार अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आग्रह किया।

इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री आयुष जैन ने बताया कि जिले में 18 प्राथमिक लघुवनोपज सहकारी समितियों के माध्यम से तेन्दूपत्ता संग्रहण कार्य संचालित किया जा रहा है। इन समितियों के माध्यम से अब तक 19,645 संग्राहकों को चरण पादुका का वितरण किया गया है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, पूर्व सांसद श्री प्रदीप गांधी, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री रमेश पटेल, श्री संतोष अग्रवाल, श्री राजेश श्यामकर, कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे, पुलिस अधीक्षक श्री मोहित गर्ग, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह सहित वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे।

 

रायपुर : कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आमजनों से योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान

रायपुर : कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने आमजनों से योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान

योग, शरीर और मन को स्वस्थ रखने का सर्वाेत्तम उपाय है – मंत्री लखन लाल देवांगन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग व श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के मुख्य आतिथ्य में कोरबा नगरीय क्षेत्र के लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर कन्वेन्शन हॉल  में जिला स्तरीय सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंत्री श्री देवांगन ने विभिन्न मुद्राओं का योगाभ्यास कर योग से होने वाले लाभ की जानकारी दी एवं सभी से योग को अपने दैनिक जीवन मे अपनाने का आग्रह किया। इस अवसर पर  जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन कुमार सिंह, सभापति श्री नूतन सिंह ठाकुर, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ तिवारी, वनमण्डलाधिकारी कोरबा श्री मयंक अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी, स्कूली छात्र-छात्राएं, स्वास्थ कर्मी, स्वच्छता दीदी एवं बड़ी संख्या में नगरवासियों ने सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा लेकर स्वस्थ रहने का संदेश दिया।

मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शरीर व मन को स्वस्थ रखने के लिए योग ही सर्वाेत्तम उपाय है। उन्होंने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की पहल पर योग को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिली है। उनके आह्वान पर भारत सहित अनेक देशों ने योग को अपनाकर इसे अपनी जीवनशैली में शामिल किया है। उन्होंने कहा कि योग हमारे प्राचीन परंपरा और संस्कृति का अटूट हिस्सा रहा है। पुराने समय में ऋषि मुनि नियमित योग साधना से अनेक बिमारियों से दूर रहते थे।

इस हेतु हमें योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी की 2047 विकसित भारत की अवधारणा ही है कि देश का हर क्षेत्र में विकास हो, हर व्यक्ति का जीवन सुविधा संपन्न हो, विकसित भारत की अवधारणा को साकार करने के लिए हर नागरिक को स्वस्थ होना होगा, तभी विकसित भारत का सपना पूरा होगा।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का अनुशरण करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी योग को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। आज राज्य के सभी 33 जिलों में विभिन्न स्तरों पर योगाभ्यास किया जा रहा है साथ ही अनेक शासकीय, निजी संस्थाओं, सामाजिक संगठनों में भी योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने आमजनों से अपने व्यस्त जीवनशैली के बीच अपने शरीर के लिए समय निकालने एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आग्रह किया। जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग बहुत जरूरी है।

कार्यक्रम में योग शिक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद पांडे ने योग के महत्व को बताते हुए  योग को नियमित रूप से अपने जीवन मे शामिल करने प्रेरित किया। उन्होंने मंत्री श्री देवांगन  सहित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी कर्मचारियों एवं नगरवासियों को ताड़ासन,पवन मुक्तासन, हलासन, शवासन, कपाल भारती, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम आदि का अभ्यास करवाया।

 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन: लाइब्रेरी में होगी इंडोर और आउटडोर अध्ययन की व्यवस्था 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन: लाइब्रेरी में होगी इंडोर और आउटडोर अध्ययन की व्यवस्था 

 मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में कुनकुरी के सलियाटोली ग्राम में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 250 सीटर नालंदा परिसर का  भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों में नालंदा परिसरों की स्थापना की जा रही है। जशपुर जिले में दो स्थानों पर नालंदा परिसर का निर्माण किया जा रहा है। नालंदा परिसर अत्याधुनिक पुस्तकालय, शिक्षण संसाधनों और तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित होगा। विद्यार्थियों की निर्बाध पढ़ाई सुनिश्चित करने के लिए यह परिसर 24 घंटे खुला रहेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शासन द्वारा नागरिक सुविधाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ई-ऑफिस के माध्यम से सभी विभागों की सेवाएँ ऑनलाइन की जा रही हैं। राजस्व क्षेत्र में 10 नवीन क्रांतिकारी पहल लागू की गई है, जिससे रजिस्ट्री और नामांतरण जैसी प्रक्रियाएँ अब आमजन के लिए सरल और सुलभ हो गई हैं। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए पीएससी जैसी परीक्षाओं में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सीबीआई जाँच कराई जा रही है। साथ ही, जशपुर जिले में मेडिकल कॉलेज, कृषि महाविद्यालय, उद्यानिकी, नर्सिंग, नेचुरोपैथी और फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्थापना की जाएगी।

नालंदा परिसर: अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त, 24×7 अध्ययन के लिए समर्पित केंद्र

नालंदा परिसर में महानगरों की तर्ज पर सप्ताह के सातों दिन, चौबीसों घंटे अध्ययन की सुविधा उपलब्ध होगी। इसमें इंडोर और आउटडोर स्टडी ज़ोन के साथ-साथ प्राकृतिक वातावरण से जुड़ने के लिए ऑक्सी रीडिंग ज़ोन की व्यवस्था होगी।यह परिसर स्वायत्त मॉडल पर आधारित होगा और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए सौर ऊर्जा से संचालित किया जाएगा। ईको-फ्रेंडली डिज़ाइन के इस परिसर में विद्युत खपत न्यूनतम होगी और 50 से अधिक देशी पौधों की प्रजातियाँ रोपी जाएँगी। युवाओं के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए परिसर में यूथ टावर, स्पोर्ट्स कोर्ट, कैफेटेरिया, एटीएम और हेल्थ ज़ोन जैसी सुविधाएँ भी विकसित की जाएँगी। संचालन के लिए स्ववित्तपोषित मॉडल को अपनाया जाएगा। लाइब्रेरी में 50,000 से अधिक पुस्तकें, डिजिटल लाइब्रेरी, वाई-फाई ज़ोन और प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें उपलब्ध होंगी। साथ ही, आरएफआईडी आधारित प्रवेश प्रणाली, बायोमेट्रिक आईडी, पुस्तकों की ट्रैकिंग के लिए आरएफआईडी और सॉफ्टवेयर आधारित पुस्तक प्रबंधन प्रणाली की व्यवस्था होगी।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, कुनकुरी जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुशीला साय, उपाध्यक्ष श्री बालेश्वर यादव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशिमोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, श्री भरत सिंह, श्री कृष्ण कुमार राय, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

रायपुर : ’योग स्वस्थ समाज का आधार है, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं – वनमंत्री श्री केदार कश्यप’

रायपुर : ’योग स्वस्थ समाज का आधार है, इसे जीवन का हिस्सा बनाएं – वनमंत्री श्री केदार कश्यप’

’एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग‘ थीम पर मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’

’योग संकल्प का दिलाया शपथ और किया पौधरोपण’

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नारायणपुर जिले में ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग‘ थीम के साथ बायोडायवर्सिटी पार्क में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वन, जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, सहकारिता, कौशल विकास और संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सुबह 7 से 8 बजे तक आयोजित इस योगाभ्यास सत्र में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों- कर्मचारी, स्कूली बच्चों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के शुरुआत में वनमंत्री श्री कश्यप ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का योग दिवस पर आमजन के नाम संदेश का वाचन किया। उन्होंने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है जिसे प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से अंतरराष्ट्रीय पहचान प्राप्त हुई है। उन्होंने योग को व्यायाम नहीं बल्कि जीवन जीने की एक वैज्ञानिक पद्धति बताया। मंत्री श्री कश्यप ने कहा योग स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का आधार है। यह व्यक्तिगत कल्याण के साथ-साथ समाज को भी सकारात्मक दिशा देता है। उन्होंने लोगों से योग को जीवन का हिस्सा बनाने और स्वस्थ, स्वच्छ व व्यसनमुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने की अपील की।

योग प्रशिक्षकों द्वारा उपस्थितजनों को ताड़ासन, कटिचक्रासन, सेतुबंधासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, हलासन, बज्रासन, उष्ट्रासन, तथा कपालभाति, अनुलोम-विलोम जैसे प्राणायाम कराए गए। प्रशिक्षकों ने प्रत्येक आसन के लाभों की जानकारी भी दी, जिससे लोगों में योग के प्रति जागरूकता बढ़े।

योग कार्यक्रम के पश्चात वनमंत्री श्री कश्यप ने उपस्थित जन सामान्य को योग संकल्प का शपथ दिलाया और बायोडायवर्सिटी पार्क में कटहल के पौधे का रोपण किया और पार्क की निरंतर देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नारायण मरकाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री इंद्रप्रसाद बघेल सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी, स्कूली बच्चे, नागरिक और पत्रकार उपस्थित रहे।

 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘गजरथ यात्रा’ का किया शुभारंभ, मानव-हाथी द्वंद रोकने की अनूठी पहल

रणजीता स्टेडियम परिसर में लगाए सिंदूर के पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जशपुर के रणजीता स्टेडियम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में ‘गजरथ यात्रा’ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। यह अभिनव पहल छत्तीसगढ़ में मानव-हाथी द्वंद को कम करने और वन्यजीव संरक्षण के लिए जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। इस यात्रा के माध्यम से स्कूलों, ग्राम पंचायतों और हाट-बाजारों में पहुंचकर हाथियों के व्यवहार, सुरक्षा उपायों और सह-अस्तित्व के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि मानव और हाथियों के बीच बढ़ते टकराव को कम करने के लिए सामुदायिक भागीदारी और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। ‘गजरथ यात्रा’ इस दिशा में एक सार्थक माध्यम बनेगी, जो लोगों को शिक्षित कर मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने में सहायक होगी। उन्होंने वन विभाग के उन कर्मचारियों को भी सम्मानित किया, जिन्होंने इस क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने स्टेडियम परिसर में सिंदूर का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत नागरिकों से अपील की कि वे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करें ।  उन्होंने कहा कि पेड़ न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जल संरक्षण, जैव विविधता और जलवायु संतुलन के लिए भी आवश्यक हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने वन विभाग द्वारा तैयार लघु फिल्म और पुस्तिका का विमोचन भी किया, जिसमें हाथियों से संबंधित सावधानियां, उनके व्यवहार को समझने और सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई है। यह सामग्री स्कूली बच्चों, ग्रामीणों और स्थानीय समुदायों में वितरित की जाएगी।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और जागरूकता अभियानों की जानकारी दी, जो सतत विकास और हरित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सहायक हैं।

उल्लखेनीय है कि ‘गजरथ यात्रा’ राज्य सरकार की उस व्यापक रणनीति का हिस्सा है, जो सतत विकास, जैव विविधता संरक्षण और स्थानीय समुदायों की सहभागिता के माध्यम से वन्यजीवों के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए समर्पित है। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों और वन विभाग की टीम को इस प्रयास के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, योग आयोग के अध्यक्ष श्री रूप नारायण सिन्हा, पूर्व सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, पद्मश्री श्री जागेश्वर यादव, विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, माटीकला बोर्ड अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती, सन्निर्माण कर्मकार मंडल अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, संभागायुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, नागरिक, स्कूली छात्र और योग संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दुलदुला में 3 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन

 नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण और डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज जशपुर जिले के दुलदुला  में आयोजित कार्यक्रम में दुलदुला विकासखंड के लिए 3 करोड़ 45 हजार रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 22.36 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ग्रामीण हाट बाजार शेड का लोकार्पण और 2 करोड़ 78 लाख 9 हजार रुपये की लागत के 10 अन्य कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पर्यटन स्थल नगेराटुक्कू के सौंदर्यीकरण और डूमरडीह में कुम्हार समाज के लिए सांस्कृतिक मंडप निर्माण की घोषणा की।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने शरीर और मन को स्वस्थ रखने के लिए नियमित रूप से योग करना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से संयुक्त राष्ट्र ने इस दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी है। आज दुनिया के सभी देशों के लोग योग के फायदों के प्रति जागरूक होकर इस प्राचीन भारतीय विद्या को अपना रहे हैं। 

मुख्यमंत्री श्री साय ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना के तहत मयूरचुंदी से दुलदुला तक बस सेवा शुरू की जाएगी। साथ ही, दुलदुला में बस स्टैंड निर्माण की स्वीकृति भी प्राप्त हो चुकी है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ‘मोदी की गारंटी’ को तेजी से लागू कर रही है। सरकार के गठन के बाद पहली कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत किए गए। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं का सशक्तिकरण हो रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण की दर को प्रति मानक बोरा 5,500 रुपये निर्धारित किया गया है।अटल डिजिटल सुविधा केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आगामी पंचायत दिवस पर इसे सभी ग्राम पंचायतों में शुरू करने की योजना है। रजिस्ट्री प्रक्रिया में 10 नई क्रांतियों के तहत नवाचारों का उपयोग कर पंजीयन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल, डिजिटल और नागरिक-केंद्रित बनाया गया है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद अध्यक्ष दुलदुला श्री राजकुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, श्री भरत सिंह, श्री कृष्ण कुमार राय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।